Tag: Kandivali News

  • कांदिवली में रहस्यमयी शक्तियों के जरिए पैसों की बरसात

    कांदिवली में रहस्यमयी शक्तियों के जरिए पैसों की बरसात

    मुंबई के कांदीवली इलाके में रहस्यमयी शक्तियों के जरिए पैसों की बरसात करने का मामला सामने आया है। स्वयं घोषित बाबा ने अपने कला जादू का इस्तेमाल कर पैसा दोगुना करने का झांसा दिया। जिसके 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। समतानगर पुलिस ने संबंधित मामले में शिवकुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा और सूर्यबाबा समेत दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। (Fraud in the name of doubling money through black magic in Mumbai Kandivali news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई में रहस्यमयी शक्तियों का इस्तेमाल कर पैसे डबल करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां कांदिवली पूर्व के इलाके में पच्चास लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रहस्यमयी शक्तियों के बाबा ने ऐसा प्रसाद खिलाफ की प्रसाद खाने के बाद सभी बेहोश हो गए और अगले दिन खुद को अस्प्ताल में पाया। स्वयं घोषित बाबा ने अपने कला जादू का इस्तेमाल कर पैसे दोगुना करने का झांसा दिया था। जिसके बाद समतानगर पुलिस ने संबंधित मामले में शिवकुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा और सूर्यबाबा समेत दो और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। (Fraud in the name of doubling money through black magic in Mumbai Kandivali news)

    पैसों की बरसात ..

    पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के पांचों आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों के साथ एक विशेष टीम बनाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कैलाश लालराम चौधरी कांदिवली में किराना दुकान चलाते हैं। सितंबर 2024 में प्रमोद त्रिभुवन उपाध्याय उर्फ डब्बू नाम का एक ग्राहक उनकी दुकान पर आया और उसने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताया जो रहस्यमय शक्तियों का इस्तेमाल कर पैसों की बरसात करता है और पैसों को दोगुना कर देता है। (Fraud in the name of doubling money through black magic in Mumbai Kandivali news)

    धोखाधड़ी के जाल में कैसे फंसाया?

    शुरुआत में चौधरी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में जिज्ञासावश अक्टूबर में उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। तीन दिन बाद डब्बू, शिवकुमार यादव को कैलाश लालराम चौधरी की दुकान पर लेकर आया, जिसने दावा किया कि सूर्यबाबा वाकई पैसे दोगुना कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को दिखाने की पेशकश भी की। (Fraud in the name of doubling money through black magic in Mumbai Kandivali news)

    50 लाख रूपये का इंतेज़ाम ..

    चौधरी को लेकर शिवकुमार गोरेगांव की एक इमारत के आठवें मंजिल पर गया, जहां सूर्यबाबा नामक शख्स ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति का हवाला देते हुए किसी टेकनिक के जरिए 100 रुपये की नोट को डबल करके दिखाया। जिसे देखकर पीड़ित कैलाश लालराम चौधरी आश्चर्य चकित हो गया। इसके बाद उसने और पैसों पर चमत्कार दिखाने की पेशकश की तो बाबा और उसके साथियों ने बताया कि ये तो सिर्फ डेमो दिखाने के लिए था। कम से कम 50 लाख रूपये होंगे तब बाबा काम कर पाएंगे इससे कम पैसों में शक्ति काम नही करेगी। पीड़ित ने लालच में आकर 30 लाख रुपये अपने पास से और 20 लाख रुपये दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 50 लाख रुपये का इंतजाम किया और बाबा को दे दिया। (Fraud in the name of doubling money through black magic in Mumbai Kandivali news)

  • चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    मालाड़ पुलिस ने मोबाइल फोन चोर के साथ ख़रिदी बिक्री करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद 20 मोबाइल फोन के मालिकों की पड़ताल की जा रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    इस्माईल शेख
    मुंबईमालाड़ पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाके मे लोगों का मोबाइल फोन चुराकर भाग जाया करता था। चारकोप के रहने वाले फहिद शेख नामक मोबाइल चोर और मालवनी के रहने वाले इम्तियाज मेमन के पास से कुल 23 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। इम्तियाज मेमन चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर दूसरे लोगों को उंचे दामों मे बेच दिया करता था। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत मधुसूदन सावंत ने बताया कि चोरी के 23 मोबाइल फोन मे से 3 मोबाइल फोन चोरी का मामला मालाड़ पुलिस थाने में दर्ज है। जबकि बाकी मोबाइल चारकोप, कांदीवली और मालवनी इलाके से चोरी किए जाने की आरोपी ने कबूली दी है। इसी के आधार पर बाकी पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पड़ताल कर रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    पुलिस ने क्या कहा ?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले ने बताया कि 13 नवंबर को मालाड़ पश्चिम के खांडेकर दारूवाला कंपाउंड के रूम नंबर 12 में मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई थी। इस रूप में सिर्फ लडके रहते हैं। इनमें से एक रूप पर देरी से आने वाला था, तो फरियादी ने दरवाजा बंद किए बगैर सो गया और जब उसका दोस्त देरी से घर आया तो समय देखने के लिए उसने मोबाइल फोन की तलाशी की लेकिन मोबाइल फोन नही मिला। कमरे से और भी 2 मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    क्या है मामला ?

    पुलिस ने बताया कि गु.र.क्र. 922/2024 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 317(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर देखा गया। पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि पूराना मोबाइल चोर फहिद शेख है। जो कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में रहता है। लेकिन फहिद पुलिस की पकड में नही आ रहा था। आखिरकार मुखबिरों की मदद से पता किया गया। तो मालूम हुआ कि फहिद मालाड़ पश्चिम के इलाके मे आने वाला है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    Mumbai malad police Station crime news
    गिरफ्तार मोबाइल चोर फहिद शेख के साथ मालाड़ पुलिस की तस्वीर

    कैसे हुई गिरफ्तारी ?

    मालाड़ पुलिस थाने के डिटेक्शन की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और फहिद को हिरासत में लिया उसके पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में फहिद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन वो मालवनी के इम्तियाज मेमन को बेचा करता था। इम्तियाज मेमन की मालवनी से गिरफ्तार की गई। वहीं इम्तियाज के पास से और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गया। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन से संबंधित अपराधिक मामलों की पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से इनके मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ फायनेंस कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

  • ठाकुर विलेज कांदिवली में भव्य कजरी महोत्सव 2023 का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न

    ठाकुर विलेज कांदिवली में भव्य कजरी महोत्सव 2023 का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 26 अगस्त को कांदिवली (पूर्व) स्थित ठाकुर ऑडोटोरियम, ठाकुर इंजीनियरिंग कॉलेज, ठाकुर विलेज में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके आयोजक वार्ड क्रमांक 29 के नगरसेवक ठाकुर सागर सिंह रहे। ठाकुर सागर सिंह ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया, कि भोजपुरी लोक संस्कृति में कजरी गीतों का विशेष महत्व है। भोजपुरिया लोक परम्परा में हो रही रिमझिम बरसात के साथ श्रावण मास में पेड़ो की डाल पर झूला झूलती हुई सखियों के द्वारा पारंपरिक कजरी गाने की परंपरा है। (सावन का महीना और कजरी महोत्सव)

    उन्होंने कहा, कि कजरी गीतों में प्रिय के मिलन, बिछोह के अलावा मायके और ससुराल के बीच समन्वय स्थापित करते हुए स्त्रियों के मन के उदगार बहुत ही सुन्दर देखने को मिलते हैं। इस प्रकार लोक परंपराओं को लोक जीवन में कजरी जोड़ती है। हरियाली तीज पर्व का एक पौराणिक महत्व है। हमारी भारतीय परंपरा में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व स्वयं शिव तथा माता पार्वती के एकाकार होने के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति तथा पुरुष के योग का दिवस है। हमारे किसी भी पर्व का उल्हास संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाता है तथा कजरी के इस अवसर पर कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/18/uddhav-thackeray-dont-insist-on-ticket-but-be-prepared-uddhav-thackeray-told-the-plan-to-shiv-sainiks-in-matoshree
    Indian fasttrack news
    सावन, कजरी महोत्सव,
    कजरी महोत्सव में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तस्वीर

    सावन का महीना और कजरी महोत्सव

    आयोजक ठाकुर सागर सिंह ने कहा, कि “हमे कजरी महोत्सव का आयोजन जरूर करना चाहिए यह पर्व हमारी परंपरा है और परंपरा से ही आज हम है।” मुख्य अतिथि मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा, कि “अपनी परंपराओं को जीवंत रखने का यह एक सुखद मौका है।” सावन का महीना महिलाओं के लिए खास होता है। हजारों की संख्या में महिलायें इस कजरी महोत्सव का हिस्सा रहीं। वहीं इस कजरी महोत्सव के दौरान सैकड़ो महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

    कजरी गायको के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण गणमान्य जन भी महोत्सव में उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख अतिथि के स्थान पर भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार उपस्थित रहे विशेष अतिथियों में उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, कांदिवली पूर्व के आमदार अतुल भातखळकर, आमदार प्रवीण दरेकर के साथ भाजपा नेताओं में संजय पांडे एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व आमदार ठाकुर रमेश सिंह, आमदार राजहंस सिंह, संजय उपाध्याय महामंत्री मुंबई भाजपा, पवन त्रिपाठी उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा, उदय प्रताप सिंह भाजपा प्रवक्ता मुंबई तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा जयप्रकाश सिंह एवं संतोष पांडे की उपस्थिति रही अतिथि स्वरूप गणेश खंणकर, ब्रम्हदेव तिवारी, बाबा सिंह, जयप्रकाश मिश्रा व श्रीकांत पांडे की उपस्थिति सराहनी रही।

    कजरी महोत्सव 2023 में उपस्थित अतिथियों ने भव्य आयोजन की सराहना की तथा इसे प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित करने की जिज्ञासा जताई।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • कांदीवली के 16वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    कांदीवली के 16वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

    शुक्रवार कांदिवली धानुकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लग गई। कोई हताहत नहीं..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शुक्रवार को यहां उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली पश्चिम के एक 23 मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में आग लग गई, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    एक पब्लिक सर्वेंट ने बताया कि कांदिवली पश्चिम में न्यू लिंक रोड पर धानुकरवाड़ी, मेट्रो स्टेशन के पास ऑर्किड सुबुर्बिया बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह 10 बजे के आसपास आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। “लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इमारत के अंदर किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है।”

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/02/municipal-corporations-p-north-ward-involved-in-illegal-construction
    Indian fasttrack news
    कांदिवली,
    आग लगी इमारत की तस्वीर

    उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।