Mumbai News: मुंबई के वर्ली में एक पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर इसके बाद खुदकुशी भी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई: वर्ली के सिद्धार्थ नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक हसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। यहां एक पारिवारिक कलह के चलते 62 वर्षीय राजमनोहर नामपिल्ले ने पहले अपनी 58 वर्षीय पत्नी लता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार की घटना सिद्धार्थ नगर के पंकज मेंशन सोसायटी की है। Mumbai Crime: Two killed in firing in Worli early morning
सुबह 6 बजे चली गोली
वर्ली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निलेश साळुंखे पाटिल ने बताया, कि वर्ली के पंकज मेंशन सोसायटी में राजमनोहर अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहता था। शनिवार रात पूरा परिवार हर रोज की तरह खाना खाकर सो गया। लेकिन रविवार सुबह करीब 6 बजे राजमनोहर के बेडरूम से दो बार गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। जैसे ही उनका 32 वर्षीय बेटा कमरे की ओर दौड़ा, उसने देखा कि मां-बाप खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं।
पुलिस को मिली सूचना
इसके बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल को दी। घटना स्थल पर वर्ली पुलिस की टीम पहुंची और मौके का जायजा लेकर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Mumbai Crime: Two killed in firing in Worli early morning
बेटे को लेकर होता था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला, कि राजमनोहर का अपने बेटे से अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है, कि हर बार पत्नी लता बेटे का पक्ष लेती थीं, जिससे राजमनोहर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद भी होता था। कहा जा रहा है कि इसी वजह से राजमनोहर ने लता की हत्या कर खुदकुशी कर ली होगी। Mumbai Crime: Two killed in firing in Worli early morning
पिस्तौल कहां से आया?
नामपिल्ले परिवार का आपसी विवाद आख़िरकार इस खौफनाक मोड़ तक जा पहुंचेगा इस बात पर आसपास के लोगों को अब भी विश्वास नही हो रहा है। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल काफी पुरानी है। यह पिस्तौल राजमनोहर के पास कहां से आई, क्या उसके पास इसका वैध लाइसेंस था, इसकी जांच चल रही है।
आर्थिक मजबूरी भी हो सकती है।
इस मामले को लेकर वर्ली पुलिस थाने में राजमनोहर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घटना के पीछे कोई आर्थिक तनाव या अन्य कारण भी जिम्मेदार थे, क्योंकि दंपती की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

