Tag: Crime News

  • मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    मुंबई के अंधेरी आरपीएफ ने चलाया ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान

    • ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत अंधेरी आरपीएफ ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में एक को किया गिरफ्तार।
    • लगभग 4 लाख 15 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन हुए चोरी।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुलिस ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में घाटकोपर पूर्व, छेडानगर झोपड़पट्टी के रहने वाले 29 वर्षीय चोर समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, कि चोर के खिलाफ़ लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के कुल 13 मोबाइल फोन चोरी का आरोप है। पुलिस ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत गिरफ्तारी के साथ 12 और भी चोरी के मामलों का खुलासा किया है।

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान ..

    मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 6 जुलाई 2023 से 21 फरवरी 2024 के बीच कुल 4 महंगे मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 1 लाख 32 हज़ार 999 के आसपास है। इसकी गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सीपीडीएस. की टीम गठित कर एसआयपीएफ. पुनीत यादव के नेतृत्व में लोकल ट्रेन में चोरी करने वाले समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी के कुछ मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए है।

    सुरक्षा,

    इसे भी पढ़े:- सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    जांच में पता चला, कि समीर ईशाक मुजिब शेख आदतन चोर है। जिसके खिलाफ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 हजार 500 रुपये के तीन मोबाइल फोन, बोरीवली रेलवे स्टेशन पर 1 लाख 48 हज़ार 799 रुपये के तीन मोबाइल फोन और बोयसर रेलवे स्टेशन पर 94 हज़ार 998 रुपये के सात मोबाइल फोन चोरी के मामले दर्ज है। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के मोबाइल फोन चोरी मामले में आरपीएफ ने चोर को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। अब 13 विभिन्न मोबाइल फोन चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    मालवनी में लोगों को डरा धमका कर पैसों की फिरौती, जबरन वसूली मामले में एक पूरे परिवार के लोगों का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलता किया है। ज़ाकिर डॉट कॉम मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा, ऐसा वह खुद लोगों से कहलवाता है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके में लोगों को डरा धमका कर जबरन पैसा वसूली के मामले में पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। शिकायत के मुताबिक ये बाप और दोनों बेटे मिलकर लगातार 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से अब 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है।

    11 लाख रुपये की जबरन वसूली

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सलीम गौस शेख मालवनी के इलाके में बांधकाम और रूमों की रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके काम में रूकावट पैदा करने की धमकी देकर पीड़ित के पास से लगातार पैसों की डिमांड किया करते थे। पीड़ित की कमाई हो या न हो इन लोगों को हफ़्ता देना पड़ता था। पीड़ित इसलिए भी जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम से डरता था क्यों की ज़ाकिर डॉट कॉम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामला दर्ज है।

    क्राईम की दुनिया का शहनशा ..

    जबरन वसूली,
    ज़ाकिर डॉट कॉम

    इलाके के लोगों ने यह भी बताया, कि एक व्यक्ति की जान लेने की जाकिर डॉट कॉम ने कोशिश की थी। जिसमें ज़ाकिर डॉट कॉम जेल की हवा भी खा चुका है। इसके बाद से ही ज़ाकिर डॉट कॉम खुद को मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा मानने लगा है। कभी ये मुंबई पुलिस का खबरी हुआ करता था। जो समय के चलते इसकी पुलिस वालो के आगे चलनी बंद हो गई, तो अब ये लोगों को अपने झांसे में लेकर डरा धमका कर हफ्ता वसूली करता है। लोग यह भी कहते हैं, कि अपना अपराधिक रिकार्ड बनाने के लिए ही ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दोनों लड़को को साथ में ले लिया है।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि गु.र.क्र. 0251/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 120 (ब), 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि फिरौती में आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पैसों की वसूली की है। इससे साफ पता चलता है, कि आरोपियों को कानून का बिलकुल भी भय नहीं है। साथ ही पुलिस ने कहा, गिरफ्तारी और जांच पूरा होने के बाद इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा सुनाने का हम कोर्ट से दरियाफ्त करने वाले हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों द्वारा जब्त नशीले गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल एक टेम्पो और कार जब्त किया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों ने 374 किलो नशीले गांजे के साथ 36 वर्षीय गोपाल नेटलेकर, 38 वर्षीय शरद पाटील और 28 वर्षीय सुनिल मोहिते को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जो मुंबई में नशेली पदार्थ का सौदा करने के लिए टेम्पो में 274 और स्विफ्ट डिजायर कार में 100 किलों गांजा लेकर शहर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को गांजे के साथ जब्त करने के बाद 28 वर्षीय मुख्य आरोपी सुनिल मोहिते को महाराष्ट्र के जळगावी से गिरफ्तार किया है।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai Cylinder Blast: चेंबूर और मिरारोड में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया, कि नवघर पुलिस थाने अंतर्गत महाराष्ट्र के किसी गांव से नशीले पदार्थ की तस्करी होने की विश्वसनीय सूत्रों से पूर्व सूचना मिली थी। इसको ध्यान मे रखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर उनके मार्गदर्शन में दो गुटों को तैयार किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर, अजित गोंधळी, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल माळी, जगदीप जाधव, शैलेश खेडकर, पुलिस उपनिरीक्षक जालिंद्र लेंबे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश न्यायनिर्गुणै, अशोक भुजबळ, रवींद्र राणे आदि का समावेश रहा।

    पुलिस,

    पुलिस ने क्या कहा ?

    पुलिस ने बताया, कि दोनों टीमों ने मिलकर पहले संदिग्ध स्थल पर जाल बिछाया और जैसे ही टेम्पो और कार से गांजा बरामद हुआ। स्थानीय नवघर पुलिस थाने लेजाकर गांजा तस्करी के आरोपी गोपाल नेटलेकर और शरद पाटील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पूछताछ के बाद आरोपियों ने गांजे के सप्लायर 28 वर्षीय आरोपी सुनिल मोहिते का नाम बताया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को महाराष्ट्र के जळगाव जाकर उसकी गिरफ्तारी करनी पड़ी। पुलिस ने बताया, कि अपराध में इस्तेमाल टेम्पो और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। ज़ब्त दोनों गाडिय़ों की बाजार मूल्यांकन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये का नशीला गांजा और 12 लाख रुपये की क्राईम मे इस्तेमाल गाड़ी कुल 1 करोड़ 24 लाख 20 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है। फिलहाल मामले की और अधिक तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारी कर रहे हैं।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    • मैंग्रोवस को नष्ट करने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • चारकोप पुलिस ने किया मामला दर्ज तो अब मालवणी से मैंग्रोवस को खत्म करने की शुरुआत।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शहर के समुद्र तट पर स्थित मैंग्रोवस के जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। जो पर्यावरण और समुद्री जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मालाड़ पश्चिम, मालवणी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। भूमाफिया ओमजी कुमावत का मकसद बस इस जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर पैसे कमाना है। जब कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मैंग्रोवस के आसपास  50 मीटर की दूरी पर भरनी या अवैध बांधकाम करना कानूनन अपराध है। इसके तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है। ऐसा होते हुए भी यहां जमीन मालिक पवन कुमार अग्रवाल को साथ लेकर भूमाफिया ओमजी कुमावत अग्रवाल की जमीन से सटा मैंग्रोवस पर मिट्टी की भरनी कर सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है।

    ऐसे ही एक मामले में भूमाफिया ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 488/23 के तहत अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ केस दर्ज है। मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर दो महले के गाले बनाकर भूमाफिया ओमजी कुमावत ने करोड़ों रुपयों में बेच दिया है। हर बार पुलिस थाने में केस तो दर्ज किया जाता है लेकिन ओमजी कुमावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता यहां पुलिस प्रशासन कमजोर नज़र आती है। कारण भूमाफिया ओमजी कुमावत पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने में हमेशा कामयाब हो जाता है। इसका खुलासा भूमाफिया ओमजी कुमावत पर दर्ज विभिन्न अपराधिक मामले के बावजूद गिरफ्तारी का न हो पाना साफ दर्शा रहा है।

    बता दे, की ओमजी कुमावत दल बदलू नेता है जो कभी कांग्रेस के खेमे में कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा है। इलेक्शन टिकट की चाह में कांग्रेस से उसे टिकट नहीं मिलने के कारण ओमजी कुमावत ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के शरण में होने से ओमजी कुमावत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा लोगों का कहना है। बोरीवली तहसीलदार के मंडल अधिकारी आशिष पांडुरंग चव्हाण का कहना है, कि इन भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। ओमजी कुमावत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर लगभग 10 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश भी नहीं करती। ऐसे में ओमजी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    शहर के आसपास के मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने से कुछ मुख्य प्रभाव जो निम्नलिखित हैं:

    • जलवायु परिवर्तन: मैंग्रोव के जंगल समुद्री तट के किनारे को स्थायी तापमान, तैराव, और तटीय अपशिष्टों के लिए संरक्षण प्रदान करते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से उदासीनता, जलवायु परिवर्तन, और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • जल-प्रदूषण: मैंग्रोव जंगल समुद्री तट की प्राकृतिक रक्षा प्रदान करते हैं और जल-प्रदूषण को रोकते हैं। उनके नष्ट हो जाने से, जल-प्रदूषण की संभावना बढ़ सकती है, जो समुद्री जीवन को बाधित कर सकता है और मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
    • जीवनसंस्कृति के हानि: मैंग्रोव जंगल विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए आवास का स्थल प्रदान करते हैं और समुद्री जीवन को संभालते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री जीवन और वन्यजीवों की संख्या में कमी हो सकती है, जो जीवनसंस्कृति के लिए हानिकारक हो सकता है।
    • समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षियों की संरक्षा: मैंग्रोव के जंगल उन जीवों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो समुद्री तट पर रहते हैं, जैसे कि समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षी। इनके नष्ट हो जाने से, इन पक्षियों की संरक्षा में कठिनाई हो सकती है।
    मैंग्रोवस,
    दलबदलू राजनीतिक नेता एवं भूमाफिया ओमजी कुमावत की तस्वीर

    इसलिए, मैंग्रोव जंगल के नष्ट हो जाने से समुद्र तट की स्थिति बिगड़ सकती है और समुद्री पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। हाईकोर्ट रिट याचिका क्र. 3246/2004 रूपांतरित जनहित याचिका क्र. 86/2006 दिनांक 6 अक्टूबर 2005 के आदेश में कोर्ट में मैंग्रोवस से 50 मीटर के आसपास विकास काम को नहीं करने का आदेश दिया है जो की भूमाफिया ओमजी कुमावत लगातार न्यायालय के आदेशों को भंग कर रहा है।

    चारकोप पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 498/23 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत 15(1),15(2) के तहत कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें भूमाफिया ओमजी कुमावत ने सरकारी मैंग्रोवस की जमीन से सट कर मिट्टी की भरनी और पत्रे के 25 रूमों का अवैध निर्माण किया था। जो, कि सर्वे नंबर 216नगर भू क्रमांक 4, मौजे मालवणी, चारकोप गांव, कांदीवली पश्चिम, बोरीवली, मुंबई है। इस केस में चारकोप पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की ऐसे स्वाभाविक है कि भूमाफिया के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    अब ओमजी कुमावत उसी मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने, उस जमीन पर मिट्टी गिराकर भरनी करने और अवैध बांधकाम के जरिए रूम बनाकर बेचने के फिराक में भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। बता दें, कि यह वही मैंग्रोवस के जंगल की जमीन है। जो चारकोप कांदीवली से लेकर मालाड़ के मालवनी इलाके तक फैला हुआ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुंबई शहर प्राकृतिक आपदा के चलते तहस नहस हो जाएगा पुलिस प्रशासन को चाहिए की किसी के भी दबाव में न आकर अपराधियों पर सख्ती से पेश आये जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

  • कांदीवली पुलिस ने सरकारी अस्पताल के कर्मचारी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया एक फरार

    कांदीवली पुलिस ने सरकारी अस्पताल के कर्मचारी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया एक फरार

    मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी अस्पताल के कर्मचारी को साथ लेकर खुद को चोट पहुंचा कर झूठा पुलिस मुकदमा दर्ज करने का दाव खेल रहे थे। कांदिवली पुलिस ने अपराध के तहत 5 लोगों का खुलासा किया है, जिसमें एक फरार बताया जा रहा है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदीवली के शताब्दी अस्पताल में खुद की उंगली तोड़कर पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने शताब्दी अस्पताल के 27 वर्षीय कर्मचारी वासू यशवंत ठोंबरे, ऐंबूलंस वाले 37 वर्षीय बाबू निसार सय्यद और 28 वर्षीय समिर इस्तियाक हुसेन के साथ सिक्यूरिटी मालक अब्दुल हमीद खान को गिरफ्तार किया है। साथ ही कांदिवली पुलिस सोसायटी पदाधिकारी शिवबहद्दुर यादव को सरगर्मी से तलाश कर रही, जो कि फरार बताया जा रहा है।

    कांदिवली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने बताया, कि एकता नगर रवि बिल्डर के प्रोजेक्ट की साइट में सोसाइटी और बिल्डर के लोगों के बीच में विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया, सिक्योरिटी का काम करने वाले 32 वर्षीय फरियादी फैजान गुफरान अहमद खान की शिकायत पर गु.र.क्र. 79/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 323, 504, 120(ब) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जो आरोपियों के कहने पर अपनी उंगली तोड़कर बिल्डर के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का षडयंत्र कर रहा था।

    पुलिस,
    मुंबई के कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल की तस्वीर

    पुलिस ने क्या कहा ?

    कांदीवली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड फैजान गुफरान अहमद खान का शताब्दी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान डॉक्टर ने पाया की फैजान के हाथ की छोटी उंगली टूट गई है। लेकिन इसके पहले चेकअप में ऐसा नहीं था, और जब डॉक्टर ने ध्यान से देखा तो उन्हे इंजेक्शन का निशान मिला। जब डॉक्टर ने पूछा, तो तीन लोगों के नाम बता रहा था, कि उन लोगों ने मुझे मारा और मेरी उंगली तोड़ दी। पुलिस केस होने की वजह से डॉक्टर ने तुरंत कांदिवली पुलिस को इसकी जानकारी दी। कांदिवली पुलिस ने जब अपने अंदाज में उससे पूछता शुरू की तो सिक्योरिटी गार्ड फैजान ने सारी हकीकत बयां कर दी।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    उसने कहा, कि सिक्योरिटी के मालिक अब्दुल हमीद खान और शिवबहद्दुर यादव ने बिल्डर के लोगों के खिलाफ ऐसा करने को कहा, जिससे पुलिस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके। उसने बताया, कि बाबू निसार सय्यद और समिर इस्तियाक हुसेन के ऐंबूलंस मे शताब्दी अस्पताल का कर्मचारी वासू यशवंत ठोंबरे ने एक इंजेक्शन लगाया जिससे मेरी उंगली सुन्न हो गई और बाद में उसे तोड़ दिया। पुलिस ने बताया, कि हकीकत जानने के बाद फैजान को फरियादी बनाकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले मे और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल तहकीकात की जा रही है। शताब्दी अस्पताल के डॉक्टर प्रतिभा पाटिल से पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी तरह का जवाब देने से मना कर दिया।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …

    फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर के परिसरों में तलाशी अभियान शुरू …

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – 25 जनवरी, मुंबई पुलिस का आर्थिक अपराध विभाग (EOW) शहर के बिल्डर ललित टेकचंदानी के विभिन्न परिसरों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जिन पर यहां धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।
    एक अधिकारी ने बताया कि टेकचंदानी के आवास के साथ-साथ उनके दफ्तर और शहर में दो अन्य परिसरों पर तलाशी जारी है।
    मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह टेकचंदानी और उनकी पत्नी तथा “सुप्रीम कंस्ट्रक्शन्स” कंपनी के निदेशकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चेंबूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    ग्राहक के साथ बिल्डर ने आनाकानी की तो हो सकती है जेल

    आए दिन शहर में ऐसे मामले, सामने आते रहते हैं, कि फलाना बिल्डर प्रोजेक्ट रोक कर फरार हो गया। उस बिल्डिंग प्रोजेक्ट मे मकान, दुकान खरीदने वालों का पैसा डूब गया। शहर में कई ऐसे बिल्डिंग प्रोजेक्ट किसी कारणों से लटके पड़े हैं। जिसमें पैसा लगाने वाले निवेशक बरबाद हो गए। ऐसे में उन ग्राहकों को पता ही नहीं होता, कि “कहां जाए और किस शिकायत करें?” चेंबूर पुलिस थाने के इस ताजा मामले में मुंबई पुलिस ने लोगों को राहत देने का कार्य किया है।

    बिल्डर के खिलाफ चेंबूर पुलिस थाने के दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने कहा, कि उन्होंने नवी मुंबई के तलोजा में टेकचंदानी की निर्माण परियोजना में 36 लाख रुपये का निवेश किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था, कि परियोजना 2017 तक पूरा हो जाएगा। लेकिन 2016 में निर्माण कार्य अचानक रुक गया। शिकायत में दावा किया गया है, कि सैकड़ों लोगों ने टेकचंदानी की परियोजना में फ्लैट खरीदने के लिए निवेश किया था। लेकिन ना तो ग्राहकों को फ्लैट दिया गया और ना ही उनके पैसा वापस किया लौटाय गया।

     बिल्डर,

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर टेकचंदानी और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और अन्य प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने बताया, “प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू विभाग द्वारा टेकचंदानी और अन्य के खिलाफ मामले में जांच कर रहा है।”

    आपको और अधिक जानकारी देते हुए बता दे, कि ऐसे ही एक और मामले में टेकचंदानी और अन्य लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह नवी मुंबई के तलोजा थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें की गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने नवी मुंबई के खारघर में अपनी कंपनी की आवासीय परियोजना में 160 घर खरीदारों को 44 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mumbai Mira Road Clash: मुंबई से सटे मीरा रोड में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद पुलिस ने यूपी की तर्ज पर नया नगर में दंगाइयों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आदेश ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    Bulldozer Action: मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर का एक्शन हुआ है। योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में भी एक्शन देखने को मिला। 21 जनवरी की रात श्रीराम के झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ये बड़ा एक्शन 48 घंटे के अंदर किया है।

    मीरा रोड में प्रशासन की ओर से ‘अवैध’ निर्माणों को ध्‍वस्‍त किया गया। बड़ी संख्‍या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की गई। इस इलाके में अयोध्‍या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के पहले और बाद में हिंसा देखी गई थी। मौके पर से सामने आए दृश्‍यों में रविवार शाम और सोमवार दोपहर को दो समूहों के लोगों को एक दूसरों पर पत्‍थर फेंकते देखे गए।

    उपद्रवियों पर बुलडोजर एक्शन

    ऐसे निर्माण को तोड़कर समतल बनाने का काम चल रहा जो अवैध हैं। बता दें, बीते दिनों शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी। मौके पर 120 जवानों की फौज तैनात है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब ना हो। मौके पर पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है। इस इलाके में जो भी अवैध निर्माण है उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास की सोसाइटी के गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि लोगों की भीड़ जमा ना हो। बताया जा रहा है कि उस दिन जो हिंसा हुई थी उस हिंसा में शामिल लोग इसी इलाके से आते हैं।

    बुलडोजर,

    https://x.com/Dev_Fadnavis/status/1749388783584493750?s=20

    खबर से सम्बंधित इसे भी पढ़े :- Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    देवेन्द्र फडणवीस ने क्या कहा ?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, “अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उस किसी भी व्यक्ति को बख्‍शा नहीं जाएगा।”

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है।
    पुलिस के अनुसार, पहले तीन मामलों में, गुलाम दस्तगीर रहमानी, मोहम्मद इकबाल और फजल खान के रूप में पहचाने गए आरोपियों को तस्करी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक ही कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए पाया। (Gold worth Rs 1.74 crore seized from Mumbai airport)

    मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त..

    एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, जानकारी देते हुए बताया, कि “संदिग्धों के सामान की जांच की तो सोना तस्करी का खुलासा हुआ और उनके सामान में से सोना बरामद हुआ।” अधिकारी ने बताया, कि “प्रत्येक यात्री ट्रॉली बैग में तार से बांधकर एक किलोग्राम सोना ले जा रहा था। तीनों आरोपियों के पास से जब्त किए गए सोने की कुल कीमत 1.63 करोड़ रुपये है।” अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा, ” तीनों संदिग्ध एक ही फ्लाइट से अरबस्तान के जद्दा से मुंबई आए थे।” (Gold worth Rs 1.74 crore seized from Mumbai airport)

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी जांच कर रहे हैं, कि उन्हें सोना किसने मुहैया कराया और क्या वे सब एक ही तस्करी सिंडिकेट से जुड़े है। इसके अलावा, सोना किसे पहुंचाया जाना था। यानी तस्करी का सोना प्राप्त करने वालों के बारे में भी जांच की जा रही हैं।” (Gold worth Rs 1.74 crore seized from Mumbai airport)

    मुंबई एयरपोर्ट,
    मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर

    एक और मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को मोहम्मद अनीस नामक व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप में रोका गया था, जो दुबई से मुंबई आया हुआ था। अधिकारियों ने बताया, कि व्यक्तिगत तलाशी के दौरान यात्री की बनियान में छिपाई गई सोने की धूल जब्त की गई है। इस मामले में जब्त सोने के धूल का वजन कुल 210 ग्राम है जिसकी भारतीय मूल्यांकन 11.69 लाख रुपये आंकी गई है। इसको लेकर अधिकारी ने कहा, “सोना किसके लिए और कहां सप्लाई किया जाना था इसकी जांच की जा रही है।” (Gold worth Rs 1.74 crore seized from Mumbai airport)

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    मुंबई के पास मीरा रोड के नया नगर में नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना कल रात करीब 11 बजे की है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले महाराष्ट्र में मुंबई के पास मीरा रोड में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया।
    मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में नारेबाजी को लेकर विवाद भड़क गया। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस उपायुक्त (DCP) जयंत बजबले ने कहा, “3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई और परिणामस्वरूप, दोनों समुदायों की भीड़ जमा हो गई।”

    मीरा रोड में तोड़फोड़ ..

    मीरा रोड,

    घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी जयंत बजबले ने कहा, “घटना को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण कर लिया गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है।”

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मीरा रोड नयानगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने मीरा रोड के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के पोस्ट को शेयर करने से पहले सावधानी बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने बताया, कि मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी से एक नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है जो बनावटी दस्तावेजों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नया आधार कार्ड और पुराने आधार कार्ड में फेरबदल के लिए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कंप्यूटर के सहारे बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले गोवंडी के आधार कार्ड सेंटर का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारियों ने खुलासा किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जालसाजी की गोपनीय सूचना मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच डिटेक्शन 1 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया, कि मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र सालुंके के नेतृत्व में गोवंडी रोड नंबर 10 “रजा इंटरप्राइजेज” और कास्मी हाई स्कूल के सामने एक गाले में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां बनावटी एफिडेविट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक के लिए आवश्यक केवाईसी, रेशनिंग कार्ड, मनपा का पानी बिल इत्यादि कंप्यूटर एवं लैपटॉप के जरिए एप्लीकेशन के सहारे नकली बनाते हुए पाए गए।

    नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा..

    पुलिस ने यहां पाया कि ग्राहकों से किसी भी तरह की जानकारी ना लेकर इन नकली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर उसे ग्राहकों के साथ मिलकर आधार कार्ड को सही दर्शाते हुए अपने निजी फायदे के लिए सरकार के साथ धोखा देने का खुलासा हुआ है। यहां से मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और शिवाजी नगर पुलिस थाने के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।

    आधार कार्ड सेंटर,

    इसे भी पढ़े:- धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    शिवाजी नगर पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर क्रमांक 50/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के साथ आधार अधिनियम 2016 के तहत 34 में 38 वर्षीय आरोपी महफूज अहमद खान, 22 वर्षीय रेहान शहाआलम खान और 25 वर्षीय अमन कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 22 जनवरी 2024 तक पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है फिलहाल मामले की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel