Category: Crime News

Read the latest crime news, investigations and exclusive reports from India and around the world. Stay informed with coverage on police investigations, court cases, cybercrime, fraud, murders, theft, organized crime and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • शिवसेना शिंदे गुट पोस्टर विवाद IPC Sec. 353, 332 के तहत कांदिवली पुलिस थाने में FIR दर्ज।

    शिवसेना शिंदे गुट पोस्टर विवाद IPC Sec. 353, 332 के तहत कांदिवली पुलिस थाने में FIR दर्ज।

    अवैध पोस्टरों पर आदेश का पालन करने पर शिंदे के लोगो ने
    बीएमसी अधिकारियों की पिटाई की
    वार्ड के कर्मचारियों में शिंदे समर्थकों की गुंडागर्दी से भय व्याप्त (Maharashtra Cm Eknath Shinde BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal Mumbai News)

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    शहर को गंदा करने वाले अनधिकृत राजनीतिक बैनरों और पोस्टरों को हटाने के लिए मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के आदेशों पर अब तक उनकी अपनी ही शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया और कथित तौर पर बॄहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) अधिकारियों की पिटाई कर दी है।
    जानकारी के अनुसार कांदिवली पुलिस (kandivali Police) ने शुक्रवार को शिंदे गुट के शाखा 21 के शिव सेना शाखा प्रमुख प्रकाश गिरी के साथ 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जिन्होंने एमजी रोड और लिंक रोड के जंक्शन पर अपने राजनीतिक बैनर हटाने का विरोध किया था। बीएमसी कर्मियों को अभद्र भाषा से धमकाया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट भी की थी।

    मुंबई के कांदीवली में शिवसेना का शिंदे गुट

    कांदिवली पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रकाश गिरि ने ऐसा किया है तथा बताया है कि आईपीसी की धारा 353 (एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य को निभाने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और 332 (किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य को निभाने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/09/09/mumbai-building-fire-fire-breaks-out-in-andheri-east-building-33-including-2-newborns-rescued
    Indian fasttrack news
    शिवसेना, मुंबई, BMC,
    न्यूज़ की प्रतिकारात्मक तस्वीर

    मनपा कर्मचारियों की पिटाई ..

    इस प्रक्रिया में शाखा कर्मियों ने मनपा अधिकारी महेश महापंकर और एक मजदूर हनीफ शेख और अन्य श्रमिकों को बेरहमी से पीटा। संबंधित अधिकारियों ने फिर कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पीआई को अपराध की सूचना दी। आर दक्षिण वार्ड के सहायक आयुक्त ललित तलेकर ने कहा, “नगर निगम प्रमुख के आदेश के अनुसार, लाइसेंस विभाग के हमारे अधिकारियों ने अवैध बैनरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी किंतु पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियोंओ पर हमला किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और शिवसेना के शाखा प्रमुख प्रकाश गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।”

    Live video on Indian fasttrack news channel

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आदेश

    बतादें कि 1 सितंबर को शाम 5 बजे आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशों के आधार पर मनपा प्रमुख (Mumbai Commissioner) इकबाल सिंह चहल ने 2 सितंबर को 24 वार्डों के सहायक आयुक्तों को सभी अनधिकृत बैनर और पोस्टर हटाने का निर्देश दिया था। तदनुसार, आर/साउथ वार्ड के सहायक अभियंता और अधिकारियों/कर्मचारियों और वरिष्ठ निरीक्षक (लाइसेंस विभाग) ने 8 सितंबर को दोपहर लगभग 12.15 बजे कांदिवली में एमजी रोड, लिंक रोड जंक्शन पर संयुक्त कार्रवाई की। किंतु शाखाप्रमुख प्रकाश गिरि ने करीब 15-20 कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी थी, जिससे वार्ड में शिंदे समर्थकों की गुंडागर्दी से भय व्याप्त हो गया है। हलांकि शिव सेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

  • अब ग्राहकों को यू.पी.आई. से मिलेगा आसान कर्ज़

    अब ग्राहकों को यू.पी.आई. से मिलेगा आसान कर्ज़

    RBI की महत्वपूर्ण घोषणा, UPI के जरिए ग्राहकों को मिलेगा आसान कर्ज। यूपीआई ने अगस्त में पहली बार एक महीने में 10 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया है।

    डिजिटल डेस्क (Indian Fasttrack News Network)
    आरबीआई (RBI) ने देश के सभी बैंकों से ग्राहकों को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) पर प्री-अप्रूव्ड लोन उपलब्ध कराने को कहा है। आरबीआई के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यूपीआई भुगतान प्रणाली का दायरा बढ़ाना है।
               
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने बयान में कहा, कि फिलहाल बचत खाते, ओवरड्राफ्ट खाते, प्रीपेड वॉलेट और क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकता है। अब इसका दायरा और बढ़ाया जा रहा है।  यूपीआई (UPI) के माध्यम से, अब फंडिंग खातों को शामिल करने के लिए क्रेडिट लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। आरबीआई ने कहा, कि इस सुविधा के तहत यूपीआई प्रणाली का उपयोग करके पूर्व-अनुमोदित ऋण प्राप्त किया जा सकेगा।

    https://indian-fasttrack.com/2023/09/01/fir-registered-against-developer-kiran-hemani-in-kandivali-police-station
    Indian fasttrack news
    UPI, RBI,
    यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर प्रतिकारात्मक तस्वीर

    UPI को लेकर RBI की महत्वपूर्ण घोषणा..

    इस प्रक्रिया को लागू करने से पहले सभी बैंकों को एक नीति बनानी होगी और अपने निदेशक मंडल से मंजूरी लेनी होगी। इस पॉलिसी के तहत कितना लोन दिया जा सकता है? इसे कौन दे सकता है? लोन की अवधि क्या होगी?  साथ ही लोन पर कितना ब्याज लगेगा? ये सारी बातें तय हो जाएंगी। फिर कर्ज़ चुकाओप्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। 6 अप्रैल को, केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में बैंकों से पूर्व-अनुमोदित क्रेडिट लाइनों को स्थानांतरित करके भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया था। इसका उद्देश्य यूपीआई का दायरा बढ़ाना था।

    Live video on indian fasttrack news channel

    नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, यूपीआई ने अगस्त में पहली बार एक महीने में 10 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया है। 30 अगस्त तक, यूपीआई ने पिछले एक महीने के दौरान 10.24 बिलियन लेनदेन दर्ज किए, जिसका मूल्य 15.18 लाख करोड़ रुपये था। जुलाई में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 9.96 अरब लेनदेन हुए। अगस्त महीने के दौरान यूपीआई के जरिए प्रतिदिन लगभग 330 मिलियन लेनदेन किए गए।

  • तृतीय पंथियों को नौकरियों में आरक्षण कब देगी सरकार

    तृतीय पंथियों को नौकरियों में आरक्षण कब देगी सरकार

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) और नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत और अन्य सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों अन्य  संस्थाओं में कब भर्ती किया जाएगा तृतीय पंथियों (किन्नरों) को। सरकारी नौकरियों में इनके आरक्षण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    2012-13 के समय उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में न्यायमूर्तियों ने एक आदेश पारित कर कहा है, कि इनको भी पुरुषों और महिलाओं की तरह तृतीय पंथियों को भी नौकरी में लिया जाना चाहिए। जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के अधीन राज्य सरकार ने अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 तहत कलम 9 और 10 में तरतूद किया है, कि किसी भी किन्नरों को रोजगार सम्बंधित किसी प्रकार का भेदभाव नही किया जाएगा।

    http://indian-fasttrack.com/2023/08/30/encroachment-and-illegal-construction-on-plots-reserved-for-public-utility-constructions-with-the-connivance-of-municipal-corporation
    Indian fasttrack news
    आरक्षण,

    आरक्षण पर सवाल?

    राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया रिट याचिका क्र 400/2012  एवं  604/2013 में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश दिया है, कि किन्नरों को शिक्षा संस्थानों में पिछड़ी जाति के नागरिक के आधार पर आरक्षण दिया जाय। इसके लिए तृतीय पंथियों को लेकर एक संस्था ‘संपदा ग्रामीण महिला संस्था (संग्राम)’ ने मुंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका एल क्र. 2781/2022 दाखिल किया है। इस आधार पर एक तृतीयपंथी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए आवेदन किया गया है।

    अब प्रश्न ये है, कि राज्य सरकार और महाराष्ट्र की सभी सरकारी संस्थाओं ने अभी तक केवल पेपर बाज़ी के अलावा कुछ भी नही किया है। केवल एक ‘नगरपालिका पिम्परी चिंचवड़’ ने कुछ किन्नरों की भर्ती किया है। किन्नरों को सभी विभागों में उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती करना है। माननीय न्यायालय ने 9 दिसंबर 22 को निर्देश दिया है। महाराष्ट्र राज्य शासन ने  पुरूष महिला और तृतीय पंथी ऐसे शब्दों का प्रयोग करने का निर्णय लिया है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    मनपा और राज्य सरकार में सुरक्षा के लिए भर्ती करने की प्रतिक्रिया शुरू करने जा रही है। पर तृतीयपंथियो के जीवन यापन के लिए सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय होगा। ये भर्ती कब शुरू होगी? कितना प्रतिशत आरक्षण मिलेगा? इस पर सरकार विचार कर रही है। इस पर अतिशीघ्र निर्णय लेने का आदेश राज्य सरकार ने दिया है। पर इसका पालन सरकार खुद नही कर रही है, इसके लिए जबाबदार कौन है?

  • मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में डकैती का खुलासा हुआ है यहां बदमाश द्वारा हथियार के साथ डकैती और हमले के मामले मे पुलिस ने मालवनी से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली पश्चिम के एमएचबी पुलिस स्टेशन ने डकैती के आरोप में हथियार के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोयते से वार करने वाले आरोपी की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए बरामद हथियार को जप्त किया है।

    एमएचबी कोलोनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 41 वर्षीय अनिल राजू चोहान उर्फ नायडू उर्फ डिमा को धारदार कोयते से वार करने के आरोप में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, कि इस मामले में डकैती के सूत्रधार को भी मिलाकर कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गु.र.क्रं 389/2023, भारतीय दंड संहिता की धारा 395, 397, 120(ब) साथ ही 4, 25 भारतीय हत्यार कानून के तहत अपराध में हमलावर के साथ सूत्रधारों को भी 27 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच भी पूरी हो गई।

    indian fasttrack news
    मुंबई, डकैती,
    गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती

    पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ 34 वर्षीय इम्रान मोहम्मद नईम शेख को सूत्रधार के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इसमें न्यू भाबरेकर नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से 29 वर्षीय टेंपो ड्राइवर फरमान नईम शेख, ओम ज्वालामुखीय चाल आजाद नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से रिक्शा ड्राइवर 29 वर्षीय कुंदन हरिकांत झा और 27 वर्षीय रिक्शा चालक साथीदार, पता – नूर चाल अंबुजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम के रहने वाले कासिम मकबूल शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि गुनाह में इस्तेमाल रिक्शा और हमले में इस्तेमाल कोयता और साथ ही आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है।

  • विकासक किरण हेमानी के विरुद्ध कांदीवली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

    विकासक किरण हेमानी के विरुद्ध कांदीवली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

    अवैध बिल्डर पर पर्यावरण संतुलित करने वाले पीपल व अन्य उपयोगी पेड़ों को काटने का आरोप

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    भ्रष्टाचार का सर्वोच्च केंद्र बन चुकी बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कार्यक्षेत्रों में अवैध रूप से सरकारी भूखंडों पर अतिक्रमण कर भूमाफियाओं ने अवैध रूप से न सिर्फ कंकरीट के जंगल खड़े कर दिए हैं, बल्कि नैसर्गिक वनों को भी नष्ट कर डाला है। ऐसा ही एक ज्वलंत मामला मनपा आर/ दक्षिण के कांदीवली (पश्चिम) में भी उजागर हुआ है। जिसमें भू-माफिया SRA बिल्डर किरण हेमानी ने पवित्र और जनोपयोगी पीपल, मैग्रोज व अन्य पर्यावरण को संतुलित करने वाले पेड़ों को कटवा कर मनपा के भूखंड पर अतिक्रमण कर लिया है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/21/fix-the-charges-and-take-punitive-action-otherwise-your-reputation-will-also-suffer
    indian fasttrack news
    कांदीवली, SRA, बिल्डर,

    कांदीवली SRA बिल्डर ..

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आर/दक्षिण विभाग के कांदिवली (पश्चिम) में भूमापन क्रमांक 1110, प्लॉट नंबर 164, शिवशक्ति एस.आर.ए. (SRA) नगर सहकारी हाउसिंग सोसाइटी (लिमिटेड), वार्ड नंबर 22, पॉवेल्स लैंड, साईनगर, एमजी क्रॉस रोड नंबर-1 के भूखंड पर, भूमाफिया विकासक किरण हेमानी, प्रबंधक- रमाकांत सांबरे, सोसाइटी के अयोग्य अध्यक्ष- विश्वास धनावड़े, सचिव-विजय मोहिते, कोषाध्यक्ष-चेतन लिंगायत और अन्य एसआरए योजना संख्या के तहत अपने निजी हितों के लिए “पीपल” व अन्य पेड़ों को अवैध रूप से काटने और नष्ट करने के संबंध में कांदिवली पुलिस स्टेशन में एफआईआर क्र• 0591/28-08-2023  क्राइम एवं करप्शन कंट्रोल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया अधिकारी महेश गुप्ता  के अथक प्रयासों से दर्ज कराया गया है।

    शिकायत में कहा गया है, कि शिकायतकर्ताओं के पास इस बात के सबूत हैं, कि उक्त अवैध निर्माण कर्ता और ऊपर उल्लिखित अन्य आरोपियों ने न केवल एक पीपल के पेड़ को नष्ट कर दिया है, बल्कि उन्होंने उक्त भूखंड पर कई पुराने पीपल और अन्य पेड़ों को भी नष्ट कर दिया है। शिकायत कर्ता ने अनुरोध किया है कि काटे गए अन्य पेड़ों का तत्काल स्थल निरीक्षण किया जाए। पेड़ों की कटाई में शरीक होने वाले दोषियों की भी जांच की जानी चाहिए तथा उक्त दोषी अभियुक्तों को कड़ी सजा देने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

    Live video on indian fasttrack news channel

    शिकायत कर्ता ने क्राइम एवं करप्शन कंट्रोल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया अधिकारी महेश गुप्ता से अनुरोध किया है कि इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही उक्त मामले में शीघ्र ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी  उक्त मामले को दर्ज कराया जाना चाहिए।

  • “देवता हमारा जुआ खेलता है, भारत रत्न वापस करो”, तेंदुलकर के घर के सामने बच्चू कडु का हिंसक विरोध प्रदर्शन।

    “देवता हमारा जुआ खेलता है, भारत रत्न वापस करो”, तेंदुलकर के घर के सामने बच्चू कडु का हिंसक विरोध प्रदर्शन।

    पूर्व मंत्री बच्चू कडु क्रिकेट दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बुरी तरह आक्रामक हो गए हैं। बच्चू कडु ने आज सचिन के बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    पिछले कुछ दिनों से टीवी पर पान-गुटखा, तंबाकू, पानमसाला, ऑनलाइन गेमिंग जैसे कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ये विज्ञापन किये थे।

    इस पर निर्दलीय विधायक बच्चू कडु ने आक्रामक रुख अपनाया। आज 31 अगस्त
    प्रहार संस्था की ओर से सचिन तेंदुलकर के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी समय पुलिस ने प्रहार के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसको लेकर देखा गया कि मुंबई में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/20/illegal-3-studios-running-in-p-south-theft-of-2-crore-70-lakh-revenue-per-month
    Indian fasttrack news
    बच्चू कडु, जुआ,
    सचिन तेंदुलकर के घर के सामने प्रहार संगठन कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    पूर्व मंत्री बच्चू कडु, क्रिकेट दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बुरी तरह आक्रामक हो गए हैं। बच्चू कडु ने आज सचिन के बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बच्चू कडू ने मांग की है कि सचिन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम का विज्ञापन बंद करें या भारत रत्न लौटा दें। आज प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सचिन के घर के सामने जोरदार नारेबाजी भी की। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट की दुनिया का देवता भी माना जाता है।

    देवता हमारा जुआ खेलता है- बच्चू कडु

    वापस करो, वापस करो, भारत रत्न वापस करो, देवता हमारा जुआ खेलता है, वंदे मातरम और अन्य नारे प्रहार कार्यकर्ताओं ने लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र उन्माद में डूब गया। इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बच्चू कडु से आंदोलन बंद करने का अनुरोध किया। लेकिन बच्चू कडू ने आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया। इसी के चलते बच्चू कडु को बांद्रा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    इस बीच बच्चू कडु ने कहा, ‘हम हर गणपति मंदिर के सामने एक दान पेटी रखेंगे। इकट्ठा की गई रकम सचिन तेंदुलकर को दी जाएगी। अगर सचिन तेंदुलकर को आर्थिक दिक्कत होगी तो चंदा इकट्ठा कर उन्हें दिया जाएगा। उन्हें सद्बुद्धि दो। हम गणपति भगवान से ऐसी कामना करने जा रहे हैं।’

  • आत्मनिर्भर अभियान अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

    आत्मनिर्भर अभियान अन्तर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

    मुंबई– प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान अन्तर्गत मुंबई में दो दिवसीय इंटेलेक्चुअल मीट (भारत का अमृतकाल – नये भारत का उदय) कार्यक्रम रखा गया जिसमें देश विदेश की विविध हस्तियाँ सम्मिलित हुई और मुंबई के मशहूर वकील और भारत सरकार, गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग में सदस्य श्री विनय कुमार दुबे को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता प्रेम पाण्डेय, अखिलेश दुबे और रामकुमार पाल के प्रयत्नों से कार्यक्रम में देश विदेश की प्रमुख हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/25/brahmins-should-not-turn-away-from-their-good-deeds-former-dgp-of-bihar-and-p-p-message-of-gupteshwar-ji-maharaj-advocate-vinay-kumar-dubey-respected-said-that-our-values-and-culture-are-paramount
    Indian fasttrack news

    आत्मनिर्भर भारत…

    आत्मनिर्भर,
    कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों की तस्वीर

    जिसमे कवियत्री श्रीमती मंजु मंगलप्रभात लोढ़ा, हरियाणा की महिला आयोग अध्य्क्षा रेणु भाटिया, महाराष्ट्र पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आईपीएस कृष्ण प्रकाशजी और राजनीतिक, फ़िल्म और साहित्य जगत के लोग प्रमुख थे।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • ठाकुर विलेज कांदिवली में भव्य कजरी महोत्सव 2023 का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न

    ठाकुर विलेज कांदिवली में भव्य कजरी महोत्सव 2023 का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 26 अगस्त को कांदिवली (पूर्व) स्थित ठाकुर ऑडोटोरियम, ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज, ठाकुर विलेज में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके आयोजक वार्ड क्रमांक 29 के नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह रहे। ठाकुर सागर सिंह ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया, कि भोजपुरी लोक संस्कृति में कजरी गीतों का विशेष महत्व है। भोजपुरिया लोक परम्परा में हो रही रिमझिम बरसात के साथ श्रावण मास में पेड़ो की डाल पर झूला झूलती हुई सखियों के द्वारा पारंपरिक कजरी गाने की परंपरा है। (सावन का महीना और कजरी महोत्सव)

    उन्होंने कहा, कि कजरी गीतों में प्रिय के मिलन, बिछोह के अलावा मायके और ससुराल के बीच समन्वय स्थापित करते हुए स्त्रियों के मन के उदगार बहुत ही सुन्दर देखने को मिलते हैं। इस प्रकार लोक परंपराओं को लोक जीवन में कजरी जोड़ती है। हरियाली तीज पर्व का एक पौराणिक महत्व है। हमारी भारतीय परंपरा में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व स्वयं शिव तथा माता पार्वती के एकाकार होने के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति तथा पुरुष के योग का दिवस है। हमारे किसी भी पर्व का उल्हास संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाता है तथा कजरी के इस अवसर पर कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/18/uddhav-thackeray-dont-insist-on-ticket-but-be-prepared-uddhav-thackeray-told-the-plan-to-shiv-sainiks-in-matoshree
    Indian fasttrack news
    सावन, कजरी महोत्सव,
    कजरी महोत्सव में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तस्वीर

    सावन का महीना और कजरी महोत्सव

    आयोजक ठाकुर सागर सिंह ने कहा, कि “हमे कजरी महोत्सव का आयोजन जरूर करना चाहिए यह पर्व हमारी परंपरा है और परंपरा से ही आज हम है।” मुख्य अतिथि मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा, कि “अपनी परंपराओं को जीवंत रखने का यह एक सुखद मौका है।” सावन का महीना महिलाओं के लिए खास होता है। हजारों की संख्या में महिलायें इस कजरी महोत्सव का हिस्सा रहीं। वहीं इस कजरी महोत्सव के दौरान सैकड़ो महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

    कजरी गायको के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण गणमान्य जन भी महोत्सव में उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख अतिथि के स्थान पर भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार उपस्थित रहे विशेष अतिथियों में उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, कांदिवली पूर्व के आमदार अतुल भातखळकर, आमदार प्रवीण दरेकर के साथ भाजपा नेताओं में संजय पांडे एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व आमदार ठाकुर रमेश सिंह, आमदार राजहंस सिंह, संजय उपाध्याय महामंत्री मुंबई भाजपा, पवन त्रिपाठी उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा, उदय प्रताप सिंह भाजपा प्रवक्ता मुंबई तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा जयप्रकाश सिंह एवं संतोष पांडे की उपस्थिति रही अतिथि स्वरूप गणेश खंणकर, ब्रम्हदेव तिवारी, बाबा सिंह, जयप्रकाश मिश्रा व श्रीकांत पांडे की उपस्थिति सराहनी रही।

    कजरी महोत्सव 2023 में उपस्थित अतिथियों ने भव्य आयोजन की सराहना की तथा इसे प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित करने की जिज्ञासा जताई।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • ब्राह्मण अपने सत्कर्मों से विमुख न हों, बिहार के पूर्व डीजीपी व प.पू. गुप्तेश्वर जी महाराज का संदेश। एडवोकेट विनय कुमार दुबे ने किया सम्मान बोले हमारे संस्कार और संस्कृति सर्वोपरि।

    ब्राह्मण अपने सत्कर्मों से विमुख न हों, बिहार के पूर्व डीजीपी व प.पू. गुप्तेश्वर जी महाराज का संदेश। एडवोकेट विनय कुमार दुबे ने किया सम्मान बोले हमारे संस्कार और संस्कृति सर्वोपरि।

    मुंबई– ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट द्वारा जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री गुप्तेश्वर जी महाराज का श्री राम मंदिर वैष्णव आश्रम ट्रस्ट जोगेश्वरी पूर्व में भव्य सत्कार किया गया।
    अपने आशिर्वचन में श्री गुप्तेश्वर जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए। वेदों में ब्राह्मणों के लिए जो कार्य निर्धारित किए गए हैं उन कार्यों से ब्राह्मणों को विमुख नहीं होना चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि चौरासी लाख योनियों में मनुष्य जीवन पूर्व जन्म में किए गए सत्कर्मों के फलस्वरू ब्राह्मण कुल में जन्म मिलता है।

    ब्राह्मण कुल में जन्म मिलने के बाद अगर हम पूरी कदाचारयुक्त काम करते हैं तो अगले जन्म में हमें बहुत ही निम्न योनि में जन्म लेना पड़ सकता है। इसलिए हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि मानव तन मिला है तो जीवन को मानव कल्याण के लिए समर्पित कर देना चाहिए।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/18/uddhav-thackeray-dont-insist-on-ticket-but-be-prepared-uddhav-thackeray-told-the-plan-to-shiv-sainiks-in-matoshree
    Indian fasttrack news
    कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्यों की तस्वीर

    ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र जी ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया।
    ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के संरक्षक एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने संस्कारों को संभाल कर रखना चाहिए और हमारे संस्कार और संस्कृति सर्वोपरि है। जिससे यह संस्कार आने वाली पीड़ियो के लिए धरोहर के रूप में प्राप्त हो सके। हमारे संस्कार ही हमारे जीवन को सफल बना सकते हैं। ट्रस्ट के सलाहकार एडवोकेट विनोद पाठक जी ने श्री गुप्तेश्वर जी महाराज से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिनसे युवा ब्राह्मण का मार्गदर्शन हो सके।

    समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र जी ने किया। वरिष्ठ कवियत्री कुसुम तिवारी झल्ली जी ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की। समारोह में श्री राम मंदिर के महंत प.पू. श्री मधुसूदन द्विवेदी जी, प्रसिद्ध उद्योगपति रामदेव पांडेय जी, वरिष्ठ समाजसेवक डॉ राधेश्याम तिवारी जी, सीमाशुल्क आयुक्त आर के द्विवेदी, एडिशनल कमिश्नर विजयप्रकाश शुक्ल जी, हरिश्चंद्र दुबे जी, मिथिलेश मिश्र, वरिष्ठ कवि सुरेश मिश्र, बालमुकुंद, प्रमोद उपाध्याय, डॉ अमर मिश्र, धनंजय मिश्र, कमलेश तिवारी, संतोष पांडेय, कमलेश शुक्ल, राकेश पांडेय, एडवोकेट दिव्यप्रकाश दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बोगस लाॅटरी माफिया व कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह करोड़ों का राजस्व घोटाला

    बोगस लाॅटरी माफिया व कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह करोड़ों का राजस्व घोटाला

    • महाराष्ट्र पुलिस का ढुलमुल रवैया, कई घर उध्वस्त की कगार पर
    • लोटस, यूनिक व इलेवन डॉट, खेलो इंडिया खेलो लाॅटरी से महाराष्ट्र राज्य और केंद्र के जीएसटी की खुली लूट..

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    भारत में डिजिटल क्रांति का दौर विकसित होता जा रहा है और हम तेजी से इस तकनीक का उपयोग जीवन के हर क्षेत्र में कर रहे हैं तथा यह तकनीक सर्वसामान्य जनों के लिए वरदान साबित हो रही है। किंतु इसी तकनीक का उपयोग असामाजिक तत्व धड़ल्ले से कर न सिर्फ आम जनता को ठग रहे हैं, बल्कि सरकार को भी हर महीने करोड़ों के राजस्व का आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।

    सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लोटस, यूनिक व इलेवन डॉट, खेलो इंडिया खेलो लाॅटरी द्वारा राजस्व की खुलेआम लूट का गोरखधन्धा मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी चल रहा है। जहां धड़ल्ले से लाटरी माफिया प्रतिबंधित राजश्री लॉटरी के नाम पर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते आ रहे हैं। लेकिन सरकारी नियमों को ताख़ पर रखकर कुछ भ्रष्ट नौकरशाह कतिपय भ्रष्ट लोगों के सहारे लाटरी माफिया, सायबर उपकरणों का उपयोग कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

    Indian fasttrack news
    राजस्व, जीएसटी,
    अवैध लॉटरी कारोबार की ताजा तस्वीर

    राजस्व की लूट, गलता समाज पैसे बटोरते कारोबारी

    बतादें कि महाराष्ट्र राज्य में राजश्री लाटरी पर प्रतिबंध है, लेकिन बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से सरकारी खजाने पर डाका डाला जा रहा है। लाटरी माफिया सरकार को करोड़ों का चूना रोज लगा रहे हैं। क्योंकि एक तो यह प्रतिबंधित है और दूसरा फर्जी ऐप का उपयोग कर धड़ल्ले से इसे चलाया जा रहा है। लाटरी व्यवसायी और लॉटरी माफिया सरकार को कोई भी जीएसटी या टैक्स नहीं भरते हैं, जिसकी वजह से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है की इस पूरे खेल मे लॉटरी माफियाओं के साथ कहीं न कहीं सरकारी महकमे के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी शामिल हैं। इसलिये कोई कार्रवाई नहीं होती है। अवैध लॉटरी का गैरकानूनी व्यवसाय जोरों से फल-फूल रहा है।उपलब्ध विवरणों के अनुसार अवैध लाटरी का यह व्यवसाय वैसे तो मुंबई सिटी और महाराष्ट्र के हर प्रमुख शहर में शुरू है लेकिन हमने, जब जांच पड़ताल की तो देखा कि लॉटरी माफिया मुंबई के झुग्गी बस्तियों को टारगेट कर अपने काले साम्राज्य की नींव खड़ी कर अपने गैरकानूनी कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। मलाड पश्चिम के मालवानी इलाके में लगभग 20 से अधिक लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। ठीक वैसे ही कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस थाने के अंतर्गत लगभग 40 से 45 लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। चारकोप पुलिस थाना अंतर्गत कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने प्रतिबंधित लॉटरी के कारोबार पर कार्यवाही की थी अब कुछ दिनों बाद यहां पर फिर से चोरी चुपके लॉटरी का गोरख धंधा चालू कर दिया गया है।

    जबकि कांदिवली पुलिस थाने अंतर्गत लगभग 10 से 12 लॉटरी सेंटर चलाए जा रहे हैं। गोरेगांव पूर्व एसवी रोड पर तो खुले आम लॉटरी का धंधा चलाया जा रहा है यहां सबसे ज्यादा लॉटरी सेंटर चलाने का मामला सामने आया है। मुंबई के अंधेरी से लेकर दहिसर तक के बीच कुकुरमुत्ते की तरह अवैध लॉटरी का सेंटर खोलकर सरकार को हर 15 मिनट के भीतर करोड़ों का चुना लगाया जा रहा है। मुलुंड परिसर में जब पता करने की कोशिश की तो वहां बाहर राजश्री लॉटरी का बोर्ड लगा मिला और अंदर लकी कूपन लॉटरी का साफ्टवेयर लगाया गया है, जो राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त राजश्री लॉटरी की नकल है। ऐसा देखने को मिला है कि 2016 में जीएसटी लागू होने के बाद कई लॉटरी कंपनियों में ताले लग गए थे। राजश्री लॉटरी भी उन्ही में शामिल रही है।

    मुंबई के उपनगरों में विशेष कर अंधेरी से दहिसर तक के सभी उपनगरों में बोगस ऑनलाइन लॉटरी जो राज्य द्वारा संचालित लॉटरी की नकल कर के अन्य नामों से चलाई जा रही है। सरकारी नियमों के अनुसार ऑनलाइन लॉटरी पर 28% जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है। किंतु इस अवैध कारोबार पर ना तो जीएसटी का भुगतान किया जाता है और ना ही सरकारी अनुमति ली जाती हैं। सरकारी खजाने में सेंध लगाने का काम ऑनलाइन लॉटरी से हो रहा है। अवैध ऑनलाइन लॉटरी पर एक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है। ऑपरेटिंग के लिए इंजीनियर को हर महीने तनख्वाह दी जाती है। अवैध सॉफ्टवेयर के हर शख्स को फ्रेंचाइजी दी जाती है। यह पूरा मामला टैक्स चोरी का है। ऐसे अवैध सॉफ्टवेयर पर ना तो साइबर की नजर पड़ती है ना ही जीएसटी अधिकारियों को कोई पता चल पाता है।यह भी बताया जाता है कि लॉटरी को रोजाना हजारों लोग खेलते हैं। यही कारण है, कि इसमें लगने वाला पैसा भी लाखों में होता है। इसी बात का फायदा उठाकर फर्जी लॉटरी एप्लीकेशन के माध्यम से गरीब जनता को अमीर बनने का झांसा देकर लाखों रुपए की हेराफेरी की जाती है। इस लॉटरी में 15 मिनट के भीतर विजेता के नाम की घोषणा हो जाती है और राज्य या केंद्र सरकार को कोई कर अदा नहीं किया जाता है। इस गैर कानूनी तरीके से चल रहे इस पूरे व्यवसाय में पैसे का जो लेनदेन कैश में किया जाता है। जिससे काली कमाई का हिसाब सरकार को नहीं देना पड़ता है।ध्यान देने योग्य है, कि साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि राजश्री कंपनी महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी से अपना लॉटरी बेचने का काम कर रही थी। वह फिलहाल बंद है। राजश्री लॉटरी बंद होने के बाद उसके डिस्ट्रीब्यूटरों ने मिलकर अपने कई ऐसी दुकानों की शुरुआत की है। सभी ने एक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है जिसके द्वारा लाॅटरी माफिया कुछ भी धोखाधड़ी कर सकते हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    लोगों का कहना है, कि ऐसे मामले पर पुलिस ही नहीं बल्कि जीएसटी के इंटेलिजेंस विंग को भी जांच करनी चाहिए।। जहां-जहां ऐसे सॉफ्टवेयर के नाम का यूज कर लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है ऐसे जगहों पर उन्हें काफी सारा डाटा मिल सकता है। उनके सर्वर पर कितने टिकट का लेनदेन हुआ है और कितने का उन्होंने अब तक व्यापार किया है।इसकी पूरी जानकारी इनके साफ्टवेयर पर उपलब्ध होगी। गैंबलिंग एक्ट, फोर्जरी, 420, और जीएसटी के विभिन्न धाराओं के तहत हो सकती है कार्रवाई। किंतु राज्य सरकार इन लाॅटरी माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नही कर पा रही है? इसकी चर्चा पूरे मुंबई में चर्चा का विषय बनी हुई है ।