Category: Breaking News

Read today’s breaking news, live updates and top headlines from India, Mumbai and around the world. Get the latest news on politics, crime, business, technology, sports, weather and trending stories, along with exclusive reports and analysis on Indian FastTrack.

  • BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को नीलामी के जरिए किराए पर देने का निर्णय लिया है। राजस्व में आई कमी के कारण उठाया कदम.. (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका की वित्तीय स्थिति इस समय खराब चल रही है। साथ ही मनपा के पास राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी तरह के नये स्रोत भी नहीं हैं। इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त, लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को किराए पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीलामी प्रकृया के तहत आवेदन मांगे गए हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तीन भूखंडों की नीलामी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में कोलाबा, मालबार हिल और वर्ली स्थित तीन भूखंडों की नीलामी की जाने वाली है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई की जमीन, मालाबार हिल में BEST के पावर सबस्टेशन की जमीन और वर्ली में डामर प्लांट की जमीन शामिल है। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के संपत्ति विभाग द्वारा इच्छुक संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    परियोजनाओं का लागत

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका की आय का स्रोत घटता जा रहा है। एक तरफ प्रशासनिक शासन में करोड़ों की परियोजनाएं (Project) मंजूरी के लिए आ रही हैं। साथ ही, विधानसभा चुनावों से पहले मंजूरी के लिए आने वाली परियोजनाओं की संख्या और लागत भी बढ़ रही है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तटीय सड़क के उपनगरीय चरण, जल सुरंगों के कार्य, गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड, सड़कों के कंक्रीटिकरण जैसी प्रमुख परियोजनाओं के साथ-साथ आने वाले वर्षों में दैनिक रखरखाव के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जाने वाले हैं।अगले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का खर्च बढ़ जाएगा। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पास राजस्व को बढ़ाने के लिए कोई नये विकल्प नहीं हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    राजस्व जुटाने का फैसला

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब अपनी कुछ जमीनों की नीलामी करते हुए किराए के जरिए राजस्व जुटाने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने मौजूदा बजट में इस संबंध में प्रस्ताव बनाया था। इसके मुताबिक पहली बार विज्ञापन जारी किया गया है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    ‘ए’ खंड में छत्रपति शिवाजी महाराज की साइट मंडई, जिसमें चर्चगेट और कोलाबा क्षेत्र शामिल हैं, इसकी नीलामी की जाएगी। साथ ही इस मार्केट को तोड़ दिया गया है। यहां मछली कारोबार के मछुआरों को क्रॉफर्ड मार्केट के परिसर में स्थायी रूप से बसाया जाएगा। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

  • मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पानी कटौती को लेकर सूचना दी है। वैतरना झील के पानी सप्लाई करने वाली पाईप लाईन की वॉल खराब हो गई है। इसकी मरम्मत को लेकर पानी कटौती का ऐलान किया गया है। (Water supply cut in mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि 17 से 18 अक्टूबर को शहर में पानी की कटौती की करने की घोषणा की गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, कि इस दौरान पूरे मुंबई में 5 से 10 प्रतिशत पानी की कमी की जाएगी। यह कटौती वैतरणा वॉटर चैनल के 900 मिमी वॉल में आई खराबी के कारण हो रही है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयम से उपयोग करें। यह आवश्यक है कि हर मुंबईकर इस स्थिति को गंभीरता से ले और अपने दैनिक जल उपयोग में सावधानी बरते। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    पानी की बचत कैसे करें?

    पानी कटौती के इन दो दिनों में, शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की उपलब्धता में अस्थायी कमी देखने को मिल सकती है, जिसके लिए नागरिकों को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। पानी की बचत के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले, घरों में नल के उपयोग को सीमित करें। बर्तन धोने या स्नान करते समय, कोशिश करें कि जितना संभव हो, पानी की बर्बादी न हो। बर्तन धोने के लिए एक बाल्टी का उपयोग करें और स्नान के समय एक टाइमर सेट करें ताकि आप लंबे समय तक पानी का उपयोग न करें। दूसरा उपाय यह है कि बरसात के पानी को संचित करने की व्यवस्था करें। यदि आपके घर में छत पर पानी जमा करने की कोई प्रणाली है, तो उसका उपयोग करें। यह जल आपूर्ति में कमी के समय आपके लिए एक सहारा बन सकता है। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    जल संरक्षण

    तीसरा उपाय है कि आप अपने पड़ोसियों और परिवार के साथ मिलकर जल संरक्षण की योजनाएं बनाएं। सभी को इस संकट में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। अंत में, मुंबईकरों से निवेदन है कि वे नगर पालिका की सलाहों का पालन करें और पानी के उपयोग में समझदारी दिखाएं। जल ही जीवन है, और इस जीवनदायिनी संसाधन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कठिन समय में एकजुट होकर, हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं और भविष्य में बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

  • मुंबई हुआ टोल-फ्री, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स।

    मुंबई हुआ टोल-फ्री, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स।

    महाराष्ट्र की सरकार ने टोल टैक्स पर बड़ा फैसला करते हुए हल्के वाहनों पर से टैक्स की वसूली को हटा दिया गया है। अब मंगलवार से नहीं लगेगा टोल टैक्स। (Mumbai becomes toll-free for light vehicles, now toll tax will not have to be paid)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूबर से मुंबई के पांचों प्रवेश प्वाइंटों पर लगने वाले टोल टैक्स को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल ने यह फैसला लेते हुए इसे दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया। इस फैसले के बाद हल्के वाहनों को मुंबई के मुख्य मार्गों यानी दहिसर, मुलुंड, ठाणे, ऐरोली और वाशी टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान नही करना पडेगा। हालांकि, इस फैसले के बाद भी भारी मोटर वाहनों पर टोल की वसूली पहले की तरह ही जारी रहेगी। इन वाहनों में बड़े टैम्पो, बसें, आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले मालवाहक ट्रक और अन्य बड़े वाहन शामिल हैं।

    राजनीति से प्रेरित

    महाराष्ट्र सरकार के इस कदम का आम लोगों ने स्वागत किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो, शिवसेना (UBT) प्रवक्ता किशोर तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल शारदा और अन्य ने इसे चुनाव में लाभ उठाने के लिए राजनीति से प्रेरित बताया है।

    टोल टेक्स के मुद्दे पर आंदोलन

    मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने टोल टेक्स के मुद्दे पर कई आंदोलन किए। जिनमें से कुछ हिंसक भी थे। जिसका नतीजा आज जाकर सामने आया है। मनसे कार्यकर्ता टोल से वसूले गए धन में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे। मनसे के लोग यह जानना चाहते थे कि एकत्र किया गया पैसा वास्तव में कहां जा रहा है।

    इस मामले में राज ठाकरे ने कहा, “हमने मांग की है कि सभी सड़कें टोल-मुक्त होनी चाहिए। टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के लिए हमारी आलोचना की गई। लेकिन, सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी था। कम से कम अब मुंबईकरों को टोल चुकाने से मुक्ति मिलेगी और हमें खुशी है कि हमारा आंदोलन सफल रहा।”

  • Mumbai LocalTrain: पटरी से उतरे दो डब्बे

    Mumbai LocalTrain: पटरी से उतरे दो डब्बे

    Mumbai Local Train- मंबई के वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) लाइन पर खाली रेक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल तक धीमे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    लोकल ट्रेन को मुबंई का लाइफलाइन माना जाता है। आज मुंबई लोकल ट्रेन का एक बड़ा हादसा हो गया। शेड की तरफ जा रही एक लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ है, क्योंकि ट्रेन के दोनों ही डब्बे खाली थे। इस घटना के बाद ट्रेन के लाइनों में थोड़ा बदलाव किया गया। घटना के कारण चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक बंद कर दिया गया है और ट्रेनें चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट लाइन पर मोड़ दी गई है। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारी घटना स्थल पर पहुचे। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    दादर की ओर जाने वाला ट्रैक

    यह घटना आज यानी रविवार दोपहर 12.10 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। पटरी से उतरने के समय ट्रेन के डिब्बे खाली थे। पटरी से उतरने की घटना से उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। क्योंकि दादर की ओर जाने वाला ट्रैक अवरुद्ध हो गया है। हालांकि रविराव होने की वजह से यात्रियों की भीड़ बहुत कम होने की वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड रहा है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    रेक खाली होने के कारण किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। मौके पर रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम पहुंच गई है। साथ ही रूट को फ्री करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक का मरम्मत कार्य भी तेजी से चल रहा है। फिलहाल स्लो ट्रैक से फास्ट ट्रैक पर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। इसी हिसाब से ट्रेन का परिचालन हो रहा है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    ट्रेनों का ट्रिप बढ़ाने के कारण हुआ हादसा

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने शनिवार से ही लोकल ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम रेलवे में 15 कोच की 10 लोकल ट्रिप बढ़ाई और आज यह हादसा हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार से हुए फ़ैसले के मुताबिक़ विरार से अंधेरी तक के ट्रेन को बढ़ाकर दादर तक के लिए कर दी गई थी। लेकिन, आज के इस हादसे के कारण दादर का ट्रैक अवरुद्ध हो गया है। जब तक पश्चिम रेलवे ट्रैक सही नहीं कर देता, तब तक यात्रियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है। वहीं स्लो ट्रेनों के लिए भी मुंबई सेंट्रल से चर्चगेट के बीच फ़ास्ट ट्रैक पर शिफ्ट करने के कारण बांकी ट्रेनों के समय में फेरबदल हुआ है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

  • आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान

    आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान

    आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई के सबसे चर्चित उपनगरों में से एक हॉट सीट बांद्रा पश्चिम में इस बार मुकाबला काफी रोचक रहने वाला है। भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के खिलाफ कांग्रेस राजेश शर्मा को चुनावी मैदान में उतार रही है। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
     महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां तेज हो गई है। मुंबई के सबसे चर्चित उपनगरों में से एक बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट को लेकर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। यहां भाजपा विधायक एवं मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के राजेश शर्मा से होगा। इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पाले में आया है। कांग्रेस पार्टी ने राजेश शर्मा को बांद्रा पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। वे एक उम्मीदवार के तौर पर इस क्षेत्र में सक्रिय माने जा रहे हैं। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी लगातार जीत हासिल करती आ रही है लेकिन पिछले 10 वर्षों से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा बना हुआ है। ऐसे ही पिछले दिनों मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी मौजूद थीं। पारिवारिक मित्र पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के एनसीपी अजित पवार गुट में जाने के बाद प्रिया दत्त अकेले पड़ गई हैं। ऐसा राजनैतिक विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    2019 का चुनाव

    प्रिया दत्त ने 2014 के चुनाव में इस विधानसभा से 34.36% और 2019 के चुनाव में 43.20% वोट हासिल किए थे। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में आशीष शेलार ने 57.11% वोट हासिल किया था। पिछले दो चुनावों में दत्त इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को हराने में असमर्थ रहीं है। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी निष्क्रियता और उनके जनसंपर्क कार्यालय को बंद करने से भी उनकी विश्वसनीयता को काफी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस पार्टी के सामने आए कठिन समय के दौरान में भी प्रिया दत्त पूरी तरह से मैदान से गायब थीं। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    कांग्रेस दाव लगाने को तैयार

    वहीं, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को उसके गढ़ में हराने के लिए न केवल अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने बल्कि हिंदू वोटों को भी अपने पाले में करने के लिए इस बार राजेश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा आरएसएस (RSS) पृष्ठभूमि से आते हैं। साल 2012 में वे कांग्रेस में शामिल हुए। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर मुस्लिम कार्ड खेला था, तब शेलार 26 हजार वोटों से जीते थे। ऐसे में राजेश शर्मा के आने से इस सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है। 2 सितंबर 2024 की एक आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में भाजपा के आशीष शेलार को 46% और कांग्रेस के राजेश शर्मा को 49% जीत की संभावना जताई है। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    कांग्रेस का प्रदर्शन

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ को इस सीट से 69 हजार से भी ज्यादा वोट मिले थे। यही कारण है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस को जीत मिलने की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के पास बांद्रा (पश्चिम) से लड़ने के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं था। कांग्रेस अगर इस सीट से राजेश शर्मा को चुनाव लड़ाती है तो वह हिंदू वोटों के साथ मुस्लिम और ईसाई वोटों को भी अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

    बांद्रा का चुनावी क्षेत्र

    बांद्रा पश्चिम का क्षेत्र बांद्रा वर्ली सी लिंक से मिलन सबवे तक है। इसमें बांद्रा, खार और सांताक्रुज पश्चिम का इलाका शामिल है। बांद्रा को मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। यहां 8% उच्च आय वर्ग, 30% मध्यम आय वर्ग और 62% निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। बांद्रा पश्चिम एक विविधतापूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें मुस्लिम, ईसाई और हिंदू मिलाकर बराबर अनुपात में मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम जनसंख्या 78000, क्रिश्चिन 23612, उत्तर भारतीय 30000, गुजराती 45000, सिख 5000, दक्षिण भारतीय 12000, मराठी 30000, राजस्थानी 15000, अनुसूचित जाति 10000 और पारसियों की जनसंख्या मात्र 200 है। इस क्षेत्र में रिडेवलपमेंट एक बड़ी समस्या है। खार दाण्डा इलाके में पेयजल आपूर्ति (पीने का पानी) भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से जूझना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है। इसी को लेकर चुनावी मुद्दा बनाए जाने के आसार जताए जा रहे हैं। (Maharashtra Assembly Elections There will be a fight between Ashish Shelar vs Rajesh Sharma in Bandra West)

  • आशाताई भोंसले के नाम गार्डन का उद्घाटन

    आशाताई भोंसले के नाम गार्डन का उद्घाटन

    महाराष्ट्र भूषण आशा भोसले के हाथों शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में गार्डन का उद्घाटन किया गया। मौके पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मेरे नाम पर रखा गया बगीचा मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम है।’ (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – महाराष्ट्र भूषण पुरस्कृत संगीतकार आशा भोसले के नाम पर मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में एक सुंदर उद्यान का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को इस उद्यान का उद्घाटन आशाताई के हाथों किया गया। यह उद्यान सभी आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क रहने वाला है।इस मौके पर आशाताई ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, कि यह मेरे लिए अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    आशा भोंसले के नाम उद्यान

    पार्क को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि सुंदर रंग-बिरंगे पेड़, दीयों की रोशनी, एक छोटा मंच, ध्वनि की सुविधा, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ आशाताई की गायन आवाज और गौतम राजाध्यक्ष द्वारा बनाई गई प्रसन्न मुद्रा में आशाताई की तस्वीरें। लीलावती अस्पताल के पास, बांद्रा रिक्लेमेशन बीयू के नजदीक एमएसआरडीसी कार्यालय के सामने की जगह में आशाताई के नाम पर गार्डन का निर्माण किया गया है। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    भाजपा विधायक आशीष शेलार ने किया साकार

    यह पार्क मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक आशीष शेलार की संकल्पना से साकार हुआ है। पार्क सभी के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। इसके अलावा आशाताई के गाने यहां हर दिन सुने जा सकते हैं। यह कहते हुए कि यह पार्क अपनी तरह का पहला पार्क है, विधायक आशीष शेलार ने विस्तार से बताया कि इस अवधारणा का सुझाव कैसे दिया गया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

    Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra, Mumbai
    Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra, Mumbai

    इस लोकार्पण समारोह में आशाताई अभिभूत हो गईं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे कई पुरस्कार मिले और सभी का बहुत प्यार भी मिला लेकिन आशीष शेलार ने मेरे नाम पर पार्क बनाकर मुझे एक सुखद झटका दे दिया है मुझे यह अबतक मिले पुरस्कारों मे सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे यह बगीचा बहुत पसंद आया, अब मैं अपने दोस्तों और परिवार को इस खूबसूरत बगीचे को देखने के लिए जरूर कहूंगी। मैं सदैव ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ, ईश्वर ने मुझे जो प्रचुरता से दिया है, उसमें से यह ईश्वर का एक सुन्दर उपहार है।’ ऐसी भावना व्यक्त करते हुए आशाताई ने आशीष शेलार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने आशाताई के पुराने गानों का लुत्फ़ उठाया। (Inauguration of the garden named after musician Asha Bhosle in Bandra West, Mumbai)

  • ड्रग्स तस्करी के प्रयास में कांस्टेबल को पकड़ा

    ड्रग्स तस्करी के प्रयास में कांस्टेबल को पकड़ा

    तलोजा जेल के एक पुलिस कांस्टेबल को चरस, एमडी (मेफेड्रोन) और गांजा सहित ड्रग्स की तस्करी करने के प्रयास में पकड़ा है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल टिफिन बॉक्स में ड्रग्स छिपाकर जेल के भीतर ले जाने की कोशिश कर रहा था। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    न्यूज़ डेस्क
    नवी मुंबई-
    तलोजा जेल के कर्मचारियों ने जेल से जुड़े एक कांस्टेबल को टिफिन बॉक्स में ड्रग्स छिपाकर जेल के भीतर चरस, एमडी (मेफेड्रोन) और गांजा सहित ड्रग्स की तस्करी करने के प्रयास में पकड़ा है। आरोपी कांस्टेबल की पहचान 38 वर्षीय अनिल आसाराम जाधव के रूप में हुई है। जिसे जेल से जुड़े एक अन्य कांस्टेबल जयवंत लहू जाधव ने सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा है। जाधव के टिफिन बॉक्स से करीब 10.08 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में लेने के बाद उसे खारघर पुलिस को सौंप कर कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 12 पुलिस कर्मियों ने शाम 5:30 बजे तलोजा जेल में नाइट ड्यूटी के लिए रिपोर्ट किया। नियमों के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों की जेल के पहचान परेड रूम में जांच की जा रही थी। पुलिस कांस्टेबल जयवंत जाधव वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सभी अधिकारियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने अनिल जाधव द्वारा लाए गए खाने के बैग की जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान, अनिल जाधव ने बैग को छिपाने का प्रयास किया, जिससे जयवंत जाधव को संदेह हुआ। पूरे बैग की गहन तलाशी लेने पर, उन्हें पता चला कि अनिल जाधव ने भोजन कंटेनर के नीचे एक प्लास्टिक बैग में ड्रग्स छिपाए थे। इसके बाद, जेल अधिकारियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और उसके द्वारा लाई गई ड्रग्स को जब्त कर लिया। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    कैदियों के बीच ड्रग्स

    जेल प्रशासन ने खारघर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, शहर की पुलिस तलोजा जेल पहुँची और उसे गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 8.68 लाख रुपये कीमत की 123.87 ग्राम चरस, 1 लाख रुपये कीमत की 2.29 ग्राम मेफेड्रोन (MD) और 40,000 रुपये कीमत की 40.57 ग्राम गांजा, साथ ही गांजा पीने के लिए पाँच रोलिंग पेपर (रिज़ला) जब्त किया है। शुरूआती जांच में पुलिस को संदेह है कि उसने कुछ कैदियों के बीच वितरित करने के लिए ड्रग्स लेकर आया था।(New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    पुलिस ने क्या कहा?

    खारघर पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गलांडे ने कहा, कि ‘हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वह पुलिस हिरासत में है। हम उससे आगे की पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसने ड्रग्स किससे प्राप्त किया और किन लोगों को वितरित करने वाला था।’ पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ और कितने लोग इस गोरखधंधे में शामिल है और किन कैदियों से इसके संबंध है। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

  • धारावी के लिए मालवनी में जमीन, शिक्षकों के मानधन में बढोतरी

    धारावी के लिए मालवनी में जमीन, शिक्षकों के मानधन में बढोतरी

    • विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का चुनावी मंत्रिमंडल जंबो बैठक..
    • महाराष्ट्र अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा..
    • मदरसों में शिक्षकों के मानधन में बढोतरी..
    • बीएससी शिक्षकों का मानधन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार..
    • Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने चुनावी मंत्रिमंडल की जंबो बैठक बुलाई। इस बैठक में कुल 38 एहम फैसले लिए गए। धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए बोरीवली तहसील के अक्सा और मालवनी में सरकारी जमीन देने का फैसला। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि जैसे ही इस परियोजना में अयोग्य झुग्गी धारकों की संख्या निर्धारित होगी, वैसे ही धारावी पुनर्वसन प्राधिकरण को मुंबई उपनगर कलेक्टर से आवश्यक भूमि की मांग की जाएगी। ताकि लोगों के पुनर्वसन की तैयारियां की जा सके। इसके साथ ही महाराष्ट्र अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा दिए जाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही मदरसों में शिक्षकों और बीएससी के शिक्षकों का मानधन 10 हजार रुपये बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    सरकारी जमीन का आवंटन

    दरअसल राज्य सरकार ने कुछ महीनों पहले धारावी के लोगों का मुलुंड में पुनर्वसन करने की योजना बनाई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने सरकार का विरोध किया। इसके बाद राज्य सरकार ने मुलुंड, कांजुरमार्ग, भांडुप और वडाला में अपात्र झोपड़ा धारकों को घर देने के लिए जमीन आवंटित की थी। कुछ दिनों पहले मंत्रिमंडल की बैठक में धारावी के झुग्गी पुनर्वसन परियोजना से प्रभावित निवासियों के आवास के लिए मुंबई में 255 एकड़ साल्ट पैन भूमि के उपयोग को मंजूरी दी गई थी। गौरतलब है कि महाविकास आघाडी से जुड़े विपक्षी दल अडानी द्वारा किए जा रहे धारावी के पुनर्वसन का विरोध कर रहे हैं। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    शिक्षकों के मानधन में बढ़ोतरी..

    मदरसों में पढ़ाने वाले डी.एड और बी.एड शिक्षकों को दिए जाने वाले मानधन में बढ़ोतरी का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य के मदरसों में पारंपारिक, धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू की शिक्षा दी जाती है। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाती है। वर्तमान में डी. एड. शिक्षकों को 6 हजार रुपये मानधन दिया जाता है। इसमें 10 हजार रुपये बढ़ाकर 16 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके आलावा माध्यमिक विषय पढ़ाने वाले बी.ए, बी.एड और बीएससी शिक्षकों का मानधन भी 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा

    महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा देने वाले अध्यादेश के मसौदे को आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। आयोग को वैधानिक दर्जा देने के इस अध्यादेश को विधानमंडल के आगामी सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाना है। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही इस आयोग के लिए स्वीकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 27 पदों को आयोग में स्थानांतरित करने का भी फैसला किया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

  • तीर्थयात्रा योजना में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव

    तीर्थयात्रा योजना में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव

    महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा के साथ, राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध 139 स्थानों में से एक तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर प्रदान किया है। जिसमें अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप .. (Discrimination against minorities in Maharashtra pilgrimage scheme)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए वित्तीय सहायता देने में अल्पसंख्यकों (Minorities) के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र में ईसाई और मुस्लिम समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी और अजमेर शरीफ दरगाह जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़कर पात्र धार्मिक स्थलों की सूची में संशोधन करने का अनुरोध किया गया है।

    जून के महीने में महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा के साथ, राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध 139 स्थानों में से एक तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर प्रदान किया है। इस सूची में ईसाई और मुस्लिम धर्म स्थलों को शामिल नही किए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री से बाकी धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने का अनुरोध किया है।

    तीर्थ यात्रा योजना

    योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को, जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, उनको महाराष्ट्र सरकार तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता का प्रदान करेगी। हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह योजना अल्पसंख्यक समुदायों के साथ भेदभाव करते हुए तैयार किया गया है। सामाजिक संस्था ‘वॉचडॉग फाउंडेशन’ के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए महत्वपूर्ण पूजा स्थलों को शामिल न किए जाने के बारे में चिंता जताई है। योजना का फायदा उठने के लिए PDF यहां से Download करें।

    समान मौलिक अधिकार

    पत्र में कहा गया है कि 14 जुलाई के सरकारी प्रस्ताव में शामिल 139 धार्मिक स्थलों की सूची में तमिलनाडु के वेलंकन्नी और राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह शामिल नहीं है, जो ईसाई और मुस्लिम समुदायों के लिए अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। वॉचडॉग फाउंडेशन के ट्रस्टी और सलाहकारों द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, कि “योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए पात्र स्थानों की सूची से ऐसे महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों की अनुपस्थिति को भेदभावपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह अल्पसंख्यक समुदायों के भक्तों की समान लाभ प्राप्त करने की क्षमता को असंगत रूप से प्रभावित करता है। यह बहिष्कार पूर्ण हमारे राष्ट्र द्वारा बनाए गए समावेशी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के विपरीत है, जहां सभी धर्मों के लिए समान व्यवहार और सम्मान का मौलिक अधिकार है।”

  • अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    अखंड ज्योति में जली 7 जिंदगियां, परिवार के सारे लोग जलकर हुए खाक

    मुंबई के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 जिंदगियां जलकर खाक हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोगों की मौत हो गई। चोरों ने कबड तोड़कर 12 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। नवरात्रि की इस अखंड ज्योति अग्निकांड में एक ही परिवार के सारे लोग शामिल हैं। घटना के बाद से पूरा इलाका गमगीन है। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुस कर 12 से 14 लाख रुपये के गहने और नगदी चुरा लिए। चोरी की पड़ताल चेंबूर पुलिस कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके में छेदीराम गुप्ता के घर में लगी आग बुझाने के बाद कुछ अज्ञात लोग वहां घूम रहे थे। वे पीड़ित घर में घुस गए और अलमारी तोड़ दी और 12 से 14 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी लूट लिया। छेदीराम की बेटी ने इस मामले में चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इस मामले में पडताल कर रही है। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    नवरात्रि की अखंड ज्योति

    बताया जा रहा है की पूजा घर में जल रही अखंड ज्योति से यह आग लगी थी जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि घर के अंदर दुकान में अवैध रूप से 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था जिसकी वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मुश्किलें

    घटना करीब सुबह 4:30 बजे की है। आपको बता दे की झुग्गी बस्ती सिद्धार्थ कॉलोनी के पुनर्वास परियोजना का हिस्सा है। झुग्गी बस्ती की संकरी गलियों के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड के लिए भी घटना स्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था। फायर ब्रिगेड टैंकर को दूर से आग बुझाने के लिए पार्क करना पड़ा और पानी की पाईप को दूर से ही फैलाना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन पहली मंजिल पर फ़ंसे लोगों को बचाने में फायरकर्मी नाकाम रहे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    मृतकों की पहचान

    इस घटना में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। इनकी पहचान 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय प्रेम छेदीराम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता धर्मदेव गुप्ता, 60 वर्षीय गीतादेवी गुप्ता, 6 वर्षीय प्रीति प्रेम गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और 15 वर्षीय विधि छेदीराम गुप्ता के रूप में हुई है। सभी की आग में झुलसने से मौत हो गई। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    बचाव दल के एक अधिकारी का कहना है की आग लगते ही परिवार के सारे सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की गई। लेकिन जब तक हम टिन की छत पर पहुंचे, तब तक आग पहली मंजिल तक फैल चुकी थी। दुर्भाग्य से, तब तक कई लोग बहुत सारा धुआं अंदर ले चुके थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    केरोसिन का अवैध भंडारण

    वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुलगेकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि केरोसिन के अवैध भंडारण ने आग को और बढ़ा दे दिया। अधिकारी का कहना है कि वहां करीब 25 लीटर केरोसिन का तेल रखा हुआ था। दिया गिरने से लकड़ियां जलने लगी और फिर केरोसिन ने आग को और भड़का दिया। घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला क्योंकि वहां आने जाने का एक ही रास्ता था। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)

    5 लाख रुपये की मदद

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिद्धार्थ कॉलोनी अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी मदद का वादा किया उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व सांसद राहुल शेवाले और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। (7 lives burnt in Mumbai’s Chembur Akhand Jyoti, all family members burnt to ashes)