Read the latest news and top headlines from West India, including Maharashtra, Gujarat, Goa and Rajasthan. Stay informed with coverage on politics, crime, business, government schemes, education, culture, weather and major events, only on Indian FastTrack.
इस्माईल शेख मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई में इन दोनों लगातार दूसरे दिन महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल रही है। यहां सोमवार को मरीन ड्राइव स्थित फाइव स्टार होटल “ट्राइडेंट” के एक कमरे में 60 वर्षीय महिला का शव मिला था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भांडुप से और एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आ रही है। जहां बरसों से बंद पड़े “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में एक तैरती हुई अज्ञात युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic
तैरती मिली लाश
मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप पश्चिम स्थित “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे ड्रीम मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद शव को बाहर निकाला। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic
पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलुंड जनरल हॉस्पिटल भेज दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृत महिला कौन है? और उसकी मौत कैसे हुई है? मामले की आगे की जांच भांडुप पुलिस कर रही है। बता दें कि 2021 में कोविड महामारी के दौरान ड्रीम्स मॉल में स्थित सनराइज अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस आगजनी के कारण मॉल जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद से मॉल बंद पड़ा हुआ है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic
मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
न्यूज़ डेस्क मुंबई- अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
फर्जी कंपनियों का जाल
जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर
गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
राजस्थान के जयपुर से मुंबई में चंदन की तस्करी किए जाने के आरोप में पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लाल चंदन की तस्करी इंडियन रेलवे में प्रमाणित पार्सल के जरिए किया जा रहा था।
इस्माईलशेख मुंबई- पश्चिम रेलवे के सतर्कता विभाग ने मुंबई मे लाल चंदन की तस्करी का खुलासा हुआ है। रविवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक पार्सल को लेकर हंगामा हो गया। पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम को इसकी जानकारी पहले से थी। जांच के बाद पार्सल के मालिक को बुलाकर लगभग 100 किलो लाल चंदन के लट्ठे बरामद किए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
लाल चंदन की कीमत क्या है?
एक जानकारी के मुताबिक लाल चंदन की कीमत गुणवत्ता के आधार पर 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। हालांकि भारत में निजी संपत्ति पर चंदन की खेती अब कानूनी प्रावधान मे है, लेकिन कटाई, बिक्री और परिवहन पर नियम इसे सबसे अधिक नियंत्रित संसाधनों में से एक बनाते हैं। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
रेलवे पार्सल परिवहन में अवैध तस्करी को रोकने के लिए, पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने मुंबई सेंट्रल (MMCT) पर रविवार को एक बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे तक चले इस गहन निरीक्षण में ट्रेन संख्या 12956 (जयपुर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के लीज़ पार्सल वैन से 15 लकड़ी के लाल चंदन के लठ्ठे बरामद किए गए। इन चार संदिग्ध पैकेजों का वजन कुल 92.9 किलोग्राम था। माना जा रहा है कि इस सामान को वैध पार्सल बुकिंग के नाम पर तस्करी के लिए भेजा गया था। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
पार्सल के मालिक हारून अब्दुल लतीफ मंडवीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त किए गए सामान और आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। यह अभियान सतर्कता प्रयासों की प्रभावशीलता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि पश्चिम रेलवे के परिसर का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए नही किया जा सकता। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत करीब ढाई करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना प्रमुख और वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के हाथों मुंबई में 23 जनवरी को सत्कार होने जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों का भी होगा सम्मान।जिसको लेकर तैयारियां जोरों में हैं। क्योंकि इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी शामिल होने वाले हैं। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
लाभार्थियों को हर महिने मिलते हैं 1500
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना” के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये देनें का प्रावधान हैं और 23 जनवरी को हर साल बाळासाहेब ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। इसी मौके पर राज्य भर के शिवसैनिकों और योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को साथ लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इसके साथ ही 9 फरवरी को एकनाथ शिंदे का जन्मदिन आ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए 23 जनवरी, कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किए जाने का ऐलान किया जाने वाला है। सदस्यता अभियान और जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी तक जारी रहेगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
कहां होगा सम्मान समारोह ..
सम्मान समारोह कार्यक्रम हिंदुहृदयसम्राट बालसाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर 23 जनवरी को शिवसेना द्वारा वांद्रे कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। बाला साहेब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना के उपनेता राहुल शेवाले ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जून 2022 में शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए, बलासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह संकल्प लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से सफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप शिवसैनिकों और राज्य के नागरिकों की ओर से एकनाथ शिंदे और चुनाव में जीते हुए सभी सांसदों और विधायकों का भव्य नागरी सत्कार किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
शेवाले ने कहा कि शिवसेना प्रमुख शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद और विधानसभा में 57 विधायक चुनकर आए हैं. विधानसभा चुनावों में शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी उबाठा के मुकाबले 15 लाख 63 हजार 917 अधिक वोट मिले। राज्य के मतदाताओं ने शिंदे के नेतृत्व में विश्वास जताया है। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
जीत में महिलाओं का योगदान
शेवाले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में महायुती की इस विजय में लाडकी बहनों का बड़ा योगदान रहा है, और उन्हीं लाडकी बहनों के हाथों एकनाथ शिंदे और शिवसेना मंत्रियों का सत्कार किया जाने वाला है। इस मौके पर सोनू निगम और अवधूत गुप्ते का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
BMC चुनाव को लेकर बैठक
शेवाले ने कहा कि 23 जनवरी को शिवसेना महायुती के महापौर को फिर से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प करेगी। इस संकल्प के तहत 24 जनवरी से 30 जनवरी तक मुंबई में शाखा स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई शहर के नए कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा, जिसके माध्यम से मनपा (BMC) चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का 9 फरवरी को जन्मदिन है। इस अवसर पर 23 जनवरी से 9 फरवरी तक सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत के बाद अब लातूर में बर्ड फ्लू के कारण बड़ी संख्या में कौवों की मौत हो रही है
न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र- राज्य में तेजी के साथ बर्ड फ्लू अपना पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इसके बाद अब लातूर में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर आ रही है। इससे जिले में हड़कप मच गया है और जिला प्रशासन ने आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 51 कौवों की मौत हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट से पता चला, कि लातूर जिले के उदगीर शहर में कौवों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) के कारण हुई है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
जांच मे जुटी टीम
पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौवे मृत पाए गए। अधिकारियों को 13 जनवरी से शहर के बगीचों व अन्य क्षेत्रों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौत के कारण का पता लगाने के लिए 14 जनवरी को 6 शवों को प्रयोगशाला में भेज दिया। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
खबर मिलते ही जांच के साथ लातूर जिला प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू कर दिए हैं। जिस जगह मृत कौवे मिले हैं उस जगह के 10 किलोमीटर के दायरे को ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया गया है। आदेश में प्रभावित क्षेत्रों में लागों की आवाजाही और पक्षियों-जानवरों के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
पोल्ट्री फॉर्म का होगा सर्वेक्षण
जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त किया जाएगा। वहीं अधिकारी 10 किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फॉर्म का सर्वेक्षण करेंगे और नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे जिले के अन्य भागों में पक्षियों या जानवरों की किसी भी असामान्य मृत्यु की सूचना निकटतम पशु चिकित्सालय या वन विभाग को दें। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
Mumbai Ac Local Train Update : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसका ऐलान कर दिया है। हालांकि 2023 की निविदा में खरीददारी पर रोक लग गया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने इसको लेकर हरी झंडी दिखा दी।
न्यूज़ डेस्क Mumbai AC Local Train : मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के तहत मुंबई को 238 नई एसी लोकल ट्रेनें (New Ac local train) मिलेंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एसी लोकल खरीदने का प्रस्ताव पटरी पर आ गया है। शनिवार (18 जनवरी) को अश्विनी वैष्णव ने रेल से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर टिप्पणी की। फिर उन्होंने एसी लोकल खरीददारी के बारे में जानकारी दी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)
मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के चरण 3 और 3ए के तहत जल्द ही मुंबई में 238 एसी लोकल ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, मुंबई रेलवे डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MRVC) ने जून 2023 में एसी लोकल ट्रेनों के लिए विशेष निविदाएं जारी की थीं। खरीददारी रुकने के कारण यह पहल स्थगित कर दी गई थी। अब 18 महीनों बाद एसी लोकल ट्रेन की खरीदी पर जोर दिया जा रहा है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)
MMRDA की फायनेंस शाखा है MUTP
मुंबई शहरी परिवहन (MUTP) परियोजना की मूल योजना के अनुसार, चरण 3 में 47 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जानी हैं। इस पर करीब 3,491 करोड़ रुपये की लागत आ सकता है। जबकि फेज 3ए में 191 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जाने वाली हैं। इस पर करीब 15,802 करोड़ रुपये की लागत लगने वाला है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)
एसी लोकल खरीदने संबंधी फैसले से मुंबईकरों को राहत मिलेगी। इससे गर्मियों के दौरान यात्रियों को एसी लोकल से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसका असर स्थानीय निकायों के चुनाव पर भी पड़ सकता है। हालांकि, यात्रियों की नजर इस बात पर है कि 238 एसी वाली यह ट्रेन मुंबई में कब से चलेगी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)
सैफ अली खान पर हमला करने वाला ठाणे के जंगल से पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार बांगलादेशी कुछ महीनों पहले ही अवैध तरीके से मुंबई में आकर अपनी पहचान बदली और ठाणे के एक एजंसी के माध्यम से काम कर रहा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने इसकी जानकारी दी
न्यूज़ डेस्क मुंबई- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नवाब सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाले को आखिरकार मुंबई पुलिस ने ठाणे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ख़ुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी बांगलादेश का रहने वाला है। लगभग 50 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे के जंगल से पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए वहां छुपा हुआ था। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
मुंबई पुलिस सोचने पर मजबूर
आरोपी लगभग 5 से 6 महिने पहले ही मुंबई आया और बाद मे ठाणे की एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वर्तमान में विजय दास नाम का इस्तेमाल कर रहा था। अब कोर्ट मे पेशी के बाद मुंबई पुलिस रिमांड की तैयारी कर रही है। क्यों की सिर्फ चोरी का मकसद तो नही हो सकता। जबकि करीना का बयान पुलिस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
पुलिस की तैयारी
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने लगभग 74 घंटे बाद धर दबोचा। मुंबई पुलिस ने कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी, लेकिन अभी तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया है। मुंबई पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी थी। जिसके बाद शक के आधार पर कई लोगों को पुलिस ने कई जगहों पर धरपकड़ की है। एक को तो छत्तीसगढ़ के एक ट्रेन से आरपीएफ ने धर दबोचा। एक कारपेंटर को भी पुलिस ने रडार पर लिया। डीसीपी ने बताया की हमले के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 35 टीमों का गठन किया गया था। जिनमें सभी पुलिस के अधिकारी अपने मुखबिरों के साथ सक्रिय हो चुके थे। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
मुंबई पुलिस ने साझा किया गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर
क्या हमलावर सिर्फ चोरी के मकसद से आया था?
सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद थी। करीना इस बात से सहमत नही है, कि हमलावर सिर्फ चोरी के इरादे से आया था। 16 जनवरी की रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर काफी आक्रामक हो गया था, जबकि पास ही उनके घर के कीमती आभूषण रखे हुए थे। लेकिन आरोपी ने गहनों को हाथ तक नही लगाया। हमला करने के बाद आसानी से भाग भी गया। अब मुंबई पुलिस ने जैसे ही इसका खुलासा किया, कि आरोपी बांगलादेशी घुसपैठी है। इसके बाद और भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कोर्ट में पेशी कर रिमांड की तैयारी कर रही है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में छिपकर बैठा था। मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोग पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था और वर्तमान में वह खार पुलिस स्टेशन में बंद है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
छत्तीसगढ़ में भी धरपकड़
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी एक संदिग्ध को पकड़ा। उसे तब दबोचा गया जब वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने पकड़ने के बाद संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान 33 साल के आकाश कनौजिया के रूप में हुई। आरपीएफ ने संदिग्ध की तस्वीर भी साझा की। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा अपार्टमेंट में कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को गंभीर चोटें लगने के बाद तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जिसमें उनकी पीठ की निचली रीढ़ की हड्डी में चाकू के घाव भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में ले जाया गया है। सैफ की रीढ़ की हड्डी सर्जरी के दौरान 2.5 इंच लंबा ब्लेड निकाला गया है। चाकू का दूसरा तुकडा पुलिस ने सैफ अली खान के घर से बरामद किया है। डॉक्टरों ने बताया, कि सर्जरी सफल रही वर्तमान में अभिनेता खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)
आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री. अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में मुंबई बुलेट ट्रेन भूमिगत स्टेशन के बीच निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण किया।
महाराष्ट्र राज्य में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में मुंबई बुलेट ट्रेन भूमिगत स्टेशन के बीच 21 किमी लंबी भारत की पहली भूमिगत/समुद्र के नीचे सुरंग निर्माणाधीन है। 21 किलोमीटर के सुरंग निर्माण कार्य में से 16 किलोमीटर टनल बोरिंग मशीनों के माध्यम से और शेष 5 किलोमीटर एनएटीएम के माध्यम से है। इसमें ठाणे क्रीक पर 7 किमी लंबी समुद्री सुरंग भी शामिल है। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)
निम्नलिखित स्थानों पर निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
ADIT (अतिरिक्त रूप से संचालित मध्यवर्ती सुरंग) पोर्टल: 394 मीटर लंबी ADIT सुरंग मई 2024 (रिकॉर्ड समय 6 महीने) में पहले ही पूरी हो चुकी है। इससे शिलफाटा के अलावा उत्खनन कार्य के लिए दो अतिरिक्त NATM फेस की सुविधा मिल गई है। इस अतिरिक्त पहुंच के कारण, 1,111 मीटर (1562 मीटर में से बीकेसी/एन1टीएम की ओर 622 मीटर और 1628 मीटर में से अहमदाबाद/एन2टीए की ओर 489 मीटर) सुरंग बनाने का काम हासिल किया गया है।
11 X 6.4 मीटर आयाम का एडीआईटी निर्माण और संचालन के दौरान मुख्य सुरंग तक सीधे वाहनों की पहुंच प्रदान करेगा और इसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में निकासी प्रक्रिया के उद्देश्य से भी किया जाने वाला है।
मुंबई एचएसआर स्टेशन निर्माण स्थल पर शाफ्ट 1: शाफ्ट की गहराई 36 मीटर, खुदाई का काम अभी चल रहा है।
विक्रोली में शाफ्ट 2: 56 मीटर की गहराई तक शाफ्ट का काम पूरा हो गया है। इस शाफ्ट का उपयोग दो अलग-अलग दिशाओं में दो सुरंग खोदने वाली मशीनों को नीचे करने के लिए किया जाएगा, एक बीकेसी की ओर और दूसरी अहमदाबाद की ओर।
सावली में शाफ्ट 3 (घांसोली के पास): 39 मीटर की गहराई तक शाफ्ट का काम पूरा हो चुका है।
शिलफाटा में सुरंग पोर्टल: यह सुरंग का NATM अंत है। पोर्टल का काम पहले ही पूरा हो चुका है और 1628 मीटर (एन3टीएम) में से 602 मीटर सुरंग का काम अब तक पूरा हो चुका है।
सुरंग की खुदाई के दौरान सावधानियां
सुरंग के अंदर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुरंग स्थलों के अंदर सुरक्षित और हवादार कार्यबल सुनिश्चित हो सके
सभी उत्खनन सामग्री का निपटान राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है
सुरंग स्थलों के आसपास की संरचना/इमारतों की लगातार निगरानी की जाती है
झुकाव, निपटान, कंपन, दरारें और विरूपण की निगरानी के लिए निर्माण स्थलों पर और उसके आसपास विभिन्न प्रकार के भू-तकनीकी उपकरण जैसे इनक्लिनोमीटर, कंपन मॉनिटर, ग्राउंड सेटलमेंट मार्कर, टिल्ट मीटर आदि स्थापित किए गए हैं। ये उपकरण यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि न तो खुदाई और सुरंग बनाने जैसे चल रहे भूमिगत कार्यों और न ही साइट के आसपास की संरचनाओं को कोई खतरा हो।
सुरंग अस्तर के लिए कास्टिंग यार्ड: 16 किमी टीबीएम हिस्से के लिए सुरंग लाइनिंग की ढलाई के लिए एक समर्पित कास्टिंग यार्ड महापे में पहले से ही चालू है। 7,700 रिंग बनाने के लिए 77,000 खंड बनाए जाएंगे। सुरंग की परत के लिए विशेष रिंग खंड डाले जा रहे हैं, प्रत्येक रिंग में नौ घुमावदार खंड और एक मुख्य खंड शामिल है, प्रत्येक खंड 2 मीटर चौड़ा और 0.5 मीटर (500 मिमी) मोटा है।
न्यूज़ डेस्क मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर प्राणघातक हमले का राज गहराता जा रहा है। उनके ऊपर जानलेवा हमला किसने और क्यों, कैसे और किस लिए किया? अब तक इन सवालों के जवाब सुलझाने मे मुंबई पुलिस अबतक सफल नही हो पाई है। वहीं एक के बाद एक दावे और बयान सामने आ रहे हैं जो सवालों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी तक पुलिस के बयानों के मुताबिक, हमलावर चोरी के इरादे से अंदर घुसा था। महाराष्ट्र के मंत्री ने भी यही बयान दिया। लेकिन करीना कपूर के बयान से हमले की गुत्थी सुलझाने के बदले और उलझ गई है। इसके अलावा भी इस केस में अभिनेता के सुरक्षा को लेकर काफी सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)
54 साल के नवाब सैफ अली खान मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। गुरुवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अब वो खतरे से बाहर हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस को घटना स्थल पर लगे जो सीसीटीवी मिले है। उसी के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसका चेहरा उस संदिग्ध हमलावर से मिलता-जुलता है। जिसकी तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हमलवार चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा और इस दौरान उसने सैफ पर हमला किया। लेकिन .. (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)
करीना कपूर ने कुछ और ही बताया
अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान से शनिवार को पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ की। करीना ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। हालांकि करीना कपूर ने पुलिस को यह बात बताई है लेकिन उनका यह बयान पुलिस रेकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। करीना का कहना है कि अगर हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था तो चोरी क्यों नही की जबकि उसके सामने सोने के गहने पड़े थे। सैफ पर हमले के बाद भी उसने गहने क्यों नही उठाए, जबकि वह आसानी से भागन गया था। जाते-जाते वो चोरी तो कर सकता था। पुलिस इस बारे में जांच क्यों नही कर रही है। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)
अंदर कैसे आया हमलावर?
सैफ बांद्रा पश्चिम में सेंट थेरेसा हाई स्कूल के पास 24वीं रोड के जंक्शन पर ग्रैंड रेसिडेंसी होटल के सामने बने सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ अली खान टैरेस समेत 11वीं और 12वीं यानी दोनों मंजिलों के मालिक हैं। इमारत में बेसमेंट के अलावा 12 मंजिल बनी हैं। लॉबी बायोमेट्रिक स्कैनिंग के जरिए खुलती है। इमारत के परिसर को पत्थरों और लोहे के डिजाइनों से इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी आसानी से उस पर चढ़कर प्रवेश कर सकता है। सतगुरु अपार्टमेंट के पीछे PETFINA नाम की एक छोटी सी दो मंजिला इमारत है। इस इमारत में एक बहुत छोटा गेट है। माना जा रहा है कि PETFINA परिसर के अंदर बाईं ओर एक और छोटी दीवार है, जिस पर चढ़ना आसान है और हमलावर यहीं से अंदर आया होगा। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)
Narendra Modi in Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई यात्रा पर टिप्पणी करते हुए शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने उम्मीद जताई कि PM यहां के विकास को लेकर घोषणा करेंगे। उन्होंने परली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सरकार की आलोचना की। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर हैं। ऐसे में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने इस पर राज्य मे विकास और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। राउत ने कहा, कि “देखते हैं कि मोदी धारावी के लिए कोई घोषणा करते हैं या नहीं। यदि मोदी मुंबई के विकास के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत है।” इस दौरान बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि “बालासाहेब ठाकरे ही वह व्यक्ति थे जो मोदी के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे।” राउत ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी के जल्द ही मणिपुर जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही राउत ने महाराष्ट्र के बीड जिले में परली आंदोलन को लेकर कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार की आलोचना की। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
विरोध प्रदर्शन से कानून व्यवस्था पर चिंता
संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में बीड जिले के परली में विरोध प्रदर्शन कानून व्यवस्था का मुद्दा है। लोग बड़ी संख्या पर आपत्ति जता रहे हैं। कल परली में वाल्मीकि कराड पर मकोका लगाए जाने के बाद समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर वाल्मीकि कराड की मां भी उपस्थित थीं। समर्थक बहुत आक्रामक लग रहे थे। इस दौरान कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए। अब संजय राउत ने इस पर महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
बीजेपी भ्रष्ट लोगों बना अड्डा
संजय राउत ने बीजेपी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी को भी पार्टी में स्वीकार करे लेती है। महायुति में कई लोग दागी हैं। बीजेपी भ्रष्ट लोगों का अड्डा बन गई है। अमित शाह गुजरात के बर्खास्त गृह मंत्री थे। मुझे शाह को दी गई मदद के बारे में भी पता है। कुछ बातें गोपनीय होती हैं। कहने की जरूरत नहीं कि किसको किससे मदद मिली। ईवीएम को आज महागठबंधन के मंच पर रखा जाना चाहिए। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
संजय राउत ने यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज महायुति के विधायकों को निर्देश दिए जाने के बाद दिया। परली की स्थिति को देखते हुए धनंजय मुंडे परली गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की और उनकी अनुमति लेकर परली के लिए रवाना हो गए। वह आज नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के लिए परली में अनुपस्थित रहेंगे। राज्य में महायुति के सभी विधायक मुंबई में हैं। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)