Category: Local News

Read the latest local news, community updates and top stories from your city and nearby areas. Stay informed with coverage on civic issues, crime, politics, business, education, weather, traffic and public events, only on Indian FastTrack.

  • मनपा जनसंपर्क विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

    मनपा जनसंपर्क विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा

    • अपात्र अखबारों को विज्ञापन का आशीर्वाद
    • देर रात तक प्रेस रूम का अवैध इस्तेमाल
    • बाकि अखबारों से दोगलापन
    • भ्रष्ट कारोबार में मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल
    • Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    महानगर पालिका का जनसंपर्क विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। जनसंपर्क अधिकारी अब बिना टेंडर के अखबारों को विज्ञापन भी जारी नही कर रहे है। कुछ अखबार वाले दैनिक अखबार के नाम पर मनपा से विज्ञापन ले रहे है जिनका अखबार डेली आता ही नहीं है और तो और अखबार मुंबई में नही महराष्ट्र के बाहर छपता है। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

    भ्रष्ट कारोबार में मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल

    यही नहीं मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी इस धोखाधड़ी में शामिल है। जो डीजीपीआर में अपात्र अखबारों को लिस्टेड कर रहे है। क्या राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस पर ध्यान देते है? इसमें केंद्र सरकार के लोग भी शामिल है। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसे फर्जी अखबार मालिकों पर कार्रवाई क्यों नही की जाती है? मनपा का जनसंपर्क अधिकारी ऐसे भ्रष्ट कार्यो में पूरी तरह लिप्त है। लेकिन ईमानदारी के साथ केवल लूट और अवैध लेनदेन करने में व्यस्त रहता है। वही मनपा मुख्यालय स्थित पत्रकार रूम में अवैध तरीके से रात 11 बजे तक कुछ कथित पत्रकार अपना अड्डा बनाकर बैठते है। जिस पर जनसंपर्क अधिकारी का पूरा आशीर्वाद है। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

    देर रात तक प्रेस रूम का अवैध इस्तेमाल

    मनपा मुख्यालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है। पर कथित पत्रकार रात के 11 बजे तक यहां बैठकर क्या करते हैं? कौन सी खबर का आधी रात में विशलेषण किया जाता है? ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं। ये तो पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी ही बता सकते है। जिम्मेदार जनसंपर्क अधिकारी दोपहर को आते है और शाम को 7 बजे के आसपास चले जाते है। ऐसे अवैध कार्यो पर मनपा आयुक्त लगाम लगाएंगे या इनको लूट पाट करने का आशीर्वाद देंगे। (Mumbai BMC Public Relations Department Office Corruption News)

  • झीलों का जल स्तर बढ़ने से मुंबईकरों की पानी की चिंता दूर..

    झीलों का जल स्तर बढ़ने से मुंबईकरों की पानी की चिंता दूर..

    • ९०℅ जल भंडारण के साथ बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पेश किया जाहिरनामा।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    मुंबईकरों को पानी की आपूर्ति करने वाली छोटी झील विहार, तुलसी के साथ साथ बांधों (झील) मोडक सागर, मध्य वैतरना, अपर वैतरना, भातसा और तानसा से प्रतिदिन ३ हजार ९५० मीलियन लिटर पानी की आपूर्ति की जाती है।

    पानी की कटौती से मिली राहत ..

    मुंबईकरों को साल भर की पानी की आपूर्ति के लिए सभी सात झीलों में १४ लाख ४७ हजार ३६३ मीलियन लीटर पानी की जरूरत होती है। हालांकि जैसे ही बरसात ने अपने शुरुआती दिनों में इन सभी सात झीलों से मुंह मोड़ लिया, वहीं ५ जून से मुंबई में ५ ℅ पानी की कटौती की गयी। हालांकि जुलाई महीने के पहले सप्ताह से सात झीलों का जल स्तर लगातार बढ़ता गया।

    जबकि भातसा और तानसा नामक सात झीलों से प्रतिदिन ३ हजार, ९५० मीलियन लिटर पानी की आपूर्ति की जाती है। मुंबईकरों को प्रति वर्ष पीने के पानी की जरूरत के हिसाब से सभी सात झीलों में १४ लाख, ४७ हजार, ३६३ मीलियन लिटर पानी की जरूरत है। हालांकि इन दिनों झीलों में जल भंडारण ६६.७७℅ होने के कारण २९ जुलाई से ५℅ पानी की कटौती रद्द कर दी गयी है।

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका का जाहिरनामा

    आप को जानकर खुशी होगी, कि पिछले कुछ दिनों से झीलों के जल ग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण जलाशयों का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ गया है। इस बीच मुंबईकरों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में ९०℅ जल भंडारण (१२ लाख, ८९ हजार, ६१५ मीलियन लीटर, जल भंडारण) इकठ्ठा दूर हो चुकी है। इसके साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक विज्ञप्ति निकालकर इसका जाहिरनामा पेश किया है।

  • जीआरपी वेलफेयर में भारी घपला, सेंट्रल एजेंसी से जांच की मांग

    जीआरपी वेलफेयर में भारी घपला, सेंट्रल एजेंसी से जांच की मांग

    • जीआरपी के जवानों के पगार से प्रति माह 100 रुपये सोसायटी में रहने वालों से 50 रुपये काटे जाते है।
    • पुलिस सोसायटी में अधिकांश इमारतों की हालत काफी भयावह हो गयी है। वो कभी भी गिर सकती है।
    • Mumbai GRP Corruption News

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    जब से होर्डिंग कांड हुआ है, तब से जीआरपी के नए नए घपले खुलने लगे है। जीआरपी के जवानों के पगार से प्रति माह 100 रुपये वेलफेयर के नाम पर काटे जाते है और जो उस सोसायटी में रहता है उसके पगार से 50 रुपये कट जाते है। इसके अलावा पतपेढ़ी से भी करीब बीसो लाख का घपला है। पेट्रोलपंप मैदान और हॉल से भी बड़े पैमाने पर भाड़ा लिया जाता है। ये सब पैसे किधर गायब हुए कितने पुलिस कर्मियों को वेलफेयर का लाभ मिला है? इनके परिवार को कितनी सहायता दिया गया है? (Mumbai GRP Corruption News)

    Indian fasttrack News Network

    पुलिस सोसायटी में अधिकांश इमारतों की हालत काफी भयावह हो गयी है। वो कभी भी गिर सकती है। उसमें रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की हालत काफी डरी हुई है। इसकी शिकायत बार बार पुलिस आयुक्त से किया गया है। फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। पुलिस महासंचालक प्रज्ञा सरोदे और पुलिस आयुक्त रविन्द्र शिस्वे ने क्या किया है? कौन सी ईमानदारी दिखा रहे है? सहायक आयुक्त (प्रभारी) शहाजी निकम भी इसके लिए दोषी है। इन पर कार्रवाई कब होगी? ये पुलिसकर्मी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। (Mumbai GRP Corruption News)

    जीआरपी,
    पुलिस आयुक्त रविन्द्र शिस्वे की फाइल तस्वीर

    जीआरपी में घपले को लेकर जांच की मांग ..

    यहां अधिकारी, पुलिसकर्मियों के जानमाल से खिलवाड़ कर रहे है। घाटकोपर स्थित पुलिस वसाहत की हालत काफी खस्ता है।पुलिसकर्मियों में इसकी चर्चा जोरों पर है, कि हमारी पगार से पैसा भी कटता है और सुविधा भी नही मिलती है। जो हाल पेट्रोलपंप का हुआ वही हाल हमारी बिल्डिंग का भी न हो जाय। अधिकारियों की मनमानी काफी बढ़ गयी है। ईमानदारी का ढोंग बंद करके सही काम होना चाहिए। कितने करोड़ का घपला हुआ है। इसकी जांच किसी सेंट्रल एजेंसी से करवानी चाहिए, जिससे ये लूट का खेल बंद होना चाहिए। (Mumbai GRP Corruption News)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Stock Market Trading Courses : मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में पहली बार शेयर बाजार में ट्रेडिंग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए क्लासेस की शुरूआत हो गई है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी विधायक असम शेख के हाथों सोमवार को मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में शेयर ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत हो गई है। इलाके में ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफे को लेकर लोगों में उत्सुकता के कारण कई लोगों की पैसों की बरबादी हो रही है। कम समय में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोग अपनी जमा पूंजी खो कर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शेयर बाजार के जानकार अब्दुल हमीद ने क्लासेस के जरिये लोगों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग मोबाइल एप के जरिए देश भर में पैसे लगाकर बरबाद हो रहे हैं। जिसके लिए प्रशिक्षण लेना बहोत जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और तमाम तरह के एड्वटाइज़मेंटे देखकर लोग शेयर बाजार में पैसे लगाकर पैसा कमाना आसान समझने लगे हैं। गूगल इंजन और मोबाइल एप्लीकेशन इन्हें शेयर बाजार में पैसे लगाने को लेकर रास्ता भी बता देता है। लेकिन शेयर बाजार को समझना इतना आसान नहीं है। इसके लिए खास प्रशिक्षण की जरूरत होती है। जिससे आप की गाढ़ी कमाई को बाजार के हवाले बरबाद होने से बचाया जा सके। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    मालाड़ पश्चिम, मालवनी गेट नंबर 5, ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड, बस स्टॉप के पीछे, साई कृपा होटल के पास अब्दुल हमीद ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग कोर्स जारी किया है। जिसमें सिर्फ 2999 रुपये में सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार कुल 5 सप्ताह के भीतर प्रशिक्षित करने का वादा किया है। जिसकी फीस बाजार में लगभग 12000 रुपये के आसपास होती है। इसमें शुरुआत से लेकर अडवांस तक के कोर्स शामिल हैं। मालवनी में पहली बार होने की वजह से कोर्स की फीस नियमित समय के लिए कम रखी गई है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Stock Market Trading के साथ कंप्यूटर कोर्स भी होगा..

    स्काईबर्ग के नाम से क्लासेस के उदघाटन समारोह में आए अतिथि अली असगर तहसीलदार को जानकारी देते हुए अब्दुल हमीद ने स्टॉक मार्केट के प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कराने का ऐलान किया है। इसमें स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग अब्दुल हमीद देने वाले हैं, तो वहीं प्रेम यादव बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनींग, डिटीपी, वेबसाइट डिजाइनींग, अडवांस एक्सेल ऐसे कई तरह के कोर्स कम दामों में कराने वाले हैं। प्रशिक्षण के बगैर स्टॉक मार्केट के ट्रेडिंग की दुनिया में पैसों के लेनदेन से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पैसे कमाने को लेकर अगर आप भी शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो पहले प्रशिक्षण जरूर लें। अन्यथा पैसों की बरबादी संभव है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    मुंबई के मालाड़ पूर्व दिंडोशी की ऊंची इमारतों से गोलियों की आवाजें, नशे में धुत लायसेंसी रिवॉल्वर का फायरिंग के लिए इस्तेमाल, पुलिस ने किया हिरासत।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सिलसिलेवार गोलियां चलीं दिंडोशी क्षेत्र में एक ऊंची इमारत से, पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया का देते हुए हिरासत में लिया। जहां रंजन नामक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर खिड़की से हवा में लगातार फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पाया गया था।

    मुंबई के दिंडोशी में फायरिंग ..

    मालाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इरफान इब्राहीम शेख से मिली जानकारी के मुताबिक, लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग मामलें में राजू रंजन नामक एक व्यक्ति की पहचान हुई है। जिसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने कमरे से कई राउंड फायरिंग की जिसकी आवाजें खिड़की से आ रही थी। इससे सोसायटी के लोगों में घबराहट का माहौल फैल गया। 

    मुंबई के बाजार में 500 के नकली नोट।

    फायरिंग,

    इसे भी पढ़े:- सालाना 15 करोड़ का कारोबार और सरकार को ठेंगा

    पुलिस ने बताया कि राजू रंजन घटना के दौरान
    शराब के नशे में लग रहा था। गोलीबारी के बाद, उसे पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां वह देर रात तक उत्पात मचाता रहा। फिलहाल राजू रंजन पुलिस के पास है, आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 

    Live video news on Indian fasttrack news channel 3
  • Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

    Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

    मुंबई में गोरेगांव फिल्म सिटी के पास दीवार ढहने से इसकी चपेट में तीन लोग दब गए, दो की मौत एक की हालत गंभीर। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    गोरेगांव पूर्व के फिल्म सिटी (Mumbai Film City) के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बचाव अभियान जारी।

    जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में फिल्म सिटी (Mumbai Goregaon Film City) के पास हुई है। दीवार गिरने की यह घटना शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे की है। यहां आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 के पास दीवार गिरी। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया, कि दीवार लगभग 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची थी। जिसके अचानक गिरने से मौके पर दो लोगों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरी..

    प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। गोरेगांव में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास ये दीवार गिरी।
    लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक उन लोगों को मलबे से निकाल लिया गया था।

    फिल्म सिटी,
    घटना के बाद रेस्क्यू करते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- अवैध निर्माण में संलिप्त पुरा मनपा का आर/दक्षिण विभाग

    जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी आ गई। इस दौरान घायलों में से दो को 108 एंबुलेंस के साथ आए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रहलाद विश्वास के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी के साथ पर्क्युसिव रेस्क्यू टूल (पीआरटी) किट की मदद से अब यह पता लगाया जा रहा है, कि कहीं मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    • मालवनी के नामचीन व्यक्ति का ओमजी कुमावत के पीछे हाथ।
    • सरकारी दफ्तरों मे हेराफेरी करने में फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर का साथ।
    • पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम, मालवनी का इलाका समुद्र किनारे होने की वजह से कलेक्टर और मैंग्रोवस की जमीन से भरा पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर ओमप्रकाश कुमावत उर्फ ओमजी जैसे भूमाफिया सरकारी जमीन को बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहे है। ओमजी कुमावत के खिलाफ़ कई सरकारी जमीन बेचने मैंग्रोवस को दफ़न करने जैसे अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन ओमजी कुमावत हमेशा से राजकिय पार्टियों का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्तारी से बच जाता है। हालही में इसने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हुआ है उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इसपर विचार करने की जरूरत है।

    भाजपा को मिल सकती है करारी हार ..

    मालवनी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत एक दल-बदलू नेता है। जो कभी कांग्रेस पार्टी के खेमे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। सरकारी जमीनों को गैरकानूनी बेचना और कुछ पैसे खर्च कर गरीब लोगों को राशन बांटते हुए फ़ोटो खिंचवाने के बल बूते ओमजी लगातार असलम शेख से पार्टी टिकट की डिमांड कर रहा था। ओमजी का आचरण देखते हुए असलम शेख ने कभी भी उसके नगरसेवक बनने के ख्वाब का समर्थन नहीं किया। साथ ही इसके गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ हुए पुलिस मुकदमें मे ओमजी कुमावत की कभी भी सहायता नहीं की। फलस्वरूप ओमजी कुमावत पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का ख्वाब ..

    ओमजी,
    चुनावी टिकट की चाह में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओमजी कुमावत की तस्वीर

    लोगों का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी से भी ओमजी कुमावत की चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होगी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होने से पुलिस प्रशासन पर आसानी से दबाव बनाकर अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से ओमजी कुमावत बचने में हमेशा कामयाब हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी जी को इसपर विचार करने की जरूरत है। ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया को साथ में रखने से पार्टी की गरिमा ही धूमिल होगी। जबकि सांसद गोपाल शेट्टी केंद्र के संसद से लेकर आम जनता के बीच साफ़ सुथरे छवि के धनी हैं। कहीं ऐसा न हो, कि ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया के चलते उनकी गरिमा कलंकित हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर मुंबई सांसद की सीट पर करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसी संभावना स्थानिय जनता ने व्यक्त किया है। 

    आप को बता दें, कि ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 488/23 के तहत सरकारी कलेक्टर की जमीन हथियाने का अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस जमीन का कुछ तुकडा प्राईवेट जमीन बताकर राधेश्याम गुप्ता को 80 लाख रुपये में ओमजी कुमावत ने बेच दिया है। राधेश्याम गुप्ता एक साधारण व्यापारी होने के कारण जमीन के कागजातों की हेराफेरी से अंजान रहे। लेकिन जब पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। राधेश्याम गुप्ता के पैसे वापस मांगने पर ओमजी ने पुलिस केस का हवाला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया।

    सरकारी जमीनों का मुआयना करते फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर की तस्वीर

    कौन है फैयाज टक्कर ?

    इसी तरह मालाड़ पश्चिम के मार्वे बीच दरिया पार मनोरी गांव के कुछ लोगों को बहला फुसला कर उनकी जमीन हथिया ली है। ओम जी कुमावत सरकारी जमीन के कागजातों में हेरा फेरी करने के लिए मालवनी के एक नामचीन व्यक्ति के जरिए एक खास व्यक्ति फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर को हमेशा के लिए हायर किया हुआ है। फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर के बारे में आपको बता, दें कि यह सरकारी कलेक्टर, तलाठी और तहसीलदार कार्यालय के छोटे से बड़े अधिकारियों को मैनेज करने में कुख्यात है। फैयाज का कहना है कि सरकारी कागजातों में हेरा फेरी को लेकर कोई भी इसका टक्कर नहीं दे सकता। सरकारी अधिकारी भी इसके टक्कर से मात खा जाते हैं।

    Live Video on indian fasttrack news channel

    कुछ साल पहले मालवनी अंबोजवाडी के पीछे धारवली गांव में जमीन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगने का भी फैयाज टक्कर पर आरोप है। जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने दिंडोशी कोर्ट मे याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मालवनी का नामचीन व्यक्ति सरकारी और प्राईवेट खाली पड़ी जमीनों का पेपर में हेराफेरी कर कब्जा और बेचने में ओमजी कुमावत का पूरा सहयोग करता है। बताया जाता है, कि फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर मालवनी के इसी नामचीन व्यक्ति का खासमखास बंदा है। जो इसी नामचीन व्यक्ति के इशारे पर सरकारी महकमे के चपरासी से अधिकारी तक को पैसों के बल पर खरीदकर सरकारी कागजातों में हेराफेरी करता है। यदि ऐसा होता रहा तो आम जनता का भरोसा शासन प्रशासन से उठ जाएगा।
    पढ़िए अगले अंक में …

  • मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    • ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत अंधेरी आरपीएफ ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में एक को किया गिरफ्तार।
    • लगभग 4 लाख 15 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन हुए चोरी।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुलिस ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में घाटकोपर पूर्व, छेडानगर झोपड़पट्टी के रहने वाले 29 वर्षीय चोर समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, कि चोर के खिलाफ़ लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के कुल 13 मोबाइल फोन चोरी का आरोप है। पुलिस ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत गिरफ्तारी के साथ 12 और भी चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान ..

    मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 6 जुलाई 2023 से 21 फरवरी 2024 के बीच कुल 4 महंगे मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 1 लाख 32 हज़ार 999 के आसपास है। इसकी गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सीपीडीएस. की टीम गठित कर एसआयपीएफ. पुनीत यादव के नेतृत्व में लोकल ट्रेन में चोरी करने वाले समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी के कुछ मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए है।

    सुरक्षा,

    इसे भी पढ़े:- सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    जांच में पता चला, कि समीर ईशाक मुजिब शेख आदतन चोर है। जिसके खिलाफ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 हजार 500 रुपये के तीन मोबाइल फोन, बोरीवली रेलवे स्टेशन पर 1 लाख 48 हज़ार 799 रुपये के तीन मोबाइल फोन और बोयसर रेलवे स्टेशन पर 94 हज़ार 998 रुपये के सात मोबाइल फोन चोरी के मामले दर्ज है। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के मोबाइल फोन चोरी मामले में आरपीएफ ने चोर को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। अब 13 विभिन्न मोबाइल फोन चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास। 5 लाख रुपये लेनदेन की चर्चा, एंटी करप्शन विभाग।

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगरपालिका, आर/ दक्षिण (BMC R/South) विभाग के डिओ (D.O) अभय जगताप और अवैध निर्माण (Illegal construction) के ठेकेदार (Contractor) चंचल यादव के बीच चोली दामन का याराना लगता है। भ्रष्टाचार के तहत विडंबना यह है, कि प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर भी अभय जगताप के भ्रष्ट रवैये पर अपनी चुप्पी साध ली है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके एकनाथ शिंदे ने हमेशा ही भ्रष्टाचारियों (Corruption) पर लगाम लगाने की बातें कहीं है। मगर भ्रष्टाचार है कि मनपा (BMC) को कुतर-कुतर कर खाता जा रहा है। आर/दक्षिण विभाग के डिओ अभय जगताप के कारनामे जग जाहिर हो चुके हैं। उक्त डिओ अभय जगताप मनपा और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कानून की धज्जियां उड़ाकर दौलत कमा रहे हैं। (भ्रष्टाचार)

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    मनपा के भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का रवैया..

    मनपा आर/दक्षिण विभाग के अंतर्गत इमारत व कारखाना विभाग में कार्यरत पद निर्देशित अधिकारी व कार्यकारी अभियंता (प्रभारी डिओ) अभय जगताप और अवैध बांधकाम के ठेकेदार चंचल यादव की साठगांठ से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है, कि कांदिवली (पूर्व), वडारपाड़ा रोड नंबर 2, लोकमान्य चाल, सागर मेडिकल के सामने G+2 (तीन मंजिला) के व्यवसायिक (Commercial) गाले के अति धोखा दायक अवैध निर्माण को जिस ठेकेदार चंचल यादव द्वारा अवैध रूप से किया गया।

    अवैध निर्माण में संलिप्त पुरा मनपा का आर/दक्षिण विभाग

    उस अवैध निर्माण को मनपा आर/दक्षिण के प्रभारी डिओ अभय जगताप का संरक्षण प्राप्त है। जिसमें 5 लाख रुपए के लेनदेन (आर्थिक व्यवहार) की चर्चा है। जो उक्त अवैध बांधकाम की तमाम शिकायतों के बावजूद न तोड़ा जाना प्रमाणित करता है, कि उक्त अवैध निर्माण को भ्रष्ट (Corrupt) डिओ (प्रभारी) अभय जगताप का वरदहस्त प्राप्त है। अब ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का दम भरने वाली एंटी करप्शन (Anti Corruption) विभाग भी कुंभकरण की नींद में सो रहा है ऐसा स्थानीय समाज सेवकों का मानना है। (भ्रष्टाचार)

    भ्रष्टाचार,
    कांदिवली पूर्व अवैध निर्माण की तस्वीर

    अब देखना यह है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर कौन सी कार्रवाई करेंगे। याद हो, कि उक्त भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास करने की चर्चा है। देखना है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) कौन सी दंडात्मक कार्रवाई करते हैं। (भ्रष्टाचार)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मुंबई के परेल में मिंट कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास साईबाबा स्कूल में आग लगने से जर्जर इमारत के भूतल पर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – सोमवार परेल के मिंट कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित साईबाबा स्कूल में आग लगने से इमारत के बेसमेंट में रखें 6 गैस के सिलेंडर फटने से अपरा तफरी मच गई। गनीमत रही की स्कूल बंद पड़ा था। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

    उन्होंने बताया कि लेवल-1 (निम्नतम स्तर) की आग साईबाबा स्कूल में सुबह 9.15 बजे के आसपास लगने की सूचना मिली थी, जो अपनी जर्जर इमारत के कारण पिछले कुछ वर्षों से बंद था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग कथित तौर पर भूतल पर स्कूल के स्टोर रूम में एक गद्दे से निकली। मुंबई फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आग ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कुछ सिलेंडरों के विस्फोट के कारण फैल गई, क्योंकि पिछले कुछ समय से स्कूल एक कोविड-19 देखभाल और टीकाकरण केंद्र के रूप में संचालित था।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    बंद बीएमसी स्कूल में लगी आग 6 सिलेंडर ब्लास्ट

    मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुल्गेकर ने बताया, कि “आग इमारत के भूतल पर लगी थी। इमारत में ऑक्सीजन के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर समेत काफी सामान जमा था। आग भड़कते ही सिलेंडर फट गया, जिससे आग और फैल गई। हालांकि, हमारे अधिकारी समय रहते आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।” आग लगने के कारणों पर अंबुल्गेकर ने कहा कि उनकी जांच चल रही है।

    बीएमसी स्कूल,
    सिलिंडर ब्लास्ट की तस्वीर

    इस बीच, क्षेत्र के पूर्व शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) नगरसेवक अनिल कोकिल ने आरोप लगाया है, कि सी1 श्रेणी की जर्जर इमारत (तत्काल खाली करने और ध्वस्त करने की आवश्यकता) सी1 घोषित होने के बावजूद, इमारत को ध्वस्त नहीं किया गया और स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। मनपा की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है जो बिलकुल गलत है।

    पूर्व शिवसेना नगर सेवक अनिल कोकिल ने कहा, “स्कूल को तीन साल पहले सी1 घोषित किया गया था। क्षेत्र के छात्रों को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यह एक कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के रूप में भी संचालित होता है। स्कूल के भूतल पर बहुत सारी कोविड से संबंधित सामग्री संग्रहीत की गई थी। आज जब आग लगी तो वहां रखे पांच-छह सिलेंडर फट गये.” पास में स्थित झुग्गी बस्तियों की ओर इशारा करते हुए, कोकिल ने कहा, “अगर कोई बड़ा विस्फोट होता, तो यह झुग्गियों में फैल जाता और बड़ी जान माल की हानी होती। प्रशासन को लोगों की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए इस पर ध्यान देने की जरूरत है।”

    Live video on indian fasttrack news channel