Category: National News

  • Mumbai Rain: अंधेरी में 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई

    Mumbai Rain: अंधेरी में 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई

    स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस महिला को कूपर अस्पताल ले गई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। (Mumbai Rain Updates)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शहर में भारी बारिश के कारण मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कहीं जल जमाव तो कहीं यातायात बाधित हुआ है। इसी बीच अंधेरी के एमआईडीसी (MIDC) इलाके में एक महिला के नाले में डुबने से मौत हो गई। (Mumbai Rain Updates)

    पुलिस ने बताया कि बुधवार 25 सितंबर, 2024 को उपनगरीय अंधेरी में भारी बारिश के कारण उफन रहे नाले में 45 वर्षीय एक महिला डूब गई। घटना अंधेरी पूर्व, एमआईडीसी (MIDC), गेट नंबर 8 के पास, रात करीब 9.20 बजे की है। पीड़ित महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़ के रूप में हुई। (Mumbai Rain Updates)

    मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया। पुलिस द्वारा महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया। जहां पीड़ित महिला को मृत घोषित कर दिया गया। (Mumbai Rain Updates)

    मुंबई हुई अस्त-व्यस्त ..

    भारी बरसात के कारण शहर में जलजमाव से मुंबई अस्त-व्यस्त हो गई है। मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई में भारी जलजमाव का सामना करने के कारण रेल यात्री चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर चलने को मजबूर हो गए। बारिश के बाद मुंबई के कुर्ला ईस्ट इलाके, नेहरू नगर, चेंबूर में भारी जलजमाव देखा गया और कुर्ला ब्रिज पर ट्रैफिक जाम रहा। (Mumbai Rain Updates)

    मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन..

    भारी बारिश के कारण रात करीब 11.30 बजे मुंब्रा बाईपास पर भूस्खलन हो गया। जिससे बाईपास पर यातायात बाधित हो गया और 3 घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। (Mumbai Rain Updates)

    स्कूलों में छुट्टी की घोषणा ..

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने गुरुवार 26 सितंबर, 2024 को ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। क्योंकि शहर में बुधवार को भारी बारिश हुई और निचले इलाकों में पानी भर गया। इलाकों में लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया और आने वाली कम से कम 14 ट्रेनों और हवाई उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। (Mumbai Rain Updates)

    मुंबई में वाहन और रेल यातायात गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें (Mumbai Local Train) सामान्य रूप से चल रही हैं। हालांकि कुछ सेवाओं में थोड़ी देरी हुई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम की बसें भी सुबह से ही सड़कों पर सुचारू रूप से चल रही है। (Mumbai Rain Updates)

    मुंबई नागरिक निकाय और पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के सभी लोगों को यथासंभव घर में ही रहने की सलाह दी है। (Mumbai Rain Updates)

  • Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    धुले समाचार: चावल खाने से ग्रामीणों के पेट में दर्द हो रहा है। महाराष्ट्र के धुले जिले के शिपुर में एक राशन दुकानदार ने प्लास्टिक के अनाज के साथ चावल का वितरण किया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    महाराष्ट्र न्यूज़ डेस्क
    धुले- सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने के लिए सस्ते अनाज की दुकानों से राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल वितरित किया जाता है। लेकिन, राशन में अनाज अच्छी गुणवत्ता का नहीं होने से यह बात एक बार फिर सामने आई है। खबर के मुताबिक, शिरपुर तालुका के थालनेर में राशन के चावल में प्लास्टिक से मिश्रित चावल का चौंकाने वाला मामला सामने आया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    जानकारी के मुताबिक, नासिक से नजदीक, धुले जिले के शिरपुर, थालनेर में सरकारी राशन की दुकान से प्लास्टिक के दानों के साथ चावल का वितरण किया गया है। नागरिकों द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच के संज्ञान में लाने के बाद, सरपंच ने संबंधित राशन की दुकान पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया और इसके बाद जानकारी उजागर किया गया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    ग्रामीणों ने की जांच की मांग..

    जब उत्त चावल को जलाया गया तो चावल प्लास्टिक की तरह एक-दूसरे से चिपक गये और कोयले में तब्दील हो गये। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया है कि नागरिकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सम्बंधित (राशन दुकान) यह चावल राशन दुकान में कैसे आया और इस प्लास्टिक चावल में मिलावट किसने की ? थालनेर के सरपंच सहित ग्रामीणों ने इन सभी मामलों की गहन जांच की मांग की है। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

  • Ration card Updates: नहीं लगाना होगा अंगूठा

    Ration card Updates: नहीं लगाना होगा अंगूठा

    Ration card Updates: राशन कार्ड से सरकारी अनाज प्राप्त करने वालों के लिए खास खबर है। अब इस तरह मिलेगा लाभ, अब कुछ खास लोगों को अगूंठा लगाने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ ओटीपी के जरिए मिलेगा राशन। (No need to put thumb impression)

    न्यूज़ डेस्क
    उत्तरप्रदेश
    – Ration card Updates राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार (Government) ने नियम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत लाभार्थियों को न तो ई-पॉश मशीन (E- Posh Machine) की जरूरत पड़ेगी और न ही लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और पीओएस मशीन (POS Machine) पर अब बिना अंगूठा लगाए राशन मिल जाएगा। (No need to put thumb impression)

    किसे मिलेगा लाभ ?

    फिलहाल यह यह व्यवस्था कानपुर से शुरू होने जा रही है और आगे चलकर प्रदेश के अन्य जिलों में यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा।हालांकि यह प्रक्रिया सभी के लिए नहीं होगी, इस प्रक्रिया का लाभ ऐसे लोग ही ले पाएंगे जो बुजुर्ग हैं या फिर मेहनत मजदूरी करते हैं और जिनके अंगूठे का निशान खराब हो गया है।इसके लिए उन्हें अपना फोन नंबर जिला पूर्ति कार्यालय में एक एप्लीकेशन के साथ देकर रजिस्टर्ड (Registration) करवाना होगा। (No need to put thumb impression)

    Ration card Updates की क्या है जानकारी?

    दरअसल, हर महीने खाद्यान्न वितरण की तारीख निर्धारित की जाती है ऐसे में कार्ड धारक जब अपना खाद्यान्न लेने के लिए कोटेदार के पास जाएंगे तो उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताना होगा जैसे ही उनके द्वारा बताए गए नंबर को कोटेदार ई-पॉश मशीन में डालेगा तो कार्ड धारक के नंबर पर एक ओटीपी आएगा और जैसे ही कार्ड धारक कोटेदार को ओटीपी बताएगा तो उन्हें खाद्यान्न दे दिया जाएगा। (No need to put thumb impression)

    यह व्यवस्था सिर्फ उन लोगों के लिए लागू की गई है जो काफी वृद्ध हैं या मेहनत मजदूरी के कारण जिनके अंगूठे का निशान ई-पॉश मशीन (E- Posh Machine) में नहीं लग पा रहा है। सिंगल यूनिट राशन कार्ड धारक भी इसका लाभ ले सकते हैं। इसके साथ सरकार की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है, कि “ऐसे कार्ड धारकों को तत्काल वरीयता के आधार पर खाद्यान्न दें ताकि उनको किसी भी तरह की कोई समस्या न हो सके।” (No need to put thumb impression)

    शिकायत कहां करें?

    वर्तमान में जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 757499 है। इनमें अंत्योदय कार्ड 63147 है जबकि 494351 गृहस्थी कार्ड है। इन सभी कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन की मदद से राशन वितरित किया जा रहा है। अगर कोई कोटेदार राशन नहीं देता है तो सभी कार्डधारक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायतों के लिए नंबर भी ज़ारी किया गया है। 7310052553 कानपुर सदर हेमंत कुमार, 9839 307534 किदवई नगर अमरजीत सिंह व 9415253515 मुख्यालय मनीष कुमार के नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए हैं। (No need to put thumb impression)

  • Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder की साजिश में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने एक गैंगस्टर की महिला साथी, काजल खत्री को गिरफ्तार किया है, जो लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। दो गैंग के बीच दुश्मनी ..

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
     इसी साल जनवरी में एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर की हत्या (Air India Crew Member Murder) की साजिश रचने के मामले में जेल में बंद एक गैंगस्टर की महिला साथी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा में जिम के बाहर 30 वर्षीय सूरज मान को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी सिलसिले में लेडी डॉन के नाम से मशहूर काजल खत्री को गिरफ्तार किया गया है। काजल गैंगस्टर कपिल की साथी है। पुलिस के मुताबिक, कपिल के कहने पर ही एक दूसरे गैंगस्टर परवेश के भाई सूरज मान की हत्या की गई थी। 

    Air India Crew Member Murder

    19 जनवरी को एयर इंडिया के कर्मचारी (Air India Crew Member) सूरज मान जब नोएडा में अपने घर के पास जिम जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। मृतक मकोका (MCOCA) के तहत गिरफ्तारी मामले में जेल में बंद नीरज बवाना गिरोह के एक सक्रिय सदस्य परवेश मान का भाई है। पुलिस ने पाया कि सूरज का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और हत्या जुलाई 2018 में शुरू हुए लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य परवेश और कपिल मान के बीच दुश्मनी का नतीजा था।

    पुलिस ने कहा कि कपिल मान के पिता की हत्या के पीछे परवेश मान का हाथ था और बदला लेने के लिए ही हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने कहा कि काजल खत्री हत्या के मामले में वांछित थी और उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। कपिल के फरार होने के बाद से गैंग का कामकाज काजल ही संभाल रही थी।

  • ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    मुंबई में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परेशान आम नागरिकों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट ने उठाया ठोस कदम। अवैध चालान के खिलाफ पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की मांग करते हुए चालान निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ विरोध करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया दंडात्मक कार्यवाही की मांग। बोरीवली, दहिसर और कांदीवली पूर्व के ट्रैफिक पुलिस अपने मन मुताबिक फोन का इस्तेमाल कर नियमों के खिलाफ ऑनलाइन चलान काटकर आम लोगों सें अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध फाइन को निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    दहिसर, बोरीवली और कांदीवली पूर्व के समतानगर में अवैध ट्रेफिक चलान को लेकर पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने ट्रेफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया। शिकायत में कहा गया है कि ट्रेफिक पुलिस अपने निजी फोन का इस्तेमाल कर लोगों के फ़ोटो खींच रहे हैं और बाद में अपने मनमुताबिक चालान डिवाइस का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फाइन मारा जा रहा है। जबकि यह आम नागरिकों के साथ धोखा हो रहा है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    व्हाट्सअप पर जानकारी देने की अपील ..

    राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ट्रेफिक विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र देकर, मनीष दुबे ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। साथ ही उक्त अवैध चालान को निरस्थ किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही मुम्बईकरों को अवैध चालान के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान करते हुए शिकायत दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर (9664059999) जारी करते हुए अवैध ट्रेफिक चलान के पीड़ितों को व्हाट्सअप द्वारा जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके अलावा अपना ईमेल पता Email manish3105.md@gmail.com भी जारी किया। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

  • Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में ईद-ए-मिलाद की आधिकारिक छुट्टी 16 सितंबर से 18 सितम्बर में तब्दील कर दिया गया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    न्यूज़ डेस्क
    Eid-E-Milad Holiday in Maharashtr-
    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi 2024) की आधिकारिक छुट्टी को 16 सितम्बर से 18 सितम्बर में तब्दील करते हुए इसकी घोषणा कर दिया दी है। यह बदलाव गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी 17 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर किया गया है। खास कर दो धार्मिक समुदायों में जुलूस और प्रदर्शन को लेकर संभाविक टकराव से बचने के लिए सरकार के साथ एक जुट होकर मुस्लिम समुदाय परामर्श के बाद यह निर्णय लिया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    आप को बता दें कि इस दिन मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था काफी बिजी रहती है। वहीं मुस्लिम समुदाय का जुलूस सुरक्षा व्यवस्था पर और अधिक भार उतपन्न कर सकता है। इसको लेकर शहर भर के मुस्लिम कमेटियों ने एकजुट होकर ईद-ए-मिलाद की शोभायात्रा को 16 सितम्बर के बदले 18 सितम्बर निकालने का फैसला किया है। इसी बदलाव और सराहनीय कार्य के समर्थन में सरकार को छुट्टी की तारीख बदलनी पड़ी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में इस निर्णय का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों के जिला कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इसी तरह के समायोजन कर सकते हैं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जो पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024) का प्रतीक है, परंपरागत रूप से इसे इस्लामिक कैलेंडर 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 16 सितम्बर को आ रहा है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    Jashne Eid Milad Un Nabi

    हालांकि, गणपति उत्सव के कारण उत्पन्न होने वाली लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण, बायकुला में स्थित खिलाफत हाउस ने ईद की शोभायात्रा को 18 सितम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि उत्सवों के साथ कोई टकराव न हो। ऐसी स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि 16 सितम्बर के बजाय 18 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए, ताकि समुदाय के निर्णय के साथ मेल खाया जा सके और मुस्लिम समुदाय के लोगों को जुलुस में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मध्य रेल की विशेष ट्रेन सेवाएं..

    इस बीच, केंद्रीय रेलवे (मध्य रेल) ने गणेशोत्सव के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। शनिवार से 22 विशेष ट्रेन सेवाएं रात के समय 14 से 18 सितम्बर के बीच चलाई जाएगी। केंद्रीय रेलवे के बयान में कहा गया कि इन विशेष सेवाओं में से 20 मुख्य लाइन पर चलेंगी, जबकि दो हार्बर लाइन पर चलेंगी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मुख्य लाइन पर ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे, तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण के बीच 14/15, 16/17, इसके साथ ही 17/18 सितम्बर की दो रातों के दौरान चलेंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और पनवेल के बीच सेवाएं केवल 17/18 सितम्बर की रात को चलेंगी। ये विशेष सेवाएं गणपति विसर्जन में भाग लेने वाले भक्तों की आवा-जाही को सुगम बनाने के लिए तैयार की गई हैं। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

  • HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    यदि निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
    एक महत्वपूर्ण फैसले में, केरल उच्च न्यायालय (High Court) ने वाहनों की खिड़कियों पर सन कंट्रोल फिल्मों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। बशर्ते वे स्वीकृत नियमों का पालन करें। फैसला सुनाते हुए, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन नागरेश ने स्पष्ट किया कि यदि वे निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    जानकारी के मुताबिक एक सन कंट्रोल फिल्म निर्माता और एक वाहन मालिक जिस पर सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था, इसके खिलाफ एक कंपनी की याचिकाओं के जवाब में कोर्ट ने फैसला सूनाया है। इस मामले में सन कंट्रोल फिल्म निर्माता कंपनी को मोटर वाहन विभाग (MVD) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें इन फिल्मों को बेचने के लिए उसका पंजीकरण रद्द करने की धमकी दी गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    अदालत ने क्या कहा? High Court

    अदालत ने 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी केंद्रीय मोटर वाहन (CMV) नियमों के 100वें संशोधन का हवाला दिया, जो वाहनों को आगे, पीछे और साइड की खिड़कियों के लिए सेफ्टी ग्लास के बजाय सेफ्टी ग्लेज़िंग का उपयोग करने की अनुमति देता है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 2019 में परिभाषित सुरक्षा ग्लेज़िंग में प्लास्टिक की फिल्मों के साथ सुरक्षा ग्लास शामिल है। संशोधन में कहा गया है कि आगे और पीछे की खिड़कियों में कम से कम 70 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए, जबकि साइड विंडो में 50 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके आधार पर, अदालत ने स्पष्ट किया कि इन पारदर्शिता स्तरों के अनुपालन में, सन कंट्रोल फिल्मों का उपयोग अनुमेय है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    विरोधी पक्ष की आपत्तियों के बावजूद, जिसने सूर्य कंट्रोल फिल्मों पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले प्रतिबंध का हवाला दिया, उच्च न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिबंध सीएमवी नियमों में संशोधन से पहले जारी किया गया था। अदालत ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि केवल वाहन निर्माता ही सुरक्षा ग्लेज़िंग लगाने के लिए अधिकृत हैं, वाहन मालिकों के ग्लेज़िंग को बनाए रखने के अधिकार को बरकरार रखते हुए कहा, कि जब तक यह पारदर्शिता आवश्यकताओं को पूरा करता है। वाहनों पर कार्यवाही को लेकर मोटर वाहन क़ानून कोई प्रावधान नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    क्यों रोका गया था सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल?

    इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने अलप्पुझा स्थित एक फर्म के पंजीकरण को रद्द करने के लिए एमवीडी द्वारा जारी नोटिस को भी रद्द कर दिया और सन कंट्रोल फिल्म का उपयोग करने के लिए एक वाहन मालिक पर लगाए गए जुर्माने को भी रद्द कर दिया है। इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अविषेश गोयनका की एक याचिका पर सभी प्रकार की सूर्य नियंत्रण फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें आपराधिक गतिविधियों के लिए डार्क फिल्मों के उपयोग पर चिंता व्यक्त की गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

  • घोड़बंदर रोड पर बड़ा हादसा, बस की टक्कर में 11 घायल

    घोड़बंदर रोड पर बड़ा हादसा, बस की टक्कर में 11 घायल

    ठाणे के घोड़बंदर रोड पर मंगलवार सुबह महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस मेट्रो के पिलर से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं। (Major accident on Ghodbunder Road, 11 injured in bus collision)

    न्यूज़ डेस्क
    ठाणे-
    मुंबई से सटे ठाणे शहर में राज्य परिवहन की एक बस (ST Bus) का एक्सीडेंट हो गया है। घोड़बंदर रोड पर यह हादसा तब हुआ जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस निर्माणाधीन मेट्रो ग्रीन लाइन-4 के एक पिल्लर से टकरा गई। इस हादसे में 11 यात्रियों के घायल होने की जानकारियां प्राप्त हुई है। (Major accident on Ghodbunder Road, 11 injured in bus collision)

    क्या है जानकारी?

    अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस मंगलवार को ठाणे में घोड़बंदर रोड (Ghodbunder Road) के पास निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिल्लर से टकरा गई। हादसा ओवला सिग्नल (Ovala Signal) के ठीक सामने साई होटल के पास हुआ। इस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हुए हैं और उनकी हालत स्थिर है। (Major accident on Ghodbunder Road, 11 injured in bus collision)

    विभिन्न अस्पतालों में घायलों की भर्ती ..

    वाघबिल ट्रैफिक डिवीजन के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह हुई, लेकिन इसके बावजूद घोड़बंदर रोड पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। घायलों को इलाज के लिए वेदांत, रामानंद और टाइटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Major accident on Ghodbunder Road, 11 injured in bus collision)

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारी दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं।  (Major accident on Ghodbunder Road, 11 injured in bus collision)

  • Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- CBI ने 60 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के एक सुप्रीटेंडंट सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मुंबई– केंद्र जांच एजेंसी (CBI) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के टैक्स चोरी रोधक शाखा में तैनात एक अधीक्षक (Superintendent) समेत तीन लोगों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। मामले में एक बिजनेस मैन को बंधक बनाकर बल का प्रयोग करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। (Mumbai- Bribe of Rs 60 lakh, 3 including superintendent arrested)

    80 लाख की डिमांड 60 में सटलमेंट ..

    सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मुंबई में एंटी-एवजेशन विंग में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स के एक अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधीक्षक सचिन गोकुलका, चार्टर्ड अकाउंटेंट राज अग्रवाल और अभिषेक मेहता को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

    सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) मुंबई के 6 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया था। यह मामला एक बिजनेस मेन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि 4 सितंबर को जब वह सीजीएसटी के सांताक्रूज कार्यालय गया, तो उसे पूरी रात वहां बंधक बनाकर रखा गया था।

    बंधक बनाकर बल का प्रयोग..

    शिकायत में, उसने आरोप लगाया था कि 18 घंटे की कैद के बाद उसे 5 सितंबर को रिहा कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया, कि हिरासत में रहने के दौरान गोकुलका ने उसे गिरफ्तार न करने के लिए कथित तौर पर 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसे बाद में घटाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया। एक बयान में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, कि “अधीक्षक के तीन अन्य सहयोगियों ने भी शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने में कथित तौर पर उसका साथ दिया, जिसमें बार-बार बल का प्रयोग और गाली-गलौज करना शामिल था।”

  • मुंबई के टाइम्स टावर में लगी आग, दिखा धुएं का गुबार

    मुंबई के टाइम्स टावर में लगी आग, दिखा धुएं का गुबार

    मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल परिसर में टाइम्स टावर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। परेल के कमला मिल परिसर में यह हादसा शुक्रवार सुबह की है। (mumbai fire news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    लोअर परेल के कमला मिल परिसर में टाइम्स टावर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। परेल के कमला मिल परिसर में यह हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ। इस कमर्शियल इमारत में देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा। टाइम्स टावर में आग का मंजर बड़ा ही भयावह हो गया। इमारत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के आस-पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग दहशत में आ गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग का धुआं चारों ओर तेजी से फैल गया। लगभग 5 घंटो बाद आग पर काबू पा लिया गया। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    कैसे मिलीं जानकारी?

    स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। आग पर काबू पाने के लिए 5 पानी के टैंकर को घटनास्थल पर पहुंचाया गया। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारी और मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस इमारत में से लोगों को निकालते हुए आस-पास के लोगों को भी इमारत से दूर रहने की हिदायत देती रही। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    5 घंटो की मशक्कत ..

    लगभग 5 घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ‘स्तर-दो’ की यह आग 14 मंजिला इमारत के पीछे की ओर तीसरी और सातवीं मंजिलों के बीच ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ तक सीमित रही। उन्होंने यह भी बताया, कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए व्यावसायिक इमारत में प्रवेश करने और दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने के लिए ‘‘छेनी और हथौड़े’’ का इस्तेमाल किया। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)

    भयावह अनुभव ..

    घटना स्थल पार्कसाइड आवासीय इमारत के बगल में स्थित है। पार्कसाइड के निवासियों ने कहा कि अपने घरों के पास आग और धुएं का गुबार उठते देखना ‘‘भयावह अनुभव’’ था।
    निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही इमारत के अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक निवासी ने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमारी आपात टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। वहीं अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर टाइम्स टावर में आग कैसे लगी? चशमदीद से भी पूछताछ की जा रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Times Tower, smoke visible)