
संवाददाता- (जुनैद मुसा शेख)
मुंबई – सिग्नल पर खड़े लोग उसके खुलने तक हॉर्न बजा-बजाकर परेशान कर लेते हैं। यह देखकर मुंबई पुलिस ने नया तरीका निकाला है। शहर के पांच ट्रैफिक सिग्नलों पर डेसिबल मीटर लगाए गए हैं और इसे ट्रैफिक सिग्नल के साथ जोड़ा गया है। जैसे ही डेसिबल मीटर 85 डेसिबल के पार जाएगा, सिग्नल का टाइमर रीसेट हो जाएगा। इस तरह आप जितना ज्यादा हॉर्न बजाएंगे, उतना ज्यादा इंतजार करेंगे।
मुंबई में हॉर्न न बजाने को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं, मगर उनका कोई असर नहीं होता। सिग्नल पर खड़े लोग उसके खुलने तक हॉर्न बजा-बजाकर परेशान कर लेते हैं। यही देखकर मुंबई पुलिस ने नया तरीका निकाला है। शहर के पांच ट्रैफिक सिग्नलों पर डेसिबल मीटर लगाए गए हैं और इसे ट्रैफिक सिग्नल के साथ जोड़ा गया है। इस सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि जैसे ही डेसिबल मीटर 85 डेसिबल के पार जाएगा, सिग्नल का टाइमर रीसेट हो जाएगा। इस तरह आप जितना ज्यादा हॉर्न बजाएंगे, उतना ज्यादा इंतजार करेंगे।
इस प्रयोग का एक विडियो मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर जारी किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस ट्वीट को अब तक 15 हजार रीट्वीट और 40 हजार लाइक मिल चुके हैं!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




