Read today’s national news, breaking updates and top headlines from across India. Stay informed with the latest coverage on politics, government policies, crime, economy, education, technology, sports and major events, only on Indian FastTrack.
अपने गुंडो के मदद से कर रही है सरकारी भूखंडों पर मिट्टी की अवैध भरनी..
मैंग्रोवस का कर रहे हैं खात्मा .. हो रहा है पर्यावरण को नुकसान..
सुरेंद्र राय मुंबई: दहिसर पश्चिम आर.टी.ओ. ऑफिस के पास, फायर ब्रिगेड की गली, श्मशान भूमि के सामने के खाली पड़े क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर मिट्टी की भरनी करने का कार्य अवांछित तत्वों द्वारा गुंडागर्दी पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इन खाली पड़े सरकारी भूखंडों पर पर्यावरण संतुलित करने वाले मैंग्रोज के वृक्षों को काटकर गिराने व उसके ऊपर मिट्टी डालकर अवैध भरनी किए जाने का कार्य एक आपराधिक कार्यों को अंजाम देने वाला गिरोह बे-खटके कर रहा है। किंतु, मनपा आर/उत्तर विभाग के अधिकारी कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
दहिसर में दहशत गर्दी का माहौल
बताया जा रहा है, कि अवैध भरनी करने वाले गिरोह में संगीता विनोद नायर, अनूप नायर, प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार एवं कुछ अज्ञात गुंडे शामिल है, जो आसपास के आम नागरिकों के भरनी के बाबत पूछने पर उन्हें डराते धमकाते हैं तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उक्त तीनों ही बहुत शातिर है। तथा उन पर कुछ पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। यही कारण है, कि उनके द्वारा की जाने वाली अवैध भरनी व भूखंडों पर अतिक्रमण के विरुद्ध लोग शिकायत करने से घबराते हैं।
बता दें, कि उक्त भरनी गैंग की प्रमुख लीडर संगीता विनोद नायर का पति वर्ष 2019 में परेल के एक ज्वेलर्स अशोक सकरिया से चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास 55 लाख के स्वर्ण भूषणों की लूट मामले का मुख्य आरोपी है। जिसकी धौंस जमाकर संगीता विनोद नायर दहशत फैलाती है और अपने अवैध कार्यों को अंजाम देती है। वह कुख्यात लुटेरे अयूब अलीमुद्दीन चिकना की दूसरी बीवी है। उसके नाम पर काला चौकी पुलिस थाने में सी आर नंबर 70/ 2019 का मामला दर्ज है।
अवैध भर्नी के साथ संगीता शशि नायर और उसके गुर्गों की तस्वीर
इसी तरह अनूप नायर पर भी दहिसर पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज है। प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। उसे तडीपार भी किया गया है, किंतु उसने अपनी तड़ीपरी पर स्टे हासिल कर लिया है। हाल ही में बबली पवार द्वारा महिला पत्रकार नीलम चौहान को धमकाने व अपशब्द के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय उक्त महिला पत्रकार बबली पवार द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी की रिपोर्टिंग के लिए वीडियो बना रही थी।
Live video on indian fasttrack news channel
समाचार यह है कि पत्रकारों और शिकायतकर्ताओं को अपशब्दों द्वारा जानलेवा धमकियां देने और दिलाने वाली संगीता विनोद नायर के गिरोह द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी के विरुद्ध मनपा आर/ उत्तर के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो कानून अपराध है। इसके साथ ही, ना तो महसूल विभाग भरनी की जाने वाली मिट्टी की रॉयल्टी वसूल रही है।
स्थानीय जनों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से अपील की है, कि उक्त संगीता विनोद नायर और उसके गिरोह की दहशत के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें, ताकि संगीता विनोद नायर व उसके गिरोह की दहशत पर समय रहते रोक लग सकें। अन्यथा पर्यावरण को क्षति तो पहुंचेगी साथ ही संगीता और उसके गिरोह की इलाके में दहशत और बढ़ जाएगी।
देश में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है। किसी का टिकट कटा तो किसी ने पाला बदला। समय ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
वी बी माणिक मुंबई– समय आ गया चुनावी बिगुल बजने वाला है। सारे योद्धा मल्ल युद्ध की तैयारी में जी-जान से जुट गए है। जिन पहलवानों को टिकट नही मिलने वाला है वह अपने भाग्य की आज़माइश निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अखाड़े में उतरेंगे और अपने दल का सत्यानाश करेंगे। (indian politics and election News)
सभी राजनीतिक दल अपने सारे हथियारों पर धार देना शुरू कर दिया है। टीवी चैनलों पर ओपिनियन पोल आने शुरू हो गए है। सारे चैनल कौन जीतेगा? कौन हारेगा? इसकी भविष्यवाणी कर रहे है। जो कि परिणाम के बाद सब गलत साबित होता है। इसके साथ ही इन नेताओं की पत्नियां मन्दिरो में जाकर बड़े-बड़े मन्नत चुनाव जीतने के लिए मांग रही है। भले ही पांच वर्ष मंदिर में पूजा नही करती है। बड़े पैमाने पर दल बदल भी शुरू हो गया है। हर जगह चुनावी सभाएं, संपर्क अभियान, भारत जोड़ो यात्रा, लूट हत्या, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही है। (indian politics and election News)
अपराधियों को लोकसभा में घुसाने की तैयारी ..
अनेको प्रकार के आश्वासन, प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। इस बार तो कई माफियाओ और अपराधियों को टिकट देकर लोकसभा में भेजने की तैयारी की जा रही है। जन मानस सोच में पड़ गया है कल ये गुंडा इस पार्टी में था अब इसको दूसरी पार्टी ने चुनाव का टिकट दिया? अगर सही मायने में देखा जाय तो करीब 50 प्रतिशत लोग स्वेच्छा से मतदान करना ही नही चाहते 30 प्रतिशत लोग मतदान के दिन अपना घर छोड़कर घूमने निकल जाते है। (indian politics and election News)
Mumbai congress and shivsena maha vikas aghadi gatbandhan news
मुफ्त की शराब ..
इनके नाम पर फर्जी मतदान करवाया जाता है। बूथ कैप्चरिंग, मतपेटी गायब करना बंदूक की नोक पर बूथ पर पूरी तरह कब्जा करके अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए राजनीतिक पार्टीया पूरी तैयारियां करती है। फिर भी साफ सुथरी चरित्रवान छवि ईमानदार कर्मठ नेता कहलाते है और वोट के लिए नोटों के बंडल के साथ शराब मुफ्त में वितरण करवाना ये सब तैयारियां शुरू हो गयी है। (indian politics and election News)
Indian वोट किसे दें ?
सभी राजनीतिक दल नए-नए हथकंडे अपनाएंगे। अभी भी लोग असमंजस में है, वो किसको वोट दें? किसको न दें? वही दूसरी ओर चुनाव आयोग भी पूरी निष्पक्षता से काम नही करता। सभी उम्मीदवारों की आपराधिक घटनाओं की जाँच करवाना चाहिए जिसके ऊपर एक भी केस विचारसधीन हो या पुलिस में दर्ज हो उसको चुनाव लड़ने से वंचित कर देना चाहिए। पर चुनाव आयोग इस तरह की न्यायिक कार्यवाही कर नही सकता। क्योंकि चुनाव आयोग कोई कार्य, निष्पक्षता से नही करता है। अपने समय पर चुनाव करवाये समय पर सारे कार्य करे ये भी राजनीतिक दलों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं। (indian politics and election News)
आजकल में ही आचार संहिता लगने वाला है ये सभी दलों को मालूम है। कुछ पार्टीयो ने तो अभी तक अपने प्रत्याशियों का चयन भी नही किया है। सभी प्रत्याशियों के सम्पत्ति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पर चुनाव आयोग ये कभी नही करवाएगा। जो उम्मीदवार पहले जीतकर लोकसभा में रह चुके है। उनकी जाँच काफी गम्भीरतापूर्वक होनी चाहिए, कि इस सांसद के पास इतना धन संपत्ति कहां से आया है। इसके पहले कितना था चुनावी चंदे के चक्कर मे बैंक ही आरोप के कटघरे में खड़ा हो गया। (indian politics and election News)
Live video on indian fasttrack news channel
कौन है ईमानदार ?
अब ईमानदार कौन रह गया? ये सबसे बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है। जहाँ आचार संहिता लागू हुआ कोई भी आम नागरिक लाख पचास हजार रुपये लेकर नही चल पाएगा। उसको स्थानीय पुलिस परेशान करेगी इसके अलावा ईडी, सीबीआई छापेमारी और तेज हो जाएगी। कुछ पकड़े जाएंगे, कुछ छोड़े जाएंगे। हर पार्टीया दावा कर रही है, कि इस बार सत्ता हमारी आएगी। पर इसका फैसला तो देश का मतदाता करने वाला है। पर नेताओ के दावे बड़े बड़े है काम किसी का नही दिखाई पड़ रहा है। अब आगे चलकर देखना है, कि ऊंट किस करवट बैठता है। (indian politics and election News)
सहायक आयुक्त किरण शिवाजीराव दिघावकर के सलाह और संरक्षण में 43 रुम का अवैध बांधकाम
क्या मनपा में एक भी इमानदार बड़ा अधिकारी नहीं है?
सुरेन्द्र राय मुंबई– एक तरफ राज्य के मुखिया ने आदेश दिया है, कि किसी भी क्षेत्र में अवैध बांधकाम ना किया जाए। अवैध निर्माण कै अचानक ढ़ह जाने से राज्य के कई घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन दूसरी ओर मनपा के वार्ड ऑफिसर और अभियंता, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश की खुली अवहेलना ही नहीं बगावत करके ढेर सारे गैर कानूनी बांधकाम के निर्माण को शह और संरक्षण देकर मोटी रकम की काली कमाई करते हैं पत्रकार द्वारा निकाली गई गैर कानूनी बांधकाम की वीडियो चिख चिख कर वार्ड ऑफिसर और अभियंता की काली कमाई और अवैध बांधकाम के सबूत दे रही है। मौत के इस खेल की तस्वीर मालवनी इलाके की है। जहां पिछले कई हादसों के नीचे दबकर लोगों की मौत होने की तस्वीरें लोगों ने देखी है। (Mumbai Malad p north bmc Corruption and malvani illegal construction News)
कहां हो रहा है अवैध बांधकाम ..?
विदित हो कि मलाड (पश्चिम), वैति वाडी, मालवनी गांव, सुंदर गली, राम मंदीर के पीछे, मार्वे रोड़, मुंबई- 400095 स्थित ठेकेदार विक्की कमलाकर भंडारी द्वारा 4,500 वर्गफूट के रिक्त भूखंड पर एक दो नहीं अंदाजन 43 रूम के G+2 (तीन मंजिल) की चाली का अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसे गैरकानूनी ढंग से कोई भू माफिया या ठेकेदार नहीं बना सकता जब तक की कोतवाल यानी वार्ड ऑफिसर और अभियंता का वरदहस्त उनके सिर पर न हो। (Mumbai Malad p north bmc Corruption and malvani illegal construction News)
जांच में सूचना मिली कि पी/नॉर्थ वार्ड के वार्ड ऑफिसर किरण शिवाजीराव दिघावकर और सहायक अभियंता अनिल पुनतांबेकर की सलाह और संरक्षण में 43 रूम के G+2 (तीन मंजिल) रूम की चाली के अवैध बांधकाम कराए जा रहे हैं। यह निर्माण कई करोड़ के हैं। जिसे संरक्षण देने के लिए वार्ड ऑफिसर और सहायक अभियंता के माध्यम से करोड रुपए की रिश्वत ली है। वरना इतने बड़े पैमाने पर गैर कानूनी निर्माण कैसे संभव होता? क्या मनपा में एक भी ईमानदार बड़ा अधिकारी नहीं है ? जो भ्रष्ट मनपा अधिकारियों को पद का दुरुपयोग करने, काली कमाई करने वाले भ्रष्ट मनपा अधिकारियों को सजा दिला सके? अब ऐसे में मुख्यमंत्री जी आपके आदेश की हुक्म उलुदी का मतलब है। आपकी मनपा के अधिकारियों के मन में साख कम हुई है। यह भ्रष्ट मनपा अधिकारी ऐसे ही गैर कानूनी निर्माण कराते रहते हैं। क्योंकि इनको किसी कार्रवाई का डर है ही नहीं। (Mumbai Malad p north bmc Corruption and malvani illegal construction News)
अवैध निर्माण की तस्वीर
शुबहा तो आप पर भी किया जा सकता है। क्योंकि आपने इतने गैरकानूनी बांधकाम की ‘ indian fasttrack’ न्यूज़ में प्रकाशित खबरों, पर कभी एक्शन ही नहीं लिया। क्या ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए की काली कमाई का हिस्सा आपको और आपके मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री तक जरूर पहुंचता होगा? अन्यथा भ्रष्ट मनपा अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया? हम चाहते हैं, कि आप अपनी छवि को बेदाग रखने के लिए सभी वार्डों में कराए गये और कराए जा रहे गैरकानूनी बांधकाम की न्यायिक अथवा विजिलेंस के माध्यम से जांच कराकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। अन्यथा लोग ऐसे ही बेरहमी की मौत मरते रहेंगे और तमाशा देखने वाले नोट गिनते रहेंगे। (Mumbai Malad p north bmc Corruption and malvani illegal construction News)
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना है। मुंबई में पिछले 4 दिनों में तापमान 37 डिग्री के पास..
इस्माईल शेख मुंबई- शहर में तापमान बढ़ने से इन दिनों मुंबईकरों को गर्मी का सामने करना पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में मुंबई का पारा दो बार 37 डिग्री से ऊपर जा चुका है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में बेमौसम बरसात की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी हवाओ के प्रभाव से महाराष्ट्र समेत देश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और कई जगहों पर बेमौसम बारिश हो रही है। बता दें, कि पिछले दो-तीन दिनों से महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना है। (Warning of heavy rain including Mumbai-Pune)
अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी ..
भारतीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटों में देश के विभिन्न शहरों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश की संभावना है। यह भी अनुमान लगाया गया है, कि मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में तूफानी हवाओं के साथ भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही किसानों को उनकी कटी हुई फसलों को ढक कर रखने की सलाह दी गई है। (Mumbai weather updates)
बीते सोमवार को देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना, मुंबई का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को एक बार फिर उपनगर का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मराठवाड़ा और विदर्भ में पिछले तीन-चार दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई है, जिससे रबी फसलों के साथ-साथ बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द नुकसान का निरीक्षण कर सहायता की घोषणा करेगी।
Live video on indian fasttrack news channel
मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया, कि आगामी दो दिनों तक मुंबई में दिन का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया, समुद्र से आनेवाली नम हवाएं काफी देरी से सेट हो रही हैं, जिसके चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी के चलते फिलहाल दो दिन और गर्मी रहेगी। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने पुणे के साथ-साथ मुंबई, मराठवाड़ा, विदर्भ और खानदेश के इलाकों में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही नासिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बीएमसी के पंपिंग स्टेशन में आग लगने से मुंबई के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं।
सोमवार शाम को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लग गई इसके कारण मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। डिटेल्स देखें….
इस्माईल शेख मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो भारत के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है और कभी न थमने वाला शहर भी कहा जाता है। लेकिन शहर को चलाने वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की तरफ से मुंबईकरों के लिए बुरी खबर है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम यानी 26 फरवरी को आग लग गई और इससे महाराष्ट्र की राजधानी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यह मनपा द्वारा पाली हिल जलाशय के रिपेयरिंग और पुनर्वास के कारण जल आपूर्ति में कटौती की घोषणा की गई है। समय और प्रभावित क्षेत्रों की सूची पर एक नजर…
BMC पंपिंग स्टेशन में लगी आग, इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम को आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति में कटौती हुई। मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारण पूर्वी उपनगरों और गोलाजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।
उपर्युक्त क्षेत्रों के अलावा जहां 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी, इससे पहले, पाली हिल जलाशय के पुनर्वास के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमस) द्वारा मुंबई में दस प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की गई थी। मनपा ने कहा है, कि पानी की आपूर्ति कम कर दी जाएगी क्योंकि पाली हिल जलाशय की पुरानी 600-मिमी मुख्य लाइन जो एच/वेस्ट वार्ड के अंतर्गत स्थित है, उसके रिपेयरिंग और पुनर्वास के लिए काम चल रहा है। बीएमसी द्वारा सूचना जारी कर कहा, एच/वेस्ट वार्ड में नियमित पानी की आपूर्ति 11 मार्च (सोमवार) के बाद फिर से शुरू होगी। मनपा प्रशासन निवासियों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और जरूरत के मुताबिक पानी का उपयोग करने का आग्रह किया है। जलापूर्ति में कटौती आज 27 फरवरी से 11 मार्च तक है।
मुंबई में पानी की कटौती वाले प्रभावित क्षेत्र बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार मुंबई में इन दो सप्ताह के लिए पानी कटौती से जो क्षेत्र प्रभावित होंगे, वे एच/वार्ड के कई इलाके हैं जिनमें खारदांडा, खार पश्चिम, गजधरबांद, कांटवाड़ी, शेरली राजन, दिलीप कुमार ज़ोन, ज़िग ज़ैग रोड ज़ोन, बांद्रा पश्चिम के कुछ हिस्से, कोल डोंगरी ज़ोन, यूनियन पार्क ज़ोन और पाली हिल ज़ोन शामिल हैं।
मैंग्रोवस को नष्ट करने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
चारकोप पुलिस ने किया मामला दर्ज तो अब मालवणी से मैंग्रोवस को खत्म करने की शुरुआत।
इस्माईल शेख मुंबई- शहर के समुद्र तट पर स्थित मैंग्रोवस के जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। जो पर्यावरण और समुद्री जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मालाड़ पश्चिम, मालवणी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। भूमाफिया ओमजी कुमावत का मकसद बस इस जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर पैसे कमाना है। जब कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मैंग्रोवस के आसपास 50 मीटर की दूरी पर भरनी या अवैध बांधकाम करना कानूनन अपराध है। इसके तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है। ऐसा होते हुए भी यहां जमीन मालिक पवन कुमार अग्रवाल को साथ लेकर भूमाफिया ओमजी कुमावत अग्रवाल की जमीन से सटा मैंग्रोवस पर मिट्टी की भरनी कर सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे ही एक मामले में भूमाफिया ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 488/23 के तहत अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ केस दर्ज है। मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर दो महले के गाले बनाकर भूमाफिया ओमजी कुमावत ने करोड़ों रुपयों में बेच दिया है। हर बार पुलिस थाने में केस तो दर्ज किया जाता है लेकिन ओमजी कुमावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता यहां पुलिस प्रशासन कमजोर नज़र आती है। कारण भूमाफिया ओमजी कुमावत पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने में हमेशा कामयाब हो जाता है। इसका खुलासा भूमाफिया ओमजी कुमावत पर दर्ज विभिन्न अपराधिक मामले के बावजूद गिरफ्तारी का न हो पाना साफ दर्शा रहा है।
बता दे, की ओमजी कुमावत दल बदलू नेता है जो कभी कांग्रेस के खेमे में कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा है। इलेक्शन टिकट की चाह में कांग्रेस से उसे टिकट नहीं मिलने के कारण ओमजी कुमावत ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के शरण में होने से ओमजी कुमावत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा लोगों का कहना है। बोरीवली तहसीलदार के मंडल अधिकारी आशिष पांडुरंग चव्हाण का कहना है, कि इन भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। ओमजी कुमावत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर लगभग 10 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश भी नहीं करती। ऐसे में ओमजी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
शहर के आसपास के मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने से कुछ मुख्य प्रभाव जो निम्नलिखित हैं:
जलवायु परिवर्तन: मैंग्रोव के जंगल समुद्री तट के किनारे को स्थायी तापमान, तैराव, और तटीय अपशिष्टों के लिए संरक्षण प्रदान करते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से उदासीनता, जलवायु परिवर्तन, और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जल-प्रदूषण: मैंग्रोव जंगल समुद्री तट की प्राकृतिक रक्षा प्रदान करते हैं और जल-प्रदूषण को रोकते हैं। उनके नष्ट हो जाने से, जल-प्रदूषण की संभावना बढ़ सकती है, जो समुद्री जीवन को बाधित कर सकता है और मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
जीवनसंस्कृति के हानि: मैंग्रोव जंगल विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए आवास का स्थल प्रदान करते हैं और समुद्री जीवन को संभालते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री जीवन और वन्यजीवों की संख्या में कमी हो सकती है, जो जीवनसंस्कृति के लिए हानिकारक हो सकता है।
समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षियों की संरक्षा: मैंग्रोव के जंगल उन जीवों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो समुद्री तट पर रहते हैं, जैसे कि समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षी। इनके नष्ट हो जाने से, इन पक्षियों की संरक्षा में कठिनाई हो सकती है।
दलबदलू राजनीतिक नेता एवं भूमाफिया ओमजी कुमावत की तस्वीर
इसलिए, मैंग्रोव जंगल के नष्ट हो जाने से समुद्र तट की स्थिति बिगड़ सकती है और समुद्री पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। हाईकोर्ट रिट याचिका क्र. 3246/2004 रूपांतरित जनहित याचिका क्र. 86/2006 दिनांक 6 अक्टूबर 2005 के आदेश में कोर्ट में मैंग्रोवस से 50 मीटर के आसपास विकास काम को नहीं करने का आदेश दिया है जो की भूमाफिया ओमजी कुमावत लगातार न्यायालय के आदेशों को भंग कर रहा है।
चारकोप पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 498/23 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत 15(1),15(2) के तहत कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें भूमाफिया ओमजी कुमावत ने सरकारी मैंग्रोवस की जमीन से सट कर मिट्टी की भरनी और पत्रे के 25 रूमों का अवैध निर्माण किया था। जो, कि सर्वे नंबर 216नगर भू क्रमांक 4, मौजे मालवणी, चारकोप गांव, कांदीवली पश्चिम, बोरीवली, मुंबई है। इस केस में चारकोप पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की ऐसे स्वाभाविक है कि भूमाफिया के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
Live Video On indian fasttrack news channel
अब ओमजी कुमावत उसी मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने, उस जमीन पर मिट्टी गिराकर भरनी करने और अवैध बांधकाम के जरिए रूम बनाकर बेचने के फिराक में भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। बता दें, कि यह वही मैंग्रोवस के जंगल की जमीन है। जो चारकोप कांदीवली से लेकर मालाड़ के मालवनी इलाके तक फैला हुआ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुंबई शहर प्राकृतिक आपदा के चलते तहस नहस हो जाएगा पुलिस प्रशासन को चाहिए की किसी के भी दबाव में न आकर अपराधियों पर सख्ती से पेश आये जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
मुंबई के चेंबूर इलाके में एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में 9 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गये। ऐसे ही मिरारोड के सिलेंडर ब्लास्ट में एक जख्मी ..
इस्माईल शेख Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई। घर धू-धूकर जलने लगा और घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घर के सदस्य जब तक बाहर निकलते तब तक 9 लोग आग की चपेट में झुलस गये। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
ऐसे ही दूसरी एक घटना में, गुरुवार देर रात मीरा रोड के रामदेव पार्क इलाके के एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया है। यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
घायल की पहचान 18 वर्षीय संजय कुमार आबडे के रूप में की गई है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को राम कृपा अपार्टमेंट के भूतल में 16 किलोग्राम के पांच और वाणिज्यिक (Commercial) सिलेंडर मिले। एक अधिकारी ने कहा, अतिरिक्त सिलेंडरों वाले अपार्टमेंट का उपयोग एक कैटरिंग फर्म के कर्मचारियों के भंडारण और आवास के लिए किया जा रहा था। करीब 25 दमकलकर्मी और चार फायर टेंकर मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। विस्फोट का प्रभाव इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हल्के झटके महसूस हुए। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने जानकारी देते हुए कहा, कि “हमने वाणिज्यिक सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और उन कारणों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से आग लगी और विस्फोट हुआ।” उन्होंने कहा, कि अपार्टमेंट के मालिक को एक आवासीय में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के भंडारण के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। बताया कि अपार्टमेंट का मालिक कहीं दूसरी जगह रहता है। घटना के समय अपार्टमेंट में संजय कुमार सहित दो लोग मौजूद थे। अधिकारी ने कहा, कि “संजय गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके सहयोगी भाग्यशाली थे जो सुरक्षित बच गए।” (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मराठा आरक्षण पर मनोज जारांगे पाटिल की मांगें स्वीकार करने के बाद नवी मुंबई में उनसे मुलाकात की।
इस्माईल शेख मुंबई– शनिवार को जारांगे पाटिल ने अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के संबंध में एक अध्यादेश के साथ उनकी मांगों को मान लिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जूस पिला कर जारांगे पाटिल का उपवास तुड़वाया और कहा, “मैं एक किसान का बेटा हूं और मुझे पता है कि कैसा महसूस होता है, मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम वोट के लिए कभी कोई फैसला नहीं करते, हम जनहित के पक्ष में फैसले करते हैं। आज आप सभी की जीत का दिन है, हमने सभी मांगें मान ली हैं।”
कैसे हुई प्रदर्शन की समाप्ति ?
जारांगे पाटिल ने पहले शनिवार सुबह तक मराठा आरक्षण पर मांगें पूरी नहीं होने पर मुंबई की ओर मार्च करने की धमकी दी थी, अब उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन रोक दिया। फिलहाल मनोज जारांगे हजारों समर्थकों के साथ नवी मुंबई में डेरा डाले हुए है। मुख्यमंत्री शिंदे ने जारांगे की मांगों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद, कार्यकर्ता द्वारा उठाई गई चिंताओं को संबोधित करते हुए एक मसौदा अध्यादेश के साथ शुक्रवार देर रात एक प्रतिनिधिमंडल भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, औरंगाबाद संभागीय आयुक्त मधुकर अरंगल, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अमोल शिंदे और अन्य शामिल थे। सरकार के जवाब पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए जारांगे पाटिल ने कहा, ”मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।”
मराठा आरक्षण में क्या थी मांगे?
मराठा समुदाय, ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है, समुदाय के नेताओं और राज्य सरकार के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु रहा है। शुक्रवार को नवी मुंबई के वाशी में नए सिरे से भूख हड़ताल शुरू करने वाले पाटिल ने विशिष्ट मांगों को रेखांकित किया था, जिसमें सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र, किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी नौकरी की भर्तियों में मराठों के लिए सीटों का आरक्षण शामिल था।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: 38 मैनेजर के पदों पर चयनित किया जाना है। जिसके लिए 1 लाख 77 हजार तक सैलरी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 8 फरवरी 2024 है, जल्दी करें ..
मुंबई- Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट Bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है, कि ऑफलाइन आवेदन फॉर्म ना भेजें। ऐसे आवेदन फॉर्म में किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा। आवेदक की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान में 38 पदों पर भर्ती करेगा। स्नातक पास (Graduates) उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया का रजिस्ट्रेशन 19 जनवरी से शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 तक बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है, कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन अच्छे से देख लें। बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मिली जानकारी के मुताबिक, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख 77 हजार तक की सैलरी मिलेगी।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट पास करना होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों की न्यूनतम समय में सटीक और सुरक्षित पहचान करना है। इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित होने वालों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी से एक नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है जो बनावटी दस्तावेजों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था।
इस्माईल शेख मुंबई– नया आधार कार्ड और पुराने आधार कार्ड में फेरबदल के लिए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कंप्यूटर के सहारे बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले गोवंडी के आधार कार्ड सेंटर का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारियों ने खुलासा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जालसाजी की गोपनीय सूचना मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच डिटेक्शन 1 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया, कि मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र सालुंके के नेतृत्व में गोवंडी रोड नंबर 10 “रजा इंटरप्राइजेज” और कास्मी हाई स्कूल के सामने एक गाले में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां बनावटी एफिडेविट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक के लिए आवश्यक केवाईसी, रेशनिंग कार्ड, मनपा का पानी बिल इत्यादि कंप्यूटर एवं लैपटॉप के जरिए एप्लीकेशन के सहारे नकली बनाते हुए पाए गए।
नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा..
पुलिस ने यहां पाया कि ग्राहकों से किसी भी तरह की जानकारी ना लेकर इन नकली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर उसे ग्राहकों के साथ मिलकर आधार कार्ड को सही दर्शाते हुए अपने निजी फायदे के लिए सरकार के साथ धोखा देने का खुलासा हुआ है। यहां से मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और शिवाजी नगर पुलिस थाने के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।
शिवाजी नगर पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर क्रमांक 50/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के साथ आधार अधिनियम 2016 के तहत 34 में 38 वर्षीय आरोपी महफूज अहमद खान, 22 वर्षीय रेहान शहाआलम खान और 25 वर्षीय अमन कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 22 जनवरी 2024 तक पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है फिलहाल मामले की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।