प्रतिकारात्मक एआई जनरेटेड तस्वीर
मुंबई के उपनगर मलाड में लोगों के जिन्दगी के लिए रक्षक कहे जाने वाले डॉक्टर के क्लिनिक में नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता परिवार के मुताबिक जहां काम करने नाबालिग लड़की जाया करती थी वहीं डाक्टर भक्षक बन गया है।
इस्माईल शेख
मुंबई- मालाड़ पूर्व के एक क्लीनिक में नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुरार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यहां लोगों के जिन्दगी के लिए रक्षक कहे जाने वाला डॉक्टर ही नाबालिग लड़की का भक्षक बनता दिखाई पड़ रहा है।
एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का शव मुंबई के उपनगर मलाड पूर्व में आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक में मिला था। अधिकारी ने बताया कि घटना 28 दिसंबर को उस क्लिनिक में हुई थी जहां लड़की काम करती थी। लड़की के गले में डॉक्टर द्वारा संचालित क्लीनिक का आई कार्ड लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद कुरार पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
इसे भी पढ़े:- मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

रक्षक बना भक्षक ..
अधिकारी ने बताया, मृतक की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है और दावा किया है, कि मृतक ने डॉक्टर के अभद्र व्यवहार के बारे में शिकायत की थी। परिवार की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में और अधिक तहकीकात कर रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
