Category: Police Action

Read the latest police action news, investigations and official updates from India and around the world. Stay informed with coverage on arrests, raids, law enforcement operations, crime investigations, court proceedings and public safety actions, only on Indian FastTrack.

  • अब मुंबई के पुलिस थानों में बनेंगे चाइल्ड फ्रेंडली जोन

    अब मुंबई के पुलिस थानों में बनेंगे चाइल्ड फ्रेंडली जोन

    Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 7 थानों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन बनाए हैं। जहां पीड़ित बच्चों को सहज वातावरण मिलेगा। कार्टून, खिलौनों से सजे कमरों में प्रशिक्षित अधिकारी बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की है। पहली बार मुंबई के 7 पुलिस स्टेशनों में चाइल्ड फ्रेंडली जोन की शुरुआत की गई है। यह ज़ोन विशेष रूप से उन बच्चों के लिए बनाए गए हैं जो किसी अपराध के शिकार हुए हैं या किसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल

    मुंबई पुलिस लगातार बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हालांकि, कई बार जांच के दौरान पीड़ित बच्चों को पुलिस स्टेशन बुलाना पड़ता है। कई बार पुलिस स्टेशन का गंभीर माहौल बच्चों में डर पैदा कर देता है। जिससे वे खुलकर बात नहीं कर पाते और जांच में पुलिस वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    कैसे बनाया गया है बच्चों का कमरा?

    इसी को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस अब हर पुलिस थानों में ऐसे कमरे बनाने जा रही है जो बच्चों के अनुकूल रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुरुआती 7 अलग-अलग पुलिस थानों में चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन बनाए गए हैं। इन कमरों को कार्टून के चित्र, खिलौने और गेम्स के उपकरणों से सजाया गया है। यहां बच्चों को एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिलता है जिससे वे तनावमुक्त होकर पुलिस से बात कर सकेंगे। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण

    प्रत्येक चाइल्ड फ्रेंडली ज़ोन में एक प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किया गया है जो बच्चों से संवेदनशीलता का खयाल रखते हुए बात करेंगे। उन्हें सहज महसूस कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी। इस ज़ोन की एंट्री भी अलग रखी गई है ताकि बच्चों को यह जगह किसी थाने जैसी न लगे। साथ ही, आपात स्थिति के लिए बाहर एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

    एनसीपीसीआर की गाइडलाइन क्या है?

    • हर पुलिस स्टेशन में सहायक उपनिरीक्षक स्तर से नीचे के एक अधिकारी को बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO) के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए, जिसे बच्चों से संवाद और देखभाल के लिए विशेष प्रशिक्षण मिला हो।
    • विशेष किशोर पुलिस इकाइयों की बैठक भी CWPO की निगरानी में होनी चाहिए और सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखे जाने चाहिए।
    • साथ ही, बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी।
    • CWPO और अन्य पुलिस कर्मियों को समय-समय पर POCSO, JJ Act, बाल श्रम कानून, और अन्य प्रासंगिक अधिनियमों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
    • CWPO को ‘Track the Missing Child’ पोर्टल के संचालन व मॉनिटरिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है।

    मुंबई पुलिस की यह पहल न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि उन्हें न्याय प्रणाली का भरोसेमंद हिस्सा भी बनाती है। यह एक उदाहरण है कि संवेदनशीलता और सुरक्षा साथ-साथ कैसे चलाया जा सकता है। Now child friendly zones will be created in Mumbai police stations

  • Mumbai: कैब ड्राइवर सहित पैसेंजर पर हमले के आरोप में दो Food Delivery Boy के खिलाफ FIR दर्ज

    Mumbai: कैब ड्राइवर सहित पैसेंजर पर हमले के आरोप में दो Food Delivery Boy के खिलाफ FIR दर्ज

    मुंबई के घाटकोपर एम जी रोड पर एक कैब ड्राइवर और पैसेंजर पर हमला करने वाले दो फुड डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामूली विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    मुंबई: एक फुड डिलीवरी कंपनी के दो प्रतिनिधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कहा, कि एक व्यक्ति और उसके कैब ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में दो फुड डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    अधिकारी ने बताया कि सड़क पर पानी भरा हुआ था और जब कार गुजर रही थी तो कुछ छींटे फुड डिलीवरी कंपनी के दो प्रतिनिधियों पर पड़े थे। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को पूर्वी उपनगर घाटकोपर के एमजी रोड पर हुई, जिस समय मोटर बाईक पर ये दोनों भी सफर कर रहे थे। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    पैसेंजर को जड दिया थप्पड़

    पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि सड़क के एक हिस्से पर पानी फैला था और कुछ छींटे उनकी कार के बगल से गुजर रहे दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों पर पड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों ने कैब ड्राइवर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब पैसेंजर ने बीच बचाव करना चाहा तो उसपर भी थप्पड़ जड़ दिए। अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय आसिफ आरिफ खान और 35 वर्षीय चित्रांगन हीरालाल अग्रवाल के रूप में हुई है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    हेलमेट से हमला

    अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि दोनों आरोपियों ने कार रुकवाई और चालक के साथ मार-पीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर हेलमेट से हमला कर दिया। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    बाइक रजिस्ट्रेशन से हुई पहचान

    अधिकारी ने बताया कि बाद में शिकायतकर्ता अपने वाहन चालक के साथ तिलक नगर पुलिस थाना पहुंचा। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन के पंजीकरण संख्या के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक प्राईवेट कंपनी में फुड डिलीवरी का काम करते हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

  • मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    मुंबई में ड्रोन उड़ाने को लेकर 23 साल का अंकित गिरफ्तार

    भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के दरम्यान जहां देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं मुंबई के पवई इलाके में अचानक ड्रोन दिखा तो लोग घबरा गए।

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन पवई इलाके के साकी विहार रोड पर एक ड्रोन उड़ते हुए देखा गया। लोगों ने जब देखा तो घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों पर ड्रोन से हमले किए हैं।

    बता दें कि स्थानीय लोगों ने आसमान में उड़ते ड्रोन को देखा तो अपनी सुरक्षा को लेकर घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

    आरोपी युवक की पहचान

    वहीं जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह ड्रोन 23 साल के अंकित ठाकुर का है। हैदराबाद का रहने वाला अंकित ने पुलिस को बताया कि यह ड्रोन एक साल पहले खरीदा था और वह इसे रिपेयर करवा कर टेस्टिंग के लिए उड़ा रहा था। लेकिन ड्रोन अचानक बहुत ऊंचाई पर उड़ गया, जिसके कारण आसपास के लोगों को संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    अपराध दर्ज

    पवई पुलिस ने इस मामले की जांच की और अंकित ठाकुर के खिलाफ बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने को लेकर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 4 अप्रैल को एक महीने के लिए ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग जैसी चीजों पर रोक लगा दी थी। इसी कारण बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है।

    सुरक्षा कड़े उपाय

    भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से, ड्रोन उड़ाने और पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी है। बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाना गंभीर अपराध माना जाता है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

    ड्रोन का लाइसेंस

    अंकित के पास जो ड्रोन था, उसका लाइसेंस भी नहीं था। सुरक्षा नियमों के अनुसार, ड्रोन उड़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से परमिशन लेनी होती है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। इस घटना से यह भी साफ हुआ कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी नागरिकों को नियमों का पालन करना आवश्यक है और बिना अनुमति इस तरह की कोई भी गतिविधि गंभीर अपराध हो सकता है।

  • Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका खिचड़ी घोटाले में शिवसेना शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के बेटे सहित 8 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि गजानन किर्तिकर का बेटा अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का नेता है। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    मुंबई: कोविड महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की खिचड़ी वितरण योजना में 14.57 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ किला कोर्ट में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रेकॉर्ड में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच के बाद EOW ने यह चार्जशीट दायर की है। कल्याण के रहने वाले 36 वर्षीय गोपाल पांडुरंग लवाने ने इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    क्या है घोटाला?

    श्री वैष्णवी किचन और सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के पार्टनर गोपाल पांडुरंग लवाने की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच कोविड संकट के दौरान आरोपियों ने खिचड़ी के 100 और 200 ग्राम वजन के पैकेटों की आपूर्ति की थी और BMC से 300 ग्राम प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान वसूला। इसमें आरोपियों ने 6.27 करोड़ रुपये का घपला किया। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    इन आठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    आठ आरोपियों में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के सुपुत्र अमोल किर्तिकर भी शामिल हैं। बता दें कि अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं। जिन्होंने हालही में गोरेगांव पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आरोप पत्र में सुनील कदम उर्फ बाला कदम, राजीव सालुंखे, सुजीत पाटकर, संजय चंद्रकांत माशेलकर, प्रांजल माशेलकर, प्रीतम माशेलकर और सूरज चव्हाण का नाम दर्ज है। आरोपियों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। इसके कारण मामले में आईपीसी की धारा 465, 468, 471 (जालसाजी और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा) भी जोड़ दी गई हैं। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

  • Rape Case: मुंबई में फिर एक बार बाप और बेटी का रिश्ता हुआ तार तार, नाबालिग बेटी ..

    Rape Case: मुंबई में फिर एक बार बाप और बेटी का रिश्ता हुआ तार तार, नाबालिग बेटी ..

    Mumbai Rape News: मुंबई में एक पिता पर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पिछले एक महीने से लगातार रेप करने का आरोप। पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता को धारावी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    Mumbai Rape Case: मुंबई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां पिछले एक महीने से एक शख्स अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप कर रहा था। मुंबई की धारावी पुलिस स्टेशन ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63, 64(2)(च), 64(2)(झ), 64(2)(ड), 65, 351(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act.) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद, कोर्ट ने 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    धारावी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता हालही में 3 अप्रैल को जेल से रिहा हुआ था, जो हत्या के मामले जेल में बंद था। आरोप था कि एक अभिनेत्री को ड्रग्स की आपूर्ति की थी और उस पर 6 हजार रुपये बकाया था। भुगतान में देरी करने पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जून 2017 में उसकी हत्या कर दी। आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया और उसे जेल से रिहा कर दिया गया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    नाबालिग के साथ किया कई बार रेप

    धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिदकर ने बताया कि वह 3 अप्रैल को जेल से बाहर आया और अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ धारावी में रह रहा था। आरोपी पिता अपनी 15 वर्षीय बेटी को धमकाता था कि वह उसकी पढ़ाई बंद कर देगा, अगर उसने किसी को बताया तो और जब भी लड़की घर पर अकेली होती थी, तब आरोपी बाप उसके साथ रेप करता था। आरोपी ने 12 अप्रैल से 5 मई के बीच नाबालिग लड़की का कई बार रेप किया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

    लड़की ने दी शिकायत

    लड़की को कमजोरी महसूस होने लगी, जिसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने मां को इस बारे में बताया, इसके बाद नजदीकी धारावी पुलिस को सूचित किया गया। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। (Rape Case: Once again in Mumbai, the relationship between father and daughter is torn apart, minor daughter)

  • जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक्सट्रा मैरिटल अफेर ने मुंबई के एक व्यक्ति की जान ले ली। उस व्यक्ति की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसी की प्रेमिका निकली। जिसने होटल के कमरे में अपने ही प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    पति के साले से अफेर

    मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    शारीरिक संबंध

    बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल में पूछताछ

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल कर्मचारी ने खोले राज

    मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    गले पर नाख़ून के निशान

    जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

  • Ajaz Khan: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के खिलाफ मामला किया दर्ज

    Ajaz Khan: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के खिलाफ मामला किया दर्ज

    Ajaz Khan Ullu App: मुंबई की अंबोली पुलिस ने अभिनेता एजाज खान और उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ समन जारी किया है। दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम की अंबोली पुलिस ने सोमवार को अभिनेता एजाज खान के खिलाफ उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में एजाज और उल्लू एप के मालिक दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मामले में अपने बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अश्लील कंटेंट पर विवाद के बाद उल्लू एप की टीम ने शो के सभी एपिसोड अपने वेबसाइट और एप से हटा दिया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पिछले सप्ताह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान और ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू एप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले ही उल्लू एप मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेब शो के वीडियो क्लिप में एजाज खान को महिलाओं सहित अन्य कंटेस्टेंट को इंटीमेट सीन्स का प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। कंटेस्टेंट के असहज होने के बावजूद उन्हें मजबूर किया गया। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    शो पर बैन लगाने की मांग

    1 मई को महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने ‘हाउस अरेस्ट‘ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि इसकी सामग्री अश्लील है और समाज, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसी सामग्री को बढ़ावा देने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    उल्लू ने डिलीट किए एपिसोड

    शो का वीडियो वायरल होने पर विवाद शुरू हुआ तो यूजर्स ने शो पर अश्लीलता की हद पार करने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाए। विवाद को बढ़ता देख उल्लू एप ने शो के सभी एपिसोड को अपनी वेबसाइट और एप से हटा दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार, 2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान के साथ-साथ उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया था। NCW ने इस मामले में 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

  • Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    शिवडी के जैन मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के आभूषण जब्त कर लिए हैं। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    मुंबई: शिवडी के रफिक एहमद किडवाई मार्ग, चार रास्ता स्थित आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने आखिरकार जैन मंदिर मे सोने के आभूषण और दान पेटी चोरी मामले की गुत्थी सुलझा ली है। घटना 22 अप्रैल की रात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा से गिरफ्तार किया है। 19 से 23 साल के चोरों ने चोरी इतने शातिर तरिके से की थी, कि चोरों को पकड़ पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डिवीआर भी चोरों ने नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mkumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    क्या है जानकारी?

    आर.ए.के. मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप रंदिवे ने बताया, कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुनील सिंह सूरज सिंह डाभी, 20 वर्षीय राहुल सिंह प्रवीण सिंह वाघेला और 19 वर्षीय जिगरसिंह दिनेश सिंह वाघेला के रूप में हुई है। इन तीनों ने मंदिर से 750 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी के नकद राशि चुराकर फरार हो गए थे। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    चोर निकले बहुत शातिर

    चोरी को अंजाम देने वाले चोर इतने शातिर थे कि आरोपियों ने हर संभव प्रयास कर लिया। लेकिन मुंबई पुलिस और यहां की तकनीक सिस्टम ने आखिरकार सुराग निकाल ही लिया। चोरी के दौरान मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों से सोने का टीका और चांदी का मुकुट भी निकाल लिया था, साथ ही दान पेटी में रखी नकदी भी ले गए थे। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे और डीवीआर सिस्टम को भी नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    कैसे हुई पहचान?

    किसी भी तरह का सुराग नही मिलने के कारण पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही थी। आरोपी रुमाल से मुंह ढककर चोरी कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास से लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग निकाला और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उनकी पहचान की। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)