मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में छोटा राजन के करीबी कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार किया है। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
न्यूज़ डेस्क
मुंबई- माटुंगा के झुग्गी बस्तियों मे रहने वाले अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव को पुलिस ने ढ़ाई करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी मामले में गिरफ्तार किया है जो कभी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था। इससे पहले भी 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलथी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
होटल पर कब्जा करने की साजिश
मुंबई क्राईम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को एक होटल के बिजनेस मेन से शिकायत मिली थी, कि गैंगस्टर डीके राव ने 6 लोगों के साथ मिलकर उनके होटल पर कब्जा करने की साजिश रची है। इसके अलावा उसने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गहन जांच के बाद मामले की जानकारी सामने आई इसको ध्यान मे रखते हुए, मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जालसाजी की बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
कुल 7 लोग गिरफ्तार
तलाशी के दौरान मुंबई की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली और पुलिस ने डीके राव समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीके राव को गुरुवार दोपहर 37वें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
Mumbai: 48 वर्षीय चाचा ने किया 15 साल की भतीजी का बलात्कार
वसूली का रैकेट
राव मुंबई में जबरन वसूली का पूरा रैकेट चलाया करता है। व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में उसे कई बार गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर डीके राव कथित तौर पर दो बार पुलिस के हाथों से बचकर भागने मे कामयाब हो गया था। जानकारी के मुताबिक डीके राव का पूरा नाम दिलीप मल्लेश वोरा है। मुंबई के माटुंगा की झुग्गी बस्तियों में पला बड़ा डीके राव धीरे-धीरे डकैती की दुनिया में अपने पैर पसारने लगा और 90 के दशक में छोटा राजन का दाहिना हाथ बन गया। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
इसके पहले भी हुई गिरफ्तारी
इससे पहले मुंबई पुलिस ने राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया था। बताया, कि हत्या के प्रयास के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को मुंबई के पूर्वी उपनगर से गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय विलास बलराम पवार उर्फ राजू को देवनार पुलिस थाने की एक टीम ने 2 जनवरी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया था। पवार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.