Category: Mumbai Crime

Read the latest Mumbai crime news, police investigations and exclusive reports from across the city. Stay informed with updates on cybercrime, fraud, murders, theft, narcotics cases, gang activity, court proceedings and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • Mumbai Airport: बैंकॉक से मुम्बई में गांजे की तस्करी, चार गिरफ्तार

    Mumbai Airport: बैंकॉक से मुम्बई में गांजे की तस्करी, चार गिरफ्तार

    Drug Smuggling: मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 13.92 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ गांजा जब्त कर ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS कानून के तहत कार्यवाही।

    Mumbai Airport: मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने एयर इंडिया और इंडिगो की दो अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिए बैंकॉक से आए चार भारतीय यात्रियों के पास से 13,923 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस जब्त किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 13.92 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    बैंकॉक की फ्लाइट मे गांजे की तस्करी

    एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारी शुक्रवार 7 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच बैंकॉक से आए दो अलग-अलग फ्लाइट के चार यात्रियों की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं। अधिकारियों ने शक के आधार पर उनकी जांच की तो भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला गांजा बरामद हुआ।

    दो अलग-अलग फ्लाइट से आए थे यात्री

    पहली जांच में एयर इंडिया (Air INDIA) की फ्लाइट A353 से मुम्बई आए प्रवीण सिंह और सूरज उपाध्याय की तलाशी के दौरान प्रवीण सिंह के बैग से 4,015 ग्राम और सूरज उपाध्याय के बैग से 2,859 ग्राम नशीला गांजा मिला। इसके बाद इंडिगो (indigo) की फ्लाइट 6E-1052 से आए दो बाकी यात्रियों शिवम बलिंद्र यादव और मयंक बलराम दीक्षित को रोका गया। जांच के दौरान शिवम के बैग से 3,004 ग्राम और मयंक के बैग से 4,045 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

    NDPS कानून के तहत कार्यवाही

    मुम्बई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए चारो आरोपी प्रवीण सिंह, सूरज उपाध्याय, शिवम बलिंद्र यादव और मयंक बलराम दीक्षित के खिलाफ मादक पदार्थ निषेध अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मुंबई एयरपोर्ट पर हालही के महीनों में ज्यादातर ड्रग्स तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। कस्टम विभाग लगातार सतर्कता बरत रही है और इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है।

  • महाराष्ट्र: ढाई करोड़ रुपये का MD जब्त, घर में बनाया जा रहा था ड्रग्स।

    महाराष्ट्र: ढाई करोड़ रुपये का MD जब्त, घर में बनाया जा रहा था ड्रग्स।

    महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये का मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है। पुलिस ने एक युवक को घर में ही ड्रग्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये (2.42 करोड़) मूल्य का कानून प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में इस मादक पदार्थ का निर्माण कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट है, जिसने घर के अंदर ही ड्रग्स बनाने का लैब तैयार किया हुआ था। पुलिस की छापामारी से हुआ खुलासा। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    घर में बनाता था ड्रग्स

    खबर के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पालघर के बोईसर इलाके में स्थित एक घर में अवैध रूप से नशीले पदार्थ का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की इसमें पुलिस को वहां से मेफेड्रोन के अलावा, ड्रग्स बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    पढ़ा लिखा है आरोपी

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम अमान मुराद बताया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट है। आरोपी ने अपने घर को ही ड्रग्स लैब में तब्दील कर दिया था और वहां पर अवैध रूप से मेफेड्रोन (MD) तैयार कर रहा था। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    NDPS कानून के तहत मामला दर्ज

    पालघर के DSP विकास नाइक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी के साथ इस ड्रग्स कारोबार में और भी कोई शामिल है? इसके साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी ड्रग्स बनाकर किसको सप्लाई कर रहा था और ड्रग्स बनाने के लिए कच्चा माल कहां से लाता था ? (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पालघर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह आरोपी किसी बड़ी ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा था या अकेले ही यह गैरकानूनी कारोबार कर रहा था। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

  • उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    देहरादून के उत्तराखंड से आकर मुंबई और आसपास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट करने वाले गिरोह का सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर भांडाफोड़ किया है। 4 चोरों की हुई गिरफ्तारी।

    भायंदर: मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर उनके कीमती गहने चुराकर फरार होने वाले गिरोह को ठाणे सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से धर दबोचा। चुराए हुए कीमती गहनों के साथ गिरफ्तारी में पता चला कि इनके खिलाफ मिराभाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन के अलावा मुंबई के टिळक नगर, मुलुंड, घाटकोपर और कांदीवली पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का अपराध दर्ज है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे करते थे चोरी ?

    घटना 2 फरवरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मध्यवर्ती पुलिस को गांधीनगर गुजरात रेलवे स्टेशन से बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह देहरादून के लिए रवाना हो चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के रहने वाले 29 वर्षीय आयुब कलवा हसन, 34 वर्षीय फारूखअली लोहरी शाह, 28 वर्षीय नौशाद अलीमुद्दीन हसन, 45 वर्षीय जलालुद्दीन लोहरी शाह को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग गिरोह बनाकर मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को बातों में फंसाकर उनके कीमती गहने चोरी किया करता था। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    किसने की शिकायत?

    पुलिस ने बताया कि दोपहर 11:15 बजे फरियादी दीनाक्षी पाटिल उम्र 50 वर्ष काज़ीनगर निवासी एक दूकान से सामान खरीदकर खंडोबा के चाइल्डिंग काशीनगर भायंदर पूर्व से घर जा रही थी। आरोपी ने उसे बातों में फंसाकर उसके कानों में सोने के फूल और सोने की एक चैन बैग में रखवाकर सोने के गहने चूरा लिए।पुलिस ने सूचना मिलने पर 55/2025 बी.एन.वाई.न. साल 2023 की धारा 318/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे पकडे गए?

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों का सहारा लिया और मोबाइल नेटवर्क तकनीक के आधार पर आरोपी के ट्रेन से जाने की जानकारी हुई तो पुलिस पीछे लग गई और गांधीनगर के रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कुल 17 तोले सोने के गहने जिनके मूल्य 14,23,000, बताए जाते हैं तथा 2 मोटर साइकिल कीमत 2,357 रुपए और 4 मोबाइल फोन के साथ 27,000 रुपए कैश बरामद किए हैं। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कहां-कहां दिया घटनाओं को अंजाम?

    जांच मे पता चला कि इनके खिलाफ पहले से मिराभाईंदर शहर के नवघर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 55/2025, मुलुंड पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 67/2025, टिळक नगर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 49/2025, कांदीवली पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 90/2025 और घाटकोपर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 32/2025 इन सभी वारदातों को इस गिरोह ने हालही में अंजाम दिए हैं। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    इन्वेस्टिगेशन टिम एवं जिम्मेदार अधिकारियों को बधाई ..

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त(अपराध) अविनाश अंबुरे, पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सेंट्रल क्राइम सेल के पो.नि.अविराज कुराडे, सपोनिरी. दत्तात्रय सार्क, प्रशांत गांगुर्डे, नितिन बेंद्रे, सहापौपनिरी. श्रीमंत जेदे, मनोहर तवारे, आसिफ मुल्ला, पोहवा. संतोष मदाने, शिवाजी पाटिल, विजय गायकवाड़, रचिन्द्र भालेराव, गोविंद केंद्र, विकास राजपूत, संदीप शेरमाले, प्रवीणराज पचार, हनुमंत सूर्यवंशी, समीर यादव, रवींद्र कांबले, नितिन राठौड़, सफी. संतोष चकशान, मामूब सचिन चौधरी और माननीय पुलिस आयुक्त श्री. संजय चौधरी, वपोनिरी. सुमेर सिंह, पोहाया. मुग़ल नियुक्त रेलवे सुरक्षा बल, गांधीनगर, गुजरात ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। इस सभी अधिकारियों को सफलता पूर्वक क्राइम का खुलासा करने के लिए बधाई। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

  • 17 साल की लड़की की शादी कराई तो दुल्हे के माता-पिता संग लड़की के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज

    17 साल की लड़की की शादी कराई तो दुल्हे के माता-पिता संग लड़की के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

    ठाणे: 8 फरवरी, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। यहा कल्याण इलाके में एक बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 17 साल की नाबालिग लड़की का 21 जनवरी को शादी कराइ गई। इसके एक महिने में लड़की गर्भवती हो गई। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

    किसने कराया बाल विवाह?

    एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और बाल विवाह अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दूल्हे के साथ उसके माता-पिता और दुल्हन के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को कल्याण के रेतीबंदर इलाके में एक बंगले में आयोजित समारोह में 17 वर्षीय लड़की की शादी कराई गई थी। लड़की इस माह की शुरुआत में गर्भवती हो गई। अस्पताल प्रशासन के जरिए मामला प्रकाश में आया। अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

  • बांद्रा टर्मिनस पर सोती हुई महिला को खींच कर रुकी हुई ट्रेन के डिब्बे मे रेप

    बांद्रा टर्मिनस पर सोती हुई महिला को खींच कर रुकी हुई ट्रेन के डिब्बे मे रेप

    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस प्लेटफार्म क्रमांक 6 और 7 के बीच सोती हुई 54 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 1 फरवरी आधी रात की है।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई– बांद्रा टर्मिनस पर एक 54 वर्षीय महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 2 फरवरी की सुबह खाली उदयन एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड डिब्बे की है। महिला और उसके दामाद ने जीआरपी (Government Railway Police) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद GRP और आरपीएफ (Railway Protection Force) की जॉइंट टीम ने एक 25 वर्षीय रेपीस्ट को अरेस्ट कर लिया। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

    वारदात की शिकायत

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके दामाद 1 फरवरी की रात 10:30 बजे देहरादून एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचे थे। स्टेशन पर ठहरने की जगह न होने के कारण उन्होंने बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर रात गुजारने की सोची। CCTV फुटेज के मुताबिक, रात 1:49 बजे आरोपी पीड़िता के पास आया और जबरदस्ती खींचकर उसे रुकी हुई एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड वाले डिब्बे में ले गया, जबकि उसका दामाद प्लेटफॉर्म पर सो रहा था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे दिया। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

    बांद्रा रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 64(1), 115(2) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल शेख बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना अभी बाकी है। (Rape of a sleeping woman by dragging her into a stalled train compartment at Bandra Terminus)

  • GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    फर्जी कंपनियों का जाल

    जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर

    गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    सरकारी को बड़ा नुकसान

    जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

  • बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    सैफ अली खान पर हमला करने वाला ठाणे के जंगल से पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार बांगलादेशी कुछ महीनों पहले ही अवैध तरीके से मुंबई में आकर अपनी पहचान बदली और ठाणे के एक एजंसी के माध्यम से काम कर रहा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने इसकी जानकारी दी

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नवाब सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाले को आखिरकार मुंबई पुलिस ने ठाणे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ख़ुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी बांगलादेश का रहने वाला है। लगभग 50 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे के जंगल से पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए वहां छुपा हुआ था। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    मुंबई पुलिस सोचने पर मजबूर

    आरोपी लगभग 5 से 6 महिने पहले ही मुंबई आया और बाद मे ठाणे की एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वर्तमान में विजय दास नाम का इस्तेमाल कर रहा था। अब कोर्ट मे पेशी के बाद मुंबई पुलिस रिमांड की तैयारी कर रही है। क्यों की सिर्फ चोरी का मकसद तो नही हो सकता। जबकि करीना का बयान पुलिस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    पुलिस की तैयारी

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने लगभग 74 घंटे बाद धर दबोचा। मुंबई पुलिस ने कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी, लेकिन अभी तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया है। मुंबई पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी थी। जिसके बाद शक के आधार पर कई लोगों को पुलिस ने कई जगहों पर धरपकड़ की है। एक को तो छत्तीसगढ़ के एक ट्रेन से आरपीएफ ने धर दबोचा। एक कारपेंटर को भी पुलिस ने रडार पर लिया। डीसीपी ने बताया की हमले के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 35 टीमों का गठन किया गया था। जिनमें सभी पुलिस के अधिकारी अपने मुखबिरों के साथ सक्रिय हो चुके थे। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    Saif ali Khan crime accuse vijay das
    मुंबई पुलिस ने साझा किया गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    क्या हमलावर सिर्फ चोरी के मकसद से आया था?

    सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद थी। करीना इस बात से सहमत नही है, कि हमलावर सिर्फ चोरी के इरादे से आया था। 16 जनवरी की रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर काफी आक्रामक हो गया था, जबकि पास ही उनके घर के कीमती आभूषण रखे हुए थे। लेकिन आरोपी ने गहनों को हाथ तक नही लगाया। हमला करने के बाद आसानी से भाग भी गया। अब मुंबई पुलिस ने जैसे ही इसका खुलासा किया, कि आरोपी बांगलादेशी घुसपैठी है। इसके बाद और भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कोर्ट में पेशी कर रिमांड की तैयारी कर रही है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    कर रहा था कई नामों का इस्तेमाल

    बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में छिपकर बैठा था। मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोग पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था और वर्तमान में वह खार पुलिस स्टेशन में बंद है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    छत्तीसगढ़ में भी धरपकड़

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी एक संदिग्ध को पकड़ा। उसे तब दबोचा गया जब वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने पकड़ने के बाद संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान 33 साल के आकाश कनौजिया के रूप में हुई। आरपीएफ ने संदिग्ध की तस्वीर भी साझा की। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा अपार्टमेंट में कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को गंभीर चोटें लगने के बाद तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जिसमें उनकी पीठ की निचली रीढ़ की हड्डी में चाकू के घाव भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में ले जाया गया है। सैफ की रीढ़ की हड्डी सर्जरी के दौरान 2.5 इंच लंबा ब्लेड निकाला गया है। चाकू का दूसरा तुकडा पुलिस ने सैफ अली खान के घर से बरामद किया है। डॉक्टरों ने बताया, कि सर्जरी सफल रही वर्तमान में अभिनेता खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

  • पत्नी से रेप करने वाले दोस्त को पति ने दी दर्दनाक मौत!

    पत्नी से रेप करने वाले दोस्त को पति ने दी दर्दनाक मौत!

    Badlapur Murder: पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती जब पति को सुनाई तो पति के लिए बर्दाश्त से बाहर हो गया और उसने अपने दोस्त को घर बुलाया और खुब शराब पीलाकर उसे दर्दनाक मौत दे दी।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र के बदलापुर में एक हैरान कर देने वाली वारदात ने लोगों लोगों सोचने पर मजबूर कर दिया। जहां एक शख्स ने अपने पत्नी के लिए अपने ही दोस्त को दर्दनाक मौत देकर उसका काम तमाम कर दिया। मृतक ने अपने दोस्त की पत्नी को डरा धमकाकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया था। जब इसका पता पीड़िता महिला के पति को चला तो उसने अपने दोस्त की इस तरीके से हत्या कर दी लोग़ों के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया, कि हत्या के आरोप से बचने के लिए आरोपी ने हादसा बताने का नाटक किया और दावा किया कि बाथरूम में गिरने की वजह से उसकी मौत हो हुई है। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

    जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुशांत बताया गया है जिसकी हत्या के मामले में पुलिस ने नरेश भगत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदलापुर के शिरगांव इलाके में रहने वाले नरेश भगत और सुशांत पहले से एक दूसरे के दोस्त थे। जानकारी मिली है, कि कथित तौर पर सुशांत ने नरेश को जान से मारने की धमकी देकर उसकी पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

    कई बार किया बलात्कार

    मृतक पर आरोप लगाया गया है, कि उसने इस बात को लेकर किसी को बताने पर उसके पति यानी नरेश को जान से मारने की धमकी दी। अपने पति की सलामती के लिए पीड़ित महिला ने किसी को नहीं बताया। इसके बाद सुशांत ने कई बार नरेश की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। हालाँकि, जब वह इस प्रताड़ना को सहन नहीं कर सकी तो उसने सारी बात अपने पति नरेश को बताई। दोस्त की इस घिनौनी हरकत से नरेश सदमें में आ गया। इसके बाद उसने सुशांत की हत्या की योजना बनाई। इस हत्या कांड के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

    कैसे की हत्या?

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, कि नरेश ने 10 जनवरी को सुशांत को अपने घर बुलाया और उसे शराब पिलाई। शराब की पार्टी देर रात तक चली। नशे में होने की बात कहते हुए नरेश ने सुशांत को अपने ही रात में रुकने के लिए मना लिया। इसके बाद रात में नरेश ने सुशांत के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

    पुलिस की पूछताछ

    इसके बाद नरेश ने लोगों को झूठ बोला कि सुशांत बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण बाथरूम में फिसल गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस तक गया। शुरुआत में नरेश के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज किया। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

    पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

    हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सुशांत की मौत एक्सीडेंटल डेथ नहीं बल्कि सिर पर किसी भारी वस्तु से किया गए वार की वजह से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने नरेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उससे पुलिस की पूछताछ में दोस्त की हत्या की बात कबूल कर ली। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। किसी भी मामले में कानून को अपने हाथ मे लेना भी जुर्म है। (Husband gives painful death to friend who raped his wife Badlapur Murder)

  • IT Commissioner निकला छठी पास, 40 लोगों की लूट, 2 करोड़ का चूना

    IT Commissioner निकला छठी पास, 40 लोगों की लूट, 2 करोड़ का चूना

    मुंबई में आयकर विभाग का कमिश्नर बनकर 40 से अधिक लोगों को धोखा देने वाले छठी पास बदमाश को क्राईम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीआई में नौकरी दिलाने के बहाने 40 लोगों को 2 करोड़ रुपये चूना लगाने वाले बदमाश के पास से पुलिस ने फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छठी क्लास पास बदमाश ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और 40 लोगों को चूना लगा दिया। आरोपी ने इन चालीस लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये ठगे हैं। शातिर बदमाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से आयकर विभाग की 28 फर्जी ID कार्ड बरामद की है। वहीं, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र, लेटर हेड और अन्य डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं।

    दरअसल, मुंबई से सटे नालासोपारा क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, कि आरोपी आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 से ज्यादा बेरोजगार लोगों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का पैसा ठग चुका है।

    सिर्फ छठी क्लास पढ़ा है आरोपी

    क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने इस फर्जी अधिकारी को नवी मुंबई के तलोजा इलाके से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू जीतू शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 33 साल है। वह पेशे से ड्राइविंग का काम करते हैं और केवल छठी क्लास पास है। इसके बावजूद, बेरोजगारों से वादा करता था कि उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उच्च पदों पर नौकरी दिलाएगा। इसी वादे का झांसा देकर लोगों से मुंह मांगी कीमत मांग लेता था। ऐसा करते हुए उसने कई बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा लिया और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी दिया।

    IT डिपार्टमेंट और CBI की फर्जी आईडी बरामद

    क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को नवी मुंबई के तलोजा फेज-2 से उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 28 फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। इनमें आयकर विभाग के सहायक आयुक्त, गृह विभाग के सहायक आयुक्त और सीबीआई विभाग के पुलिस आयुक्त जैसे पदों के फर्जी आईडी कार्ड शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, उसके पास से फर्जी स्टांप, नियुक्ति पत्र, और लेटर हेड सहित अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

    कब हुआ ठगी का खुलासा ?

    12 दिसंबर 2024 को पेल्हार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने आयकर कमिश्नर होने का नाटक करते हुए शिकायतकर्ता की बेटी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने 15 लाख रुपये ऐंठने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिए। जब बेटी की नौकरी नहीं लगी, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज यानी बुधवार, 8 जनवरी, वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 13 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है।

  • मुंबई में फायरिंग और 42 लाख के गहनों की लूट, GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    मुंबई में फायरिंग और 42 लाख के गहनों की लूट, GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    मुंबई में फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 42 लाख रूपये के गहनों की लूट में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    पुलिस ने 42 लाख रुपये के गहनों की लूट का दो गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना के मामले को सुलझा है। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगा था। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    क्या है घटना ?

    खबर के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर बाईक से जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा कीमती बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    GPS Tracker की मदद से दो गिरफ्तार

    लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप (GPS chip) लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)

    कहां से हुई गिरफ्तारी ?

    पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। (Firing in Mumbai and robbery of jewelery worth Rs 42 lakh, two arrested with the help of GPS tracker)