
मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने परिवार की डांट से बचने के लिए ऐसी साजिश कर डाली की पुलिस को पूरा मामला पता लगाने में सर का पसीना छूट गया। बलात्कार के जुर्म में एक ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
न्यूज़ डेस्क
मुंबई- गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा चालक को 20 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वसई में पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपने ऑटो-रिक्शा में मुंबई ले आया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में गोरेगांव के राम मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त (DCP) स्मिता पाटिल ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो अब हिरासत में है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर विरार से चर्चगेट रेलवे परिसर की छानबीन और तांत्रिक विश्लेषण एवं गुप्तचरों की मदद से 32 वर्षीय राजरतन सदाशिव वायवळ को नालासोपारा के वालीव, खैरपाडा इलाके के झोपडपट्टी से ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
झूठी कहानी
खबर के मुताबिक, 20 वर्षीय लड़की ने सामूहिक बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ डाली। यही नहीं लड़की ने अपनी बातों पर विश्वास दिलाने और बलात्कार की पुष्टि के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और एक पैकेट में पैक कुछ पत्थर डाल लिए थे। इसके बाद पुलिस से दावा किया था कि उसके साथ एक ऑटो चालक ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया। लेकिन पुलिस की जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
पुलिस को लड़की के द्वारा दिए गए बयान पर संदेह हो रहा था, इसी वजह से जब इस केस की गहन जांच शुरू की गई तो सच सामने आ ही गया। लड़की ने बताया कि अपने पिता के डर से यह पूरी कहानी गढ़ी थी, क्योंकि वह घर वापस जाने से घबरा रही थी। लड़की ने आगे बताया कि उसके पिता बहुत गुस्सैल स्वभाव के हैं, जो अक्सर उसे और उसकी मां को पीट देते हैं। अपनी मां की मदद करने के लिए घर पर उसे काम भी करना पड़ता था। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
पालघर जिले के नालासोपारा मे हुआ बलात्कार
ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा का बताया जा रहा है। यहां पर रहने वाली महिला मंगलवार रात गोरेगांव के राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मिली। उसने पुलिस को बताया कि वो उसी दिन मुंबई आई थी। इस दौरान वसई बीच पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाल दिए। हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदल दिया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
लड़की मानसिक रूप से अस्थिर
केस में ये भी पता चला है कि लड़की मानसिक रूप से अस्थिर है। उसका बांद्रा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




