Category: ⁠Latest Updates

  • Pushpak Express Train Accident: कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में 11 की मौत 40 घायल

    Pushpak Express Train Accident: कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में 11 की मौत 40 घायल

    लखनऊ से मुंबई की ओर आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आग की अफवाह ने यात्रियों को पटरियों पर कूदने के लिए मजबूर कर दिया और वहीं दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कई यात्रियों ने छलांग लगा दी थी। वहीं यात्री ट्रैक पर दूसरी ट्रेन के आने से शिकार बन गए। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे ट्रैक की है।

    पीड़ित परिवार को 5 लाख का अनुदान

    इस घटना ने पूरे देश के लोगों को सदमें में दाल दिया है। देश के कई हिस्सों मे रहने वाले परिवारों में मातम का माहौल है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख देने का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी प्रदेश सरकार ही उठाएगी। ऐसा ऐलान किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस रेल हादसे पर अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर घटना की जानकारी भी ली है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई 40 से अधिक घायलों का इलाज़ चल रहा हैं। हादसा ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने की वजह से हुआ। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि अगर कर्नाटक एक्सप्रेस के मोटर मेन ने समय पर हॉर्न दिया होता तो यात्री अलर्ट हो जाते। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    8 एंबुलेंस मौके पर, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

    नासिक डिवीजन के कमिश्नर प्रवीण गेदम के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस हादसे के बाद मौके पर अधिकारियों को तुरंत भेजा गया। इसके अलावा 8 एंबुलेंस मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौजूद रही। डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय जारी रहा। बचाव दल को भी मौके पर भेजा गया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    ट्रेन में आग की अफवाह

    पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि आखिर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह कैसे फैली? यात्री के मुताबिक दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच अचानक ट्रेन में आग लगने का हल्ला शुरू हो गया। ट्रेन रुकने से पहले ही यात्रियों ने छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस कई लोगों को काटती हुई चली गई। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी निकल रही थी जीसे आग समझ लिया गया। इसी से गलतफहमी हुई और पुष्पक ट्रेन के यात्री ट्रेन से कूद गए और हादसे का शिकार हो गए। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    Pushpak Express and karnataka Express train accident news image
    पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की दर्दनाक तस्वीर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

    महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना वक्त की। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराए जाने की बात कही। इसके अलावा रेलवे सीपीआरओ ने भी दिया बयान। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    रेलवे सीपीआरओ (Railway CPRO) की ओर से बताया गया है, कि हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी थी। ऐसा अलार्म चेन पुलिंंग की वजह से हुआ था।जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री आग लगने की अफवाह के बाद जब कूदे तो दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या काफी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

    रेलवे का आखिरी बयान

    पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्री दहशत में आ गए थे। आग से बचने के लिए लोग ट्रेन से कूद गए। इसी बीच दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। हादसा जलगांव के परांडा स्टेशन के पास हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। रेलवे की ओर से हादसे पर बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि ट्रेन को चेन अलार्म पुलिंंग के बाद रोक दिया गया था। हादसे में कुछ मौतें हुईं हैं। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)

  • Mumbai: लाल चंदन की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

    Mumbai: लाल चंदन की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

    राजस्थान के जयपुर से मुंबई में चंदन की तस्करी किए जाने के आरोप में पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लाल चंदन की तस्करी इंडियन रेलवे में प्रमाणित पार्सल के जरिए किया जा रहा था। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- पश्चिम रेलवे के सतर्कता विभाग ने मुंबई मे लाल चंदन की तस्करी का खुलासा हुआ है। रविवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक पार्सल को लेकर हंगामा हो गया। पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम को इसकी जानकारी पहले से थी। जांच के बाद पार्सल के मालिक को बुलाकर लगभग 100 किलो लाल चंदन के लट्ठे बरामद किए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    लाल चंदन की कीमत क्या है?

    एक जानकारी के मुताबिक लाल चंदन की कीमत गुणवत्ता के आधार पर 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। हालांकि भारत में निजी संपत्ति पर चंदन की खेती अब कानूनी प्रावधान मे है, लेकिन कटाई, बिक्री और परिवहन पर नियम इसे सबसे अधिक नियंत्रित संसाधनों में से एक बनाते हैं। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    लाल चंदन पर क्या कहता है कानून?

    वर्ष 2002 तक व्यक्तिगत रूप से चंदन की लकड़ी उगाने पर प्रतिबंध था। आज, हम पेड़ उगा सकते हैं, लेकिन लकड़ी को स्वयं काटना और खुले बाजार में बेचना अवैध है। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    रेलवे पार्सल परिवहन में अवैध तस्करी को रोकने के लिए, पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने मुंबई सेंट्रल (MMCT) पर रविवार को एक बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे तक चले इस गहन निरीक्षण में ट्रेन संख्या 12956 (जयपुर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के लीज़ पार्सल वैन से 15 लकड़ी के लाल चंदन के लठ्ठे बरामद किए गए। इन चार संदिग्ध पैकेजों का वजन कुल 92.9 किलोग्राम था। माना जा रहा है कि इस सामान को वैध पार्सल बुकिंग के नाम पर तस्करी के लिए भेजा गया था। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    कौन है आरोपी ?

    पार्सल के मालिक हारून अब्दुल लतीफ मंडवीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त किए गए सामान और आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। यह अभियान सतर्कता प्रयासों की प्रभावशीलता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि पश्चिम रेलवे के परिसर का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए नही किया जा सकता। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    कानून कार्यवाही क्या हो सकती है?

    लाल चंदन की तस्करी से जुड़े मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1967 और चंदन की लकड़ी के नियम, 1969 के तहत कार्रवाई की जाती है। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)

    Mumbai red sandalwood Smuggling news photo
    लाल चंदन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी और अधिकारियों की तस्वीर

    लाल चंदन की तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई के लिए, सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें से कुछ कदम ये रहे: 

    • लाल चंदन को संरक्षित प्रजाति घोषित किया गया है।
    • लाल चंदन के अवैध व्यापार पर नज़र रखने के लिए एक विशेष टास्क फ़ोर्स बनाया गया है।
    • लाल चंदन के अवैध व्यापार को रोकने के लिए बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
    • लाल चंदन के अवैध व्यापार से जुड़े मामलों में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए गए हैं।
    • लाल चंदन के संरक्षण के लिए समुदाय-आधारित कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।
    • लाल चंदन को दुर्लभ चंदनों में गिना जाता है और इसकी मांग दुनिया के कई देशों में है। इसलिए, इसकी तस्करी होती है।

  • Mumbai AC Local Train : मुंबई को जल्द मिलेंगी 238 Ac वाली लोकल ट्रेने।

    Mumbai AC Local Train : मुंबई को जल्द मिलेंगी 238 Ac वाली लोकल ट्रेने।

    Mumbai Ac Local Train Update : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसका ऐलान कर दिया है। हालांकि 2023 की निविदा में खरीददारी पर रोक लग गया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने इसको लेकर हरी झंडी दिखा दी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    न्यूज़ डेस्क
    Mumbai AC Local Train :
    मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के तहत मुंबई को 238 नई एसी लोकल ट्रेनें (New Ac local train) मिलेंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एसी लोकल खरीदने का प्रस्ताव पटरी पर आ गया है। शनिवार (18 जनवरी) को अश्विनी वैष्णव ने रेल से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर टिप्पणी की। फिर उन्होंने एसी लोकल खरीददारी के बारे में जानकारी दी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के चरण 3 और 3ए के तहत जल्द ही मुंबई में 238 एसी लोकल ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, मुंबई रेलवे डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MRVC) ने जून 2023 में एसी लोकल ट्रेनों के लिए विशेष निविदाएं जारी की थीं। खरीददारी रुकने के कारण यह पहल स्थगित कर दी गई थी। अब 18 महीनों बाद एसी लोकल ट्रेन की खरीदी पर जोर दिया जा रहा है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    MMRDA की फायनेंस शाखा है MUTP

    मुंबई शहरी परिवहन (MUTP) परियोजना की मूल योजना के अनुसार, चरण 3 में 47 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जानी हैं। इस पर करीब 3,491 करोड़ रुपये की लागत आ सकता है। जबकि फेज 3ए में 191 एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जाने वाली हैं। इस पर करीब 15,802 करोड़ रुपये की लागत लगने वाला है। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    एसी लोकल खरीदने संबंधी फैसले से मुंबईकरों को राहत मिलेगी। इससे गर्मियों के दौरान यात्रियों को एसी लोकल से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसका असर स्थानीय निकायों के चुनाव पर भी पड़ सकता है। हालांकि, यात्रियों की नजर इस बात पर है कि 238 एसी वाली यह ट्रेन मुंबई में कब से चलेगी। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    मुंबई शहरी परिवहन परियोजना क्या है ?

    यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र में यातायात और परिवहन की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई थी। इसे मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने विश्व बैंक की मदद से तैयार किया था। (Mumbai AC Local Train update, Mumbai will soon get 238 AC local trains)

    एमयूटीपी से जुड़ी कुछ खास बातें:

    • एमयूटीपी की शुरुआत साल 2002 में हुई।
    • इसमें बड़े पैमाने पर शहरी पुनर्वास भी किया गया।
    • एमयूटीपी के तहत कई तरह की परियोजनाएं चलाई गईं, जैसे कि एमयूटीपी 3ए और एमयूटीपी-II।
    • एमयूटीपी 3ए में एमएमआर क्षेत्र में रेल आधारित परियोजनाओं को शामिल किया गया ।
    • एमयूटीपी-II में यातायात और परिवहन की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई तरह के उपाय किए गए।

    शहरी परिवहन से जुड़ी कुछ चुनौतियां: 

    • सड़कें और पुल जैसे बुनियादी ढांचे अपर्याप्त होते हैं।
    • यात्रा में देरी होती है और दुर्घटनाएं बढ़ती हैं।
    • सार्वजनिक परिवहन प्रणाली दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुलभ नहीं होती।
  • समुद्र के अंदर से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई में रेल मंत्री का निरीक्षण, जानें कितना काम पूरा?

    समुद्र के अंदर से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई में रेल मंत्री का निरीक्षण, जानें कितना काम पूरा?

    आज माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री. अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में मुंबई बुलेट ट्रेन भूमिगत स्टेशन के बीच निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण किया। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई- 
    मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का काम गुजरात के बाद महराष्ट्र में स्पीड पकड़ रहा है। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में बुलेट ट्रेन के काम का निरीक्षण किया। इस मौके पर वैष्णव ने समुद्र के अंदर बनाई जाने वाली सुरंग (टनल) के काम का निरीक्षण किया। इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि काम की प्रगति काफी अच्छी है। वैष्णव ने कहा कि इस टनल में बुलेट ट्रेन 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    रेल मंत्री ने बताई खासियत

    11-मीटर X 6.4 मीटर आयाम का एडीआईटी निर्माण और संचालन के दौरान मुख्य सुरंग तक सीधे वाहनों की पहुंच प्रदान करेगा और इसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में निकासी प्रक्रिया के उद्देश्य से भी किया जा सकता है। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    आज माननीय रेल मंत्री श्री. अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में मुंबई बुलेट ट्रेन भूमिगत स्टेशन के बीच निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण किया। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र राज्य में भारत की पहली 7 किमी लंबी समुद्र के नीचे सुरंग सहित 21 किमी लंबी सुरंग का निर्माण। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    महाराष्ट्र राज्य में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में मुंबई बुलेट ट्रेन भूमिगत स्टेशन के बीच 21 किमी लंबी भारत की पहली भूमिगत/समुद्र के नीचे सुरंग निर्माणाधीन है। 21 किलोमीटर के सुरंग निर्माण कार्य में से 16 किलोमीटर टनल बोरिंग मशीनों के माध्यम से और शेष 5 किलोमीटर एनएटीएम के माध्यम से है। इसमें ठाणे क्रीक पर 7 किमी लंबी समुद्री सुरंग भी शामिल है। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    Mumbai bullet train project latest news

    निम्नलिखित स्थानों पर निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।

    ADIT (अतिरिक्त रूप से संचालित मध्यवर्ती सुरंग) पोर्टल: 394 मीटर लंबी ADIT सुरंग मई 2024 (रिकॉर्ड समय 6 महीने) में पहले ही पूरी हो चुकी है। इससे शिलफाटा के अलावा उत्खनन कार्य के लिए दो अतिरिक्त NATM फेस की सुविधा मिल गई है। इस अतिरिक्त पहुंच के कारण, 1,111 मीटर (1562 मीटर में से बीकेसी/एन1टीएम की ओर 622 मीटर और 1628 मीटर में से अहमदाबाद/एन2टीए की ओर 489 मीटर) सुरंग बनाने का काम हासिल किया गया है।

    11 X 6.4 मीटर आयाम का एडीआईटी निर्माण और संचालन के दौरान मुख्य सुरंग तक सीधे वाहनों की पहुंच प्रदान करेगा और इसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में निकासी प्रक्रिया के उद्देश्य से भी किया जाने वाला है।

    • मुंबई एचएसआर स्टेशन निर्माण स्थल पर शाफ्ट 1: शाफ्ट की गहराई 36 मीटर, खुदाई का काम अभी चल रहा है।
    • विक्रोली में शाफ्ट 2: 56 मीटर की गहराई तक शाफ्ट का काम पूरा हो गया है। इस शाफ्ट का उपयोग दो अलग-अलग दिशाओं में दो सुरंग खोदने वाली मशीनों को नीचे करने के लिए किया जाएगा, एक बीकेसी की ओर और दूसरी अहमदाबाद की ओर।
    • सावली में शाफ्ट 3 (घांसोली के पास): 39 मीटर की गहराई तक शाफ्ट का काम पूरा हो चुका है।
    • शिलफाटा में सुरंग पोर्टल: यह सुरंग का NATM अंत है। पोर्टल का काम पहले ही पूरा हो चुका है और 1628 मीटर (एन3टीएम) में से 602 मीटर सुरंग का काम अब तक पूरा हो चुका है।

    सुरंग की खुदाई के दौरान सावधानियां

    •         सुरंग के अंदर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे सुरंग स्थलों के अंदर सुरक्षित और हवादार कार्यबल सुनिश्चित हो सके
    •         सभी उत्खनन सामग्री का निपटान राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है
    •         सुरंग स्थलों के आसपास की संरचना/इमारतों की लगातार निगरानी की जाती है
    •         झुकाव, निपटान, कंपन, दरारें और विरूपण की निगरानी के लिए निर्माण स्थलों पर और उसके आसपास विभिन्न प्रकार के भू-तकनीकी उपकरण जैसे इनक्लिनोमीटर, कंपन मॉनिटर, ग्राउंड सेटलमेंट मार्कर, टिल्ट मीटर आदि स्थापित किए गए हैं। ये उपकरण यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि न तो खुदाई और सुरंग बनाने जैसे चल रहे भूमिगत कार्यों और न ही साइट के आसपास की संरचनाओं को कोई खतरा हो।

    सुरंग अस्तर के लिए कास्टिंग यार्ड:
    16 किमी टीबीएम हिस्से के लिए सुरंग लाइनिंग की ढलाई के लिए एक समर्पित कास्टिंग यार्ड महापे में पहले से ही चालू है। 7,700 रिंग बनाने के लिए 77,000 खंड बनाए जाएंगे। सुरंग की परत के लिए विशेष रिंग खंड डाले जा रहे हैं, प्रत्येक रिंग में नौ घुमावदार खंड और एक मुख्य खंड शामिल है, प्रत्येक खंड 2 मीटर चौड़ा और 0.5 मीटर (500 मिमी) मोटा है।

    बेहतर संरचनात्मक अखंडता और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए उच्च शक्ति एम70 ग्रेड कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है। कास्टिंग और स्टैकिंग यार्ड, महापे, ठाणे जिले, महाराष्ट्र में 11.17 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करता है। यार्ड में सांचों के नौ सेट होंगे, जिनमें से प्रत्येक में दस टुकड़े होंगे। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

    बाकी विवरण क्या है?

    •         खंडों की ढलाई के बाद भाप उपचार की व्यवस्था। उपचार यौगिक के साथ अंतिम उपचार।
    •         प्रत्येक रिंग में स्टील सुदृढीकरण की मात्रा: 4.368 मीट्रिक टन
    •         प्रत्येक रिंग में कंक्रीट की मात्रा: 39.6 घनमीटर
    •         किनारे पर दरार को नियंत्रित करने के लिए जीएफआरपी (ग्लास फाइबर रीइन्फोर्समेंट पॉलिमर) बार का उपयोग
    •         यार्ड में बैचिंग प्लांट: 3 की संख्या में। प्रत्येक की क्षमता: 69 घन मीटर/घंटा।
    •         यार्ड में अत्याधुनिक क्यूए-क्यूसी प्रयोगशाला में स्थायित्व पैरामीटर की जांच करने की सुविधाएं हैं।

    यार्ड कास्टिंग संचालन को स्वचालित और मशीनीकृत करने के लिए विभिन्न क्रेन, गैन्ट्री और मशीनों से सुसज्जित है, जो खंडों की कास्टिंग और स्टैकिंग के दौरान उच्च गुणवत्ता आश्वासन सुनिश्चित करता है। इसके अतिरिक्त, सुविधा में कास्टिंग शेड, एक स्टैकिंग क्षेत्र, एक बैचिंग प्लांट और एक स्टीम क्योरिंग क्षेत्र शामिल होगा। (Bullet train will run from under the sea, Railway Minister inspects in Mumbai, know how much work has been completed)

  • मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने इस मौके पर रेलवे स्टेशनों से लेकर सरकारी अस्पतालों और कोली समाज के लोगों के लिए वर्क शॉप और उसके साथ एलआईसी प्रशिक्षण पर जोर दिया। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने शनिवार को बीएमसी हेड क्वाटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए उत्तर मुंबई के सार्वजनिक निर्माण कार्यों जानकारी दी। मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबईकरों की सेवा के लिए डबल इंजन सरकार तो पहले से ही काम कर रही है, लेकिन अब नए साल से नई ट्रिपल इंजन की सरकार काम करे, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि काम तीन गुना ज्यादा तेजी और मेहनत से हो, जिससे तीन गुना ज्यादा परिणाम आ सके और तीन गुना लोगों के जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    नवी मुंबई से बोरीवली तक का सफर

    पीयूष गोयल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत काम शुरू हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    60 हजार करोड़ का खर्च

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने संकल्प लिया था कि उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाकर रहेंगे, जो पीएम मोदी के सपने का एक हिस्सा है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इसी दिशा में लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, इस चर्चा की यह तीसरी बैठक है। 60 हजार करोड़ का खर्चा मुंबई को बेहतर बनाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जल्दी ही पूरा होने जा रहा है इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    झुग्गी बस्तियों का होगा काया कल्प

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा। गोयल ने पिछले साल उत्तर मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    पर्यटन को बढ़ावा, स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण

    गोयल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ यहां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ खूबसूरत समुंदर फैला हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि मगाठाणे का रोड तैयार है, बस थोड़ा काम बाकी है। साथ ही भगवती, भंसाली, और शताब्दी इन तीनों सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाने का काम होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने मालाड के लोगों से चुनाव के समय वादा किया था, कि एक बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाएंगे। इसके लिए वहां अब हम एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम

    उन्होंने कहा कि मालाड रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बीमा सखी योजना को अब एक सेंटर तक सीमित नही रखकर, 40 स्थानों पर एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, दहिसर, बोरिवली, मालाड के कोली समाज के लोगों के लिए भी वर्कशॉप कराया जाएगा, ताकि उनकी भी आमदनी बढ़े। वहीं बीएमसी चुनाव पर गोयल ने कहा कि यह चुनाव हम भारी बहुमत से जीत कर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।(There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

  • Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच कर रही पुलिस टीम को बस इतना ही पता है कि हत्या करने वाले सफेद पोशाक धारण किए हुए थे। (Two people killed the police Navi Mumbai News)

    विशेष संवाददाता
    नवी मुंबई-
    साल के पहले ही दिन एक पुलिसकर्मी को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। घटना 1 जनवरी 2025 की है। गुरूवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी। इसके पहले पुलिसकर्मी पर किसी चीज से हमला किया गया था

    ट्रेन के आगे धकेला

    साल के शुरुआत ने ही पुलिस महकमे मे खलबली मचाकर रख दी है। घनसोली के रहने वाले 42 वर्षीय पुलिसकर्मी रमेश चव्हाण की ट्रेन के आगे धक्का देने से मौत हो गई है। वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सफेद पोशाक पहने हुए दो लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और बाद में तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धकेल दिया।

    पुलिस ने क्या बताया?

    अधिकारी ने बताया, कि घटना बुधवार की है। सीसीटीवी की मदद से इसकी जानकारी मिली। हालांकि सीसीटीवी में कुछ साफ नजर नही आ रहा है। इसके साथ ही, हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर पडताल की जा रही है।

  • 1 जनवरी से नही चलेगा WhatsApp, Facebook और Instagram, देखें लिस्ट

    1 जनवरी से नही चलेगा WhatsApp, Facebook और Instagram, देखें लिस्ट

    1 जनवरी के बाद से Meta सिस्टम में सिक्यूरिटी फ्यूचर में सुरक्षा को लेकर 20 से भी ज्यादा Android स्मार्टफोन में WhatsApp, Facebook और Instagram की सुविधा बंद होने वाला है। कौनसे मोबाइल फोन पर इसका असर देखा जाएगा? इसपर हम आज चर्चा करने जा रहे हैं। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    टेक्नोलॉजी न्यूज़ डेस्क
    1 जनवरी 2025
    से कुछ एन्ड्रोएड स्मार्ट्फ़ोन्स में Meta सिस्टम काम करना बंद हो जाएगा। अब आप अपने पूराने Android Smartphones से न तो WhatsApp मैसेज भेज पाएंगे और न ही वाट्सऐप मैसेज रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    WhatsApp के पूरी दुनिया में 295 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। कंपनी इसके लिए लगातार नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स जारी करती रही है। जल्द ही, वाट्सऐप कई पुराने स्मार्टफोन में काम नहीं करेगी। अगर, आप भी इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने फोन को अपग्रेड करने की जरूरत है। Meta का यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 31 दिसंबर 2024 के बाद से करीब 20 से ज्यादा स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में… (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    1 जनवरी मैसेज होगा बंद

    1 जनवरी से यूजर्स इन स्मार्टफोन में न तो वाट्सऐप के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और न हीं रिसीव कर पाएंगे। वाट्सऐप ज्यादातर पुराने Android स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा। ये स्मार्टफोन आज से 10 साल पहले लॉन्च हुए थे। वाट्सऐप ने 2013 में लॉन्च हुए Android Kitkat और उसके पहले के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Operating System) के लिए अपना सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में 31 दिसंबर तक ही वाट्सऐप काम करेगा। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    इसे भी पढ़े- कांदिवली में रहस्यमयी शक्तियों के जरिए पैसों की बरसात

    Facebook और Instagram पर भी होगा असर

    वाट्सऐप के अलावा Meta के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे कि Facebook और Instagram भी इन स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। मेटा ने यह फैसला डिवाइस की सिक्योरिटी को लेकर किया है। नई टेक्नोलॉजी आने के बाद पुरानी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने की जरूरत होती है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में जरूरी सिक्योरिटी कैपेबिलिटीज नहीं रहती है, जिसकी वजह से उन्हें हैक करना आसान हो जाता है। ऐसे में यूजर्स को नए स्मार्टफोन में अपग्रेड करने की जरूरत होगी। हालांकि, Android KitKat पर काम करने वाले स्मार्टफोन की संख्यां बेहद कम है। ऐसे में इसका असर ज्यादातर वाट्सऐप यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    कौनसे स्मार्ट फोन में सपोर्ट नहीं करेंगे ?

    Meta सिस्टम अप्ग्रेडेशन के कारण कुछ पूराने मोडल के स्मार्ट फोन पर जो सुविधा बंद होने वाली है। उनकी लिस्ट नीचे दी जा रही है। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    • Samsung: Galaxy S3, Galaxy Note 2, Galaxy Ace 3, Galaxy S4 Mini
    • Motorola: Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
    • HTC: One X, One X+, Desire 500, Desire 601
    • LG: Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90
    • Sony: Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V 
  • Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai लोकल ट्रेन हुआ अपग्रेड, समय में बदलाव, 12 की जगह हुए 15 डिब्बे

    Mumbai Local Train अब अपग्रेड किया जा रहा है। अब 12 डिब्बों की जगह अतिरिक्त 3 डिब्बे बढ़ा कर 15 कर दिया गया है। कुछ खास ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (वेस्टर्न रेलवे) नए बदलाव कर रही है। Western Railway (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने कुछ लोकल ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में कुछ अस्थायी बदलाव किए हैं। अंधेरी-विरार लोकल भायंदर में खत्म हो जाएगी और नालासोपारा लोकल भायंदर से चलेगी। दोनों ट्रेनों को 15 कोचों में अपग्रेड किया गया है और ये चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल तक तेज गति से चलेंगी। मुंबई लोकल ट्रेन का समय भाईंदर के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    पश्चिम रेलवे ने चुनिंदा लोकल सेवाओं के समय और स्टॉपेज में बदलाव किया है। सोमवार से ये बदलाव अस्थायी कर दिए गए हैं। वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, लोकल ट्रेन नंबर 92019 अंधेरी-विरार (सुबह 6:49 बजे) को भाईंदर में ही छोटा कर दिया गया हे। इसी तरह ट्रेन संख्या 90648 नालासोपारा (16:08 बजे) के बजाय 16:24 बजे भायंदर स्टेशन से रवाना होगी। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    12 डिब्बों की जगह 15 डिब्बों में अपग्रेड

    ट्रेन नंबर 90208 भायंदर-चर्चगेट (सुबह 8 बजे) और 90249 चर्चगेट-नालासोपारा (9:30 बजे) में अब 12 कोच की जगह 15 कोच हो गए हैं। ये सभी ट्रेनें अब चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच तेज गति से चलेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि हाल ही में एक और एसी लोकल ट्रेन सेवा का विस्तार किया गया है। जिसके चलते 12 सामान्य सेवाओं को हटाना पड़ रहा है। रेलवे के इस फैसले का भाईंदर में विरोध हुआ और यात्री पिछले कई दिनों से हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। कहा जा रहा है, कि रेलवे ने ये बदलाव भाईंदर पर फोकस करते हुए नाराज यात्रियों को मनाने के लिए परीक्षण के तौर पर किया है। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    भायंदर में यात्रियों का विरोध

    सोमवार, 16 दिसंबर को प्रभावी हुए परिवर्तनों के कारण, स्टेशनों पर संकेतक पूरे दिन अस्पष्ट रहे। चर्नी रोड स्टेशन पर एक यात्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर संकेतक सुबह 11:57 बजे गोरेगांव लोकल दिखाता है, जबकि 12:22 बजे बोरीवली लोकल दिखाता है। इंडिकेटर में आई इन गड़बड़ियों के कारण यात्रियों को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दादर स्टेशन पर एक यात्री पूर्वेश शाह ने कहा कि उन्होंने इंडिकेटर देखकर एसी लोकल का टिकट खरीदा, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन पहले ही निकल चुकी है। रेलवे इन टिकटों का कोई मुआवजा भी नहीं दे रहा है, ऐसे में एसी लोकल के यात्रियों को कैसे प्रोत्साहन मिलेगा, वे टिकट क्यों खरीदेंगे। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

    गौरतलब है कि एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, कि “एसी लोकल ट्रेनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुसार एसी सेवा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में चल रही नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को एसी में बदल दिया गया है। चर्चगेट से विरार तक इस समय नई एसी लोकल ट्रेनें 7 और विरार से चर्चगेट तक 6 एसी की लोकल ट्रेनें बढ़ा दी गई हैं। (Mumbai local train upgraded, timing changed, 15 coaches instead of 12)

  • Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    Maharashtra: पटाखों से भरा पार्सल जब्त, भटकता दिखा बाघ, दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस, 12 किलो सोना जब्त, गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    • नागपुर हवाई अड्डे पर पुलिस ने पटाखों से भरा बैग जब्त किया है। बैग से निकाल रहा था धुंआ।
    • महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भटकता दिखा बाघ। 13 से 14 मवेशियों पर हमला कर चूका है।
    • मुंबई के दादर स्थित मंदिर को तोडने का नोटिस। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना। BJP ने किया पलटवार ..
    • मुंबई हवाई अड्डे पर 12 किलो सोना जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार।
    • गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    नागपुर एयरपोर्ट पर लदान से पहले पटाखों से भरा एक पार्सल जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में डिलीवर के लिए पटाखों से भरे एक पार्सल का पता चला, जिसे समय रहते डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त कर लिया गया। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    कर्मचारी ने दी जानकारी ..

    मिली जानकारी के अनुसार जब पार्सल की जांच हो रही थी, तब एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पार्सल को संदिग्ध पाया और उसे फर्श पर रख दिया। फिर उसमें से धुआं निकलने लगा, घबरा कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि सोनेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पार्सल को जब्त कर लिया, जिसमें बंदरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पटाखे थे। उन्होंने बताया कि इस पार्सल को वाशिम की एक महिला ने कूरियर कंपनी के जरिए भेजा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    एक गांव में भटकता दिखा बाघ, लोग लेते रहे सेल्फी

    महाराष्ट्र के पूर्वी क्षेत्र के भंडारा जिले में एक उप-वयस्क बाघ के साथ लोग सेल्फी लेते हुए पाए गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के बाद वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उसे दूसरे जंगल क्षेत्र में भेजने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि यह बाघ करीब 18 से 19 महीने पुराना है, जो अपनी मां से अलग होने के कगार पर है और अपनी अलग जगह ढूंढ रहा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बाघ के साथ लोगों ने ली सेल्फी ..

    वहीं इस मामले में एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस बाघ का व्यवहार अजीब है, क्योंकि लोग जब उसके पास होते हैं, तो वह परेशान नहीं दिखता। वहीं दो दिन पहले बोरगांव क्षेत्र में एक वीडियो में स्थानीय लोग बाघ के पास जाकर करीब 10 मीटर की दूरी से सेल्फी और फोटो ले रहे थे, जबकि बाघ एक मवेशी के शिकार के बाद आराम कर रहा था। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    13 से 14 मवेशियों को मार चुका है

    भंडारा के उप वनसंरक्षक राहुल गवाई ने बताया, कि यह बाघ BT-10 नाम की बाघिन का बच्चा है। इस बाघ ने गांवों में घुसकर 13 से 14 मवेशियों को मारा है। इसके साथ ही वन विभाग एहतियात बरत रही है, लेकिन आसपास गांव होने के कारण लोग बाघ के दिखाई देने पर या मवेशी के शिकार के बाद वहां पहुंच जाते हैं। इस कारण सुरक्षा की अधिक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने बाघ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    12 किलो सोना बरामद..

    राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने डीजे लाइट में छिपाकर रखा गया 9.6 करोड़ रुपये का 12 किलोग्राम सोना बरामद किया है। डीआरआई ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को सोने की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। अधिकारी ने कहा हमें पहले डीजे लाइटों में तीन किलोग्राम सोना मिला। मामले की जांच की गई तो 9.6 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 12 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। उन्होंने बताया, कि “इस तरह की 68 लाइट मिलीं है।हमें संदेह है कि आरोपियों ने पहले भी भारी मात्रा में सोने की तस्करी की होगी। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है।” (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    गटर में गिरकर तेंदुआ फंसा

    मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंड़ी शहर में पद्घा क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेंदुआ गटर में गिरकर फंस गया। मामले में अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ के फंसने के बाद एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वन विभाग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और एनजीओ प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (PAWS) के कर्मचारी शामिल हैं। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    बचाव अभियान में जुटे अधिकारी

    अधिकारी ने आगे बताया कि तेंदुए को संकरे नाले से निकालने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। हम तेंदुए को बचाने के बाद उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम निवासियों से अपील कर रहे हैं कि वे शांत रहें और बचाव कार्य के दौरान घटना स्थल से दूरी बनाए रखें। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ने की नोटिस

    मुंबई में दादर स्थित हनुमान मंदिर को तोडने की नोटिस को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे आक्रामक हो गए हैं। करीब 80 साल पुराने मंदिर को नोटिस दिए जाने पर शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में प्रेस कांफ्रेस के दौरान बीजेपी पर हमला बोल दिया। उद्धव ठाकरे ने पूछा कि बीजेपी कहां से यह नोटिस लेकर आई है? उद्धव ठाकरे ने पूछा यह कैसे हिंदुत्व है? दादर के इस मंदिर को रेलवे की तरफ से नोटिस दी गई है। उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी ने पहले एक हैं तो सेफ हैं कहकर वोट लिए। अब हिंदूओ के मंदिर को तोड़ने के लिए नोटिस दे दिया। उद्धव ने सवाल किया कि सिडको मंदिर की जमीन कब्जा कर उसे किसको सौंपना चाहती है? (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    रेलवे के नोटिस में क्या है?

    4 दिसंबर को मध्य रेलवे द्वारा मंदिर के ट्रस्टियों और पुजारी को जारी इस नोटिस में मंदिर को अवैध कब्जा बताते हुए सात दिन के भीतर हटाने को कहा है। रेलवे ने नोटिस में कहा है कि मंदिर के अवैध कब्जे से वहां यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और दादर स्टेशन पर रेलवे द्वारा जारी विकास कार्यों में भी अड़चन आ रही है। रेलवे ने नोटिस में चेतावनी दी है कि अगर सात दिन के भीतर मंदिर हटाकर शांतिपूर्ण तरीके से जमीन रेलवे के सुपुर्द नहीं किया, तो रेलवे बलपूर्वक जमीन खाली कराएगी। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

    हिंदुत्व पर उठा सवाल

    उद्धव ठाकरे ने रेलवे के इस नोटिस को मंदिर तोड़ने का फतवा करार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी से पूछा है कि क्या यही उनका हिंदुत्व है? उन्होंने कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व एक झूठ है। बीजेपी सिर्फ वोट के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करती। उसकी असली राजनीति तो तोड़फोड़ की है और वह अपनी सत्ता का विस्तार करने के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल कर रही है। उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोलने का न तो कोई अधिकार है और न ही उनकी लायकी है। (Maharashtra Parcel full of firecrackers seized, tiger seen wandering, notice to demolish temple in Dadar, 12 kg gold seized, leopard trapped after falling in gutter)

  • मुंबई सेंट्रल से भिवानी के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

    मुंबई सेंट्रल से भिवानी के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

    यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे की ओर से हरियाणा के भिवानी जंक्शन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और हरियाणा के भिवानी जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही बांद्रा टर्मिनस से उधना स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ाने की भी जानकारी दी है। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

    • ट्रेन नंबर 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल [10 ट्रिप]।
    • ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 10.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13.00 बजे भिवानी पहुँचेगी।
    • ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को भिवानी से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 से 18 दिसंबर तक चलेगी।

    कहां-कहां रूकेगी?

    रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी में रुकेगी। दोनों दिशाओं में स्टेशन रहेंगे। उन्होंने कहा, इस ट्रेन में एसी 2 टियर और एसी 3- टियर क्लास कोच शामिल हैं। (Western Railway is going to run superfast special train between Mumbai Central and Bhiwani)

    उधना स्पेशल ट्रेन का विस्तार

    ट्रेन संख्या 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल (udhna special train) का विस्तार:

    • ट्रेन संख्या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल जिसे पहले 28 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
    • ट्रेन संख्या 09056-उधना-बांद्रा टर्मिनस विशेष जिसे पहले 30 नवंबर तक अधिसूचित किया गया था, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
    • ट्रेन नंबर 09001 के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी और ट्रेन नंबर 09055 और 09056 की विस्तारित यात्राओं की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों पर खुली है। आईआरसीटीसी वेबसाइट।