Tag: Mumbai

  • Mumbai: जावेरी बाजार से 1.25 करोड़ का सोना लेकर 2 फरार

    Mumbai: जावेरी बाजार से 1.25 करोड़ का सोना लेकर 2 फरार

    मुम्बई के जेवेरी बाज़ार से 1 करोड़ 25 लाख का सोना लेकर दो कारीगर फरार हो गये हैं। करोड़ों का सोना हाथ लगते ही गहने तैयार करने वाले कारीगरों का माथा ठनका और वो रफूचक्कर हो गए। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    मुम्बई: धोखाधड़ी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो भरोसे को करोड़ों रुपये का चूना लगा गया। मुम्बई के जवेरी बाजार मे हमेशा की तरह एक सोना व्यापारी ने अपने पहचान के कारागार को मरम्मत के लिए सोने के गहने दिये। जो लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये का सोना था। लेकिन कारीगरों के नियत में खोट आ गया और वो सोने के गहने लेकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    22 कैरेट सोने के गहने

    ज्वेलरी व्यापारी की शिकायत पर एलटी मार्ग पुलिस ने वरुण जाना और श्रीकांत नाम के दोनों आरोपियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एलटी मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन शंकर तडाखे ने बताया कि फरियादी नीलेश जैन कालाचौकी एरिया में रहते हैं और ये जावेरी बाजार के उस्ताद बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर थोक सोने का कारोबार करते हैं। शिकायतकर्ता ने हमेशा की तरह इस बार भी दोनों को पुराने गहनों के बदले नए डिजाइन में गहने तैयार करने का काम दिया था। शिकायत में उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 के बीच, उन्होंने मरम्मत के लिए 1,536 ग्राम 22 कैरेट सोने के आभूषण सौंपे। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    कब पता चला?

    हालांकि, मरम्मत किए गए आभूषण वापस करने के बजाय, कारीगर ही गायब हो गए। जैन ने उनसे संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। जैन ने  बार-बार कॉल किया। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और आखिरकार, उनके फोन बंद हो गए। फोन बंद हो जाने के बाद जैन को विश्वास हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है।(Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    पुलिस ने दिलाया विश्वास

    जैन की शिकायत के बाद, एलटी मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले दावों की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की और पुलिस को भी विश्वास हो गया कि आरोपियों ने लालच में आकर सोना लेकर फरार हो गये हैं। फिलहाल पुलिस की तलाशी अभियान जारी है, भगोड़ों का पता लगाने के लिए मुम्बई के बाहर दो टीमों को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और चुराए हुए गहने भी बरामद कर लेंगे। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

  • Mumbai: मालाड़ और गोरेगांव के बीच बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

    Mumbai: मालाड़ और गोरेगांव के बीच बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

    दो पत्नियों वाला रिक्शा ड्राईवर निकला बच्चा चोर। रोड़ किनारे सोते हुए परिवार से डेढ़ महीने का बच्चा चोरी कर फरार निकला मालवनी का रिक्शावाला। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार को किया गिरफ्तार। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    मुम्बई: गोरेगांव पूर्व एक्सप्रेस हाईवे के नजदीक वनराई पुलिस ने एक बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। गैंग ने 5 लाख में डेढ़ महीने के मासूम को बेचने का मंसूबा बनाया था। गोरेगांव पूर्व से मालाड़ पश्चिम के मालवनी का बच्चा चोर गैंग का कनेक्शन पुलिस ने आखिरकार समय रहते सुलझा ही लिया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    बंजारे का बच्चा गायब

    पिछले कुछ दिनों से वनराई पुलिस मासूम के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। गुजरात से कुछ बंजारे समाज के लोग त्योहारी सीज़न के लिए अपने कारोबार को लेकर मुम्बई आए हुए थे। दिनभर अपना कारोबार करते और रात को सड़क किनारे अपने परिवार के साथ सो जाते। अचानक 2 मार्च की सुबह करीब 4 बजे उनका सोया हुआ डेढ़ माह का बच्चा गायब हो गया। गुजरात का बंजारा परिवार वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास खिलौने बेचने का काम करता है। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    मालवनी का ऑटो रिक्शा

    वनराई थाने में बंजारा परिवार ने बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुम्बई परिमंडल-12 की पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में 6 टीम बनाई गई। टीम ने अलग अलग एंगल से जांच शुरू किया। इस बीच पुलिस ने करीब 11 हजार ऑटो रिक्शा की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक ऑटो रिक्शा चालक पर संदेह हुआ। गोरेगांव पूर्व के घटनास्थल से मालाड़ पश्चिम के मालवानी की तरफ ऑटो रिक्शा के जाने की जानकारी पुलिस को मिली। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    चौकाने वाला खुलासा

    जांच पड़ताल के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी राजू मोरे की पहली पत्नी मंगल मोरे और दूसरी पत्नी फातिमा शेख है। मंगल मोरे को बच्चा नहीं हो रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कुछ दिन पहले ही ऑटो चालक के घर नन्हा बच्चा आया हुआ है। इसके पहले राजू की पत्नी बच्चे को गोद लेने का आग्रह कर रही थी। लेकिन गोद लेने की प्रक्रिया में ज्यादा पैसे लगते हैं। इसलिए पहली पत्नी के आग्रह पर राजू ने सड़क किनारे बच्चा चुराने का फैसला किया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

    बच्चे का सौदा

    दूसरी पत्नी फातिमा शेख ने चोरी के बच्चे को 5 लाख रुपये में देने का वादा किया था। राजू मोरे ने बच्चा चुराने से पहले 3 दिन तक वनराई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर घटनास्थल का रेकी किया। गुजरात के बंजारा परिवार के बच्चे पर राजू की नजर पड़ी। ऑटो रिक्शा की मदद से बच्चा चुराकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार गुजरात से रमजान के महीने में खिलौना और गुब्बारा बेचने के लिये मुंबई आया हुआ था। डेढ़ महीने का बच्चा मां के साथ सोया हुआ था। रिक्शा चालक मां के आंचल से बच्चे को छीनकर फरार हो गया। (Mumbai Child thief gang busted between Malad and Goregaon, four including two women arrested)

  • मुम्बई के जोगेश्वरी में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

    मुम्बई के जोगेश्वरी में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

    Mumbai Crime News: 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुम्बई के जोगेश्वरी पूर्व की घटना। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    Mumbai Jogeshwari Rape Case : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके की एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। इस गैंगरेप की घटना से जोगेश्वरी पूर्व इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ, अब महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित समझे जाने वाली मुम्बई शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस घिनौने अपराध के लिए पांच दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवराजसिंग बोरसे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने रिश्तेदार के साथ बम्बई के जोगेश्वरी पूर्व इलाके में रहती है। 24 फरवरी को वह लापता हो गई थी। पीड़ित बच्ची के चाचा ने 26 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज कराया। लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    रेलवे पुलिस को मिली बच्ची

    इस बीच, 27 फरवरी को पीड़ित बच्ची मुम्बई के दादर रेलवे स्टेशन पर अकेले भटकते हुए पाई गई, वहां रेलवे पुलिस को संदेह हुआ। जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो नाबालिग ने अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में रेलवे सुरक्षा बल को बताया। बच्ची के बताए पते और जानकारी के अनुसार, दादर रेलवे पुलिस ने तुरंत जोगेश्वरी पुलिस से संपर्क किया। वहां से पूरी जानकारी मिलने के बाद, रेलवे पुलिस ने बच्ची को जोगेश्वरी पुलिस के हवाले किया। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    जोगेश्वरी में सामुहिक बलात्कार

    जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवराजसिंग बोरसे ने बताया, कि जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग का जोगेश्वरी इलाके में यौन उत्पीड़न किया गया था। पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर सामूहिक बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तारी में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    एसी मैकेनिक आरोपी

    शुरुआती जांच में पता चला है कि एसी मैकेनिक आरोपी ने बच्ची का अपहरण किया था। लड़की को अकेला देखकर आरोपी ने उसे जोगेश्वरी के संजय नगर इलाके में स्थित अपने घर ले गया। जहां कथित तौर पर 26 फरवरी की रात तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। 27 फरवरी की सुबह पीड़िता वहां से भागने में कामयाब रही और वह किसी तरह घाटकोपर पहुंची। जहां दो अन्य युवकों ने उसे मदद के बहाने झांसे में लिया और पहले मरीन ड्राइव, फिर दादर ले गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    घर में झगड़ा

    जोगेश्वरी पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों के और भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर में झगड़े के बाद नाराज होकर गई थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

    कुली ने किया बलात्कार

    इससे पहले 3 फरवरी को बम्बई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक महिला से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक कुली को गिरफ्तार किया। आरोपी कुली ने खाली ट्रेन में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला अपने दामाद के साथ मुम्बई घूमने आई थी और दूसरी ट्रेन के इंतजार में अपने दामाद के साथ प्लेटफार्म पर सो रही थी। आरोपी ने उसके दामाद के सामने से महिला का मुंह दबाकर घसीटते हुए पास खड़ी खाली ट्रेन में ले गया और उसके साथ बलात्कार कर फरार हो गया। (12-year-old girl gangraped in Jogeshwari, Mumbai, 5 arrested)

  • Mumbai: चार महीने की बच्ची की हत्या, पालघर में मिला 6 साल की बच्ची का शव

    Mumbai: चार महीने की बच्ची की हत्या, पालघर में मिला 6 साल की बच्ची का शव

    मुम्बई के घाटकोपर मे एक तीन बच्चों के पिता ने अपने ही चार महीने की बच्ची का गला घोट कर हत्या कर दी। पालघर के एक पहाड़ी पर मिला 6 साल की लड़की का शव पुलिस तहकीकात में जुटी .. (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    मुम्बई: घाटकोपर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी चार महीने की बच्ची की हत्या कर दी। वही दूसरी तरफ रविवार तडके पालघर के एक पहाड़ी पर 6 साल की बच्ची का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई है। पुलिस हैरान है कि इस तरह कौन कर हो सकता है जो सूनसान पहाड़ी पर बच्ची को लाकर हत्या कर दी। पुलिस परिजनों का पता लगाकर आगे की पड़ताल कर रही है। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    चार महीने की बच्ची

    मुम्बई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक घाटकोपर मामले मे आरोपी के तीन बच्चे हैं। जब से तीसरी बच्ची हुई, तब से ही आरोपी पति और उसके पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। पति लड़की होने की वजह से अपनी पत्नी को कोसा करता था। पिछले दिनों जब आरोपी की पत्नी किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई, तब आरोपी ने अपनी ही चार महीने की बच्ची का पर्दे की डोरी से गला कस कर उसे मौत के घाट उतार दिया। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    इस वारदात के बाद पत्नी ने खुद अपने पति के खिलाफ मुम्बई के पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी संजय कोकरे को कुल तीन बच्चे थे और सबसे छोटी बच्ची जब से हुई थी तब से वह अपने पत्नी से झगड़ा करता था। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    पालघर में मिला लड़की का शव

    पालघर में रविवार तडके एक पहाड़ी पर 6 साल की बच्ची का शव मिलने से यहां सनसनी फैल गई है। उसकी मौत और घटना स्थल तक उसके पहुंचने के कारण को लेकर पुलिस खुद हैरान हो गई है। फिलहाल पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर शव मिला। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की की पहचान हो गई और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है और मामले की पड़ताल बड़ी गहनता के साथ कर रही है। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

  • Mumbai: पीओपी से बनने वाले मूर्तियों पर लगा प्रतिबंध, कोर्ट के फैसले पर BMC का फरमान

    Mumbai: पीओपी से बनने वाले मूर्तियों पर लगा प्रतिबंध, कोर्ट के फैसले पर BMC का फरमान

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक जीआर जारी कर पीओपी से बनाए जाने वाले मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही मूर्तिकारों को फ्री परमीशन देने के साथ कुछ नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।

    मुम्बई: पीओपी से बनाए जाने वाले मूर्तियों पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। माघी गणेशोत्सव में सार्वजनिक मंडलों द्वारा पीओपी की मूर्तियों को तलावों में विसर्जन करने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके कारण विवाद हुए। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अपने निर्णय पर अडिग रहते हुए कुछ मंडलों को गणेश मूर्तियों का विसर्जन नहीं करने दिया। अब, गणेश चतुर्थी और नवरात्रि से शुरू होने वाले उत्सव में भी इसी प्रकार के प्रतिबंध लागू होने की संभावना जताई जा रही है। (Mumbai BMC Ban on idols made from POP, BMC’s order on court’s decision)

    कोर्ट के नियमों का असर

    मागी गणेशोत्सव के समान ही आगामी सार्वजनिक गणेशोत्सव पर भी कोर्ट के नियमों का असर देखा जाएगा। मुम्बई महानगरपालिका ने एक परिपत्रक (GR) जारी किया है, जिसमें आगामी गणेशोत्सव और नवरात्रि उत्सव को पूरी तरह से पर्यावरण के मुताबिक मनाने का निर्देश दिया है। इसके अंतर्गत, मुम्बई में आगामी गणेशोत्सव में पीओपी की मूर्तियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुमुम्बई महानगरपालिका ने यह निर्णय लिया है। (Mumbai BMC Ban on idols made from POP, BMC’s order on court’s decision)

    जुर्माने का प्रावधान ..

    परिपत्रक (Government Rules) के मुताबिक, पर्यावरण के अनुसार मूर्तियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए, महानगरपालिका मूर्तिकारों को मुफ्त में मंडप की अनुमति देगी। सार्वजनिक और निजी स्थानों पर मंडप लगाने के लिए पिछले साल की अनुमति जमा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, मूर्तिकारों को मंडप बनाने के लिए सड़क या फुटपाथ पर गड्ढे खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर गड्ढे खोदे गए, तो 2000 रुपये प्रति गड्ढे के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा। (Mumbai BMC Ban on idols made from POP, BMC’s order on court’s decision)

    शर्ते लगाई गई है।

    मंडप के प्रवेश द्वार पर यह स्पष्ट रूप से दिखाना होगा कि यहां केवल पर्यावरण के मुताबिक मूर्तियाँ बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही मूर्तियों के आकार में भी नियंत्रण रखा जाएगा ताकि विसर्जन और मूर्तियों की स्थापना में कोई परेशानी न हो। (Mumbai BMC Ban on idols made from POP, BMC’s order on court’s decision)

  • Mumbai: मेट्रो रेल लाइनों के नीचे शेयर ऑटो स्टैंड हैं लेकिन ऑटो नहीं, यात्री परेशान

    Mumbai: मेट्रो रेल लाइनों के नीचे शेयर ऑटो स्टैंड हैं लेकिन ऑटो नहीं, यात्री परेशान

    मुंबई में मेट्रो रेल लाइन स्टेशनों के नीचे शेयर ऑटो स्टैंड बना दिए गए हैं। लेकिन ऑटो नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मेट्रो लाइंस के स्टेशनों के पास ‘शेयर ऑटो स्टैंड’ का एक नीले रंग का बोर्ड लगा है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा का ग्राफिकल चित्र, क्यूआर कोड और फ़ेयर चार्ट भी दिया गया है।

    मुंबई: शहर में मेट्रो रेल यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि महा मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2A और 7 के स्टेशनों के नीचे प्रशासन द्वारा शेयर ऑटो स्टैंड बना तो दिए हैं। लेकिन ऑटो नहीं मिलने से यात्री परेशान रहते हैं। मेट्रो लाइंस के स्टेशनों के पास ‘शेयर ऑटो स्टैंड’ का एक नीले रंग का बोर्ड लगाए है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा का ग्राफिकल चित्र, क्यूआर कोड और फ़ेयर चार्ट भी दिया गया है। 

    लेकिन हकीकत यह है कि इन ऑटो रिक्शा स्टैंडों पर मुश्किल से ही कोई ऑटो रिक्शा दिखाई देती है। सबसे ज़्यादा 20 किमी लंबे अंधेरी (प.)-दहिसर-गुंदवली मेट्रो मार्ग पर ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ की स्थिति बेहद खराब है। मेट्रो लाइनों 2A और 7 के कई स्टेशनों पर केवल अंधेरी (प.), आरे, कुरार, लोअर ओशिवारा और जोगेश्वरी (पूर्व) जैसे कुछ स्टेशनों पर ही ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास खड़े हुए दिखाई देते हैं। । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)

    नए स्टैंड बनाने की योजना

    हाल ही में ऑटो टैक्सी किराया वृद्धि के दौरान परिवहन विभाग द्वारा एक्वा लाइन मेट्रो-3 (Aarey-BKC मार्ग) रूट पर 20 स्टेशनों पर शेयर ऑटो स्टैंड खडे करने की योजना बनाई है। इससे पहले अगस्त 2023 में, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने लाइन 2A और 7 के 28 मेट्रो स्टेशनों के बाहर शेयर ऑटो-टैक्सी स्टैंड को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था।

    पहले हुआ सर्वे फिर बने स्टैंड

    आरटीओ के सूत्र बताते हैं, कि मेट्रो लाइन 2A के 17 रेलवे स्टेशनों और लाइन 7 के 14 स्टेशनों पर सर्वेक्षण किया गया था। जिसके बाद 90 शेयर ऑटो रूट को मंजूरी दी गई थी। इन मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो और टैक्सी पार्किंग, ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप पॉइंट बनाए गए। इस योजना के तहत करीब 3,000 ऑटो रिक्शा इन फीडर रूट्स पर तैनात किए जाने थे, जिससे यात्रियों को लाभ मिलता। एक आरटीओ अधिकारी ने कहा, “प्रत्येक स्टैंड पर 4 से 6 ऑटो उपलब्ध रहने चाहिए थे। हम जांच करेंगे कि शेयर ऑटो सेवा अपेक्षित स्तर तक क्यों नहीं पहुं रही है। हमने मेट्रो स्टेशनों के नीचे जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।” । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)

    मेट्रो-3 पर शेयरिंग ऑटो रिक्शा की योजना

    मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC), जो मेट्रो-3 अंडरग्राउंड कॉरिडोर (Aarey-BKC मार्ग) पर यात्रियों के लिए शेयर ऑटो सर्विस शुरू करने की योजना बन रही है।एमएमआरसी के सूत्रों के अनुसार आरे से बांद्रा BKC तक के स्टेशनों के आसपास 20 शेयरिंग ऑटो रूट विकसित किए जा सकते हैं। फिलहाल, सर्वे जारी है। इसके अलावा, BKC से अचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन तक फुटपाथ सुधार का भी काम किया जा रहा है। यह स्टेशन मेट्रो-3 के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिसे मार्च 2025 में खोला जाएगा।

    क्यों नहीं मिल रहे शेयर ऑटो?

    लाइन-7 के नीचे सर्विस रोड की वजह से ज्यादा जगह उपलब्ध है, लेकिन लिंक रोड पर ऐसा नहीं है। यहां होटल, रेस्तरां, कमर्शल ऑफिस, रेजिडेंशल सोसाइटी और शॉपिंग मॉल्स की अधिकता के कारण जगह की कमी है, जिससे ऑटो स्टैंड के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। मुंबई की सड़कों पर करीब 2.60 लाख ऑटो रिक्शा चलते हैं, जिनमें से करीब 1 लाख ऑटो शेयर रूट्स पर चलते हैं। लेकिन मेट्रो स्टेशनों से चलने वाले अधिकांश शेयर ऑटो रूट्स पर उनके अंतिम गंतव्य पर कोई स्टैंड नहीं है। ऑटो यूनियन नेता थंपी कुरियन के अनुसार, “रेलवे स्टेशनों के मुकाबले मेट्रो स्टेशनों पर पैसेंजर की संख्या कम है। इसके अलावा, कई शेयर ऑटो रूट्स पर मेट्रो स्टेशन से शुरू होने के बावजूद उनके अंतिम स्थान पर कोई स्टैंड नहीं है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है।” । (Mumbai News There are shared auto stands under the metro rail lines but no autos, passengers upset)

  • Eggs फ्रीज करवाने के बाद चर्चा में आई करिश्मा मेहता, क्या है इसकी प्रक्रिया

    Eggs फ्रीज करवाने के बाद चर्चा में आई करिश्मा मेहता, क्या है इसकी प्रक्रिया

    ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे” की सीईओ करिश्मा मेहता ने अपने Eggs फ्रीज करवा लिया है। करिश्मा मेहता ने बताया कि वह कुछ समय से इस पर विचार कर रही थीं। आइए जानते है क्या है Eggs फ्रीज करवाने की प्रक्रिया और इससे किस तरह का लाभ होता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई- 
    ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे” की 32 वर्षीय संस्थापक करिश्मा मेहता अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने इस साल जनवरी महीने में अपने अंडाणु (Eggs) फ्रीज करवाने का फैसला किया और इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद लोग उनसे जुड़ी जानकारी को गूगल पर सर्च कर रहे हैं। 1992 में जन्मी करिश्मा ने 2014 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की स्थापना की। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    बता दें कि अपने करियर को प्राथमिकता देने वाली महिलाओं में एग (Eggs) फ्रीजिंग का क्रेज बढ़ने लगा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भविष्य में मां बनने की चाह में अपने एग फ्रीज करा चुकी हैं। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    सोशल मीडिया पोस्ट पर करिश्मा ने बताया कि इस बारे में वो काफी समय से सोच रही थीं और आखिरकार उन्होंने यह कर लिया। उन्होंने लिखा, “मैं इसे कुछ समय से करना चाहती थी और अंततः इस महीने की शुरुआत में मैंने अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए।” (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    View this post on Instagram

    A post shared by Karishma Mehta🇮🇳 (@karimehta05)

    उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “जनवरी में मैंने अपने अंडाणु फ्रीज करवा लिए और यह मेरे लिए एक खास उपलब्धि है।” पोस्ट के साथ उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है। अपने पोस्ट में, मेहता ने अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां शेयर की। उन्होंने अभिनेता अभय देओल के साथ अपनी पहली विज्ञापन शूट की एक तस्वीर भी साझा की। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    कौन हैं करिश्मा मेहता?

    करिश्मा मेहता एक भारतीय लेखिका, व्यवसायी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। करिश्मा मेहता ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की सीईओ हैं। “Human of Bombay” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे पॉपुलर पेजों में से एक है, जो आम लोगों की कहानियों को साझा करता है और उनके संघर्ष, सफलता और जीवन के अनसुने पहलुओं को प्रकाशित करता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    21 साल की उम्र में किया था शुरुआत।

    करिश्मा मेहता ने 2014 में ह्यूमन ऑफ बॉम्बे की शुरुआत की थी। करिश्मा उस वक्त सिर्फ 21 साल की थी। उन्होंने अपने पेज के जरिए मुंबई और मुंबईकरों की जिंदगी से जुड़ी कहानियों को लिखना शुरू किया। करिश्मा ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की, बाद में बेंगलुरू के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो ब्रिटेन चली गईं, जहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स और बिजनेस की डिग्री ली। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लिया इंटरव्यू

    लेकिन करिश्मा पहली बार चर्चा में तब आई जब उन्होंने साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लिया। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं। पीएम मोदी के इंटरव्यू ने उनके करियर को एक नई दिशा दे दी। इस महीने के शुरू में करिश्मा मेहता ने एक और बड़ा कदम उठाया जब उन्होंने अपने लक्जरी लेदर सामानों से खुद को अलग करने का ऐलान किया। शाकाहारी होने के नाते, उन्होंने फैशन में क्रूएल्टी-फ्री रुख अपनाने के अपने फैसले के बारे में सोशल मीडिया पर समझाया। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    क्या है एग फ्रीजिंग ?

    UCLA (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स) हेल्थ के अनुसार, एग फ्रीजिंग, जिसे ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन (Oocyte cryopreservation) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक महिला के अंडों को निकाला जाता है, जमाया जाता है और भविष्य में उपयोग के लिए फ्रीज कर दिया जाता है। इस विधि का उपयोग अक्सर उन महिलाओं के लिए प्रजनन क्षमता को बनाए रखने के लिए किया जाता है जो व्यक्तिगत या चिकित्सा कारणों से बच्चे पैदा करने में देरी करना चाहती हैं। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    फ्रीजिंग से पहले क्या किया जाता है?

    एग फ्रीजिंग में ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के बाद एक महिला के अंडाणु की मात्रा की जांच की जाती है। फिर, अंडाशय को अंडे का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करने के लिए हार्मोनल दवाओं का उपयोग किया जाता है। फिर परिपक्व अंडों को एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से एकत्र कर लिया जाता है और विट्रिफिकेशन नामक तकनीक का उपयोग करके इसे जल्दी से जमाया जाता है। इससे अंडों को भविष्य में उपयोग के लिए रखा जा सकता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    1968 में हुआ था पहले बच्चे का जन्म

    फ्रीज हुए अंडे से पहले बच्चे का सफलतापूर्वक जन्म 1986 में हुआ था। इस प्रक्रिया में हल की हुई प्रगति से अंडाणु के जीवित रहने और जीवित बच्चों के जन्म की सफलता दर में काफी सुधार हुआ है।
    अगर आप भी अपने एग्स फ्रीज कराने की सोच रहे हैं, तो यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए अपनी बॉडी को पहले से प्रिपेयर करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं एग फ्रीजिंग से पहले शरीर को किस तरह से तैयार करना पड़ता है और यह क्यों जरूरी है? (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    एग फ्रीजिंग करने से पहले शारिरीक तैयारी

    एग फ्रीजिंग एक कठिन फैसला है। ज्‍यादातर मामलों में महिलाओं को इस संबंध में लोगों की बातें भी सुननी पड़ती है। जिससे तनाव बढ़ता है और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए सबसे पहले स्‍ट्रेस मैनेजमेंट टिप्‍स अपनाकर खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पडता है। अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने और स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए फर्टिलिटी डाइट लेना जरूरी है। बता दें कि, फर्टिलिटी फ्रेंडली डाइट में एंटीऑक्‍सीडेंट, हेल्‍दी फैट और जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं। इस डाइट को फॉलो करने से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    एक्सपर्ट की राय

    एक्सपर्ट मानते हैं कि एग फ्रीजिंग से पहले महिलाओं को अपने रूटीन में फर्टिलिटी सप्लीमेंट भी शामिल करनी चाहिए। सप्‍लीमेंट भी ऐसे होने चाहिए जिनमें इनोसिटोल और जरूरी विटामिन व मिनरल शामिल हों। एक्‍सरसाइज स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन एग फ्रीजिंग प्रोसेस के दौरान अपने वर्कआउट में बदलाव करना जरूरी है। दरअसल, हार्मोन स्टीमुलेशन के दौरान ओवरी का आकार इंजेक्शन के 10 दिन बाद बढ़ जाता है, जिससे ओवेरियन टॉर्जन की समस्‍या हो सकती है। इस रिस्‍क को कम करने के लिए इंटेंस एक्‍सरसाइज से बचने की सलाह दी जाती है। महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ के लिए विटामिन “डी” बहुत जरूरी है। यह न केवल अंडे की गुणवत्ता में सुधार करता है, बल्कि इससे बेहतर फर्टिलिटी रिजल्‍ट्स मिलते हैं। (Karishma Mehta Humans of Bombay came into limelight after getting eggs frozen, what is its process)

    एग फ्रीजिंग के बारे किसे विचार करना चाहिए?

    • एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए एक विकल्प हो सकता है जो प्रजनन संबंधी जोखिमों का सामना कर रही हैं।
    • वैसी महिलाएं जो कैंसर के उपचार के तहत कीमोथेरेपी या पेल्विक रेडिएशन का सामना कर रही है।
    • ऐसी सर्जिकल प्रक्रियाए जो अंडाशय को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
    • आनुवंशिक स्थितियां या समय से पहले पीरियड आने का पारिवारिक इतिहास।
    • बच्चे पैदा करने में देरी करने के सामाजिक या व्यक्तिगत कारण।
    • अंडाणु को कई सालों तक फ्रीज करके रखे जा सकते हैं।
  • Mumbai New Year: पार्टी में म्यूजिक की आवाज बढ़ाने को लेकर मारपीट, एक की मौत, चार गिरफ्तार

    Mumbai New Year: पार्टी में म्यूजिक की आवाज बढ़ाने को लेकर मारपीट, एक की मौत, चार गिरफ्तार

    New Year 2025: बुधवार को नए साल की पार्टी में म्युजिक साउंड को लेकर विवाद के बीच मारपीट से एक युवक की गुरूवार को मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने चार लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। (Mumbai New Year Fight over increasing the volume of music at a party, one dead, four arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नऐ साल की शुरुआत में ही मामूली विवाद को लेकर लोगों ने 23 वर्षीय युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। वहीं मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का मुंबई के केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मुंबई के पास मीरा रोड की है। यहां कथित तौर पर पिटाई के कारण घायल 23 वर्षीय युवक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा परियार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। (Mumbai New Year Fight over increasing the volume of music at a party, one dead, four arrested)

    सुबह तक चलती रही पार्टी

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी सुबह करीब 3 बजे की है। म्हाडा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में नए साल का जश्न चल रहा था। पार्टी में म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बहस होने लगी। देखते-देखते विवाद ने हिंसक हो गया। (Mumbai New Year Fight over increasing the volume of music at a party, one dead, four arrested)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि आशीष जाधव, अमित जाधव, उसके पिता प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव ने कथित तौर पर राजा परियार के साथ मारपीट की। राजा परियार पर लकड़ी के डंडों से हमला किया गया। सिर पर डंडा पड़ने के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। परियार का सहयोगी विपुल राय भी हमलावरों के निशाने पा आ गया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से विपुल राय पर भी वार किया। हमले में परियार और राय को गंभीर चोट आ गई। इसी बीच नए साल की पार्टी में मारपीट के कारण अफरा तफरी मच गई। दोनों घायलों को मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल ले जाया गया। (Mumbai New Year Fight over increasing the volume of music at a party, one dead, four arrested)

    नए साल की पार्टी में मारपीट

    इलाज के दौरान राजा परियार ने गुरुवार सवेरे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विपुल राय की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष जाधव, अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Mumbai New Year Fight over increasing the volume of music at a party, one dead, four arrested)

  • Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    Mumbai: मामूली विवाद मे हत्या, कचरा चुनने वाला गिरफ्तार

    एक मामूली विवाद मे कचरा चूनने वाले ने 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फरार आरोपी को माहिम से किया गिरफ्तार। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    एक मामूली विवाद में कचरा चूनने वाले ने एक युवक के सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी। खबर मुंबई के दादर पश्चिम से है। शिवाजी पार्क पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले का खुलासा किया और 30 वर्षीय आरोपी मनोज उर्फ ​​मान्या सहारे को गिरफ्तार कर लिया। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता पुलिस उपनिरीक्षक वैभव गायकवाड़ ने इसकी शिकायत दर्ज की और इसी के आधार पर जांच शुरू की। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 दिसंबर के रात की है। इसकी जानकारी पुलिस को 27 दिसंबर की सुबह मिली। यहां रुक्मिणी सदन बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सायन अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

    प्रारंभिक जांच में पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय चंदन के रूप में हुई। साक्ष्यों से संकेत मिला कि चंदन की हत्या किसी अज्ञात हमलावर ने की थी, जिसने उसके सिर पर पत्थर से वार किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके मे लगे सीसीटीवी फुटेज में कचरा बीनने वाले मान्या को अपराध स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

    मिले खून के धब्बे

    आगे की पूछताछ में पता चला कि मान्या को घटना की रात चंदन के साथ देखा गया था। पुलिस ने मान्या को माहिम के मनमाला टैंक मंदिर के पास से एक गली में ट्रैक किया। पकड़े जाने पर, अधिकारियों ने उसकी टी-शर्ट पर सूखे खून के धब्बे देखे। पूछताछ के दौरान, मान्या ने चंदन की हत्या किए जाने का कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। (Murder over minor dispute in Mumbai, garbage collector arrested)

  • Mumbai : हथियार सप्लाई करने वाला आतंकी सदस्य गिरफ्तार

    Mumbai : हथियार सप्लाई करने वाला आतंकी सदस्य गिरफ्तार

    एनआईए ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का कथित सदस्य जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को गिरफ्तार किया है। आतंकियों हथियार सप्लाई करने वाला जतिंदर खालिस्तानी आतंकी समूह का प्रमुख सदस्य है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को मुंबई के ट्रांबे इलाके से जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को गिरफ्तारी किया है। एनआईए ने इसी के साथ पंजाब आतंकी साजिश के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिंह प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का कथित सदस्य है और लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और गैंगस्टर बचितर सिंह उर्फ ​​पवित्र बटाला के नेतृत्व वाले खालिस्तानी आतंकी समूह का प्रमुख सदस्य है। सिंह कई सालों से मध्य प्रदेश में हथियार खरीदकर पंजाब के लांडा और बटाला के गुर्गों को सप्लाई कर रहा था। जब उसे लगा कि एनआईए उसके पीछे पड़ी है, तो वह मध्य प्रदेश के अपने ठिकाने से भाग गया और पांच महीने तक मुंबई में छुपकर रह रहा था। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    एनआईए ने सिंह को इस सूचना पर गिरफ्तार किया कि वह मुंबई के पूर्वी उपनगर ट्रॉम्बे में है, जहां वह जेसीबी क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा है। एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाला सिंह जुलाई 2024 में मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई की गिरफ्तारी के बाद से फरार हो गया था। एनआईए अधिकारियों ने बताया कि उसे व्यापक तकनीकी और जमीनी प्रयास के बाद पकड़ा गया है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    इसे भी देखें: ईशा अंबानी रंग बदलने वाली लग्जरी कार के साथ नजर आई, कीमत और खासियत देख रह जाएंगे दंग

    हथियार तस्करी का आरोप ..

    सिंह पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता था। वहां भी, उसका छुपने का जरिया जेसीबी क्रेन ऑपरेटर की नौकरी थी, जबकि उसने बलजीत सिंह से हथियार खरीदे थे, जिसके खिलाफ हाल ही में ऐसे ही एक मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। एनआईए अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एमपी से दस पिस्तौलें लाकर पंजाब के लांडा और बटाला के गुर्गों को दी थीं। उसने पंजाब में और भी हथियार तस्करी करने की योजना बनाई थी, लेकिन एनआईए द्वारा कई महीने पहले तलाशी अभियान शुरू करने के बाद उसकी योजना विफल हो गई। एनआईए के अनुसार, सिंह की गिरफ्तारी हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों आदि की तस्करी और भारती की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने को विफल करके आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने के प्रयास में एक बड़ी उपलब्धि है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)