Category: West India

  • Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Maharashtra: पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल में पुराने तोप के गोले मिले है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है।

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान हमले के बीच महाराष्ट्र के पुणे में तोप के गोले मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि बरामद तोप के गोले जंग रहित पूराने है। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और बम निराेधक दस्ते ने इसकी पृष्ठी की। कहा कि खतरे की कोई बात नही है। पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल से पुराने तोप के 9 गोले बरामद हुए है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    6 महिनों से पड़े थे गोले

    रेलवे पुलिस ने सोमवार को मीडिया को बताया कि पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास जंग लगे नाै तोप के गोले मिलने की जानकारी मिली है। यह तोप के गोले करीब छह महिने से यहां पड़े होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पिंपरी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बम का पता लगाने और निपटान करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ मिलकर घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई की और तोप के गोलों को बरामद कर लिया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    सेना को देने का फैसला

    अधिकारी ने कहा कि इन तोप के गोलों को आगे की जांच के लिए सेना अधिकारियों को सौपे जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्हाेंने आशा जताई कि इन गोलाें काे स्क्रैप व्यापारी लाया हाेगा। अधिकारियों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह के गोले मिले हैं और इसका भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध संकट से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि आयुध सक्रिय नहीं था और इससे तत्काल कोई खतरा नहीं था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

  • मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के दरम्यान जहां देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं मुंबई के पवई इलाके में अचानक ड्रोन दिखा तो लोग घबरा गए। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन पवई इलाके के साकी विहार रोड पर एक ड्रोन उड़ते हुए देखा गया। लोगों ने जब देखा तो घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमले किए हैं। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    बता दें कि स्थानीय लोगों ने आसमान में उड़ते ड्रोन को देखा तो अपनी सुरक्षा को लेकर घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    आरोपी युवक की पहचान

    वहीं जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह ड्रोन 23 साल के अंकित ठाकुर का है। हैदराबाद का रहने वाला अंकित ने पुलिस को बताया कि यह ड्रोन एक साल पहले खरीदा था और वह इसे रिपेयर करवा कर टेस्टिंग के लिए उड़ा रहा था। लेकिन ड्रोन अचानक बहुत ऊंचाई पर उड़ गया, जिसके कारण आसपास के लोगों को संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    अपराध दर्ज

    पवई पुलिस ने इस मामले की जांच की और अंकित ठाकुर के खिलाफ बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने को लेकर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 4 अप्रैल को एक महीने के लिए ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग जैसी चीजों पर रोक लगा दी थी। इसी कारण बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    सुरक्षा कड़े उपाय

    भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से, ड्रोन उड़ाने और पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी है। बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाना गंभीर अपराध माना जाता है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

    ड्रोन का लाइसेंस

    अंकित के पास जो ड्रोन था, उसका लाइसेंस भी नहीं था। सुरक्षा नियमों के अनुसार, ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से परमिशन लेनी होती है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। इस घटना से यह भी साफ हुआ कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी नागरिकों को नियमों का पालन करना आवश्यक है और बिना अनुमति इस तरह की कोई भी गतिविधि गंभीर अपराध हो सकता है। (23 year old Ankit arrested for flying a drone in Mumbai)

  • Mumbai: बोरीवली में बुलडोजर ऐक्शन, BMC ने तोड़ा अवैध शादी का हॉल

    Mumbai: बोरीवली में बुलडोजर ऐक्शन, BMC ने तोड़ा अवैध शादी का हॉल

    Mumbai-Bmc-demolishes-20,000-sq-ft-unauthorized-wedding-hall-in-Borivali-West

    बोरीवली पश्चिम के एक्सर गांव में मैंग्रोव की झाडियों को नष्ट करके बनाए गए अवैध शादी हॉल (wedding hall) पर BMC ने कार्रवाई करते हुए पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। क्षेत्र के आरटीआइ कार्यकर्ता, समाजसेवक और शिकायतकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    मुंबई: बोरीवली (पश्चिम) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आर-मध्य और आर-दक्षिण विभाग ने बोरीवली पश्चिम के एक्सर गांव में बड़ी कार्रवाई की है। मनपा ने सीआरजेड क्षेत्र में बने अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया है। ये हॉल, मैंग्रोव (mangrove) की झाडियों को नुकसान पहुंचाकर बनाया गया था। इस तोड़क कार्यवाही के बाद क्षेत्र के समाजसेवक एवं आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक कार्यवाही का स्वागत किया है। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    पिछले दो सालों से क्या हो रहा था ?

    आप को बता दें कि पिछले दो सालों से इन अवैध निर्माणों को हटाने की मांग हो रही थी। मनपा द्वारा नोटिस जारी करने के बाद इस अवैध निर्माण के मालिकों ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टे हटते ही नए ज़ोनल डीएमसी संजय कुरहाडे के निगरानी में अवैध बैंक्वेट हॉल पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    मैंग्रोवस पर कानूनी सुरक्षा

    एक वन अधिकारी ने बताया कि एक्सर गांव के मैंग्रोव ‘नोटिफाइड’ नहीं हैं। इसका मतलब है कि उन्हें कानूनी सुरक्षा नहीं मिली हुई थी। इसलिए उन्हें अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा आसानी से नष्ट कर दिया गया और उन पर कब्जा कर लिया गया। तोड़फोड़ के समय पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मौजूद थी। वहीं समाजसेवकों और आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने नए ज़ोनल डीएमसी संजय कुरहाडे को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने राजनेताओं के समर्थन वाली विरोधी लॉबी के दबाव के बावजूद तोड़क कार्यवाही सुनिश्चित की और कानून व्यवस्था को बरकरार रखा। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

  • Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका खिचड़ी घोटाले में शिवसेना शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के बेटे सहित 8 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि गजानन किर्तिकर का बेटा अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का नेता है। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    मुंबई: कोविड महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की खिचड़ी वितरण योजना में 14.57 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ किला कोर्ट में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रेकॉर्ड में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच के बाद EOW ने यह चार्जशीट दायर की है। कल्याण के रहने वाले 36 वर्षीय गोपाल पांडुरंग लवाने ने इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    क्या है घोटाला?

    श्री वैष्णवी किचन और सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के पार्टनर गोपाल पांडुरंग लवाने की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच कोविड संकट के दौरान आरोपियों ने खिचड़ी के 100 और 200 ग्राम वजन के पैकेटों की आपूर्ति की थी और BMC से 300 ग्राम प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान वसूला। इसमें आरोपियों ने 6.27 करोड़ रुपये का घपला किया। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    इन आठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    आठ आरोपियों में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के सुपुत्र अमोल किर्तिकर भी शामिल हैं। बता दें कि अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं। जिन्होंने हालही में गोरेगांव पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आरोप पत्र में सुनील कदम उर्फ बाला कदम, राजीव सालुंखे, सुजीत पाटकर, संजय चंद्रकांत माशेलकर, प्रांजल माशेलकर, प्रीतम माशेलकर और सूरज चव्हाण का नाम दर्ज है। आरोपियों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। इसके कारण मामले में आईपीसी की धारा 465, 468, 471 (जालसाजी और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा) भी जोड़ दी गई हैं। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

  • Rape Case: मुंबई में फिर एक बार बाप और बेटी का रिश्ता हुआ तार तार, नाबालिग बेटी ..

    Rape Case: मुंबई में फिर एक बार बाप और बेटी का रिश्ता हुआ तार तार, नाबालिग बेटी ..

    Mumbai Rape News: मुंबई में एक पिता पर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले एक महीने से लगातार रेप करने का आरोप। पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता को धारावी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    Mumbai Rape Case: मुंबई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां पिछले एक महीने से एक शख्स अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप कर रहा था। मुंबई की धारावी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act.) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद, कोर्ट ने 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    धारावी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता हालही में 3 अप्रैल को जेल से रिहा हुआ था, जो हत्या के मामले जेल में बंद था। आरोप था कि एक अभिनेत्री को ड्रग्स की आपूर्ति की थी और उस पर 6 हजार रुपये बकाया था। भुगतान में देरी करने पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जून 2017 में उसकी हत्या कर दी। आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया और उसे जेल से रिहा कर दिया गया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    नाबालिग के साथ किया कई बार रेप

    धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिदकर ने बताया कि वह 3 अप्रैल को जेल से बाहर आया और अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ धारावी में रह रहा था। आरोपी पिता अपनी 15 वर्षीय बेटी को धमकाता था कि वह उसकी पढ़ाई बंद कर देगा, अगर उसने किसी को बताया तो और जब भी लड़की घर पर अकेली होती थी, तब आरोपी बाप उसके साथ रेप करता था। आरोपी ने 12 अप्रैल से 5 मई के बीच नाबालिग लड़की का कई बार रेप किया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    लड़की ने दी शिकायत

    लड़की को कमजोरी महसूस होने लगी, जिसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने मां को इस बारे में बताया, इसके बाद नजदीकी धारावी पुलिस को सूचित किया गया। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

  • पाकिस्तानी हमले के बाद मुंबई में ड्रोन का खतरा, सहार एयरपोर्ट से मिली सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    पाकिस्तानी हमले के बाद मुंबई में ड्रोन का खतरा, सहार एयरपोर्ट से मिली सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    मुंबई के साकीनाका में एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात ड्रोन दिखा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ड्रोन की तलाश जारी, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए समुद्र किनारे गश्त बढ़ा दी गई है। मछुआरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच बमबारी और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई के अंधेरी में एक अज्ञात ड्रोन दिखने से लोगों में हडकंप मच गया है। अज्ञात ड्रोन साकीनाका स्थित मुंबई एयरपोर्ट के आस-पास मंडरा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुंबई पुलिस ड्रोन को ढूंढ रही है। सहार एयरपोर्ट ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी शक वाली चीज नहीं मिली है। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन के पास हजरत जय्यब जलाल (गैबन शाह दर्गा) मस्जिद है। वहां एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने ड्रोन देखने की जानकारी दी। उसने बताया कि ड्रोन कुछ देर बाद पास की झुग्गी बस्ती में चला गया।

    पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

    सहार एयरपोर्ट ने शुक्रवार सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस के मेन कंट्रोल रूम को यह खबर दी। इसके बाद साकीनाका पुलिस को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने फोन करने वाले से बात की और उसे ड्रोन की फोटो या वीडियो लेने को कहा। साथ ही, पुलिस ने इलाके में ड्रोन को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन खासकर झुग्गी बस्ती वाले इलाके में दिखा था। पुलिस को ड्रोन के बारे में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। दो पुलिस सब-इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ इलाके में छानबीन कर रहे हैं। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    पुलिस को कुछ नही मिला

    साकीनाका के कुछ लोगों ने पुलिस को ड्रोन जैसी चीज दिखने की खबर दी। लेकिन पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां कुछ नहीं मिला। साकीनाका इलाका एयरपोर्ट के पास है। इसलिए इसे बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। यहां हमेशा पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान तैनात रहते हैं। उन्होंने भी ड्रोन दिखने की बात को नकार दिया। फिर भी मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    समुद्र किनारे बढ़ाई गई गश्त

    मुंबई के समुद्र किनारे के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस और इंडियन कोस्ट गार्ड मिलकर समुद्र किनारे, बंदरगाहों, गोदी और समुद्र रास्तों पर गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। गश्त भी बढ़ा दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ‘सागर कवच’ नाम से एक बड़ा तटरक्षक अभियान शुरू किया है। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    मछुआरों को दी गई चेतावनी

    ‘सागर कवच’ अभियान के तहत समुद्र में गश्त बढ़ा दी गई है। मछुआरों को सतर्क रहने और नावों की गतिविधियों पर ध्यान रखने को कहा गया है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी समुद्र के रास्ते शहर में न घुस पाए। इसलिए मछुआरों की नावों के आने-जाने के रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ये सभी उपाय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

    समुद्र का रास्ते पर खतरा

    आपको याद होगा कि 26/11 के हमले में आतंकी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में आए थे। इसलिए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसी को बताने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। (After Pakistani attack, threat of drone in Mumbai, security agencies on alert after information received from Sahar Airport)

  • जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक्सट्रा मैरिटल अफेर ने मुंबई के एक व्यक्ति की जान ले ली। उस व्यक्ति की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसी की प्रेमिका निकली। जिसने होटल के कमरे में अपने ही प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    पति के साले से अफेर

    मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    शारीरिक संबंध

    बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल में पूछताछ

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल कर्मचारी ने खोले राज

    मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    गले पर नाख़ून के निशान

    जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

  • Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

    Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

    Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है खासकर किसानों और मछुआरों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। पिछले 2 दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज और बारिश ने लोगों के रोजमर्रा वाले रूटीन पर असर डाल रहा है। मुंबई और कोंकणपट्टा जैसे इलाकों में अचानक हुई बारिश के चलते नागरिकों को भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। यहां पिछले सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत तो मिली। लेकिन इस बेमौसम बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कई जिलों में खड़ी फसलें तबाह हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

    राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कहीं तेज धूप है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में तेज मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    दूसरी ओर, मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच, पालघर के पश्चिमी तटीय इलाकों में तेज आंधी और बारिश का जोरदार असर देखने को मिला। इसका असर मछुआरों पर भी पड़ा है। डहाणू और पालघर में 40 से 45 बोटों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, ये बोटें आंधी की चपेट में आ गई थीं और उनका बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान का पंचनामा जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    स्वास्थ्य पर प्रभाव- IMD

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई है। बादलों की घनघोर मौजूदगी के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है। मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में भी असर साफ देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस अचानक हुए मौसमी बदलाव से स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना चक्रवाती तूफान और मध्य प्रदेश से दक्षिण कोंकण तक सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र इस बदलाव के पीछे का कारण रहा है। इसके चलते कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)

    इन जिलों के लिए जारी अलर्ट

    8 मई को रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजी नगर, जलगांव, धुळे, नंदुरबार, सोलापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 मई को अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली और नंदुरबार में येलो अलर्ट रहेगा। 10 मई को पूरे विदर्भ के साथ-साथ नासिक, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 मई को नासिक, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में अलर्ट रहने वाला है। (Maharashtra weather: rain and hailstorm alert in these districts of Maharashtra, Meteorological Department advised people)