शुक्रवार कांदिवली धानुकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लग गई। कोई हताहत नहीं..
इस्माईल शेख
मुंबई- शुक्रवार को यहां उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली पश्चिम के एक 23 मंजिला आवासीय इमारत के फ्लैट में आग लग गई, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
एक पब्लिक सर्वेंट ने बताया कि कांदिवली पश्चिम में न्यू लिंक रोड पर धानुकरवाड़ी, मेट्रो स्टेशन के पास ऑर्किड सुबुर्बिया बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह 10 बजे के आसपास आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। “लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इमारत के अंदर किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है।”

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

