दक्षिण मुंबई में रोड की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार को पिटना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)
इस्माईल शेख मुंबई– दक्षिण मुंबई से रोड की एक घटना सामने आई है जिसमें एक बाइक सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने कथित तौर पर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर उसने महिला से बदसलूकी की और फिर अपने हेलमेट से उस पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)
शनिवार रात को हुई, इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 33 वर्षीय बाइक सवार शाहिन आलम शेख को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ भी दिया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को उक्त महिला जेजे फ्लाईओवर के नीचे निजाम मार्ग पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार आरोपी शाहिन आलम शेख ने उसके पैर में टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा डांटने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी शाहिन ने महिला को सड़क पर धक्का दे दिया और हेलमेट से उसके सिर पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)
भीड़ ने कर दी पिटाई..
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी शाहिन की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शाहिन ने भागने का प्रयास भी किया और कहने लगा कि वह पुलिस वाला है। अधिकारी ने बताया, कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए, शहिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। स्थानीय पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शाहिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118, 79 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)
पुलिस को बुलाया तो की मार पीट और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की..
Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the polic
इस्माईल शेख मुंबई- घरेलू हिंसा के मामले में मालवनी पुलिस की सूझ बूझ 26 वर्षीय जरीना बेगम के लिए छुटकारा पाने का सबब साबित हो गया। 4 महिने की एक बच्ची को गोद में लिए प्रेगनेंट जरीना अपने मायके जाना चाहती थी। जबकि पति सुफियान और सास मिलकर जरीना को कमरे में बंद कर बाहर से ताला मार दिया करते थे। लगातार मार-पीट से तंग आकर जरीना की मां उसे अपने साथ अपने गांव प्रयागराज लेजाने आई थी। इस हंगामे के बीच पुलिस को बुलाया तो सुफियान ने जरीना के मां को मारा और सुफियान की मां ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की। सूचना मिलते ही डिटेक्शन की टीम ने लाठी डंडे के साथ जरीना और उसके परिवार को पुलिस स्टेशन ले आई और क़ानूनी अंदाज में समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ और जरीना अपने और बच्चे के कुछ कपड़े साथ लेकर अपनी मां के साथ मायके चली गई। साथ ही मालवनी पुलिस का आभार व्यक्त किया। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)
क्या है मामला?
मामला, मालवनी गेट नंबर 8, म्हाडा कॉलोनी का है। यहां रूम नंबर 51 के रहने वाले सुफियान का पिछले वर्ष 2023 में जरीना के साथ शादी हुई थी। जैसे ही जरीना को लड़की हुई तब से सुफियान और उसका परिवार मार-पीट करना शुरू कर दिया। यहां तक की अपनी प्रेग्नेंसी के लिए जरीना को अकेले अपने गांव जाना पड़ा। अपने गहने बेचकर अस्पताल का खर्च गहन करना पड़ा। बाद में जरीना को लगा कि मामला शांत हो गया होगा। वापस आई तो एक बार फिर प्रेगनेंट हो गई और इतनी पिटाई कर दी गई की जरीना मरते-मरते बची। मालवनी पुलिस में इसको लेकर 14 अगस्त 2024 को शिकायत की गई है। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)
लड़की अगर नहीं रहना चाहती तो उसे रोका नही जा सकता ..
आप को यह भी बता दें कि एक ही परिवार के दो बहनों के लड़का और लड़की के बीच शादी हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन लड़की के जन्म होते ही परिवार में खटास पैदा हो गई। लगातार हो रहे मार पीट से अपनी लड़की को बचाने के लिए जरीना की मां मुंबई आई तो उसे अपने पहचान वाले के घर रूकना पड़ा और जरीना के ससुराल वालों से बात की तो कहने लगे अपना दहेज का पूरा सामान लेकर जाओ और मामला हमेशा हमेशा के लिए खत्म करो नहीं तो जरीना को जाने नहीं देंगे। इसी बीच सुफियान ने अपनी 4 महिने की बच्ची को अकेले कमरे में डाल कर बाहर से ताला लगा दिया। जबकि जरीना कह रही थी कि मुझे सिर्फ इस वक्त के लिए अपने मायके जाने दो मैं दो-दो बच्चों को लेकर अकेले कैसे गुजारा कर सकती हूँ। इसी बीच फिर से मार-पीट हुई तो पुलिस कंट्रोल से मदद मांगी गई। पुलिस आई तो सुफियान की मां पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की करने लगी। इसकी सूचना पाकर डिटेक्शन की टीम लाठी डंडे के साथ पहुची तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस ने ताला खुलवा कर बच्ची को मां के हवाले किया और सभी लोगों को थाने ले आई। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)
जरीना ने दिया मालवनी पुलिस को सूचना पत्र . .
पति द्वारा दिए दो बच्चों का मैं क्या करूँ?
मालवनी पुलिस थाने में आने के बाद भी सुफियान और उसका परिवार काफ़ी हंगामा करने लगा। पुलिस ने जब डाटते हुए कानूनी प्रक्रिया को समझाया तब जाकर सुफियान और उसका परिवार शांत हुआ। इसके बाद जरीना पुलिस को अपने साथ ले गई और अपने और अपने बच्चे के जरूरत के सामान और कपड़े बैग में भरकर वापस पुलिस थाने आई और पुलिस को एक लिखित सूचना पत्र देकर अपने मायके के लिए रवाना हो गई। जबकि जरीना को अपने ससुराल से निकलना आसान नहीं था। लेकिन मालवनी पुलिस की मदद से वह सुरक्षित अपने मायके के लिए रवाना हो गई। इसके लिए जरीना ने मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव और उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया। जरीना का कहना है कि सुफियान का अब मुझसे दिल भर चूका है। वह लड़के की चाह में दूसरी शादी करना चाहता है। इसिलिए वह मुझे मायके जाने से पहले शादी को खत्म करने की बात कर रहा है। लेकिन सुफियान ने जो मेरी कोख में दो बच्चे दिए हैं उनकों लेकर मैं क्या करूँ? (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)
आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्ची को अपने दफ्तर में बुलाकर अश्लील हरकतें की। जबकि उसके छोटे भाई ने यह सब देखा तो आरोपी ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इस घटना के बाद छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया। जिससे परिजनों को शक हुआ। जब मां ने अकेले में लड़की से पूछा तो लड़की ने सारी हकीकत बता दी। मां की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर भारतीय न्याय संहिता की 2023 की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। (The principal was doing dirty work with a class 5 student by calling him in the office, brother is here)
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 31 अगस्त की है। उस दिन पीड़ित छात्र और उसका छोटा भाई स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद प्रिंसिपल कुलदीप कटियार ने बच्ची को अपने ऑफिस में बुलाया। इस दौरान बच्ची का छोटा भाई भी वहां पहुंच गया। आरोप है, कि प्रिंसिपल ने बुरी नीयत से बच्ची का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की। इस बीच आरोपी ने सामने खड़े भाई को धमकाकर चुप रहने को कहा। कुछ दिन बाद बच्ची ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। परिजनों ने स्कूल में शिकायत की, लेकिन प्रिंसिपल फरार हो गया। (The principal was doing dirty work with a class 5 student by calling him in the office, brother is here)
Nalasopara Gange Rape- पुलिस ने 31 वर्षीय नरेंद्र मोर्या, 26 वर्षीय प्रकाश सिंह और 35 वर्षीय पंचराज सिंह नामक कुल तीन लोगों को 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप के आरोपी में गिरफ्तार किया है।
न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र/पालघर – दरिंदगी की हद पार कर देने वाली खबर नालासोपारा इलाके (Nala Sopara) से प्रकाश में आ रही है। 30 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)
पुलिस ने बताया कि नालासोपारा इलाके में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अचोले पुलिस स्टेशन (Achole Police Station) ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64, 70(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)
पुलिस ने क्या कहा?
अचोले पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय नरेंद्र मोर्या, 26 वर्षीय प्रकाश सिंह और 35 वर्षीय पंचराज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालन में पेश किया, जहां से तीनों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की और अधिक तहकीकात अचोले पुलिस कर रही है। इसके पहले भी हो चुका है नाबालिग़ लड़की का रेप। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)
नाबालिग से 2 लड़कों ने किया रेप
कुछ दिन पहले नालासोपारा में 17 साल की लड़की से दो लोगों ने रेप किया था। पश्चिमी उपनगर की 17 वर्षीय लड़की की एक दोस्त नालासोपारा में रहती थी। उसी के जरिए पीड़िता की मुलाकात एक स्टूडियो में काम करने वाले सोनू नामक युवक से हुई। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)
एक दिन जब उसी युवक से मिलने पीड़िता गई तो नगिनदासपाडा में सुनसान जगह पर युवक और उसके दोस्त ने उसका रेप कर दिया। जब उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)
अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बाप और दो बेटों ने मालवनी में दहशत फैलाने और हफ्ता वसूली का साम्राज्य स्थापित कर लिया है। पुलिस ने कमर तोड़ी तो पीड़ित परिवार पर हमले की तैयारी हो रही है। (Mumbai Malad Malvani Jakir.com News)
इस्माईल शेख मुंबई- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटों को क्राईम की दुनिया मे उतार कर मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में दहशतगर्दी का साम्राज्य स्थापित कर रहा है। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत मामलों में कोर्ट से अंतरिम जमानत पाते ही शिकायतकर्ताओं के परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में शिकायतकर्ता के बीवी और बच्चे को बीच सड़क पर हमले की कोशिश में तीन लोगों के खिलाफ रविवार 8 सितम्बर को एक और ताज़ा एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके पहले 14 अगस्त देर रात लगभग 2 बजे के आसपास 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान पर ज़ाकिर और उसके लड़को ने हमला कर दिया। मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र. 1169/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के तहत इसमें भी मामला दर्ज किया है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..
आप को बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के साथ कुछ और लोगों साथ लेकर मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाता है। इनकी हफ्ता वसूली और दहशतगर्दी के खेल में मालवनी पुलिस थाने के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव किसी लालच के चक्कर में ज़ाकिर का साथ देते हुए उसे और उसके लड़को को संरक्षण देने का काम कर रहे थे। लेकिन भालेराव के जाते ही पासा पलट गया। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने शिकायतों के आधार पर अपराध दर्ज करना शुरू कर दिया। अपराध दर्ज होते ही बाप-बेटे फरार हो गए। कोर्ट में अंतरिम जमानत पाते ही यहां वापस से लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन लोग अब इनसे डर नही रहे हैं तो ये अब शिकायतकर्ताओं के परिवार पर हमले करने की तैयारी कर रहे हैं। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
गिरफ्तारी क्यों नहीं?
बता दें कि मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत अपराधिक मामलों में अभी तक ज़ाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़के अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की गिरफ्तारी नही हुई है। कोर्ट से जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान कभी 4 दिन तो कभी 7 दिन और 13 अगस्त की सुनवाई में शर्तों के आधार पर 1 महिने की अंतरिम जमानत इनको मिली है। लेकिन जैसे ही बाप-बेटों को एक महिने की अंतरिम जमानत मिली वैसे ही रात के 2 बजे अपने परिसर में भीड़ इकट्ठा करते हुए बीच सड़क पर 40 वर्षीय बेकसूर महिला पर बाप और बेटों ने हमला कर दिया। मकसद बस लोगों के दिलों में दहशत निर्माण करना था। जबकि कोर्ट ने इन्हें अपराध करने की छूट नही दी थी। समाज में शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ रहने के लिए तातपूर्ता समय के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
अंतरिम जमानत क्या होती है?
मालवनी पुलिस ने 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान की शिकायत पर अपराध तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई। जबकि इन बाप और बेटों की अपराधिक गतिविधियों के चलते कोर्ट से मिली हुई एक महिने की अंतरिम जमानत के नियम खंडित हो चुके हैं। यहां आप को बता दें कि अंतरिम जमानत एक छोटी अवधि की जमानत होती है। कोर्ट ये तब देता है जब रेगुलर बेल की एप्लीकेशन पर सुनवाई चल रही होती है। जब कोई आरोपी रेगुलर बेल या नियमित जमानत की एप्लीकेशन दायर करता है तो कोर्ट इस मामले में चार्जशीट या केस डायरी की मांग करता है जिससे आम जमानत पर फैसला लिया जा सके। जबकि जाकिर और उसके दोनों लड़को के जमानत एप्लीकेशन पर सुनवाई होना अभी बाकी है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
ताज़ा मामला क्या है ?
रविवार 8 सितम्बर 2024, 39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख की पत्नी और बेटे को बीच सड़क पर ज़ाकिर के लड़के उमेर सय्यद ने रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पर पहले से दो लोग पीड़ित परिवार का इंतजार कर रहे थे। सलीम की पत्नी और बेटे को देखते ही उन लोगों ने उमेर को इसकी सूचना दी। इसके बाद उमेर पीड़ित परिवार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकाने लगा। कहा, कि “13 तारीख को जमानत होने दे तब तुम लोगों को दिखाता हूँ ..”। शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि उमेर ने अपने साथियों से कहा, “ऐ ला रे सामान इन लोग को तो इधर ही डाल देते हैं ..”। सलीम की पत्नी और बेटा वहां से अपनी जान बचा कर भागे। बाद में पुलिस ने उमेर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यहां भी तीनों आरोपी फरार हो चुके है, गिरफ्तारी नही हुई है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
नागरिकों ने क्या कहा?
39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूल कर चुके हैं ये बाप और बेटे इसी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए बाप और बेटे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अंडरवर्ल्ड का धौंस दिखाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते हैं ये लोग। इसके साथ ही 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज है। जिसमें जाकिर और उसके दोनों लड़को ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूले हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की गई हैं। पुलिस को इन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए बाप और बेटों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो ये लोग अपनी दहशत फैलाने के चक्कर में किसी की जान भी ले सकते हैं। ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)
Mumbai- CBI ने 60 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के एक सुप्रीटेंडंट सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंबई– केंद्र जांच एजेंसी (CBI) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के टैक्स चोरी रोधक शाखा में तैनात एक अधीक्षक (Superintendent) समेत तीन लोगों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। मामले में एक बिजनेस मैन को बंधक बनाकर बल का प्रयोग करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। (Mumbai- Bribe of Rs 60 lakh, 3 including superintendent arrested)
80 लाख की डिमांड 60 में सटलमेंट ..
सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मुंबई में एंटी-एवजेशन विंग में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स के एक अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधीक्षक सचिन गोकुलका, चार्टर्ड अकाउंटेंट राज अग्रवाल और अभिषेक मेहता को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) मुंबई के 6 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया था। यह मामला एक बिजनेस मेन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि 4 सितंबर को जब वह सीजीएसटी के सांताक्रूज कार्यालय गया, तो उसे पूरी रात वहां बंधक बनाकर रखा गया था।
बंधक बनाकर बल का प्रयोग..
शिकायत में, उसने आरोप लगाया था कि 18 घंटे की कैद के बाद उसे 5 सितंबर को रिहा कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया, कि हिरासत में रहने के दौरान गोकुलका ने उसे गिरफ्तार न करने के लिए कथित तौर पर 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसे बाद में घटाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया। एक बयान में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, कि “अधीक्षक के तीन अन्य सहयोगियों ने भी शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने में कथित तौर पर उसका साथ दिया, जिसमें बार-बार बल का प्रयोग और गाली-गलौज करना शामिल था।”
पुलिस ने घटना के बाद मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू (BMW) कार जब्त कर लिया। लेकिन आरोपी फरार होने के बाद से पुलिस ने 8 टीमों का गठन कर खारघर से गिरफ्तार किया है। (Mumbai Mulund Hit And Run Case)
इस्माईल शेख मुंबई– मुलुंड में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार BMW ऑडी कार दो लोगों को टक्कर मारते हुए, उड़ा कर फरार हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आखिर फरार आरोपी को खारघर इलाके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर ली है। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)
घटना की जानकारी ..
जानकारी के मुताबिक शनिवार तडके गणेश चतुर्थी के मौके पर सीढ़ी चढ़कर बैनर लगाने वाले गणेश मंडल के दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी। इसमें प्रतीम थोरात की मौत हो गई और प्रसाद पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार हुए शक्ति की कार को सीज कर लिया। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)
पुलिस ने मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू (BMW) कार जब्त की। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। बता दें कि शक्ति यहीं रहता है लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया था। आठ टीमों की मदद से पुलिस ने शक्ति को खारघर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। इस घटना में मरने वाले प्रीतम ड्राइवर का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ गवनपाड़ा में रहता था। वहीं घायल हुआ प्रसाद पाटिल छोटा-मोटा काम करके अपना घर चलाता है। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)
इस्माईल शेख मुंबई– राज्य में सिर्फ 9 महिनों के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज मुकदमे, यहां के सरकारी महकमों के काली कमाई का खुलासा कर रहा है। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Maharashtra Anti Corruption Bureau) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पता चला है कि ज्यादातर रिश्वतखोरी के मामले राजस्व और भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों से संबंधित हैं, इसके बाद पुलिस, पंचायत समिति और जिला परिषद के अधिकारी शामिल हैं। इस साल जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में भ्रष्टाचार के 499 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 472 रिश्वतखोरी, 22 आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े पांच अन्य मामले शामिल हैं। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)
महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने खुलासा करते हुए बताया कि रिश्वतखोरी के मामलों में शामिल ज्यादातर 345 अधिकारी तृतीय श्रेणी के सरकारी अधिकारी हैं। इसके बाद 71 द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, 46 प्रथम श्रेणी के अधिकारी और 28 चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी हैं। 186 रिश्वतखोरी के मामलों में शामिल रिश्वत की रकम 1.49 करोड़ रुपये है। रिश्वत की सबसे अधिक 41.24 लाख रुपये की राशि पुलिस के अधिकारियों से संबंधित है। उसके बाद राजस्व और भूमि अभिलेख विभाग 21.13 लाख रुपये, जिला परिषद 14.57 लाख रुपये और पंचायत समिति 9.6 लाख रुपये का जब्त किए गए है। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)
एक शख्स को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खार पुलिस स्टेशन के ATS सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार 30 अगस्त को कलीना के एक खुले प्लॉट पर छापा मारा।
इस्माईल शेख मुंबई– मुंबई पुलिस की जांबाजी का किस्सा तो बहोत सूना होगा। लेकिन इसके साथ ही कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की काली करतूत भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसा ही एक मामला ख़ार इलाके से सामने आ रहा है। यहां एक शख्स को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए पुलिस खुद अपने साथ ड्रग्स का पैकेट लाती है और टार्गेटट व्यक्ति के जेब में भी डाल देती हैं। गनीमत रही कि मौके पर CCTV कैमरा लगा हुआ था। वरना एक बार फिर एक निर्दोष व्यक्ति को जेल के सलाखों के पीछे धकेल कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी जाती। (See how Mumbai Police is detaining a man by keeping drugs in his pocket, incident captured in CCTV, 4 policemen suspended)
मिली जानकारी के मुताबिक, खार पुलिस स्टेशन के ATS सेल से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार 30 अगस्त को कलीना के एक खुले प्लॉट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिसकर्मीयों ने डेनियल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हालांकि, शनिवार 31 अगस्त को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। इसमें पुलिस का एक जवान ही अपनी पैंट की जेब से शख्स की जेब में कुछ सामान रखता हुआ दिखा। इसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। (See how Mumbai Police is detaining a man by keeping drugs in his pocket, incident captured in CCTV, 4 policemen suspended)
कई अपराधिक मामलों के आरोपी परिवार जाकिर डॉटकाम एन्ड फैमली फिर एक बार मालवनी में दहशत फैलाने का काम कर रही है। प्लॉट नंबर 16 में देर रात हुई भीड़ इकट्ठा। बाप और बेटों ने बीच सड़क पर सबके सामने किया महिला पर हमला। पुलिस ने किया एक और मुकदमा दर्ज। (Mumbai Malad Malvani Jakir.com News)
इस्माईल शेख मुंबई– मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाने वाले जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद का यहां से दहशत खत्म होने का नाम नही ले रहा है। मालवनी पुलिस ने हफ्ता वसूली, ज़बरन मकान-दुकान कब्जा जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ मामला तो दर्ज किया। लेकिन फरारी काट कर अग्रिम जमानत पाने के बाद से इनका मनोबल और बढ़ गया है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर डॉटकाम का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आप को, यह भी बता दें, कि अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के लिए ये लोग काम किया करते थे। इनकी दहशत के कारण पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन समय ने ऐसा पाला बदला कि लगातार इन बाप और बेटों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हो गये। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जमानत पर रिहा हुआ।
लगभग 3 महिनों के फरारी कांटने के बाद कोर्ट ने शर्तों के आधार पर जमानत तो दे दी। लेकिन इन बदमाश बाप और बेटों की अपराधिक प्रवृत्ति खत्म होने का नाम नही ले रही है। हाल ही में इन बाप और बेटों ने देर रात एक 40 वर्षीय महिला को बीच सड़क पर अश्लील गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र. 1169/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
क्या हुआ था उस रात ?
घटना 14 अगस्त देर रात 2 बजे के आसपास की है। जिस समय 40 वर्षीय पीड़ित महिला आसमा जावेद खान अपने रिश्तेदार की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उसका हालचाल लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। ठिक उसी समय प्लॉट नंबर 16 पर बदमाश जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बदमाश बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद अपने घर के पास भीड़ इकट्ठा कर लोगों को धमकाते हुए दहशत निर्माण कर रहे थे। इस बीच पीड़ित महिला भी वहां भीड़ होने के कारण रुक गई। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर ने क्या किया महिला के साथ?
इतने में ज़ाकिर लोगों को गालियां देते हुए वहां से निकलने को कह रहा था। गाली बर्दाश्त नही होने के कारण पीड़ित महिला ने ज़ाकिर से सवाल कर दिया कि ‘तुम लोगों का तो ये रोज का हो गया है। गल्ली के लोगों को तुम परेशान क्यों करते हो?’ महिला का बस इतना कहना था, कि जाकिर महिला के तरफ लपक कर उसके सीने को धकेलते हुए महिला को पीटना शुरू कर दिया। इसी वक्त उमेर पीड़ित को अश्लील गालियां देते हुए महिला को बीच सड़क पर नंगा करके पिटाई करने की धमकी देने लगा, वहीं आमिर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी वक्त जाकिर ने छाती पर ऐसा जोरदार धक्का दिया की पीड़ित महिला जमीन पर गीर पड़ी। पीड़ित महिला अपनी कमजोरी और शर्म के मारे वहां से तुरंत निकल गई। पर जाते जाते उसने घटना स्थल की विडियो बना ली। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
घबरा गया परिवार..
जब घर जाकर पति को बताया, तो पूरा परिवार घबरा गया। कारण ज़ाकिर और उसके परिवार की दहशत यहां आम है। परिवार ने किसी भी तरह की शिकायत को नही करते हुए शांत होने के लिए महिला पर दबाव बनाया। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस में शिकायत के बाद जमानत लेकर जाकिर और उसका परिवार हमें और नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन पीड़ित महिला सरेआम शर्मसार हो चुकी थी। वो लोगों के बीच उस रात की घटना का पात्र होने से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का दृढ़ निश्चय कर पुलिस थाने पहुची और अपनी आप बीती सुनाई। मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक दिपक हिंडे ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74, 115(2), 352, 351(3), 79, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक गोकुल निंबा जगताप कर रहे हैं। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )
जाकिर का पिछला रिकॉर्ड ..
बता दें, कि जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूल कर चुके हैं। वहीं दुसरे मामले में 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल किए थे। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की गई थी। इसके साथ ही और अन्य मामलों मे ये बाप और बेटे फरार चल रहे थे। बाद में कोर्ट से शर्तों के आधार पर जमानत प्राप्त करने के बाद यह परिवार वापस आकर फिर से यहां दहशतगर्दी का माहौल तैयार करने का काम चर रहे हैं। पुलिस को इन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए बाप और बेटों को सलाखों के पीछे धकेल देना चाहिए। ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है। (Woman attacked in the middle of the road at 2 o’clock in the night, several cases registered against father and sons )