टीचर ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

एक ट्यूशन क्लास में महिला टीचर ने मामूली बात पर दस साल की बच्ची की पिटाई कर दी। इस पिटाई में लड़की के कान पर मार लगने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

न्यूज़ डेस्क
पालघर-
नालासोपारा के एक ट्यूशन क्लास में महिला टीचर ने मामूली बात पर दस साल की बच्ची की पिटाई कर दी। लड़की के कान पर मार लगने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में ये घटना सामने आई है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

कान के नीचे मारा थप्पड़

मिली जानकारी के मुताबिक, दस साल की छात्रा रत्ना सिंह नाम की टीचर के पास पढ़ने के लिए जाती है। इसी बीच क्लास  में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका रत्ना सिंह ने मामूली बात पर छात्रा के कान के नीचे जोर से थप्पड़ मार दी। इसमें लड़की के कान में बंधी बाली का किल उसके गर्दन में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की के माता पिता ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

माता पिता ने की कार्यवाही की मांग

बताया जा रहा है की इस पिटाई में लड़की के दिमाग के साथ-साथ सांस की नली में भी गंभीर चोट आई है और बच्ची का इलाज प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। खबर यह भी है कि पिछले 8 दिनों से बच्ची वेंटीलेटर पर है। बच्ची के माता पिता ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अपराधिक मामला दर्ज कर शिक्षिका के खिलाफ नोटिस जारी किया है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

indianfasttrack Avatar
Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading