मुंबई: घर और दुकान खरीदने का सपना देखने वाले नागरिकों को मुंबई में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) प्रशासन ने एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। MHADA ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब न केवल घर, बल्कि सस्ते दुकानों और व्यावसायिक गाले भी लोग खरीद सकेंगे। म्हाडा नीलामी करने जा रही है। इस नीलामी में मकानों के साथ दुकानें भी खरीदने का मौका मिलेगा, जिसका आवेदन 19 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents
कब से शुरू होगा आवेदन प्रकृया?
MHADA प्रशासन मुंबई में 149 दुकानों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, 19 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी। म्हाडा की जानकारी में कहा गया है, कि आवेदन 25 अगस्त, 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents
29 अगस्त को होगी घोषणा
इन दुकानों के लिए ऑनलाइन बोली 28 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी, और नीलामी का परिणाम अगले दिन यानी 29 अगस्त, 2025 को घोषित किया जाएगा। इस ई-नीलामी में मुंबई के 17 प्रमुख स्थानों पर स्थित 149 दुकानें शामिल हैं, जिनमें से 124 दुकानें पिछली नीलामी में बिक्री न होने के कारण दोबारा शामिल किया गया हैं। इन दुकानों की बोली की कीमत 23 लाख रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents
नीलामी में शामिल दुकानें निम्नलिखित स्थानों पर हैं:
मुंबईः गोरेगांव (पूर्व) के आरे मिल्क कॉलोनी में एक ऐसा दर्दनाक वाक्या पेश आया है। जिसमें कथित तौर से 35 वर्षीय तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति को अपने प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पति इलाज के दौरान तडपते हुए भी पत्नी की खोफ से हकीकत छुपाता रहा। लेकिन जब पिता की मौत ही हो गई तो नाबालिग बेटी ने पुलिस को सारी कहानी बयां कर दी। इस पुरे केस में आरे पुलिस की मुख्य भुमिका रही। जवाबों पर संदेह जताते हुए उसने पूछताछ करना जारी रखा। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act
पुलिस ने क्या कहा?
आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटील ने बताया, कि आरे मिल्क कॉलोनी में एक मेकअप आर्टिस्ट भरत लक्षमण अहिरे की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है। मामले में मृतक की 35 वर्षीय पत्नी राजश्री अहिरे को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि राजश्री ने षडयंत्र रचकर अपने प्रेमी चंद्रशेखर पडायाची और उसका साथी रंगा के हाथों अपने ही पति की हत्या करवा दी। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act
गिरफ्तार राजश्री और मृतक भरत अहिरे की फाइल तस्वीर
पत्नी ने खेला पति के साथ खेल
पुलिस के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंध के चलते भरत की हत्या हुई है। पिछले महीने जब भरत ने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा, तो उसने भोली बनते हुए चंद्रशेखर द्वारा उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद भरत ने चंद्रशेखर को फोन किया, जिसने उसे गोरेगांव पूर्व के आरे मिल्क कॉलोनी स्थित एकतानगर, यूनिट नंबर 31 में एक सार्वजनिक शौचालय के पास मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान राजश्री भी अपने पति के साथ मिलने वाली जगह पर भी गई। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act
15 जुलाई की रात जब चंद्रशेखर और रंगा भरत से मिले तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। चंद्रशेखर ने उसकी छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर बेतहाशा मुक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर का साथी रंगा हमले के दौरान भरत को पीछे से पकड़ रखा था। हमले के वक्त राजश्री बगल में खड़े होकर तमाशा देखती रही। न तो उसने हस्तक्षेप किया और न ही आवाज़ लगा कर मदद मांगी। इसके बाद जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे, दोनों हमलावर भाग गए। यहां राजश्री का और एक गुनाह सामने आया। राजश्री अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय, अपने घर ले गई और तीन दिनों तक बिना किसी इलाज के उसे तड़पता हुआ छोड़ दिया।
नाबालिग बेटियों ने मांगी मदद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरत के दो बेटियां 13 और 5 साल की हैं और एक 3 साल का बेटा है। 13 वर्षीय नाबालिग अपने पिता की बिगड़ती हालत देख सहमी हुई थी। लेकिन जब उसने देखा कि पिता को खून की उल्टियां होने लगीं तो उसने ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर भरत की भाभी घर आईं, जहां राजश्री ने दावा किया कि भरत एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया है। आखिरकार उसे मलाड पूर्व के पठानवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में राजश्री ने वही एक्सिडेंट वाली झूठी कहानी दोहराई, इसपर भरत भी पत्नी के दबाव और डर के कारण उसी के हां में हां मिलाया। जबकि इसकी जानकारी डॉक्टरों ने मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के तहत पुलिस को रिपोर्ट भेजी। In Mumbai, a husband was killed by his own wife, the daughter had seen the mother’s act
हालांकि पुलिस को बयान में बहुत सी गड़बड़ियां नजर आ रही थी। इसलिए उन्होंने डिटेल में पूछताछ की और भरत के दिए गए बयान के आधार पर बेटी से भी बात की। क्यों कि रिशतेदारों को पहली सूचना बेटी ने दी थी। इसलिए पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने मार पीट के समय छुपकर सारी घटना देख ली थी। पुलिस ने बताया कि बेटी के बयान के वक्त उसकी मां चुपचाप खड़ी देख रही थी। राजश्री अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले आई और उसका इलाज भी नहीं कराया आखिरकार 5 अगस्त को इलाज के दौरान भरत की मृत्यु हो गई। बेटी के दिए गए बयान के आधार पर यह पूरा मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।
मुंबई: गोरेगांव (पूर्व) के आरे मिल्क कॉलोनी के यूनिट क्रमांक 30 का सार्वजनिक शौचालय कब्जा हो चुका है। साल 2017 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने यहां दो सार्वजानिक शौचालयों का उद्घाटन किया था। जिसमें से एक जो फिल्म सिटी के पिछले गेट के पास यूनिट क्रमांक 30 में स्थित है उसकी हालत खस्ता हो गई है। इस सार्वजनिक शौचालय के एक हिस्से पर एक परिवार ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसका दावा है कि उसे शौचालय की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था। Family takes over public toilet: Administration also remains silent
जमीनी हकीकत
जब पत्रकार ने घटनास्थल का दौरा किया, तो ललिता राणे नामक एक महिला यहां कपड़े धोती हुई दिखाई दीं, जबकि उनकी एक और रिश्तेदार जानकी नामक वृद्ध महिला शौचालय के महिला खंड में सो रही थीं, जिसे रहने के लिए जगह और सामान रखने के लिए स्टोरेज रुम में बदल दिया गया है। Family takes over public toilet: Administration also remains silent
कब्ज़ेदारों ने क्या कहा?
ललिता ने पत्रकार से बात करते हुए बताया, कि “मेरा जन्म यहीं आरे मिल्क कॉलोनी में हुआ है, और मेरी सास, कमलदेवी राणे, जो पहले शौचालय का रखरखाव संभालती थीं, वह भी इसी इलाके में जन्मी और पली-बढ़ी थीं। दो साल पहले उनका निधन हो गया। बीएमसी ने सालों पहले इस शौचालय का निर्माण कराया था, उसे तोड़ दिया और फिर से बनवाया। सलमान खान भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। अब सालों से बीएमसी ने इसका रखरखाव नहीं किया है। इसलिए इसकी हालत खस्ता हो गई है। Family takes over public toilet: Administration also remains silent
रखरखाव की समस्या
उसने ये भी कहा, कि इसमें पानी का कनेक्शन नहीं है और इसे चालू रखने के लिए कोई धनराशि भी नहीं दी गई है। इस इलाके में अक्सर नशेड़ी देखे जाते हैं, जो हमारी जान के लिए खतरा बने रहते हैं। हमने पास में ही एक छोटा सा कुआँ खोदा है, जिसका इस्तेमाल हम नहाने और बर्तन धोने के लिए करते हैं। अगर बीएमसी पानी और रखरखाव के लिए धनराशि उपलब्ध करा दे, तो यह शौचालय फिर से लोगों की सेवा के लिए चालू किया जा सकता है।”
टूट गये हैं सभी दरवाजे
उनकी मौसी ने आगे कहा, “हम शौचालय के इस हिस्से का इस्तेमाल सोने और सामान रखने के लिए करते हैं। यहाँ बिजली या पानी का कनेक्शन नहीं है। महिलाओं का सेक्शन असुरक्षित है – सभी दरवाजे टूटे हुए हैं, इसलिए हमें इसे हमेशा के लिए बंद करना पड़ा। हम बीएमसी और सलमान खान से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले को देखें और हमारी मदद करें।” Family takes over public toilet: Administration also remains silent
शौचालय ब्लॉक का वह हिस्सा, जिस पर अतिक्रमण नहीं हुआ था, बेहद खराब हालत में था, जहाँ बुनियादी स्वच्छता, पानी की आपूर्ति और यहाँ तक कि दरवाज़े भी नहीं थे। परिसर में गुटखे के पैकेट, शराब की बोतलें और सिगरेट के टुकड़ों से भरा पड़ा था। इसके अलावा, उद्घाटन और उसमें शामिल लोगों का विवरण देने वाली स्मारक टाइल भी गायब था। Family takes over public toilet: Administration also remains silent
प्रशासन से मरम्मत की मांग
आरे मिल्क कॉलोनी के शिवसेना (यूबीटी) शाखा प्रमुख संदीप गढ़वे ने कहा, “सलमान खान ने छह रूमों वाले दो सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन किया था – एक मद्रासपाड़ा में और दूसरा यूनिट 30 में। दुर्भाग्य से, अधिकारियों की उपेक्षा के कारण यूनिट 30 की हालत बेहद खराब हो गई है। एक तरफ एक परिवार ने अतिक्रमण कर उसे घर बना लिया है। पानी, दरवाज़ों और रखरखाव की कमी के कारण दूसरा आधा हिस्सा अनुपयोगी है, जिससे लोगों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आरे के सीईओ और बीएमसी को तत्काल इस शौचालय की मरम्मत करानी चाहिए।”
रहिवासियों ने क्या कहा ?
एक निवासी ने कहा, “रात में, फिल्म सिटी गेट के पास के इलाके में नशेड़ी और असामाजिक तत्व अक्सर आते हैं। कोई भी वहाँ जाना नहीं चाहता। एक परिवार ने शौचालय के एक हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है। लेकिन बीएमसी, आरे के सीईओ और पुलिस इसपर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करती।” Family takes over public toilet: Administration also remains silent
एक स्थानीय निवासी विनोद एकनाथ कांबले ने कहा, “शौचालय की सुविधा न होने के कारण हमें सड़क पर या जंगल में पेशाब करने को मजबूर होना पड़ता है। नशेड़ी रात में घूमते रहते हैं। यह हमारे परिवारों के लिए जोखिम भरा है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम लाचार हैं और अपने घरों से दूर स्थित शौचालयों का उपयोग करने को मजबूर हैं।”
बीएमसी अधिकारी ने क्या कहा?
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) उपआयुक्त किरण दिघावकर ने कहा, “आरे मिल्क कॉलोनी और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) के अंतर्गत आते हैं और इसका प्रशासन आरे के सीईओ द्वारा किया जाता है। मरम्मत या रखरखाव के लिए, सीईओ कार्यालय और ईएसजेड निगरानी समिति से अनुमति लेना आवश्यक होता है। 2017 में जब हमने सार्वजनिक उपयोग के लिए शौचालय ब्लॉक का विकास किया था, तब हमने आरे मिल्क कॉलोनी के सीईओ से अनुमति ली थी। सीईओ की स्वीकृति मिलने के बाद हम सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत और रखरखाव कर पाएंगे।”
शौचालय के बाहर ट्यूबवेल की व्यवस्था
इस बीच, आई लव मुंबई फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सदस्य राहुल कनाल ने कहा, “हमें उम्मीद है कि अधिकारी इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान करेंगे। आरे सीईओ कार्यालय और वन विभाग से अनुमति संबंधी समस्याओं के कारण, बीएमसी पानी का कनेक्शन नहीं दे पा रही है। इस पर हमने सार्वजनिक शौचालय के बाहर एक ट्यूबवेल की व्यवस्था की थी।” Family takes over public toilet: Administration also remains silent
गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने 6 चोरी के ट्रक समेत 2 लोगों को गुजरात और औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ट्रक और भारी वाहनों की चोरी कर बनावटी कागजातों के सहारे दूसरे राज्यों में बेच दिया करते थे। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
मुंबई: गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ट्रक और भारी वाहनों की चोरी कर बनावटी कागजातों के सहारे दूसरे राज्यों में बेच दिया करते थे। हालही में इन लोगों ने 8 जून को रात के अंधेरे में एक 10 टायर टाटा कंपनी का ट्रक चूरा लिया था। जिसकी जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने गुजरात के सुरत ग्रामीण में ट्रक को छुपाया हुआ है। मुंबई पुलिस जब गुजरात पहुची तो और भी घटनाओं का खुलासा पेश होता चला गया। जिसमें पुलिस मुंबई से गुजरता फिर औरंगाबाद से राजस्थान तक चली गई और अबतक 6 ट्रकों को मुंबई वापस ले आई। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
कैसे हुआ खुलासा?
वनराई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरिष बने ने बताया कि 8 जून को लगभग रात के 1 बजे गोरेगांव पूर्व के घास बाजार के पास सीमेंट गोदाम से 10 चक्का टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक MH50N2086 चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसमें गु.र.क्र. 226/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई तो हमें तकनीकी जांच से पता चला कि ट्रक सुरत के एक ग्रामीण भाग में खड़ा हुआ है। तुरंत हमने गुजरात पुलिस की सहायता ली जो वहां के जंखवाव पुलिस थाने से संपर्क करवाया। तुरंत हमने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर पुलिस उपनिरीक्षक रंजित वनवे, बंकट तळेकर, पुलिस हवलदार येवले, पुलिस सिपाही पाटील की एक टीम तैयार की और गुजरात के लिए रवाना कर दिया। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
गुजरात में क्या हुआ?
वनराई पुलिस थाने में क्राईम डिटेक्शन के पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र पोस्टुरे ने बताया कि जब हमारी टीम गुजरात पहुची तो उनका संपर्क जंखवाव पुलिस थाने से कराया गया। जिनकी मदद से हमारी टीम सुरत के ग्रामीण इलाके में जाकर छापामारी की और वहां से 44 वर्षीय आरोपी नर्सिंग रामस्वरूप सिंह और चोरी के ट्रक को हिरासत में लिया और उसे मुंबई ले आई। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंदौर के मैकेनिक नगर का रहने वाला है। इससे हमे पता चला कि जब यह इंदौर का रहने वाला मुंबई और गुजरात में कनेक्शन बना सकता है तो यह अकेला नही होगा और इसने और भी कई कांड किए होंगे। हमने जब इसके रिकॉर्ड की पडताल की तो पूरे महाराष्ट्र मे और भी 7 अलग-अलग मामले का खुलासा हुआ और कड़ी पूछताछ में उसने गिरोह के मास्टर माइंड जावेद अब्दुल्ला शेख का पता बताया। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
पुलिस उपनिरीक्षक रंजित वनवे से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून को गिरोह का मास्टर माइंड जावेद अब्दुल्ला शेख को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ अहमदनगर के तोफखाना पुलिस थाने में दो अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा नाशिक के आडगांव पुलिस थाना और येवला शहर पुलिस थाना और धुळे के मोहाडी नगर पुलिस थाना, औरंगाबाद के सिटी चौक पुलिस थाना के साथ तळोजा पुलिस थाने में अपराध दर्ज है। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
राजस्थान से मिले 5 ट्रक
पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच मे पता चला कि इन लोगों ने और भी 5 ठिकानों पर ट्रक और भारी वाहनों को चोरी कर छिपाया हुआ है। फिर से वही पुलिस की टीम पुलिस उपनिरीक्षक रंजित वनवे की नेतृत्व में राजस्थान रवाना हुआ। राजस्थान के बांसवाडा जिला, डोंगरपुर जिला और सलुंम्बर जिला के अलग-अलग ठिकानों से पुलिस ने 5 वाहनों को हस्तगत किया और उसे मुंबई ले आए। वनराई पुलिस और अधिक मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai police arrested international gang involved in truck theft
मुंबईः गोरेगांव के आरे कॉलोनी में एक कैंसर पीड़ित दादी को कचरे के ढेर में फेंकने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शर्मशार कर देने वाले मामले में पोते के साथ एक रिश्तेदार और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पोते की पहचान राहुल शेवाले के रुप में हुई है। इसके साथ पुलिस ने रिश्तेदार बाबा साहब गायकवाड़ और ऑटो ड्राईवर संजय कडरेसिम को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि स्किन कैंसर पीड़िता महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करने के बजाय उसे जिंदा कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गए थे। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap
घायल अवस्था में मिली
जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव (पूर्व), आरे कॉलोनी के जंगल में 22 जून को कचरे के ढेर में 60 साल की महिला पुलिस को जख्मी अवस्था में मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर इलाके की रहने वाली थी। पुलिस की जांच में पोते ने बताया कि महिला खुद घर से निकल गई थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के पोते ने ही 22 तारीख की सुबह ऑटो रिक्शा से महिला को आरे कॉलोनी के जंगल में लाया और कचरे में फेक दिया। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap
कूपर अस्पताल में बुजुर्ग का चल रहा इलाज
आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र पाटील ने बताया, कि जब महिला पुलिस को मिली थी तब वह गंभीर स्थिति में थी। फिलहाल उसे कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। महिला का नाम यशोदा गायकवाड (60) है और उसको स्किन कैंसर हैं। कूपर अस्पताल के डीन डॉ. सुधीर मेढेकर ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी नाक और गाल पर अल्सर जैसा कैंसरनुमा घाव है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में बेसल सेल कार्सिनोमा (Basal Cell Carcinoma) की आशंका जताई गई है। Mumbai: Auto driver and a relative arrested along with grandson for throwing grandmother in garbage heap
मुंबई: गोरेगांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आ रही है। यहां एक स्किन कैंसर से पीड़ित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग दादी को उनके ही पोते ने आरे कॉलोनी के कूड़े के ढेर में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बुजुर्ग महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और फिलहाल उनका कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बुजुर्ग महिला का नाम यशोदा गायकवाड़ बताया जा रहा है जो बोल नहीं सकती। सिर्फ पोता-पोती ही कहती रहती है। Grandson throws his cancer-stricken grandmother in a garbage dump in Mumbai
पुलिस करेगी तकनीकी जांच
आरे कॉलोनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया, कि बुढ़ी दादी बोल नही पाती ऐसे में हमारे लिए उसका सही पता लगाना और उनके परिवार के सदस्यों का पता लगाना चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी मिली है कि यशोदा गायकवाड़ अपने पोते के साथ मालाड इलाके में रहती थी। वृद्ध महिला मालाड़ और कांदीवली ऐसे दो जगहों का पता बता रही है। हो सकता है इनमें कही उसके परिवार वाले रहते हो। दादी ने यह भी बताया कि उनका पोता उन्हें यहा छोड़ गया था। हालांकि पुलिस संबंधित पोते का नाम और पता जानने के लिए तकनीकी जांच पर ध्यान केंद्रित कर रही है। Grandson throws his cancer-stricken grandmother in a garbage dump in Mumbai
सीसीटीवी की जांच
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने यह भी बताया, कि आरे पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और बुजुर्ग महिला के पोते और परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन भी किया गया है। हालांकि जिस जगह बुजुर्ग महिला को छोड़ा गया था वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नही लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दादी मां का फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। Grandson throws his cancer-stricken grandmother in a garbage dump in Mumbai
कूपर अस्पताल के डीन डॉ. सुधीर मेढेकर ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी नाक और गाल पर अल्सर जैसा कैंसरनुमा घाव है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में बेसल सेल कार्सिनोमा (Basal Cell Carcinoma) की आशंका जताई गई है। Grandson throws his cancer-stricken grandmother in a garbage dump in Mumbai
मुंबई: गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के लिए पैसे नही देने पर गुस्से में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आरोपी पति को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि वह भागने की पूरी तैय्यार कर चुका था। 25 वर्षीय मृतक महिला का नाम गौसिया वसीम शेख बताया जा रहा है। Mumbai: Drunkard husband strangled to death for not giving him money
पुलिस ने क्या कहा?
बांगूरनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ठाकरे ने बताया, कि घटना लगभग रात 10 बजे की है। गौसिया वसीम शेख और उसके पति वसीम रफीक शेख के बीच सोमवार रात को झगड़ा हुआ था। वसीम ने गौसिया से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया। बहस बढ़ने के बाद वसीम ने गुस्से में आकर गौसिया का गला घोंट दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। Mumbai: Drunkard husband strangled to death for not giving him money
हत्या का मामला दर्ज
इसके बाद गौसिया वसीम शेख को तुरंत जोगेश्वरी पूर्व के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बांगुरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ठाकरे ने बताया, कि बांगूरनगर लिंक रोड़ पुलिस थाने में गु.र.क्र. 303/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। Mumbai: Drunkard husband strangled to death for not giving him money
पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना स्थल से फरार हो चुका था। बांगूरनगर पुलिस ने तुरंत डिटेक्शन टीम के सहायक पुलिस निरीक्षक संजय सरोळकर, सहायक पुलिस निरीक्षक रंधे और एटीसी दल के पुलिस उपनिरीक्षक पियुप टारे को आरोपी का पीछा करने का निर्देश दिया। वैसे ही सायबर विभाग के सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक तांबे को आरोपी के तांत्रिक जांच के निर्देश दिए गए। आरोपी बार बार लोकेशन बदल रहा था। लेकिन जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन पकड़ने के लिए गोरेगांव के रामनगर रेलवे स्टेशन जा रहा है, मौके पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी वसीम रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बांगुरनगर पुलिस थाने के अधिकारी मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। Mumbai: Drunkard husband strangled to death for not giving him money
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.10 बजे गोरेगांव (पूर्व) इलाके में स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) में मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे बने अनुपमा के सेट पर आग लगी। आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की लगभग चार गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू किया। सुबह होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। Mumbai: Fire broke out on the set of Anupamaa in Goregaon Film City, goods worth crores burnt to ashes…
इस घटना को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन अपने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया, कि “मुंबई की फिल्म सिटी में आज सुबह 5 बजे ‘अनुपमा’ शो के सेट पर भयंकर आग लग गई। सुबह 7 बजे शूटिंग शुरू होनी थी। लेकिन उससे ठीक दो घंटे पहले ही आग ने पूरा सेट तबाह कर दिया। उस वक्त शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। कई कर्मचारी और क्रू मेंबर उस समय सेट पर मौजूद थे।” Mumbai: Fire broke out on the set of Anupamaa in Goregaon Film City, goods worth crores burnt to ashes…
मुंबई: मालाड़ पूर्व की कुरार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो लोगो के घर में घुस कर कीमती सामान चुरा लिया करते थे। पुलिस ने पिंपरी पाडा के एक चोरी की घटना में एक महिला संग कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 40 से अधिक अपराधिक मामला दर्ज है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman
दरवाजे का ताला तोड़ा
कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई से 3 जुन के बीच कुरार विलेज, पिंपरी पाडा के अष्टविनायक चाल में चोरी की घटना हुई थी। 38 वर्षीय फरियादी नजीर मुराद खान के अनुसार चोरों ने उसके घर के दरवाज़े पर लगा ताला तोड़ा और घर में रखे 100 ग्राम सोने के गहने, 240 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गये। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman
सीसीटीवी कैमरों की जांच
पुलिस ने बताया कि 4 जुन को गु.र.क्र. 443/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 331(4), 305 (अ) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मौक-ए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक विश्लेषण के जरिए चोरों का पता लगाया गया। जिसके बाद इन चारों बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा बेरोजगार हैं, जो बीएमसी कॉलोनी रुम नंबर 15, वार्ड नंबर 3, संतोष नगर, गोरेगांव पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय दिपाली डंपर भुल उर्फ दिपाली विशाल शर्मा इस गिरोह की मेंबर के साथ साथ एक गृहणी है, जो तुलशी निवास बिल्डिंग, साईंनाथ रोड़, रूम नंबर 2, मालाड़ पश्चिम की रहने वाली है। 29 वर्षीय सुरज संजय जाधव रिक्शा चालक है, जो माउली रहिवासी मंडळ, पिंपरी पाडा, कुरार विलेज, मालाड़ पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय आकाश चंद्रकांत पवार डिलीवरी बॉय का काम करता है, जो सोनाली बिल्डिंग, रुम नंबर 503, मुंब्रा कॉलोनी दिवा पूर्व, ठाणे जिला का रहने वाला है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman
40 से भी अधिक मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि कुरार पुलिस थाना अंतर्गत इस गिरोह ने और भी 3 जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिकारी ने कहा, पिंपरी पाड़ा की घटना में चोरी का सारा सामान और कैश पैसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है इसके खिलाफ कुरार, दिंडोशी और आरे पुलिस थाने में 40 से भी अधिक मामले दर्ज है। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman
मुंबई: गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप भी चौक जाओगे। यहां एक 78 वर्षीय महिला काम करके अपना घर चला रही है। 23 मई को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर अपने मालिक से 500 रूपये उधार लिए और चूहे मारने की दवाई लेकर आत्महत्या की कोशिश की। हालाकि महिला मेडिकल ट्रीटमेंट से बच गई। लेकिन गोरेगांव पुलिस ने उसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
खबर के मुताबिक, महिला अपने 91 वर्षीय पति, दो बेटों, उनके परिवारों और अन्य रिश्तेदारों के साथ एक बड़े संयुक्त परिवार में रहती है। उनका बड़ा बेटा बेरोजगार है और शराब की लत से जूझ रहा है, जबकि वह और उसकी बेटी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करती हैं। पुलिस शिकायत में दावा किया गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अपनी मां और पिता से बहस करते समय नियमित रूप से चिल्लाता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
23 मई की सुबह महिला के बड़े बेटे ने उसे गाली दी, उस पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और घर से निकल जाने को कहने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला उस समय झगड़े से बचने की कोशिश की और बहुत दुखी होकर अपना दिन गुजारा। बाद में उसने अपने मालिक से घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर 500 रुपये उधार लिया और चूहे मारने की दवा खरीदी। बुजुर्ग महिला ने 25 मई को जहरीला पानी पी लिया, जबकि उस वक्त उसकी बेटी डॉक्टर के पास गई हुई थी। जब उसकी बेटी वापस लौटी, तो उसने देखा की मां को उल्टियाँ हो रही है। तुरंत उसने एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करवाया। जहां बुजर्ग महिला को गहन क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उपचार किया जा रहा है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
दहिसर में प्रॉपर्टी विवाद
हालिया खबरों के मुताबिक, यह मुंबई में परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार का दूसरा मामला है। इससे पहले, दहिसर में एक 73 वर्षीय व्यक्ति पर उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर चोटें आई थीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है। बुजुर्गों के उत्पीड़न पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है। गोरेगांव की घटना में पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार जाँच के दायरे में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son