Category: Finance & Banking

Read the latest finance and banking news, market updates and expert insights from India and around the world. Stay informed with coverage on banking, personal finance, investments, loans, insurance, stock markets, digital payments, economic trends and financial policies on Indian FastTrack.

  • दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या पति के साथ सास और ननंद फरार

    दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या पति के साथ सास और ननंद फरार

    गोरेगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दहेज यययउत्पीड़न और घरेलू हिंसा के कारण 31 वर्षीय महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। महिला की माता की फरियाद पर पुलिस ने केस दर्ज किया। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दहेज उत्पीड़न की घटना मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज भी हो रही है। गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड़ स्थित सेन्टेक सिटी नामक बिल्डिंग के सी विंग, रूम नंबर 102 में 31 वर्षीय चेल बी मद सुरार्जा कुमार ध्याम नामक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना में पीड़ित महिला की माता की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस गु.र.क्र.903/24 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85, 108, 80, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।(Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 3 सितम्बर 2024 दोपहर 1:43 से 1 नवंबर 2024 रात 12 बजे के बीच की है। जांच अधिकारी पीएसआई शिवलकर ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया। मृतक की 58 वर्षीय माता श्रीमती निवेदिता बोरगो हेगन ध्यान महाराष्ट्र के धुलिया इलाके में जयनगर सेवचपूर की रहने वाली है।इन्हीं की शिकायत पर मृतक के 34 वर्षीय पति कबीर भीष्मा देवरी भराली, 63″वर्षीय सास ज्योती कोच और 36 वर्षीय ननंद रिचा भराली के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    क्या है भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85 ?

    आप को जानकारी देते हुए बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85 के मुताबिक, अगर कोई पति या उसका कोई रिश्तेदार किसी महिला के साथ क्रूरता करता है, तो उसे इस धारा के तहत दोषी माना जाता है। इस धारा के तहत, तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    इस धारा के तहत, क्रूरता के कुछ उदाहरण: 

    • महिला के स्वस्थ जीवन में खतरा पैदा करना
    • महिला को मानसिक प्रताड़ित करना
    • महिला से बार-बार दहेज की मांग करना
    • महिला के साथ मारपीट करना
    • महिला को बिना वजह तंग करना
    • महिला को आत्महत्या के लिए उकसाना
    • महिला पर जबरदस्ती अनुचित काम के लिए दबाव बनाना

    भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 108, आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी है।

    • अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है और किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, तो उकसाने वाले को 10 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
    • यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने के सभी मामलों पर लागू होती है।
    • इस धारा का मकसद जीवन की पवित्रता पर ज़ोर देना और आत्महत्या के लिए किसी तरह की सहायता या प्रोत्साहन को रोकना है।
    • इस अपराध में उकसाने वाला दोस्त, रिश्तेदार या कोई भी अन्य व्यक्ति हो सकता है।

    भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 80, दहेज के कारण हत्या से जुड़ी है।

    • अगर किसी महिला की शादी के सात साल के अंदर किसी असामान्य परिस्थिति में मौत हो जाती है, तो यह दहेज के कारण हत्या मानी जाएगी।
    • अगर यह साबित हो जाए कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था, तो उसके पति या उसके रिश्तेदारों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।
    • दहेज हत्या करने वाले को कम से कम सात साल की जेल हो सकती है और यह सज़ा उम्रकैद तक बढ़ाई जा सकती है।

    भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) का उद्देश्य सामूहिक आपराधिक कृत्यों में सभी लोगों को दोषी मानना है। इसका मतलब है कि अगर कई लोग मिलकर कोई अपराध करते हैं, तो सभी को उस अपराध के लिए समान रूप से ज़िम्मेदार माना जाएगा। इस धारा में यह नहीं देखा जाएगा कि किसने क्या किया। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

  • Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है। हर बार मनपा के सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबईकरो पर एक और अतिरिक्त कचरा टैक्स का बोझ डालने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का विरोध कर रही है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Mumbai BMC)  द्वारा मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यूनतम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक का टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा लोगों से घरो के क्षेत्रफल के अनुसार कचरा टैक्स (Garbage tax) लेने के निणर्य पर विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य पर भाजपा की ओर से मनपा नेता (BMC Leader) रहे विनोद मिश्रा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “मनपा लोगो को अच्छी तरह से साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है।” इसी कड़ी में मनपा के निर्णय को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्या है मामला?

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मुंबई के लोगो पर अतिरिक्त कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुंबईकरो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य कम से कम इस समय नही लिया जाना चाहिए। जबकि इस समय मनपा में निर्वाचित प्रतिनिधि है ही नही। शहर में चुनाव होने अभी बाकी है और चुनावी नतीजों के बाद ही मनपा प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। जनप्रतिनिधि को सुनने के बाद ही मनपा को फैसला करना चाहिए। नही तो ये मुंबईकरो के खिलाफ होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्यों हो रहा है मनपा का विरोध?

    विनोद मिश्रा ने कहा, मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना को कहा है। उन्होंने कहा, मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय को लेकर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर खुद को रेप्यूटेड कंपनी का प्रतिनिधी बताते हुए सोशल मीडिया पर पैसों की ठगी हो रही है। इसको लेकर कई गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। पहले तो छोटे-छोटे टास्क देकर पैसे देते हैं। बाद में आपको ही फंसा कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। हालांकि पुलिस भी इनका कुछ बिगाड़ नही पाती। ऐसे मामलों में साइबर क्राइम सेल 1930 पर कॉल करें। देखें कैसे किया जाता है पैसों की ठगी.. (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – ताज़ा खबर के मुताबिक बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके की एक महिला से 6 लाख 37 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पार्ट-टाइम नौकरी (part time job) के विज्ञापन (Advertisement) पर क्लिक किया। साइबर (Cyber) ठगों ने उसे झांसे मे लेकर 6.37 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया। विज्ञापन में आसान ऑनलाइन कामों (online Job) के जरिए तेजी से पैसे कमाने का दावा किया गया था। ऐसे ही मालाड़ के एक व्यक्ति ने समय रहते साइबर ठगों की चाल को पहचान लिया। हालांकि की एक हजार रूपये वह भी गंवा दिया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    गोराई की महिला को बनाया निशाना

    गोराई की घटना 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी, जिसमें दावा किया गया था कि ऑनलाइन वीडियो लाइक करने से पैसे दिए जाएंगे। जॉब के लिए अभी अप्लाई करें। महिला ने दिलचस्पी दिखाते हुए दिए गए लिंक पर क्लिक किया, जो उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर ले गया। ग्रूप में, ठगों ने खुद को जॉब कोऑर्डिनेटर बताकर जॉब की प्रक्रिया समझाई। शुरूआत में महिला को वीडियो लाइक करने जैसे छोटे-छोटे काम दिए गए, जिसके लिए उसे तुरंत पैसे मिले। पैसे मिलने के कारण महिला को उन पर भरोसा हो गया और उसने ठगों द्वारा बताए गए काम करना जारी रखा। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    टास्क के नाम पर Fraud..

    शुरूआती भुगतान के बाद ठगों ने महिला को बड़े भुगतान वाले जॉब के लिए निवेश करने का लालच दिया। अधिक मुनाफे का वादा कर महिला ने तीन लेन-देन में कुल 6.37 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। वादे के अनुसार महिला को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि ठगों ने “कमाई” जारी करने के लिए “टैक्स” के नाम पर और पैसे की मांग शुरू कर दी। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    सोशल मीडिया पर ठगों का जाल

    वहीं मालाड़ के मामले में पीड़ित व्यक्ति को पहले वॉट्सएप मेसेज के जरिए पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। इसमे एक अंजान महिला अपना नाम लावन्यया बताया और खुद को इंडिया टुडे न्यूज़ (india today news) की प्रतिनिधि बताते हुए न्यूज़ पोस्ट लाईक करने के लिए कहा। इसके बदले प्रति पोस्ट 100 रुपये और ज्वाइनिंग के अतिरिक्त 100 और बाद में हर पोस्ट का 50 रूपये दिए जाने का वादा किया। शुरुआती 100 रूपये के भुगतान के बाद टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद तुरंत 150 रूपये का भुगतान भी किया। बाद में हर पोस्ट पर अतिरिक्त मुनाफा देने के बहाने एक हजार से लेकर 6 हजार रूपये के बीच भुगतान के लिए कहा गया। हालांकि की जीस टेलीग्राम ग्रुप में टास्क चल रहा था उसमें और भी लोग थे। जो पैसों का भुगतान करने और ज्यादा मुनाफा कमाने का स्क्रीनशॉर्ट ग्रुप मे शेयर कर रहे थे। इसी लालच में पीड़ित ने एक हजार का जैसे ही भुगतना किया, उसे प्रमोशन के नाम पर दूसरे ग्रुप में ज्वाइन करने को कहा गया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    जबकि पीड़ित के पैसे मुनाफे के साथ दिया जाना चाहिए था, लेकिन उस पैसे को वापस पाने के लिए दूसरे टास्क पूरे करने को कहा गया। जिसमें कम से कम 15 हजार रूपये का भुगतान करना जरूरी था। पैसे वापस मांगने पर यही कहा जाता रहा कि टास्क पूरा नहीं किया तो आपका नुकसान हो जाएगा। जल्दी टास्क पूरा करो और मुनाफा कमाओ। पीड़ित समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। तुरंत उसने साइबर कंट्रोल 1930 पर संपर्क कर मालाड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच मे पता चला कि पीड़ित द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसों से ठगों ने एमेजोन (Amazon) से ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) कर ली। यह इतना फास्ट हुआ की बैंक ट्रांजैक्शन को रोका भी नही जा सका। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें?

    किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर आंख बंद करके यकीन ना करें। किसी लिंक पर क्लिक करके किसी अनजान एप को डाउनलोड ना करें। किसी के कहने पर निवेश ना करें, भले ही आपको शुरुआत में फायदा दिखे। ऐसे किसी भी घटना के होने पर तुरंत साइबर कंट्रोल 1930 से संपर्क करें और स्थानीय पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराऐं। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

  • भारत का GDP ग्रोथ रेट घटने के कारण क्या है?

    भारत का GDP ग्रोथ रेट घटने के कारण क्या है?

    भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है। यह पिछले अनुमानों क्रमशः 6.9 फीसदी और 5 फीसदी से कम है। राहुल गांधी ने इसके लिए सरकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, कि स्थिति में सुधार के लिए बिना समय गंवाए एक नई सोच और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील की भारत को ज़रूरत है। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    उन्होंने कहा, बात साफ है, कि भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती, जब तक इसका फ़ायदा सिर्फ़ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा हो और किसान, मज़दूर, मध्यमवर्ग और ग़रीब तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    इन तथ्यों पर एक नज़र डालिए, देखिए स्थिति कितनी चिंताजनक है:

    • खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष आलू और प्याज़ की क़ीमत लगभग 50% बढ़ गई है।
    • रुपया 84.50 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
    • बेरोज़गारी पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
    • पिछले 5 सालों में मज़दूरों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों की आमदनी या तो ठहर गई है या काफी कम हो गई है।
    • आमदनी कम होने से मांग में भी कमी आई है। 10 लाख से कम क़ीमत वाले कारों की बिक्री में हिस्सेदारी घटकर 50% से कम हो गई है, जो 2018-19 में 80% थी।
    • सस्ते घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी घटकर क़रीब 22% रह गई है, जो पिछले साल 38% थी। FMCG प्रोडक्ट्स की मांग पहले से ही कम होती जा रही है।
    • कॉरपोरेट टैक्स का हिस्सा पिछले 10 सालों में 7% कम हुआ है, जबकि इनकम टैक्स 11% बढ़ा है।
    • नोटबंदी और GST की मार से अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा घटकर 50 वर्षों में सबसे कम सिर्फ़ 13% रह गया है। ऐसे में नई नौकरियों के अवसर कैसे बनेंगे?

    Mumbai Spider-Man Viral Video: बारिश में दिखा अनोखा 3D स्पाइडर-मैन

    राहुल गांधी ने भारत सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, कि भारत की अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए एक नई सोच चाहिए और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील उसका अहम भाग है। सबको समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया आगे बढ़ेगा।

    अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, जनता का हाल बेहाल – इस स्थिति में सुधार के लिए बिना समय गंवाए एक नई सोच और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील की ज़रूरत है।

    S&P ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहेगी। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

  • Ladki Bahin Yojana अब 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपये

    Ladki Bahin Yojana अब 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपये

    Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लाडकी बहिन योजना महायुति गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। अब चुनावी घोषणा के मुताबिक इसकी रकम बढाई जाने वाली है। जाने महायुति के वरिष्ठ नेता ने क्या कहा? (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लाडकी बहिन योजना बड़ा फैक्टर मानी जा रही है। अब इस योजना में विस्तार की तैयारी चल रही है। खबर है कि राज्य की नई सरकार नए साल से रकम बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने योजना के पैसों मे बढ़ोत्तरी के संकेत दिए है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    भाजपा की चुनावी घोषणा

    खबर के मुताबिक, मुनगंटीवार ने सोमवार को कहा कि 2025 दीपावली से लाडकी बहिन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में राशि बढ़ाने की बात कही गई थी, जिसके चलते पार्टी पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए राशि को बढ़ाया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर वादा पूरा नहीं किया, तो इससे पूरे देश में भाजपा की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    कब बढ़या जाएगा पैसा ?

    पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने कहा, हमें अपना वादा पूरा करना चाहिए। जबकि हमारी महायुति गठबंधन की सरकार हमारी बहनों को 2100 रुपये देने में सक्षम है। हम फैसला करेंगे कि इसे जनवरी, जुलाई या फिर अगले महीने से शुरू किया जाए। हमने जो लोगों से वादा किया है वो पूरा जरूर करेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि, हमने बीते साल भाई दूज पर योजना की शुरुआत की थी और हम अगले साल भाई दूज से राशि बढ़ा देंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री की बहनों के खाते में पहले ही पांच किश्तें जमा हो चुकी हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुआ था जिसके परिणाम तीन दिन बाद घोषित हुए थे, महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही, जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिली है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    कब तक सरकार का गठन संभव

    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। खबरें हैं कि कल बुधवार को भाजपा के परय्वेक्षक विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सीएम पद भाजपा के खाते में आने के आसार हैं। जबकि, डिप्टी सीएम शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बनाए जा सकते हैं। हालांकि खातों के बटवारे पर आपसी मतभेद को लेकर विचार विमर्श हो रहे हैं। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

  • पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    Maharashtra Election 2024: NCP नेता शरद पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमें पता चला है कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इसमें पुलिस वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई- 
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरदचंद्र पवार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा, कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरदचंद्र पवार ने गोविंदबाग में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सार्वजनिक तरीके से और बात करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इससे उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी, जिन्होंने इसकी जानकारी उनसे साझा की है। इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान योगेन्द्र पवार और रोहित पवार भी मौजूद थे। योगेन्द्र पवार बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और रोहित पवार करजत के जामखेड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पवार खानदान के दोनों उम्मीदवार शरद पवार गुट से जुड़े हुए हैं। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुश्तैनी घर है गोविंदबाग में ..

    गोविंदबाग में पवार परिवार का पुश्तैनी घर है। यहां दिवाली और पाड़वा के मौके पर हर साल पवार परिवार इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस साल उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनका परिवार इसमें शामिल नहीं हुआ। शरद पवार ने कहा, “यह वर्षों से एक परंपरा रही है। हम यहां एकत्र होते हैं। अगर यह परंपरा जारी रहती तो मुझे खुशी होती। मेरे परिवार के सदस्य यहां एक दिन पहले या दिवाली पाड़वा पर आते हैं। लगभग सभी लोग यहां हैं। अजित पवार कुछ काम के कारण व्यस्त रहे होंगे, लेकिन हर कोई यहां है, उनकी दो बहनें और भाई पहले से ही यहां हैं।”  (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुलिस की गाड़ी का पैसों के लिए इस्तेमाल

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में अपनी दिवाली पाड़वा सभा के आयोजन में व्यस्त है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, कि “हमें कई जिलों के अधिकारियों से पता चला, कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इन पैसों को पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसा कहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    विमान के जरिए भेजे A, B फॉर्म

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खासियत यह है कि इसके नेता विमान के जरिए ए और बी ‘फॉर्म’ भेजते हैं। पवार जीस A और B फॉर्म का जिक्र कर रहे थे, जो किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। दरअसल खबरें आई थीं कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान का उपयोग करके A और B फॉर्म भेजे थे। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

  • कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    Digital Arrest Scam: मुंबई के कांदीवली से एक महिला को जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट, महिला को डरा धमका कर मजबूरन 14 लाख रुपये का करवाया ऑनलाइन भुगतान। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांदीवली पश्चिम के एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का ताजा मामला सामने आया है। बता दें कि 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया और उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज होने की झूठी जानकारी देते हुए आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला से 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस किए जाने का कहा। लेकिन महिला का अपने बेटे से बात होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और बाद मे महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 67 वर्षीय एक महिला को ऑनलाइन धोखेबाजों ने “डिजिटल अरेस्ट” किया और एक गैर-मौजूद धन शोधन मामले (non-existent money laundering case) में अपना नाम साफ करने के बदले में उन्हे 14 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?

    साइबर सुरक्षा एजेंसी (cyber security agency) सीईआरटी-इन (CERT In) की सलाह के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट उसे कहते है जिसमें पीड़ित को फोन कॉल या ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है जिसमें दावा किया जाता है कि वे अवैध गतिविधियों, जैसे पहचान की चोरी या धन शोधन के लिए जांच के दायरे में हैं। इसमें धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति पीड़ित को तत्काल कार्रवाई न करने पर गिरफ्तारी या कानूनी परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वे अक्सर तर्कसंगत सोच को रोकने के लिए घबराहट की भावना पैदा करते हैं। अपना नाम हटाने, जांच में सहायता करने या वापसी योग्य सुरक्षा जमा/एस्क्रो खाते की आड़ में, व्यक्तियों को निर्दिष्ट बैंक खातों या यूपीआई आईडी में बड़ी रकम स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    कांदीवली की महिला से जुड़े मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग और साइबर अपराध शाखा का कर्मचारी बताया। उन्होंने महिला पर एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाकर उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। यह अपराध 1 से 5 सितंबर के बीच हुआ। पीड़िता मुंबई के कांदिवली पश्चिम में अपनी भाभी के साथ रहती है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, महिला को 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से कहा कि अपराध में उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने और अधिक जानकारी देते हुए, बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसकी बात अपने साथी से कराई, जिसने खुद को साइबर अपराध शाखा का अधिकारी राकेश कुमार बताया। जब कुमार और एक महिला आरोपी, जिसने खुद को शोभा शर्मा बताया था। आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली पुलिस के तीन फर्जी पत्र दिखाए और बताया कि उसे तीन से पांच साल की जेल हो सकती है। यह देखते हुए महिला डर गई। इसके बाद शर्मा ने पीड़िता से उसके बैंक खातों और म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपॉज़िट के बारे में पूछा और उसे बैंक जाकर आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में सभी निवेश जमा करने को कहा। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    अधिकारी ने बताया, कि शर्मा के निर्देश पर पीड़िता बैंक गई, फिक्स डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड और बचत खाते तोड़ दिए और आरटीजीएस के जरिए दिए गए खाता नंबर में 14 लाख रुपये जमा कर दिया। फोन करने वाले ने वैरिफिकेशन के बाद पैसे वापस करने का वादा किया। महिला को अपने बेटे से बात करने के बाद एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

  • BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को नीलामी के जरिए किराए पर देने का निर्णय लिया है। राजस्व में आई कमी के कारण उठाया कदम.. (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका की वित्तीय स्थिति इस समय खराब चल रही है। साथ ही मनपा के पास राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी तरह के नये स्रोत भी नहीं हैं। इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त, लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को किराए पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीलामी प्रकृया के तहत आवेदन मांगे गए हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तीन भूखंडों की नीलामी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में कोलाबा, मालबार हिल और वर्ली स्थित तीन भूखंडों की नीलामी की जाने वाली है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई की जमीन, मालाबार हिल में BEST के पावर सबस्टेशन की जमीन और वर्ली में डामर प्लांट की जमीन शामिल है। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के संपत्ति विभाग द्वारा इच्छुक संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    परियोजनाओं का लागत

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका की आय का स्रोत घटता जा रहा है। एक तरफ प्रशासनिक शासन में करोड़ों की परियोजनाएं (Project) मंजूरी के लिए आ रही हैं। साथ ही, विधानसभा चुनावों से पहले मंजूरी के लिए आने वाली परियोजनाओं की संख्या और लागत भी बढ़ रही है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तटीय सड़क के उपनगरीय चरण, जल सुरंगों के कार्य, गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड, सड़कों के कंक्रीटिकरण जैसी प्रमुख परियोजनाओं के साथ-साथ आने वाले वर्षों में दैनिक रखरखाव के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जाने वाले हैं।अगले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का खर्च बढ़ जाएगा। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पास राजस्व को बढ़ाने के लिए कोई नये विकल्प नहीं हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    राजस्व जुटाने का फैसला

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब अपनी कुछ जमीनों की नीलामी करते हुए किराए के जरिए राजस्व जुटाने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने मौजूदा बजट में इस संबंध में प्रस्ताव बनाया था। इसके मुताबिक पहली बार विज्ञापन जारी किया गया है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    ‘ए’ खंड में छत्रपति शिवाजी महाराज की साइट मंडई, जिसमें चर्चगेट और कोलाबा क्षेत्र शामिल हैं, इसकी नीलामी की जाएगी। साथ ही इस मार्केट को तोड़ दिया गया है। यहां मछली कारोबार के मछुआरों को क्रॉफर्ड मार्केट के परिसर में स्थायी रूप से बसाया जाएगा। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

  • Best FD Interest Rates: These 5 banks offer the best interest rates on fixed deposits. Find out more here

    Best FD Interest Rates: These 5 banks offer the best interest rates on fixed deposits. Find out more here

    Best FD Interest Rates: Fixed deposits are popular in India due to their safety and profitability. Small finance banks often offer higher interest rates than traditional banks

    Best FD Interest Rates: Fixed deposits (FDs) are a popular investment option in India due to their safety and guaranteed returns. When investing in FDs, it is essential to compare interest rates to maximize your returns. Here is a detailed comparison of the top 5 banks with the highest FD interest rates based on the latest data from each bank’s website. Small finance banks in India offer competitive interest rates on fixed deposits compared to traditional large banks like State Bank of India (SBI), ICICI Bank, HDFC Bank etc.

    Here is a detailed comparison of the top 5 small finance banks offering the highest fixed deposit interest rates in India with information from the banks’ websites.

    Bank FD Interest Rate Comparison

    Unity Bank (effective from 8 July 2024)

    General:

    • 6 months to 201 days: 8.50%
    • 501 days: 8.75%
    • 1001 days: 9.00%
    • 701 days: 8.75%

    Senior citizens:

    • 6 months to 201 days: 9.00%
    • 501 days: 9.25%
    • 1001 days: 9.50%
    • 701 days: 9.25%

    Â North East Small Finance Bank (effective from 25 June 2024)

    General:

    • 546 to 1111 days: 9.00%
    • 1112 to 1825 days: 8.00%

    Senior citizens:

    • 546 to ​​1111 days: 9.50%
    • 1112 to 1825 days: 8.50%

    Suryoday Small Finance Bank (effective from 4 September 2024)

    General:

    • More than 2 years to 1 day of 2 years: 8.60%
    • 2 years and 2 days: 8.65%
    • 2 years 3 days to 3 years: 8.60%

    Senior citizens:

    • More than 2 years to 1 day of 2 years: 9.10%
    • 2 years 2 days: 9.10%
    • 2 years 3 days to 3 years: 9.10%

    Shivalik Small Finance Bank (effective from 28 June 2024)

    General:

    • 18 months to 24 months: 8.55%

    Senior citizens:

    • 18 months to 24 months: 9.05%

    Equitas Small Finance Bank (effective from 12 June 2024)

    General:

    • 444 days: 8.50%

    Senior citizens:

    • 444 days: 8.77%

    Highest general FD interest rate:

    North East Small Finance Bank:

    • 9.00% for deposits with maturity between 546 and 1111 days.

    Highest senior citizen interest rate:

    • Unity Bank: 9.50% for deposits with maturity between 1001 days.

    North East Small Finance Bank:

    • 9.50% for deposits with maturity between 546 and 1111 days.

    Are my deposits with small finance banks safe?

    The Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC) provides insurance for fixed deposits (FDs) with small finance banks, covering up to Rs. 5 lakh per depositor.

    What is the maximum amount of deposit insured by DICGC?

    DICGC insures up to Rs. 5 lakh per depositor, against principal and interest held with the same rights and in the same capacity.

    How can I check if DICGC has insured my bank?

    Banks covered by DICGC will be provided with a printed brochure detailing the insurance coverage and will be posted in the bank’s branches. If in doubt, you can ask your branch personnel to verify your bank’s insurance status with DICGC.

    Note: This story is for informational purposes only. Please consult a SEBI registered investment advisor before taking any investment decision.