Read today’s breaking news, live updates and top headlines from India, Mumbai and around the world. Get the latest news on politics, crime, business, technology, sports, weather and trending stories, along with exclusive reports and analysis on Indian FastTrack.
विशेष संवाददाता मुंबई- एयर इंडिया की एक 25 वर्षीय महिला पायलट की लाश मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट में मिली है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पुलिस ने पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)
खबर के मुताबिक, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय आदित्य पंडित दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की रहने वाली है। सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार और बहस करता था। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के परिजन की ओर से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)
कैसी हुई थी इनकी मुलाकात ?
पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। हालांकि, आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पास नहीं हो पाया। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)
विशेष संवाददाता नई दिल्ली- ऑनेलाइन फूुड आर्डर होने के बाद उस आर्डर के कैंसल कर देने से खाने की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने एक नए पहल की शुरुआत की है। जिसे “फूड रस्क्यू मिशन” का नाम दिया गया है। जोमैटो के फूड रेस्क्यू पहल के तहत जैसे ही कोई यूजर ऑनलाइन फूड आर्डर करने के बाद उस आर्डर को रद्द कर देता है तो पॉपअप मैसेज के जरिए कैंसल आर्डर को बेहद आकर्षक कीमत पर नजदीक के कस्टमर्स को ऑफर किया जाएगा और पैकेजिंग में बिना किसी छेड़छाड़ किए कुछ ही मिनयों में उन्हें फूड डिलिवर कर दिया जाएगा। Zomato (Zomato’s unique initiative to prevent food wastage)
आर्डर कैसिलेशन की चुनौती
जोमैटो के को-फाउडर दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा, कि जोमैटो में हम आर्डर कैसिलेशन को कतई बढ़ावा नहीं देता है। क्योंकि इससे खाने की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा, सख्त पॉलिसी और ऑर्डर के रद्द होने पर नो-रिफंड पॉंलिसी होने के बावजूद 4 लाख आर्डर अलग-अलग कारणों के चलते कस्टमर्स की ओर से रद्द कर दिया जाता हैं । ये हमारे लिए, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और जो कस्टमर्स आर्डर रद्द कर देते हैं। उनके लिए भी चिंता का कारण है जो किसी भी तरह खाने को बर्बाद होने से रोकना चाहते हैं। ऐसे में आज “फूड रेस्क्यू पहल” को हम लॉन्च कर रहे हैं। (Zomato’s unique initiative to prevent food wastage)
4 लाख आर्डर होते हैं कैसल।
हर महीने करीब 4 लाख आर्डर जब कस्टमर्स को डिलिवर करने के लिए रास्ते में होता है उसे कैसल कर दिया जाता है ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी के मुताबिक ये एक गंभीर चुनौती है और कंपनी ऐसे में होने वाले खाने की बर्बादी को रोकने के लिए सभी प्रकार के समाधान पर काम कर रही है। और इसे ही देखने हुए जोमैटो ने फूड रेस्क्यू पहल की शुरुआत की है। अब जानिए कैसे काम करेगा जोमैटो का फूड रेख्क्यू अभियान! (Zomato’s unique initiative to prevent food wastage)
एयर इंडिया फ्लाइट के इन मेन्यू में मुस्लिम भोजन को हटा दिया गया है। हालांकि इनमें पहले की ही तरह हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। (Muslim food will no longer be available in Air India)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- एयर इडिया (Air India) की फ्लाइट में परोसे जाने वाले ‘मुस्लिम भोजन’ का नाम बदलकर अब विशेष भोजन कर दिया गया है। एयर इंडिया के इन फ्लाइट मेन्यू में हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। हालाकि स्पेशल मील (विशेष भोजन) हलाल सर्टिफाइड होगा।
अलग-अलग धर्मों का मेन्यू
मेन्यू को अलग-अलग धर्मों के लोगों की पसंद और धार्मिक प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। एयर इंडिया द्वारा अपने मेन्यू में भोजन के नाम को धर्मों से जोड़ने पर विवाद भी हो चुका है । भोजन का नाम आहार संबंधी पसंद के बजाय धर्म के आधार पर रखने पर इस साल जून में कांग्रेसी सांसद मणिकम टैगोर ने सवाल उठाए थे और नागरिक उड्धयन मंत्रालय से एयर इंडिया के खिलाफ कारवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में मुस्लिम भोजन का नाम बदलने की जानकारियां प्राप्त हो रही है।
विशेष भोजन कैसे तैयार किया जाता है?
एयर इंडिया (Air India) का मुस्लिम भोजन, मृस्लिम समुदाय के यात्रियों के लिए, प्रमाणित हलाल रसोई में मुस्लिम आहार संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार भारतीय व्यंजन शैली में तैयार किया जाता है। अब एयर इंडिया में मुस्लिम भोजन, स्पेशल मील (विशेष भोजन) कहलाएगा। इसका मतलब हलाल सर्टिफाइड भोजन होगा। MOML मुस्लिम भोजन स्टिकर के साथ लेबल किए गए प्रीबुक भोजन को विशेष भोजन (SPML) माना जाएगा।
एयर इंडिया के मेन्यू में क्या है?
फ्लाइट में एयर इंडिया (Air India) यात्रियों को डायबेटिक मील, ग्लूटेन फ्री मील, फ्रूट प्लेटर मील, नॉन वेजिटेरियन मील, एशियन वेजिटेरियन मील, वीगन मील, जैन मील, कोसेर मील, हिंदु मील, और बेबी मील जैसे विकल्प उपलब्य कराती हैं। गोमांस और पोर्क का इस्तेमाल नहीं एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों को मांसाहारी भोजन जरूर उपलब्ध कराती है, परंतु वह गोमांस या पोर्क का इस्तेमाल नहीं करती है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह वह गोमांस या पोर्क या इनसे बने किसी भी उत्पाद का यूज कोई भी व्यंजन बनाने में नहीं करती है।
इस समय दुनियाभर में हो रहे क्रिकेट टी20 मुकाबले में खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों की कड़ी नजर बनी हुई है, इन्हीं खिलाड़ियों पर नीलामी के दिनों में बोली लगाई जाएगी। फिलहाल इनमें किसे सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है आइये देखते हैं।
SPORTS न्यूज़ डेस्क IPL 2025 AUCTION- इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ( INDIA VS SOUTH AFRICA T20 CRICKET MATCH) सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक एक मैच पर जीत हासिल कर ली है। अभी दो मैच बाकी हैं। इस बीच आईपीएल टीमों की नजर इस सीरीज पर लगी हुई है। जो खिलाड़ी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा, जाहिर है कि उसकी डिमांड आईपीएल के ऑक्शन में जबरदस्त रहेगी। ऐसा भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए है। इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोट्जिया ने ऐसा प्रदर्शन कर दिया है कि वे कई आईपीएल टीमों की विशलिस्ट में शुमार हो गए हैं।
साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोट्जिया वैसे तो तेज गेंदबाज हैं। लेकिन गेराल्ड अक्सर अपनी बल्लेबाजी से भी चौंका देते हैं। पिछले साल वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तब एमआई (MI) ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीद कर अपने पाले में कर लिया था। उनका बेस प्राइज केवल दो करोड़ रुपये ही था। लेकिन ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपने साथ करना चाहती थी, इसलिए उनकी कीमत बढ़ती चली गई और आखिरी पांच करोड़ रुपये की बोली के साथ मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ कर लिया। उनका प्रदर्शन अपनी टीम के लिए मिलाजुला रहा था। लेकिन अगले आईपीएल से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब वे फिर से ऑक्शन में आएंगे।
9 गेंदों पर 19 रन
टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गेराल्ड कोट्जिया ने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाज केवल 86 रन पर आउट हो गए थे। तब जीत दूर दिखाई दे रहा था। हालांकि एक छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे थे। लेकिन टीम को जीता पाना उनके अकेले के बस की बात नहीं थी। उसी समय कोट्जिया ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 9 गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को जीत हासिल करवाया।
आईपीएल टीमों की नजर
टीमों को आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी की तलाश रहती है, जो गेंदबाजी के साथ साथ जरूरत पड़े तो आखिरी के ओवर में आकर बल्लेबाजी से भी मैच का नक्श पटल दें। ऐसा ही कुछ गेराल्ड कोट्जिया ने किया और अब वे आईपीएल टीम खरीददारों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार भी वे दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर ही नीलामी में आने वाले हैं और हो सकता है कि काफी महंगे दामों पर खरीदे जाएं। अब बचे हुए दो मैचों में वे अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जरूर आईपीएल टीमों की नजर रहेगी।
उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत
न्यूज़ डेस्क देश की राजनीति से लेकर क्राईम, हादसे, तबादले से लेकर सीमावर्ती भागों में घुसपैठ की 10 बड़ी खबर हम कवर करने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित है। आईये अब हम इसपर नज़र डालते हैं। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के पांच बागी नेताओं को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट से बाहर निकल दिया। पांचों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण अपनी ही पार्टी और गठबंधन दल के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पार्टी ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन पार्टी के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए बगावत पर उतर आए थे। उद्धव ठाकरे गुट के इन नेताओं में भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे समेत विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं। जिन्हें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
मंगलवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है। वर्तमान में IPS अधिकारी संजय वर्मा डीजी कानून और तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। IPS अधिकारी संजय वर्मा अप्रैल 2028 में रिटायर होने वाले है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत पर पूर्व DGP रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था। उन्हें हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा का नाम भी शामिल था। बाकी दो सीनियर IPS अधिकारियों में संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार का नाम भी शामिल था। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
भारत सरकार ने मंगलवार को विकिपीडिया को नोटिस भेजकर कुछ शिकायतों पर जवाब मांगा है। विकिपीडिया पर एकतरफा और गलत जानकारी देने का आरोप है। सरकार ने सवाल पूछा है, कि विकिपीडिया को पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट की जगह कंटेंट पब्लिशर्स वेबसाइट क्यों नहीं माना जाना चाहिए? हालांकि, इसका भारत सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। विकिपीडिया की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को FIR दर्ज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे निखिल पर कर्नाटक पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) एम. चंद्रशेखर को अवैध खनन घोटाले मामले की जांच के दौरान धमकी देने के आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने मामले की जांच में बाधा डालने की कोशिश की। कुमारस्वामी 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन पर 550 एकड़ की खनन जमीन को पट्टे पर गैरकानूनी तरीके से मंजूरी देने का आरोप है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को सोमवार रात 8 बजे फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने विष्णु को अजमेर कोर्ट में 23 सितंबर को दायर मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका वापस लेने को कहा है। धमकी मिलने के बाद विष्णु ने क्रिश्चयन गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
असम के पश्चिम कामरूप जिले के पखारापारा इलाके में मंगलवार सुबह खेत में दो हाथियों के शव मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर हाथी 10 साल से कम उम्र के हैं। खेत में लगी बिजली की तारों के झटके लगने के कारण हाथियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हाथियों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद किया है। इस केस में बरामद यह पांचवां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में अभी भी एक और हथियार और तीन कारतूस की तलाश है। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य चार आरोपी अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
त्रिपुरा के सबरूम जिले के जलकुंबा गांव में सोमवार को अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग पकड़े गए हैं। इसमें 2 बांग्लादेशी और 3 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पूछताछ में तीनों भारतीय नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेश अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वही फंसे रह गए। अब बांग्लादेश में स्थिति शांत होने के कारण वे लोग वापस लौट रहे थे। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का वाहन सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत
दिल्ली में सोमवार देर रात DTC की बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना रिंग रोड के मोनेस्ट्री मार्केट के पास हुई है। बस डिवाइडर से भी टकरा गई थी। 27 वर्षीय मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम विक्टर है, पुलिस कांस्टेबल नागालैंड का रहने वाला था। वो जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात था। दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
इस्माईल शेख मुंबई– पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद शहर के हवामान को दूषित करने में मुंबईकरों ने कोई कसर नही छोड़ी। इन पटाखों के कारण कई जगहों पर आगजनी और भारी नुकसान हो गया है। अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां अंधेरी ईस्ट के भंगारवाड़ी पहुंचीं। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
गोदाम में लगी आग
उन्होंने बताया कि आग संभवतः झुग्गी बस्ती में स्थित एक गोदाम में लगी थी। आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं गुरूवार 31 अक्तूबर देर रात 3 बजे के आसपास कांदीवली पश्चिम के सहयाद्री नगर स्थित एक गैराज में आग लग गई। इस आगजनी ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। मौके पर सूचना मिलते ही कांदीवली और मालवनी फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
कांदीवली पश्चिम सहयाद्री नगर आगजनी की तस्वीर
पेंटर का गैराज पूरा जल गया
गैराज तो पूरा खाक हो गया और गैराज से सटा एक मूर्तिकार की फैक्ट्री भी खाक हो गई। इस घटना के बाद से ही नुकसान के कारण फैक्ट्री मालिक की तबियत बिगड़ गई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैराज एक पेंटर का था। यहां दिवाली में कलर करने के लिए काफ़ी सारे महंगी चार चक्के गाड़ियां आई हुई थी। कुछ के तो सिर्फ डिलेवरी करना बाकी था। जो दिवाली के पटाखों के कारण पूरा का पूरा जलकर खाक हो गई। आग में जलने के कारण अब लाखों रूपये की गाडियाँ कबाड़ी के भाव बेचने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों ही मामलों में पंचनामा कर तहकीकात कर रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
Election Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर इलेक्टोरल एज का प्री पोल सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महाविकास अघाडी गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति की गठबंधन पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं का बड़े-बड़े कार्यभार सौंप दिए हैं। इस बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन (MVA) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज प्री पोल सर्वे के अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महाविकास अघाडी गठबंधन को 157 सीटें मिल सकती है। खासकर इसमें कांग्रेस पार्टी एक बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आ रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
सर्वे की मानें तो महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जिसे 68 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 44, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) को 41, समाजवादी पार्टी को 1, सीपीआईएम को 1 और PWP को 2 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा शिवसेना (UBT) के नेता महाविकास अघाडी गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हैं। सर्वे में कांग्रेस अगर सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकता है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
2019 के चुनाव में क्या हुआ?
2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सर्वे की मानें तो इस बार कांग्रेस की सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में शिवसेना एक ही थी। लेकिन अब दो हिस्सों में बंट गई है। तब एक ही पार्टी हुआ करती थी, जिसके कर्ताधर्ता उद्धव ठाकरे थे और पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिले थे। यहीं हाल एनसीपी का भी है। 2019 में जब शरद पवार और अजित पवार साथ थे तो एनसीपी को 54 सीटें मिली थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां दो टुकड़ों मे बंट चुकी हैं। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
बनेगी महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार
सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को मात्र 117 सीटें मिल सकती है, जिसमें से सबसे अधिक बीजेपी 79 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। अजित पवार गुट के एनसीपी को 14 सीटें मिलेंगी, RYSP को एक सीट और अन्य को 14 सीटें मिल सकती है। ऐसे मे साफ है कि महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार फिर से महाराष्ट्र मे सत्ता स्थापित करने जा रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
महाराष्ट्र में चुनाव के बीच पर प्रांतीय वोटरों की कमी देखने को मिल सकती है। मुंबई से भर-भर कर जा रहे हैं लोग। ट्रेनों में देखी जा रही है खचाखच भीड़। (Due to festivals in Mumbai, votes of provincials will be less)
इस्माईल शेख मुंबई- मुंबई एवं महाराष्ट्र में पर प्रांतीयो के वोट पर चिंता जताई जा रही है। देशभर में दिवाली और छठ के त्यौहार के बीच चुनाव की घोषणा उत्तर भारतीय उम्मीदवारों के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार मतों की संख्या 35 से 40 प्रतिशत के बीच ही सिमट कर रह जाएगी। मतगणना के दिन ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है।
कब होगा चुनाव
आप को बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी। इसी समय देश में त्यौहारी सीजन चल रहा है। दिवाली के साथ-साथ छठ पूजा के लिए राज्य के परप्रांती उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल की ओर कूच कर रहे हैं। जबकि ज्यादातर चुनावी उम्मीदवार इन्ही के भरोसे चुनावी मैदान में उतरे हैं। लेकिन इन लोगों को अपने गांव जाने से नहीं रोक पा रहे हैं।
मुंबई की जनसंख्या
दोहरी राजधानी कही जाने वाली मुंबई यानी महाराष्ट्र की राजधानी के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 25 लाख के आसपास है। जबकि यहां 36 विधानसभा सीटों पर लगभग सैकड़ो की संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। लेकिन मुंबई का ज्यादातर परप्रांती समूह त्यौहार के कारण यहां से प्रस्थान कर रहा है। यूपी बिहार के लिए ट्रेनों मे जगह नही होने के बावजूद चालू डिब्बे में खचाखच भीड़ देखी जा रही है। इसी को लेकर पिछले दिनों बांद्रा टर्मिनस पर लोग हादसे का शिकार हो गए। भीड़ की धक्कामुक्की में 10 लोग घायल हो गए थे जिनमें से 2 लोगों की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है।
महायुति और महाविकास अघाडी में टक्कर
महाराष्ट्र में पक्ष विपक्ष के दो गठबंधन वाले समुह के बीच खास कर चुनाव देखा जा रहा है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस 102 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट (UBT) की शिवसेना 96 सीटों के लिए अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट 86 सीटों पर अपना दाव खेल रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी (SP) 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। साथ ही, शेतकरी कामगार पक्ष 2 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। इसके साथ ही महायुति गठबंधन में भाजपा (BJP) 148 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के 53 उम्मीदवारों लिस्ट जारी की गई है। महायुति मे राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) वर्ली के 1 सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा के चुनाव चिन्ह पर महायुति गठबंधन के मित्र पक्ष 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Maharashtra Assembly Election 2024: BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर दी हैं। 99 में 89 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर उनपर भरोसा किया गया है। (BJP expressed confidence in 89 sitting MLAs)
विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की पहली सूच जारी..
99 सीटों पर तय हो गए उम्मीदवार..
भाजपा के सभी दिग्गजों का टिकट पर ऐलान..
13 महिलाओं को मिली उम्मीदवारी..
मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है लिस्ट में शामिल..
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची ज़ाहिर करते हुए 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए मतदाताओं को कई सरप्राइज दिया है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों में महिलाओं को टिकट दिया। लेकिन किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट को लिस्ट में शामिल नही किया। इतना ही नहीं पार्टी 2019 विधानसभा चुनावों की गलती को सुधारते हुए इस बार प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल को कामठी विधानसभा से टिकट दिया है।
पिछली बार ऐसा माना गया था कि उन्हें टिकट नहीं मिलने के कारण तेली समुदाय के मतदाता छटक गए थे। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में देवेंद्र फडणवीस के अलावा दर्जन भर बड़े नेताओं की उम्मीदवारी तय कर दी गई है। इस सूची में राधाकृष्ण विखे पाटिल से लेकन नायराण राणे के बेटे नितेश राणे तक को शामिल किया गया है। खासकर महिलाओं को भी भाजपा की पहली सूची में शामिल करते हुए चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है।
मौजूदा विधायकों पर भरोसा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी 99 कैंडिडेट की पहली सूची में 89 मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा ने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर परहेज किया है। पिछली बार भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बीजेपी ने पिछली बार जीती हुई कुछ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। मुंबई की 14 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट तय किए हैं, लेकिन मुंबई के तीन मौजूदा विधायकों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। जिसमें, घाटकोपर पूर्व विधानसभा के विधायक पराग शाह, वर्सोवा विधानसभा की विधायिका भारती लवेकर, बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे को वेटिंग पर रखा गया है। पिछले चुनावों में भाजपा ने मुंबई की 36 सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी द्वारा मुंबई में अधिक 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।
भाजपा की पहली सूची
भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में जिन बड़े नेताओं के नामा का ऐलान किसा है। उनमें देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे का नाम शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भी भोकर विधानसभा से चुनाव में उतारा है। बीजेपी की पहली सूची में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला है। लाडली बहन योजना की आलोचना करने वाले विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट पार्टी ने काट दिया है। टेकचंद सावरकर की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बावनकुले 2004, 2009 और 2014 में कामठी से चुनाव जीत चुके हैं। इसी प्रकार पार्टी ने विवादों में घिरे कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा को चुनाव में उतारा है। गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने के भीतर शिंदे गुट के नेता को गोली मारी थी।
अपनों पर भरोसा
भाजपा ने अश्विनी जगताप का चिंचवड़ विधानसभा से टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह उनके साले शंकर जगताप को मौका दिया है। अश्विनी जगताप शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की अटकलें हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर जीजा साले की जंग हो सकती है। बीजेपी ने मराठा आंदोलन में सुर्खियों में रहे फडणवीस के भरोसेमंद गिरीश महाजन को जामनेर से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार पार्टी ने कोलाबा विधानसभा के लिए फिर से राहुल नार्वेकर को उतारा है। मुलुंड से मिहिर कोटेचा को मौका दिया गया है। मिहिर कोटेचा लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ ईस्ट की सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह उद्वव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय दीना पाटिल के सामने हार गए। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनावों में मैदान में फिर से उतारा है।