Category: Breaking News

Read today’s breaking news, live updates and top headlines from India, Mumbai and around the world. Get the latest news on politics, crime, business, technology, sports, weather and trending stories, along with exclusive reports and analysis on Indian FastTrack.

  • HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    यदि निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
    एक महत्वपूर्ण फैसले में, केरल उच्च न्यायालय (High Court) ने वाहनों की खिड़कियों पर सन कंट्रोल फिल्मों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। बशर्ते वे स्वीकृत नियमों का पालन करें। फैसला सुनाते हुए, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन नागरेश ने स्पष्ट किया कि यदि वे निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    जानकारी के मुताबिक एक सन कंट्रोल फिल्म निर्माता और एक वाहन मालिक जिस पर सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था, इसके खिलाफ एक कंपनी की याचिकाओं के जवाब में कोर्ट ने फैसला सूनाया है। इस मामले में सन कंट्रोल फिल्म निर्माता कंपनी को मोटर वाहन विभाग (MVD) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें इन फिल्मों को बेचने के लिए उसका पंजीकरण रद्द करने की धमकी दी गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    अदालत ने क्या कहा? High Court

    अदालत ने 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी केंद्रीय मोटर वाहन (CMV) नियमों के 100वें संशोधन का हवाला दिया, जो वाहनों को आगे, पीछे और साइड की खिड़कियों के लिए सेफ्टी ग्लास के बजाय सेफ्टी ग्लेज़िंग का उपयोग करने की अनुमति देता है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 2019 में परिभाषित सुरक्षा ग्लेज़िंग में प्लास्टिक की फिल्मों के साथ सुरक्षा ग्लास शामिल है। संशोधन में कहा गया है कि आगे और पीछे की खिड़कियों में कम से कम 70 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए, जबकि साइड विंडो में 50 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके आधार पर, अदालत ने स्पष्ट किया कि इन पारदर्शिता स्तरों के अनुपालन में, सन कंट्रोल फिल्मों का उपयोग अनुमेय है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    विरोधी पक्ष की आपत्तियों के बावजूद, जिसने सूर्य कंट्रोल फिल्मों पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले प्रतिबंध का हवाला दिया, उच्च न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिबंध सीएमवी नियमों में संशोधन से पहले जारी किया गया था। अदालत ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि केवल वाहन निर्माता ही सुरक्षा ग्लेज़िंग लगाने के लिए अधिकृत हैं, वाहन मालिकों के ग्लेज़िंग को बनाए रखने के अधिकार को बरकरार रखते हुए कहा, कि जब तक यह पारदर्शिता आवश्यकताओं को पूरा करता है। वाहनों पर कार्यवाही को लेकर मोटर वाहन क़ानून कोई प्रावधान नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    क्यों रोका गया था सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल?

    इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने अलप्पुझा स्थित एक फर्म के पंजीकरण को रद्द करने के लिए एमवीडी द्वारा जारी नोटिस को भी रद्द कर दिया और सन कंट्रोल फिल्म का उपयोग करने के लिए एक वाहन मालिक पर लगाए गए जुर्माने को भी रद्द कर दिया है। इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अविषेश गोयनका की एक याचिका पर सभी प्रकार की सूर्य नियंत्रण फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें आपराधिक गतिविधियों के लिए डार्क फिल्मों के उपयोग पर चिंता व्यक्त की गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

  • Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- CBI ने 60 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के एक सुप्रीटेंडंट सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मुंबई– केंद्र जांच एजेंसी (CBI) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के टैक्स चोरी रोधक शाखा में तैनात एक अधीक्षक (Superintendent) समेत तीन लोगों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। मामले में एक बिजनेस मैन को बंधक बनाकर बल का प्रयोग करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। (Mumbai- Bribe of Rs 60 lakh, 3 including superintendent arrested)

    80 लाख की डिमांड 60 में सटलमेंट ..

    सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मुंबई में एंटी-एवजेशन विंग में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स के एक अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधीक्षक सचिन गोकुलका, चार्टर्ड अकाउंटेंट राज अग्रवाल और अभिषेक मेहता को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

    सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) मुंबई के 6 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया था। यह मामला एक बिजनेस मेन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि 4 सितंबर को जब वह सीजीएसटी के सांताक्रूज कार्यालय गया, तो उसे पूरी रात वहां बंधक बनाकर रखा गया था।

    बंधक बनाकर बल का प्रयोग..

    शिकायत में, उसने आरोप लगाया था कि 18 घंटे की कैद के बाद उसे 5 सितंबर को रिहा कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया, कि हिरासत में रहने के दौरान गोकुलका ने उसे गिरफ्तार न करने के लिए कथित तौर पर 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसे बाद में घटाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया। एक बयान में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, कि “अधीक्षक के तीन अन्य सहयोगियों ने भी शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने में कथित तौर पर उसका साथ दिया, जिसमें बार-बार बल का प्रयोग और गाली-गलौज करना शामिल था।”

  • मुंबई के टाइम्स टावर में लगी आग, दिखा धुएं का गुबार

    मुंबई के टाइम्स टावर में लगी आग, दिखा धुएं का गुबार

    मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल परिसर में टाइम्स टावर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। परेल के कमला मिल परिसर में यह हादसा शुक्रवार सुबह की है। (mumbai fire news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    लोअर परेल के कमला मिल परिसर में टाइम्स टावर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। परेल के कमला मिल परिसर में यह हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ। इस कमर्शियल इमारत में देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा। टाइम्स टावर में आग का मंजर बड़ा ही भयावह हो गया। इमारत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के आस-पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग दहशत में आ गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग का धुआं चारों ओर तेजी से फैल गया। लगभग 5 घंटो बाद आग पर काबू पा लिया गया। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    कैसे मिलीं जानकारी?

    स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। आग पर काबू पाने के लिए 5 पानी के टैंकर को घटनास्थल पर पहुंचाया गया। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारी और मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस इमारत में से लोगों को निकालते हुए आस-पास के लोगों को भी इमारत से दूर रहने की हिदायत देती रही। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    5 घंटो की मशक्कत ..

    लगभग 5 घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ‘स्तर-दो’ की यह आग 14 मंजिला इमारत के पीछे की ओर तीसरी और सातवीं मंजिलों के बीच ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ तक सीमित रही। उन्होंने यह भी बताया, कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए व्यावसायिक इमारत में प्रवेश करने और दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने के लिए ‘‘छेनी और हथौड़े’’ का इस्तेमाल किया। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    भयावह अनुभव ..

    घटना स्थल पार्कसाइड आवासीय इमारत के बगल में स्थित है। पार्कसाइड के निवासियों ने कहा कि अपने घरों के पास आग और धुएं का गुबार उठते देखना ‘‘भयावह अनुभव’’ था।
    निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही इमारत के अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक निवासी ने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमारी आपात टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। वहीं अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर टाइम्स टावर में आग कैसे लगी? चशमदीद से भी पूछताछ की जा रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

  • Mumbai- मलाड ईस्ट के एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, तीन की मौत

    Mumbai- मलाड ईस्ट के एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, तीन की मौत

    Mumbai Building Collapse: मुंबई में एक निर्माणधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरौं की मौत और के ई घायल हो गए है।

    इस्माइल शेख
    मुंबई-
    मालनपुर के निर्माणाधीन 23 मंजिल की एक इमारत का हिस्सा गिरने पर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। यह हादसा मुंबई के एक बड़े बिल्डर की साइट पर हुआ। (Mumbai Building Collapse)

    मुंबई में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। एक निर्माणधीन बिल्डिंग के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Mumbai Building Collapse)

    क्या है जानकारी?

    मुंबई में यह हादसा नवजीवन बिल्डिंग, हाजीबापु रोड, गोविंद नगर मालाड पूर्व के न्यू लाइफ एसआरए प्रोजेक्ट साइट पर हुआ है। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा 20 मंजिल पर हुआ। जिस इमारत का हिस्सा गिरा वह कुल 23 मंजिल की है। जानकारी के मुताबिक घायलों का इलाज मालाड के एम डब्लु देसाई अस्पताल में चल रहा है। (Mumbai Building Collapse)

  • महाराष्ट्र सरकार की कुटिल साजिश अदानी को दिया नमक की जमीन

    महाराष्ट्र सरकार की कुटिल साजिश अदानी को दिया नमक की जमीन

    महाराष्ट्र सरकार एक कुटिल साजिश के तहत धारावी प्रकल्प के साथ सरकारी नमक की जमीन भी सौंप दे रही है। इसके खिलाफ मुंबई कांग्रेस प्रमुख एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने आवाज उठाई। (Maharashtra government’s devious conspiracy gave salt land to Adani)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांग्रेस सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार पर धारावी झुग्गी-बस्ती के पुनर्विकास की आड़ में मुंबई महानगर क्षेत्र में पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील 1,500 एकड़ नमक की जमीन अदाणी समूह को सौंपने की ‘कुटिल साजिश’ रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के लोगों की जमीन हड़पने के लिए इस व्यापारिक समूह का इस्तेमाल किया जा रहा है। (Maharashtra government’s devious conspiracy gave salt land to Adani)

    धारावी प्रोजेक्ट ..

    धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट आवासीय एवं कमर्शियल इकाइयों के निर्माण के लिए अदाणी समूह और राज्य सरकार के बीच एक पार्टनरशिप है। पूर्व शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कांजुरमार्ग क्षेत्र का दौरा करने और अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद आरोप लगाते हुए कहा, ‘राज्य सरकार ने धारावी पुनर्विकास परियोजना की आड़ में एमएमआरडीए में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील 1,500 एकड़ नमक की जमीन अदाणी समूह को सौंपने की एक कुटिल साजिश रची है।’ (Maharashtra government’s devious conspiracy gave salt land to Adani)

    ग्लोबल वार्मिंग का खतरा ..

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ”भ्रष्ट” सरकार व्यापारिक घराने को लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने इसके साथ ही गरीब झोपड़ा धारकों के हितों पर आवाज बुलंद करते हुए पात्रता मानदंड की परवाह किए बिना धारावी झुग्गी-बस्ती के सभी निवासियों के पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई का भविष्य बिक्री के लिए नहीं है। नमक वाली भूमि के पुनर्ग्रहण से संभावित रूप से बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।’ (Maharashtra government’s devious conspiracy gave salt land to Adani)

    Related Queries:-

    • धारावी पुनर्वसन प्रकल्प और अदानी समुह
    • Mumbai Dharavi Redevelopment Project Adani News
    • धारावी पुनर्विकास प्रकल्प
    • धारावी पुनर्विकास परियोजना
    • धारावी पुनर्विकास
    • धारावी पुनर्वसन प्रकल्प
    • धरणग्रस्त पुनर्वसन कायदा
    • पुनर्वसन अधिनियम 1976
    • महाराष्ट्र प्रकल्पबाधित व्यक्तींचे पुनर्वसन अधिनियम 1999
    • पुनर्वसन अधिनियम 1999
    • विस्थापन और पुनर्वास
    • पुनर्वास अनुदान क्या है
    • dharavi redevelopment in hindi
    • पुनर्वसन
    • पुनर्वसन विभाग
    • भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्वास अधिनियम 2013
    • पुनर्वसन कायदा
    • समुदाय आधारित पुनर्वास pdf
    • भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण
  • Mumbai: जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में भ्रष्टाचार के 499 मामले दर्ज

    Mumbai: जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में भ्रष्टाचार के 499 मामले दर्ज

    राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी के आंकड़े चौका देने वाले प्रकाश में आ रहे हैं। इस साल सिर्फ जनवरी से अगस्त के बीच कुल 499 केस दर्ज हुए हैं। जो राज्य में सरकारी महकमों मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने का सबूत पेश कर रहा है। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – राज्य में सिर्फ 9 महिनों के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज मुकदमे, यहां के सरकारी महकमों के काली कमाई का खुलासा कर रहा है। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Maharashtra Anti Corruption Bureau) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पता चला है कि ज्यादातर रिश्वतखोरी के मामले राजस्व और भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों से संबंधित हैं, इसके बाद पुलिस, पंचायत समिति और जिला परिषद के अधिकारी शामिल हैं। इस साल जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में भ्रष्टाचार के 499 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 472 रिश्वतखोरी, 22 आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े पांच अन्य मामले शामिल हैं। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)

    भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन ..

    सबसे ज्यादा 134 मामले राजस्व और भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पुलिस 88, पंचायत समिति 42, जिला परिषद 32, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) 27 और शिक्षा विभाग के खिलाफ 24 केस दर्ज किए गए हैं। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)

    कौन सा विभाग सबसे ज्यादा है भ्रष्ट ?

    महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने खुलासा करते हुए बताया कि रिश्वतखोरी के मामलों में शामिल ज्यादातर 345 अधिकारी तृतीय श्रेणी के सरकारी अधिकारी हैं। इसके बाद 71 द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, 46 प्रथम श्रेणी के अधिकारी और 28 चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी हैं। 186 रिश्वतखोरी के मामलों में शामिल रिश्वत की रकम 1.49 करोड़ रुपये है। रिश्वत की सबसे अधिक 41.24 लाख रुपये की राशि पुलिस के अधिकारियों से संबंधित है। उसके बाद राजस्व और भूमि अभिलेख विभाग 21.13 लाख रुपये, जिला परिषद 14.57 लाख रुपये और पंचायत समिति 9.6 लाख रुपये का जब्त किए गए है। (Maharashtra 499 cases of corruption registered in the state between January and August)

    Related Quires:-

    • Mumbai Anticorruption News
    • कौन सा विभाग सबसे ज्यादा है भ्रष्ट
    • sabse bada vibhag
    • sabse bada vibhag kaun sa hai
    • किसी भी विभाग का सबसे बड़ा मंत्री कौन होता है
    • सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला राज्य
    • आबकारी विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है
    • सबसे बड़ा कौन होता है
    • बिजली विभाग में सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • सबसे भ्रष्ट विभाग
    • सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाला देश
    • उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • बिजली विभाग में सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है
    • पुलिस विभाग में सबसे बड़ा कौन होता है
    • पुलिस विभाग में सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • वन विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • van vibhag ka sabse bada adhikari kaun hota hai
    • दुनिया का सबसे बड़ा पद कौन सा है
    • सिंचाई विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है
    • बिजली विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी
    • bijli vibhag ka sabse bada adhikari
    • विश्व का सबसे बड़ा संगठन कौन सा है
    • थाने में सबसे बड़ा कौन होता है
    • भारत का सबसे बड़ा थाना कौन सा है
    • पुलिस विभाग में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है
    • भारत में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है
    • भारत में सबसे बड़ा पद कौन सा है
    • सरकारी विभाग कौन-कौन से होते हैं
    • राजस्व विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • राजस्व विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है
    • राजस्व विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी
    • कितने विभाग होते हैं
    • बिजली विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन है
    • सरकारी विभाग कितने होते हैं
  • नशे में धुत पैसेंजर और बस ड्राइवर की लड़ाई, 9 घायल..

    नशे में धुत पैसेंजर और बस ड्राइवर की लड़ाई, 9 घायल..

    नशे में धुत पैसेंजर ड्राइवर से भिड़ गया। जिसके चलते उसने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – BEST (बेस्ट) बस हादसे में कुल 9 लोगों के घायल होने की खबर है। रविवार 1 सितंबर की शाम मुंबई के लालबाग इलाके से गुजर रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस में सवार यात्री नशे की हालात में ड्राइवर से झगड़ने लगा। ये यात्री नशे में इतना धुत था कि लड़ाई के दौरान उसने बस की स्टीयरिंग को पकड़ लिया, जिसके बाद बस का बैलेंस बिगड़ गया और उसकी चपेट में मोटरसाइकिल और कार के साथ कुछ पैदल यात्री भी आ गए। घटना में 9 लोग घायल हुए है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)

    पुलिस ने क्या कहा?

    खबर के मुताबिक कालाचौकी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त बस रूट 66 से होते हुए मुंबई के सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी। ये बस बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक इलेक्ट्रिक बस थी। शार्ट में कहे तो ‘BSET’ की. BEST, मुंबई की नगर पालिका (BMC) का ही एक भाग है जो शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सिटी बसें चलाता है। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)

    क्या है मामला?

    रविवार शाम इसी बस में एक यात्री बस ड्राइवर से किसी बात को लेकर बहस करने लगा। यात्री नशे में धुत था। आनन-फानन में उसने बस के स्टीयरिंग को पकड़ लिया। इससे ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसकी वजह से बस से 2 मोटरसाइकिल और एक कार की टक्कर हो गई। इसके अलावा बस की टक्कर से कुछे पैदल भी घायल हो गए। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)

    3 गंभीर रूप से घायल ..

    घटना में कुल 9 लोग घायल हुए जिसमें से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया, कि सभी घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
    इसके अलावा कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में एक और बस की घटना सामने आई थी। खबर के मुताबिक बीते 16 जुलाई के दिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे में एक बस और ट्रैक्टर की टक्कर हुई, जिसमें 5 तीर्थ यात्रियो ने अपनी जान गंवाई थी। (Drunken passenger and bus driver fight, 9 injured)

    Related Queries:-

    • नशे में धुत पैसेंजर और बस ड्राइवर की लड़ाई
    • नशे में धुत
    • बस ड्राइवर
    • नशे में धुत्त
    • बस चालक
    • जो नशे में हो
    • ड्राइवर भाई
  • माहिम किले से वर्ली किले के बीच 9 किलोमीटर का कॉरिडोर और बोट फेरी..

    माहिम किले से वर्ली किले के बीच 9 किलोमीटर का कॉरिडोर और बोट फेरी..

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका पिछले एक साल से उन किलों को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रही है जो कभी मुंबई की विशेषता हुआ करती थी। इनमें वर्ली और माहिम किले भी शामिल हैं। मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर का विशेष ध्यान .. (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) माहिम और वर्ली किला को पुनरुद्धार के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी विकसित कर रही है। मनपा (BMC) के एक अधिकारी ने कहा कि माहिम किला वर्ली किले से जोड़ा जा रहा है। यहां लगभग 9 किलोमीटर लंबाई का एक किला गलियारा बनाने की योजना है। इसके साथ ही योजना के तहत दोनों किलों के बीच नाव फेरी की भी शुरूआत की जाने वाली है। अधिकारी ने यह भी कहा, कि माहिम के फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किले तक और मंत्रालय से बधवार पार्क तक दो जगहों पर वॉक वे बनाने की योजना अंतिम चरण पर हैं। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    अधिकारी ने कहा, वर्ली और माहिम किले के बीच गलियारा और नाव नौका बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। मुंबई में इस तरह का पहला प्रयोग होगा। इसके साथ ही फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। करीब 9 किलोमीटर तक वॉकवे पर फुटपाथ का निर्माण पीडब्ल्यूडी, मैरीटाइम बोर्ड, बीएमसी और अन्य सरकारी एजेंसियों की मदद से किया जाने वाला है। इसके लिए सीआरजेड की मंजूरी लेना अभी बाकी हैं। जिसके लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    क्या है योजना?

    मंजूरी के बाद प्रस्ताव तैयार कर वॉकवे का काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मनपा (BMC) की ओर से एक कंसल्टेंट भी नियुक्त किया गया। जिसने हाल ही में मनपा (BMC) को एक प्रेजेंटेशन दिया। हेरिटेज लुक को बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है। वर्ली किले के पुनरुद्धार के लिए मनपा (BMC) ने इसे अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कदम उठाया है। किला परिसर में 267 झोपड़े थे। जिनमें लगभग 3000 लोग रहते थे। किले की ढहती दीवारों के कारण आसपास रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। सभी झोपड़े धारकों को यहां से हटाकर किले को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    किले के जीर्णोद्धार और इसे विरासत का दर्जा देने का काम जारी है। पहले चरण में इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और इस पर दो करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। इसके साथ ही किले की विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुरातत्व विभाग की मंजूरी से किले को रोशन किया जा रहा है ताकि रात में भी रोशनी रहे। यहां हरियाली के लिए पौधे भी लगाए जा रहे हैं। यह किला 1675 में पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था, जिसमें पुर्तगाली शैली की झलक आज भी मौजूद है। इस किले का उपयोग अंग्रेज भी किया करते थे। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    अधिकारी ने कहा कि मुंबई फुटपाथ पर फेरीवालों का कब्जा है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। हमें उम्मीद है कि वॉक वे बनने से जहां आम लोगों को चलने-फिरने में आसानी होगी, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीएमसी को ऐसी योजना लागू करने का निर्देश दिया है। उसी के तहत वॉक वे बनाने का निर्णय लिया गया है। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    बांद्रा पश्चिम में बैंडस्टैंड पर तीन से चार किमी का वॉक वे है। कुछ लोग समुद्र की ओर जाने के बजाय इस पैदल मार्ग पर चलने का आनंद लेते हैं। इसी तरह का वॉक वे माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किले तक बनाया जाएगा। इस वॉक वे पर शानदार लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और कुछ खुली जगह भी होगी। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    माहिम और वर्ली पर राजनीति ..

    मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर माहिम और वर्ली के बीच के इलाको पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कहा जाता है, कि माहिम और वर्ली इलाका उद्धव ठाकरे की शिवसेना का गढ़ रहा है। शिवसेना में फूट के बाद एकनाथ शिंदे गुट के मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है, कि माहिम और वर्ली के समुद्र तट पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। इस समुद्रतट पर कोलीवाड़ा देखा जा सकता है। यदि यहां बोट फेरी और फोर्ट कॉरिडोर स्थापित किया जाता है, तो इससे मुंबई के कोलीवाड़ा की महिलाओं को पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने में मदद मिलेगी। यहां पर्यटकों को सी फूड आसानी से उपलब्ध होगा। पास के माहिम किले को भी फुटपाथ बनाकर पर्यटन से जोड़ा जाएगा। (9 kilometer corridor and boat ferry between Mahim Fort and Worli Fort)

    Related Queries:-

  • Indian Railway: टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी, जान लो IRCTC का नया प्लान

    Indian Railway: टिकट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी, जान लो IRCTC का नया प्लान

    यात्रियों के टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएंगे और क्लिक करने के बाद वेटिंग टाइम नहीं लगेगा। इसके साथ ही यात्री को थोड़े समय के भीतर ही टिकट मिल भी जाएगा। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    indian fasttrack (न्यूज़ डेस्क)
    मुंबई-
    भारतीय रेल यात्रियों के लिए टिकट की बुकिंग सुविधा को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। मार्च 2025 तक रेलवे यात्री तेज स्पीड के साथ ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे। भारतीय रेल की इकाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) जल्द ही टिकट बुक करने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा अवधि में परेशान न होने के लिए टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ाने जा रहा है। खबर के मुताबिक, यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ने से आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    वेटिंग टाइम का झंझट हुआ खत्म ..

    खबर के मुताबिक, आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस कदम के बाद से यात्रियों के टिकट ऑनलाइन बुक हो जाएंगे और क्लिक करने के बाद वेटिंग भी नहीं करना पडेगा। इस पहल के साथ ही अब टिकट बुकिंग के लिए होने वाले वेटिंग टाइम का झंझट भी खत्म हो गया है। साथ ही आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों को पैसे कटने के बाद टिकट जारी न होने की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। अब जल्द ही यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय कोई परेशानी नहीं होगी। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    वर्तमान में बुकिंग की क्षमता है कम..

    आईआरसीटीसी (IRCTC) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय जैन से टिकट बुकिंग की समस्याओं के सवाल पर जैसे बुकिंग के समय पैसे कट जाने और भुगतान विफल होने या कन्फर्म टिकट के लिए प्रतीक्षा जैसी समस्याओं पर उन्होंने बताया, कि “टिकट बुकिंग की कम क्षमता के कारण ऐसी समस्याऐं देखने को मिलती है। कभी-कभी लंबा समय भी लगता है। यानी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया करने वालों की संख्या की तुलना में बुकिंग क्षमता कम है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।” (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

    इसके पहले भी हुआ था अपग्रेड ..

    साल 2023 में टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अपग्रेड करते हुए भारतीय रेल ने टिकट बुकिंग की क्षमता को मौजूदा 25, 000 से बढ़ाकर 2. 25 लाख प्रति मिनट करने का फैसला किया था। खबर के मुताबिक, देशभर में आईआरसीटीसी (IRCTC) के तीन करोड़ यूजर्स हैं। हर दिन नौ लाख से अधिक टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। इनमें यात्रियों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ एजेंट बुकिंग भी शामिल है। एक जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल से हर दिन दो करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। (Indian Railway IRCTC Ticket Booking News)

  • NEET PG Result 2024 Live Updates: NBEMS to report scorecards soon; This is the way to check at natboard.edu.in

    NEET PG Result 2024 Live Updates: NBEMS to report scorecards soon; This is the way to check at natboard.edu.in

    NEET PG Result Date and Time How to Really look at Neet PG Result Direct Connection at natboard-edu.in: A legitimacy rundown will likewise be delivered for half of all India standard seats, it will be arranged in view of the imprints got by the competitor.

    NEET PG Result 2024 Live Updates: Consideration competitors! The outcomes for NEET PG 2024 tests are supposed to be pronounced by the Public Leading body of Assessments in Clinical Sciences (NBEMS) at any point in the near future. It is guessed that the outcomes will be out before the current week’s over. Be that as it may, there is no affirmation on the date and time yet. When the outcomes are out, up-and-comers can really take a look at their scores at true sites – natboard.edu.in and nbe.edu.in. The cut-off marks for NEET PG 2024 will be delivered alongside the outcomes. Up-and-comers who will score the base most reduced cut-off just will be announced as effectively qualified.

    The most effective method to Actually look at NEET PG Result Direct Connect to Check
    -Applicants should visit the authority site at natboard.edu.in to check the NEET PG result PDF.

    -Find the featured connection and snap on the connection gave in the PDF to see the scorecard

    -Understudies should top off their roll number and their name to really take a look at their outcomes

    The NEET PG 2024 assessment was directed on August 11, 2024. Around 2,28,540 applicants showed up for the assessment which was held in two movements around the same time. For all the inclusion encompassing NEET PG Results 2024, applicants can follow our live updates here:

    NEET PG Result Date and Time How to Really look at Neet PG Result Direct Connection at natboard-edu.in: Actually take a look at every one of the LIVE updates here

    Related Queries –