Category: National News

  • अंधेरी में लगी आग, कांदीवली में लाखों की गाडियाँ जलकर खाक

    अंधेरी में लगी आग, कांदीवली में लाखों की गाडियाँ जलकर खाक

    पटाखों के कारण शुक्रवार देर रात अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। वही गुरुवार देर रात कांदीवली के सहयाद्री नगर में लखों की गाडियाँ, गैरेज और फैक्टरी जलकर हुई खाक। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद शहर के हवामान को दूषित करने में मुंबईकरों ने कोई कसर नही छोड़ी। इन पटाखों के कारण कई जगहों पर आगजनी और भारी नुकसान हो गया है। अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां अंधेरी ईस्ट के भंगारवाड़ी पहुंचीं। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    गोदाम में लगी आग

    उन्होंने बताया कि आग संभवतः झुग्गी बस्ती में स्थित एक गोदाम में लगी थी। आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं गुरूवार 31 अक्तूबर देर रात 3 बजे के आसपास कांदीवली पश्चिम के सहयाद्री नगर स्थित एक गैराज में आग लग गई। इस आगजनी ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। मौके पर सूचना मिलते ही कांदीवली और मालवनी फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    Mumbai kandivali west sahyadri nager news
    कांदीवली पश्चिम सहयाद्री नगर आगजनी की तस्वीर

    पेंटर का गैराज पूरा जल गया

    गैराज तो पूरा खाक हो गया और गैराज से सटा एक मूर्तिकार की फैक्ट्री भी खाक हो गई। इस घटना के बाद से ही नुकसान के कारण फैक्ट्री मालिक की तबियत बिगड़ गई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैराज एक पेंटर का था। यहां दिवाली में कलर करने के लिए काफ़ी सारे महंगी चार चक्के गाड़ियां आई हुई थी। कुछ के तो सिर्फ डिलेवरी करना बाकी था। जो दिवाली के पटाखों के कारण पूरा का पूरा जलकर खाक हो गई। आग में जलने के कारण अब लाखों रूपये की गाडियाँ कबाड़ी के भाव बेचने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों ही मामलों में पंचनामा कर तहकीकात कर रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

  • महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    Election Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर इलेक्टोरल एज का प्री पोल सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महाविकास अघाडी गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति की गठबंधन पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं का बड़े-बड़े कार्यभार सौंप दिए हैं। इस बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन (MVA) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज प्री पोल सर्वे के अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महाविकास अघाडी गठबंधन को 157 सीटें मिल सकती है। खासकर इसमें कांग्रेस पार्टी एक बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आ रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    सर्वे की मानें तो महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जिसे 68 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 44, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) को 41, समाजवादी पार्टी को 1, सीपीआईएम को 1 और PWP को 2 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा शिवसेना (UBT) के नेता महाविकास अघाडी गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हैं। सर्वे में कांग्रेस अगर सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकता है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    2019 के चुनाव में क्या हुआ?

    2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सर्वे की मानें तो इस बार कांग्रेस की सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में शिवसेना एक ही थी। लेकिन अब दो हिस्सों में बंट गई है। तब एक ही पार्टी हुआ करती थी, जिसके कर्ताधर्ता उद्धव ठाकरे थे और पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिले थे। यहीं हाल एनसीपी का भी है। 2019 में जब शरद पवार और अजित पवार साथ थे तो एनसीपी को 54 सीटें मिली थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां दो टुकड़ों मे बंट चुकी हैं। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    बनेगी महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार

    सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को मात्र 117 सीटें मिल सकती है, जिसमें से सबसे अधिक बीजेपी 79 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। अजित पवार गुट के एनसीपी को 14 सीटें मिलेंगी, RYSP को एक सीट और अन्य को 14 सीटें मिल सकती है। ऐसे मे साफ है कि महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार फिर से महाराष्ट्र मे सत्ता स्थापित करने जा रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

  • त्यौहार के कारण कम पडेंगे पर प्रांतीयों के वोट

    त्यौहार के कारण कम पडेंगे पर प्रांतीयों के वोट

    महाराष्ट्र में चुनाव के बीच पर प्रांतीय वोटरों की कमी देखने को मिल सकती है। मुंबई से भर-भर कर जा रहे हैं लोग। ट्रेनों में देखी जा रही है खचाखच भीड़। (Due to festivals in Mumbai, votes of provincials will be less)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुंबई एवं महाराष्ट्र में पर प्रांतीयो के वोट पर चिंता जताई जा रही है। देशभर में दिवाली और छठ के त्यौहार के बीच चुनाव की घोषणा उत्तर भारतीय उम्मीदवारों के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार मतों की संख्या 35 से 40 प्रतिशत के बीच ही सिमट कर रह जाएगी। मतगणना के दिन ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है।

    कब होगा चुनाव

    आप को बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी। इसी समय देश में त्यौहारी सीजन चल रहा है। दिवाली के साथ-साथ छठ पूजा के लिए राज्य के परप्रांती उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल की ओर कूच कर रहे हैं। जबकि ज्यादातर चुनावी उम्मीदवार इन्ही के भरोसे चुनावी मैदान में उतरे हैं। लेकिन इन लोगों को अपने गांव जाने से नहीं रोक पा रहे हैं।

    मुंबई की जनसंख्या

    दोहरी राजधानी कही जाने वाली मुंबई यानी महाराष्ट्र की राजधानी के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 25 लाख के आसपास है। जबकि यहां 36 विधानसभा सीटों पर लगभग सैकड़ो की संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। लेकिन मुंबई का ज्यादातर परप्रांती समूह त्यौहार के कारण यहां से प्रस्थान कर रहा है। यूपी बिहार के लिए ट्रेनों मे जगह नही होने के बावजूद चालू डिब्बे में खचाखच भीड़ देखी जा रही है। इसी को लेकर पिछले दिनों बांद्रा टर्मिनस पर लोग हादसे का शिकार हो गए। भीड़ की धक्कामुक्की में 10 लोग घायल हो गए थे जिनमें से 2 लोगों की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है।

    महायुति और महाविकास अघाडी में टक्कर

    महाराष्ट्र में पक्ष विपक्ष के दो गठबंधन वाले समुह के बीच खास कर चुनाव देखा जा रहा है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस 102 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट (UBT) की शिवसेना 96 सीटों के लिए अपना प्रत्याशी उतार चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार गुट 86 सीटों पर अपना दाव खेल रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी (SP) 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। साथ ही, शेतकरी कामगार पक्ष 2 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। इसके साथ ही महायुति गठबंधन में भाजपा (BJP) 148 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट के 53 उम्मीदवारों लिस्ट जारी की गई है। महायुति मे राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) वर्ली के 1 सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा के चुनाव चिन्ह पर महायुति गठबंधन के मित्र पक्ष 6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ 9 लोग हुए घायल

    बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ 9 लोग हुए घायल

    मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन पकड़ने के चक्कर में भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने रेल मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मोदी सरकार पर भी सवाल उठाए है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते 9 लोग घायल हो गए है। बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल के डाक्टरों द्वारा दो लोगों की क्रिटिकल हालत बताई जा रही है। इस घटना को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भाजपा को जिम्मेदार ठहरा है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान होने वाले रेल हादसों को याद करते हुए रेल मंत्री को घटना का जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के दौरान बने रेल मंत्री पर सवाल करते हुए, उन्हें भी इस तरह के हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    बुलेट ट्रेन की बात

    संजय राउत कहते, “जब से मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है, तब से देश में 25 से अधिक बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान गई है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि “आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करते हैं और नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं। लेकिन, जमीन पर हकीकत क्या है? जिस तरह से यात्री घायल हुए, क्या इसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?” (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस की घतना

    बता दें कि रविवार की सुबह मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा, कि यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

    Mumbai Bandra Terminus Railway Station Accident news image
    Mumbai Bandra Terminus Railway Station Accident news image

    घायलों की पहचान ..

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान 40 वर्षीय शबीर अब्दुल रहमान, 28;वर्षीय परमेश्वर सुखदर गुप्ता, 30 वर्षीय रवींद्र हरिहर चूमा, 29 वर्षीय रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, 27 वर्षीय संजय तिलकराम कांगे, 18 वर्षीय दिव्यांशु योगेंद्र यादव, 25 वर्षीय मोहम्मद शरीफ शेख, 19 वर्षीय इंद्रजीत सहानी और 18 वर्षीय नूर मोहम्मद शेख के रूप में की गयी है। इसमें नूर मोहम्मद और इंद्रजीत सहानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Stampede at Mumbai Bandra Terminus Railway Station, 9 people injured)

  • BJP ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

    BJP ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

    Maharashtra Assembly Election 2024: BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर दी हैं। 99 में 89 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर उनपर भरोसा किया गया है। (BJP expressed confidence in 89 sitting MLAs)

    • विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की पहली सूच जारी..
    • 99 सीटों पर तय हो गए उम्मीदवार..
    • भाजपा के सभी दिग्गजों का टिकट पर ऐलान..
    • 13 महिलाओं को मिली उम्मीदवारी..
    • मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है लिस्ट में शामिल..

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची ज़ाहिर करते हुए 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए मतदाताओं को कई सरप्राइज दिया है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों में महिलाओं को टिकट दिया। लेकिन किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट को लिस्ट में शामिल नही किया। इतना ही नहीं पार्टी 2019 विधानसभा चुनावों की गलती को सुधारते हुए इस बार प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल को कामठी विधानसभा से टिकट दिया है।

    पिछली बार ऐसा माना गया था कि उन्हें टिकट नहीं मिलने के कारण तेली समुदाय के मतदाता छटक गए थे। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में देवेंद्र फडणवीस के अलावा दर्जन भर बड़े नेताओं की उम्मीदवारी तय कर दी गई है। इस सूची में राधाकृष्ण विखे पाटिल से लेकन नायराण राणे के बेटे नितेश राणे तक को शामिल किया गया है। खासकर महिलाओं को भी भाजपा की पहली सूची में शामिल करते हुए चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है।

    मौजूदा विधायकों पर भरोसा

    भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी 99 कैंडिडेट की पहली सूची में 89 मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा ने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर परहेज किया है। पिछली बार भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बीजेपी ने पिछली बार जीती हुई कुछ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। मुंबई की 14 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट तय किए हैं, लेकिन मुंबई के तीन मौजूदा विधायकों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। जिसमें, घाटकोपर पूर्व विधानसभा के विधायक पराग शाह, वर्सोवा विधानसभा की विधायिका भारती लवेकर, बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे को वेटिंग पर रखा गया है। पिछले चुनावों में भाजपा ने मुंबई की 36 सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी द्वारा मुंबई में अधिक 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।

    भाजपा की पहली सूची

    भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में जिन बड़े नेताओं के नामा का ऐलान किसा है। उनमें देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे का नाम शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भी भोकर विधानसभा से चुनाव में उतारा है। बीजेपी की पहली सूची में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला है। लाडली बहन योजना की आलोचना करने वाले विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट पार्टी ने काट दिया है। टेकचंद सावरकर की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बावनकुले 2004, 2009 और 2014 में कामठी से चुनाव जीत चुके हैं। इसी प्रकार पार्टी ने विवादों में घिरे कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा को चुनाव में उतारा है। गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने के भीतर शिंदे गुट के नेता को गोली मारी थी।

    अपनों पर भरोसा

    भाजपा ने अश्विनी जगताप का चिंचवड़ विधानसभा से टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह उनके साले शंकर जगताप को मौका दिया है। अश्विनी जगताप शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की अटकलें हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर जीजा साले की जंग हो सकती है। बीजेपी ने मराठा आंदोलन में सुर्खियों में रहे फडणवीस के भरोसेमंद गिरीश महाजन को जामनेर से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार पार्टी ने कोलाबा विधानसभा के लिए फिर से राहुल नार्वेकर को उतारा है। मुलुंड से मिहिर कोटेचा को मौका दिया गया है। मिहिर कोटेचा लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ ईस्ट की सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह उद्वव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय दीना पाटिल के सामने हार गए। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनावों में मैदान में फिर से उतारा है।

  • मुंबई कस्टम ने किया 8 करोड़ का गांजा जब्त

    मुंबई कस्टम ने किया 8 करोड़ का गांजा जब्त

    मुंबई कस्टम विभाग ने हवाई अड्डे पर प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका और 8.909 किलोग्राम संदिग्ध गांजा (मारिजुआना) बरामद किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाई अड्डे (Airport) पर एक यात्री (Passenger) को रोका और उसके पास से 8.909 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। यात्री बैंकॉक से मुंबई ड्रग्स की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    मुंबई कस्टम के अधिकारी ने एक जानकारी देते हुए कहा, कि “हवाई अड्डे पर प्रोफाइलिंग के आधार पर, 19 अक्टूबर, 2024 को मुंबई कस्टम्स ने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका और 8.909 किलोग्राम संदिग्ध गांजा (मारिजुआना) बरामद किया, जिसका अनुमानित अवैध बाजार मूल्य 8 करोड़ रुपये आंका गया है।” (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    खिलौनों वाले बक्सों से बरामद..

    यह प्रतिबंधित सामग्री यात्री के सामान में रखे खिलौनों और खाद्य पदार्थों वाले बक्सों में छिपाई थी। यात्री के खिलाफ कार्यवाही सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। ऐसी जानकारी देते सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    इस बीच, एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में, मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को लगभग 2.427 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 1.70 करोड़ रुपये है, साथ ही 42.14 लाख रुपये के स्मार्टफोन सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त करने की भी जानकारी दी। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    16 से 18 के बीच 7 ऑपरेशन..

    16 और 18 अक्टूबर के बीच चलाए गए इस ऑपरेशन में सात अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने तस्करी से निपटने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रयासों को तेज कर दिया है। सीमा शुल्क अधिकारी सुरक्षा बनाए रखते हुए, प्रतिबंधित वस्तुओं की उत्पत्ति पर नज़र रख रहे हैं। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई वस्तुएं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में स्थित एक कूड़ेदान के अंदर, सामान में छिपाई गई थीं, साथ ही कई प्रतिबंधित सामान अंडरगारमेंट्स में भी छिपाई गई थीं। मोम में लिपटे 24 कैरेट सोने (Gold) धूल के दो टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    एक मामले में, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (international Airport) पर एक नियमित निरीक्षण के दौरान मोम में लिपटे 24 कैरेट सोने (Gold) की धूल के दो टुकड़े बरामद किए हैं। जिनका वजन लगभग 1,000 ग्राम था और इसकी कीमत लगभग 72,54,675 रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

    एक अन्य मामले में, छह यात्रियों को रोका गया, और उनके पास से तस्करी का सामान जप्त किया गया। जिसमें 22Kt पिघली हुई सोने की छड़ें, मोम में एम्बेडेड 24Kt सोने की धूल (दो टुकड़े), 18Kt आभूषण और रेक्सिन में 24Kt सोने की धूल शामिल थी। जिसका कुल वजन 1.427 किलोग्राम है और जिसका बाज़ार मूल्यांकन लगभग 97.72 लाख रुपये आंका गया है। इसके अतिरिक्त, 36 महंगे स्मार्टफोन (आईफोन 16Pro.) बरामद किए गए है। इन मामलों में शामिल यात्री केन्या, जेद्दा, दुबई से तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। (Mumbai Custom Department seized ganja worth Rs 8 crore at the airport. A passenger had brought a drug called marijuana from Bangkok to Mumbai by hiding it in a box of toys and food items)

  • BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    BMC राजस्व बढ़ाने के लिए नीलामी करेगा

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को नीलामी के जरिए किराए पर देने का निर्णय लिया है। राजस्व में आई कमी के कारण उठाया कदम.. (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका की वित्तीय स्थिति इस समय खराब चल रही है। साथ ही मनपा के पास राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी तरह के नये स्रोत भी नहीं हैं। इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त, लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को किराए पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीलामी प्रकृया के तहत आवेदन मांगे गए हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तीन भूखंडों की नीलामी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में कोलाबा, मालबार हिल और वर्ली स्थित तीन भूखंडों की नीलामी की जाने वाली है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई की जमीन, मालाबार हिल में BEST के पावर सबस्टेशन की जमीन और वर्ली में डामर प्लांट की जमीन शामिल है। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के संपत्ति विभाग द्वारा इच्छुक संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    परियोजनाओं का लागत

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका की आय का स्रोत घटता जा रहा है। एक तरफ प्रशासनिक शासन में करोड़ों की परियोजनाएं (Project) मंजूरी के लिए आ रही हैं। साथ ही, विधानसभा चुनावों से पहले मंजूरी के लिए आने वाली परियोजनाओं की संख्या और लागत भी बढ़ रही है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    तटीय सड़क के उपनगरीय चरण, जल सुरंगों के कार्य, गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड, सड़कों के कंक्रीटिकरण जैसी प्रमुख परियोजनाओं के साथ-साथ आने वाले वर्षों में दैनिक रखरखाव के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जाने वाले हैं।अगले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का खर्च बढ़ जाएगा। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पास राजस्व को बढ़ाने के लिए कोई नये विकल्प नहीं हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    राजस्व जुटाने का फैसला

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब अपनी कुछ जमीनों की नीलामी करते हुए किराए के जरिए राजस्व जुटाने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने मौजूदा बजट में इस संबंध में प्रस्ताव बनाया था। इसके मुताबिक पहली बार विज्ञापन जारी किया गया है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

    ‘ए’ खंड में छत्रपति शिवाजी महाराज की साइट मंडई, जिसमें चर्चगेट और कोलाबा क्षेत्र शामिल हैं, इसकी नीलामी की जाएगी। साथ ही इस मार्केट को तोड़ दिया गया है। यहां मछली कारोबार के मछुआरों को क्रॉफर्ड मार्केट के परिसर में स्थायी रूप से बसाया जाएगा। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)

  • मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    मुंबई में पानी कटौती नहीं मिलेगा पानी

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पानी कटौती को लेकर सूचना दी है। वैतरना झील के पानी सप्लाई करने वाली पाईप लाईन की वॉल खराब हो गई है। इसकी मरम्मत को लेकर पानी कटौती का ऐलान किया गया है। (Water supply cut in mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि 17 से 18 अक्टूबर को शहर में पानी की कटौती की करने की घोषणा की गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, कि इस दौरान पूरे मुंबई में 5 से 10 प्रतिशत पानी की कमी की जाएगी। यह कटौती वैतरणा वॉटर चैनल के 900 मिमी वॉल में आई खराबी के कारण हो रही है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयम से उपयोग करें। यह आवश्यक है कि हर मुंबईकर इस स्थिति को गंभीरता से ले और अपने दैनिक जल उपयोग में सावधानी बरते। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    पानी की बचत कैसे करें?

    पानी कटौती के इन दो दिनों में, शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की उपलब्धता में अस्थायी कमी देखने को मिल सकती है, जिसके लिए नागरिकों को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। पानी की बचत के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले, घरों में नल के उपयोग को सीमित करें। बर्तन धोने या स्नान करते समय, कोशिश करें कि जितना संभव हो, पानी की बर्बादी न हो। बर्तन धोने के लिए एक बाल्टी का उपयोग करें और स्नान के समय एक टाइमर सेट करें ताकि आप लंबे समय तक पानी का उपयोग न करें। दूसरा उपाय यह है कि बरसात के पानी को संचित करने की व्यवस्था करें। यदि आपके घर में छत पर पानी जमा करने की कोई प्रणाली है, तो उसका उपयोग करें। यह जल आपूर्ति में कमी के समय आपके लिए एक सहारा बन सकता है। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

    जल संरक्षण

    तीसरा उपाय है कि आप अपने पड़ोसियों और परिवार के साथ मिलकर जल संरक्षण की योजनाएं बनाएं। सभी को इस संकट में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। अंत में, मुंबईकरों से निवेदन है कि वे नगर पालिका की सलाहों का पालन करें और पानी के उपयोग में समझदारी दिखाएं। जल ही जीवन है, और इस जीवनदायिनी संसाधन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कठिन समय में एकजुट होकर, हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं और भविष्य में बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)

  • मुंबई हुआ टोल-फ्री, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स।

    मुंबई हुआ टोल-फ्री, अब नहीं देना होगा टोल टैक्स।

    महाराष्ट्र की सरकार ने टोल टैक्स पर बड़ा फैसला करते हुए हल्के वाहनों पर से टैक्स की वसूली को हटा दिया गया है। अब मंगलवार से नहीं लगेगा टोल टैक्स। (Mumbai becomes toll-free for light vehicles, now toll tax will not have to be paid)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूबर से मुंबई के पांचों प्रवेश प्वाइंटों पर लगने वाले टोल टैक्स को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल ने यह फैसला लेते हुए इसे दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया। इस फैसले के बाद हल्के वाहनों को मुंबई के मुख्य मार्गों यानी दहिसर, मुलुंड, ठाणे, ऐरोली और वाशी टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान नही करना पडेगा। हालांकि, इस फैसले के बाद भी भारी मोटर वाहनों पर टोल की वसूली पहले की तरह ही जारी रहेगी। इन वाहनों में बड़े टैम्पो, बसें, आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले मालवाहक ट्रक और अन्य बड़े वाहन शामिल हैं।

    राजनीति से प्रेरित

    महाराष्ट्र सरकार के इस कदम का आम लोगों ने स्वागत किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो, शिवसेना (UBT) प्रवक्ता किशोर तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल शारदा और अन्य ने इसे चुनाव में लाभ उठाने के लिए राजनीति से प्रेरित बताया है।

    टोल टेक्स के मुद्दे पर आंदोलन

    मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने टोल टेक्स के मुद्दे पर कई आंदोलन किए। जिनमें से कुछ हिंसक भी थे। जिसका नतीजा आज जाकर सामने आया है। मनसे कार्यकर्ता टोल से वसूले गए धन में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे। मनसे के लोग यह जानना चाहते थे कि एकत्र किया गया पैसा वास्तव में कहां जा रहा है।

    इस मामले में राज ठाकरे ने कहा, “हमने मांग की है कि सभी सड़कें टोल-मुक्त होनी चाहिए। टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने के लिए हमारी आलोचना की गई। लेकिन, सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी था। कम से कम अब मुंबईकरों को टोल चुकाने से मुक्ति मिलेगी और हमें खुशी है कि हमारा आंदोलन सफल रहा।”

  • Mumbai LocalTrain: पटरी से उतरे दो डब्बे

    Mumbai LocalTrain: पटरी से उतरे दो डब्बे

    Mumbai Local Train- मंबई के वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) लाइन पर खाली रेक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल तक धीमे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    लोकल ट्रेन को मुबंई का लाइफलाइन माना जाता है। आज मुंबई लोकल ट्रेन का एक बड़ा हादसा हो गया। शेड की तरफ जा रही एक लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ है, क्योंकि ट्रेन के दोनों ही डब्बे खाली थे। इस घटना के बाद ट्रेन के लाइनों में थोड़ा बदलाव किया गया। घटना के कारण चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक बंद कर दिया गया है और ट्रेनें चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच फास्ट लाइन पर मोड़ दी गई है। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारी घटना स्थल पर पहुचे। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    दादर की ओर जाने वाला ट्रैक

    यह घटना आज यानी रविवार दोपहर 12.10 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। पटरी से उतरने के समय ट्रेन के डिब्बे खाली थे। पटरी से उतरने की घटना से उपनगरीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। क्योंकि दादर की ओर जाने वाला ट्रैक अवरुद्ध हो गया है। हालांकि रविराव होने की वजह से यात्रियों की भीड़ बहुत कम होने की वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड रहा है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    रेक खाली होने के कारण किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। मौके पर रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम पहुंच गई है। साथ ही रूट को फ्री करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक का मरम्मत कार्य भी तेजी से चल रहा है। फिलहाल स्लो ट्रैक से फास्ट ट्रैक पर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। इसी हिसाब से ट्रेन का परिचालन हो रहा है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)

    ट्रेनों का ट्रिप बढ़ाने के कारण हुआ हादसा

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने शनिवार से ही लोकल ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम रेलवे में 15 कोच की 10 लोकल ट्रिप बढ़ाई और आज यह हादसा हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार से हुए फ़ैसले के मुताबिक़ विरार से अंधेरी तक के ट्रेन को बढ़ाकर दादर तक के लिए कर दी गई थी। लेकिन, आज के इस हादसे के कारण दादर का ट्रैक अवरुद्ध हो गया है। जब तक पश्चिम रेलवे ट्रैक सही नहीं कर देता, तब तक यात्रियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है। वहीं स्लो ट्रेनों के लिए भी मुंबई सेंट्रल से चर्चगेट के बीच फ़ास्ट ट्रैक पर शिफ्ट करने के कारण बांकी ट्रेनों के समय में फेरबदल हुआ है। (Mumbai LocalTrain Two coaches derailed)