मुंबई में अंधविश्वास के चलते बच्चे को जलाया पिटा, पुलिस ने किया पति पत्नी को गिरफ्तार

In-Mumbai-a-child-was-burnt-and-beaten-due-to-superstition-Bhandup-police-arrested-the-husband-and-wife

अंधविश्वास के चलते मुंबई के भांडुप इलाके में पति-पत्नी ने घरेलू नौकारानी के ढाई साल के मासूम बच्चे को मारा पिटा और माचिस की तीली से चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों को जलाया।

मुंबईः भांडुप इलाके में रहने वाले पति-पत्नी को हाउस हेल्प (नौकरानी) के ढाई साल के बच्चे पर अत्याचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति पत्नी ने अपने घरेलू नौकारानी के ढाई साल के बच्चे को कथित तौर पर अंधविश्वास के चलते प्रताड़ित किया। दंपत्ति ने अंधविश्वास के नाम पर आत्माओं को भगाने की प्रक्रिया करते हुए बच्चे को प्रताड़ित किया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए परेल के वाडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। In Mumbai, a child was burnt and beaten due to superstition, police arrested the husband and wife

मानव बलि समेत कई संगीन अपराध का मामला दर्ज

इस घटना के बाद भांडुप पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं के साथ काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम समेत बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। भांडुप पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय वैभव कोकरे और उसकी 32 वर्षीय पत्नी हर्षदा कोकरे के रूप में हुई है, जो भांडुप पश्चिम के रहने वाले हैं। दोनों ही आरोपी अपने घर के पास ही वाटर सप्लाई का बिजनेस करते हैं।

In-Mumbai-a-child-was-burnt-and-beaten-due-to-superstition-police-arrested-the-husband-and-wife-bhandup-news

बच्चे को पांच दिनों तक पिटा और माचिस की तीली से जलाया

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय नौकारानी जो पिछले कुछ हफ़्तों से उनके यहां घर का काम कर रही थी वह काम के दौरान अपने छोटे बेटे को भी साथ लेकर आती थी। कथित तौर पर पति पत्नी को शक होने लगा कि बच्चे पर “भूत” है क्योंकि वह अक्सर रोता रहता था। “उसे भूत से छुटकारा दिलाने” के लिए उन्होंने उसे बेंत से पीटना और माचिस की तीली से जलाना शुरू कर दिया। यह घटनाक्रम लगभग चार से पांच दिनों तक चलता रहा।

बच्चे की मां को भी किया प्रताड़ित

दोनों पति पत्नी ने न केवल बच्चे को इस क्रूरता का शिकार बनाया, बल्कि उसकी मां को भी जादू-टोना और भूत-प्रेत भगाने के बहाने परेशान किया। घटना की सूचना मिलते ही भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला और उसके बच्चे को आरोपियों से बचाया और दोनों दंपत्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पंचनामा किया। पुलिस ने तुरंत बच्चे को परेल के वाडिया अस्पताल में भर्ती कराया और मां का बयान दर्ज कर दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान कोर्ट ने मामले की अभी और अधिक तहकीकात के लिए 30 जून तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। In Mumbai, a child was burnt and beaten due to superstition, police arrested the husband and wife

Abdul Majid Avatar
Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading