
(विशेष संवाददाता)
नई दिल्ली– शाहीन बाग इलाके में फिर एक बार गोली चलने की खबर है! बताया जा रहा है कि कपिल गुर्जर नाम के शख्स ने गोलियां चलाईं है, पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर तहकीकात कर रही है! जानकारी के मुताबिक इस घटना में कोई भी घायल नही बताया जा रहा है! आप को बता दें कि गुरुवार(30 जनवरी) की दोपहर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया से राजघाट के बीच निकाले जाने वाले पैदल रैली पर एक युवक ने गोली चला दी, इसमें एक छात्र घायल भी हो गया था!
पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक जसोला की तरफ से आया, उसने सरिता विहार साइड के बैरिकेड पर आकर दो बार हवा में गोली चलाई!
एक महीने से ज्यादा, जारी शाहीन बाग में प्रदर्शन
सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ एक महीने से ज्यादा वक्त से प्रदर्शनकारी दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे हुए हैं! प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी को खत्म करने का फैसला नहीं करती है, तब तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





