मुंबई के कांदीवली पश्चिम केईएस इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच अभियान तेज कर दी है।
मुंबई: केईएस इंटरनेशनल स्कूल के आधिकारिक मेल आईडी पर आज सुबह यानी सोमवार को 06:55 बजे स्कूल में बम लगाने की धमकी वाला एक ई-मेल आया था। स्कूल प्रशासन ने 08:55 बजे कांदिवली पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच अभियान शुरू कर दिया है।हालांकि इससे पहले भी ऐसी धमकी मिली थी लेकिन पुलिस को संदिग्ध कुछ भी नही मिला। लेकिन पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। जांच अभियान जारी..
पुलिस ने क्या बताया?
कांदीवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र अडाणे ने बताया, कि घटना के बाद एहतियात के तौर पर छात्रों को तुरंत घर भेज दिया गया। बम निरोधक दस्ता सुबह 10:00 बजे और रैपिड रिस्पॉन्स टीम सुबह 10:15 बजे स्कूल पहुंच गई। इस स्कूल को पहले भी ऐसी ही धमकियां मिली थीं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ भी संदिग्ध बरामद नही हुआ था। फिलहाल चिंता जैसी कोई बात नही है। कांदीवली पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
नागरिकों से अपील
पुलिस के बाक़ी टीम अधिकारियों ने बताया, कि स्कूल परिसर की गहन तलाशी चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल कहां और किसने भेजा है। पुलिस ने नागरिकों और बच्चों के परिजनों से शांत रहने और सहयोग करने की अपील की है।
