मुंबई साइबर फ्राड: बैंक खाते और सिम कार्ड से 60.82 करोड़ की ठगी, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने कांदिवली में छापेमारी कर साइबर फ्राड गिरोह का पर्दाफाश किया। दंपति समेत 12 लोग गिरफ्तार, 943 बैंक खाते और सैकड़ों सिम कार्ड से 60.82 करोड़ की ठगी। Mumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में छापेमारी कर एक दंपति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी साइबर फ्राड गिरोह का हिस्सा थे, जिन्होंने देशभर में लाखों लोगों को शिकार बनाकर करीब 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की। Mumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested

बैंक खाते और सिम कार्ड का गोरखधंधा

मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने जानकारी दी कि 12 अगस्त को कांदिवली के एक दफ्तर पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में बैंक पासबुक और सिम कार्ड बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में पांच ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते और सिम कार्ड महज 7,000-8,000 रुपये में बेच दिए थेMumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested

कैसे होती थी धोखाधड़ी?

जांच में सामने आया कि गिरोह ने अब तक करीब 943 बैंक खाते खरीदे थे, जिनमें से 180 खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया। इन खातों और सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करके आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल फ्रॉड और शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी जैसे अपराध कर रहे थे। Mumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested

कितनी हुई धोखाधड़ी?

मुंबई पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने पिछले एक साल से इस ठगी के नेटवर्क को सक्रिय कर रखा था। पुलिस का कहना है कि मुंबई में ही 1.67 करोड़ रुपये की ठगी की गई, जबकि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में 10.57 करोड़ रुपये का साइबर फ्राड हुआ। Mumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested

पुलिस की आम जनता को अपील

यह मामला बताता है कि कैसे मामूली रकम में खरीदे गए बैंक खाते और सिम कार्ड साइबर अपराधियों के लिए ठगी का हथियार बन जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और मोबाइल नंबर किसी अजनबी को न बेचें, क्योंकि इसका इस्तेमाल बड़े साइबर अपराध में हो सकता है। Mumbai Cyber ​​Fraud: Rs 60.82 crore defrauded from bank account and SIM card, 12 accused arrested


Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading