पुणे में हो गया बड़ा हादसा- इंद्रायणी नदी में बह गए 50 से ज्यादा लोग, एक झटके में सब तबाह

महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां इंद्रायणी नदी पर बने पुल पर खड़े होकर प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने पहुंचे 50 से ज्यादा लोग, एक झटके में बह गए। काफी पुराने पुल को प्रशासन ने पहले ही बंद कर दिया था। अब राहत और बचाव कार्य जारी .. A big accident happened in Pune- more than 50 people got washed away in Indrayani river, everything got destroyed in one stroke

डिजिटल डेस्क
मुंबई:
महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मावल तालुका के कुंदमाला के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढहने से करीब 50 से ज्यादा लोग नदी में बह गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य दल अभी तक किसी भी नागरिक को नहीं ढूंढ पाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की कई टीमों ने पर्यटकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय 50 से ज्यादा पर्यटक इस पुल पर खड़े थे। A big accident happened in Pune- more than 50 people got washed away in Indrayani river, everything got destroyed in one stroke

दशकों पुराना पुल ढह गया

इंद्रायणी नदी पर बना पुल पुराना होने के कारण इसे दो महीने पहले ही बंद किया गया था, लेकिन बारिश के बाद लोग पुल पर इकट्ठा हो गए। अचानक पुल गिरने से कई लोग नदी में बह गए, जबकि कुछ मलबे में दब गए हैं। राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि यह पुल कई दशक पुराना था और जर्जर स्थिति के कारण ही इसे बंद किया गया था। बारिश के बाद जब मौसम सुहावना हुआ तो बड़ी संख्या में लोग पुल पर एकत्रित हो गए थे, इसके बाद हादसा हो गया। A big accident happened in Pune- more than 50 people got washed away in Indrayani river, everything got destroyed in one stroke

मलबे में दबे लोग

कई लोग नदी में गिरे और बह गए। कुछ लोग पुल गिरने के बाद मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। यह हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ, जब छुट्टी की वजह से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। दशकों पुराना और कमजोर हो चुका यह पुल तालेगांव दाभाड़े के पास सुंदर कुंड माला क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के वजन के कारण ढह गया। A big accident happened in Pune- more than 50 people got washed away in Indrayani river, everything got destroyed in one stroke

बचाव कार्य में मुश्किलें

शुरूआती जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज हो गया था। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबन्धन और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि नदी की धारा तेज होने की वजह से रहत-बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। कुछ लोगों को बचाया गया है लेकिन कई लोगों के तेज बहाव में बहने की आशंका है। A big accident happened in Pune- more than 50 people got washed away in Indrayani river, everything got destroyed in one stroke

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *