Mumbai: दादी को कचरे की ढेर में फेंकने वाला पोते सहित ऑटो ड्राइवर और एक रिश्तेदार गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने कचरे के ढेर में बुजुर्ग को फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खुद पोते ने कैंसर से पीड़ित दादी को कचरे के ढेर में फेंका और इसमें एक ऑटोरिक्शा ड्राईवर के साथ एक रिश्तेदार ने उसकी मदद की थी। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap

मुंबईः गोरेगांव के आरे कॉलोनी में एक कैंसर पीड़ित दादी को कचरे के ढेर में फेंकने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शर्मशार कर देने वाले मामले में पोते के साथ एक रिश्तेदार और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पोते की पहचान राहुल शेवाले के रुप में हुई है। इसके साथ पुलिस ने रिश्तेदार बाबा साहब गायकवाड़ और ऑटो ड्राईवर संजय कडरेसिम को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि स्किन कैंसर पीड़िता महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करने के बजाय उसे जिंदा कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गए थे। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap

घायल अवस्था में मिली

जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव (पूर्व), आरे कॉलोनी के जंगल में 22 जून को कचरे के ढेर में 60 साल की महिला पुलिस को जख्मी अवस्था में मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर इलाके की रहने वाली थी। पुलिस की जांच में पोते ने बताया कि महिला खुद घर से निकल गई थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के पोते ने ही 22 तारीख की सुबह ऑटो रिक्शा से महिला को आरे कॉलोनी के जंगल में लाया और कचरे में फेक दिया। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap

कूपर अस्पताल में बुजुर्ग का चल रहा इलाज

आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र पाटील ने बताया, कि जब महिला पुलिस को मिली थी तब वह गंभीर स्थिति में थी। फिलहाल उसे कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। महिला का नाम यशोदा गायकवाड (60) है और उसको स्किन कैंसर हैं। कूपर अस्पताल के डीन डॉ. सुधीर मेढेकर ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी नाक और गाल पर अल्सर जैसा कैंसरनुमा घाव है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में बेसल सेल कार्सिनोमा (Basal Cell Carcinoma) की आशंका जताई गई है। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap

रिश्तेदार और ऑटो ड्राइवर ने की मदद

बताया जा रहा है कि दादी को कचरे के ढेर में फेंकने के लिए पोता ऑटोरिक्शा ड्राईवर को 400 रुपये दिए थे। आरोप है कि युवक ने रिश्तेदार से मदद ली थी। ऑटो ड्राइवर पर भी बुजुर्ग को कचरे में फेंकने में मदद का आरोप है। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap


Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading