Read the latest finance and banking news, market updates and expert insights from India and around the world. Stay informed with coverage on banking, personal finance, investments, loans, insurance, stock markets, digital payments, economic trends and financial policies on Indian FastTrack.
न्यूज़ डेस्क मुंबई- आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक आईपीएस अधिकारी के पति पुरषोत्तम चव्हाण और अन्य के खिलाफ सरकारी कोटे के फ्लैट कम कीमत पर देने का झांसा देकर 25 करोड़ रुपये की ठगी का अपराधिक मामला दर्ज किया है। (Mumbai Woman IPS officer’s husband accused of fraud of Rs 25 crore)
फ्लैट और प्लॉट देने का झांसा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पुरषोत्तम चव्हाण पहले से ही एक अन्य मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं. अब उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी दफ्तरों में अपने संपर्कों का हवाला देकर मुंबई के प्रभादेवी, दादर, परेल, ठाणे और पुणे में सरकारी कोटे के फ्लैट और प्लॉट कम दामों में दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए हैं। (Mumbai Woman IPS officer’s husband accused of fraud of Rs 25 crore)
फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप
चव्हाण के अलावा इस मामले में उनके कुछ साथियों, परेल-शिवड़ी स्टांप रजिस्ट्रेशन कार्यालय के एक सहायक और अन्य अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। इन पर फर्जी बिक्री दस्तावेज तैयार करने में मदद करने का आरोप है। (Mumbai Woman IPS officer’s husband accused of fraud of Rs 25 crore)
केदार डेगवेकर (57) नाम के एक कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मे फरियादी ने बताया कि जुलाई 2020 में चव्हाण ने उन्हें उनकी पत्नी के आधिकारिक निवास, जो कोलाबा पुलिस स्टेशन के ऊपर स्थित है, वहां बुलाया था। वहां उन्होंने खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले कुछ लोगों की मौजूदगी में डेगवेकर से एक बिक्री अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए और 3.37 करोड़ रुपये ले लिए। हालांकि, उन्हें अब तक वह तीन बीएचके फ्लैट नहीं मिला, जिसका वादा किया गया था। (Mumbai Woman IPS officer’s husband accused of fraud of Rs 25 crore)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर सोने और ड्रग्स की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले दो दिनों में मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.16 किलो का सोना, करोड़ों की ड्रग्स और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है विभाग उनसे पूछताछ कर रही है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)
खबर के मुताबिक, 24 से 25 जनवरी, 2025 के दौरान, मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट (जोन-III) के अधिकारियों ने 751 ग्राम एनडीपीएस (ड्रग्स) बरामद की है। जब्त ड्रग्स का अवैध बाजार मूल्यांकन लगभग 7.51 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं दूसरे मामले में 1.16 किलो सोना जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 86.68 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सोना तस्करी के जरिए देश में लाया जा रहा था। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)
बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में मुंबई डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 करोड़ 84 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। तस्कर इस सोने का पाउडर बनाकर तस्करी कर रहे थे। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर लगातार सतर्कता और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई के चलते तस्करों के मंसूबे विफल हो रहे हैं। यह बरामदगी न केवल आर्थिक अपराधों पर नकेल कसता है, बल्कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ा मुहिम भी साबित हो रहा है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)
मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
न्यूज़ डेस्क मुंबई- अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
फर्जी कंपनियों का जाल
जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर
गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत करीब ढाई करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना प्रमुख और वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के हाथों मुंबई में 23 जनवरी को सत्कार होने जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों का भी होगा सम्मान।जिसको लेकर तैयारियां जोरों में हैं। क्योंकि इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी शामिल होने वाले हैं। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
लाभार्थियों को हर महिने मिलते हैं 1500
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना” के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये देनें का प्रावधान हैं और 23 जनवरी को हर साल बाळासाहेब ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। इसी मौके पर राज्य भर के शिवसैनिकों और योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को साथ लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इसके साथ ही 9 फरवरी को एकनाथ शिंदे का जन्मदिन आ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए 23 जनवरी, कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किए जाने का ऐलान किया जाने वाला है। सदस्यता अभियान और जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी तक जारी रहेगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
कहां होगा सम्मान समारोह ..
सम्मान समारोह कार्यक्रम हिंदुहृदयसम्राट बालसाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर 23 जनवरी को शिवसेना द्वारा वांद्रे कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। बाला साहेब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना के उपनेता राहुल शेवाले ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जून 2022 में शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए, बलासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह संकल्प लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से सफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप शिवसैनिकों और राज्य के नागरिकों की ओर से एकनाथ शिंदे और चुनाव में जीते हुए सभी सांसदों और विधायकों का भव्य नागरी सत्कार किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
शेवाले ने कहा कि शिवसेना प्रमुख शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद और विधानसभा में 57 विधायक चुनकर आए हैं. विधानसभा चुनावों में शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी उबाठा के मुकाबले 15 लाख 63 हजार 917 अधिक वोट मिले। राज्य के मतदाताओं ने शिंदे के नेतृत्व में विश्वास जताया है। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
जीत में महिलाओं का योगदान
शेवाले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में महायुती की इस विजय में लाडकी बहनों का बड़ा योगदान रहा है, और उन्हीं लाडकी बहनों के हाथों एकनाथ शिंदे और शिवसेना मंत्रियों का सत्कार किया जाने वाला है। इस मौके पर सोनू निगम और अवधूत गुप्ते का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
BMC चुनाव को लेकर बैठक
शेवाले ने कहा कि 23 जनवरी को शिवसेना महायुती के महापौर को फिर से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प करेगी। इस संकल्प के तहत 24 जनवरी से 30 जनवरी तक मुंबई में शाखा स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई शहर के नए कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा, जिसके माध्यम से मनपा (BMC) चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का 9 फरवरी को जन्मदिन है। इस अवसर पर 23 जनवरी से 9 फरवरी तक सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
मुंबई पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट छापकर वितरित करने वाले गैंग का खुलासा किया है। साधारण तरीके से इन नोटों को कोई पहचान नही पाएगा। हाइटेक तरिके से बनाए जाने वाले इस नकली नोटों के गिरोह का भायखला पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
इस्माईलशेख मुंबई– आरबीआई लगातार अपने गाइडलाइन में कहता आ रहा है कि नकली नोटों से सावधान रहें। लेकिन जाली नोट के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि इसे पहचानना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि जालसाज टेक्नोलॉजी की मदद से हूबहू असली नोटों से मिलते जुलते नकली नोट बना रहे हैं। भायखला पुलिस ने जिस गिरोह का पर्दाफाश किया है उनके पास से पुलिस ने भारतीय चलन के नकली नोट बनाने के हाइटेक उपकरण भी बरामद किया है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि पुलिस थाने के डिटेक्शन ऑफिसर को उनके मुखबिरों से इसकी जानकारी प्राप्त हुई थी। मुखबिरों ने बताया कि भायखला पूर्व मे प्रसाद पान बिड़ी जनरल स्टोर के पास कुछ लोग भारतीय चलन के नकली नोट बेचने के लिए आने वाले है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दो टीमों का गठन किया गया और घटना स्थल पर जाल बिछाकर दो पंचों के समक्ष 3 लोगों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद हुए। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
पालघर मे नोट छापने की फैक्ट्री
पुलिस ने बताया, कि मौके से आरोपियों को हिरासत में लेकर गु.र.क्र. 12/2025 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 178, 179, 180, 181, 182, 3(5) के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ मे उमरान उर्फ आसिफ बलबले ने बताया कि खलील अंसारी और नीरज वेखंडे ये दोनों पालघर जिले के वाडा मे नकली नोट बनाकर इन लोगों को बाजार मे वितरित करने के लिए भेजते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर क्राइम डिटेक्शन की टीम ने वाडा में लगातार दो दिनों तक जांच पड़ताल की। वहां के लोगों की मदद और तांत्रिक विश्लेषण के बाद नीरज वेखंडे को पुलिस ने धर दबोचा। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
नीरज से पूछताछ मे उस जगह का पता चला जहां बनावटी नोट तैयार किया जाता था। वहां खलील अंसारी भी पकड़ा गया। मौके पर से पंचनामा कर पुलिस ने नकली नोट बनाने के साहित्य हस्तगत कर लिए। इसमे एक लैपटॉप, चार्जर, माऊस, कलर प्रिंटर, चांदी के कलर का लेमिनेशन मशीन, ए4 साइज़ के 1367 बटर पेपर (इस प्रत्येक पेपर के एक तरफ 500 रुपये के 4 नोट छपे थे), जाली नोटों के बीच अंग्रेजी अक्षर में लिखा RBI वाला तार, 8/10 का दो स्क्रीन प्रिंटिंग करने वाला डाय, छोटे-बडे 6 रबर, लकड़ी से बनाया हुआ स्क्रीन प्रिंटिंग रोलर, ए4 साइज़ लेमिनेशन फिल्मस, जाली नोट डिटेक्टर (यू वी लाइट मशीन), वाटर मार्क ट्रेसिंग पेपर जिसपर अंग्रेजी अक्षर में 500 छापा गया था, बनावटी नोट सुखाने के लिए इलेक्ट्रिक सिगडी, लोहा और स्टिल के 20 स्टेशनरी कटर, 50 नग सादा बटर पेपर, 15 फुट लंबा तंगूस का धागा आदी साहित्य सामग्री पुलिस ने अपने ताबे में लेकर इसकी और अधिच पड़ताल कर रही है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों मे एक मुंब्रा और एक वाडा का रहने वाला है जबकि दो भायखला संत सावंता मार्ग और पंगेरी चाल के पास का रहने वाला है। इसमें 48 वर्षीय उमरान उर्फ आसिफ उमर बलबले (मुंब्रा, ठाणे जिला), 42 वर्षीय यासिन युनूस शेख (संत सावंत मार्ग, भायखला, मुंबई), 45 वर्षीय भीम प्रसादसिंग बडेला (पंगेरी चाल के पास, भायखला, मुंबई), 25 वर्षीय नीरज वेखंडे (निहाल पाडा, वाडा तालुका, पालघर जिला, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अबतक इन लोगों ने कितने नकली नोट छापे है? और कहां-कहां वितरित किए है। पुलिस ने और भी गिरफ्तारी होने की संभावना जताई है। (Printing of fake Rs 500 notes in Mumbai, police arrested 4 people)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- बम्बई शहर और आस-पास के गरीब तबके के लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं पर इलाज के लिए एक मात्र सरकारी अस्पताल इन दिनों दवाई संकट से जूझ रहा है। जबकि यहां बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित अस्पतालों की दवाइयां हमेशा से ही लोगों के इलाज में सटीक साबित हुई। प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पताल के एक ही डोज से मरीज ठिक हो जाया करता है। लेकिन इन सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध नही होने के कारण शहर भर के लोगों पर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा मंडराने लगा है। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के बीएमसी द्वारा संचालित अस्पतालों को दवा आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने 120 करोड़ रुपये के बकाया नही मिलने के कारण डिलीवरी को निलंबित (Suspended) करने की धमकी दी है। यह कृष्णा डायग्नोस्टिक्स द्वारा आपली चिकित्सा योजना के तहत अपनी पैथोलॉजी सेवाओं को बंद करने के कुछ समय बाद हुआ है, जिसमें बकाया भुगतान नही किए जाने का का हवाला दिया गया था। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
सोमवार से नही होगी दवाई की सप्लाई
बीएमसी अस्पतालों में दवाई सप्लाई करने वाली 150 से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑल फूड एंड ड्रग्स लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन (AFDLH Fondation) ने सोमवार 13 जनवरी यानी कल से दवाइयों की सप्लाई रोकने की घोषणा की है। कहा, कि यदि उनके चार महीने से लंबित 120 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं किया जाता है। तो कोई भी कंपनी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की सप्लाई नही करेगा। इस निर्णय के कारण बम्बई के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह से बाधित कर सकता है। इसमें बम्बई ही नही बम्बई और आस-पास को लोग भी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करवा रहे हैं। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
AFDLH Fondation के अध्यक्ष अभय पांडे ने आपूर्तिकर्ताओं के सामने मौजूद गंभीर वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारे सदस्य वित्तीय बर्बादी के कगार पर हैं।” पश्चिमी उपनगरों के एक विक्रेता ने स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “भुगतान में देरी असहनीय हो गई है। बीएमसी अस्पतालों को आपूर्ति करना एक निरंतर संघर्ष बन गया है, बार-बार याद दिलाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।” (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
BMC ने क्या कहा?
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त भूषण गगरानी को लिखे एक औपचारिक पत्र में संस्था ने वित्तीय तनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। पत्र में कहा गया है, कि “बकाया राशि के कारण हमारे सदस्य भारी दबाव में हैं। बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। भुगतान पूरा होने तक आपूर्ति स्थगित करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।” इस बीच, बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजय कुर्हाड़े ने आश्वासन दिया, कि “इस मुद्दे को सुलझाने और संकट को हल करने के लिए प्रयास जारी हैं।” (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
राज्य की महिलाओं ने महायुति को चुनाव तो जिता दिया, लेकिन अब तक उनके खाते में 2100 रुपये की रकम नहीं आई। और तो और 1500 देने मे भी सरकार आना-कानी कर रही है। राज्य के कृषि मंत्री ने यहां तक कह दिया कि लाडकी बहिन योजना की वजह से किसानों की कर्जमाफी योजना प्रभावित हो रही है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना’ अब विवादों में आ गई है। विधानसभा चुनाव में वादा किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद इस योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 कर दी जाएगी। लेकिन चुनाव जीतते ही इस योजना के लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी गई। (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
कहां हुई गडबडी ?
आरोप है कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना के तहत दो बार पंजीकरण कराया और दो बार पैसे भी ले लिए। एक ही घर की 4 से 5 महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया। जिनके पास 4 पहिया वाहन हैं वे भी लाभार्थी बन गईं और जो शादी करके दूसरे राज्य में चले गए है उन लोगों ने भी इस योजना का फायदा उठा लिया। इतना ही नहीं, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख से अधिक है वो भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब सरकारी यंत्रणा ऐसे लाभार्थियों की सूची बनाकर उन्हें इस योजना से हटा रही है। (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
अब तक 1.5 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं, जबकि सूची छांटने के बाद यह संख्या करीब 25 लाख कम हो जाएगी. वहीं, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीनों में हमारे पास लाडकी बहिन योजना लाभार्थियों के बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं, जिनके आधार पर क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। आईटी विभाग की मदद ली जा रही है। आधार कार्ड का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
महाराष्ट्र सरकार की ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनावी फायदे के लिए बिना उचित जांच के इस योजना को शुरू कर दिया गया, जिसके कारण अपात्र लाभार्थियों को भी इसका फायदा मिला। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सरकार ने वोट पाने के लिए मानदंडों को सख्ती से लागू किए बिना लाभार्थियों को पैसे बांटे। राउत ने यह भी कहा, कि ‘वह सिर्फ चुनावी नारा था, चुनाव से पहले पैसे देकर वोट लिए गए, उसके बाद मामला खत्म हो गया।’ (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
उन्होंने कहा, ‘इस बात को सभी लोग जानते हैं कि हमारे घर में भी महिलाएं हैं। महिलाओं को दिया जाने वाला पैसा अब सिर्फ प्रपंच पर खर्च होता है। लड़की बहन योजना का पैसा भी इधर-उधर किया गया। बच्चों के लिए ये लो, उनके लिए वो लो। बेकार का खर्च, और कुछ नहीं.’ उनका कहना है कि जो महिलाएं मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना में सरकारी पैसा ले रही हैं, उन्हें किसान सम्मान योजना में पैसा नहीं लेना चाहिए। मुझे बताइए कि एक महिला दो सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे ले सकती है? सरकार को इस पर जीआर लाना चाहिए। (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
क्या बंद हो जाएगा मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना ?
मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना को लेकर विवादों के बीच लोगों में इस योजना को बंद किए जाने को लेकर चर्चाऐ आम होने लगी है। लोगों को अब लगने लगा है कि शायद महायुति की सरकार ने लोगों को ‘चुनावी जुमले’ जैसे वादों मे फंसा कर धोखा दिया है और अब चुनाव मे जीत हासिल करने के बाद पैसा देना बंद कर दिया है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया है कि इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को सहायता मिलती रहेगी। उन्होंने कहा, कि सरकार ने लाडकी बहिन योजना शुरू की थी, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की। फिलहाल ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना’ को बंद नहीं किया गया है। हालांकि, सरकार ने संकेत दिया है कि पात्रता मानदंडों की सख्ती से जांच की जाएगी ताकि केवल पात्र लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल सके। इससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना का उद्देश्य सही लाभार्थियों तक पहुंचे और किसी भी तरह की अनियमितता से बचा जा सके। (When elections ended in Maharashtra, ‘Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana’ stuck in controversy, what happened to the promise of 2100)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई– महाराष्ट्र में करीब एक महीने के इंतजार के बाद प्रदेश की महायुती सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडली बहन योजना ( Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत राज्य की महिलाओं को 6ठीं क़िस्त के पैसे कल यानी 24 दिसंबर से 1500 आने शुरू हो चुके है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे आ रहे हैं वे काफी खुश हैं। वहीं कुछ महिलाओं के खाते में पैसे नही आने की समस्या भी प्रकाश में आ रही है। पैसे नही आने के कारण राज्य की कुछ पात्र महिलाएं भी नाराज है। लेकिन उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं हैं। जिन महिलाओं के बैंक खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं। उन्हें क्या करना होगा आईए आज हम यहां जानने की कोशिश करते हैं.. (Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana The process of money transfer continues, what should those who are not getting it in their account do)
महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने इसी साल के जुलाई महिने से लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी। जिस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा की गई। घोषणा के बाद ही जुलाई महीने से पैसे आने शुरू हो गए थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से राज्य में चुनाव के चलते पैसे ट्रांसफर में देरी आ गई थी। लेकिन सरकार स्थापित होते ही फिर एक बार पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। हालांकि की चुनावी घड़ी मे इसकी राशि बढ़ा कर 2100 रूपये करने की घोषणा हुई थी। फिलहाल पहले की राशि ही इस समय ट्रांसफर की जा रही है। (Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana The process of money transfer continues, what should those who are not getting it in their account do)
इस्माईल शेख मुंबई- दहेज उत्पीड़न की घटना मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज भी हो रही है। गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड़ स्थित सेन्टेक सिटी नामक बिल्डिंग के सी विंग, रूम नंबर 102 में 31 वर्षीय चेल बी मद सुरार्जा कुमार ध्याम नामक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना में पीड़ित महिला की माता की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस गु.र.क्र.903/24 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85, 108, 80, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।(Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 3 सितम्बर 2024 दोपहर 1:43 से 1 नवंबर 2024 रात 12 बजे के बीच की है। जांच अधिकारी पीएसआई शिवलकर ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया। मृतक की 58 वर्षीय माता श्रीमती निवेदिता बोरगो हेगन ध्यान महाराष्ट्र के धुलिया इलाके में जयनगर सेवचपूर की रहने वाली है।इन्हीं की शिकायत पर मृतक के 34 वर्षीय पति कबीर भीष्मा देवरी भराली, 63″वर्षीय सास ज्योती कोच और 36 वर्षीय ननंद रिचा भराली के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)
मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है। हर बार मनपा के सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबईकरो पर एक और अतिरिक्त कचरा टैक्स का बोझ डालने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का विरोध कर रही है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)
इस्माईलशेख मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Mumbai BMC) द्वारा मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यूनतम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक का टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा लोगों से घरो के क्षेत्रफल के अनुसार कचरा टैक्स (Garbage tax) लेने के निणर्य पर विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य पर भाजपा की ओर से मनपा नेता (BMC Leader) रहे विनोद मिश्रा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “मनपा लोगो को अच्छी तरह से साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है।” इसी कड़ी में मनपा के निर्णय को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)
क्या है मामला?
मिल रही जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मुंबई के लोगो पर अतिरिक्त कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुंबईकरो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य कम से कम इस समय नही लिया जाना चाहिए। जबकि इस समय मनपा में निर्वाचित प्रतिनिधि है ही नही। शहर में चुनाव होने अभी बाकी है और चुनावी नतीजों के बाद ही मनपा प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। जनप्रतिनिधि को सुनने के बाद ही मनपा को फैसला करना चाहिए। नही तो ये मुंबईकरो के खिलाफ होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)
क्यों हो रहा है मनपा का विरोध?
विनोद मिश्रा ने कहा, मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना को कहा है। उन्होंने कहा, मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय को लेकर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)