मुंबई में चाइनीज मांझा से एक पुलिस कॉस्टेबल का गला कटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद ले लोगों में चाइनीज मांझा बेचे जाने को लेकर रोष है।
इस्माईल शेख
मुंबई- दिंडोशी पुलिस थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटते समय पतंग के माझे से गला कटने से एक पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो की तलाश कर रही है। चाइनीज मांझे से गला कटने की इससे पहले कई घटनाएं देश के अन्य दूसरे शहरों में हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कॉस्टेबल अपनी बाइक से वर्ली स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस कॉस्टेबल का नाम समीर सुरेश जाधव है। वर्ली के बीडीडी चाली में अपने परिवार के साथ रहने वाले समीर जाधव दिंडोशी पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के पद पर तैनात था। रविवार दोपहर 3:30 को समीर काम खत्म कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था।
इसे भी पढ़े:- मुंबई में खाली जमीन की कीमत और अपराध…

कैसे हुई पुलिस कॉस्टेबल की मौत..
इसी दौरान वकोला ब्रिज से गुजरते वक्त अचानक उसके सामने एक पतंग का मांझा आ गया। कहा जा रहा है, कि कुत्ते से बचाने के प्रयास में मांझा उसके गले में फंस गया और तेज जख्म हो गया। गर्दन से खून बहता देख वह खुद को बचाने के प्रयास में बाइक से गिर गया। जैसे ही एक ड्राइवर ने यह देखा तो उसने कुछ दूरी पर गश्त पर मौजूद खेरवाड़ी पुलिस को कंट्रोल के जरिए इसकी सूचना दी। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)
घटना की जानकारी मिलते ही खेरवाड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में जाधव को सायन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जाधव की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से हुई। खेरवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मुळीक ने यह जानने पर कि वह पुलिस बल में है, दिंडोशी पुलिस और उसके परिवार को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। उनके निधन की खबर से वर्ली बीडीडी चली में शोक की माहौल पसरा हुआ है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। हर साल मांझे के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। यह भी स्पष्ट है कि यह पक्षियों के जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। इसीलिए कई संगठन नायलॉन मेड पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर, इस मांझे के कारण अक्सर बाइक सवारों की जान चली गई है। लोगों की मांग है, कि चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

