Tag: Crime News

  • इन्वेस्टर द्वारा आत्महत्या करने के बाद बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज

    इन्वेस्टर द्वारा आत्महत्या करने के बाद बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज

    55 वर्षीय व्यवसायी दिलीप सेठ ने 26 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और भारत गाला को दोषी ठहराते हुए एक सूसाइड नोट छोड़ा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मलाड पुलिस स्टेशन में अरिहंत बिल्डर एंड डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 55 वर्षीय इन्वेस्टर दिलीप सेठ ने 26 फरवरी को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और भारत गाला को दोषी ठहराते हुए एक सूसाइड नोट छोड़ा। पुलिस ने इंवेस्टिंगेशन के बाद भारत गाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    बयान के मुताबिक, सेठ ने गाला के प्रोजेक्ट में 1 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन बदले में उन्हें कोई ब्याज नहीं मिला और न ही कोई फ्लैट मिला। सेठ की पत्नी 54 वर्षीय पूजा सेठ ने पिछले शनिवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, सेठ ने मलाड (पश्चिम) के नडियाडवाला कॉलोनी, नंबर 2 में अपने फ्लैट में रस्सी से फांसी लगा ली।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सन् 2018-19 में सेठ और उनकी पत्नी ने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मीरा रोड (पूर्व) से जाने का फैसला किया। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने सेठ को मलाड (पश्चिम) में अरिहंत बिल्डर एंड डेवलपर्स के मालिक गाला से मिलवाया। गाला ने सेठ को बताया, कि उन्हें संतोष अपार्टमेंट, नाडियाडवाला कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए फायनेंस की जरूरत है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/07/zakir-coms-dream-came-true-it-became-infamous

    आत्महत्या क्यूं की ?

    जनवरी 2020 में, गाला और उनके बेटे अभि ने सेठ के घर का दौरा किया, और सेठ से 25 लाख रुपये लिए, यह दावा करते हुए कि किसी अन्य व्यक्ति को भुगतान करने के लिए पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि इस राशि को भविष्य के निवेश के विरुद्ध समायोजित किया जाएगा। अपना मीरा रोड का फ्लैट बेचने के बाद, सेठ ने गाला के प्रोजेक्ट में एक्ट्रा 75 लाख रुपये का निवेश किया। गाला ने निवेश के लिए सुरक्षा के रूप में सेठ को संतोष अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 1002 के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी।

    आत्महत्या,
    बिल्डिंग प्रोजेक्ट की फाइल तस्वीर

    फरवरी और मार्च 2020 के बीच, गाला ने सेठ को 1 करोड़ रुपये पर ब्याज का भुगतान किया। हालाँकि, कोरोना कल की मंदी के कारण, गाला का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ और उसने सेठ को ब्याज देना बंद कर दिया। कुछ महीने बाद, गाला ने सेठ के नाम पर एक निर्माणाधीन फ्लैट पंजीकृत किया, और छह महीने के भीतर पूरा होने का वादा किया।

    2022 में कई ग्राहकों ने गाला के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत ने गाला को अक्टूबर 2023 तक फ्लैटों का कब्जा सौंपने का निर्देश दिया था, लेकिन गाला ऐसा करने में विफल रहा। सेठ नियमित रूप से फ्लैट के बारे में पूछताछ करता था और हर बार गाला सिर्फ आश्वासन ही दिया करता था।

    Live video on indian fasttrack news channel

    फायनांशियल प्रोब्लम का सामना करते हुए, सेठ और उनका परिवार 42,000 रुपये का भुगतान करके किराए के फ्लैट में रहते थे। बाद में वे मलाड (पश्चिम) में एक छोटे से फ्लैट में चले गए। 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे सेठ यह कहकर घर से निकला कि वह ऑफिस जा रहा है। उनके परिवार को बाद में पता चला कि उन्होंने संतोष अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके मोबाइल से सात अलग-अलग नोट्स मिले। एक में उन्होंने अपनी समस्याओं के लिए गाला को जिम्मेदार ठहराया है।

  • कांदीवली में पैसों के लिए ज्वेलर्स पर प्राण घातक हमला

    कांदीवली में पैसों के लिए ज्वेलर्स पर प्राण घातक हमला

    2 करोड़ रुपये की लेनदेन को लेकर कांदीवली पश्चिम, मथुरादास रोड़ स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर प्राण घातक हमला। आरोपी गिरफ्तार ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांदीवली पश्चिम के मथुरादास रोड़ स्थित प्रितम ज्वेलर्स की दुकान मालिक पर पैसों की लेनदेन को लेकर पलंबिग पाना से प्राण घातक हमला के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। दुकान के पूराने मालिक 49 वर्षीय प्रविण मकवाना ने दुकान के नए मालिक 45 वर्षीय विकास बाफना पर 2 करोड़ रुपये की मांग करते हुए हमला कर दिया। कांदीवली पुलिस ने धारा 307 के तहत किया गिरफ्तार। गनीमत रही की हमले के वक्त पलंबिग का पाना कपडे की थैली में लपेटा हुआ था। अन्यथा मौके पर दुकान मालिक की जान भी जा सकती थी।

    Kandivali pritam jewelery shop News on Indian fasttrack news channel

    कांदीवली में ज्वेलर्स की दुकान पर हमला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर रामनाथ गणोरे घटना स्थल पर आरोपी के फरार होने से पहले पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रविण मकवाना की पहले यहां मिठाई की दुकान हुआ करती थी। सूत्रों के मुताबिक दुकान की लेनदेन में 2 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिए आरोपी आया हुआ था।

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/13/why-is-there-no-legal-action-against-running-the-hospital-illegally

    कोरोना काल में मंदी के चलते मकवाना ने दुकान विकास बाफना को सन् 2021 में बेच दिया। जिसमें ख़रीदी-बिक्री के पैपर बनाकर पैसों का भुगतान किया गया। लेकिन दुकान का ट्रांसफर अभी तक नहीं होने की वजह से 2 करोड़ रुपये का लेन-देन बाकी रहा। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं पैसों को लेकर इन दोनों के बीच हमेशा कहा सूनी होती थी। शनिवार लगभग 11 बजे के आसपास आरोपी ने दुकान में घुस कर विकास बाफना के सर पर पलंबिग पाना के जरिये हमला कर दिया। ज्वेलर्स दुकान के मालिक विकास बाफना के सर पर तीन जगह चोट लगी जिसका शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    कांदीवली,
    Live video on indian fasttrack news channel
  • ज़ाकिर डॉट कॉम का सपना हुआ साकार, बन गया कुख्यात

    ज़ाकिर डॉट कॉम का सपना हुआ साकार, बन गया कुख्यात

    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में खुद को क्राईम की दुनिया का शहनशा कहलाने वाले ज़ाकिर डॉट कॉम का सपना माननीय उच्च न्यायालय ने साकार करते हुए उसे और उसके दोनों बेटों को जमानत देने से मना कर दिया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके में लोगों को डरा-धमका कर फिरौती के पैसे वसूली करने वाले मकोका के तहत हफ्ता वसूली में गिरफ्तार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के साथ फोटो खिंचवाने वाले फरार जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कई जगहों पर तलाशी कर दबिश दे रही है। दूसरी तरफ अपराधियों के वकील अंतरिम जमानत के लिए न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन ज़ाकिर और उसके दोनों बेटों के क्रिमिनल रिकार्ड को देखते हुए पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और अब बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    ज़ाकिर डॉट कॉम का सपना..

    बता दें, कि ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में लगातार अपराधिक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद इलाके में दहशत फैला कर हफ्ता वसूली यानी पैसों की फिरौती वसूल किया करते थे। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज कुल दो अपराधिक मामलों में ये तीनों बाप और बेटे फरार चल रहे हैं। 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    Live video on indian fasttrack news channel

    वहीं इसके पहले शिकायत में इन तीनों आरोपियों ने 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं। दोनों ही मामलों में पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल-पे के जरिए पीड़ितों को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है। फरियादी युनूस सोहेल शेख के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की जानकारी पुलिस को मिली है। मालवनी पुलिस घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटों से संबंधित जान-पहचान वालों से पूछताछ कर लगातार दबिश दे रही है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के साथ मेरी तस्वीर नही देखी?

    पैसों की वसूली मे युनूस को कई बार लात घूंसों से पीटा गया है। धारदार चौपर और कोयता गले पर लगाकर पीड़ित को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। ज़ाकिर डॉट कॉम यूनुस को पोस्को कानून के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दिया करता था। ज़ाकिर डॉट कॉम मालवनी के लोगों में खुद को क्राईम की दुनिया का शहनशा कहलवाया करता था। पीड़ितों को जाकिर ने वसूली में कहा करता था, कि “मेरे को हफ्ता देता रहेगा, तो तेरे काम में पुलिस, BMC या एरिये का कोई भी छपरी रुकावट नहीं डालेगा। मेरा नाम आते ही सब पीछे हट जाऐंगे। तुझे प्रोटेक्शन देने के लिए ही प्रोटेक्शन मनी लेता हूँ। मालवनी में क्राइम की दुनिया का शहनशा है ज़ाकिर डॉट कॉम क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार मकोका के तहत हफ्ता वसूली में गिरफ्तार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के साथ मेरी तस्वीर नही देखी?” (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/01/interim-bail-petition-rejected-arrest-to-be-made-soon

    बता दें, कि लोगों में ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों को लेकर काफी भय का माहौल बना हुआ है। कारण ज़ाकिर डॉट कॉम पुलिस की मुखबिरी किया करता था और इसी को अपनी आमदनी का जरिया बनाया हुआ था। साथ ही इसके पास कई ऐसी महिलाए, लड़कियां और कम उम्र के बच्चे है जो पैसों के लिए पोक्सो जैसा संघीन झूठा पुलिस मुकदमा दर्ज करने में इसका साथ दिया करते थे। ऐसे फिरौती की रकम नहीं देने वाले कई लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में झूठे केस दर्ज कर लोगों की जिन्दगी बरबाद करने का ज़ाकिर डॉट कॉम को जानने वालों का कहना है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    बता दें, कि 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकियां दे रहे है। सलीम और उसका परिवार ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है। पीड़ित मालवनी पुलिस पर भरोसा करते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    जाकिर,
    मलाड के मालवनी इलाके से फरार बाप और दोनों बेटों की तस्वीर

    क्या है मामला?

    दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में मकान बनाने और मकान की रिपेयरिंग का काम करते हैं। ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की तर्ज पर गुंडागर्दी करते हुए मकान के काम में रूकावट पैदा करने, लड़कियों और बच्चों के माध्यम से झूठी पुलिस केस में गिरफ्तार कराने की धमकी देकर हफ्ता वसूली करते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

  • Mumbai: कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का खुला खेल

    Mumbai: कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का खुला खेल

    • मनपा आर/दक्षिण विभाग व स्थानीय पुलिस की मिली भगत से मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू लैंड जेहाद के तहत गरीब विधवा की जमीन हड़पकर कर रहा है अवैध निर्माण
    • शेख के गुंडो की स्थानीय जनों में दहशत

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई-
    लव-जेहाद के मामले जहां पूरी तरह चर्चा में है तथा उसका समाधान निकालने की कोशिश शासन/प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं महानगर मुंबई के कांदिवली पश्चिम में “लैंड जेहाद” का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें एक गरीब 75 वर्षीय विधवा चंद्रावती राजाराम शर्मा के घर में घुसकर 40 से 50 मुस्लिम बदमाशों द्वारा जमीन कब्ज़े का खेल प्रकाशित हो रहा है। पीड़ित परिवार की कांदिवली गांव स्थित 595.2 वर्ग मीटर जमीन को स्थानिक गुंडे मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू और फिरोज शेख द्वारा हड़पने व उसपर अवैध निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

    कांदीवली में “लैंड जेहाद” ..

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कांदिवली पश्चिम स्थित महाराष्ट्र नगर, एमजी रोड, आर.एन.ए. कॉम्प्लेक्स के सामने शर्मा कंपाउंड में लगभग 595.2 वर्ग मीटर के भूखंड पर “लैंड जेहाद” के तहत मोइनुद्दीन शेख और फिरोज शेख जबरन कब्जा कर मनपा आर/दक्षिण एवं स्थानी पुलिस की मदद से अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायतों के उपरांत भी मनपा आर/दक्षिण के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिरोज शेख मोइनुद्दीन का भांजा बताया जाता है। उक्त भूखंड गांव-कांदिवली, तालुका-बोरीवली, उत्तर मुंबई उपजिला के अंतर्गत 595.2 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का गरीब विधवा चंद्रावती राजाराम शर्मा के मालिकाना अधिकार की जमीन है।

    मनपा आर/ दक्षिण विभाग क्यों है खामोश?

    यद्यपि कि शिकायतों के बाद मनपा आर/दक्षिण द्वारा 354 ए के अंतर्गत निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस नंबर (RS/DO1RS/020/354(mmc) Act/RS41 नं. 1) दिनांक- 05/02/2024 Ref.No. 183193 दिया गया है। मुंबई मनपा अधिनियम 1888 के अंतर्गत अधिनियम 351, 352, 352-ए और 354-ए में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर उक्त अवैध निर्माण की जांच कर दोषी व्यक्तियों को दंडित करने एवं अवैध निर्माण को रोकने का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद भी मनपा अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के चलते कोई कार्रवाई नहीं की है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/20/r-south-department-of-pura-municipal-corporation-involved-in-illegal-construction
    इससे संबंधित पहली खबर:-

    शिकायतकर्ताओं का कहना है, कि मोइनुद्दीन शेख ने डी.ओ. अभय जगताप को मुंह मांगी कीमत देकर अपने भांजे फिरोज शेख के नाम उक्त नोटिस मनपा द्वारा दिलवाया है। इससे यह साफ जाहिर है, कि मोइनुद्दीन शेख की अवैध निर्माण को मानपा अधिकारियों का अर्थ पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। पुलिस भी मोइनुद्दीन शेख की गुंडागर्दी की शिकायत पर कार्रवाई न करके उसे अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देती है। मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू जबरदस्ती कब्जे करने के लिए गुंडो की एक फौज पाले हुए हैं। जिसके द्वारा वह स्थानीय जनों को धमकियां दिलवाने, गाली-गलौज करने व डराने तथा मारपीट करने का काम करता है।

    मोइनुद्दीन शेख उर्फ मामू पुलिस का हम खास व खबरी बताया जाता है। साथ ही इलाके के सबसे बड़े एसआरए प्रोजेक्ट डेवेलपर “रूपारेल” से जुड़ा होने की वजह से मामू के विरुद्ध आने वाली शिकायतों को स्थानीय पुलिस दर्ज ही नहीं करती। किसी तरह यदि दर्ज भी कर ली, तो कार्रवाई करने में टालमटोल करती रहती है। शिकायतकर्ता गरीब विधवा ने मनपा एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपनी जमीन वापस दिलवाने तथा अपने परिवार को संरक्षण प्रदान किए जाने की गुहार की है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • फिर एक बार ज़ाकिर डॉट कॉम & बदमाश फैमिली के खिलाफ दूसरा FIR दर्ज

    फिर एक बार ज़ाकिर डॉट कॉम & बदमाश फैमिली के खिलाफ दूसरा FIR दर्ज

    जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटों के खिलाफ लगातार मालवनी पुलिस थाने में FIR दर्ज हो रहे हैं। इनकी हफ़्ता वसूली के खिलाफ लोग पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालवनी पुलिस थाने में हफ्ता वसूली के खिलाफ पीड़ित सलीम गौस शेख के FIR में फरार आरोपी जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद को दिंडोशी सत्र न्यायालय की ओर से अंतरिम जमानत की याचिका रद्द करते हुए हाईकोर्ट में अपील के लिए समय देने से भी मना कर दिया। वहीं मालवनी पुलिस थाने में ताज़ा गु.र.क्र. 0308/2024 में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 383, 384, 506(2), 323, 504, 506, 120 (B) के तहत FIR दर्ज हो गया है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मंगलवार 5 मार्च को दर्ज ताज़ा मामले के मुताबिक, 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक पीड़ित व्यक्ति के पास 9 लाख एक हजार 499 रुपये जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद ने वसूल कर लिया है। फरियादी के मुताबिक, पैसों की वसूली मे युनूस को कई बार लात घूंसों से पीटा गया। धारदार चौपर और कोयता गले पर लगाकर पीड़ित को पैसे नहीं देते पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। यहां तक, कि फिरौती की रकम में 1 लाख 21 हज़ार 499 रुपये गूगल-पे के जरिये वसूला गया है। शिकायत में फरियादी ने बताया, कि ज़ाकिर डॉट कॉम द्वारा उसे पोस्को कानून के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया करता था।  (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/01/interim-bail-petition-rejected-arrest-to-be-made-soon

    ज़ाकिर डॉट कॉम & बदमाश फैमिली

    बता दें, कि लोगों में इसको लेकर काफी भय बना हुआ है। एक तो ज़ाकिर डॉट कॉम पुलिस की मुखबिरी कर अपनी आमदनी का जरिया बना लिया था। साथ ही इसके पास कई ऐसी महिलाए, लड़कियां और कम उम्र के बच्चे है जो पैसों के लिए पोक्सो जैसा संघीन झूठा पुलिस मुकदमा दर्ज करने में इसका साथ दिया करते थे। ऐसे कई लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में झूठे केस दर्ज कर लोगों की जिन्दगी बरबाद करने का जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम को जानने वालों का कहना है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    इसके पहले ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों ने मिलकर लगातार 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल-पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। तो वहीं अब और एक ताज़ा मामला सामने आया है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    ज़ाकिर,
    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार एवं मकोका के तहत जेल में बंद सलीम फ्रूट के साथ मालवणी के अमजद रेडकर और मालाड़ पूर्व, पठानवाडी के पापा के साथ ज़ाकिर डॉट कॉम की फाइल तस्वीर

    बता दें, कि 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख का मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकियां दे रहे है। सलीम और उसका परिवार ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है। पीड़ित मालवनी पुलिस पर भरोसा करते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    क्या है पूरा मामला?

    दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में मकान बनाने और रिपेयरिंग का काम करते हैं। ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद गुंडागर्दी करते हुए काम में रूकावट पैदा करने, लड़कियों और बच्चों के जरिये झूठी पुलिस केस में गिरफ्तार कराने की धमकी देकर हफ्ता वसूली करते थे। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    Live video on indian fasttrack news channel

    सूचना देने की अपील..

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कि जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कई जगहों की तलाशी और दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस को कोई भी सूराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की है। कहा कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। इलाके से क्राईम को खत्म करने में पुलिस की मदद करें, मुंबई पुलिस हमेशा आप के साथ है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

  • उत्तर प्रदेश में योगी का नारा.. महिलाएं बेसहारा.

    उत्तर प्रदेश में योगी का नारा.. महिलाएं बेसहारा.

    Live video on indian fasttrack news channel

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अराजकता की नई तस्वीर सामने आ रही है। योगी जी के राज में यहां अवैध रूप से जमीन कब्जा करने के लिए वकीलों को गुंडागर्दी करते विडियो रिकार्ड किया गया। महिलाओं की सुरक्षा चोरी लेकर पुलिस प्रशासन निकम्मी साबित हुई। (Yogi’s slogan in Uttar Pradesh is women are destitute)

    वी.बी. माणिक
    उत्तर प्रदेश/प्रयागराज
    – अब योगी जी का महिलाओ की सुरक्षा का नारा खोखला साबित होता जा रहा है। महिलाएं अपने घर मे भी सुरक्षित नहीं रह गयी है। कल प्रयागराज के गंगापार सरायइनायत के रेठिया गाँव में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने के लिए गुंडों और वकीलों के करीब 25 से 30 लोग एक सोनी परिवार के घर मे घुसकर महिलाओ और बच्चों के साथ अश्लील हरकत और जमकर मारपीट किया। इसकी जानकारी सरायइनायत थाने के थानाध्यक्ष पंकज राय को दिया गया। जिस पर अभी तक कोई भी केस दर्ज नही किया गया और न ही घटना स्थल पर पुलिस गयी। (Uttar Pradesh prayagraaj yogi news)

    इस विषय पर पुलिस के कमिश्नर रोनित शर्मा को फोन किया गया तो शर्मा ने फोन नही उठाया। एसपी गंगापार अभिषेक भारती ने फोन पर कार्रवाई का आश्वसन देकर मौन हो गए। लेकिन कार्रवाई कुछ नही किया। इसके बाद डीजी लखनऊ को फोन किया तो फोन नही उठाया। कल पूरे दिन प्रयाराज जिला कचहरी में हड़ताल जारी रहा। वकीलों में दो ग्रुप हो गया था। (Uttar Pradesh prayagraaj yogi news)

    योगी,
    पुलिस थाने के बाहर न्याय के लिए इंतजार करता पीड़ित परिवार की तस्वीर

    योगी आदित्य के राज में अराजकता का माहौल

    अब उत्तरप्रदेश में वकील वकालत कम गुंडागर्दी ज्यादा करने लगे है। क्योंकि प्रशासन इन गुंडों पर कार्रवाई करने से डरता है। योगी महिलाओ की सुरक्षा और भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात करते है। पर यहां पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय लापरवाह निर्लज्ज और कामचोर है। केवल लोगों से अवैध वसूली में व्यस्त रहता है। योगी का शिकायत सेल भी पूरी तरह निष्क्रिय है। योगी सरकार को भी अखिलेश सरकार की हवा लगी है। यहां गुंडा राज कायम है। यहां महिलाओ को अकेले घर मे छोड़ने लायक नही है। क्योंकि कब गुंडे घर मे घुस जाएंगे इसकी कोई गारंटी नही है। (Uttar Pradesh prayagraaj yogi news)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/26/mumbai-firing-in-malad-east-dindoshi-area

    एसीपी थरवई सीपी सिंह तो पूरा लापरवाह है। ऐसा लगता है, कि ये केवल पुलिस विभाग में वसूली के लिए भर्ती हुआ है। दूसरी ओर प्रयागराज के जिला कचहरी में वकील कम वकील के भेष में गुंडे माफिया और वसूली मास्टर ज्यादा है। इस पर उच्चन्यायालय उत्तरप्रदेश कब संज्ञान लेगा ? कब इनका रजिस्ट्रेशन नंबर रदद् करेगा ? न्यायपालिका का डर धीरे धीरे कम होता जा रहा है। पुलिस फर्जी केस बनाने में ज्यादा व्यस्त है। गरीब और मध्य्यम वर्ग के लोगो को अब योगी राज में न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। लोगो मे भारी भय व्याप्त है। पीड़ित परिवार केस दर्ज करने को लेकर समय का इंतजार कर रहा है। (Uttar Pradesh prayagraaj yogi news)

  • अंतरिम जमानत की याचिका हुई रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी- मालवनी पुलिस

    अंतरिम जमानत की याचिका हुई रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी- मालवनी पुलिस

    मालवनी पुलिस के फरार आरोपी जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद को दिंडोशी सत्र न्यायालय की ओर से अंतरिम जमानत की याचिका रद्द करते हुए हाईकोर्ट में अपील के लिए समय देने से भी मना कर दिया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालवनी के इलाके में लोगों से खुद को क्राईम की दुनिया का शहनशा कहलाने वाले ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों की अंतरिम जमानत याचिका को दिंडोशी सत्र न्यायालय ने खारिज करते हुए हाईकोर्ट में अपील के लिए समय देने से भी मना कर दिया है। मामला लोगों को डरा-धमका कर पैसों की फिरौती मांगने का है। साथ ही फरियादी को मुकदमा दर्ज होने के बाद से धमकाने की भी जानकारियां प्राप्त हो रही है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवनी पुलिस थाने मे दर्ज शिकायत के मुताबिक ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों ने मिलकर लगातार 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    रिप्लाई जरूर मिलेगा- ज़ाकिर डॉट कॉम

    मुकदमा दर्ज होने के बाद से जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकाने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। मोबाइल फोन के जरिये ज़ाकिर डॉट कॉम ने पीड़ित को कहा, “वक्त-वक्त की बात है, तेरे को रिप्लाई जरूर मिलेगा।” पीड़ित पक्ष ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है। पीड़ित मालवनी पुलिस पर भरोसा करते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    क्या है मामला?

    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में पीड़ित सलीम गौस शेख मकान बनाने और रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके काम में रूकावट पैदा करने की धमकी देकर पीड़ित के पास से लगातार पैसों की डिमांड किया करते थे। पीड़ित की कमाई हो या न हो इन लोगों को हफ़्ता देना पड़ता था। पीड़ित इसलिए भी जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम से डरता था क्यों की ज़ाकिर डॉट कॉम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामला दर्ज है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवानी पुलिस स्टेशन की फाइल तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    खबरी लाल बना क्रिमिनल …

    इलाके के लोगों ने यह भी बताया, कि एक व्यक्ति की जान लेने की जाकिर डॉट कॉम ने कोशिश की थी। जिसमें ज़ाकिर डॉट कॉम जेल की हवा भी खा चुका है। ज़ाकिर डॉट कॉम पुलिस की मुखबिरी किया करता था। इसके चलते बाद में पुलिस केस से अपना नाम हटाने में कामयाब हो गया। इसके बाद से ही ज़ाकिर डॉट कॉम खुद को मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा मानने लगा है। लेकिन ज़ाकिर डॉट कॉम की हकीकत पुलिस अधिकारियों के सामने आने लगी जिसके बाद से इस खबरी लाल की पुलिस वालो के आगे चलनी बंद हो गई, तो अब ये लोगों को अपने झांसे में लेकर डरा धमका कर हफ्ता वसूली करता है। लोग यह भी कहते हैं, कि अपना अपराधिक रिकार्ड बनाने के लिए ही ज़ाकिर डॉट कॉम ने अपने दोनों लड़को को साथ में ले लिया है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि गु.र.क्र. 0251/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 120 (ब), 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि फिरौती में आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पैसों की वसूली की है। इससे साफ पता चलता है, कि आरोपियों को कानून का बिलकुल भी भय नहीं है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    Live video on indian fasttrack news channel

    सूचना देने की अपील..

    अंतरिम जमानत की याचिका रद्द होने के बाद गिरफ्तारी को लेकर पूछें जाने पर पुलिस ने कहा, कि अब तक मिली सूचना पर कई जगह दबिश दी गई है। लेकिन पुलिस को कोई भी सूराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने लोगों से जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के बारे में सूचना देने की अपील की है। कहा कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। इलाके से क्राईम को खत्म करने में पुलिस की मदद करें, मुंबई पुलिस हमेशा आप के साथ है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

  • Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    मुंबई के मालाड़ पूर्व दिंडोशी की ऊंची इमारतों से गोलियों की आवाजें, नशे में धुत लायसेंसी रिवॉल्वर का फायरिंग के लिए इस्तेमाल, पुलिस ने किया हिरासत। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सिलसिलेवार गोलियां चलीं दिंडोशी क्षेत्र में एक ऊंची इमारत से, पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया का देते हुए हिरासत में लिया। जहां रंजन नामक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर खिड़की से हवा में लगातार फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पाया गया था। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    मुंबई के दिंडोशी में फायरिंग ..

    मालाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इरफान इब्राहीम शेख से मिली जानकारी के मुताबिक, लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग मामलें में राजू रंजन नामक एक व्यक्ति की पहचान हुई है। जिसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने कमरे से कई राउंड फायरिंग की जिसकी आवाजें खिड़की से आ रही थी। इससे सोसायटी के लोगों में घबराहट का माहौल फैल गया।  (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    फायरिंग,

    इसे भी पढ़े:- सालाना 15 करोड़ का कारोबार और सरकार को ठेंगा

    पुलिस ने बताया कि राजू रंजन घटना के दौरान
    शराब के नशे में लग रहा था। गोलीबारी के बाद, उसे पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां वह देर रात तक उत्पात मचाता रहा। फिलहाल राजू रंजन पुलिस के पास है, आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।  (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    Live video news on Indian fasttrack news channel 3
  • मुंबई और ठाणे से मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

    मुंबई और ठाणे से मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

    मुंबई और ठाणे से चोरी के 10 मोटर साइकिल के साथ 3 आरोपियों को बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार। लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये के मोटर बाईक पुलिस ने किए बरामद।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली पुलिस ने 10 विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज़ चोरी के मोटर साइकिल कै साथ कांदीवली और बोरीवली के रहने वाले 3 चोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद चोरी के 10 मोटर साइकिल की बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये आंकी जा रही है। इनके खिलाफ पहले से मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 36 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद मधुकर सावंत ने बताया, कि 17 फरवरी की रात क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक इंद्रजीत पाटील की निगरानी में गश्त कर रहे पुलिस टीम को देर रात 3 बजे के आसपास 29 वर्षीय मिलिंद मनोहर सावंत, 24 वर्षीय यश दीपक कोठारी, 28 वर्षीय अरविंद राजेन्द्र गडकरी कहीं चोरी करने के इरादे से भटकते हुए देखे गए। इनकी धरपकड़ में कोठारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि मिलिंद और अरविंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, मौके पर इस्तेमाल एक्टिवा मोटर साइकिल कुरार पुलिस थाने अंतर्गत चोरी की जानकारी मिली। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    मोटर साइकिल चोर हुए गिरफ्तार ..

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया, कि दोनों आरोपियों की पड़ताल के बाद पुलिस को फरार आरोपी दीपक कोठारी को गिरफ्तार करने में 22 फरवरी को कामयाबी मिली। गिरफ्तार दो आरोपी मिलिंद और अरविंद कांदीवली पश्चिम रेणूका नगर के रहने वाले हैं। मिलिंद मनोहर सावंत के खिलाफ मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 19 चोरी के आरोप दर्ज है और अरविंद राजेन्द्र गडकरी के खिलाफ मुंबई के 3 पुलिस थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    मोटर साइकिल,

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    वहीं बोरीवली पश्चिम गोराई के रहने वाले यश दीपक कोठारी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 14 चोरी के आरोप दर्ज है। इनके पास से कुरार, दिंडोशी, वाकोला, बोरीवली, कस्तूरबा, एमआईडीसी, विक्रोली पुलिस थाने अंतर्गत कुल 10 चोरी के मोटर साइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस चोरी के मामले में और अधिक पड़ताल कर रही है, मामले में और भी खुलासे होने की गुंजाइश जताई जा रही है। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

  • भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    • मालवनी के नामचीन व्यक्ति का ओमजी कुमावत के पीछे हाथ।
    • सरकारी दफ्तरों मे हेराफेरी करने में फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर का साथ।
    • पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम, मालवनी का इलाका समुद्र किनारे होने की वजह से कलेक्टर और मैंग्रोवस की जमीन से भरा पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर ओमप्रकाश कुमावत उर्फ ओमजी जैसे भूमाफिया सरकारी जमीन को बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहे है। ओमजी कुमावत के खिलाफ़ कई सरकारी जमीन बेचने मैंग्रोवस को दफ़न करने जैसे अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन ओमजी कुमावत हमेशा से राजकिय पार्टियों का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्तारी से बच जाता है। हालही में इसने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हुआ है उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इसपर विचार करने की जरूरत है।

    भाजपा को मिल सकती है करारी हार ..

    मालवनी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत एक दल-बदलू नेता है। जो कभी कांग्रेस पार्टी के खेमे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। सरकारी जमीनों को गैरकानूनी बेचना और कुछ पैसे खर्च कर गरीब लोगों को राशन बांटते हुए फ़ोटो खिंचवाने के बल बूते ओमजी लगातार असलम शेख से पार्टी टिकट की डिमांड कर रहा था। ओमजी का आचरण देखते हुए असलम शेख ने कभी भी उसके नगरसेवक बनने के ख्वाब का समर्थन नहीं किया। साथ ही इसके गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ हुए पुलिस मुकदमें मे ओमजी कुमावत की कभी भी सहायता नहीं की। फलस्वरूप ओमजी कुमावत पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का ख्वाब ..

    ओमजी,
    चुनावी टिकट की चाह में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओमजी कुमावत की तस्वीर

    लोगों का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी से भी ओमजी कुमावत की चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होगी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होने से पुलिस प्रशासन पर आसानी से दबाव बनाकर अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से ओमजी कुमावत बचने में हमेशा कामयाब हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी जी को इसपर विचार करने की जरूरत है। ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया को साथ में रखने से पार्टी की गरिमा ही धूमिल होगी। जबकि सांसद गोपाल शेट्टी केंद्र के संसद से लेकर आम जनता के बीच साफ़ सुथरे छवि के धनी हैं। कहीं ऐसा न हो, कि ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया के चलते उनकी गरिमा कलंकित हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर मुंबई सांसद की सीट पर करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसी संभावना स्थानिय जनता ने व्यक्त किया है। 

    आप को बता दें, कि ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 488/23 के तहत सरकारी कलेक्टर की जमीन हथियाने का अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस जमीन का कुछ तुकडा प्राईवेट जमीन बताकर राधेश्याम गुप्ता को 80 लाख रुपये में ओमजी कुमावत ने बेच दिया है। राधेश्याम गुप्ता एक साधारण व्यापारी होने के कारण जमीन के कागजातों की हेराफेरी से अंजान रहे। लेकिन जब पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। राधेश्याम गुप्ता के पैसे वापस मांगने पर ओमजी ने पुलिस केस का हवाला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया।

    सरकारी जमीनों का मुआयना करते फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर की तस्वीर

    कौन है फैयाज टक्कर ?

    इसी तरह मालाड़ पश्चिम के मार्वे बीच दरिया पार मनोरी गांव के कुछ लोगों को बहला फुसला कर उनकी जमीन हथिया ली है। ओम जी कुमावत सरकारी जमीन के कागजातों में हेरा फेरी करने के लिए मालवनी के एक नामचीन व्यक्ति के जरिए एक खास व्यक्ति फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर को हमेशा के लिए हायर किया हुआ है। फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर के बारे में आपको बता, दें कि यह सरकारी कलेक्टर, तलाठी और तहसीलदार कार्यालय के छोटे से बड़े अधिकारियों को मैनेज करने में कुख्यात है। फैयाज का कहना है कि सरकारी कागजातों में हेरा फेरी को लेकर कोई भी इसका टक्कर नहीं दे सकता। सरकारी अधिकारी भी इसके टक्कर से मात खा जाते हैं।

    Live Video on indian fasttrack news channel

    कुछ साल पहले मालवनी अंबोजवाडी के पीछे धारवली गांव में जमीन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगने का भी फैयाज टक्कर पर आरोप है। जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने दिंडोशी कोर्ट मे याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मालवनी का नामचीन व्यक्ति सरकारी और प्राईवेट खाली पड़ी जमीनों का पेपर में हेराफेरी कर कब्जा और बेचने में ओमजी कुमावत का पूरा सहयोग करता है। बताया जाता है, कि फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर मालवनी के इसी नामचीन व्यक्ति का खासमखास बंदा है। जो इसी नामचीन व्यक्ति के इशारे पर सरकारी महकमे के चपरासी से अधिकारी तक को पैसों के बल पर खरीदकर सरकारी कागजातों में हेराफेरी करता है। यदि ऐसा होता रहा तो आम जनता का भरोसा शासन प्रशासन से उठ जाएगा।
    पढ़िए अगले अंक में …