Read the latest news and top headlines from West India, including Maharashtra, Gujarat, Goa and Rajasthan. Stay informed with coverage on politics, crime, business, government schemes, education, culture, weather and major events, only on Indian FastTrack.
मुंबई: कोविड महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की खिचड़ी वितरण योजना में 14.57 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ किला कोर्ट में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रेकॉर्ड में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच के बाद EOW ने यह चार्जशीट दायर की है। कल्याण के रहने वाले 36 वर्षीय गोपाल पांडुरंग लवाने ने इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)
क्या है घोटाला?
श्री वैष्णवी किचन और सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के पार्टनर गोपाल पांडुरंग लवाने की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच कोविड संकट के दौरान आरोपियों ने खिचड़ी के 100 और 200 ग्राम वजन के पैकेटों की आपूर्ति की थी और BMC से 300 ग्राम प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान वसूला। इसमें आरोपियों ने 6.27 करोड़ रुपये का घपला किया। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)
आठ आरोपियों में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के सुपुत्र अमोल किर्तिकर भी शामिल हैं। बता दें कि अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं। जिन्होंने हालही में गोरेगांव पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आरोप पत्र में सुनील कदम उर्फ बाला कदम, राजीव सालुंखे, सुजीत पाटकर, संजय चंद्रकांत माशेलकर, प्रांजल माशेलकर, प्रीतम माशेलकर और सूरज चव्हाण का नाम दर्ज है। आरोपियों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। इसके कारण मामले में आईपीसी की धारा 465, 468, 471 (जालसाजी और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा) भी जोड़ दी गई हैं। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)
पुलिस ने बताया कि 2500 से ज़्यादा ऐसे खाते बनाए गए, जिनमें से कुछ को साइबर जालसाज़ों और मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों को बेच दिया गया। खासकर लाड़की बहन योजना योजना में पुरुषों के खातों का इस्तेमाल। 100 से अधिक खाते फ्रिज़।
मुंबई: जुहू पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को ‘लाड़की बहन योजना’ का लाभार्थी बनाने के बहाने बैंक खाते खोलने के लिए लालच दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि 2500 से ज़्यादा ऐसे खाते बनाए गए थे, जिनमें से कुछ को साइबर जालसाज़ों और मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों को बेचा गया था। पुलिस ने बताया कि 100 से अधिक सक्रिय खातों को फ्रिज़ कर दिया गया है। (Mumbai: Fake ‘ladki behan’ scam, over 2,500 slum dwellers targeted)
गुजरात से संचालित
गुजरात के सूरत से संचालित आरोपी गिरोह मुख्य रूप से नेहरू नगर, डीएन नगर और धारावी सहित मुंबई के झुग्गी-झोपड़ियों के निवासियों को निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पीड़ितों को ‘लाड़की बहन योजना’ के तहत हर महीने पैसौं के लाभ का वादा करके लालच दिया और उन्हें बैंक खाते खोलने के लिए राजी किया। जहाँ उन्हें हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे, ऐसा बताया गया। ‘लाभार्थी’ द्वारा बैंक खाता खोलने के बाद, उन्हें 1000 रुपये दिए जाते थे और कहा जाता था कि उन्हें कुछ महीनों के बाद यह राशि मिल जाएगी। हालाँकि, बाद में आरोपियों ने इन खातों को साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त लोगों को बेच दिया। (Mumbai: Fake ‘ladki behan’ scam, over 2,500 slum dwellers targeted)
जाँच से पता चला कि कुछ बैंक प्रबंधक विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में उचित परिश्रम और सत्यापन करने में विफल रहे। अब तक पुलिस ने घोटाले से जुड़े 100 से ज़्यादा सक्रिय बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि हालांकि असली लाड़की बहन योजना महिलाओं के लिए है, लेकिन जालसाजों के ज़्यादातर शिकार पुरुष हैं, जिन्हें बताया गया था कि उन्हें हर महीने 1500 रुपये दिए जाएँगे। (Mumbai: Fake ‘ladki behan’ scam, over 2,500 slum dwellers targeted)
खाता खोलने पर दिए पैसे
नेहरू नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय मजदूर वकील सैय्यद खान ने शिकायत दर्ज कराई। उनकी पत्नी को बताया गया था, कि उनके इलाके में लोगों को लाड़की बहन योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये मिल रहे हैं। जब उन्होंने पूछताछ की, तो उन्हें नए सिम कार्ड का इस्तेमाल करके नया बैंक खाता खोलने और अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करने का निर्देश दिया गया। वकील सैय्यद खान अपनी पत्नी के साथ बैंक गए और खाता खोला। फिर आरोपी ने उन्हें 1000 रुपये दिए।
15 फरवरी को वकील ने दूसरों को बैंक खाते खोलने में मदद करने के लिए फिर से उस व्यक्ति से संपर्क किया। जब वह व्यक्ति नेहरू नगर लौटा, तो निवासियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने जुहू पुलिस को उसके बारे में सूचित किया। जुहू पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण पाटिल और एपीआई रंजीत चव्हाण मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान वसई में रहने वाले 25 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अविनाश अमृत कांबले के रूप में हुई है। कांबले ने खुलासा किया कि वह जुहू के रहने वाले फालगुनी जोशी, रितेश जोशी, प्रतीक (उपनाम अज्ञात) और श्रुति रवि राउत के निर्देश पर खाते खोल रहा था। उसने प्रत्येक खाता खोलने के लिए 4000 रुपये लेने की बात स्वीकारी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अविनाश कांबले ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से संपर्क किया और उन्हें बैंक खाता खोलने के लिए 1000 रुपये नकद देने की पेशकश की, जिसे उसने बाद में दूसरों को 4000 रुपये में बेच दिया।” जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव ने मामले की आगे की जांच के लिए पीएसआई शरद लांडगे, पीआई प्रवीण जाधव और कांस्टेबल नितिन मांडेकर, अमित महांगड़े, अर्जुन घाडीगांवकर, आकाश धोडके, अमोल हेलकर और अनिल तायडे की एक टीम बनाई। जांच के दौरान, कांबले ने कबूल किया कि वे खास तौर पर अशिक्षित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। खाते खुलवाने के बाद गिरोह ने बैंक खातों से जुड़े सिम कार्ड और पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत दस्तावेज जुटाए। (Mumbai: Fake ‘ladki behan’ scam, over 2,500 slum dwellers targeted)
सभी बैंक खाते किए फ्रिज़
कांबले ने खातों को रितेश जोशी और श्रुति राउत को बेच दिया, जबकि फालगुनी जोशी ने उसे प्रति खाते 4000 रुपये का कमीशन दिया। जुहू पुलिस स्टेशन के पीएसआई लांडगे ने कहा, “हमने बैंकों से संपर्क किया और आरोपियों द्वारा खोले गए सभी खातों को फ्रीज कर दिया।” उन्होंने यह भी कहा, कि “हमने श्रुति राउत के घर पर भी छापा मारा और कई पासबुक, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड जब्त किये। फालगुनी जोशी को भी गिरफ्तार किया गया है और उनके घर से कई पासबुक जब्त किए गये। अब तक हमने 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया है और विभिन्न खातों से 19,43,779 रुपये जब्त किए हैं। इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन हुए हैं, जिनमें से कई साइबर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग, ट्रेडिंग और काले धन के लेन-देन से जुड़े हैं।” (Mumbai: Fake ‘ladki behan’ scam, over 2,500 slum dwellers targeted)
Mumbai Rape Case: मुंबई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां पिछले एक महीने से एक शख्स अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप कर रहा था। मुंबई की धारावी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act.) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद, कोर्ट ने 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)
धारावी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता हालही में 3 अप्रैल को जेल से रिहा हुआ था, जो हत्या के मामले जेल में बंद था। आरोप था कि एक अभिनेत्री को ड्रग्स की आपूर्ति की थी और उस पर 6 हजार रुपये बकाया था। भुगतान में देरी करने पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जून 2017 में उसकी हत्या कर दी। आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया और उसे जेल से रिहा कर दिया गया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)
नाबालिग के साथ किया कई बार रेप
धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिदकर ने बताया कि वह 3 अप्रैल को जेल से बाहर आया और अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ धारावी में रह रहा था। आरोपी पिता अपनी 15 वर्षीय बेटी को धमकाता था कि वह उसकी पढ़ाई बंद कर देगा, अगर उसने किसी को बताया तो और जब भी लड़की घर पर अकेली होती थी, तब आरोपी बाप उसके साथ रेप करता था। आरोपी ने 12 अप्रैल से 5 मई के बीच नाबालिग लड़की का कई बार रेप किया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)
मुंबई के साकीनाका में एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात ड्रोन दिखा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ड्रोन की तलाश जारी, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए समुद्र किनारे गश्त बढ़ा दी गई है। मछुआरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच बमबारी और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई के अंधेरी में एक अज्ञात ड्रोन दिखने से लोगों में हडकंप मच गया है। अज्ञात ड्रोन साकीनाका स्थित मुंबई एयरपोर्ट के आस-पास मंडरा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुंबई पुलिस ड्रोन को ढूंढ रही है। सहार एयरपोर्ट ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी शक वाली चीज नहीं मिली है।
मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन के पास हजरत जय्यब जलाल (गैबन शाह दर्गा) मस्जिद है। वहां एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने ड्रोन देखने की जानकारी दी। उसने बताया कि ड्रोन कुछ देर बाद पास की झुग्गी बस्ती में चला गया।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
सहार एयरपोर्ट ने शुक्रवार सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस के मेन कंट्रोल रूम को यह खबर दी। इसके बाद साकीनाका पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने फोन करने वाले से बात की और उसे ड्रोन की फोटो या वीडियो लेने को कहा। साथ ही, पुलिस ने इलाके में ड्रोन को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन खासकर झुग्गी बस्ती वाले इलाके में दिखा था। पुलिस को ड्रोन के बारे में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। दो पुलिस सब-इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ इलाके में छानबीन कर रहे हैं।
साकीनाका के कुछ लोगों ने पुलिस को ड्रोन जैसी चीज दिखने की खबर दी। लेकिन पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां कुछ नहीं मिला। साकीनाका इलाका एयरपोर्ट के पास है। इसलिए इसे बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। यहां हमेशा पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान तैनात रहते हैं। उन्होंने भी ड्रोन दिखने की बात को नकार दिया। फिर भी मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है।
समुद्र किनारे बढ़ाई गई गश्त
मुंबई के समुद्र किनारे के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस और इंडियन कोस्ट गार्ड मिलकर समुद्र किनारे, बंदरगाहों, गोदी और समुद्र रास्तों पर गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। गश्त भी बढ़ा दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ‘सागर कवच’ नाम से एक बड़ा तटरक्षक अभियान शुरू किया है।
‘सागर कवच’ अभियान के तहत समुद्र में गश्त बढ़ा दी गई है। मछुआरों को सतर्क रहने और नावों की गतिविधियों पर ध्यान रखने को कहा गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी समुद्र के रास्ते शहर में न घुस पाए। इसलिए मछुआरों की नावों के आने-जाने के रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ये सभी उपाय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।
समुद्र का रास्ते पर खतरा
आपको याद होगा कि 26/11 के हमले में आतंकी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में आए थे। इसलिए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसी को बताने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।
Jammu Kashmir News: भारत की तरफ से आतंकी ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुद्वारे पर हमले के बाद पुंछ और राजौरी से 10 हजार लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। बुधवार की रात को पाकिस्तान ने काफी फायरिंग की थी।
श्रीनगर: पहलगाम हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। बौखलाहट में पाकिस्तान भारतीय सीमा एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में 13 मौतें और 33 से ज्यादा घायल हो गए हैं। अस्पताल भी निशाने पर, कभी भी शेलिंग का खतरा। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार 14-16 मौतें, सही आंकड़ों का इंतजार..
पाकिस्तान का भारत पर हमला
पाकिस्तानी हमलों के चलते जम्मू-कश्मीर में सीमा से लगे जिलों को अलर्ट पर कर दिया गया है। पुंछ और राजौरी से 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद नौ मई को प्रस्तावित हज की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। नौ मई को दो फ्लाइट हज के लिए जानी थी। आखिरी फ्लाइट 4 मई को गई थी। पाकिस्तान ने एक कायराना हरकत में कल यानी बुधवार की रात को पुंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया। इसमें सिख समुदाय के 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पाकिस्तान ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया।
पाकिस्तान से तनाव के बीच सरहदी राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।
पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलें नाकाम
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।
LOC के पास गोलीबारी
इस बीच, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है।
सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए लोग
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी को देखते हुए सभी सीमावर्ती जिलों के डीसी से बात करके ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी ली। जम्मू कश्मीर बीजेपी के नेता रविंदर रैना ने कहा कहा, कि प्रभावितों की मदद के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि 10 हजार लोगों को पुंछ और राजौरी जिलों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पाकिस्तान की गोलाबारी के बीच जम्मू में प्रभावित लोगों की मदद के लिए मस्जिद और मदरसों को खोल दिया गया है, ताकि वे वहां रह सकें। पाकिस्तान की तरफ से सीमापार सीजफायर तोड़ते हुए गोलीबारी करने पर सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद लद्दाख में भी यूएवी और ड्रोन पर पाबंदी लगा दी गई है।
खून देने के लिए आगे आ रहे लोग
सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग के बीच कश्मीर के लोग यहां गजब का हौसला दिखा रहे हैं तो वहीं अस्पतालों में घायलों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर लोग अस्पतालों में खून देने के लिए पहुंच रहे हैं ताकि घायलों की खून की कमी से मौत न हो जाए। बारमुला में एक ब्लड डोनेशन कैंप में भी भीड़ देखी गई। पुंछ में पाकिस्तान की फायरिंग से 13 लोगों की मौत हुई है। बारमुला में वूमेन कॉलेज को अस्थायी तौर पर रिलीफ कैंप बना दिया गया है। यहां पर उरी के लोगों को रखा गया है। इनमें कुछ घायल भी हैं।
सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद जम्मू JKSET और LASET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा 11 मई को होनी थी। तो वहीं दूसरी तरफ कश्मीर में तमाम शैक्षणिक संस्थानों को 10 मई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। कई यूनिवर्सिटी ने अपनी परीक्षाए रद्द कर दी। ये परीक्षाएं 13 मई से शुरू होनी थीं।
मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
पति के साले से अफेर
मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
शारीरिक संबंध
बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
होटल कर्मचारी ने खोले राज
मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
गले पर नाख़ून के निशान
जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। पिछले 2 दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज और बारिश ने लोगों के रोजमर्रा वाले रूटीन पर असर डाल रहा है। मुंबई और कोंकणपट्टा जैसे इलाकों में अचानक हुई बारिश के चलते नागरिकों को भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। यहां पिछले सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत तो मिली। लेकिन इस बेमौसम बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई जिलों में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)
अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कहीं तेज धूप है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में तेज मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)
दूसरी ओर, मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच, पालघर के पश्चिमी तटीय इलाकों में तेज आंधी और बारिश का जोरदार असर देखने को मिला। इसका असर मछुआरों पर भी पड़ा है। डहाणू और पालघर में 40 से 45 बोटों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, ये बोटें आंधी की चपेट में आ गई थीं और उनका बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान का पंचनामा जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई है। बादलों की घनघोर मौजूदगी के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में भी असर साफ देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अचानक हुए मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)
8 मई को रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजी नगर, जलगांव, धुळे, नंदुरबार, सोलापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 मई को अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली और नंदुरबार में येलो अलर्ट रहेगा। 10 मई को पूरे विदर्भ के साथ-साथ नासिक, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 मई को नासिक, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में अलर्ट रहने वाला है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)
Maharashtra Government New Policy: हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने और पॉल्यूशन को कम करने के लिए देश और अलग-अलग राज्यों की सरकारें नए कदम उठा रही हैं। इसमें पूरानी गाडिय़ों को पूरे तरीके से हटाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है तो वहीं आईसीई व्हीकल पर हेल्थ को लेकर नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र सरकार ने पॉल्यूशन फैलाने वाले गाडिय़ों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री का कहना है कि दोषपूर्ण और वायु प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को अब पेट्रोल पंपों पर फ्यूल (ईंधन) नहीं दिया जाएगा। (NoPUC No Fuel: Now fuel will not be available in Maharashtra without QR Code. New policy)
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बहुत से गाड़ियों के मालिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) या तो गलत तरीके से बनवा रहे हैं या फिर नकली सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वायु प्रदूषण और भी तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही राज्य का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी लगातार गिरता जा रहा है। (NoPUC No Fuel: Now fuel will not be available in Maharashtra without QR Code. New policy)
परिवहन मंत्री का कहना है कि इन व्हीकल के ऊपर सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पेट्रोल पंप पर फ्यूल (ईंधन) लेने से रोका जाएगा। इसके साथ ही अब सरकार QR Code बेस्ड नया पॉल्यूशन सर्टिफिकेट शुरू करने का प्लान बना रही है। इस क्यूआर कोड के जरिए हर पेट्रोल पंप पर गाड़ियों के प्रमाणपत्र की वैधता तुरंत जांची जा सकेगी। (NoPUC No Fuel: Now fuel will not be available in Maharashtra without QR Code. New policy)
हवा की गुणवत्ता में होगा सुधार
इसके साथ ही जिनके पास वैध PUC नहीं होगा, उन्हें फ्यूल नहीं दिया जाएगा। मंत्री के मुताबिक आने वाले समय में No PUC, NO Fuel जैसे कड़े नियमों को लागू किया जाएगा। इस नई तकनीक के जरिए खराब वाहनों को रोका जा सकेगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। प्रताप सरनाइक का कहना है, कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और हमें ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा मिल सके। (NoPUC No Fuel: Now fuel will not be available in Maharashtra without QR Code. New policy)
अब महाराष्ट्र में QR Code के बगैर नही मिलेगा फ्यूल, नई पोलिसी, Now fuel will not be available in Maharashtra without QR Code, New policy, No PUC NO Fuel, महाराष्ट्र परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, ईंधन, पेट्रोल, डीजल, पेट्रोल पंप, पियूसी, क्यूआर कोड, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वायु प्रदूषण, पर्यावरण की रक्षा, वायु प्रदूषण पर खतरा, पूरानी गाड़ी, सरकार की नई पोलिसी, महाराष्ट्र सरकार, आईसीई व्हीकल, आईसीई व्हीकल किसे कहते हैं, किन गाड़ियों को नहीं मिलेगा फ्यूल, news, breaking news, Maharashtra big news, big news, आज की ब्रेंकिग न्यूज़, आज की बड़ी खबर, today’s big news, Bombay, breaking news, Indian fasttrack news, indian fasttrack, fasttrack news, fasttrack, latest news, latest hindi news, hindi news, news in hindi, हिंदी समाचार, हिंदी न्यूज़, मुंबई, महाराष्ट्र, मुंबई समाचार, महाराष्ट्र की खबर, mumbai news, maharashtra news, latest news update, news updates, Bombay, बॉम्बे न्यूज़, Bombay news, बम्बई की खबर, मुम्बई,
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री की खुफिया एजेंसियों को जानकारी थी तो हमले से पहले सुरक्षा व्यवस्था क्यों नही की गई?
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दावा किया कि गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए यह सवाल भी किया, कि इसी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?
कांग्रेस देगा सरकार का साथ
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया विफलता की बात स्वीकार की है और ऐसे में उसे 26 लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। खड़गे ने इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगा इसके साथ ही सरकार के साथ खड़ा भी होगा।
पहलगाम में आतंकी हमला
बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने लगभग 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इनमें ज्यादातर लोग पर्यटक थे। भारत ने इस भयावह घटना के लिए पाकिस्तान से जु़डे आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है। खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, “22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गए। सरकार ने यह माना कि ये खुपफिया विफलता है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया, “जब आपको यह (खुफिया विफलता) मालूम है तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?”
प्रधानमंत्री कश्मीर क्यों नही गए ?
खड़गे ने इस बात पर जोर दिया, कि “जब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए।” उनका कहना था, “पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।” उन्होंने दावा किया, कि “मुझे यह भी सूचना मिली है, अखबारों में भी आया है कि हमले के तीन दिन पहले वहां से खुफिया रिपोर्ट मोदी जी को भेजी गई थी। इसी कारण मोदी जी ने कश्मीर जाने का कार्यक्रम रद्ध किया था।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, कि जब खुफिया तंत्र के लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का जाना मुनासिब नहीं है तो यही बात अपनी खुफिया एजैंसियों के लोगों को, सुरक्षा के लोगों को, पुलिस और वहां की सीमा सुरक्षा बल को क्यों नहीं बताई गई और लोगों की सुरक्षा क्यों नहीं की गई?
प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा 19 अप्रैल को निर्धारित थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के कारण स्थगित कर दी गई थी। प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन करना था और कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी।
गद्दार ने दागी गोली
खड़गे ने कहा, “देश सबसे बड़ा है। इसके बाद ही पार्टी, धर्म और जाति आती है। हमने देश के लिए अपनी जान दी है। इंदिरा गांधी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) और राजीव गांधी जी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने देश को एक रखने के लिए बलिदान दिया है। महात्मा गांधी जी ने तो देश को आजादी दिलाई, लेकिन एक गद्दार ने उनके सीने में गोलियां दाग दी।”
झारखंड वासियों का धन्यवाद
कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली में इस बात का उल्लेख भी किया कि वह पिछले वर्ष झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया है और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं सब को धन्यवाद देता हूं।”
सरकारी नौकरी
झारखंड राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुम) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता चला रही है। जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं। खड़गे ने दावा किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को महीनों तनख्वाह नहीं मिलती है और प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि सभी बहुत सुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “नरेन्द्र मोदी की नीति है- पीएसयू बंद करो और दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की नौकरी छीन लो। उनके अनुसार, सरकारी नौकरियों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन वे भरे नहीं जा रहे।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, लेकिन सच्चाई ये है, कि देश के गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा। सिर्फ पेपर में आंकड़े दिखाने से बात नहीं बनेगी, आपको लोगों के लिए काम करना होगा।” खड़गे ने केंद्र पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि यह सब उस ‘नेशनल हेराल्ड‘ अखबार को कायम रखने के लिए किया गया, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डराने के लिए ईडी का उपयोग
उन्होंने कहा, “जनसंघ, आरएसएस के किसी नेता को नहीं, बल्कि जवाहरलाल नेहरू समेत कई कांग्रेस नेताओं को जेल में डाला गया था।अब ये लोग हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।” खड़गे ने आरोप लगाया कि ईडी जैसी एजेंसियों का विपक्षी नेताओं को डराने के लिए दुरुपयोग किया गया, लेकिन ऐसे लगभग 200 मामलों में केवल दो व्यक्तियों को ही सजा हो सकी।
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि झारखंड के एक आदिवासी मुख्यमंत्री (हेमंत सौरेन) को गिरफ्तार कराने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका थी। भाजपा ने खरगे पर पलटवार करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना किए जाने का उद्देश्य “सुरक्षाबलों का मनोबल कम करना” है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खरगे की टिप्पणी ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई है जब “आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई निर्णायिक मोड़ पर है।”
कोर्ट ने स्थानीय नगरपालिका चुनाव संपन्न कराने को लेकर समयसीमा तय करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से इसे चार महीने में संपन्न करने को कहा है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) को उचित मामलों में अधिक समय मांगने की स्वतंत्रता दी है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने को लेकर जोर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र स्थानीय नगरपालिका चुनावों के नतीजे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित याचिकाओं के फैसलों पर निर्भर करेंगे। इससे पहले शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त, 2022 को एसईसी और महाराष्ट्र सरकार को राज्य में स्थानीय नगर निगम को लेकर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)
सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल?
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप चुनाव कराना ही नहीं चाहते हैं? कोर्ट ने कहा कि चुनाव रोकने का कोई कारण नहीं दिखता। पहले ओबीसी आरक्षण की वजह से चुनाव रुके हुए थे। लेकिन अब चुनाव शुरू करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि नए प्रभाग के अनुसार चुनाव होंगे या पुराने के अनुसार, इस पर सुनवाई होती रहेगी। कोर्ट ने चुनाव आयोग को चार हफ़्तों में चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)
महाराष्ट्र चुनाव आयोग की राज्य चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरिके से पूरा कराने की जिम्मेदारी रहेगी। चार हफ़्तों के अंदर चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। सितंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) और राज्य की अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव कोरोना काल से ही लंबित पड़े हुए हैं। इसलिए सभी महानगरपालिकाओं में प्रशासक ही काम कर रहे हैं। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)
बीजेपी की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य भर के जिला परिषदों पर अपना झंडा फहराने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है। फिर भी बीजेपी ने राज्य भर में मंडल अधिकारियों की संख्या चार गुना बढ़ा दी है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का टार्गेट रखा गया है। राजस्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे ने ग्रामीण लोगों को जिला मुख्यालय आने की परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे लोगों को अपने काम के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये दोनों फैसले राज्य स्तर पर हुए हैं, इसलिए BJP इसका फायदा उठाने की भरपूर कोशिश करने वाली है। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)