Category: Crime News

Read the latest crime news, investigations and exclusive reports from India and around the world. Stay informed with coverage on police investigations, court cases, cybercrime, fraud, murders, theft, organized crime and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • संबंध बनाना चाहता था पति, मना किया तो जला दिया

    संबंध बनाना चाहता था पति, मना किया तो जला दिया

    Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर इलाके में दिनेश आव्हाड को अपनी पत्नी को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कारण बस इतना था, कि पत्नी ने सेक्स से इनकार किया था। गुस्से में आकर आव्हाड ने उसे जला दिया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    मुंबई: झगड़े के बाद अपनी पत्नी को जलाने और उसे गंभीर रूप से झुलसाने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चेंबूर की आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, कि दिनेश आव्हाड शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे काम के लिए देर हो रही है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    महिला घर काम करती है।

    अधिकारी ने बताया, “महिला घरेलू हेल्पर के रूप में काम करती है। सेक्स से इनकार करने पर हुई बहस के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। जब वह माचिस नहीं जला पाई, तो आव्हाड ने गैस स्टोव से कागज का एक टुकड़ा जलाकर उस पर फेंक दिया। मौके पर महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे सायन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आव्हाड को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

  • Mumbai: खिड़की तोड़कर घर में घुसा दरिंदा, नाबालिग लड़की से किया रेप

    Mumbai: खिड़की तोड़कर घर में घुसा दरिंदा, नाबालिग लड़की से किया रेप

    Mumbai Rape Case: मुंबई विक्रोली में एक दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दूंढ निकाला।

    Mumbai Rape News: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और अकेली बच्ची को जबरन हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl

    नाबालिक लड़की के साथ रेप

    घटना शनिवार की है। जब 31 वर्षीय आरोपी समीर शेख ने देखा कि लड़की घर में अकेली है, तो वह खिड़की तोडकर घर में घुसा और जबरन लड़की का रेप कर दिया और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर फरार हो गया। विक्रोली पश्चिम पार्कसाईट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया, कि पीड़ित लड़की डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताई। लेकिन लड़की के हावभाव में बदलाव देखकर घर वालों ने लड़की से पूछा, जिसके बाद लड़की ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया।

    POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज

    उसके बाद परिवार के लोग लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और कार्यवाही में जुट गई। मुंबई झोन 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने बताया, कि पार्कसाइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(D), 351(2) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl

    आरोपी पर होगी सख्ती

    पुलिस उपायुक्त ने कहा, मुंबई पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ तकनीकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हासिल की। उसके बाद आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl

  • जेठ के साथ हनीमून डेस्टिनेशन, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

    जेठ के साथ हनीमून डेस्टिनेशन, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

    Extra Marital Affair: पति ने अपनी पत्नी को नेपाल के होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा। पत्नी अपने ही जेठ के साथ होटल में रह रही थी। जब इसके लिए उन्हें टोका गया तो पत्नी ने जेठ के साथ मिलकर पति की ही पिटाई कर डाली। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

    डिजिटल डेस्क
    शादी के बाद भी अक्सर कई लोग अपने पार्टनर को धोखा दे ही देते हैं। देश भर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन यहां तो एक महिला अपने ही जेठ के साथ रंगरलियां मनाती हैं और शिकायत करने पर पति की पिटाई कर उल्टे पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत कर देती है। बिहार की इस घटना में आखिरकार ग्राम पंचायत को बीच बचाव करना पड़ा, कारण पति पत्नी के बीच एक 7 साल की बेटी भी है।

    पिछले 9 सालों से दे रही थी धोखा

    खबर के मुताबिक, बिहार के अररिया में एक शादीशुदा महिला का अपने ही जेठ के साथ अफेयर चल रहा था। वो पिछले 9 सालों से अपने पति को धोखा दे रही थी। इतना ही नहीं वह अक्सर जेठ के साथ हनीमून पर नेपाल जाया करती थी। लेकिन इस बार किस्मत उसे धोखा दे गई और रंगे हाथ पकड़ी गई।

    नेपाल के गेस्ट हाउस में रंगरलियां

    पति को जैसे ही भनक लगी कि उसकी पत्नी उसी के बड़े भाई के साथ होटल गई है, तो वो भी नेपाल जा पहुंचा। वहां उसने पत्नी को अपने भाई के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथों पकड़ लिय। खूब हंगामा हुआ। फिर वापस लौटकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बोला- साहब अब पानी सिर से पार हो चुका है। इनके खिलाफ एक्शन लीजिए। मेरी बीवी ने तो अपनी बेटी पर भी रहम नहीं खाया। दूसरे मर्द से आशिकी कर रही है।

    एक साल पहले भी की थी पुलिस में शिकायत

    शिकायत के बाद फारबिसगंज पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। फिर वहां दोनों से एक बॉन्ड भरवाया गया। मामला कोहलिया पंचायत का है। यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी का अवैध संबंध उसके ही बड़े भाई से पिछले कुछ सालों से चर रहा था। एक साल पहले युवक ने इस मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया था, जिसमें उसने अपने बड़े भाई के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध की बात करते हुए पत्नी और बड़े भाई द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। थाने में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद युवक के साथ उसके बड़े भाई और पत्नी ने मारपीट की भी और पत्नी ने उल्टा पति के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    खुलेआम चलता रहा अफेयर

    मामला बढ़ा तो फारबिसगंज थाना में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों के बीच के विवाद को खत्म कराकर सुलह करवाई गई। सुलह के बाद पीड़ित युवक ने अपना आवेदन थाने से वापस ले लिया। आरोप है कि उसके बाद भी जेठ और बहू के बीच अवैध संबंध बने रहे। दूसरी तरफ, जेठ का अपनी पत्नी से भी मोह भंग हो रहा था। उसने छोटे भाई की बीवी की खातिर अपनी ही पत्नी पर अत्याचार करने शुरू कर दिया। आलम ये हुआ कि बीवी घर छोड़कर चली गई। यही तो जेठ चाहता था। वो खुलेआम भाई की बीवी से अफेयर चलाने लगा। लोग भी उनके बारे में तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन इससे जेठ और बहू दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

    क्या था पूरा मामला?

    पीड़ित युवक ने बताया- मैंने जब उन्हें इस बात के लिए टोका तो उल्टा मेरी बीवी ने मेरे भाई के साथ मिलकर मुझे खूब पीटा। मैंने प्यार से भी समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों नहीं सुधरे। हमारी सात साल की बेटी है। बेटी का भी हवाला दिया कि सुधर जाओ, अब तुम एक बेटी की मां हो। लेकिन पत्नी पर कोई असर नहीं हुआ। मेरा भाई और मेरी बीवी अक्सर हनीमून मनाने नेपाल जाते थे। लेकिन इस बार मुझे पता लग गया। मैं भी वहां जा पहुंचा। दोनों होटल में आपत्तिजनक हालत में मुझे मिले। मैं चाहता हूं कि दोनों को उनके किए की सजा मिले। पुलिस ने कहा- होटल में वैध कागजात के साथ दोनों रुके थे। पति के शिकायत पर कार्रवाई की गई, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधि के पहल के बाद बॉन्ड भरवाकर वापस भेज दिया गया है।

  • Mumbai: मालाड़ के मालवनी में 500 रुपये के नकली नोट और छपाई सामग्री के साथ दो तेलंगाना के नागरिक गिरफ्तार

    Mumbai: मालाड़ के मालवनी में 500 रुपये के नकली नोट और छपाई सामग्री के साथ दो तेलंगाना के नागरिक गिरफ्तार

    Mumbai-malad-malvani-police-fack-note-telangana-crime-news

    मालवनी पुलिस ने शुक्रवार, 30 मई को 500 रुपये के नकली नोट छापने के जुर्म में दो तेलंगाना के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छपाई सामग्री के साथ 1,740 नकली नोट बरामद किए हैं।

    मुंबई: मालाड़ (पश्चिम) के मालवनी पुलिस ने शुक्रवार, 30 मई को तेलंगाना के दो संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 रुपये के 1,740 नकली नोट और छपाई सामग्री बरामद की है। जब्त की गई वस्तुओं में एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, स्याही और नकली नोट बनाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    बड़े रैकेट के होने की संभावना

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया, कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्वे बिच के साईबाबा मंदिर के पास छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर नकली नोट बना रहे थे। संदिग्धों को 4 जून, 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि उनके संचालन की सीमा और बड़े जालसाजी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच जारी है।

    कैसे की छापामारी?

    जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दिपक हिंडे ने बताया कि आरोपी कहीं बाहर से एक नीली कार में यहां आए हुए थे। गुप्त सूचना मिली थी कि मार्वे रोड़ स्थित मार्वे बिच के नजदीक साईबाबा मंदिर के पास काफी समया से एक नीली रंग की कार रुकी हुई है जिनके पास भारतीय चलन के नकली नोट मौजूद है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद आदेश पाकर हमने मौके पर छापामारी की जहां से दो संदिग्धों को 500 रुपये के बनावटी नोट और नकली नोट बनाने के उपकरण और सामग्री सहित हिरासत में लिया। इसके साथ ही जिस कार से वो लोग आए हुए थे उसे भी जब्त कर लिया गया है।

    दोनों आरोपी हैं बेरोजगार

    गिरफ्तार आरोपियों के बारे में भी आप को जानकारी देते चलें, कि गिरफ्तार 46 वर्षीय संपत सामवय्या एंजपल्ली, तेलंगाना के गांधीनगर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला जयशंकर (भूपालंपली) का रहने वाला है। और दूसरा 30 वर्षीय आरोपी रहिमपाशा याकूब शेख, धनपुर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला वारंगली का रहने वाला है। दोनों ही पेशे से बेरोजगार हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    सरकारी फरियाद पर मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र.661/2025 में जालसाजी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और प्रासंगिक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लगभग 23 लाख 30 हजार रुपये का सामना जब्त किया गया है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

  • Mumbai Shocker: बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने किया बेटे के खिलाफ केस दर्ज

    Mumbai Shocker: बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने किया बेटे के खिलाफ केस दर्ज

    गोरेगांव में 78 वर्षीय महिला ने अपने बड़े बेटे द्वारा लंबे समय से गाली-गलौज किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने बेटे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    मुंबई: गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप भी चौक जाओगे। यहां एक 78 वर्षीय महिला काम करके अपना घर चला रही है। 23 मई को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर अपने मालिक से 500 रूपये उधार लिए और चूहे मारने की दवाई लेकर आत्महत्या की कोशिश की। हालाकि महिला मेडिकल ट्रीटमेंट से बच गई। लेकिन गोरेगांव पुलिस ने उसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    क्यों किया आत्महत्या?

    गोरेगांव में 78 वर्षीय महिला ने अपने बड़े बेटे द्वारा लंबे समय से गाली-गलौज दिए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने बेटे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    बड़ा बेटा बेरोजगार

    खबर के मुताबिक, महिला अपने 91 वर्षीय पति, दो बेटों, उनके परिवारों और अन्य रिश्तेदारों के साथ एक बड़े संयुक्त परिवार में रहती है। उनका बड़ा बेटा बेरोजगार है और शराब की लत से जूझ रहा है, जबकि वह और उसकी बेटी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करती हैं। पुलिस शिकायत में दावा किया गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अपनी मां और पिता से बहस करते समय नियमित रूप से चिल्लाता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    घर से निकल जाने को कहा

    23 मई की सुबह महिला के बड़े बेटे ने उसे गाली दी, उस पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और घर से निकल जाने को कहने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला उस समय झगड़े से बचने की कोशिश की और बहुत दुखी होकर अपना दिन गुजारा। बाद में उसने अपने मालिक से घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर 500 रुपये उधार लिया और चूहे मारने की दवा खरीदी। बुजुर्ग महिला ने 25 मई को जहरीला पानी पी लिया, जबकि उस वक्त उसकी बेटी डॉक्टर के पास गई हुई थी। जब उसकी बेटी वापस लौटी, तो उसने देखा की मां को उल्टियाँ हो रही है। तुरंत उसने एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करवाया। जहां बुजर्ग महिला को गहन क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उपचार किया जा रहा है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    दहिसर में प्रॉपर्टी विवाद

    हालिया खबरों के मुताबिक, यह मुंबई में परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार का दूसरा मामला है। इससे पहले, दहिसर में एक 73 वर्षीय व्यक्ति पर उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर चोटें आई थीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है। बुजुर्गों के उत्पीड़न पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है। गोरेगांव की घटना में पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार जाँच के दायरे में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

  • Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai cab driver fight vileparle Western Express Highway news photo
    वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तस्वीर

    Mumbai Cab Driver Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात को दो कैब ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इसके बाद यह झगड़ा एक खतरनाक स्टंट में बदला गया। राहगीरों ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आ कर गाड़ी सहित कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई एयरपोर्ट परिसर में दो कैब ड्राइवरों के बीच मामूली बहस एक खतरनाक स्थिति में बदल गई। कैब ड्राइवर ने अपने कार के बाेनल पर लटके हुए एक व्यक्ति को लगभग 6 किलो मीटर की दूरी तक घसिटता रहा। जबकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। विलेपार्ले एक्सप्रेस हाईवे पर राह चलते एक बाइक सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी जब्त कर ली। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    क्या था मामला?

    बुधवार आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर दो एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों के बीच मामूली झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। झगड़े से बचते हुए भाग रहे एक ने अचानक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। वहीं खड़े एक ड्राइवर ने बोनट पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ड्राइवर ने कैब को तेज गति से दौड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कैब में सवार ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो का झगड़ा 34 वर्षीय जस्टिन जे के साथ हुआ था। महंतो ने हमले से बचने के लिए कैब दौड़ा दी। इस दौरान जस्टिन कैब के बोनल पर चिपका रहा। महंतो कैब को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगभग 6 किलो मीटर तक दौड़ाता रहा। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक छोटी सी लड़ाई से शुरू हुई थी। जब महंतो और जस्टिन के बीच मामूली हाथापाई हुई जो गंभीर टकराव में बदल गया। पुलिस ने कहा कि महंतो भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जस्टिन उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर बैठे ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 126(2), 115(2), 352 और मोटर वाइकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एर्टिगा कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    झगड़ा किस बात का था ?

    सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बताया कि भीमप्रसाद महंतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महंतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

  • बकरी पालन की आड़ में ड्रग्स की फैक्ट्री, 24 करोड़ रुपये का माल जब्त

    बकरी पालन की आड़ में ड्रग्स की फैक्ट्री, 24 करोड़ रुपये का माल जब्त

    मुंबई की RCF पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बकरी के फार्म हाउस में MD ड्रग्स बना रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोग काफी चालाक थे इसलिए उन्होंने फार्म हाउस पर बकरी भी पाल रखी थी।

    मुंबई: चेंबूर की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिन लोगों ने बकरी पालन के फार्म हाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में तब्दील किया हुआ था। इस गैंग ने फार्म हाउस के मालिक से बकरियां और मुर्गे पालने के नाम पर 2 कमरा किराए पर लिया। जिसके बदले गैंग के लोगों ने मालिक को एक लाख रुपये प्रति माह किराया भी दिया। यहीं पर MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाक है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized

    2 महीने से पुलिस कर रही थी जांच

    मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन के एडिशनल कमिश्नर महेश पाटिल ने कहा कि यह मामला तब शुरू हुआ जब पुलिस ने इसी साल मार्च महीने में 45 ग्राम MD ड्रग्स जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने 4 और ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया और उनके पास से 6. 689 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये की कीमत बताई जा रही है।

    फार्म हाउस के बारे में कैसे पता चला ?

    महेश पाटिल ने बताया कि जब जांच आगे बढ़ी तो हमें पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के कर्जत में एक फार्म हाउस भाड़े पर लेकर उसमें ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे हैं। इसके बाद DCP नवनाथ ढवले ने सीनियर इंस्पेक्टर महादेव कुम्भार, पुलिस इंस्पेक्टर समशेर तड़वी, सहायक पुलिस निरीक्षक मैत्रानंद खंदारे और पुलिस सबइंस्पेक्टर सुशांत सालवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और कर्जत के किकवी इलाके में स्थित सावली फार्म हाउस में छापेमारी की। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized

    दुर्गंध का कैसे किया उपाय?

    छापेमारी के लिए टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो देखा कि वहां ड्रग्स फैक्ट्री का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी इतने शातिर थे कि ड्रग्स से निकलने वाले दुर्गंध का पता आसपास के लोगों को न लगे इसका भी उन लोगों ने पूरा इतंजाम किया हुआ था। पाटिल ने आगे बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस को भाड़े पर बकरी पालन करने के नाम से लिया था और बकरी के शौच की दुर्गंध MD की फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की बदबू से कुछ हद तक दब जाती है, जिससे लोगों को यह नहीं पता चल पाता कि यहां किसी केमिकल बनाने की फैक्ट्री चल रही है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized

    बन सकता था 150 किलो ड्रग्स

    एडिशनल कमिश्नर ने आगे बताया कि फैक्ट्री से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और छापेमारी के दौरान वहां से ड्रग्स बनाने के मैटेरियल के साथ-साथ 5.525 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान जो रॉ मटेरियल मिला, उसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है। अगर उससे ड्रग्स बनाया जाता तो कम से कम 150 किलो MD ड्रग्स बन सकता था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीबन 300 करोड़ रुपये हो सकता था। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized

    पिछले 3 महिनों से चल रही थी फैक्ट्री

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 3 महीने से इस फार्म हाउस में ड्रग्स बना रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सप्ताह में 25 किलोग्राम ड्रग्स बना लेते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है, कि इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स कहां-कहां गया होगा और इस गैंग में कितने लोग हो सकते हैं? इसके अलावा पुलिस इस ड्रग्स के माध्यम से कमाए गए पैसों का मनी ट्रेल भी खंगाल रही है।

    24 करोड़ रुपये का माल जब्त

    इस मामले में अब तक 24,47,10,000 रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) जिसका वजन 12.664 किलो और लगभग 1,00,00,000/- रुपये बहुमूल्य मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र सामग्री जब्त की गई है। इसके साथ ही कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मादक पदार्थ बेचने वाले 5 आरोपी है और निर्माण गिरोह से 1 शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे सावली फार्म हाउस, किकवी, कर्जत और रायगढ़ में बकरी पालन का धंधा बताकर ड्रग्स बना रहे थे। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized

  • पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    महिला प्रिंसिपल ने पति की हत्या कर उसके शव को अपने ट्यूशन पढ़ने वालों छात्रों की मदद से जंगल में जला दिया। ब्लैकमेलिंग और मारपीट से तंग आकर उठाया कदम

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र:
    यवतमाल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां एक महिला प्रिंसिपल ने अपने टीचर पति को जहर देकर मार डाला। इस हत्या की वजह राजोना की मारपीट और ब्लैकमेलिंग की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाता और उसे डराता था। मारता पिटता भी था। तंग आकर प्रिंसिपल पत्नी ने उसे जहर दे दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी पत्नी ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले तीन छात्रों की मदद से पति का शव ठिकाने लगा दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

    इसके बाद रात में जंगल में पति के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। दरअसल, 15 मई को यवतमाल के चौसला पहाड़ी के पास पुलिस को एक जला हुआ एक शव मिला था। शुरुआत में पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो इस हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शांतनु देशमुख के रूप में हुई। वो सुयोगनगर, लोहरा का निवासी था। पुलिस ने उनके दोस्तों से पुछताछ की तो सारा मामला धीरे-धीरे खुलने लगा। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    जूस में मिलाया जहर

    जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने मृतक की 23 वर्षीय पत्नी निधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को रोज शराब पीकर मारता-पिटता था। साथ ही वो उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पत्नी इससे तंग आ गई थी। इसलिए उसने एक दिन बनाना शेक पिलाने के बहाने उसे जहर दे दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पत्नी गिरफ्तार बच्चों से पूछताछ

    इसके बाद आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने के लिए अपने ट्यूशन के तीन नाबालिग छात्रों को विश्वास में लिया और पूरी प्लानिंग की। फिर रात में आरोपी पत्नी ने छात्रों को साथ लिया और शव को चौसाला के जंगल में ले गई। वहां उसने अपने पति के शव पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने स्थानीय सुत्रों की सहायता से इस हत्याकांड को सुलझा लिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीनों नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

  • Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लडकी को पिछले दो महीनों से बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। गर्भपात के बाद वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश, मजदूरों ने दी इसकी सूचना।

    महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    पुलिस ने की छापामारी

    तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    झगड़ा कर घर से निकली लड़की

    उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    लड़की को बनाया बंधक

    अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उसने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो वह उसे गर्भपात के लिए दूसरे व्यक्ति के पास ले गया। फिर उसे एक कपल के घर पर रखा गया, जहाँ उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    दो महिने बाद किया पुलिस से संपर्क

    और अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जब परिवार उसकी तलाश कर रहा था, तो मुख्य आरोपी ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि उसने लड़की को शहर में देखा था, लेकिन वह नाराज़ थी और वापस नहीं आएगी। इस वजह से परिवार ने और समय दिया और दो महीने बाद ही पुलिस से संपर्क किया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    Acp ने क्या कहा?

    सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

  • Mumbai: अंधेरी से बांद्रा तक का किराया 90 हजार रुपये, ऑटोरिक्शा चालक ने ठग लिया

    Mumbai: अंधेरी से बांद्रा तक का किराया 90 हजार रुपये, ऑटोरिक्शा चालक ने ठग लिया

    बांद्रा पश्चिम के रहने वाले 30 वर्षीय हरियाणवी को एक ऑटोरिक्शा ड्राईवर ने अंधेरी से बांद्रा तक के सफर के बदले 90 हजार 518 रुपये का चुना लगा दिया। इसके पहले पीड़ित से ऑटो ड्राईवर की बहस भी हुई। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    मुंबई: बांद्रा पुलिस ने एक 30 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है, जिसके साथ 10 अप्रैल को अंधेरी से बांद्रा तक सफर के लिए ऑटोरिक्शा चालक ने 90, 518 रुपए ठग लिए। गलती ये हुई कि वह अपना चश्मा एक रेस्टोरेंट में भूल गया था, इसलिए फरियादी ने पैसा ट्रान्सफर करने के लिए अपना मोबाइल फोन ऑटो चालक को दे दिया। बांद्रा पश्चिम का रहने वाला हरियाणवी जब अंधेरी से बांद्रा पहुंचा तो ऑटो चालक के हिसाब से पैसा लेने से इनकार करते हुए जबरन 1500 रुपए मांगे। शिकायतकर्ता ने पहले तो बहस किया, लेकिन बाद में झगड़े से बचने के लिए आखिरकार वह पैसे देने के लिए तैयार हो गया। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    मोबाइल फोन और पासवर्ड दे दिया

    फरियाद को आंखों का प्रोब्लम है जिसके कारण उसने अपना मोबाइल फोन ऑटो चालक को दे दिया, ताकि वह गूगल पे के जरिए पेमेंट कर सके और पैसा ट्रान्सफर करने के लिए पासवर्ड भी दिया। बांद्रा पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक ने स्थिति का फायदा उठाते हुए धोखे से मोहम्मद फुरकान शेख नामक व्यक्ति के खाते में 90 हजार 518 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद शेख ने पैसे तीन या चार बैंक खातों में ट्रांसफर किया और बाद में निकाल भी लिया। पुलिस को संदेह है कि मोहम्मद फुरकान शेख ही ऑटोरिक्शा चालक रहा होगा जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    रातभर चली पार्टी

    बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12.30 बजे फरियादी अपने दोस्तों के साथ अंधेरी के एक रेस्टोरेंट में गया था। सुबह करीब 5.45 बजे उसने घर लौटने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर से ऑटोरिक्शा लिया। अधिकारी ने कहा, “सफर के दौरान ऑटो चालक ने लंबा रास्ता लिया, जिसकी वजह से दोनों में बहस हुई। जब वो दोनों बांद्रा पहुंचे, तो ऑटो चालक ने मीटर से चार्ज करने के बदले 1500 रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने पहले 500 रुपये देने का फैसला किया, लेकिन चालक 1500 रुपये से कम लेनो को तैयार नही था लगातार बहस करने लगा।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    नींद खुली तब पता चला

    अधिकारी ने कहा, “मामले को खत्म करने के लिए शिकायतकर्ता ने बड़ी रकम देने के लिए सहमत हो गया और अपना फोन चालक को दे दिया, जिसने बाद में ट्रांजेक्शन किया और मोबाइल फोन वापस कर दिया। इसके बाद वह घर जाकर सो गया। सुबह करीब 11 बजे जब वह उठा, तो उसने अपना फोन चेक किया, तो पता चला कि ऑटो चालक ने 90 हजार 518 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    बैंक में क्या हुआ?

    शिकायतकर्ता ने तुरंत अपने बैंक को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बैंक ने जवाब दिया कि पैसे कई खातों में ट्रांसफर किए गए हैं और निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद, हरियाणा निवासी काम के लिए चंडीगढ़ चला गया। गुरुवार, 22 मई को मुंबई लौटने पर, उसने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई। Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने पुष्टि की है कि शिकायतकर्ता के खाते से शेख को पैसे ट्रांसफर किए गए थे, जिन्होंने इसे कई खातों में ट्रांसफर कर दिया। हम विवरण प्राप्त करने के लिए बैंक के साथ काम कर रहे हैं और ऑटोरिक्शा का पता लगा रहे हैं। सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। हम आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर टीम की मदद भी ले रहे हैं।” इस मामले के जांच अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के पुलिस सब इंस्पेक्टर कपिल शिरसाट ने कहा, कि “हमने संदिग्ध ऑटो चालक मोहम्मद फुरकान शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। हम बहुत जल्द कार्रवाई करेंगे।” Mumbai: Autorickshaw driver duped a man for Rs 90,000 fare from Andheri to Bandra