Category: Local News

Read the latest local news, community updates and top stories from your city and nearby areas. Stay informed with coverage on civic issues, crime, politics, business, education, weather, traffic and public events, only on Indian FastTrack.

  • अंधेरी डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे रहने वाले तड़ीपार चोर को बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    अंधेरी डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे रहने वाले तड़ीपार चोर को बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    • शादी हॉल के बाहर सड़क किनारे पार्क कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामानों और रुपये पैसों की चोरी करने वाला तड़ीपार चोर।
    • मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में अब तक दर्ज़ 22 अपराधिक मामलों का खुलासा।

    मुंबई– एक निहायती शातिर और बदमाश चोर को बोरीवली पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने ने गिरफ्तार किया है जिसे मुंबई पुलिस ने शहर से तड़ीपार कर दिया था। इसके पास से चोरी के समान और मोटरसाइकिल बरामत की गई है।

    एमएचबी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया, कि 24 अगस्त की रात लगभग 8 बजे के आसपास गोराई की रहने वाली 42 वर्षीय फरियादी वंदना स्वप्निल उतेकर, बोरवली पश्चिम, रेल नगर स्थित ‘गर्जतो मराठा हॉल’ के सामने रोड़ पर व्यवस्थित कार पार्क कर एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए भीतर गई हुई थी। कार पार्क करते समय गलती से उन्होंने आपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ दिया था। लगभग 9:30 के आसपास जब वंदना अपनी गाड़ी के पास आई तो देखा की गाड़ी का पीछे का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी में रखा पर्स भी गायब है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के बोरीवली इलाके में हथियार के साथ डकैती

    तड़ीपार चोर,
    तड़ीपार चोर के साथ एचबी कॉलोनी पुलिस थाने की टीम

    सीसीटीवी में दिखा तड़ीपार चोर ..

    फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में रखें 30 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र, 10 ग्राम की सोने की चैन और 20 हज़ार रुपये कैश पैसे गाड़ी का कांच तोड़कर किसी ने चुरा लिया है। लगभग 2 लाख रुपये की चोरी में पुलिस ने गु.र.क्र 406/2023 मैं भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर कर की खोजबीन शुरू कर दी। जांच के द्वारा डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत पवार और पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे की टीम ने एक सफेद रंग के शर्ट पहने हुए व्यक्ति को कार के आसपास निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा।

    दौरान इसके टीम में शामिल पुलिस हवलदार अनिल शिंदे, खोत, पुलिस सिपाही सवळी, अर्जुन आहेर और योगेश मोरे ने सीसीटीवी की मदद से कुल चार दिनों तक चोर का पीछा किया और 1 सितंबर को अंधेरी पश्चिम के सीडी बर्फीवाला रोड से 55 वर्षीय सरफुद्दीन अब्दुल रशीद शेख को हिरासत में लिया। पता चला कि अंधेरी पश्चिम के डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे जुनेद नगर में ही रहता है। मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के पुलिस उपायुक्त ने सन 2022 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 सालों के लिए तड़ीपार का आदेश जारी किया हुआ है। जिसकी अवधि सन् 2024 के अक्टूबर में समाप्त हो रही है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के समय चोरी के पैसों में से 16 हजार रुपये कैश और अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। मुंबई पुलिस परिमंडल 11 की पुलिस सिपाही रूपाली डायगडे ने तांत्रिक मदद से डिडक्शन टीम की मदद की। इसके साथ ही सहायक पुलिस निरीक्षक सुर्यकांत पवार और पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे के टीम में शामिल पुलिस हवलदार शिंदे, खोत, जोपळे, देवकर, अर्जुन आहेर, सवळी , शेरमाळे और मोरे ने मिलकर आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज कल 22 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है जो निम्नलिखित है।

    • 1) 416/ 2023 कलम 379,427 भादवी
    • 2) 223/2008, कलम 379, 427 भादवि
    • 3) 251/2008, कलम 379,34 भादवि
    • 4) 385/2017, कलम 379,427 भादवी
    • 5) 607/2017, कलम 379, 427 भादवि
    • 6) 81/2012, कलम 379,427 भादवि
    • 7) 286/2015, 379,427 भादवि
    • 8) 316/2015, कलम 379,427 भादवी
    • 9) 435/2015 कलम 379,427 भादवी
    • 10) 495/2015, कलम 379,427 भादवि
    • 11) 414/2015, कलम 379427 भा द वि
    • 12) 500/2015, कलम 379,472 भादवी
    • 13) 257/2012, कलम 379,427 भादवि
    • 14) 295/2012 कलम 379 भादवि
    • 15) 112/2016 कलम 379,472 भादवि
    • 16) 255\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 17) 53\2010 कलम 379,427 माधवी
    • 18) 112\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 19) 29\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 20) 271/2019 कलम 379,427 भादवी
    • 21) 18/2019 कलम 379,427 भादवी
    • 22) 29/2019, कलम 379,427 भादवी।
    Live Video On indian fasttrack news channel
  • Mumbai building fire: अंधेरी पूर्व की इमारत में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं सहित 33 को बचाया गया

    Mumbai building fire: अंधेरी पूर्व की इमारत में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं सहित 33 को बचाया गया

    एक घंटे के भीतर, पहली मंजिल से 7 लोगों को, दूसरी मंजिल से दो नवजात शिशु सहित 16 लोगों को और तीसरी तथा चौथी मंजिल से 10 और लोगों को निकाला।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी पूर्व में स्थित एक इमारत में शनिवार को आग लग गई। जिसके बाद इमारत से दो नवजात शिशुओं सहित तैंतीस लोगों को बचाया गया है।

    अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना शनिवार सुबह की है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

    indian fasttrack news

    बीएमसी आपदा नियंत्रण ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे अंधेरी पूर्व के साकीनाका में साकी सोसाइटी में आग लगने की सूचना मिली। विभिन्न मंजिलों पर कई लोग आग में फंसे हुये थे। आग स्पष्ट रूप से भूतल पर स्थित एक इलेक्दट्रिक मीटर बॉक्स केबिन में लगी, जिसने वायरिंग, इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड और अन्य वस्तुओं को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से आवासीय भवन की ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

    अंधेरी,

    आग के कारण जहरीला धुंआ ..

    चारों तरफ चीख-पुरकार मची हुई थी। लोग अलग-अलग मंजिलों पर फंस गए थे। घने जहरीले धुएं के कारण वे सीढ़ियों से भी नहीं उतर पा रहे थे। छत पर ताला लगा हुआ था। अत्याधुनिक उपकरणों और सीढ़ियों से लैस मुंबई फायर ब्रिंगेड की एक टीम इमारत में पहुंची और आग से लड़ते हुए निकासी अभियान शुरू किया।

    Live video on indian fasttrack news channel

    एक घंटे के भीतर, उन्होंने एंगस लैडर और इमारत की सीढियों का उपयोग करके पहली मंजिल से 7 लोगों को, दूसरी मंजिल से दो नवजात शिशु सहित 16 लोगों को और तीसरी तथा चौथी मंजिल से 10 और लोगों को निकाला। बीएमसी अआपदा नियंत्रण ने कहा, “आखिरकार, सुबह 10:45 बजे के आसपास आग बुझ गई और अब कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। इस त्रासदी में कोई घायल नहीं हुआ है।

  • भूमाफिया मयूर केनी के गैरकानूनी निर्माण को बचाने में लगे जिम्मेदार अधिकारी

    भूमाफिया मयूर केनी के गैरकानूनी निर्माण को बचाने में लगे जिम्मेदार अधिकारी

    • भू-माफिया मयूर केनी के अवैध निर्माणों में धड़ल्ले से अपनी काली कमाई लगाकर दोगुना लाभ कमा रहे हैं मनपा पी/उत्तर के अधिकारी
    • क्या इन अवैध निर्माणों को धराशाई कर भूमाफिया के विरुद्ध एमआरटीपी के तहत दंडात्मक कार्रवाई कर पाएगा मनपा प्रशासन?

    मन्सूर शेख
    मुंबई-
    रिक्त भूखंड (Open Plot) पर बड़े बड़े गैरकानूनी तरीके से निर्माण कार्य होते नही, मनपा अधिकारी खुद अपना कालाधन (BlackMoney) लगाकर गैरकानूनी तरीके से निर्माण कार्य करते हुए भ्रष्टाचार (Corruption) की सीमा लांघकर खूब दौलत जमा करते हैं। ऐसा ही गैरकानूनी (illegal) निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 32, जय भोले सोसायटी, पठारे वाड़ी रोड़ से बाजार गली रोड़, नियर दीना सिरामिक्स, मालवणी चर्च, मालाड (पश्चिम) मुंबई – 400095 स्थित रिक्त भूखंड पर 24, रूम का ग्राउंड +1 (दो मंजिला), निवास का अवैध निर्माण कर्ता व भूमाफिया मयूर केनी द्वारा बनाकर बेचा भी जा रहा है।

    निश्चित ही मनपा पी/उत्तर (BMC, P/North) विभाग के डीओ, राजन प्रभु और वार्ड ऑफिसर किरण दिघावकर ने अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मजबूर किया हो या फिर कुछ धन दिया हो। दोनो ही स्थिति में डीओ राजन प्रभु और वार्ड ऑफिसर किरण दिघावकर ही गैरकानूनी बांधकाम (illegal Construction) के लिए जवाबदेह हैं। इस भ्रष्ट (Corruption) आचरण वाले जिम्मेदार अधिकारियो ने अपने पद और पावर का दुरुपयोग किया है, जिसके चलते ये दोनो सजा के लिए भी पात्र है। अतः डीओ राजन प्रभु और वार्ड ऑफिसर किरण दिघावकर के खिलाफ अविलंब गैरकानूनी बांधकाम की उपेक्षा ही नहीं अधिनस्थों को भी अपने भ्रष्ट व्यापार (Corrupt Business) में शामिल करने के कारण सेक्शन 56(ए) महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नागरीय प्लानिंग एक्ट 1966 और मनपा सर्विसेज एंड कंडक्ट रूल्स 1989 के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाय।

    http://indian-fasttrack.com/2023/08/30/encroachment-and-illegal-construction-on-plots-reserved-for-public-utility-constructions-with-the-connivance-of-municipal-corporation
    Indian fasttrack news
    मनपा, पी/उत्तर,
    अवध निर्माण की तस्वीर

    मनपा पी/उत्तर वार्ड अवैध निर्माण का अड्डा..

    जैसे एक मछली पूरे तालाब को गंदा करती है।उसी तरह डीओ राजन प्रभु और वार्ड ऑफिसर किरण दिघावकर ने पूरे वार्ड को ही भ्रष्ट (Corrupt) बना दिया है। इसलिए इन दोनो अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाय।
    पता चला है कि चूंकि उक्त अवैध निर्माण में डीओ राजन प्रभु और वार्ड ऑफिसर किरण दिघावकर का पैसा लगा हुआ है, इसलिए सारे अधिकारी मिलकर उक्त अवैध निर्माण को बचाने में लगे हुए हैं। इसका प्रमाण यह है कि गैरकानूनी निर्माण के रूप में 24, रूम, वह भी दो मंजिला मकान बनाए जा रहे हैं। अब ऐसे में मनपा का पी/ उत्तर, वार्ड अवैध निर्माण का अड्डा बन चुका है।

    अब देखना यह है, कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का तोड़क दस्ता गैरकानूनी निर्माण यानी 24, रूम, ग्राउंड +1, के (दो मंजिला) मकान पर तोड़क कार्रवाई करते है या नहीं? बताया जाता है, कि मयूर केनी ने सरकारी भूखंडों पर कब्जा कर अवैध निर्माण के जरिए करोड़ों की चल अचल संपत्ति (BlackMoney) अर्जित कर ली है। हम मांग करते हैं, कि अवैध निर्माण कर्ता व भूमाफिया मयूर केनी द्वारा अवैध रूप से सरकारी भखंडो पर कब्जा कर सैकड़ों की संख्या में चालियां बनाकर बेचे जाने पर क्या महाराष्ट्र सरकार के मुखिया एकनाथ शिंदे आरोपी मयूर केनी के उपर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजेंगे या लीपापोती की जाएगी।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • ठेकेदार की काली करतूतों का शिकार हुआ दुपहिया चालक

    ठेकेदार की काली करतूतों का शिकार हुआ दुपहिया चालक

    • मनपा आर/दक्षिण के क्षेत्र में कांदिवली (पश्चिम) में हुआ घटिया सामग्री से घटिया सड़क निर्माण (भ्रष्टाचार)

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    महानगर मुंबई में सर्वसामान्य लोगों की नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गठित बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC), कुछ करे या न करे किंतु नागरिकों (Citizens) को भ्रष्टाचार (Corruption) से किसी न किसी रूप में रूबरू अवश्य कराती है। मनपा कर्मियों की इसी भ्रष्ट (Corrupt) करतूतों का शिकार एक दुपहिया वाहन चालक (two wheelers Driver) शिव प्रसाद यादव हो गया है। जिसे घटिया सामग्री व तकनीक से बनाए गए डिवाइडर में यूटर्न लेते समय गंभीर चोटें आई हैं।

    सड़क निर्माण मे भ्रष्टाचार

    भुक्त भोगी यादव ने कांदिवली पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र देकर सड़क निर्माण के ठेकेदार (Contractor) व निर्माण स्तर के निरीक्षक अभियंताओं (engineer’s) के विरुद्ध अपराध (Crime) दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई (legally Action) किए जाने की अपील की है।
    उक्त शिकायती पत्र पुलिस व मनपा (BMC) के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रेषित किया है। पत्र में दर्शाया गया है, कि शिकायत कर्ता शिव प्रसाद यादव गत 30 अगस्त 2023 कांदिवली (पश्चिम) स्थित माथुरादास रोड़ पर जा रहे थे। जहां श्री राम स्वीट्स के पास वह यू – टर्न लेने लगे तो डिवाइडर में उनका पैर फंस जाने से उन्हें गंभीर चोट आई है।

    Indian fasttrack news
    भ्रष्टाचार, मनपा,
    घटना स्थल की तस्वीर

    पीड़ित एवं शिव प्रसाद यादव कांदिवली (पश्चिम) स्थित शताब्दी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। बता दें कि उक्त क्षेत्र मनपा आर/ दक्षिण (R/South) विभाग के कार्य क्षेत्र में आता है। शिकायत कर्ता शिव प्रसाद यादव का कहना है, कि अधिकतम काली कमाई (BlackMoney) करने के लिए उक्त सड़क के निर्माण का ठेकेदार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से सांठगांठ कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर घटिया तकनीक से नौसिखिये कारीगरों द्वारा रोड़ का निर्माण कराया है। जिसके कारण डिवाइडर की सेटिंग में काम गैप होने से शिकायतकर्ता का पैर फंसा है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    शिकायत कर्ता ने ठेकेदार व मनपा अभियंताओं, जिसने कि सड़क पास किया है, के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा उक्त रोड़ के निर्माण की तटस्त जांच विशेषज्ञों की टीम से कराने का निवेदन पुलिस व मनपा (BMC) के उच्च अधिकारियों से किया है। शिकायतकर्ता शिव प्रसाद यादव का आरोप है, कि ठेकेदार व मनपा अधिकारी सड़क टेंडर का पैसा आपस में बंदरबाट करते है तथा ठेकेदार सड़क निर्माण सस्ती सामग्री व तकनीक से कर देता है। ठेकेदार व सड़क की रिपोर्ट करने वाले अभियंता के विरुद्ध जनोपयोगी निर्माण में कम लागत लगाने व घटिया निर्माण कर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) व जनता (Public) से धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई किये जाने की अपील की है।

  • मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में डकैती का खुलासा हुआ है यहां बदमाश द्वारा हथियार के साथ डकैती और हमले के मामले मे पुलिस ने मालवनी से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली पश्चिम के एमएचबी पुलिस स्टेशन ने डकैती के आरोप में हथियार के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोयते से वार करने वाले आरोपी की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए बरामद हथियार को जप्त किया है।

    एमएचबी कोलोनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 41 वर्षीय अनिल राजू चोहान उर्फ नायडू उर्फ डिमा को धारदार कोयते से वार करने के आरोप में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, कि इस मामले में डकैती के सूत्रधार को भी मिलाकर कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गु.र.क्रं 389/2023, भारतीय दंड संहिता की धारा 395, 397, 120(ब) साथ ही 4, 25 भारतीय हत्यार कानून के तहत अपराध में हमलावर के साथ सूत्रधारों को भी 27 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच भी पूरी हो गई।

    indian fasttrack news
    मुंबई, डकैती,
    गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती

    पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ 34 वर्षीय इम्रान मोहम्मद नईम शेख को सूत्रधार के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इसमें न्यू भाबरेकर नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से 29 वर्षीय टेंपो ड्राइवर फरमान नईम शेख, ओम ज्वालामुखीय चाल आजाद नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से रिक्शा ड्राइवर 29 वर्षीय कुंदन हरिकांत झा और 27 वर्षीय रिक्शा चालक साथीदार, पता – नूर चाल अंबुजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम के रहने वाले कासिम मकबूल शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि गुनाह में इस्तेमाल रिक्शा और हमले में इस्तेमाल कोयता और साथ ही आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है।

  • मनपा में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा रही है सायली गावड़े

    मनपा में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखा रही है सायली गावड़े

    निष्क्रिय अयोग्य महिला को जबाबदारी देकर मनपा सुरक्षा प्रमुख क्या दिखाना चाहते है? ऐसे भ्रष्टाचारी को ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर नियुक्त किया गया है।

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के परिमंडल 1 की उप प्रमुख सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सायली गावड़े खुलेआम अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रही है। गावड़े अपने अधीन कार्यरत सुरक्षा कर्मियों से पार्किंग के नाम पर अवैध तरीके से ए वार्ड के क्रॉफर्ड मार्किट और सी वार्ड के मुंबादेवी परिसर में खुलेआम लूट मचा रखा है।

    इसके अलावा झूठ बोलने में पीएचडी कर रखा है। कोई भी नागरिक शिकायत करना चाहता है तो सुनने को तैयार नही है। क्या मनपा प्रशासन इनको मुफ्त का पगार देती है ? परिमंडल 1 काफी महत्वपूर्ण इलाका है। जिसमे मनपा मुख्यालय, रानी बाग़, ए, बी, सी, डी और ई वार्ड शामिल है। सी वार्ड में तो एशिया का सबसे बड़ा मार्किट है। गावड़े झूठ बोलकर और महिला होने का फायदा उठाकर अपने वरिष्ठों को भी गुमराह करती है।

    Indian fasttrack news
    मनपा,
    बृहन्मुंबई महानगरपालिका की फाइल तस्वीर

    मनपा की सुरक्षा व्यवस्था..

    अब प्रश्न ये है कि मुंबादेवी परिसर के आसपास 3 बार बम धमाके हो चुके हैं। जिसमे सैकड़ो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवाई है। फिर भी इनको ध्यान नही है ऐसे निष्क्रिय अयोग्य महिला को जबाबदारी देकर मनपा सुरक्षा प्रमुख क्या दिखाना चाहते है? ऐसे भ्रष्टाचारी को ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर नियुक्त किया गया है। अब देखना यह है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आयुक्त (Commissioner) इकबाल सिंह चहल इस निष्क्रिय और अयोग्य सुरक्षा कर्मी की कार्यशैली पर जांच करा कर दंडात्मक कार्रवाई करते हैं कि नहीं?

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मनपा की सांठगांठ से लोकोपयोगी निर्माणों के लिए आरक्षित भूखंडों पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण

    मनपा की सांठगांठ से लोकोपयोगी निर्माणों के लिए आरक्षित भूखंडों पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण

    • करोड़ों के भूखंड माटी के मोल भू – माफियाओं को बेच रहे हैं मनपा के नौकर शाह

    पंडित कोकने
    मुंबई-
    महाराष्ट्र शासन द्वारा आरक्षित भूखंड की बिक्री, खरीदी और अवैध ढंग से निर्माण कर लिए जाएं और साहेब लोगों को मालूम न हो और लिखित शिकायत के बावजूद तोडक और कानूनी कार्यवाही नहीं की जाए का सीधा अर्थ है। साहेब लोगों की जेब रिश्वत से भर दी गई है। जी हां ऐसी ही शिकायत लिखित रूप में प्राप्त हुई है जो महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री, महसुल मंत्री, नगर विकास मंत्री, जिलाधिकारी, अप्पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, डीओ व कार्यकारी अभियंता और सहाय्यक आयुक्त को दिनांक 17/08/ 2022 को लिखित रूप से दी गई थी। (बिका मनपा का आर/दक्षिण वार्ड)

    आज एक साल बाद भी अवैध ढंग से कब्जे, बिक्री, खरीदी और अवैध बांधकाम करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं किया जाना, बताता है, कि ऊपर से लेकर नीचे तक रिश्वत से जेब गर्म की गई है। इसलिए किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही।
    विवरण इस प्रकार है। शमशान भूमि के सामने, वडार पाड़ा रोड, कांदिवली (पूर्व) में महाराष्ट्र शासन द्वारा आरक्षित भूखंड सीटीएस नंबर 163, सर्वे नंबर 13 की सरकारी भूमि को भूमाफियाओं शिवाजी गुप्ता (स्वर्गवास), रेनो बी.गुप्ता, राजो बी.गुप्ता व अन्य, विक्की गुप्ता द्वारा राजेंद्र धीमान को 4000 वर्गफूट के अंतर्गत गाला बेचा गया। जिस पर पहला माला 6 गाले का गैरकानूनी बांधकाम किया गया।तिरुपति बलसानी द्वारा 1500 वर्ग फिट जमीन जिस पर 300 वर्गफीट के ग्राउंड +1, के पांच गाले का गैरकानूनी बांधकाम किया गया। वही बालाजी जाधव द्वारा 1200 वर्गफुट की जमीन पर 400 वर्गफुट के तीन गालों का गैरकानूनी तरीके से निर्माण कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया गया।

    Indian fasttrack news
    मनपा, आर/दक्षिण,
    कांदिवली के सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण की तस्वीर

    इसी क्रमानुसार अमर सिंह ने 1600 वर्गफूट के अंतर्गत चार व्यापारिक गाला बनाया है जिसमे 12×15 वर्गफुट की खाली जगह (open space) पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है। संजय यादव द्वारा 400 वर्गफूट, जिसमें 12×15 फूट की खाली जमीन को कब्जा किया गया है। यादव 500 वर्गफुट गाले का निर्माण और खाली जगह पर कब्जा।
    (अ) आनंद गुप्ता 400 चौरस फुट
    (ब) 250 वर्गफुट पहला मजला गाला,
    (क) 12× 12 पहला महला एक रूम का अवैध निर्माण किया गया है।
    सीएटएस नंबर – 163, सर्वे नंबर – 13, सरकारी भूखंड 7 से 8 हजार के रिक्त भूखंड (open plot) के कब्जेदार से प्रति वर्गफुट जमीन खरीदकर उक्त गाला धारकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से निर्माण किए गए हैं।

    अब यहां भी वही कहानी दोहराई है, पंकज यादव और नीरज यादव ने जिन्होंने मनपा और उपजिल्हाधिकारी से सांठगांठ कर, दोनो ने अपने मन मुताबिक रिक्त भूखंड पर तीन- तीन मंजिला के व्यापारिक और आवासीय परिसर का निर्माण कर मनपा और सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है। जिसे किराए पर देकर 70 हजार और डेढ़ लाख रुपए जिसका मासिक भाड़ा लिया जाता है, जो महाराष्ट्र शासन के नियमों के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है।

    बिका मनपा का आर/दक्षिण वार्ड ..

    अब बताना लाजमी है, कि नीरज यादव ने तीन करोड़ में गैस सिलेंडर गोडाउन को खरीदा है।नीरज यादव ने तीन करोड़ रुपए में यह गैस गोडाउन किस व्यक्ति से खरीदा है, इसकी बेहतर जानकारी तो मनपा आर/ दक्षिण, वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकते हैं।बताया जाता है कि उक्त गाला धारकों के जितने भी गैरकानूनी गाले है, सभी गालों में इलेक्ट्रोप्लेटिंग कारखाना चलाया जा रहा है। इन प्लेटिंग कारखानों में जलविभाग की सहमति से अवैध नल कनेक्शन दिए गए हैं।जिससे प्रतिमाह जलविभाग के अभियंताओं की मिलीभगत से कारखाना मालिकों द्वारा मनपा के राजस्व की चोरी की जा रही है। इस पानी की चोरी में बारी बारी से सबकी हिस्सेदारी है।

    अब ऐसे में ठीक उसी के बगल में गैस सिलेंडर का एक बड़ा गोडाउन भी है। यदि भविष्य में कभी कोई आगजनी जैसी घटना घटती है तो आस पास की कई बस्तियां जलकर राख हो सकती है और इसके जिम्मेदार मनपा आयुक्त और उपजिल्हाधिकारी होंगे। वही स्थानीय रहीवासियों की माने तो गैस सिलेंडर गोडाउन और प्लेटिंग कारखानों को आई – जोन एरिया में स्थानांतरीत किया जाय, अन्यथा भविष्य में कभी भी आगजनी जैसी घटना घटित होने की संभावना जताई जा रही है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    लेकिन आर/दक्षिण, वार्ड, इमारत विभाग के सहाय्यक अभियंता, डीओ, अभय जगताप और सहाय्यक आयुक्त ललित तलेकर की आदत के अनुसार उक्त सभी गालों को अर्थपूर्ण संरक्षण देकर न ही तोड़क कार्रवाई की गई और ना ही भूमाफिया या गैरकानूनी बांधकाम करने वाले गाला धारकों के विरुद्ध भूमि पर अतिक्रमण करने का अपराध मनपा प्रशासन द्वारा कराया गया है। प्रत्येक गाले का मासिक भाड़ा 70 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपए है।

    जबकि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल द्वारा सभी गालों को डिमॉलिश करवा देना चाहिए था। यदि मनपा प्रशासन ने विधिवत अपना पक्ष प्रस्तुत किया होता तो आज यह सवाल यक्ष प्रश्न की तरह मुंह बाए खड़ा नही होता? क्या मुख्यमंत्री से लेकर एक भी जवाबदेह अधिकारी उक्त सरकारी भूखंड को गैरकानूनी खरीद बिक्री कर अवैध निर्माण पर तोड़क कार्यवाही करते हुए दोषी भूमाफियाओं और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध धारा 420 का केस चलाकर दंडित कराने का साहस दिखाएंगे?

  • पालतू जानवरों को मिला क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा कवच

    पालतू जानवरों को मिला क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा कवच

    बोरीवली के एमएचबी पुलिस स्टेशन द्वारा Pavfriend.in के सहयोग से सामुदायिक कुत्तों के लिए अभिनव ‘सुरक्षा कवच’ क्यूआर-आधारित डिजिटल सूचना ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – समुदाय संचालित पहल के एक उल्लेखनीय प्रदर्शन में, एमएचबी पुलिस स्टेशन, बोरीवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री सुधीर कुडालकर ने पावफ्रेंड के साथ साझेदारी में ‘सुरक्षा कवच’ क्यूआर-आधारित डिजिटल सूचना ट्रैकिंग सिस्टम का अनावरण किया है। में। इस क्रांतिकारी प्रणाली का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के कुत्तों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है, जिससे समुदाय के भीतर एकता और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सके।

    जैसा कि देश रक्षा बंधन मना रहा है, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुडालकर सभी जीवित प्राणियों की सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी को पहचानते हैं और मानते हैं कि ‘सुरक्षा कवच’ पहल एक सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण समाज के मूल मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल जानवरों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के आवश्यक कर्तव्य को रेखांकित करती है, जिससे ‘सुरक्षित भारत’ या ‘सुरक्षित भारत’ में योगदान मिलता है।

    Indian fasttrack news
    सुरक्षा कवच,
    बोरीवली MHB पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर की तस्वीर

    क्यूआर कोड आधारित सुरक्षा कवच ..

    अक्षय रिडलान के सहयोग से Pavfriend.in द्वारा विकसित ‘सुरक्षा कवच’ प्रणाली, एमएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सामुदायिक कुत्तों के लिए एक व्यापक डिजिटल ट्रैकिंग तंत्र बनाने के लिए क्यूआर तकनीक की शक्ति का उपयोग करती है। प्रत्येक कुत्ते को एक अद्वितीय क्यूआर कोड सौंपा जाएगा जिसमें कुत्ते के स्वास्थ्य, स्वामित्व विवरण और आपातकालीन संपर्क जानकारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होगी। किसी अप्रत्याशित घटना की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में, यह प्रणाली कुत्ते की त्वरित पहचान और उसके अभिभावक से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी।

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने कहा, “हमें ‘सुरक्षा कवच’ पहल शुरू करने पर गर्व है, जो हमारे चार-पैर वाले दोस्तों सहित हमारे समुदाय के प्रत्येक सदस्य के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। Pavfriend.in और अक्षय रिडलान के साथ सहयोग करके हम एक अधिक दयालु और सुरक्षित समाज के निर्माण में एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जैसे ही हम सुरक्षा का प्रतीक राखी गांठ बांधते हैं, आइए हम उस भावना को अपने वफादार साथियों तक पहुंचाएं।”

    Pavfriend.in के दूरदर्शी अक्षय रिडलान ने साझेदारी के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा मिशन हमेशा प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर मनुष्यों और जानवरों के बीच की खाई को पाटना रहा है। ‘सुरक्षा कवच’ पहल हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है इस कारण। हम इस प्रयास में श्री कुडालकर और एमएचबी पुलिस स्टेशन के साथ सहयोग करके रोमांचित हैं।”

    Live video on indian fasttrack news channel

    यह अग्रणी ‘सुरक्षा कवच’ पहल आशा, करुणा और दूरदर्शी सोच की किरण के रूप में कार्य करती है। यह अपने अधिकार क्षेत्र में मानव और पशु दोनों समुदायों की बेहतरी के लिए नवाचार को अपनाने के लिए एमएचबी पुलिस स्टेशन के समर्पण को दर्शाता है।

  • बिना किसी शिकायत के 54000 गड्ढे भर देने का मुंबई मनपा का दावा

    बिना किसी शिकायत के 54000 गड्ढे भर देने का मुंबई मनपा का दावा

    • अधिकारियों ने किया मुंबईकरों पर बहुत बड़ा एहसान।
    • किसी अजूबे से कम नहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका..

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    कमाल की बात है। 15 दिनों में 54000 गड्ढे भरना। किसी अजूबे से कम नहीं है। मुंबई  महानगर पालिका का दावा है, कि उसने मात्र 15 दिनों में ही महानगर के तीन एक्सप्रेस हाईवे सहित कुल 54000 गड्ढे भर दिए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने दावे किए थे कि मानसून के पूर्व ही उसने पहले ही छः हजार गड्ढे भर दिए थे।

    ऐसे में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का दावा है, कि इससे अब कम गड्ढे पड़ेंगे लेकिन 54 हजार छोटे बड़े गड्ढे उभरना सारे दावे की पोल खोल देते हैं। मनपा यह भी दावा करती है, कि इस बार उसने जनता की शिकायतों का इंतजार नहीं किया। यानी वह कहना चाहती है, कि “अब मुंबईकरों को शिकायत कर जगाने की जरूरत ही नहीं है।” यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका बिना मुंबईकरों के जगाए जागती नहीं थी। सोई रहती थी। इस बार नींद से अपने आप जाग गई। सौ बार शिकायतें करने के बाद भी सोई रहने वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन अब जगाए जाने का इंतजार नहीं की। खुद जग गई और रिकार्ड समय में 54000 हजार गड्ढे भर कर मुंबईकरों पर एहसान कर दिया।

    Indian fasttrack news
    रास्तों की मरम्मत करते मनपा अधिकारी की प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर

    क्या है सवाल..? बृहन्मुंबई महानगर पालिका

    इतनी जल्दी और भारी मात्रा में गड्ढे भरने के दावे पर भी सवाल उठेंगे ही। जैसा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका बहाना करती है, कि भारी वर्षा और ट्रैफिक के कारण गड्ढे भारी मात्रा में पड़ते हैं। तो सवाल यह है कि आरसीसी (RCC) की सड़कों में भी गड्ढे क्यों पड़ते हैं? साधारण सी बात है डांबर का शत्रु है पानी और जल भराव से गड्ढे पड़ेंगे ही, लेकिन सड़क बनाने की विधि में प्लास्टिक के उपयोग तक विज्ञान पहुंच गया है। लेकिन मनपा अत्याधुनिक तकनीकी का प्रयोग क्यों नहीं करती। हर बार वही गिट्टी डालकर कोरम पूर्ति करना क्या उचित है? चलो इस बार शायद चुनावी वर्ष में बृहन्मुंबई महानगर पालिका अपने आप जागी।मुंबईकरों को जगाना नहीं पड़ा। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका बधाई की पात्र है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बोगस लाॅटरी माफिया व कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह करोड़ों का राजस्व घोटाला

    बोगस लाॅटरी माफिया व कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह करोड़ों का राजस्व घोटाला

    • महाराष्ट्र पुलिस का ढुलमुल रवैया, कई घर उध्वस्त की कगार पर
    • लोटस, यूनिक व इलेवन डॉट, खेलो इंडिया खेलो लाॅटरी से महाराष्ट्र राज्य और केंद्र के जीएसटी की खुली लूट..

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    भारत में डिजिटल क्रांति का दौर विकसित होता जा रहा है और हम तेजी से इस तकनीक का उपयोग जीवन के हर क्षेत्र में कर रहे हैं तथा यह तकनीक सर्वसामान्य जनों के लिए वरदान साबित हो रही है। किंतु इसी तकनीक का उपयोग असामाजिक तत्व धड़ल्ले से कर न सिर्फ आम जनता को ठग रहे हैं, बल्कि सरकार को भी हर महीने करोड़ों के राजस्व का आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।

    सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लोटस, यूनिक व इलेवन डॉट, खेलो इंडिया खेलो लाॅटरी द्वारा राजस्व की खुलेआम लूट का गोरखधन्धा मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी चल रहा है। जहां धड़ल्ले से लाटरी माफिया प्रतिबंधित राजश्री लॉटरी के नाम पर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते आ रहे हैं। लेकिन सरकारी नियमों को ताख़ पर रखकर कुछ भ्रष्ट नौकरशाह कतिपय भ्रष्ट लोगों के सहारे लाटरी माफिया, सायबर उपकरणों का उपयोग कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    Indian fasttrack news
    राजस्व, जीएसटी,
    अवैध लॉटरी कारोबार की ताजा तस्वीर

    राजस्व की लूट, गलता समाज पैसे बटोरते कारोबारी

    बतादें कि महाराष्ट्र राज्य में राजश्री लाटरी पर प्रतिबंध है, लेकिन बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से सरकारी खजाने पर डाका डाला जा रहा है। लाटरी माफिया सरकार को करोड़ों का चूना रोज लगा रहे हैं। क्योंकि एक तो यह प्रतिबंधित है और दूसरा फर्जी ऐप का उपयोग कर धड़ल्ले से इसे चलाया जा रहा है। लाटरी व्यवसायी और लॉटरी माफिया सरकार को कोई भी जीएसटी या टैक्स नहीं भरते हैं, जिसकी वजह से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है की इस पूरे खेल मे लॉटरी माफियाओं के साथ कहीं न कहीं सरकारी महकमे के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी शामिल हैं। इसलिये कोई कार्रवाई नहीं होती है। अवैध लॉटरी का गैरकानूनी व्यवसाय जोरों से फल-फूल रहा है।उपलब्ध विवरणों के अनुसार अवैध लाटरी का यह व्यवसाय वैसे तो मुंबई सिटी और महाराष्ट्र के हर प्रमुख शहर में शुरू है लेकिन हमने, जब जांच पड़ताल की तो देखा कि लॉटरी माफिया मुंबई के झुग्गी बस्तियों को टारगेट कर अपने काले साम्राज्य की नींव खड़ी कर अपने गैरकानूनी कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। मलाड पश्चिम के मालवानी इलाके में लगभग 20 से अधिक लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। ठीक वैसे ही कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस थाने के अंतर्गत लगभग 40 से 45 लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। चारकोप पुलिस थाना अंतर्गत कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने प्रतिबंधित लॉटरी के कारोबार पर कार्यवाही की थी अब कुछ दिनों बाद यहां पर फिर से चोरी चुपके लॉटरी का गोरख धंधा चालू कर दिया गया है।

    जबकि कांदिवली पुलिस थाने अंतर्गत लगभग 10 से 12 लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। गोरेगांव पूर्व एसवी रोड पर तो खुले आम लॉटरी का धंधा चलाया जा रहा है यहां सबसे ज्यादा लॉटरी सेंटर चलाने का मामला सामने आया है। मुंबई के अंधेरी से लेकर दहिसर तक के बीच कुकुरमुत्ते की तरह अवैध लॉटरी का सेंटर खोलकर सरकार को हर 15 मिनट के भीतर करोड़ों का चुना लगाया जा रहा है। मुलुंड परिसर में जब पता करने की कोशिश की तो वहां बाहर राजश्री लॉटरी का बोर्ड लगा मिला और अंदर लकी कूपन लॉटरी का साफ्टवेयर लगाया गया है, जो राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त राजश्री लॉटरी की नकल है। ऐसा देखने को मिला है कि 2016 में जीएसटी लागू होने के बाद कई लॉटरी कंपनियों में ताले लग गए थे। राजश्री लॉटरी भी उन्ही में शामिल रही है।

    मुंबई के उपनगरों में विशेष कर अंधेरी से दहिसर तक के सभी उपनगरों में बोगस ऑनलाइन लॉटरी जो राज्य द्वारा संचालित लॉटरी की नकल कर के अन्य नामों से चलाई जा रही है। सरकारी नियमों के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी पर 28% जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है। किंतु इस अवैध कारोबार पर ना तो जीएसटी का भुगतान किया जाता है और ना ही सरकारी अनुमति ली जाती हैं। सरकारी खजाने में सेंध लगाने का काम ऑनलाइन लॉटरी से हो रहा है। अवैध ऑनलाइन लॉटरी पर एक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है। ऑपरेटिंग के लिए इंजीनियर को हर महीने तनख्वाह दी जाती है। अवैध सॉफ्टवेयर के हर शख्स को फ्रेंचाइजी दी जाती है। यह पूरा मामला टैक्स चोरी का है। ऐसे अवैध सॉफ्टवेयर पर ना तो साइबर की नजर पड़ती है ना ही जीएसटी अधिकारियों को कोई पता चल पाता है।यह भी बताया जाता है कि लॉटरी को रोजाना हजारों लोग खेलते हैं। यही कारण है, कि इसमें लगने वाला पैसा भी लाखों में होता है। इसी बात का फायदा उठाकर फर्जी लॉटरी एप्लीकेशन के माध्यम से गरीब जनता को अमीर बनने का झांसा देकर लाखों रुपए की हेराफेरी की जाती है। इस लॉटरी में 15 मिनट के भीतर विजेता के नाम की घोषणा हो जाती है और राज्य या केंद्र सरकार को कोई कर अदा नहीं किया जाता है। इस गैर कानूनी तरीके से चल रहे इस पूरे व्यवसाय में पैसे का जो लेनदेन कैश में किया जाता है। जिससे काली कमाई का हिसाब सरकार को नहीं देना पड़ता है।ध्यान देने योग्य है, कि साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि राजश्री कंपनी महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी से अपना लॉटरी बेचने का काम कर रही थी। वह फिलहाल बंद है। राजश्री लॉटरी बंद होने के बाद उसके डिस्ट्रीब्यूटरों ने मिलकर अपने कई ऐसी दुकानों की शुरुआत की है। सभी ने एक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है जिसके द्वारा लाॅटरी माफिया कुछ भी धोखाधड़ी कर सकते हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    लोगों का कहना है, कि ऐसे मामले पर पुलिस ही नहीं बल्कि जीएसटी के इंटेलिजेंस विंग को भी जांच करनी चाहिए।। जहां-जहां ऐसे सॉफ्टवेयर के नाम का यूज कर लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है ऐसे जगहों पर उन्हें काफी सारा डाटा मिल सकता है। उनके सर्वर पर कितने टिकट का लेनदेन हुआ है और कितने का उन्होंने अब तक व्यापार किया है।इसकी पूरी जानकारी इनके साफ्टवेयर पर उपलब्ध होगी। गैंबलिंग एक्ट, फोर्जरी, 420, और जीएसटी के विभिन्न धाराओं के तहत हो सकती है कार्रवाई। किंतु राज्य सरकार इन लाॅटरी माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नही कर पा रही है? इसकी चर्चा पूरे मुंबई में चर्चा का विषय बनी हुई है ।