Category: ⁠Latest Updates

  • RPF में कब सुधार आएगा? रिवाल्वर से 4 लोगों की मौत।

    RPF में कब सुधार आएगा? रिवाल्वर से 4 लोगों की मौत।

    जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में एक सहायक उप निरीक्षक और 3 यात्रियों सहित 4 लोगों को  RPF के जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – पश्चिम रेल (Western Railway) के वसई और मीरा रोड के बीच आरपीएफ (RPF) जवान चेतन बच्चू सिंह जो परेल वर्कशॉप में तैनात है ने जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में सुबह लगभग 5 बजे के आसपास एक सहायक उप निरीक्षक टीकाराम जो दादर में तैनात है रेल सुरक्षा बल और तीन यात्रियों कादर और अंसार को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना के समय सभी यात्री सो रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये जवान अपने सर्विस के दौरान अधिकारियों के उत्पीड़न से त्रस्त था। जयपुर मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन मैं हुई घटना को लेकर केस बोरीवली जीआरपी में दर्ज किया गया है। इसकी जाँच जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे है। अभी भी जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/27/the-corruption-of-railway-officials-is-seen-to-be-troubling-the-passengers-and-this-lo-is-not-ready-to-answer-indian-railway
    Indian fasttrack news
    Rpf,
    हत्या के आरोपी आरपीएफ जवान चेतन बच्चू सिंह की तस्वीर

    RPF में कब सुधार आएगा?

    आज ही सोमवार 31 जुलाई, आरपीएफ के महानिदेदशक संजय चंदर अपने कार्य से सेवा मुक्त हो रहे है। कुछ लोगों का कहना है, कि उनको चेतन ने सलामी दी है। मनोज यादव नए महानिदेशक का चार्ज लेंगे क्या आरपीएफ जवानों की भारी कमी को प्राथमिकता देंगे या राज्य के प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सुरक्षा से ही काम चलाएंगे। यहां आपको बता दें, कि पिछले काफी दिनों से सुरक्षा कर्मियों की माँग चल रही है।

    लेकिन केंद्र सरकार नही जाग रही है। इसी कारण ऐसी घटनाओ की पुनरावृति हो रही है। ऐसी दर्दनाक घटना से सभी लोग अचंभित है। घटना पर बता दें, कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है। आगे आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा की दृष्टि से कौन सा नया कदम उठाते है, यह देखने का विषय है।

  • रेल अधिकारी यात्रियों को गुमराह कर रहे है।

    रेल अधिकारी यात्रियों को गुमराह कर रहे है।

    रेल अधिकारियों का भ्रष्टाचार यात्रियों को परेशान करता दिखाई दे रहा है और यह लो जवाब देने को तैयार नहीं है। Indian Railway

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी यात्रियों को पूरी तरह गुमराह करते है। आज मुंबई और थाने में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सभी लोकल गाड़िया करीब एक घन्टे देरी से चल रही है। क्योंकि कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 1, 2 और 3 के ट्रैक पर पानी भर गया। जिसके कारण सभी धीमी लोकल गाड़िया 1 घन्टा देरी से चल रही है। Indian Railway

    अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो गाड़िया बंद भी हो सकती है। ये रेल प्रशासन की पूरी लापरवाही है। ये पानी इसलिए भरता है, क्योंकि नालो की सफाई नही होती है। शहरों की नगर निगम यानी मनपा, टीएमसी, केडीएमसी ने करोड़ो रूपये सफाई के लिए रेल प्रशासन को दिए है। फिर भी सफाई नही किया गया। इसकी जबाबदारी कौन लेगा? Indian Railway

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/19/mumbai-11-arrested-including-hospital-staff-for-referring-patients-to-private-labs
    Indian fasttrack news
    Indian Railway,
    मौसम विभाग की जानकारी

    Indian Railway

    ये बारिश के मौसम के पूर्व साफ-सफाई के बड़ी-बड़ी मीटिंगे होती है। ऐसी मीटिंग का क्या फायदा जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेल कर्मी रात दिन काम करते है, ये कौन सा कार्य करते है? सभी परेशान रहते है। अभी कल्याण के आसपास काफी भारी बारिश हो रही है। मध्यरेल के उप मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तो किसी काम के नही है। जिसको कोई जानकारी रहती ही नही है। Indian Railway

    ये कहावत सत्य बैठती है। उप मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन फूल पगारी फोकटिया अधिकारी। ऐसे लोगो को रेलवे किस आधार पर रखती है? ये तो ऊपर वाला ही जाने। आज सभी नागरिक अपने घर पर अच्छे से पहुँच जाए और रेलवे सुचारू रूप से चले सभी लोग सुरक्षित रहे। यही अभिलाषा हम रखते हैं। Indian Railway

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ो का आतंक

    Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ो का आतंक

    मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों के अलावा मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी हिजड़ों का आतंक देखा जाने लगा है। बांद्रा जीआरपी में मामला हुआ दर्ज। Mumbai Local Train

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – पश्चिम और मध्य रेलवे के लोकल गाड़ियों में हिजड़ों का आतंक काफी बढ़ गया है। आज यानी 26 जुलाई, पश्चिम रेल के माटुंगा से लोकल ट्रेन में एक लड़की यात्रा कर रही थी। तभी एक कौशल्या नामक हिजड़े (किन्नर) द्वारा उस लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिस पर सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उस लड़की द्वारा बांद्रा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई। (Mumbai Local Train)

    बांद्रा जीआरपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत गुनाह दर्ज कर आरोपी हिजड़े को जमानत पर छोड़ दिया है। क्योंकि जिस धारा में सात साल से कम सजा का प्रावधान है उसमें आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाता। जब चार्जसीट दायर होगा तब कोर्ट सजा का निर्णय लेगा। (Mumbai Local Train)

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/24/the-corrupt-assistant-commissioner-and-traffic-police-officer-of-manpa-r-south-do-arbitrary-recovery-from-the-hawkers-hawker-law
    Indian fasttrack news

    Mumbai Local Train ..

    हिजड़ो का आतंक, Mumbai Local train,
    मुंबई लोकल ट्रेन की फ़ाईल तस्वीर

    हिजड़ो का आतंक..

    बांद्रा जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुंभार से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया, कि इस एरिया में हिजड़ो पर काफी कार्रवाई की गई है। फिर भी चोरी छिपे ये चले आते है। दूसरी ओर आरपीएफ निरीक्षक मीणा ने जानकारी देते हुए कहा, कि अधिक से अधिक केस हिजड़ो पर किया जा रहा है। पर ये कोर्ट से छूटने पर वापस चोरी छिपे गाड़ियों में भीख मांगने और बदतमीजी के साथ वसूली करने के लिए आ जाते है। पर सबसे बड़ी बात ये है कि आरपीएफ के पास सुरक्षा बलों की काफी कमी है। (Mumbai Local Train)

    अब मुद्दा ये है, कि ये हिजडो को महिलाओं के डब्बे में यात्रा करने की अनुमति देता कौन है? अधिकांश हिजड़ो के पास यात्रा करने का टिकट नही होता। मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में भी ये हिजड़े यात्रियों से जबरी पैसों की वसूली करते है। मध्यरेल के एलटीटी थाना कल्याण में भी हिजड़ो का काफी आतंक है। ये कब बंद होगा? चेकिंग स्टाफ इन पर कार्रवाई करने से क्यो कतराता है? (Mumbai Local Train)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    शिकायत होने पर आरपीएफ और जीआरपी, चेकिंग स्टाफ दो चार हिजड़ो पर कार्रवाई कर अपना कालर टाइट कर लेते है। अब यात्रियों की सुरक्षा की जबाबदारी कौन लेगा? ये सबसे बड़ा प्रश्न है। क्या इस विषय पर डीआरएम और अन्य अधिकारी संज्ञान लेंगे, या ऐसे ही चलता रहेगा? (Mumbai Local Train)

  • मनोज यादव होंगे आरपीएफ के नए महानिदेशक

    मनोज यादव होंगे आरपीएफ के नए महानिदेशक

    पुराने महानिदेशक ने आरपीएफ निरीक्षकों का काफी समय बर्बाद कर दिया और दूसरी तरफ अब नए महानिदेशक के तौर पर मनोज यादव को नियुक्त कर दिया गया है। फिलहाल RPF निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष व्याप्त है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    रेल सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक के पद पर मनोज कुमार यादव की नियुक्ति कर दी गयी है। भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश 18 जुलाई 23 को जारी किया गया है। अब देखना होगा कि यादव टीएमएम पर क्या निर्णय लेते है। इसके पहले डीजी संजय चंदर पद भार संभाल रहे थे।

    RPF निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष..

    दूसरी ओर सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मध्य और पश्चिम रेलवे के आईजी ने एक पत्र जारी किया है। कि मंडल में नियुक्त सभी निरीक्षक दो पोस्ट का नाम भेजे जिनको मंडल के बाहर नही भेजा जाएगा। इससे निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष व्याप्त है। जो कोई भी निरीक्षक अपनी जुबान खोल नही सकता। डीजी संजय चंदर एक शगूफा छोड़ दिया है जो किसी भी आईजी को इसकी जानकारी नही।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/18/digis-new-fund-run-on-the-inspectors
    Indian fasttrack news
    निरीक्षको में आंतरिक भारी रोष, RPF,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    पिछले फरवरी से टीएमएम (TMM) की तैयारी कर रहे थे, जो आज तक नही कर पाए है। ये कौन सा रिकार्ड इकट्ठा कर रहे है और कौन सी ईमानदारी का फार्मूला तैयार बना रहे है ये किसी के समझ मे नही आ रहा है। RPF निरीक्षक ट्रांसफर का बड़ी बेचैनी से प्रतीक्षा कर रहे है। इनके बच्चों का भविष्य भी खराब कर रहे है। पर अधिकारियों को इसकी तनिक भी चिंता नही है।
    अब देखना होगा कि मनोज यादव क्या गुल खिलाएंगे कौन सा नया फार्मूला लेकर आते है। RPF निरीक्षको का ट्रांसफर रोकते है या टीएमएम को जारी रखते है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • डिजी का नया फंडा निरीक्षकों पर चला डंडा।

    डिजी का नया फंडा निरीक्षकों पर चला डंडा।

    RPF में भय का माहौल है। कितने निरीक्षक तो अपना बोरिया बिस्तरा बाँधकर तैयार बैठे है। समझ मे नही आ रहा है, कि आरपीएफ का भविष्य कितना उज्जवल है?

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    भारतीय रेल का नया इतिहास खड़ा करने के चक्कर मे रेल सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (Director General) संजय चंदर ने एक नए फार्मूले का इजाफा किया है। जिसका नाम है ट्रांसफर मोडिफिकेशन मॉडल (टी एम एम ) इसका मतलब अभी तक किसी को समझ मे नही आया है। अभी तक कोई आईजी भी समझ नही पाए है। इस वर्ष मार्च 2023 में होने वाले निरीक्षको, उप निरीक्षको और अन्य आरपीएफ के जवानों का ट्रांसफर नही हो पाया है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/16/the-opposition-will-have-to-come-under-the-umbrella-of-the-congress
    Indian fasttrack news
    RPF,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    RPF डिजी का नया फंडा ..

    सभी रेलवे जोन में इस पर ज़ोरों शोरों से काम चल रहा है। फिर भी पूरा नही हो रहा है अधिकांश बुद्धिमान अधिकारी रात दिन मिलकर काम कर रहे है। लेकिन ट्रांसफर की लिस्ट अभी तक तैयार नही हुई है। जिनका ट्रांसफर का समय हो गया है। ऐसे सारे निरीक्षक और उनके सहकर्मी बड़ी बेचैनी से अपने आईजी ऑफिस की तरफ निगाहे लगाए बैठे है। फिर भी कोई समाचार नही मिल रहा है इन कर्मचारियों के बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

    आपको बता दें कि ट्रांसफर होने के बाद कर्मचारी एवं अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपने तबादले के साथ-साथ बच्चों का उनकी स्कूलों में एडमिशन कराना है। स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गयी है। नही तो ये निरीक्षक अपने परिवार को छोड़कर पोस्टिंग की जगह पर ड्यूटी करने के लिए भाग्य हो सकते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्या से डीजी को कोई फर्क नही पड़ता।

    मार्च से जुलाई महीना समाप्त होने के करीब है। इसके साथ ही 31 जुलाई को डीजी संजय चंदर का रिटायरमेंट है। इनको क्या फर्क पड़ने वाला है। कोई भी निरीक्षक विरोध करने की ताकत नही रखता। अगर किसी ने मुँह खोला तो सीधे निरीक्षक का ट्रांसफर जंगल मे कर दिया जायेगा। सीधे उसको चार्जशीट पकड़ा दिया जायेगा। इस समय आरपीएफ में भय का माहौल है। कितने निरीक्षक तो अपना बोरिया बिस्तरा बाँधकर तैयार बैठे है। समझ मे नही आ रहा है, कि आरपीएफ का भविष्य कितना उज्जवल है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • 5 करोड़ रुपए का इंजन 4 लाख 25 हजार का ठेका मामला हुआ दर्ज।

    5 करोड़ रुपए का इंजन 4 लाख 25 हजार का ठेका मामला हुआ दर्ज।

    मुंबई के वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में भारतीय रेलवे का 5 करोड़ रुपये का इंजन गायब होने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    रेलवे का 5 करोड़ रुपए का इंजन गायब हो गया है। इसको लेकर रेलवे के एक ठेकेदार ने उप-ठेकेदार के खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। रेलवे ने जेबी ग्रेन डीलर्स एसोसिएशन को 27 अप्रैल को एक ठेका (contract) दिया था। करार के तहत ठेकेदार को एक रेल इंजन मुंबई से कालका और वहां से वापस मुंबई लाना था। लेकिन ‘जेबी ग्रेन’ ने रेलवे को बिना बताए ‘राधा रोडवेज’ (उप-ठेकेदार) को 4 लाख 25 रुपए का ठेका दे दिया।

    5 करोड़ का रेलवे इंजन

    राधा रोडवेज ने 27 अप्रैल को परेल वर्कशॉप से रेलवे इंजन लोड किया और कालका में डिलीवरी की। रेलवे के मुताबिक इंजन थोड़ा डैमेज था। दो मई को ‘राधा रोडवेज’ ने मुंबई लाने के लिए कालका से एक पुराना इंजन लोड किया। लेकिन यह इंजन अब तक मुंबई नहीं पहुंचा है। पुलिस को दिए जानकारी और प्राथमिकी में ‘जेबी ग्रेन’ ने दावा किया, कि उसने ‘राधा रोडवेज’ को 29 अप्रैल से 17 मई के बीच 4 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। बाकी 25 हजार रुपए का भुगतान इंजन पहुंचने के बाद करना था।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/04/uddhav-thackerays-shiv-sena-is-holding-a-meeting-in-matoshree
    Indian fasttrack news
    5 करोड़ का रेलवे इंजन,
    मुंबई का वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने की फाइल तस्वीर

    ‘राधा रोडवेज’ का कहना है, कि उन्हें भुगतान विलंब से मिला और अभी 60 हजार रुपए बाकी हैं। जब तक भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक ‘राधा रोडवेज’ इंजन की डिलीवरी नहीं कर पाएगा। अब मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वडाला ट्रक टर्मिनल थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर आरगडे ने बताया, कि “दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद है। रेलवे इंजन जल्द मुंबई पहुंच जाएगा, जो रास्ते में है।” 5 करोड़ का रेलवे इंजन बताया जा रहा है।

    मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया, कि “रेलवे ने ‘जेबी ग्रेन’ को ठेका दिया था। हमारा जो नया इंजन परेल वर्कशॉप से कालका पंहुचा, वह थोड़ा डैमेज पाया गया। इसलिए हमने ठेकेदार को जुर्माना भरने के लिए कहा है।” उन्होंने आगे कहा, कि “कालका से निकला इंजन अभी तक परेल वर्कशॉप नहीं पंहुचा है।”

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • मुंबई के इन 17 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, मिलेगी बेहतरीन सुविधा

    मुंबई के इन 17 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, मिलेगी बेहतरीन सुविधा

    Mumbai Railway Station Upgrade: मुंबई के उपनगरीय इलाकों के कई स्टेशन काफी पुराने हो गए हैं। इन्हें अपग्रेड करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके तहत 17 रेलवे स्टेशनों का कायापलट किया जाना है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मायानगरी मुंबई शहर के लोकल ट्रेन को यहां की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यहां लोकल ट्रेन ही शहर में आने-जाने का सबसे भरोसेमंद सस्ता और समय की बचत करने वाला साधन है। अब रेलवे विभाग अपने 17 स्टेशनों का कायाकल्प करने जा रहा है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिसमें सेंट्रल और वेस्टर्न दोनों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं। जल्द ही यह काम शुरू किया जायेगा। कुछ जगहों पर रेलवे स्टेशन पुराने होने के कारण, मुंबई के बारिश की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर स्टेशनों पर ‘वॉटर फॉल’ के वीडियो भी शेयर होने लगे हैं। (Mumbai Railway Station Upgrade)

    Mumbai Railway Station Upgrade

    मुंबई के उपनगरीय इलाकों के कई स्टेशन काफी पुराने हो गए हैं। इन्हें मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रॉजेक्ट के तहत सुधारा जाना है। स्टेशनों पर रोजाना इकट्ठा भीड़ मैनेजमेंट से लेकर प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुगम बनाने के लिए मुंबई रेल विकास निगम 17 स्टेशनों का कायाकल्प करेगा। इसकी निविदा जल्द जारी की जाएगी। MRVC ने बताया कि, काम की शुरुआत मानसून के बाद होगी। काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 36 महीने का समय दिया जाएंगा। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स (CSMT) जैसे बड़े स्टेशनों का रीडिवेलपमेंट प्लान भी है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (Mumbai Railway Station Upgrade)

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/25/indian-railway-a-clumsy-player
    Indian fasttrack news
    Mumbai Railway, Station Upgrade,
    मुंबई लोकल ट्रेन की फाइल तस्वीर

    पहले चरण में क्या होगा?

    पहले चरण के तहत पश्चिम रेलवे (western Railway) के 7 स्टेशनों को नया रूप देने की तैयारी है। इसमें चर्नी रोड, ग्रांट रोड, जोगेश्वरी, मरीन लाइंस, मालाड, लोअर परेल और प्रभादेवी को लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। मध्य रेलवे के सैंडहर्स्ट रोड, वडाला, कुर्ला, परेल, माटुंगा, दिवा, मुंब्रा, शहाड, टिटवाला, इगतपुरी, चिंचपोकली, कांजुरमार्ग, विक्रोली, भायखला और विद्याविहार को शामिल किया गया है। इन स्टेशनों को अपग्रेड कर यहां बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की तैयारियां हो रही है। (Mumbai Railway, Station Upgrade)

    स्टेशनों पर सुविधाएं में क्या होगा ?

    Live video on Indian fasttrack news channel

    खार रोड स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर डेक का काम हो रहा है। पश्चिम दिशा में नया प्लैटफॉर्म और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। टिकट विंडो और रेलवे की अन्य इमारतों का ट्रांसफर किया जाएगा। स्टेशन पर चार ऐस्केलेटर्स लगाए जाएंगे। इसी तरह, घाटकोपर स्टेशन पर भी काम जारी है। इस स्टेशन पर पहले फेज में डेक बनाने का काम जारी है। मेट्रो और सबर्बन स्टेशन जोड़ने के लिए एक नया ब्रिज बनाया जाने वाला है। नए डेक को ऐस्केलेटर्स से जोड़ दिया जाएगा। पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा होने की आशंका जताई जा रही है। (Mumbai Railway, Station Upgrade)

  • Indian Railway: अनाड़ी बना खिलाड़ी

    Indian Railway: अनाड़ी बना खिलाड़ी

    Indian Railway के मुंबई मंडल में अनाड़ी अनिल जैन मध्यरेल का खिलाड़ी वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी बना हुआ है। इन्हें पीआर ऑफिसर के कामकाज का कुछ भी ज्ञान नहीं है। या करना नहीं चाहता कुछ पता नहीं।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन जब से मुंबई में जनसंपर्क विभाग में आये है। तब से आज तक एक भी प्रेस नोट नही बना सके और न ही इनको ज्ञान है। ये पूरी तरह अनाड़ी और अज्ञानी व्यक्ति है। जो अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को धमकाकर उनसे प्रेसनोट और कोई लेख लिखवा लेता है। जो पत्रकार इनकी चाटूकारिता करते हैं उसको ये अपने चेंबर में बुलाकर दुसरो की बुराई करते है और अपने मनमानी तरीके से खबर छपवाते है। (Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी)

    अनाड़ी और अज्ञानी ..

    जैन किसी भी योग्य नही है केवल मुफ्त की पगार लेकर, दूसरों की बुराई करके अपना उल्लू सीधा कर रहे है। पता नही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इनको किस आधार पर बिठाकर रखा है। आपको जानकारी देते हुए बता दें, कि ये तो भुसावल, सोलापुर और पूना स्टेधन के योग्य नही है। इनको मुंबई जैसे स्टेशन पर जीएम कार्यालय में नियुक्ति करके रखा है। एक सीपीआरओ तो इनके आतंक से रोकर अपना ट्रांसफर करवाकर चले गए। जो अपना कार्यकाल भी पूरा नही कर पाए थे। (Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी)

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/24/the-soil-of-the-cemetery-in-mumbai-will-be-investigated
    Indian fasttrack news
    Indian Railway, अनाड़ी बना खिलाड़ी,
    मुंबई सीएसटी रेलवे स्टेशन की फाइल तस्वीर

    इसके पूर्व भोपाल में भी इनका कार्य अच्छा नही था। अब देखना होगा कि जनरल मैनेजर नरेश लालवानी इन पर कार्रवाई करते है या इनको रिवार्ड देते है। अगर इस खबर के बाद लालवानी इनके ऊपर कार्रवाई नही करते, तो रेलवे का सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा। जैन से आंतरिक रूप से सारे कर्मचारी नाराज है। सभी चाहते है कि जैन जल्दी से जल्दी यहाँ से चले जाएं। ये दुसरो की बुराई करने में डिग्री हासिल कर चुके है। नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवाजी मानसपुरे को भी कई लोगो के विरुद्ध उल्टा सीधा बताकर रखा है। (Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी)

    Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी

    जैन का रिटायरमेंट केवल तेरह महीने और बचा है। फिर भी अपने आदत से मजबूर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालबादेवी के कुछ कपड़ा व्यापारियों का पत्रकार कोटे के अधीन टिकट का कोटा करवाना जो पत्रकार नही है और अन्य रेलवे के बारे में खबर भी छपवाते है। इसके साथ ही जैन समाज की नेतागिरी भी करते है। (Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    इनको कोई यह भी जानकारी नही है पत्रकारों को खबर संकलन करने के लिए आरटीआई की जरूरत नहीं पड़ती आरटीआई अधिनियम तो 2005 से लागू हुआ है क्या इसके पहले मीडिया काम ही नहीं करती थी। किसी भी खबर की जानकारी मांगने पर पत्रकारों को आरटीआई डालकर खबर निकालने के लिए जैन कहते है। ऐसे व्यक्ति को केंद्रीय विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कैसे बिठाया गया है यह भी एक जांच का विषय है बना हुआ है। (Indian Railway में अनाड़ी बना खिलाड़ी)

  • फूल पगारी फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन

    फूल पगारी फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन

    क्या ऐसे ही कामचोर और अयोग्य व्यक्तियों को जनसंपर्क अधिकारी के नौकरी के पद पर रेलवे प्रशासन रखता है। जिससे पत्रकारों के प्रश्नों को उनसे दूर रखा जा सके।

    InDIAN RaILWAY

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के सीनियर जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार जैन अयोग्य, अज्ञानी  और एक भी डिक्टेशन न देने वाला जनसंपर्क अधिकारी साबित हो गया है। जिसको कुछ भी नही आता, अपने चेंबर में नई-नई महिला पत्रकारों को बैठाकर गप्पे मारने और अपने को ईमानदार घोषित करने वाला अधिकारी बन रहा है। जिसको कहते है ‘अपने मुँह मिट्ठू मियां’ वाली कहावत साबित हो रही है। (फूल पगारी फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन)

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/23/stolen-from-flipkart-swiggy-delivery-police-arrested
    Indian fasttrack news
    जनसंपर्क अधिकारी,
    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल की तस्वीर

    कुछ पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करता है। मध्यरेल में कई जगहों पर जनसंपर्क अधिकारी की जगह खाली है। फिर भी इसका ट्रांसफर नही हो रहा है। कई वर्षों से एक ही जगह पर फेविकॉल की तरह कुर्सी से चिपका हुआ है। रेलवे बोर्ड से पत्रकारों के नाम पर आने वाले पैसों में भी घपला करता है। आजकल ये प्रिंट मीडिया का कामकाज देख रहे है। इनका रिटायरमेंट करीब है फिर भी सुधरने को तैयार नही है। (फूल पगारी फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी..

    अनिल जैन से किसी भी प्रकार की जानकारी मांगने पर आरटीआई डालने को बोलते है। जिस पीआरओ को जानकारी नही है तो उसको किस आधार पर रेलवे पगार देती है और किस आधार पर इनको नौकरी पर रखा गया है। यह एक विचारणीय प्रश्न है ? क्या ऐसे ही कामचोर और अयोग्य व्यक्तियों को नौकरी पर रेलवे प्रशासन रखता है। जिससे पत्रकारों के प्रश्नों को उनसे दूर रखा जा सके। (फूल पगारी फोकटिया जनसंपर्क अधिकारी अनिल जैन)