Mumbai के मुलुंड स्थित एक अंगडिया कारोबारी के दफ्तर में बंदूक की नोक पर 1 करोड़ की लूट मामले में रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से और 1 की गिरफ्तारी हुई है! इसके पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर से दो की गिरफ्तारी हुई है।
इस्माइल शेख
मुंबई– मुलुंड इलाके के 5 रास्ता स्थित एक अंगडिया कारोबारी के दफ्तर में बंदूक की नोक पर हुई 1 करोड़ रुपये की लूट मामले में उत्तर प्रदेश के उज्जैन से 2 की गिरफ्तारी के बाद रविवार को वाराणसी से 1 की गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस बदमाशों को वहां कोर्ट में पेशकर जांच के लिए मुंबई ला रही है।
गिरफ्तार जौनपुर के सतहरिया का मूल निवासी और महाराष्ट्र के डोबिवली ईस्ट कल्याण स्थित पडले का रहने वाला बदमाश मुंबई में 1करोड़ रुपये की डकैती मामले में शामिल था। उसके पास से पांच हजार नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
खबर से संबंधित इसे भी पढ़ें :- Mumbai: बंदूक की नोक पर एक करोड़ की लूट
वाराणसी के स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास से डकैती के आरोपी सनी भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। जौनपुर के सतहरिया का मूल निवासी और महाराष्ट्र के डोबिवली ईस्ट कल्याण के पडले में रहने वाला बदमाश मुलुंड के 1 करोड़ रुपये की डकैती में शामिल था। उसके पास से पांच हजार नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
वाराणसी स्पेशल टास्क फोर्स के असिस्टैंट सुप्रिटंडन्ट ऑफ पुलिस वी.के. सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कि “गत दो फरवरी को मुंबई में बदमाशों ने दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की डकैती की थी। वारदात के बारे में मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी, कि इस डकैती में शामिल सनी वहां से भाग निकला है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने बनारस में ठिकाना बनाया है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम बनारस आई। इसके बाद मुंबई पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई। रविवार की दोपहर मुखबिरों के जरिए सूचना मिली, कि सनी छावनी क्षेत्र में एक मिशनरी स्कूल के पास मौजूद है। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।”
पुलिस की पूछताछ में सनी ने बताया, कि उसका परिवार वर्षों से मुंबई में रह रहा है। उसका जौनपुर आना जाना बहुत कम है। वह मुंबई में लोढ़ा स्थित वर्सुल्ला चौधरी की इटीरियर डिजाइन की दुकान में काम करता है। मुंबई में ही, जौनपुर निवासी मोनू सिंह उर्फ विपिन से डेढ़ महिने पहले संपर्क हुआ और दोनों की दोस्ती हो गई। इन लोगों ने मिलकर डकैती की साजिश रची। साजिश के तहत मुंबई के ही रहने वाले निलेश सुर्वे व नितेश ने रेकी की थी।
खबर से संबंधित इसे भी पढ़ें :- Mumbai: 1 करोड़ की लूट के बाद महाकाल के दर्शन पर निकले बदमाश गिरफ्तार
इसके बाद दो फरवरी को दोपहर नितेश की कार से सभी इडेनवाला कोऑपरेटिव सोसाइटी, पीके रोड स्थित मुलुंड के अंगडिया कारोबारी के आफिस पहुंचे और 1 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रास्ते में ही मोनू सिंह ने उसे सात लाख रुपये दिए और कार से उतार कर चला गया। इसके पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर से 2 बदमाशों को कार और 3 लाख रुपये समेत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपीयों को मुंबई पुलिस अलग-अलग तुकड़ी के जरिए मुंबई ला रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
