Tag: Goregaon

  • Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका खिचड़ी घोटाले में शिवसेना शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के बेटे सहित 8 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि गजानन किर्तिकर का बेटा अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का नेता है। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    मुंबई: कोविड महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की खिचड़ी वितरण योजना में 14.57 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ किला कोर्ट में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रेकॉर्ड में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच के बाद EOW ने यह चार्जशीट दायर की है। कल्याण के रहने वाले 36 वर्षीय गोपाल पांडुरंग लवाने ने इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    क्या है घोटाला?

    श्री वैष्णवी किचन और सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के पार्टनर गोपाल पांडुरंग लवाने की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच कोविड संकट के दौरान आरोपियों ने खिचड़ी के 100 और 200 ग्राम वजन के पैकेटों की आपूर्ति की थी और BMC से 300 ग्राम प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान वसूला। इसमें आरोपियों ने 6.27 करोड़ रुपये का घपला किया। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    इन आठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    आठ आरोपियों में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के सुपुत्र अमोल किर्तिकर भी शामिल हैं। बता दें कि अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं। जिन्होंने हालही में गोरेगांव पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आरोप पत्र में सुनील कदम उर्फ बाला कदम, राजीव सालुंखे, सुजीत पाटकर, संजय चंद्रकांत माशेलकर, प्रांजल माशेलकर, प्रीतम माशेलकर और सूरज चव्हाण का नाम दर्ज है। आरोपियों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। इसके कारण मामले में आईपीसी की धारा 465, 468, 471 (जालसाजी और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा) भी जोड़ दी गई हैं। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

  • Mumbai: राह चलती महिलाओं के कीमती गहनों पर झपट्टा मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

    Mumbai: राह चलती महिलाओं के कीमती गहनों पर झपट्टा मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपी के साथ मालाड पुलिस की तस्वीर
    गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की तस्वीर

    राह चलती महिलाओं को टार्गेट करने वाला, झपट्टा मारकर कीमती दागिने उड़ा कर भागने वाले शातिर बदमाश को मालाड़ पुलिस ने महज 12 घंटो के भीतर लगभग 26 लाख 60 हजार रुपये के सोने के गहनों के साथ धर दबोचा। (A miscreant who used to snatch precious jewellery from women walking on the road in Mumbai has been arrested)

    मुंबई- मालाड पुलिस ने एक 22 वर्षीय ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ मुंबई के दर्जनों पुलिस थाने में अपराधी मामले दर्ज हैं। ये राह चलती महिलाओं को टार्गेट करता था, जो कीमती गहने पहन कर बाहर निकलती थी। पुलिस के मुताबिक, वीर देशमुख रोड, अंधेरी (पश्चिम), श्याम नगर चाल का रहने वाला गिरफ्तार 22 वर्षीय आरोपी संतोष सुरेश चौधरी उर्फ (बैटू) अबतक 22 महिलाओं को टार्गेट कर चुका है। मालाड़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ लगभग 26 लाख 60 हजार रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। (A miscreant who used to snatch precious jewellery from women walking on the road in Mumbai has been arrested)

    मालाड़ की घटना

    मुंबई परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे ने बताया कि चैन स्नैचिंग की ताजा घटना 10 अप्रिल 2025 को सामने आई, जब मालाड पश्चिम के एक सड़क पर राह चलती महिला के गले से आरोपी ने सोने की चैन झपट कर फरार हो गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर मालाड़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 379(क), 392(क), और 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। (A miscreant who used to snatch precious jewellery from women walking on the road in Mumbai has been arrested)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकान्त जगदाळे ने बताया कि घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया। जिन्होंने अपने मुखबिरों और आसपास के मोबाइल रडार का विश्लेषण करने के बाद तकनीकी उपकरणों के सहारे आरोपी की पहचान की और कड़ी मशक्कत के बाद अंधेरी से संतोष चौधरी को हिरासत में लिया तो पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी के सोने भी बरामद करवा दिए। (A miscreant who used to snatch precious jewellery from women walking on the road in Mumbai has been arrested)

    चौकाने वाला खुलासा

    वारदात के महज़ 12 घंटो के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे और मालवनी डिविजन की सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती निता पाडवी ने जब आरोपी के रिकॉर्ड खंगाले तो और भी चौकाने वाले मामले सामने आए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संतोष सुरेश चौधरी उर्फ (बैटू) के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया, कि आरोपी संतोष ने इससे पहले चेंबूर, कांदिवली, बोरिवली, चंदनवाड़ी, सांताक्रूज, अंधेरी, वर्सोवा, गोरेगांव, ओशिवरा और चारकोप के इलाके में चैन स्नैचिंग की अनगिनत वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल मालाड़ पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (A miscreant who used to snatch precious jewellery from women walking on the road in Mumbai has been arrested)

  • शाहरुख खान से अफेयर, पति को सुला दी मौत की नींद

    शाहरुख खान से अफेयर, पति को सुला दी मौत की नींद

    गोरेगांव की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर और दो लोगों की मदद से अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश जारी है। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    मुम्बई: गोरेगांव ईस्ट के एक 36 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दिंडोशी पुलिस ने उसकी पत्नी, उसके प्रेमी के साथ दो अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पहले तो महिला ने मनघडंत कहानियों से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन फोन कॉल ने सारे राज़ खोलकर रख दिया। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    कोई दरवाजा खटखटाता था।

    गोरेगांव पूर्व के बनजारीपाड़ा इलाके में 36 वर्षीय चंद्रशेखर चौहान अपने ही घर में मृत पाया गया। घटना 15 मार्च की है। उनकी पत्नी, रंजू ने पुलिस को बताया कि उसने आखिरी बार अपने पति को रात 1.30 बजे देखा था। उस समय वह सोने जा रही थी। रंजू ने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोई आधी रात को उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा था। उसके पति यह देखने के लिए बाहर गए थे कि कौन है। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    पुलिस के सामने गढ़ी कहानी

    रंजू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 5.45 बजे उठी और अपनी दिनचर्या में लग गई। उसने देखा कि उसके पति पास में सो रहे हैं। लेकिन, उस दिन उसके पति नहीं उठे। इसके बाद उसने अपने देवर को फोन किया, जो दादर में रहता है। उसके देवर को कुछ गड़बड़ लगा और उसने दिंडोशी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने चौहान के गले पर गला घोंटने का निशान पाया। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    शाहरुख खान का आया नाम

    जांच के दौरान, पुलिस को रंजू की कहानी में कुछ झोल नजर आया। पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ। इसलिए पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके फोन रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को पता चला कि उसने रात में कई लोगों को फोन किया था। कुछ कॉल तो कई मिनट तक चली थीं। इनमें से एक नंबर शाहरुख खान का था, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    कॉल रिकॉर्ड से खुलासा

    इसके बाद पुलिस ने शाहरुख के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने बार-बार कॉल की थी। उनमें से एक नंबर 20 वर्षीय मोइनुद्दीन खान की थी। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया। खान ने मान लिया कि वह, शाहरुख और एक अन्य साथी के साथ हत्या में शामिल था। पुलिस को पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे। वे चौहान से छुटकारा पाना चाहते थे, क्योंकि वह शराबी था। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

    हत्या की साजिश

    पुलिस के अनुसार, रंजू और शाहरुख का अफेयर चल रहा था। वे दोनों चंद्रशेखर चौहान से परेशान थे, क्योंकि वह शराब बहुत पीता था। इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रंजू और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। (Affair with Shahrukh Khan, put her husband to death)

  • Mumbai: मालाड़ और गोरेगांव के बीच बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

    Mumbai: मालाड़ और गोरेगांव के बीच बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

    दो पत्नियों वाला रिक्शा ड्राईवर निकला बच्चा चोर। रोड़ किनारे सोते हुए परिवार से डेढ़ महीने का बच्चा चोरी कर फरार निकला मालवनी का रिक्शावाला। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार को किया गिरफ्तार। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    मुम्बई: गोरेगांव पूर्व एक्सप्रेस हाईवे के नजदीक वनराई पुलिस ने एक बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। गैंग ने 5 लाख में डेढ़ महीने के मासूम को बेचने का मंसूबा बनाया था। गोरेगांव पूर्व से मालाड़ पश्चिम के मालवनी का बच्चा चोर गैंग का कनेक्शन पुलिस ने आखिरकार समय रहते सुलझा ही लिया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    बंजारे का बच्चा गायब

    पिछले कुछ दिनों से वनराई पुलिस मासूम के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। गुजरात से कुछ बंजारे समाज के लोग त्योहारी सीज़न के लिए अपने कारोबार को लेकर मुम्बई आए हुए थे। दिनभर अपना कारोबार करते और रात को सड़क किनारे अपने परिवार के साथ सो जाते। अचानक 2 मार्च की सुबह करीब 4 बजे उनका सोया हुआ डेढ़ माह का बच्चा गायब हो गया। गुजरात का बंजारा परिवार वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास खिलौने बेचने का काम करता है। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    मालवनी का ऑटो रिक्शा

    वनराई थाने में बंजारा परिवार ने बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुम्बई परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में 6 टीम बनाई गई। टीम ने अलग अलग एंगल से जांच शुरू किया। इस बीच पुलिस ने करीब 11 हजार ऑटो रिक्शा की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक ऑटो रिक्शा चालक पर संदेह हुआ। गोरेगांव पूर्व के घटनास्थल से मालाड़ पश्चिम के मालवानी की तरफ ऑटो रिक्शा के जाने की जानकारी पुलिस को मिली। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    चौकाने वाला खुलासा

    जांच पड़ताल के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी राजू मोरे की पहली पत्नी मंगल मोरे और दूसरी पत्नी फातिमा शेख है। मंगल मोरे को बच्चा नहीं हो रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कुछ दिन पहले ही ऑटो चालक के घर नन्हा बच्चा आया हुआ है। इसके पहले राजू की पत्नी बच्चे को गोद लेने का आग्रह कर रही थी। लेकिन गोद लेने की प्रक्रिया में ज्यादा पैसे लगते हैं। इसलिए पहली पत्नी के आग्रह पर राजू ने सड़क किनारे बच्चा चुराने का फैसला किया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    बच्चे का सौदा

    दूसरी पत्नी फातिमा शेख ने चोरी के बच्चे को 5 लाख रुपये में देने का वादा किया था। राजू मोरे ने बच्चा चुराने से पहले 3 दिन तक वनराई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घटनास्थल का रेकी किया। गुजरात के बंजारा परिवार के बच्चे पर राजू की नजर पड़ी। ऑटो रिक्शा की मदद से बच्चा चुराकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार गुजरात से रमजान के महीने में खिलौना और गुब्बारा बेचने के लिये मुंबई आया हुआ था। डेढ़ महीने का बच्चा मां के साथ सोया हुआ था। रिक्शा चालक मां के आंचल से बच्चे को छीनकर फरार हो गया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

  • सरकार अब SRA के तहत पति और पत्नी दोनों के नाम करेगी रजिस्ट्री

    सरकार अब SRA के तहत पति और पत्नी दोनों के नाम करेगी रजिस्ट्री

    मुम्बई में अब SRA स्कीम के तहत मिलने वाले घर की रजिस्ट्री में पति और पत्नी दोनों के नाम होंगे दर्ज। सभी सहकारी गृह निर्माण संस्थान को भी आदेश दिया गया है। इसके अलावा मुम्बई में अटके हुए एसआरए जल्द होंगे पूरे। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    मुम्बई: महाराष्ट्र सरकार की ओर से झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण (SRA) के तहत चलाए जाने वाली स्कीम में घर आवंटन को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर का ऐलान किया है। राज्य में महिला सशक्तिकरण को लेकर एसआरए योजना के तहत आवंटित घरों पर अब परिवार के मुखिया के अलावा महिला यानी पत्नी का भी नाम दर्ज किया जाएगा। सरकारी दस्तावेजों में महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला किया गया है। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    दोनों के नाम हागा फ़्लैट अलॉट

    एसआरए ने महिलाओं में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए घरों को पति-पत्नी दोनों के नाम पर अलॉटमेंट लेटर देने का फैसला किया है। अब तक SRA योजना के घर परिवार के मुखिया के तौर पर केवल पति के नाम पर ही अलॉट होते हैं। वहीं, पति की मौत के बाद घर अपने नाम कराने में महिलाओं को कई कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने और उनकी अड़चनों को दूर करने के लिए SRA ने घर का मालिकाना हक पुरुष के साथ ही महिला को भी देने का फैसला किया है। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    दोनों की होगी सोसायटी मे सदस्यता

    सभी सक्षम प्राधिकारी पात्रता सूची में पति और पत्नी दोनों का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। वहीं, घर अलॉट करते वक्त भी अलॉटमेंट लेटर पर पति के साथ पत्नी का भी नाम होगा। सभी सहकारी गृह निर्माण संस्थान को भी संयुक्त सदस्य के तौर पर पति और पत्नी दोनों को सदस्यता देने का आदेश दिया गया है। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    क्या थी समस्या ?

    कई बार SRA प्रॉजेक्ट पूरा होने से पहले ही पति की मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार के अन्य सदस्यों को घर प्राप्त करने में काफी कानूनी अड़चनों से जूझना पड़ता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए ही मालिकाना हक पति के साथ पत्नी को भी देने का फैसला किया गया है। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    अटके हुए प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे

    राज्य सरकार ने म्हाडा को एसआरए के 17 अटके प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का काम सौंपा है। जिन प्रोजेक्ट्स में स्थानीय नागरिकों की पात्रता तय करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि एसआरए की तरफ से एलओआई प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर जल्द आमंत्रित किए जा सकें। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)

    25 हजार घरों का निर्माण

    म्हाडा को गोरेगांव, बांद्रा, कुर्ला, बोरीवली और दहिसर परिसर के एसआरए के अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने हैं। इसके लिए म्हाडा को करीब 25 हजार घरों का निर्माण करना होगा। 25 हजार घरों में से स्थानीय पात्र परिवारों को बसाने के बाद भी म्हाडा को बिक्री के लिए 15 हजार से अधिक घर मिलने की उम्मीद है। (Government will now do registry in the name of both husband and wife under SRA)