Tag: महाराष्ट्र पुलिस

  • करोड़ों की ड्रग्स, लाखों का सोना और विदेशी करेंसी जब्त! तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

    करोड़ों की ड्रग्स, लाखों का सोना और विदेशी करेंसी जब्त! तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तस्करी रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में सोना, ड्रग्स और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर सोने और ड्रग्स की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले दो दिनों में मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.16 किलो का सोना, करोड़ों की ड्रग्स और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है विभाग उनसे पूछताछ कर रही है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)

    खबर के मुताबिक, 24 से 25 जनवरी, 2025 के दौरान, मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट (जोन-III) के अधिकारियों ने 751 ग्राम एनडीपीएस (ड्रग्स) बरामद की है। जब्त ड्रग्स का अवैध बाजार मूल्यांकन लगभग 7.51 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं दूसरे मामले में 1.16 किलो सोना जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 86.68 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सोना तस्करी के जरिए देश में लाया जा रहा था। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)

    विदेशी करेंसी भी जब्त

    तीसरे मामले में अधिकारियों ने 22.40 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। सभी तीन मामलों में अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने देते हुए बताया कि
    दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)

    6 किलो से ज्यादा का सोना जब्त

    बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में मुंबई डीआरआई (Directorate of Revenue Intelligence) ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 करोड़ 84 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। तस्कर इस सोने का पाउडर बनाकर तस्करी कर रहे थे।
    बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर लगातार सतर्कता और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई के चलते तस्करों के मंसूबे विफल हो रहे हैं। यह बरामदगी न केवल आर्थिक अपराधों पर नकेल कसता है, बल्कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ा मुहिम भी साबित हो रहा है। (Drugs worth crores, gold worth lakhs and foreign currency seized! Two arrested on smuggling charges)

  • बम्बई में अब 10 रुपये में होगा MRI और CT Scan

    बम्बई में अब 10 रुपये में होगा MRI और CT Scan

    बम्बई में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक खालसा कॉलेज माटुंगा में शुक्रवार को जरूरत मंद लोगो के लिए मात्र 10 रुपये में MRI, CT Scan, एक्स-रे सेंटर का उद्घाटन किया गया। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    न्यूज़ डेस्क
    बम्बई
    – माटुंगा गुरू नानक खालसा कॉलेज में शुक्रवार को चार साहिबजादे MRI और CT Scan Center का उद्घाटन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख समुदाय की प्रतिनिधि करने वाली संस्था शिरोमणि कमेटी जन कल्याण में बेहतरीन सेवाऐं प्रदान कर रही है। इसी सिलसिले में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों को समर्पित एक एमआरआई और सीटी स्कैन केंद्र शुरू किया गया है। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    क्या क्या मिलेगी सुविधा ?

    उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि चीजों की जांच सेवा मात्र 10 रुपये में की जायेगी। इसके अलावा गुरु नानक मिशन 1313 के नाम से संचालित फार्मेसी से बाजार दर से 25 प्रतिशत कम दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जायेंगी और मेडिकल रक्त परीक्षण भी 50 प्रतिशत सस्ती दरों पर किया जायेगा। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    सम्मान बढ़ेगा

    एडवोकेट धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि ये सुविधायें मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के गुरुद्वारा साहिबों के ग्रंथी सिंहों और अन्य कर्मचारियों को भी केवल 10 रुपये में प्रदान की जायेंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में महाराष्ट्र से शिरोमणि कमेटी के सदस्य मो. गुरिंदर सिंह बावा द्वारा विशेष एवं सराहनीय प्रयास किये गये हैं, जिससे सिख संगठन का सम्मान और बढ़ेगा। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

    इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, एडवोकेट धामी, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह बावा, अध्यक्ष, तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधन समिति जगजोत सिंह, शिरोमणि कमेटी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी, जसबीर सिंह धाम और अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। (Now MRI and CT scan will be done for Rs 10 in Mumbai)

  • 20 वर्षीय लड़की के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर, ऑटो रिक्शा ड्राईवर हुुआ गिरफ्तार

    20 वर्षीय लड़की के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर, ऑटो रिक्शा ड्राईवर हुुआ गिरफ्तार

    मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने परिवार की डांट से बचने के लिए ऐसी साजिश कर डाली की पुलिस को पूरा मामला पता लगाने में सर का पसीना छूट गया। बलात्कार के जुर्म में एक ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा चालक को 20 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वसई में पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपने ऑटो-रिक्शा में मुंबई ले आया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में गोरेगांव के राम मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त (DCP) स्मिता पाटिल ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो अब हिरासत में है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर विरार से चर्चगेट रेलवे परिसर की छानबीन और तांत्रिक विश्लेषण एवं गुप्तचरों की मदद से 32 वर्षीय राजरतन सदाशिव वायवळ को नालासोपारा के वालीव, खैरपाडा इलाके के झोपडपट्टी से ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    झूठी कहानी

    खबर के मुताबिक, 20 वर्षीय लड़की ने सामूहिक बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ डाली। यही नहीं लड़की ने अपनी बातों पर विश्वास दिलाने और बलात्कार की पुष्टि के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और एक पैकेट में पैक कुछ पत्थर डाल लिए थे। इसके बाद पुलिस से दावा किया था कि उसके साथ एक ऑटो चालक ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया। लेकिन पुलिस की जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पुलिस को लड़की के द्वारा दिए गए बयान पर संदेह हो रहा था, इसी वजह से जब इस केस की गहन जांच शुरू की गई तो सच सामने आ ही गया। लड़की ने बताया कि अपने पिता के डर से यह पूरी कहानी गढ़ी थी, क्योंकि वह घर वापस जाने से घबरा रही थी। लड़की ने आगे बताया कि उसके पिता बहुत गुस्सैल स्वभाव के हैं, जो अक्सर उसे और उसकी मां को पीट देते हैं। अपनी मां की मदद करने के लिए घर पर उसे काम भी करना पड़ता था। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    पालघर जिले के नालासोपारा मे हुआ बलात्कार

    ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा का बताया जा रहा है। यहां पर रहने वाली महिला मंगलवार रात गोरेगांव के राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मिली। उसने पुलिस को बताया कि वो उसी दिन मुंबई आई थी। इस दौरान वसई बीच पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाल दिए। हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदल दिया। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

    लड़की मानसिक रूप से अस्थिर

    केस में ये भी पता चला है कि लड़की मानसिक रूप से अस्थिर है। उसका बांद्रा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Blade and stone in private part of 20 year old girl, auto rickshaw driver arrested)

  • अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव चढ़ा पुलिस के हत्थे। छोटा राजन का करीबी, साथ में 6 और गिरफ्तार।

    अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव चढ़ा पुलिस के हत्थे। छोटा राजन का करीबी, साथ में 6 और गिरफ्तार।

    मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में छोटा राजन के करीबी कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार किया है। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    माटुंगा के झुग्गी बस्तियों मे रहने वाले अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर डीके राव को पुलिस ने ढ़ाई करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी मामले में गिरफ्तार किया है जो कभी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था। इससे पहले भी 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलथी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    होटल पर कब्जा करने की साजिश

    मुंबई क्राईम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को एक होटल के बिजनेस मेन से शिकायत मिली थी, कि गैंगस्टर डीके राव ने 6 लोगों के साथ मिलकर उनके होटल पर कब्जा करने की साजिश रची है। इसके अलावा उसने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। गहन जांच के बाद मामले की जानकारी सामने आई इसको ध्यान मे रखते हुए, मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जालसाजी की बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    कुल 7 लोग गिरफ्तार

    तलाशी के दौरान मुंबई की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली और पुलिस ने डीके राव समेत सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। डीके राव को गुरुवार दोपहर 37वें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 2017 में डीके राव को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    वसूली का रैकेट

    राव मुंबई में जबरन वसूली का पूरा रैकेट चलाया करता है। व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में उसे कई बार गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर डीके राव कथित तौर पर दो बार पुलिस के हाथों से बचकर भागने मे कामयाब हो गया था। जानकारी के मुताबिक डीके राव का पूरा नाम दिलीप मल्लेश वोरा है। मुंबई के माटुंगा की झुग्गी बस्तियों में पला बड़ा डीके राव धीरे-धीरे डकैती की दुनिया में अपने पैर पसारने लगा और 90 के दशक में छोटा राजन का दाहिना हाथ बन गया। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

    इसके पहले भी हुई गिरफ्तारी

    इससे पहले मुंबई पुलिस ने राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया था। बताया, कि हत्या के प्रयास के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को मुंबई के पूर्वी उपनगर से गिरफ्तार किया है। 62 वर्षीय विलास बलराम पवार उर्फ ​​राजू को देवनार पुलिस थाने की एक टीम ने 2 जनवरी को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया था। पवार हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। (Underworld gangster DK Rao caught by police. Chhota Rajan’s close aide, along with 6 more arrested)

  • Pushpak Express Train Accident: कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में 11 की मौत 40 घायल

    Pushpak Express Train Accident: कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में 11 की मौत 40 घायल

    लखनऊ से मुंबई की ओर आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आग की अफवाह ने यात्रियों को पटरियों पर कूदने के लिए मजबूर कर दिया और वहीं दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कई यात्रियों ने छलांग लगा दी थी। वहीं यात्री ट्रैक पर दूसरी ट्रेन के आने से शिकार बन गए। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे ट्रैक की है।

    पीड़ित परिवार को 5 लाख का अनुदान

    इस घटना ने पूरे देश के लोगों को सदमें में दाल दिया है। देश के कई हिस्सों मे रहने वाले परिवारों में मातम का माहौल है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख देने का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी प्रदेश सरकार ही उठाएगी। ऐसा ऐलान किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस रेल हादसे पर अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर घटना की जानकारी भी ली है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई 40 से अधिक घायलों का इलाज़ चल रहा हैं। हादसा ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने की वजह से हुआ। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि अगर कर्नाटक एक्सप्रेस के मोटर मेन ने समय पर हॉर्न दिया होता तो यात्री अलर्ट हो जाते। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    8 एंबुलेंस मौके पर, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

    नासिक डिवीजन के कमिश्नर प्रवीण गेदम के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस हादसे के बाद मौके पर अधिकारियों को तुरंत भेजा गया। इसके अलावा 8 एंबुलेंस मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौजूद रही। डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय जारी रहा। बचाव दल को भी मौके पर भेजा गया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    ट्रेन में आग की अफवाह

    पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि आखिर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह कैसे फैली? यात्री के मुताबिक दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच अचानक ट्रेन में आग लगने का हल्ला शुरू हो गया। ट्रेन रुकने से पहले ही यात्रियों ने छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस कई लोगों को काटती हुई चली गई। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी निकल रही थी जीसे आग समझ लिया गया। इसी से गलतफहमी हुई और पुष्पक ट्रेन के यात्री ट्रेन से कूद गए और हादसे का शिकार हो गए। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    Pushpak Express and karnataka Express train accident news image
    पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की दर्दनाक तस्वीर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

    महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना वक्त की। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराए जाने की बात कही। इसके अलावा रेलवे सीपीआरओ ने भी दिया बयान। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    रेलवे सीपीआरओ (Railway CPRO) की ओर से बताया गया है, कि हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी थी। ऐसा अलार्म चेन पुलिंंग की वजह से हुआ था।जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री आग लगने की अफवाह के बाद जब कूदे तो दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या काफी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    रेलवे का आखिरी बयान

    पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्री दहशत में आ गए थे। आग से बचने के लिए लोग ट्रेन से कूद गए। इसी बीच दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। हादसा जलगांव के परांडा स्टेशन के पास हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। रेलवे की ओर से हादसे पर बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि ट्रेन को चेन अलार्म पुलिंंग के बाद रोक दिया गया था। हादसे में कुछ मौतें हुईं हैं। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

  • मुंबई के सबसे बड़े मॉल में तैरती मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप!

    मुंबई के सबसे बड़े मॉल में तैरती मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप!

    मुंबई के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में एक लड़की की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। 30 से 35 साल की लड़की की लाश मॉल के बेसमेंट में तैरती हुई मिली। भांडुप पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई में इन दोनों लगातार दूसरे दिन महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल रही है। यहां सोमवार को मरीन ड्राइव स्थित फाइव स्टार होटल “ट्राइडेंट” के एक कमरे में 60 वर्षीय महिला का शव मिला था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भांडुप से और एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आ रही है। जहां बरसों से बंद पड़े “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में एक तैरती हुई अज्ञात युवती की लाश मिलने से हडकंप मच गया है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    तैरती मिली लाश

    मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप पश्चिम स्थित “ड्रीम्स मॉल” के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
    मंगलवार सुबह करीब दस बजे ड्रीम मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। भांडुप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद शव को बाहर निकाला। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

    बंद पड़े मॉल में मिला महिला की लाश

    पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलुंड जनरल हॉस्पिटल भेज दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृत महिला कौन है? और उसकी मौत कैसे हुई है? मामले की आगे की जांच भांडुप पुलिस कर रही है।
    बता दें कि 2021 में कोविड महामारी के दौरान ड्रीम्स मॉल में स्थित सनराइज अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस आगजनी के कारण मॉल जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद से मॉल बंद पड़ा हुआ है। Girl’s body found floating in Mumbai’s biggest mall, created panic

  • GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    फर्जी कंपनियों का जाल

    जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर

    गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    सरकारी को बड़ा नुकसान

    जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

  • बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    बांग्लादेशी विजयदास ने सैफ के घर जाकर हमला क्यों किया?

    सैफ अली खान पर हमला करने वाला ठाणे के जंगल से पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार बांगलादेशी कुछ महीनों पहले ही अवैध तरीके से मुंबई में आकर अपनी पहचान बदली और ठाणे के एक एजंसी के माध्यम से काम कर रहा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने इसकी जानकारी दी .. (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और नवाब सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर चाकू से हमला करने वाले को आखिरकार मुंबई पुलिस ने ठाणे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने ख़ुलासा करते हुए यह भी बताया कि आरोपी बांगलादेश का रहने वाला है। लगभग 50 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे के जंगल से पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी गिरफ्तारी बचने के लिए वहां छुपा हुआ था। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    मुंबई पुलिस सोचने पर मजबूर

    आरोपी लगभग 5 से 6 महिने पहले ही मुंबई आया और बाद मे ठाणे की एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वर्तमान में विजय दास नाम का इस्तेमाल कर रहा था। अब कोर्ट मे पेशी के बाद मुंबई पुलिस रिमांड की तैयारी कर रही है। क्यों की सिर्फ चोरी का मकसद तो नही हो सकता। जबकि करीना का बयान पुलिस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    पुलिस की तैयारी

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने लगभग 74 घंटे बाद धर दबोचा। मुंबई पुलिस ने कॉन्फ़्रेंस के जरिए इसकी जानकारी, लेकिन अभी तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया है। मुंबई पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी थी। जिसके बाद शक के आधार पर कई लोगों को पुलिस ने कई जगहों पर धरपकड़ की है। एक को तो छत्तीसगढ़ के एक ट्रेन से आरपीएफ ने धर दबोचा। एक कारपेंटर को भी पुलिस ने रडार पर लिया। डीसीपी ने बताया की हमले के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 35 टीमों का गठन किया गया था। जिनमें सभी पुलिस के अधिकारी अपने मुखबिरों के साथ सक्रिय हो चुके थे। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    Saif ali Khan crime accuse vijay das
    मुंबई पुलिस ने साझा किया गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    क्या हमलावर सिर्फ चोरी के मकसद से आया था?

    सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद थी। करीना इस बात से सहमत नही है, कि हमलावर सिर्फ चोरी के इरादे से आया था। 16 जनवरी की रात 2 बजे एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर काफी आक्रामक हो गया था, जबकि पास ही उनके घर के कीमती आभूषण रखे हुए थे। लेकिन आरोपी ने गहनों को हाथ तक नही लगाया। हमला करने के बाद आसानी से भाग भी गया। अब मुंबई पुलिस ने जैसे ही इसका खुलासा किया, कि आरोपी बांगलादेशी घुसपैठी है। इसके बाद और भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कोर्ट में पेशी कर रिमांड की तैयारी कर रही है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    कर रहा था कई नामों का इस्तेमाल

    बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में छिपकर बैठा था। मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोग पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था और वर्तमान में वह खार पुलिस स्टेशन में बंद है। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    छत्तीसगढ़ में भी धरपकड़

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भी एक संदिग्ध को पकड़ा। उसे तब दबोचा गया जब वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने पकड़ने के बाद संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान 33 साल के आकाश कनौजिया के रूप में हुई। आरपीएफ ने संदिग्ध की तस्वीर भी साझा की। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

    सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा अपार्टमेंट में कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को गंभीर चोटें लगने के बाद तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जिसमें उनकी पीठ की निचली रीढ़ की हड्डी में चाकू के घाव भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में ले जाया गया है। सैफ की रीढ़ की हड्डी सर्जरी के दौरान 2.5 इंच लंबा ब्लेड निकाला गया है। चाकू का दूसरा तुकडा पुलिस ने सैफ अली खान के घर से बरामद किया है। डॉक्टरों ने बताया, कि सर्जरी सफल रही वर्तमान में अभिनेता खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। (Why did Bangladeshi Vijaydas go to Saif’s house and attack)

  • Mumbai Airport: 26 करोड़ रुपये का कोकीन 2.55 करोड़ का सोना और हीरे जब्त

    Mumbai Airport: 26 करोड़ रुपये का कोकीन 2.55 करोड़ का सोना और हीरे जब्त

    Mumbai Airport: अधिकारियों ने लगभग 26 करोड़ रुपये का कोकीन जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। इसके पहले 17 और 18 जनवरी की मध्य रात्रि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 2.55 करोड़ रुपये का सोना और हीरे जब्त किए हैं। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शुक्रवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26.62 करोड़ रुपये का 2.6 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया, कि पाउडर को थैले की बाहरी और भीतरी परतों के बीच छिपाया गया था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। इसके साथ ही सीमा शुल्क अधिकारियों ने 17 और 18 जनवरी की मध्य रात्रि में अलग-अलग मामलों में कुल 2.55 करोड़ रुपये का सोना और हीरे जब्त किए हैं। इसको लेकर भी तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या सहयोगियों के होने की आशंका जताते हुए डीआरआइ के अधिकारी मामले की और अधिक तहकीकात कर रहे हैं। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    बॉम्बे मे कोकीन की तस्करी

    Mumbai airport kokeen drugs Smuggling case latest news photo

    कोकीन नामक ड्रग्स तस्करी के मामले में एक अधिकारी ने बताया कि नैरोबी से आए एक यात्री के थैले में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया। मौके पर की गई जांच से पता चला कि यह कोकीन है। इसी की वैधानिक पुष्टि के लिए संदिग्ध कोकीन को परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। पाउडर को थैले की बाहरी और भीतरी परतों के बीच छिपाया गया था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    सोने की तस्करी

    Mumbai airport Gold and diamond Smuggling latest news photo

    इसके साथ ही 17 और 18 जनवरी की मध्य रात्रि में सोने की तस्करी को लेकर पहले से जानकारी मिली थी। विशेष जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों को रोका। जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्धों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया 24 कैरेट कच्चे सोने का पाउडर (गोल्ड डस्ट/स्वर्ण कण) बरामद किया। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए शुद्ध सोने का कुल वजन 2.465 किलोग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    हीरे की तस्करी

    एक अलग घटना में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अन्य विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे एक यात्री को रोका। गहन जांच करने पर, अधिकारियों को यात्री के शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए कटे और पॉलिश किए हुए हीरे मिले। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    जब्त की गए हीरों में 21.70 कैरेट के लैब निर्मित हीरे थे, जिनकी कीमत 5.20 लाख रुपये थी। 226.95 कैरेट के प्राकृतिक हीरे थे, जिनकी कीमत 69.69 लाख रुपये थी। कुल मिलाकर, जब्त किए गए हीरों की कीमत 74.90 लाख रुपये थी। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

    इन मामलों में जब्त किए गए सोने और हीरे की कुल कीमत 2.55 करोड़ रुपये है। अब तक इन घटनाओं के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में शामिल किसी बड़े नेटवर्क या सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)

  • सैफ अली खान मामले में पुलिस करीना का बयान क्यों नही सुन रही है? करीना के बयान से गहराया राज

    सैफ अली खान मामले में पुलिस करीना का बयान क्यों नही सुन रही है? करीना के बयान से गहराया राज

    Saif Ali Khan Attack Latest Update : मुंबई में सैफ अली खान पर प्राणघातक हमले का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस ने इसे चोरी का मामला बताया, जबकि करीना कपूर ने कहा कि हमलावर ने आभूषण नहीं चुराए। सैफ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इसे चोरी की वारदात से क्यों जोड़ रही है? (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर प्राणघातक हमले का राज गहराता जा रहा है। उनके ऊपर जानलेवा हमला किसने और क्यों, कैसे और किस लिए किया? अब तक इन सवालों के जवाब सुलझाने मे मुंबई पुलिस अबतक सफल नही हो पाई है। वहीं एक के बाद एक दावे और बयान सामने आ रहे हैं जो सवालों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभी तक पुलिस के बयानों के मुताबिक, हमलावर चोरी के इरादे से अंदर घुसा था। महाराष्ट्र के मंत्री ने भी यही बयान दिया। लेकिन करीना कपूर के बयान से हमले की गुत्थी सुलझाने के बदले और उलझ गई है। इसके अलावा भी इस केस में अभिनेता के सुरक्षा को लेकर काफी सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के पीछे किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिनेता पर हमले के पीछे चोरी ही एकमात्र मकसद था। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    मुंबई मे कहां रहते हैं सैफ और करीना?

    54 साल के नवाब सैफ अली खान मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। गुरुवार की सुबह बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिनेता पर गर्दन समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अब वो खतरे से बाहर हैं। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

    मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस को घटना स्थल पर लगे जो सीसीटीवी मिले है। उसी के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसका चेहरा उस संदिग्ध हमलावर से मिलता-जुलता है। जिसकी तस्वीर इमारत से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हमलवार चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा और इस दौरान उसने सैफ पर हमला किया। लेकिन .. (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    करीना कपूर ने कुछ और ही बताया

    अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान से शनिवार को पुलिस के अधिकारियों से पूछताछ की। करीना ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। हालांकि करीना कपूर ने पुलिस को यह बात बताई है लेकिन उनका यह बयान पुलिस रेकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। करीना का कहना है कि अगर हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था तो चोरी क्यों नही की जबकि उसके सामने सोने के गहने पड़े थे। सैफ पर हमले के बाद भी उसने गहने क्यों नही उठाए, जबकि वह आसानी से भागन गया था। जाते-जाते वो चोरी तो कर सकता था। पुलिस इस बारे में जांच क्यों नही कर रही है। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)

    अंदर कैसे आया हमलावर?

    सैफ बांद्रा पश्चिम में सेंट थेरेसा हाई स्कूल के पास 24वीं रोड के जंक्शन पर ग्रैंड रेसिडेंसी होटल के सामने बने सतगुरु अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ अली खान टैरेस समेत 11वीं और 12वीं यानी दोनों मंजिलों के मालिक हैं। इमारत में बेसमेंट के अलावा 12 मंजिल बनी हैं। लॉबी बायोमेट्रिक स्कैनिंग के जरिए खुलती है। इमारत के परिसर को पत्थरों और लोहे के डिजाइनों से इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी आसानी से उस पर चढ़कर प्रवेश कर सकता है। सतगुरु अपार्टमेंट के पीछे PETFINA नाम की एक छोटी सी दो मंजिला इमारत है। इस इमारत में एक बहुत छोटा गेट है। माना जा रहा है कि PETFINA परिसर के अंदर बाईं ओर एक और छोटी दीवार है, जिस पर चढ़ना आसान है और हमलावर यहीं से अंदर आया होगा। (Why is the police not listening to Kareena’s statement in Saif Ali Khan case? The secret deepened due to Kareena’s statement)