Category: Breaking News

Read today’s breaking news, live updates and top headlines from India, Mumbai and around the world. Get the latest news on politics, crime, business, technology, sports, weather and trending stories, along with exclusive reports and analysis on Indian FastTrack.

  • How to Increase Subscribers on YouTube

    How to Increase Subscribers on YouTube

    Increasing subscribers on YouTube is a common goal for many content creators. A robust subscriber base not only boosts your channel’s visibility but also enhances your credibility. In this article, we will explore effective strategies to gain subscribers, including a unique method that promises to deliver free subscribers quickly.

    The Importance of Subscribers

    Subscribers are vital to the success of any YouTube channel. They represent your audience and are more likely to engage with your content. A higher subscriber count can lead to:

    • Improved Visibility: More subscribers can increase your chances of being recommended by YouTube’s algorithm.
    • Better Engagement: Subscribers are more likely to watch, like, and comment on your videos.
    • Increased Revenue: More views and engagement can lead to higher advertising revenue.

    15 ways to get free YouTube subscribers

    If you’re just starting out, look at our guide to creating a YouTube channel. You should have your channel’s basics in place before diving into the tips below.

    These practices are the best way to grow your YouTube channel with organic subscribers. But don’t tackle them all at once. Try one of these tips for each new video you post, or implement one or two a week.

    • Ask your viewers to subscribe
    • End your video by teasing what you’re working on next
    • Verify your Google account
    • Interact with your audience and make friends (build community)
    • Create effective channel branding
    • Customize your video spotlights
    • Brand your video thumbnails
    • Use YouTube’s clickable subscription tools in your videos
    • Think in terms of playlists
    • Showcase your content strategically on your channel page
    • Publish on a consistent schedule
    • Bring your audience from other platforms to your YouTube channel
    • Do your keyword research for titles, descriptions, and hashtags
    • Pay attention to your data

    Common Challenges in Growing Subscribers

    Many creators struggle to grow their subscriber count due to various reasons. Some common challenges include:

    • Inconsistent content quality
    • Lack of promotion
    • Not engaging with the audience
    • Failure to optimize video titles and descriptions

    Understanding these challenges is the first step towards overcoming them.

    Unique Method to Gain Free Subscribers

    One of the most intriguing methods involves leveraging specific strategies that can yield significant results in a short time. This method claims to provide 1260 subscribers for free, within just an hour. Let’s break down how you can achieve this.

    Step 1: Prepare Your Channel

    Before diving into the subscriber-boosting process, ensure your channel is ready. This includes having at least one video uploaded, as this will be crucial for the subsequent steps.

    Step 2: Use the Right Tools

    To facilitate the process, you will need to use specific online tools. One recommended tool is a browser that allows you to access various functionalities without needing an account. This tool can help you in submitting your video links effectively.

    Step 3: Create Engaging Content

    Content is king on YouTube. Ensure your videos are engaging, informative, and of high quality. This will not only attract viewers but also encourage them to subscribe. Remember, the more value you provide, the more likely viewers are to hit that subscribe button.

    Step 4: Submit Your Video Link

    After preparing your content, the next step is to submit your video link to specific platforms or groups that focus on subscriber exchange. This method involves sharing your video in groups where members are looking to subscribe to new channels.

    When submitting your link, make sure to choose the correct category that aligns with your video type, whether it’s a short or long video. This ensures you connect with the right audience.

    Step 5: Monitor Your Progress

    Once you’ve submitted your video link, monitor the progress of your subscriber count. It’s essential to keep track of how many subscribers you gain after using this method. You should see a significant increase in a short period.

    Best Practices to Maintain Subscriber Growth

    After implementing the above method, it’s crucial to maintain your subscriber growth. Here are some best practices:

    • Consistency: Regularly upload new content to keep your audience engaged.
    • Engagement: Respond to comments and engage with your audience to build a community.
    • Quality Over Quantity: Focus on creating high-quality content rather than just increasing the number of uploads.
    • Promote Across Platforms: Share your videos on social media to increase visibility.

    Conclusion

    Increasing your YouTube subscribers is a rewarding yet challenging task. By employing unique methods and maintaining best practices, you can significantly boost your subscriber count. Remember, the key is to offer value through your content while engaging with your audience consistently. Start implementing these strategies today, and watch your subscriber count soar!

    Final Thoughts

    Growing your YouTube channel is not just about the numbers; it’s about building a community. Focus on creating meaningful content that resonates with your audience. Good luck on your journey to becoming a successful YouTuber!

    Related Queries :-
  • दुनिया भर में कट्टरपंथी का जिम्मेदार कौन?

    दुनिया भर में कट्टरपंथी का जिम्मेदार कौन?

    भारत 1947 से आज तक कट्टरपंथी विचारों को भोग रहा है। देखिये – भारत-पाकिस्तान, रूस-यूक्रेन, इजराइल-फिलिस्तीन-गांजा और अब बांग्लादेश में कट्टरपंथी जो आतंकवादी हैं।
    बांग्लादेश का आपस में मरना मारने की शुरुआत हों गई हैं।

    The world History (संपादकीय)
    भारत-
    सोचने समझने की बात है। कट्टरपंथी सोच क्या है? कट्टरपंथी कोई समाज या कोई धर्म नहीं है। कट्टरपंथी कोई भी हों सकता है जैसे देखा जाए, तो दुनिया में 197 देश हैं सभी देशों में अलग-अलग भाषा, अलग-अलग धर्म के नाम पर लोज जाने जाते हैं और पहचाने जाते हैं। 197 देश में लगभग 5600 से अधिक भाषाएं है और अनेक छोटे-बड़े संख्या के रूप में धर्म के आधार पर लोग अपने जीवन जीते हैं। धर्म क्या है? कैसा है? अपने-अपने स्थान पर स्थित है। धर्म के चलने वाले धर्म गुरु कैसे होनें चाहिए? किन सोच विचार से बने हुए धर्मगुरु हैं? उसी प्रकार से उनको मानने वाले को चाहने वाले उनके शिष्य इस प्रकार से ढल जाते हैं।

    बांग्लादेश और पाकिस्तान का कट्टरपंथी सोच क्या है?

    बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों दक्षिण एशियाई मुस्लिम बहुल देश हैं। भारत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद, दोनों देशों ने 24 वर्षों तक एक ही राज्य का गठन किया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान का पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश के रूप में अलगाव हुआ। भारत देश से 1947 में पाकिस्तान बना 1971 में बांग्लादेश बना। धर्म के आधार पर दो देश बनाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का गठन हुआ। जबकि धर्म की मानवता एक होनी चाहिए। दुनिया में मनुष्य का एक ही माता – पिता से सभी संसार के मानवों का जन्म हुआ है।

    धर्म गुरु किस प्रकार होनें चाहिए?

    दुनिया का सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है,
    यहूदी धर्म, पारसी धर्म, जैन पंथ, बुद्ध पंथ ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म, सिख पंथ, इसी प्रकार से दुनिया में ईश्वर परमात्मा भगवान धर्म गुरु को मान कर लोग अपने जीवन जीते हैं। धर्मगुरु का कार्य क्या है? धर्म गुरु को कैसा होना चाहिए? किसी भी धर्म में कोई भी व्यक्ति बड़ा हो या कट्टरपंथी हो उसे एक व्यक्ति या अनेक व्यक्तियों के कारण उसे धर्म पर लोग उंगली उठने लगते हैं। धर्म के लोग उन अधर्मियों के प्रति उंगली नहीं उठाते। क्योंकि अधर्मियों द्वारा कट्टरपंथियों के द्वारा अनेक धर्म को नुकसान पहुंचाना उन लोगों के लिए प्रेरणा दायक हो जाते हैं।

    पाकिस्तान और बांग्लादेश में क्या कट्टरपंथियों के कारण आम जनता दुखी है?

    पाकिस्तान हो या बांग्लादेश या भारत जैसा दुनिया का एशियाई देश, कृषि देश, वैधकीय देश, शिक्षा से संबंधित देश सदियों से जाना जाता और माना जाता रहा है। मगर भारत देश में शिक्षित लोग भी अशिक्षित बन बैठे हैं। जिस देश में शिक्षा होता है वहां मानवता जाति धर्म से बढ़कर एक सच्चा इंसान का देश कहा जाता है। कुछ अनपढ़, गवार, नशेड़ी, चरसूल्ले, चिलम बाज जैसे लोगों को भाड़े के ट्ट्टू जैसे नेताओं, उसकी अनपढ़ गवारों को अपराधी बनाने में पीछे नहीं हटते। यही कारण है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान का आज जो अनपढ़ गवार के रूप में कट्टरपंथी बन बैठे हैं।
    इस धर्म के लोग शर्मिंदा है दुखी हैं। इसका कारण दो कौड़ी के कट्टरपंथियों की देन हैं। इसी कट्टरपंथियों के कारण चाहे बांगलादेशी चाहे पाकिस्तानी जो अच्छे पढ़े-लिखे लोग हैं स्वयं से दुखी है और शर्मिंदा भी हैं।

    जैसे नेहरू और जिन्ना, वैसे इंदिरा और फिरोज गांधी, शेख मुजीबर रहमान..

    सनातन भारत के इतिहास दुनिया के पन्नों में आज भी दर्ज है। 1945 के बाद 1947 तक नेहरू और जिन्ना दोनों मिलकर एक प्लान बनाया। दो देश बना दो प्रधानमंत्री बनो और धर्म के नाम पर हिंदू और मुसलमान को लड़ा दो। 1947 में शुरुआती दौर से लेकर अगस्त महीने तक हिंदू मुस्लिम में इन दोनों नेताओं के खेल-खेलकर लाखों हिंदू मुसलमान आपस में मर कट रहे थे। नेहरू और जिन्ना तमाशा देख रहे थे। इसका कारण है, कि दो प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा हो रहा था।

    वैसे ही 1971 से लेकर 1972 तक नेहरू की बेटी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनकी बहुत करीबी शेख मुजीबुर रहमान, दोनों मिलकर भारत और बांग्लादेश बनाने में जुड़े हुए थे। भारत का राज्य बंगाल में कुछ कट्टरपंथी मुसलमान को उकसाया गया जिससे दंगा फसाद करते रहे। हजारों लाखों की संख्या में हिंदू मुसलमान मरते रहे। इंदिरा गांधी और शेख रहमान बैठकर तमाशा देखते रहे। सपना यह था वह प्रधानमंत्री थी। शेख हसीना के पिता शेख मुजीबर रहमान को भारत के कई राज्य के टुकड़े करके उन्हें राष्ट्रपति बनने का सपना पूरा किया जा रहा था। नेहरू ने जो कार्य किया वहीं उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने भी किया। हजारों लाखों की संख्या में महिला, बच्चे, जवान, बुजुर्ग मारे गए, काटे गए। धन दौलत संपत्ति जलाए गए। नुकसान आम जनता का हुआ फायदा इन दोनों नेताओं को होता रहा।

    किसी भी देश में मंत्री, नेता और उनका परिवार क्यों नहीं मरते?

    आम जनता जिस दिन यूरोप जैसे देश या विदेशियों की तरह शिक्षित और ज्ञानी बुद्धिमान बन जाएंगे। भाड़े के टट्टू की तरह भारत देश में या पाकिस्तान, बांग्लादेश में अनपढ़, गवार, नशेड़ियों को नेता के नाम पर कट्टरपंथी सोच बनाने वाले नेताओं ने खूब फायदा उठाते हैं।
    देश की जनसंख्या बढ़ाते हुए बेरोजगारी और धर्म के नाम पर अधर्मी लोगों ने अनपढ़, गवारों को अपराधी, आतंकवादी बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आज यही कारण है, कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की आम जनता को सोचने की बात है, कि नेता या मंत्री क्यों नहीं मरते और आम जनता ही क्यों मरती हैं। मगर यह नेतागिरी के कट्टरपंथी होते हैं। ऐसे पार्टी के नेता मंत्र फूंक दे और वहां पर दंगे फसाद होना शुरू हो जाता है। मरता कौन है? जैसे आम इंसान मरता है, महिलाएं मरती है, बच्चे मरते हैं, यहां तक कि जानवर भी मरते हैं। मगर कोई मंत्री, नेता और उसका परिवार नहीं मरता। क्योंकि वह देश-विदेश में मौज मस्ती में मस्त हैं और आम जनता भेड़ बकरी की तरह आपस में लड़ मर रहे हैं।

    यह कमियां दूर करने के लिए धर्म के सत्य धर्म गुरुओं को उन व्यक्तियों को शिक्षा देने की जरुरत है। ज्ञान दे की आपस में न लड़ें। यह नेता अपने स्वार्थ के लिए देश के साथ भी गद्दारी कर देते हैं आम जनता के साथ क्या नहीं कर सकते हैं। इसलिए हर एक व्यक्ति को जागरूकता लाने की जरूरत है। किसी भी मनुष्य का जन्म हुआ तो उसकी मृत्यु भी होगी। मगर आपस में लड़ना एक दूसरे को मार-काट करके मारना ठीक नहीं है। यह मानवता का घोर हनन हैं। आज की दुनिया में अब मानव की मानवता खत्म होती जा रही हैं।

    दुनिया के कट्टरपंथियों के साथ क्या करना चाहिए?

    दुनिया में कोई जाती या धर्म नहीं होता। कट्टरपंथी एक गिरी हुई सोच है। आज भी जिससे सनातन धर्म हो इसाई धर्म हो इस्लाम धर्म हो पारसी धर्म हो, यह सभी धर्म आपस में भाईचारा के संबंध से बनाया गया है। अब कुछ-कुछ धर्म से निकलकर कट्टरपंथी विचारधारा बनाकर एक दूसरे पर हमला करना मार-काट करना, लूटपाट करना, एक व्यापार बन गया है। मगर सोचने वाली बात है, जहां लाखों करोड़ों की संख्या होती है। उस देश की, उस राज्य की सरकार क्या करती हैं? क्या सरकार चलने वाले चंद गुंडे और कट्टरपंथ्यों का खात्मा नहीं कर सकते हैं? यही दुनिया की राजनीति है लडो-लडाओ और सत्ता पर शासन करो। मरता कौन है बेगुनाह इंसान जानवर पंछी, इसकी जिम्मेदार कौन आम जनता या अशिक्षित शहर या देश। आज अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार बनाकर बेच रहा है। यह अभी तक व्यापार है। हथियार खरीदो, लड़ो, मरो। अगर देखा जाए तो शर्म की बात है। चंद कागज़ के टुकड़े के लिए इंसान इंसान के टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे हैं। इंसान से ज्यादा दुनियाँ में कोई गिरा हुआ जानवर भी नहीं हैं।

    आने वाले समय के लिए मानवता को जागाना होगा। मानव-मानव एक समान करना होगा। इसी में दुनिया की भलाई हैं।

    Related Quires:-
  • भारत से अलग हुए बांग्लादेश की क्या है कहानी ?

    भारत से अलग हुए बांग्लादेश की क्या है कहानी ?

    भारत का पड़ोसी बना बांग्लादेश 1971 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत से अलग करके बांग्लादेश बनाया। भारत के कई राज्य को मिलाकर बांगलादेश की स्थापना।

    The world History (न्यूज़ डेस्क)
    भारत-
    पाकिस्तान और बांग्लादेश का एक अजब कहानी है जो धर्म के नाम पर दोनों देश बने। भारत देश से हिंदू और मुस्लिम के नाम पर बांग्लादेश और पाकिस्तान को बनाया गया था।
    1947 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और जिन्ना की मिलीभगत से दो देश बनाए गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के दो अलग-अलग प्रधानमंत्री हो सकें। 1947 में भारत और पाकिस्तान अलग होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने और जिन्ना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने से पहले, उनकी मृत्यु हो गई।

    The world History

    16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना के भारत के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही ये संघर्ष खत्म हुआ। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली तो इसके दो टुकड़े भी हुए। मोहम्मद अली जिन्ना की मांग के मुताबिक मुस्लिम बहुल आबादी के लिए अलग राष्ट्र पाकिस्तान बना
    1947 के समय में भी बंगाल राज्य में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंगाल खाड़ी स्थित कई गांवों को मिलाकर अलग से बंगाल देश बनाने की मांग की थी मगर उस समय बंगाल भारत का राज्य हुआ करता था।

    भारत के बंगाल राज्य को अलग करने के लिए बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने भी मांग उठाई। उस समय मांग में कहा जा रहा था, कि जिस राज्य में ज्यादा मुसलमान है उसे मुस्लिम देश घोषित कर देना चाहिए। उसी समय भारत और पाकिस्तान का बटवारा हुआ था। उसके कुछ साल बाद 1971 में इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को एक अलग देश बना दिया।

    बांग्लादेश भारत से अलग क्यों हुआ?

    बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम 1971 में हुआ था। इसे ‘मुक्ति संग्राम’ भी कहते हैं। यह युद्ध वर्ष 1971 में 25 मार्च से 16 दिसम्बर तक चला था। इस रक्तरंजित युद्ध के माध्यम सेे बांलादेश ने पाकिस्तान से स्वाधीनता प्राप्त की। 16 दिसम्बर सन् 1971 को बांग्लादेश बना।

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनने के बाद बांग्लादेश को भारत से आर्थिक मदद भी दे रही थी। भारत में आम जनता से पैसे की टैक्स वसूली करके बांग्लादेश को इंदिरा गांधी मदद करती रही जो आज भी मदद किया जा रहा है।

    बांग्लादेश के कट्टरपंथी की क्या देन हैं?

    1971 में भारत और बांग्लादेश बनने के बाद में लाखों हिंदू बांग्लादेश से भारत चले आए। कुछ हिंदू वहां पर रह गए थे जिन्होंने अपना जमीन घर मकान नहीं छोड़ा उसी बांग्लादेश में रह गए।

    बांग्लादेश बनने के बाद वहां सबसे ज्यादा माफियागिरी, गुंडागर्दी होता रहा। वहां के रह रहे हिंदुओं को हमेशा धर्म बदलने की हेतु धमकी देना मारपीट करना यही बांग्लादेशियों का कारण रहा है। वहां की आम जनता में इसी प्रकार से उतार-चढ़ाव चल रहा हैं।

    5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में क्या हुआ?

    5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी इस्तीफा दे दी उसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठा मिडिया ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक कई मासूम लोगों की हत्याऐं हुई। उसमें सबसे ज्यादा हिंदुओं को मारा गया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी नेता भी मारे गए। उसके बाद बांग्लादेश में काफी हिंसा भड़क गई लगभग 240 लोग मारे गए।

    बांग्लादेश के राजधानी ढाका में क्या हुआ?

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद उनके कार्यालय को जला दिया गया। तोड़फोड़ किया गया। शेख हसीना वहां से कैसे भी भाग कर भारत में अपनी प्राण बचाई ली है। बांग्लादेशी कट्टर उग्रवादी आतंकवादियों ने पूरे बांग्लादेश के सैकड़ो, हजारों हिंदुओं की दुकान जला दिए, लूट लिया। सैकड़ो हिंदू महिलाओं की हत्या करना मौलाना की धमकी हिंदू देश छोड़े याँ इस्लाम धर्म अपना लें। कट्टरपंथी बांग्लादेशियों ने हिंदुओं को धमकी दे रहे हैं। आज भी बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की हाहाकार और आगजनी जैसी हालत है। बांग्लादेश कट्टरपंथी आतंकवादियों के विरोध में बांग्लादेश की कट्टरपंथियों पर सख्त कार्रवाई के लिए अब तक दुनिया के किसी भी देश ने कोई कदम नहीं उठाया।

    भारत बांग्लादेश बटवारे में शेख हसीना के पिता..

    बांग्लादेश में कट्टरपंथी विचार धारा पूर्व व प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबर रहमान की देन है। शेख हसीना के पिता मुजीबर रहमान ने 1971 में पूर्व इंदिरा गांधी से मिलकर बांग्लादेश का स्थापना किया था। आज शेख हसीना उसी कदम पर अपने स्वार्थ के लिए राजनैतिक बदलाव करते हुए विरोध का शिकार हुई है। इस समय बांगलादेश के लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना को मारने के लिए गली गली ढूंढ रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना अपनी प्राण बचाने के लिए भारत में शरण ले रखी है।

    The world History

    शेख हसीना के पिता कट्टरपंथी थे। आज वही कट्टरपंथी लोगों ने शेख हसीना को मार भगाया। जैसा को तैसा। शेख हसीना के पिता भारत से विद्रोह करके भारत से अलग होकर बांग्लादेश बनाया था और आज वही कट्टरपंथी बने वहां के लोगों ने आज उसी की बेटी को मार भगाया। बांग्लादेश भारत की जमीन है। मगर बांग्लादेश में रह रहे कट्टरपंथी वह उनकी सोच है मगर भारत की संपत्ति थी। और आज वही कट्टरपंथी सोच बांग्लादेश के और भी लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

    लोगों पर अन्याय कर रहे हैं, बलात्कार कर रहे हैं, दुकान लूट रहे हैं, घर लूट रहे हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने पाकिस्तान बनाया। नेहरू की बेटी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया। कट्टरपंथियों के कारण दो देश बने जो धर्म का नाम हिंदू और मुस्लिम देश। मगर इतिहास यही रही है, कि इतिहास के सच्चाई को कोई बताते नहीं हैं। शेख हसीना के पिता बांग्लादेश का प्रथम पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबर रहमान व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा भारत अलग बांग्लादेश बनाया गया था। अब आज बांग्लादेश में उन्हीं कट्टरपंथियों की देन है जो आज कट्टरपंथी बांग्लादेश को जला रहे हैं। लोगों पर अन्याय कर रहे हैं, बलात्कार कर रहे हैं, दुकान लूट रहे हैं, घर लूट रहे हैं। किसी भी देश का धर्म, जाति या समाज के नाम पर कट्टरपंथी चरम सीमा पर पहुँच जाए, तो उसका खात्मा किया जाना चाहिए ना कि देश छोड़ कर भाग जाना चाहिए।

    Related Queries:-
  • ‘परिसर में हिजाब, टोपी और नकाब’.., कोर्ट ने कॉलेज में लड़कियों के बुर्का पहनने पर सुनाया फैसला, तिलक, बिंदी को लेकर पूछा ये सवाल

    ‘परिसर में हिजाब, टोपी और नकाब’.., कोर्ट ने कॉलेज में लड़कियों के बुर्का पहनने पर सुनाया फैसला, तिलक, बिंदी को लेकर पूछा ये सवाल

    कोर्ट ने यह भी कहा कि ‘बुर्का, हिजाब’ के संबंध में उसके अंतरिम आदेश का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा मुम्बई के कॉलेज को दुरुपयोग की स्थिति में अदालत का रुख करने की छूट दी गई है।

    मुम्बई- सुप्रीम कोर्ट ने मुम्बई कॉलेज बुर्का मामले में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा कि लड़कियों को कक्षा में बुर्का पहनने और परिसर में कोई भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि ‘बुर्का, हिजाब’ के संबंध में उसके अंतरिम आदेश का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

    मामले में मुम्बई कॉलेज को दुरुपयोग की स्थिति में अदालत का रुख करने की छूट दी गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुम्बई के एक कॉलेज के उस आदेश पर आंशिक रोक लगाई जिसमें परिसर में ‘हिजाब, बुर्का, टोपी और नकाब’ पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके साथ ही कॉलेज में ‘हिजाब’, ‘बुर्का’ पहनने पर प्रतिबंध संबंधी हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मुम्बई की ‘एजुकेशनल सोसाइटी’ से जवाब मांगा।

    क्या है मामला?

    बता दें कि मुम्बई के एक निजी कॉलेज में छात्रों के कैंपस में हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल, टोपी आदि पहनने पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई।

    यह मामला मुम्बई के एन. जी. आचार्य और डी. के. मराठे. कॉलेज का है, जहां के कॉलेज प्रशासन ने “हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल और टोपी” पहनने पर बैन लगाया हुआ था। इसके खिलाफ 9 लड़कियों ने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी और याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई थी।

    कॉलेज प्रशासन का भेदभाव ..

    सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कॉलेज प्रशासन से कहा, “छात्रों को यह चुनने की आजादी होनी चाहिए कि वे क्या पहन सकती हैं। कॉलेज उन पर दबाव नहीं डाल सकता… यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपको अचानक पता चलता है कि देश में कई धर्म हैं।” कोर्ट ने पूछा, कि “क्या आप यह कह सकते हैं कि किसी शख्स को तिलक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी?”

  • Olympic Games Paris 2024: गूगल ने Sport Climbing पर बनाया आज का डूडल, नीली चिड़िया कर रही चढ़ाई

    Olympic Games Paris 2024: गूगल ने Sport Climbing पर बनाया आज का डूडल, नीली चिड़िया कर रही चढ़ाई

    Olympic Games Paris 2024 गूगल पेरिस ओलंपिक का जश्न एक अलग अंदाज में मना रहा है। इवेंट शुरू होने के साथ ही गूगल ने ओलंपिक गेम्स के लिए डूडल जारी करना शुरू कर दिया था। गूगल ने पेरिस ओलंपिक के लिए सबसे पहला डूडल 26 जुलाई को बनाया था। आज यानी ओलंपिक के 12वें दिन गूगल डूडल में एक नीली चिड़िया चढ़ाई करते हुए नजर आ रही है।

    (Indian fasttrack Desk)
    मुंबई-
    आज पेरिस ओलंपिक का 12वां दिन है। इसी कड़ी में गूगल ने एक नया डूडल जारी कर दिया है। आज का गूगल डूडल Sport Climbing पर बनाया गया है। बता दें कि गूगल पेरिस ओलंपिक शुरू होने के साथ ही रोज एक नया डूडल जारी कर रहा है। पेरिस ओलंपिक के लिए सबसे पहला डूडल 26 जुलाई को बनाया गया था। इसके बाद रोज ओलंपिक से जुड़े एक खास खेल को लेकर डूडल जारी किया जा रहा है।

    डूडल में नीली चिड़िया कर रही चढ़ाई..

    आज के डूडल में गूगल ने एक नीली चिड़िया को चढ़ाई करते दिखाया है। चिड़िया चढ़ाई करते हुए आखिरी शिखर पर पहुंचते हुए भी नजर आती है। आज के गूगल डूडल का डिस्क्रिप्शन है- दूसरी योजनाओं को फिलहाल के लिए रोक दें, क्योंकि यह मुख्य कार्यक्रम मनोरंजक है! चढ़ाई करने वाले प्रतियोगियों के लिए जीत बस हाथ में है!

    क्या है स्पोर्ट क्लाइम्बिंग..

    स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एक चढ़ाई से जुड़ा कॉम्पटीशन है। यह 1940 के दशक में पूर्व यूएसएसआर में शुरू हुआ। यह खेल 1991 में पहली विश्व चैम्पियनशिप से पहले 1980 के दशक में पॉपुलर होना शुरू हो गया था। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में कई तरह के खेल शामिल होते हैं। Olympic Games Paris 2024 में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, आज मेन सेमीफाइनल मुकाबला होगा। खेल में दक्षिण अफ्रीका से एम. जांसे वैन रेंसबर्ग, ऑस्ट्रेलिया से सी. हैरिसन, ग्रेट ब्रिटेन से एच. मैकआर्थर जैसे दूसरे एथलीट शामिल होंगे।

    टोक्यो 2020 में हुई थी शुरुआत..


    Google अक्सर बड़े आयोजनों और अवसरों पर अपने होमपेज पर विशेष डूडल बनाता है, जो न केवल मनोरंजक होते हैं, बल्कि लोगों को उस खास इवेंट के बारे में जानकारी भी देते हैं। Paris Olympics डूडल में कई खेलों की झलकियां और खिलाड़ियों के जोश से भरे दृश्य दिखाए गए हैं, जो इस वैश्विक इवेंट के प्रति उत्साह को दर्शाते हैं।

    टोक्यो 2020 में ओलंपिक खेल के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए चढ़ाई ने तेजी से वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है। दुनिया भर से कुल 68 पर्वतारोही पेरिस में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। प्रतियोगिता में दो अलग-अलग प्रारूप हैं: गति और बोल्डर-एंड-लीड संयुक्त। प्रत्येक राष्ट्र को अधिकतम चार पर्वतारोहियों की अनुमति है, जिसमें प्रत्येक प्रारूप में प्रत्येक लिंग का प्रतिनिधित्व करने वाले दो एथलीट शामिल हैं।

    बड़े आयोजनों पर गूगल बनाता है विशेष डूडल

    एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह प्रतियोगिता चढ़ाई के अपेक्षाकृत नए ओलंपिक खेल का हिस्सा है, जिसमें दो पर्वतारोही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं, क्योंकि वे 15 मीटर की दीवार पर एक साथ दौड़ते हैं। महिलाओं के बोल्डर और लीड सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन स्लोवेनिया की जंजा गार्नब्रेट ने भीड़ को रोमांचित करते हुए 99.6 का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया। उनका लक्ष्य 10 अगस्त को अपने टोक्यो 2020 के संयुक्त स्वर्ण में पेरिस 2024 का स्वर्ण जोड़ना है।

    Google Doodle का इतिहास..

    बता दें कि इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। व्यक्ति को जब भी किसी बारे में जानकारी लेने की जरूरत होती है तो गूगल के जरिए ही सर्च करते हैं। सबसे पहला डूडल 1998 में सितंबर महीने में Google के संस्थापकों लैरी पेज(Larry Page) और सर्गेई ब्रिन(Sergey Brin) ने की थी।

    बर्निंग मैन फेस्टिवल Doodle..

    Google के पहले Doodle में लोगो के दूसरे “o” के पीछे एक स्टिक फिगर ड्रॉइंग करके दिखाया गया था। यह स्टिक फिगर बर्निंग मैन फेस्टिवल का चित्रण था। इसके बाद से ही दुनिया भर के बड़े आयोजनों और अवसरों पर अपने होमपेज में जश्न मनाने के लिए Google डूडल की लंबी परंपरा की शुरुआत हुई।

    Related topics

    Related queries:-

  • Bangladesh Violence: ‘हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है’ मस्जिदों से हुआ ऐलान, स्टूडेंट्स यूनियन की अपील

    Bangladesh Violence: ‘हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है’ मस्जिदों से हुआ ऐलान, स्टूडेंट्स यूनियन की अपील

    Bangladesh Violence: बांग्लादेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान हिंदूओं के घर पर हमले हो रहे हैं। इसी हिंसा के दौरान छात्र संगठन हिंदूओं की रक्षा के लिए मस्जिदों से ऐलान कर रहे हैं।

    Bangladesh Violence: बांग्लादेश में लगातार हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास, संसद भवन समेत सभी सरकारी दफ़्तरों पर कब्ज़ा कर लिया है। जारी हिंसा के दौरान ही शेख़ हसीना ने 5 अगस्त को पीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया और भारत आ गईं है। अब वो लंदन में शरण लेना चाहती हैं, लेकिन ब्रिटेन से अभी तक कोई ख़बर नहीं आई है।

    इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों को निशाना बनाने लगे हैं। वहां, हिंदूओं के घर में आगजनी की जा रही है। यहां तक ​​कि बांग्लादेश के गृह मंत्री के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इन सबके बीच छात्र संघ बांग्लादेश में मस्जिदों से हिंदुओं की सुरक्षा की अपील कर रहे है। इसके साथ ही छात्र संगठन के लोग हिंदूओं के घर पर रात-दिन में पहरा दे रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    मस्जिद से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा की ये अपील

    वायरल वीडियों में कहा जा रहा है कि प्रिय नागरिकों, हम ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ आपसे अपील करते हैं कि देश में अशांति के इस दौरान हम सभी को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना है। हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। उपद्रवियों से उनके जान-माल की रक्षा करें। ये आपकी, हमारी और हम सबकी जिम्मेदारी है।

    बांग्लादेश में क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

    दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बांग्लादेश पुलिस ने प्रदर्शन खत्म करने के लिए बल का प्रयोग किया, जिसके बाद और हिंसा भड़क उठी। इसके बाद शेख हसीना सरकार ने हाल ही में जमात-ए-इस्लामी, उसकी स्टूडेंट यूनियन और उससे जुड़े अन्य संगठनों पर बैन लगा दिया। सरकार के इस कदम से बांग्लादेश में प्रदर्शन और हिंसक हो गया। सरकार की इस कार्रवाई के बाद ये संगठन शेख हसीना सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

    Your Query:-

    • sheikh hasina
    • bangladesh
    • bangladesh news
    • khaleda zia
    • bangladesh protest reason
    • sheikh hasina news
    • sheikh mujibur rahman
    • what happened in bangladesh
    • bangladesh news today
    • bangladesh pm
    • bangladesh protests
    • what is happening in bangladesh
    • hasina
    • mujibur rahman
    • bangladesh prime minister sheikh hasina
    • haseena sheikh
    • bangladesh prime minister
    • bangladesh crisis
    • what’s happening in bangladesh
    • where is sheikh hasina now
    • why bangladesh protest
    • world news
    • begum khaleda zia
    • sheikh hasina prime minister bangladesh
    • bangladesh president
    • sheikh hasina husband
    • dhaka
    • tripura
    • bangladesh army chief
    • sheikh hasina resignation
    • bangladesh latest news
    • bangladesh pm hasina
    • bangladesh protests sheikh hasina
    • bangladesh news today live
    • shekh hasina
    • bangladesh protest
    • bangladesh army
    • sheik hasina
    • president of bangladesh
    • ziaur rahman
    • hasina sheikh
    • shaikh hasina
    • sheikh hasina bangladesh prime minister
    • why protest in bangladesh
    • today’s international news
  • कांदीवली बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारियों के चलते बढ़ता अवैध निर्माण का ग्राफ।

    कांदीवली बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारियों के चलते बढ़ता अवैध निर्माण का ग्राफ।

    • उपायुक्त डॉ. भाग्यश्री कापसे के आदेश की उड़ रही धज्जियां।
    • डी. ओ. अभय जगताप की रिश्वतखोरी
    • के चलते पोइसर के अवैध निर्माण बरकरार।
    • अभियंता प्रमोद ब्रम्हानकर ने वार्ड क्रमांक:२३, के अवैध निर्माणों को बचाने का लिया ठेका।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    महानगर पालिका आर/ दक्षिण विभाग के कार्यक्षेत्र कांदिवली (पूर्व) वार्ड क्रमांक:२३, पोइसर, गांवदेवी रोड, पूजा मेडिकल के बगल में आपो. मस्जिद स्थित ठेकेदार प्रदीप चौधरी द्वारा भूतल संरचना (व्यापारिक दुकान) के ऊपर पहली मंजिल की संरचना का अनधिकृत निर्माण कार्य किया गया है। इसी क्रमानुसार वार्ड क्रमांक:२३, पोइसर, गांवदेवी रोड, पूजा मेडिकल क्रॉस रोड, इंद्रा चौक, अपोजिट सत्तार चाल स्थित अवैध निर्माणकर्ता शुक्ला द्वारा भूतल संरचना (दो व्यापारिक दुकानों) के ऊपर पहली मंजिल की संरचना का अनधिकृत निर्माण कार्य किया गया है।
    इसी तर्ज पर ठेकेदार शंकर झा द्वारा वार्ड क्रमांक:२३, रामधनी राजभर, चाल नं.२, पोइसर, गांवदेवी रोड स्थित भूतल संरचना (व्यापारिक दुकान) के ऊपर पहली मंजिल की संरचना का अनधिकृत निर्माण कार्य किया गया है।

    मनपा कानून क्या कहता है?

    उक्त अनधिकृत निर्माण कार्यो पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका अधिनियम, १८८८ की धारा ३५१(१A) के मुताबिक नोटिस देने का प्रावधान है, लेकिन डी. ओ. अभय जगताप ने नोटिस न देकर परिमंडल- ७, की उपायुक्त, डॉ. भाग्यश्री कापसे और वार्ड ऑफिसर ललित तलेकर के नाम पर उक्त अवैध निर्माणकर्ता व ठेकेदारों से लाखों रुपयों की वसूली करके उक्त तीनों अनधिकृत निर्माण कार्यों को अभी तक बरकरार रखा है।

    कांदीवली बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारी

    वर्तमान सहाय्यक आयुक्त (प्रभारी) ने उक्त अवैध निर्माणों को लेकर कार्यवाही का आदेश सहाय्यक अभियंता (प्रभारी) प्रमोद ब्रह्मणकर को दिया है। अब ऐसे में कार्यवाही करने की बजाय सहाय्यक अभियंता ने उक्त अवैध निर्माणों को बचाने का ठेका ले लिया है। अवैध निर्माणों को जिस तरह डी.ओ. अभय जगताप और प्रमोद ब्रम्हानकर जैसे अभियंता खुले आम संरक्षण दे रहे है, तो क्या इनके ऊपर भी कार्यवाही की जानी चाहिए? भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अवैध निर्माण का दंश झेल रहे लोगों का सवाल खड़ा हो रहा है।

    सहायक आयुक्त की क्या है जिम्मेदारी?

    हालांकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त भूषण गगरानी की छवि को धूमिल होने से बचाने की जिम्मेदारी इस समय के सहाय्यक आयुक्त की होती है। यह जिम्मेदारी निभाने में ये कितने सफल होते हैं, यह उक्त अवैध निर्माणों पर की जाने वाली कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। मनपा आर/ दक्षिण के इस इमारत बांधकाम विभाग का आलम यह है कि यहाँ गरीब कोई भी व्यक्ति या कोई विधवा महिला अपने मकान की रिपेरिंग भी करता या करती है, तो उस पर मनपा का हथौड़ा अगले ही दिन चल जाता है। जबकि बड़े ठेकेदारों के वहाँ मनपाकर्मी जी हुजूरी करते नजर आते हैं। कार्यवाही के नाम पर नोटिस तो निकाल दी जाती है, पर कार्यवाही नहीं होती है। मनपा कर्मियों का यह दोगला पन मनपा की इज़्ज़त तार तार कर रहा है। पर इन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इनकी जेबे गर्म होने से मतलब है।

  • Play Good Cricket, Give Fans Entertainment: Rabada Urges Test Teams Outside the Big Three

    Play Good Cricket, Give Fans Entertainment: Rabada Urges Test Teams Outside the Big Three

    In a recent statement, South African cricket sensation Kagiso Rabada has called upon Test teams outside the Big Three – England, Australia, and India – to focus on playing good cricket and providing entertainment to the fans. Rabada, known for his fiery pace and exceptional bowling skills, believes that all teams, regardless of their cricketing stature, have a responsibility to showcase their talent and contribute to the overall growth of the sport.

    In a cricketing landscape dominated by the Big Three, Rabada’s plea comes as a reminder that every team has the potential to make a significant impact. The young speedster emphasized that it is essential for teams to break free from the shadow of the established powerhouses and create their own legacy.

    “Cricket is a game loved by millions of fans worldwide. It is our duty as players to give them the best possible experience. We need to play fearless cricket, take risks, and entertain the crowd,” Rabada stated during a press conference.

    Rabada’s call for action comes at a time when the cricketing world is witnessing a growing disparity between the Big Three and the rest. While teams like England, Australia, and India enjoy extensive resources, exposure, and fan support, others often struggle to compete on an equal footing. Rabada believes that by playing good cricket and captivating the audience, these teams can bridge the gap and make their mark.

    “We have seen examples of teams outside the Big Three achieving great success. Look at the recent performances of New Zealand and West Indies. They have shown the world that talent knows no boundaries,” Rabada added.

    The South African pacer urged cricket boards and administrators to invest in the development of talent and provide opportunities for players from non-traditional cricketing nations. He emphasized the importance of nurturing young talent, improving infrastructure, and creating a sustainable pathway for aspiring cricketers.

    “We need to ensure that cricket grows beyond the traditional powerhouses. It is crucial to identify and support talent from all corners of the world. Only then can we truly globalize the sport and create a level playing field,” Rabada emphasized.

    कैसे होंगे देश के सांसद ..? Election 2024

    Rabada’s statement has garnered support from cricketing enthusiasts and players alike. Many believe that his call to action will encourage teams outside the Big Three to strive for excellence and inspire future generations of cricketers.

    As the cricketing world evolves, Rabada’s words serve as a reminder that the spirit of the game should prevail above all else. Regardless of a team’s ranking or resources, the focus should always be on playing good cricket and providing fans with an unforgettable experience.

    In conclusion, Kagiso Rabada’s plea to Test teams outside the Big Three to play good cricket and give fans entertainment resonates with the cricketing community. It is a call for unity, growth, and inclusivity in the sport. As teams embrace this vision, the world of cricket can look forward to a more vibrant and diverse future.

  • होर्डिंग मामले में जीआरपी की भूमिका सन्देहास्पद

    होर्डिंग मामले में जीआरपी की भूमिका सन्देहास्पद

    पंतनगर पुलिस ने किया केस दर्ज। राज्य सरकार क्या दोषियों को हटाती है, या पुरस्कृत किया जाता है? मनपा ने नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबाब जीआरपी को देना है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    दो दिन पूर्व घाटकोपर में गिरी होर्डिंग पर जीआरपी संदेह के घेरे में दिखाई पड़ रही है। जीआरपी में 6 सहायक पुलिस आयुक्त है जो स्टेशनों पर तैनात है वही दूसरी ओर एक पुलिस निरीक्षक शहाजी निकम को सहायक पुलिस आयुक्त का चार्ज देकर किस नियम के आधार पर आयुक्त कार्यालय में बैठाया गया है? इस पर संदेह जताया जा रहा है। ये वही निकम है जिसने होर्डिंग को परमिशन दिया है।

    Indian fasttrack news Network

    किसी जूनियर अधिकारी को वरिष्ठ अधिकारी के पद पर बैठाने के लिए पुलिस महासंचालक भी जवाबदार है। पुलिस आयुक्त रेलवे रविन्द्र शिस्वे ने इस पर ध्यान क्यों नही दिया? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो होर्डिंग पेट्रोलपंप पर गिरा है। करीब 7 महीने पूर्व ही उसका निर्माण किया गया है। जो पूरी तरह अवैध है। ये राज्य सरकार की जगह है जो जीआरपी के तांबे में था। शहाजी निकम एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कई वर्षों से तैनात है। वह सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कैसे बिठाए गए थे ? ये बड़ा प्रश्न है।

    जीआरपी,,
    दुर्घटना की तस्वीर

    जीआरपी क्या करेंगे नागरिकों की सुरक्षा?

    वहीं 6 एसीपी जो पहले से नियुक्त है इनको चार्ज क्यों नही दिया गया। निरीह लोगो के जान से खेलने का शौक किसको है? जीआरपी आजकल अपनी सुरक्षा में लगी हुई है। यात्रियों और नागरिकों की सुरक्षा क्या करेंगे? करीब 14 लोगो की मौत और सैकड़ो लोग घायल हो गए। पंतनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राज्य सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है? दोषियों को हटाती है, या पुरस्कृत किया जाता है? मनपा ने नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। जबाब जीआरपी को देना है।

    Live video on india fasttrack news channel
  • इस पॉप स्टार ने अपनाया इस्लाम, अब बनवा रहा है मस्जिद तो विरोध में उतरे लोग

    इस पॉप स्टार ने अपनाया इस्लाम, अब बनवा रहा है मस्जिद तो विरोध में उतरे लोग

    दक्षिण कोरिया के पूर्व पॉप स्टार दाऊद किम के यूट्यूब चैनल पर 55 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पिछले दिनों बताया, कि वह दक्षिण कोरिया में मुसलमानों के नमाज पढ़ने के लिए और ज्यादा मस्जिदें बनाना चाहते हैं। अपने फैन्स से इस प्रोजेक्ट के लिए चंदा देने को भी कहा। वहां के लोग मस्जिद बनाने का कर रहे हैं विरोध।

    न्यूज़ डेस्क (indian fasttrack news network)
    देश विदेश-
    दक्षिण कोरिया के पूर्व पॉप स्टार (K-Pop Star) एवं यूट्यूबर दाऊद किम इंचियोन में मस्जिद बनाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दाऊद किम ने वर्ष 2020 में इस्लाम अपना लिया, जिससे पहले उन्हें के-पॉप स्टार जे किम के नाम से जाना जाता था।

    दाऊद किम के यूट्यूब चैनल पर 55 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पिछले दिनों बताया, कि वह दक्षिण कोरिया में मुसलमानों के नमाज पढ़ने के लिए और ज्यादा मस्जिदें बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने फैन्स से इस प्रोजेक्ट के लिए चंदा देने को भी कहा। (Daud Kim @jaehanKim66 YouTube Channel Korea Now)

    दक्षिण कोरिया में कितने है मुसलमान ?

    द-कोरिया हेराल्ड के अनुसार, दाऊद किम ने इंचियोन में मस्जिद बनाने के लिए जमीन भी खरीद ली है, जो दक्षिण कोरिया के सोल राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। हालांक इस प्रोजेक्ट में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें लैंड कॉन्ट्रैक्ट, प्रशासनिक बाधाएं, धोखाधड़ी के आरोप और स्थानीय लोगों का विरोध शामिल है। दक्षिण कोरिया में वर्ष 2015 में हुई जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, यहां की 5 करोड़ आबादी में से लगभग 56% अधार्मिक हैं, प्रोटेस्टेंट 19% हैं, इसके बाद कोरियाई बौद्ध (15.5%) और कैथोलिक (8%) हैं। यहां करीब डेढ़ प्रतिशत मुस्लिम भी रहते है, जिनमें से करीब सवा लाख लोग मजदूर हैं, जो मुख्य रूप से यहां उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के मूल निवासी हैं, जबकि 30,000 छात्र और यहां कारोबारी हैं।

    दक्षिण कोरिया,

    मस्जिद बनाने का क्यों हो रहा है विरोध ?

    दाऊद किम द्वारा सार्वजनिक रूप से मस्जिद के लिए इंचियोन में जमीन खरीदने की घोषणा करने के बावजूद, जमीन के पिछले मालिक ने कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का अनुरोध किया। इस जमीन के पिछले मालिक ने दक्षिण कोरिया की स्थानीय समाचार चैनल योनहाप न्यूज़टीवी को बताया, ‘मैंने रियल एस्टेट एजेंट से अनुबंध समाप्त करने के लिए कहा है।’

    Live video on indian fasttrack News Channel

    दरअसल इस मस्जिद को लेकर वहां के कुछ स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है, कि यहां पर मस्जिद बनने से उनकी प्रॉपर्टी की कीमत गिर जाएगी। द-कोरिया हेराल्ड के अनुसार, किम की प्रस्तावित मस्जिद स्थल के पास गैर-मुस्लिम कोरियाई निवासी इस योजना के सख्त खिलाफ हैं। येओंगजोंग निवासियों के लिए एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर अपनी आपत्तियां पोस्ट की गईं, जिसमें कहा गया कि मस्जिद योजना ‘इलाके में घरों की कीमतें कम कर देंगी।’

    दाऊद किम की इस मस्जिद परियोजना में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अब प्रशासनिक बाधाएं भी खड़ी हो गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, कि धार्मिक सभा स्थल बनाने के लिए पूर्व-आवश्यक अनुमति नहीं ली गई।