भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ पत्रकारों का कैलेंडर विमोचन की तस्वीर
उत्तर भारतीय परंपरा को याद कर पत्रकारों ने लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था ने अपना वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।
इस्माईल शेख
मुंबई- कांदिवली (पूर्व), ठाकुर कॉलेज में शनिवार को मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था की ओर से लिट्टी चोखा का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राजनेता, पुलिस अधिकारी एवं पत्रकारों को सम्मानित कर साथ ही अपने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। मौके पर फिल्म और लोकगीत एवं हास्य कलाकारों को भी सम्मानित किया।
इसे भी पढ़े:- फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …
ठाकुर ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था ने यह पांचवां वर्षीक लिट्टी-चोखा का कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक राजहंत सिंह, शिवसेना के आमदार प्रकाश सुर्वे, भाजपा के पूर्व नगर सेवक कमलेश यादव, बाळा तावड़े और अभिषेक घोसालकर, भाजपा नेता मुरजी काका पटेल, आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट के प्रवक्ता आनंद दुबे,भरत मिश्रा, फिल्म अभिनेत्री संगीता तिवारी, अभिनेत्री अनारा गुप्ता, शिवसेना मालाड पुर्व उपशाखा प्रमुख फातिमा शेख, कांग्रेसी नेता अजंता यादव, समाज सेविका माधवी भंडारी के साथ मुंबई और आसपास के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था का 2024 कार्यक्रम ..

भारतीय जनता पार्टी की सशहनाज खान ने सभी को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। मीरा रोड की समाजसेविका सुमन सिंह ने अपने गीतों से लोगों को प्रभावित किया। मौके पर हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने कॉमेडी से चार चांद लगा दिए। कवि एवं गीतकार रामजी कनौजिया ने मंच की शुरुआत कर समा बांधा और गजल गायक कलाकार निषाद अहमद खान ने अपने शब्दों को पिरोकर एकता की मिसाल पेश की। मौके पर मुंबई पुलिस परिमंडल 12 की पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटिल ने लिट्टी-चोखा का आनंद लेते हुए पुलिस और पत्रकारों की दोस्ती को कायम रखा। उन्होंने अपने वक्तव्यों मे कहा, कि “पुलिस और पत्रकार, घड़ी की उन दो सूईयों की तरह है, जो अपनी-अपनी जगह से समाज को सही दिशा देने का काम करती है। जैसा घड़ी के काटे अलग होने के बावजूद लोगों को सही समय दिखाती है।”
मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अवनेंद्र आशुतोष और जयशंकर सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान बोरीवली में प्रेस रूम बनाने की मांग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, महासचिव जटाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रमुख संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, सलाहकार शिव शंकर तिवारी, हरीश तिवारी, राकेश त्रिवेदी, विनय दुबे, राजू परुलेकर, आशीष सिंह, प्रकाश साबळे, इस्माइल शेख, सुरेंद्र राजभर, शालिनी सिंह, विभांशु त्रिपाठी, रितेश तिवारी और प्रमोद यादव ने किया।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




