Tag: Crime News

  • कोलकाता के बाद अब मुम्बई के सायन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, नशे में धुत मरीज़ों और रिश्तेदारों पर डॉक्टर को पीटने का आरोप..

    कोलकाता के बाद अब मुम्बई के सायन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, नशे में धुत मरीज़ों और रिश्तेदारों पर डॉक्टर को पीटने का आरोप..

    मुम्बई के सायन अस्पताल से जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे ड्यूटी के वक़्त हमला किया गया। आरोपी मरीज के चेहरे पर चोट लगी थी। इलाज के दौरान मरीज और उसके साथ आये लोगों ने डॉक्टर से अभद्रता की। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    इस्माईल शैख़ मुम्बई – कोलकाता के बाद मुम्बई से अप्रत्याशित खबर आई है। रविवार सुबह सायन अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मरीज और उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर एक महिला इंटर्न की पिटाई कर दी। माना जा रहा है कि ये सभी लोग नशे में थे। इस बात की जानकारी सायन अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। हम आपको बताना चाहेंगे कि हाल ही में आर.जी. के एक प्रशिक्षु डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कलकत्ता में कर के साथ बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    महिला डॉक्टर पर हमला

    सायन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमला किया गया। वह उस वक्त ड्यूटी पर थीं। बताया गया है, कि आरोपी को चेहरे पर चोटें आई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज और उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया। मरीज के साथ करीब पांच-छह लोग आए हुए थे जो सभी नशे में थे। माना जा रहा है कि मरीज के साथ आये लोगों ने भी डॉक्टर पर हमला किया और वहां से भागने की कोशिश में डॉक्टर भी घायल हो गई। पुलिस ने बताया की मारपीट की घटना के बाद दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD), बृहन्मुम्बई नगर निगार (BMC) के प्रमुख अक्षय मोरे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कि घटना सुबह साढ़े तीन बजे की है, जब महिला डॉक्टर पर नशे की हालत में मरीज़ और उसके साथ आए पांच से छे लोगों ने हमला कर दिया। डॉ. मोरे ने कहा, कि मरीज और उसके कुछ रिश्तेदारों को शराब के नशे में अस्पताल लाया गया था। मरीज और उसके साथ आए लोगों ने पैरामेडिक से चर्चा की बाद में महिला डॉक्टर पर हमला करने के बाद मरीज और उसका परिवार मौके से भाग गए। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    घटना के संबंध में महिला डॉक्टर ने सायन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सायन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस स्टेशन जाकर डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर अक्षय मोरे ने कहा, “हमारे डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।” इस स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति महिला चिकित्सक पर चिल्लाया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज के साथ आईं दो महिलाओं और एक पुरुष ने महिला चिकित्सक से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल के कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। (Kolkata Case, Kolkata murder case highlights, kolkata doctor case, Mumbai sion hospital lady doctor case)

    Related Queries:-

  • Mumbai- 3.33 करोड़ रुपए की Gold Smuggling 2 गिरफ्तार

    Mumbai- 3.33 करोड़ रुपए की Gold Smuggling 2 गिरफ्तार

    Mumbai Airport पर अबुधाबी से आए दो यात्रियों को  Gold Smuggling के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi to mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुम्बई
    – राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शनिवार को अबु धाबी से मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) पर आए दो यात्रियों को सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना मोम के रूप में 4.52 किलोग्राम सोने की भस्म रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi to mumbai)

    अधिकारी ने बताया कि यात्रियों से जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 3.33 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यात्री को गुप्त सूचना के आधार पर उस दौरान गिरफ्तार किया गया जब वह कस्टम के ग्रीन चैनल को पार कर चले गए थे। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi to mumbai)

    क्या होता है कस्टम ग्रीन चैनल?

    बता दें कि जीन यात्रियों के पास कस्टम के पैसे भरने लायक सामान नहीं होता, उसी यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के अनुमति है और जिस किसी यात्री के पास कस्टम भरने लायक सामान हो उसे पहले खुद कस्टम के पैसे भरने होते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की इमानदारी परखने का काम करती है। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi t

    लेकिन अबुधाबी से आया हुआ गिरफ्तार आरोपी कस्टम अधिकारी को चकमा देकर ग्रीन चैनल पार कर गया था। जबकि कस्टम अधिकारी अनजान बनकर संदिग्ध यात्री पर नजर बनाए हुए थे। डीआरआई अधिकारियों को एक यात्री की जैकेट की जेब में विदेशी सोने (मोम के रूप में सोने की भस्म) के चार पैकेट मिले। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi to mumbai)

    अधिकारी ने कहा, कि जांच में गिरफ्तार आरोपी के बयान से पता चला कि ये पैकेट अबु धाबी में एक अन्य यात्री ने उसे सौंपे थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Airport Gold Smuggling News, Abu Dhabi to mumbai)

  • अपहरण और रेप के बाद हुई शादी से 4 बच्चे, लेकिन कोर्ट में चलता रहा केस, 40 साल बाद आया फैसला

    अपहरण और रेप के बाद हुई शादी से 4 बच्चे, लेकिन कोर्ट में चलता रहा केस, 40 साल बाद आया फैसला

    मुंबई में कोर्ट ने अपहरण और रेप के 40 साल बाद फैसला सुनाया है। इस केस में रेप पीड़िता की मौत हो चुकी है। रेप पीड़िता से ही आरोपी ने शादी की थी। दोनों के 4 बच्चे हुए। लेकिन रेप का केस कोर्ट में चल रहा था। अब कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है। जाने क्या है ये पूरा मामला ? (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – 40 साल पहले एक लड़की से रेप हुआ था। मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, जिसने लड़की से रेप किया, उसने उससे शादी भी कर ली। लेकिन ये केस कोर्ट में चलता रहा। दंपति को चार बच्चे भी हुए। इसके बाद पीड़िता की मौत भी हो गई। इस बीच आरोपी भी मुंबई से फरार हो गया। लेकिन 38 साल बाद पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अब कोर्ट ने अपहरण और रेप के मामले में फैसला सुनाया है। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    नवंबर 1984 में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक मां ने अपनी बेटी के साथ रेप होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि उसकी बेटी का जन्म 1969 में हुआ था और वह उर्दू मीडियम के स्कूल में पढ़ रही थी। मां ने कहा कि आरोपी उसके परिवार को जानता था। पीड़िता घर से यह कहकर निकली थी कि वह शौचालय जा रही है। हालांकि, वह वापस नहीं लौटी। मां ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी पर आईपीसी के तहत अपहरण और रेप का आरोप लगाया गया था। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    रेप के बाद हुई शादी और 4 बच्चे ..

    खबरों के मुताबिक, बाद में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली और उनके 4 बच्चे भी हुए। सत्र न्यायालय ने अब सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया। बताया गया कि आरोपी लगभग 40 साल तक लापता रहा, मगर यह पूरा मुकदमा केवल चार तारीखों में पूरा हो गया। पीड़िता से उसने बाद में शादी की थी, उसकी भी मुकदमे के दौरान मौत हो गई। उनके चार बच्चों में से दो की भी मौत हो गई। मामले में शिकायत करने वाली मां की भी मौत हो गई। वह शख्स 1986 से फरार था। उसे आखिरकार 2024 में यूपी में पकड़ लिया गया। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    कोर्ट ने क्या कहा ?

    जज ने कहा कि चूंकि मामला बहुत पुराना है, अभियोजन पक्ष के अधिकांश गवाह या तो लापता हैं या उनकी मौत हो चुकी है। इस अपराध से आरोपी को जोड़ने के लिए रिकॉर्ड पर एक भी सबूत नहीं है। आरोप साबित करने के लिए सबूत अभियोजन पक्ष के लिए मददगार नहीं हैं। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच की और गवाहों के बयान दर्ज किए गए, सबूत जुटाए गए और आरोप पत्र पेश किया गया। जबकि, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह ने कहा कि एसआई (सहायक निरीक्षक) ने उसकी मौजूदगी में बयान दर्ज नहीं किए थे।(Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

  • अंधेरी ईस्ट BMC का डी.ओ. मंदार तारी के दो निजी सहायक 75, लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: डी.ओ. फरार

    अंधेरी ईस्ट BMC का डी.ओ. मंदार तारी के दो निजी सहायक 75, लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: डी.ओ. फरार

    अंधेरी ईस्ट के चार मंजिला अवैध इमारत को संरक्षण देने की मंदार तारी ने मांगी दो करोड़ की रिश्वत। 75 लाख की पहली किश्त लेते उसके दो निजी सहायक गिरफ्तार..

    सुरेंद्र राजभर
    मुम्बई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के शीर्ष अधिकारी भले ही दावा करते फिरें, कि मनपा में हर कार्य न्याय संगत व विधि विधान से होता है। किंतु समय-समय पर अधिकारियों, कर्मचारियों का भ्रष्टाचार उजागर हो ही जाता है। जब कि वे रिश्वत लेते हुए पकड़े जाते हैं। तभी यह पता चल जाता है, कि आरोपी अधिकारी के द्वारा ली जाने वाली रिश्वत के पैसों में कितने शीर्ष अधिकारियों का कितना हिस्सा होता है। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    ऐसी ही एक घटना अंधेरी ईस्ट BMC के/पूर्व, वार्ड में कार्यरत कार्यकारी अभियंता (D.O) मंदार अशोक तारी द्वारा एक अवैध निर्माण कर्ता से 2 करोड़ रुपयों की रिश्वत की पहली किश्त-75 लाख रुपये लेते हुए पकड़े जाने के उपरांत उजागर हुई है। जिसे कि भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    क्या है मामला?

    प्राप्त सुचनाओं के अनुसार जे. बी. नगर अंधेरी ईस्ट में शहीद भगत सिंह कॉलोनी अंतर्गत प्लॉट नं.191, 192 के भूखंड पर एक चार मंजिला इमारत है। जिसकी दो मंजिले अवैध रूप से निर्मित की गई है। उसी अवैध दो मंजिलों को बचाने के लिए उक्त कार्यकारी अभियंता एवं पदनिर्देशित अधिकारी (DO) मंदार अशोक तारी ने 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जाता है, कि मंदार तारी की जब से डी.ओ. के पद पर नियुक्ति हुई है, तभी से अंधेरी व विलेपार्ले के क्षेत्रों में अंधाधुंध अवैध निर्माण किये जा रहे हैं। जिन्हे कि कार्यकारी अभियंता मंदार तारी का संरक्षण प्राप्त है। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    2 करोड़ रुपये की रिश्वत ..

    किंतु उक्त जे.बी. नगर की इमारत की दो अवैध मंजिलों को संरक्षण देने के लिए नियुक्त डी.ओ. मंदार तारी का 2 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग करना अवैध निर्माणकर्ता को रास नहीं आया और उसने 31 जुलाई 2024 को इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कर दी। मामले की गंभीरतानुसार ए.सी.बी. ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए, 6 अगस्त 2024, को मंदार तारी के दो निजी वसूली कर्ताओं मोहम्मद यासीन शहा और ड्राईवर प्रतिक पिसे को दो करोड़ की तय रिश्वत की रकम की पहली किश्त 75 लाख रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    दो की गिरफ्तारी ..

    गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त रकम वे अंधेरी ईस्ट BMC के/पूर्व, वार्ड मे इमारत व कारखाना विभाग के कार्यकारी अभियंता एवं पदनिर्देशित अधिकारी मंदार अशोक तारी के लिए उनके ही दिशा निर्देश पर रिश्वत के पैसे ली है। ए.सी.बी. के अधिकारी उक्त दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं। जबकि कार्यकारी अभियंता मंदार तारी फरार बताया जाता है। ए.सी.बी. अधिकारी मंदार तारी के अन्य ठिकानों पर छापे मारी कर रहे हैं। जहां, उन्हें जांच के दौरान उसकी अवैध संम्पतियाँ (चल/अचल) मिली है। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी ..

    जानकारों का कहना है कि उसी के/पूर्व, वार्ड से लगभग दो साल पहले भी कार्यकारी अभियंता सतीश पोवार को ए.सी.बी. ने 50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जबकि सतीश पोवार की गिरफ्तारी से कार्यकारी अभियंता मंदार तारी को सबक लेना चाहिए था। उक्त कारवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप दीवान व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सांगले के मार्ग दर्शन में पुलिस निरीक्षिका सुप्रिया नाटे, अपराध अन्वेषण अधिकारी गणेश पिंगुवाले ने उक्त दोनों अधिकारियों ने अपने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

    पूर्व कार्यकारी अभियंता सतीश पोवार की तरह ही ए.सी.बी. ने छापामारी की कारवाई कर कार्यकारी अभियंता मंदार तारी की करोड़ों की चल-अचल संम्पति बरामद की है। मनपा प्रशासन कब अपने अधिकारियों पर ध्यान देगा? या भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को ही संपूर्ण मनपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मुसल्लत कर देना चाहिए। (Mumbai Andheri K/East BMC, Corruption News, BMC Corruption News)

  • मुम्बई में 14 बच्चों की तस्करी, 80 हजार से 7 लाख में बेचे गए; पुलिस ने 35 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    मुम्बई में 14 बच्चों की तस्करी, 80 हजार से 7 लाख में बेचे गए; पुलिस ने 35 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    बाल तस्करी गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में देश भर में निसंतान दंपत्तियों को तीन बच्चियों और 11 बच्चे बेचे है। हालांकि पुलिस ने तस्करी किये गये 14 बच्चों में से नौ बच्चों को मुम्बई, ठाणे, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और सिकंदराबाद से बचाया है।

    इस्माईल शेख
    मुम्बई- 
    देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में बाल तस्करी के बढ़ते मामले पुलिस और बच्चों के माता-पिता के लिए चिंता का विषय है। हालांकि मुम्बई पुलिस समय-समय पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग को पकड़ कर अगवा हुए बच्चों को उनके माता-पिता के पास पहुंचाने का काम कर रही है। (indian child trafficking, mumbai child trafficking, Mumbai child trafficking news)

    क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट के अनुसार, इस साल अप्रैल में पकड़े गए बाल तस्करी गिरोह ने पिछले डेढ़ साल में देश भर में निसंतान दंपत्तियों को तीन बच्चियों और 11 बच्चे बेचे हैं। हालांकि पुलिस ने तस्करी किये गये 14 में से नौ बच्चों को मुम्बई, ठाणे, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और सिकंदराबाद से बचाया है तथा मामले के संबंध में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। (indian child trafficking, mumbai child trafficking, Mumbai child trafficking news)

    बच्चों की खरीद फरोख्त ..

    क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि 5 महीने से 4 साल की उम्र के इन बच्चों को एजेंटों और डॉक्टरों के एक सुनियोजित नेटवर्क के जरिए 80 हजार से लेकर 7 लाख रुपये तक में बेचा गया है। (indian child trafficking, mumbai child trafficking, Mumbai child trafficking news)

    पुलिस के मुताबिक, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्रों से जुड़ी अंडा दाता और सरोगेट माताएं सिंडिकेट और निसंतान दंपत्तियों के बीच संपर्क का पहला बिंदु होती हैं। वे आईवीएफ केंद्रों के ग्राहकों में से नवजात शिशुओं को खरीदने के इच्छुक दंपत्तियों की पहचान करती है और खरीदार एजेंटों से संपर्क करते हैं। ये लोग फुटपाथों और झुग्गी-झोपड़ियों में घूमते हैं और हाल ही में बच्चों को जन्म देने वाली गरीब, जरूरतमंद महिलाओं को उन्हें कीमत पर बेचने के लिए राजी करते हैं। (indian child trafficking, mumbai child trafficking, Mumbai child trafficking news)

    महिलाओं की गिरफ्तारी ..

    मामले में गिरफ्तार की गई तीन महिला एजेंट इस सिंडिकेट की मुख्य खिलाड़ी थीं। उनमें से दो शीतल वारे और स्नेहा सूर्यवंशी मुम्बई की हैं जबकि तीसरी, संतोषी गंगाराम रेड्डी, हैदराबाद की है। कुछ बच्चों को कथित तौर पर डॉ. संजय खंडारे के माध्यम से बेचा गया, जो एक अन्य गिरफ्तार आरोपी है और ठाणे में एक छोटा अस्पताल चलाता है। (indian child trafficking, mumbai child trafficking, Mumbai child trafficking news)

  • किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार और मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी ..

    किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार और मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी ..

    नवी मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है। साथ ही भांडुप के एक मामले में मॉडलिंग का झांसा देकर दुष्कर्म के साथ 45 लाख की रंगदारी में पुलिस सरगर्मी से तीन बदमाशों की तलाश कर रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    भांडुप और नवी मुंबई की दो घटनाओं ने फिर एक बार हवस और दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया है। नवी मुंबई के एक पडोसी किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन भांडुप दुष्कर्म मामले में आरोपियों द्वारा मॉडलिंग के नाम पर लगातार दुष्कर्म और 45 लाख रुपये की रंगदारी के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    किशोरी के साथ दुष्कर्म ..

    नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी वाशी के कोपरी गांव में उसी इमारत में रहता था जिसमें पीड़िता रहती थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर वर्ष 2020 से अपने घर में कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़ित के तीन माह की गर्भवती होने के बारे में पता चलने पर उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म सहित 45 लाख की रंगदारी ..

    वहीं दुसरे मामले में भांडुप में मॉडलिंग का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और 45 लाख की रंगदारी में तीन आरोपी फरार। इंस्टाग्राम पर हुई थी। जान पहचान। खुद को मशहूर प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर किया था संपर्क। पीड़ित लड़की कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है।
    इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर का देखा था एड्वटाइज़िग।

    सोशल मीडिया पर खुद को मशहूर धर्मा प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क में आए आरोपी ने 45 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की बात सामने आई है। गंभीर बात यह है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी फुटेज वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में भांडुप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।

    शिकायतकर्ता कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है और अपने परिवार के साथ रहती है।
    इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसर के बारे में एक संदेश मिला। जब उन्होंने चेक किया तो ‘हार्दिक’ नाम के इस यूजर आईडी ने कहा कि वह धर्मा प्रोडक्शंस का प्रतिनिधि है और नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी के साथ उसके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने नए कलाकारों को मौका दिया और कहा कि आज वे करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। जब उसने प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उसने राहुल चव्हाण नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया।

    उसने राहुल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये देने पर सभी योजनाओं की जानकारी दे दी जायेगी। इसके बाद उसने अपने पिता को बताया और आरोपी राहुल को 20 हजार रुपये भेजे। उसने उसे बांद्रा की एक शॉप पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पोर्टफोलियो बनाने के लिए उसने युवती से 20 हजार रुपये और ले लिए।

    कहा, कि एक विदेशी कंपनी के लिए मॉडलिंग का मौका है और 10 लाख रुपये की कमाई होगी। युवती ने कहा, कि उसके पास यह रकम नहीं है और उसके माता-पिता यह रकम नहीं देंगे। इस पर राहुल ने उसे परिवार की जानकारी के बिना घर से गहने लाने के लिए कहा। युवती ने उसे घर के गहने दे दिए। इसके अलावा, आरोपी ने पैसे की मांग की। लेकिन जब युवती मना कर दिया तो राहुल ने कहा कि वह मॉडलिंग का काम नहीं देगा।

    इसलिए लड़की ने घर का सारा सोना आरोपी को दे दिया। आरोपी ने पीड़ित लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया और उसकी तस्वीरें खींची और फिल्म भी बनाई। उन तस्वीरों के जरिए हार्दिक ने उन्हें न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद राहुल का परिचित श्रेयस भी उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।

    पीड़ित से आरोपियों ने कुल 45 लाख रुपये की ठगी की। राहुल फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से पीड़ित लड़की भी डरी हुई थी। आख़िरकार उसने इसकी जानकारी अपनी माँ को बताई। इसके बाद भांडुप पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने राहुल चव्हाण, हार्दिक और श्रेयस पाटिल के खिलाफ जबरन वसूली, धोखाधड़ी, धमकी, मानहानि, बलात्कार सहित सूचना प्रौद्योगिकी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • चोरी के मोबाइल का IMEI नंबर कैसे बदल कर बेचा जाता है। क्राईम ब्रांच का खुलासा।

    चोरी के मोबाइल का IMEI नंबर कैसे बदल कर बेचा जाता है। क्राईम ब्रांच का खुलासा।

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदलने के बाद दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। 5 लोगों की गिरफ्तारी के साथ लगभग 15 लाख 88 हजार 800 रूपये का माल जब्त।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने 162 मोबाइल फोन चोरी के वारदातों के साथ एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदलने का काम करते थे और बाद में दूसरे राज्यों में उसी चोरी के मोबाइल फोन को ऊंचे दामों में बेच दिया करते थे। मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारियों ने कार्यवाही के दौरान गोवंडी शिवाजी नगर के तीन मोबाइल की दुकानों में छापामारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक लैपटॉप 162 चोरी के मोबाइल फोन लगभग 15 लाख 88 हजार 800 रुपये का माल पंचनामे के तहत जब्त किया है।

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे ने बताया कि इसकी गुप्त जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने साथियों की मदद से चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर उसका IMEI नंबर बदल कर उंचे दाम में बेचने का काम करता है। इसकी और अधिक तहकीकात की गई। जिसमें पता चला कि आरोपी शिवाजी नगर के तीन जगहों पर मोबाइल की दुकानों का इस्तेमाल करते हैं। जहां लैपटॉप के जरिए मोबाइल फोन के IMEI नंबर बदलने का काम किया जाता है। 29 जुलाई को एक साथ तीनों दुकानों पर पंचों को लेकर छापामारी की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस हिरासत में जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की अभी और अधिक तहकीकात मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।

  • होर्डिंग मामले में जीआरपी की भूमिका सन्देहास्पद

    होर्डिंग मामले में जीआरपी की भूमिका सन्देहास्पद

    पंतनगर पुलिस ने किया केस दर्ज। राज्य सरकार क्या दोषियों को हटाती है, या पुरस्कृत किया जाता है? मनपा ने नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबाब जीआरपी को देना है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    दो दिन पूर्व घाटकोपर में गिरी होर्डिंग पर जीआरपी संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रही है। जीआरपी में 6 सहायक पुलिस आयुक्त है जो स्टेशनों पर तैनात है वही दूसरी ओर एक पुलिस निरीक्षक शहाजी निकम को सहायक पुलिस आयुक्त का चार्ज देकर किस नियम के आधार पर आयुक्त कार्यालय में बैठाया गया है? इस पर संदेह जताया जा रहा है। ये वही निकम है जिसने होर्डिंग को परमिशन दिया है।

    Indian fasttrack news Network

    किसी जूनियर अधिकारी को वरिष्ठ अधिकारी के पद पर बैठाने के लिए पुलिस महासंचालक भी जवाबदार है। पुलिस आयुक्त रेलवे रविन्द्र शिस्वे ने इस पर ध्यान क्यों नही दिया? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो होर्डिंग पेट्रोलपंप पर गिरा है। करीब 7 महीने पूर्व ही उसका निर्माण किया गया है। जो पूरी तरह अवैध है। ये राज्य सरकार की जगह है जो जीआरपी के तांबे में था। शहाजी निकम एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कई वर्षों से तैनात है। वह सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कैसे बिठाए गए थे ? ये बड़ा प्रश्न है।

    जीआरपी,,
    दुर्घटना की तस्वीर

    जीआरपी क्या करेंगे नागरिकों की सुरक्षा?

    वहीं 6 एसीपी जो पहले से नियुक्त है इनको चार्ज क्यों नही दिया गया। निरीह लोगो के जान से खेलने का शौक किसको है? जीआरपी आजकल अपनी सुरक्षा में लगी हुई है। यात्रियों और नागरिकों की सुरक्षा क्या करेंगे? करीब 14 लोगो की मौत और सैकड़ो लोग घायल हो गए। पंतनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राज्य सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है? दोषियों को हटाती है, या पुरस्कृत किया जाता है? मनपा ने नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। जबाब जीआरपी को देना है।

    Live video on india fasttrack news channel
  • फुटपाथ पर रहने वाले दो चोरों को कांदीवली पुलिस ने पकड़ा

    फुटपाथ पर रहने वाले दो चोरों को कांदीवली पुलिस ने पकड़ा

    कांदीवली के फुटपाथ से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुल 6 चोरी के मामलों का खुलासा खुलासा हुआ है जिसमें 30 मोबाइल फोन जब्त ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदीवली पश्चिम के महावीर नगर फुटपाथ से पुलिस ने 20 वर्षीय विक्रम विजय भोसले और 20 वर्षीय बंटी सुरेन्द्र भोसले नामक दो लड़कों को विभिन्न 6 अलग-अलग ताज़ा चोरी के मामलों में गिरफ्तार कर कुल 30 मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसकी अंदाजन किमत लगभग 3 लाख 42 हजार रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    https://indian-fasttrack.com/2024/04/05/fake-documents-revealed-in-court-for-bail
    Indian Fasttrack News Network

    कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे ने जानकारी देते हुए बताया, कि क्राईम डिटेक्शन के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक दिपक पाटील, नारायण खाडे, पुलिस हवलदार जायभाये, पुलिस सिपाही जोगलपुरे, नवलु, प्रविण वैराळ, गवळी, राणे और महिला पुलिस सिपाही म्हात्रे पिछले कई दिनों से मोबाइल चोरी की घटना को लेकर इलाके की गहनता से जांच कर रहे थे। जिसमें महावीर नगर कमला विहार स्पोर्ट्स क्लब के सामने फुटपाथ पर 2 लोग संदेहास्पद पाए गए। पुलिस की टीम ने थाना लाकर उनसे पूछताछ किया तो पुलिस थाने अंतर्गत चोरी के कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ। इनके पास से कुल 30 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    फुटपाथ,
    कांदीवली पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल की तस्वीर

    फुटपाथ पर रहने वाले चोर ..

    पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी अमरावती और वर्धा के मुल निवासी हैं। यहां महावीर नगर के फुटपाथ पर रहकर अपना गुजारा कर रहे थे। कांदीवली पुलिस थाने मे इनके खिलाफ गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 294, 296, 297, 302, 303, 304/ 2024 कुल 6 चोरी के आरोप दर्ज है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कुल 3 लाख 42 हजार रुपये के 30 मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात कांदीवली पुलिस कर रही है। (Mumbai Kandivali Police arrested two mobile thieves with 30 mobile phones)

    Live Video on indian fasttrack news channel
  • विरार में सीवेज प्लांट की सफाई कर रहे चार लोगों की दम घुटने से मौत

    विरार में सीवेज प्लांट की सफाई कर रहे चार लोगों की दम घुटने से मौत

    महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में जहरीली गैस के कारण चार लोगों की मौत से मातम का माहौल फैल गया है। चारो सफाई कर्मचारी बीना सेफ्टी उपकरणों के सीवेज प्लांट में सफाई करने उतर गए थे।

    आसिफ अंसारी
    महाराष्ट्र/पालघर: 
    मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में एक आवासीय टाउनशिप के भीतर एक निजी सीवेज प्लांट की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। दो अन्य कर्मचारी जो उन्हें ढूंढने के लिए प्लांट के पास गए, उन्होंने बेचैनी की शिकायत पर इलाज की जरूरत पड़ी। घटना के बाद, रखरखाव एजेंसी के पर्यवेक्षक महादेव कुपाटे के लापरवाही से मौत के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वालों की उम्र 24 से 30 साल के आसपास बताई जा रही है।

    india fasttrack news network

    विरार में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

    प्रारंभिक जांच से पता चला कि सभी कर्मचारी वसई के रहने वाले थे और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवेज प्लांट में प्रवेश कर गए थे। बता दें कि यहां सीवेज को साफ किया जाता है ताकि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक या खतरनाक न हो। लेकिन सफाई के समय जहरीली गैस से चार लोगों की मौत ने इलाके मे मातम का माहौल फैल गया है।

    विरार,

    मिली जानकारी के मुताबिक, अर्नाला पुलिस और वसई-विरार नगर निगम के अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से शवों को निकाला। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय शुभम पारकर, 27 वर्षीय अमोल गथल, 24 वर्षीय निखिल गथल और 29 वर्षीय सागर तेंदुलकर के रूप में की गई, जिन्होंने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। मौके से बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel