Tag: Kandivali News

  • कांदिवली की बिल्डिंग में आग, एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे

    कांदिवली की बिल्डिंग में आग, एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे

    मुंबई के कांदिवली में रविवार सुबह एक बिल्डिंग में लगी आग से एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए। दमकल ने सभी को बचाया, तीन ICU में भर्ती।

    मुंबई: कांदिवली पश्चिम, शंकर गली इलाके में रविवार सुबह अग्रवाल रेसिडेंसी की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग और तीन बच्चे भी शामिल हैं। आग बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल के एक फ्लैट में लगी थी। हादसा सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

    दमकल विभाग की फुर्ती से आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरा फ्लैट धुएं से भर चुका था। सभी लोग धुएं में फंस गए थे और दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

    Fire-breaks-out-in-Kandivali-agrawal-residency-shankar-lane.building-8-members-of-a-family-injured

    कैसे लगी आग

    बीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के मुताबिक, आग फ्लैट के इलेक्ट्रिकल वायरिंग सिस्टम से शुरू हुई और वहीं तक सीमित रही। पर फ्लैट में मौजूद लकड़ी के फर्नीचर ने आग को भड़का दिया। इससे गाढ़ा काला धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया।

    एक फायर अधिकारी ने बताया —

    “फ्लैट में स्मोक बहुत ज्यादा हो गया था, बिजली सप्लाई भी बंद थी, जिससे विज़िबिलिटी नहीं थी। दमकलकर्मियों ने स्टेयरकेस के रास्ते से एक-एक कर परिवार को बाहर निकाला।”

    घायलों की पहचान

    घायल सभी कोठारी परिवार के सदस्य हैं —

    1. चिंतन अभय कोठारी (45)
    2. ख्याति चिंतन कोठारी (42)
    3. ज्योति अभय कोठारी (66)
    4. पार्थ कोठारी (39)
    5. ऋद्धि पार्थ कोठारी (36)
    6. आयरा पार्थ कोठारी (6)
    7. प्रांज पार्थ कोठारी (3)
    8. महावीर चिंतन कोठारी (7)

    इनमें से तीन — चिंतन, ख्याति और ज्योति — की हालत गंभीर बताई गई थी और उन्हें मालाड के टुंगा हॉस्पिटल के ICU में भर्ती किया गया है। बाकी सदस्यों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

    मुंबई फायर ब्रिगेड की तीन फायर टेंडर और एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। चूंकि आग दूसरी मंज़िल पर लगी थी, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी पूरा हो गया
    अधिकारियों ने बताया कि अगर आग ऊपरी मंज़िलों तक पहुंच जाती, तो हालात और मुश्किल हो सकते थे।

    आग से सीख और सुरक्षा अपील

    फायर अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि वे घरों में इलेक्ट्रिकल वायरिंग की समय-समय पर जांच कराते रहें, और लकड़ी या ज्वलनशील वस्तुएं वायरिंग के पास न रखें।


    FAQ Section

    Q1. कांदिवली की बिल्डिंग में आग कब लगी?
    A. आग रविवार सुबह करीब 7:45 बजे दूसरी मंज़िल के एक फ्लैट में लगी।

    Q2. कितने लोग घायल हुए हैं?
    A. एक ही परिवार के 8 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

    Q3. आग लगने की वजह क्या बताई जा रही है?
    A. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग सिस्टम से शुरू हुई थी।

    Q4. घायलों की हालत कैसी है?
    A. तीन लोग ICU में भर्ती हैं और बाकी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी फिलहाल स्थिर हैं।

    Q5. आग पर कितनी देर में काबू पाया गया?
    A. दमकल विभाग ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

  • मुंबई कांदिवली में प्रॉपर्टी विवाद से खूनी संघर्ष

    मुंबई कांदिवली में प्रॉपर्टी विवाद से खूनी संघर्ष

    कांदिवली पश्चिम में प्रॉपर्टी विवाद पर यादव और चव्हाण परिवार में हिंसक झड़प। बैट, हॉकी स्टिक और काठियों से हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल।

    मुंबई: कांदिवली पश्चिम के लालजीपाड़ा इलाके में 5 सितंबर को हुए प्रॉपर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यादव और चव्हाण परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा जमीन का झगड़ा अचानक मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से बैट, हॉकी स्टिक, लाठियां और यहां तक कि पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में 65 वर्षीय वृद्ध राम लखन यादव की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    🏚️ प्रॉपर्टी विवाद से बिगड़ा माहौल

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यादव और चव्हाण परिवार के बीच पिछले कई महीनों से जमीन पर कब्जे का विवाद चल रहा था। लगातार झगड़ों और कहासुनी के बाद शनिवार को हालात बेकाबू हो गए।

    • लालजीपाड़ा क्षेत्र में दोनों परिवारों के बीच अचानक भिड़ंत हुई।
    • देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
    • हथियार के तौर पर हॉकी स्टिक, बैट, लाठियां, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।

    यह झगड़ा इतना खतरनाक हो गया कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    🩸 आठ लोग घायल, एक वृद्ध की मौत

    हिंसक झड़प में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    • इलाज के दौरान 65 वर्षीय राम लखन यादव की मौत हो गई।
    • बाकी घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
    • परिजनों का कहना है कि झगड़ा अचानक इतना बड़ा हो जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

    👮 पुलिस की कार्रवाई और जांच

    घटना की जानकारी मिलते ही कांदिवली पुलिस मौके पर पहुंची।

    • दोनों परिवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
    • पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    • बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

    पुलिस का कहना है कि यह झगड़ा पूरी तरह से प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    😨 इलाके में फैली दहशत

    इस घटना के बाद लालजीपाड़ा और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं।

    • कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    • नागरिकों का कहना है कि इलाके में इस तरह की हिंसा से बच्चों और बुजुर्गों में डर पैदा हो गया है।
    • लोग चाहते हैं कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं ताकि माहौल सामान्य हो सके।

    🔍 विशेषज्ञों की राय

    कानून विशेषज्ञों का मानना है कि प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले अक्सर हिंसक हो जाते हैं।

    • अगर समय रहते इन झगड़ों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाए तो बड़े हादसे रोके जा सकते हैं।
    • मुंबई जैसे महानगर में प्रॉपर्टी और जमीन को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं।
    • पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामलों में जल्दी हस्तक्षेप करना चाहिए।

    📊 बड़ी तस्वीर

    मुंबई में जगह-जगह प्रॉपर्टी विवाद के मामले सामने आते रहते हैं।

    • बढ़ती जनसंख्या और जमीन की कमी इसका मुख्य कारण है।
    • कागजी गड़बड़ी और पुराने मुकदमों की वजह से अक्सर ऐसे विवाद बढ़ते हैं।
    • कांदिवली का यह मामला सिर्फ एक उदाहरण है कि कैसे एक प्रॉपर्टी विवाद जानलेवा बन सकता है।

    कांदिवली पश्चिम की यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि मुंबई में प्रॉपर्टी को लेकर तनाव कितना गंभीर रूप ले सकता है
    अब देखना यह होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक पकड़ती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।

  • कांदिवली ईस्ट में सोसायटी ने अवैध दीवार खड़ी कर बंद किया पदमार्ग, रहवासी भड़के

    कांदिवली ईस्ट में सोसायटी ने अवैध दीवार खड़ी कर बंद किया पदमार्ग, रहवासी भड़के

    मुंबई के कांदिवली ईस्ट में आम्रपाली सोसायटी के पदमार्ग पर अवैध दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है। जिससे छात्रों, बुजुर्गों और भक्तों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    मुंबई: कांदिवली पूर्व इलाके में रहने वाले आम्रपाली और निलकंठ सोसायटी के नागरिक पिछले एक महीने से बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वजह यह है कि उनकी रोजमर्रा की पायवाट, जो नवरंगवाड़ी मोहन बावडी और आस-पास के इलाकों को जोड़ती थी, उसे हनुमान नगर और समर्थनगर एसआरए इमारत के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से बंद कर दिया है। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    लगभग 100 साल पूराना यह पदमार्ग इलाके के हजारों नागरिकों के लिए एकमात्र शॉर्टकट रास्ता था। लेकिन अब यहां ८ से १० फुट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे लोगों को लंबा चक्कर मारकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    Mumbai-Society-in-Kandivali-East-blocked-the-footpath-by-building-an-illegal-wall-residents-got-angry

    ✦ सबसे ज्यादा असर आम जनता पर

    इस बंद पदमार्ग का सबसे ज्यादा असर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों पर पड़ा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे रोज लेट हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग और महिलाएं मंदिर दर्शन या खरीदारी के लिए जाने में दिक्कत झेल रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दीवार पूरी तरह गैरकानूनी है और इसे तुरंत हटाना चाहिए। नागरिकों ने पहले ही बीएमसी आर. दक्षिण विभाग, समता नगर पुलिस स्टेशन और लोकल कॉर्पोरेटर को लिखित शिकायत दी है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    ✦ धार्मिक स्थल तक पहुंच भी बाधित

    इस पदमार्ग के रास्ते में हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर, साईं बाबा मंदिर और माताजी मंदिर आने जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए जाते थे। लेकिन दीवार खड़ी होने के बाद मंदिर जाने का रास्ता लंबा और असुविधाजनक हो गया है। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    ✦ गणेशोत्सव पर भारी असर

    नागरिकों ने बताया कि इस विवाद का असर गणेशोत्सव पर भी पड़ा। आम्रपाली और निलकंठ सोसायटी के गणेश मंडलों को गणपति की स्थापना और पूजा के दौरान लंबे फेर से जाना पड़ा। अब विसर्जन के वक्त भी यही समस्या बनी रहेगी।
    स्थानीय निवासी मंगेश आंबुलकर ने कहा कि “गणेशोत्सव मुंबई का सबसे बड़ा त्योहार है और इस मौके पर नागरिकों को परेशान करना बिल्कुल गलत है। पालिका को तुरंत रास्ता खुलवाना चाहिए।” Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    ✦ बीएमसी का रुख

    आर. दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त मनीष साळवे का कहना है कि परिरक्षण विभाग से अधिकारी भेजकर मौके की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन नागरिकों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, जमीनी कार्रवाई नहीं। जब हमने कांदीवली बीएमसी मेंटेनस विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिरुद्ध पिंजरकर से बात की तो उन्होंने गणेशोत्सव का हवाला देकर अपना हाथ झटक लिया। जबकि पिछले एक महिने से रहिवासी बीएमसी का चक्कर काट रहे हैं। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

    ✦ नागरिकों में गुस्सा

    लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई से अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अगर पालिका और पुलिस ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो भविष्य में बड़े विवाद खड़े हो सकते हैं। Society in Kandivali East blocked the footpath by building an illegal wall, residents got angry

  • गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाए: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाए: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    Mumbai-BMC-cm-devendrafadnavis
    मनपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फाइल तस्वीर
    • मनपा आर/दक्षिण वार्ड के सहायक आयुक्त मनीष सालवे भ्रष्टाचार में लिप्त
    • मनपा नियमों का हो रहा चीर हरण
    • मनपा नियमों की धज्जियां उड़ाने पर अमादा है जिम्मेदार अधिकारी

    मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है कि मुंबई में अब और गैरकानूनी बांधकाम पर जीरो टॉलरेंस अपनाया जाएगा। गैरकानूनी बांधकाम के भरमार के कारण मुंबईकर जीवनोपयोगी सुविधाओं से वंचित होते हैं। लेकिन सुनता और मानता कौन है? मुख्यमंत्री का आदेश। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

    जिम्मेदार अधिकारी

    कांदीवली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) आर/दक्षिण वार्ड के भ्रष्ट वार्ड ऑफिसर मनीष सालवे और पदनिर्देशित अधिकारी (D.O) अभय जगताप दौलत कमाने के लिए गैरकानूनी बांधकाम को संरक्षण दे रहे और उसके बदले लाखों रुपयों की वसूली हो रही है। आइए अवैध ठेकेदार जलील खान द्वारा किए जा रहे गैरकानूनी बांधकाम का जायजा लेते है। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

    मनपा नियमों का चीर हरण

    कांदीवली पूर्व, सिंह ईस्टेट, रोड़ नंबर 3, नवजीवन सोसायटी ग्राउंड प्लस दो महले का कमर्शियल अवैध निर्माण

    हमने कांदिवली (पूर्व) स्थित सिंह ईस्टेट के रोड नंबर -३, में जैसे ही प्रवेश किया। नवजीवन सोसाइटी में ही ग्राउंड +२ (तीन मंजिला), के दो कमर्शियल गालों का गैरकानूनी तरीके से बांधकाम किया जा रहा है। यहां दिन के उजाले में अवैध निर्माण इतेने आराम से किया जा रहा है कि ठेकेदार को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई दे रही है। यहां अवैध निर्माण को पूरा करने में आश्वस्त से लग रहे है मजदूर, मिस्त्री और ठेकेदार। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

    भ्रष्टाचार में लिप्त

    ठेकेदार ने बताया कि आर/दक्षिण, वार्ड को वे लाखों रुपए दे चुके हैं। यहां तो एक ही फंडा चलता है, नोट दो गैरकानूनी बांधकाम करते रहो। उक्त गैरकानूनी बांधकाम का ठेकेदार है जलील खान। जिसके चेहरे पर जंग जीतने की खुशी झलक रही थी। ठेकेदार जलील खान मूंछों पर ताव देते हुए कहता है, कि “यहां का वार्ड और नेता उसके साथ है! कोई मेरी कितनी भी कंप्लेन करे, मेरा कुछ नहीं उखड़ेगा।” वाह..! मानना पडेगा गैरकानूनी बांधकाम करने वाले अवैध ठेकेदार जलील खान की हेकड़ी को। जिसके सामने वार्ड ऑफिसर मनीष सालवे या तो विवश हैं या उनकी जेबें गर्म हो चुकी हैं। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

    डीएमसी पर भी उड़े छींटे

    सहायक अभियंता संतोष भेंडवडेकर ने बताया कि परिमंडल -७, के उपायुक्त (DMC) संजय कुर्हाडे बेहद प्रभावशाली अधिकारी हैं। जिनका सम्बंध राज्य के कई नेताओं से है। जिनका संरक्षण भी उन्हें प्राप्त है। यह भी ज्ञात हुआ कि अपने पद और पॉवर का नाजायज फायदा उठाते हुए उपायुक साहब ने सहायक आयुक्त मनीष सालवे और डी. ओ. अभय जगताप पर दबाव बनाकर गैरकानूनी बांधकाम कराते और संरक्षण देते हैं। लाखों में खेलते है। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

    दंडात्मक कार्यवाही की पहल

    इस काले कारोबार में सहायक आयुक्त और डी. ओ. लिप्त। ये दोनों भी भ्रष्टाचार के माध्यम से खुद भी मालामाल हो रहे हैं। राज्य के मुखिया से हमारी मांग है कि निष्पक्ष पारदर्शी जांच पूरे मुंबई शहर में कराएं। अवैध बांधकाम की सूची बनवाएं। गैरकानूनी बांधकाम पर तोड़क कार्रवाई करें साथ ही भूमाफियों और ठेकेदारों को कानूनी ढंग से दंडित करने की पहल करें। Zero tolerance should be adopted against illegal construction: Chief Minister Devendra Fadnavis

  • Mumbai: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ‘चोर’ कहने पर ट्रक ड्राइवर पर मामला दर्ज

    Mumbai: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ‘चोर’ कहने पर ट्रक ड्राइवर पर मामला दर्ज

    ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और चालान कटने से नाराज एक ट्रक ड्राइवर ने पुलिस का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पोस्ट में लिखा था कांदीवली ट्रैफिक पुलिस चोर है। (Mumbai News Case filed against truck driver for calling traffic policeman a thief)

    Mumbai: मुंबई के कांदीवली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाए जाने से नाराज एक ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को चोर कहा और इस घटना को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद कांदिवली पूर्व की समता नगर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (Mumbai News Case filed against truck driver for calling traffic policeman a thief)

    कांदिवली ट्रैफिक पुलिस को “चोर” कहा

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान यशवंत बंदगर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 मार्च को ट्रैफिक कांस्टेबल विकास पोल ने ट्रक को रोका, जो बिना क्लीनर के ड्राइवर गाडी चला रहा था। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पा कर कांस्टेबल पोल ने जुर्माने के रूप में ड्राइवर का चालान काटा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। जुर्माने से नाराज यशवंत ने अपने मोबाइल फोन पर इस झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए कांदिवली ट्रैफिक पुलिस को “चोर” कहा। (Mumbai News Case filed against truck driver for calling traffic policeman a thief)

    विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

    इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के साथ वह लोगों से वीडियो को शेयर करने और इसे वायरल करने का भी आग्रह किया। सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पता चलने पर कांस्टेबल पोल ने समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने यशवंत बंदगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। (Mumbai News Case filed against truck driver for calling traffic policeman a thief)

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड

    आजकल इसका ट्रेंड चलने लगा है कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारियों को डराने और धमकाने के लिए करने लगे हैं। जिन्हें नियम कानून के बारे में पता भी नहीं वो लोग भी ऐसी सामग्री देखकर उत्साहित हो जाते हैं। ऐसा ही चलता रहा तो पुलिस सुरक्षा और कानून की गरिमा ही खत्म हो जाएगी। जिसपर सख्त कार्यवाही होना बहुत जरूरी है। समता नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और निष्कर्षों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Mumbai News Case filed against truck driver for calling traffic policeman a thief)

  • कांदीवली का ग्रोवेल्स मॉल होगा बंद, बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

    कांदीवली का ग्रोवेल्स मॉल होगा बंद, बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

    पर्यावरण मंजूरी प्राप्त किए बिना मॉल का संचालन करना गलत है। कंपनी ने 5 मार्च को याचिका डाली थी जिसमें मॉल के संचालन को बंद करने के MPCB के निर्देश को चुनौती दी गई थी। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    मुम्बई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कांदिवली पूर्व स्थित ग्रोवेल्स 101 मॉल को तुरंत बंद करने का आदेश दे दिया है। पर्यावरण मंजूर प्राप्त किए बिना मॉल का संचालन करने के लिए ग्रोवेल्स 101 मॉल के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के बंद करने के निर्देश को अदालत ने बरकरार रखा है। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    कंपनी की याचिका

    बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक और जितेंद्र जैन की खंडपीठ ने मॉल का संचालन करने वाली कंपनी ग्रेउर एंड वील (इंडिया) लिमिटेड की याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें एमपीसीबी के 5 मार्च के बंद करने के आदेश को चुनौती दी गई थी। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    अदालत ने कहा, “पर्यावरण मंजूरी प्राप्त किए बिना निर्मित मॉल का संचालन करना बेहद गंभीर है और स्थापन/ संचालन के लिए सहमति प्राप्त किए बिना ऐसे मॉल का संचालन करना परिस्थितिकी मुद्दे की गंभीरता को बढ़ाता है।” जजों ने कहा कि याचिकाकर्ता कंपनी ने कानूनी आवश्यकताओं की अनदेखा किया और आवश्यक मंजूरी के बिना ही मॉल का निर्माण कार्य आगे बढ़ा दिया। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    तर्क नहीं आया काम

    हालांकि, कंपनी ने तर्क दिया था कि 2016 में एमनेस्टी स्कीम के तहत पर्यावरण मंजूरी के लिए आवेदन किया गया था और ये आवेदन अभी तक लंबित है। लेकिन कोर्ट ने इस बचाव में कोई दम नहीं पाया और बताया कि आवेदन की स्थिति पर कोई स्पष्टता नहीं थी। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा, कि याचिकाकर्ता खुद को कानून से ऊपर मानता है और कहा कि इस तरह के तर्कों के आधार पर पर्यावरण कानून के अनुपालन को विफल नहीं होने दिया जा सकता। याचिकाकर्ता ने मॉल का निर्माण करके कानून को अपने हाथ में ले लिया है, यह कहते हुए अदालत ने फैसला सुनाया कि यह उचित ही है कि बंद करने के निर्देशों को तुरंत लागू किया जाए। (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

    कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि “हम इस उम्मीद में कोई भी जुर्माना नही लगा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। एमपीसीबी को तुरंत अपने बंद करने के निर्देशों को लागू करना चाहिए।” (Grovels Mall in Kandivali will be closed, Bombay High Court ordered)

  • Mumbai BMC: कांदिवली एसवी रोड के 30 दुकानें ध्वस्त

    Mumbai BMC: कांदिवली एसवी रोड के 30 दुकानें ध्वस्त

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कांदिवली पश्चिम में स्वामी विवेकानंद (SV) रोड के चौड़ीकरण से प्रभावित 30 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान सड़क की बाधाओं को दूर करने और रोड़ विस्तार करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

    मुंबई: मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) आर/साऊथ विभाग ने कांदिवली पश्चिम में स्वामी विवेकानंद (SV) रोड के चौड़ीकरण से प्रभावित 30 दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। यह अभियान सड़क की बाधाओं को दूर करने और रोड़ के विस्तार करने के बीएमसी द्वारा निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। एक मनपा अधिकारी के अनुसार, इस पहल से गोरेगांव और कांदिवली के बीच आवागमन का समय कम होने की उम्मीद है। (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

    बांद्रा से बोरीवली को जोड़ता है SV Road

    एसवी रोड, शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जो बांद्रा से लेकर बोरीवली तक को जोड़ता है। मूल रूप से 90 फुट चौड़ी सड़क के लिए डिज़ाइन किया गया था, अब यह पूरा हिस्सा कई अतिक्रमणों के साथ-साथ व्यापारिक और आवासीय भवनों से भर गया है। खासकर मालाड़ और कांदिवली के बीच एसवी रोड को चौड़ा करने के प्रयास में बीएमसी अधिकारियों को वर्षों से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

    मालाड़ में भीड़ की समस्या

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा, कि “मालाड़ एसवी रोड़ पर यातायात की भीड़ के कारण अक्सर वाहनों को संकरी और आंतरिक सड़कों पर कई किलोमीटर तक पीछे चलना पड़ता है। सड़क के किनारे कई संरचनाएं 40 से 50 साल पुरानी हैं, जिनमें से कुछ 100 साल से भी अधिक पुरानी हैं।” (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

    पोयसर मस्जिद के पास तोड़क कार्यवाही

    अभियान के हिस्से के रूप में, बीएमसी, आर/साउथ वार्ड की टीम ने मंगलवार को 50 मजदूरों, दो जेसीबी और दो डंपरों की सहायता से पोइसर मस्जिद के पास एसवी रोड पर 30 संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया है। एक बीएमसी अधिकारी ने कहा, “इन संरचनाओं की पात्रता पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। पात्र दुकानों के मालिकों को क्षेत्र के भीतर वैकल्पिक स्थान की पेशकश की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वैकल्पिक स्थान के बजाय इसे पसंद करने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन मुआवजे का प्रावधान भी है।” (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

    Mumbai kandivali BMC demolition news
    कांदीवली पश्चिम के पोयसर मस्जिद के पास तोड़क कार्यवाही की तस्वीर

    इस बीच, सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 90 फीट है, लेकिन कुछ हिस्सों में सड़क केवल 40 से 50 फीट चौड़ी है, जिससे पीक आवर्स के दौरान रुकावटें आती हैं। हाल ही में, बीएमसी ने एसवी रोड को चौड़ा करने के प्रयासों के तहत मालाड़ में लगभग 100 साल पुरानी इमारत को ध्वस्त कर दिया था। (Mumbai BMC 30 demolitions of Kandivali SV Road)

  • अडानी ग्रुप कांदिवली में 1,000 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएगा

    अडानी ग्रुप कांदिवली में 1,000 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएगा

    गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले बिज़ली सप्लायर समूह ने मुंबई और अहमदाबाद में दो एकीकृत स्वास्थ्य अस्पतालों के निर्माण के लिए ₹6,000 करोड़ का निवेश करने की योजना बनाई है, जिन्हें अदाणी हेल्थ सिटीज कहा जाएगा। (Adani Group will build a 1,000-bed hospital in Kandivali)

    मुंबई: अदाणी समूह ने सोमवार को घोषणा की कि वह अमेरिका स्थित मेडिकल सेंटर मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में मुंबई और अहमदाबाद में 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगा। गौतम अडानी के नेतृत्व वाले पोर्ट-टू-एनर्जी समूह ने दो एकीकृत स्वास्थ्य परिसरों के निर्माण के लिए ₹6,000 करोड़ का निवेश करने की योजना बनाई है, जिन्हें अडानी हेल्थ सिटीज (Adani Health City) कहा जाएगा। (Adani Group will build a 1,000-bed hospital in Kandivali)

    कांदिवली स्थित मुंबई का सबसे बड़ा निजी अस्पताल होगा। वर्तमान में, अंधेरी पश्चिम में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट 750 बिस्तरों की क्षमता के साथ मुंबई की सबसे बड़ी चिकित्सा सुविधा है। अंधेरी पूर्व में नागरिक स्वामित्व वाले सेवनहिल्स अस्पताल में 1,500 बिस्तरों तक विस्तार करने की क्षमता है, लेकिन राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में चल रहे विवाद के कारण वर्तमान में यह केवल 400 बिस्तरों का संचालन करता है। (Adani Group will build a 1,000-bed hospital in Kandivali)

    देश भर में सस्ती चिकित्सक

    अदाणी समूह भारत भर के शहरों और कस्बों में ऐसे और अधिक परिसर बनाने की योजना बना रहा है। एक प्रेस बयान के अनुसार, वे सस्ती, विश्व स्तरीय चिकित्सा देखभाल और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेंगे। इस पहल को समूह की गैर-लाभकारी स्वास्थ्य सेवा शाखा के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। (Adani Group will build a 1,000-bed hospital in Kandivali)

    मेडिकल कॉलेज का निर्माण

    बयान में कहा गया है कि इनमें से प्रत्येक एकीकृत स्वास्थ्य परिसर में 1,000 बिस्तरों वाले बहु-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, 150 स्नातक, 80 से अधिक निवासियों और 40 से अधिक अध्येताओं के वार्षिक प्रवेश वाले मेडिकल कॉलेज, स्टेप-डाउन और संक्रमणकालीन देखभाल सुविधाएं और अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं शामिल होंगी। (Adani Group will build a 1,000-bed hospital in Kandivali)

  • उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    देहरादून के उत्तराखंड से आकर मुंबई और आसपास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट करने वाले गिरोह का सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर भांडाफोड़ किया है। 4 चोरों की हुई गिरफ्तारी। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    भायंदर: मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर उनके कीमती गहने चुराकर फरार होने वाले गिरोह को ठाणे सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से धर दबोचा। चुराए हुए कीमती गहनों के साथ गिरफ्तारी में पता चला कि इनके खिलाफ मिराभाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन के अलावा मुंबई के टिळक नगर, मुलुंड, घाटकोपर और कांदीवली पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का अपराध दर्ज है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे करते थे चोरी ?

    घटना 2 फरवरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मध्यवर्ती पुलिस को गांधीनगर गुजरात रेलवे स्टेशन से बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह देहरादून के लिए रवाना हो चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के रहने वाले 29 वर्षीय आयुब कलवा हसन, 34 वर्षीय फारूखअली लोहरी शाह, 28 वर्षीय नौशाद अलीमुद्दीन हसन, 45 वर्षीय जलालुद्दीन लोहरी शाह को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग गिरोह बनाकर मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को बातों में फंसाकर उनके कीमती गहने चोरी किया करता था। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    किसने की शिकायत?

    पुलिस ने बताया कि दोपहर 11:15 बजे फरियादी दीनाक्षी पाटिल उम्र 50 वर्ष काज़ीनगर निवासी एक दूकान से सामान खरीदकर खंडोबा के चाइल्डिंग काशीनगर भायंदर पूर्व से घर जा रही थी। आरोपी ने उसे बातों में फंसाकर उसके कानों में सोने के फूल और सोने की एक चैन बैग में रखवाकर सोने के गहने चूरा लिए।पुलिस ने सूचना मिलने पर 55/2025 बी.एन.वाई.न. साल 2023 की धारा 318/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे पकडे गए?

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों का सहारा लिया और मोबाइल नेटवर्क तकनीक के आधार पर आरोपी के ट्रेन से जाने की जानकारी हुई तो पुलिस पीछे लग गई और गांधीनगर के रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कुल 17 तोले सोने के गहने जिनके मूल्य 14,23,000, बताए जाते हैं तथा 2 मोटर साइकिल कीमत 2,357 रुपए और 4 मोबाइल फोन के साथ 27,000 रुपए कैश बरामद किए हैं। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कहां-कहां दिया घटनाओं को अंजाम?

    जांच मे पता चला कि इनके खिलाफ पहले से मिराभाईंदर शहर के नवघर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 55/2025, मुलुंड पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 67/2025, टिळक नगर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 49/2025, कांदीवली पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 90/2025 और घाटकोपर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 32/2025 इन सभी वारदातों को इस गिरोह ने हालही में अंजाम दिए हैं। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    इन्वेस्टिगेशन टिम एवं जिम्मेदार अधिकारियों को बधाई ..

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त(अपराध) अविनाश अंबुरे, पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सेंट्रल क्राइम सेल के पो.नि.अविराज कुराडे, सपोनिरी. दत्तात्रय सार्क, प्रशांत गांगुर्डे, नितिन बेंद्रे, सहापौपनिरी. श्रीमंत जेदे, मनोहर तवारे, आसिफ मुल्ला, पोहवा. संतोष मदाने, शिवाजी पाटिल, विजय गायकवाड़, रचिन्द्र भालेराव, गोविंद केंद्र, विकास राजपूत, संदीप शेरमाले, प्रवीणराज पचार, हनुमंत सूर्यवंशी, समीर यादव, रवींद्र कांबले, नितिन राठौड़, सफी. संतोष चकशान, मामूब सचिन चौधरी और माननीय पुलिस आयुक्त श्री. संजय चौधरी, वपोनिरी. सुमेर सिंह, पोहाया. मुग़ल नियुक्त रेलवे सुरक्षा बल, गांधीनगर, गुजरात ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। इस सभी अधिकारियों को सफलता पूर्वक क्राइम का खुलासा करने के लिए बधाई। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

  • मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने इस मौके पर रेलवे स्टेशनों से लेकर सरकारी अस्पतालों और कोली समाज के लोगों के लिए वर्क शॉप और उसके साथ एलआईसी प्रशिक्षण पर जोर दिया। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने शनिवार को बीएमसी हेड क्वाटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए उत्तर मुंबई के सार्वजनिक निर्माण कार्यों जानकारी दी। मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबईकरों की सेवा के लिए डबल इंजन सरकार तो पहले से ही काम कर रही है, लेकिन अब नए साल से नई ट्रिपल इंजन की सरकार काम करे, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि काम तीन गुना ज्यादा तेजी और मेहनत से हो, जिससे तीन गुना ज्यादा परिणाम आ सके और तीन गुना लोगों के जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    नवी मुंबई से बोरीवली तक का सफर

    पीयूष गोयल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत काम शुरू हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    60 हजार करोड़ का खर्च

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने संकल्प लिया था कि उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाकर रहेंगे, जो पीएम मोदी के सपने का एक हिस्सा है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इसी दिशा में लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, इस चर्चा की यह तीसरी बैठक है। 60 हजार करोड़ का खर्चा मुंबई को बेहतर बनाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जल्दी ही पूरा होने जा रहा है इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    झुग्गी बस्तियों का होगा काया कल्प

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा। गोयल ने पिछले साल उत्तर मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    पर्यटन को बढ़ावा, स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण

    गोयल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ यहां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ खूबसूरत समुंदर फैला हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि मगाठाणे का रोड तैयार है, बस थोड़ा काम बाकी है। साथ ही भगवती, भंसाली, और शताब्दी इन तीनों सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाने का काम होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने मालाड के लोगों से चुनाव के समय वादा किया था, कि एक बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाएंगे। इसके लिए वहां अब हम एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम

    उन्होंने कहा कि मालाड रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बीमा सखी योजना को अब एक सेंटर तक सीमित नही रखकर, 40 स्थानों पर एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, दहिसर, बोरिवली, मालाड के कोली समाज के लोगों के लिए भी वर्कशॉप कराया जाएगा, ताकि उनकी भी आमदनी बढ़े। वहीं बीएमसी चुनाव पर गोयल ने कहा कि यह चुनाव हम भारी बहुमत से जीत कर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।(There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)