Tag: Malad news

  • मिथुन चक्रवर्ती को BMC ने जारी किया कानूनी नोटिस, मढ़ आईलैंड में बनाया अवैध बंगला

    मिथुन चक्रवर्ती को BMC ने जारी किया कानूनी नोटिस, मढ़ आईलैंड में बनाया अवैध बंगला

    Mithun chakrabarti bungalow in malad west mudh marve
    मिथुन चक्रवर्ती के दोनों बंगलों की अलग-अलग तस्वीर

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका अधिनियम 1888 की धारा 351 (1) (ए) के तहत मालाड़ बीएमसी ने बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के नाम नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 मई से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। उनसे यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि कथित निर्माण को क्यों न हटा दिया जाय, उसमें बदलाव क्यों न किया जाय या फिर उस जगह का इस्तेमाल पर क्यों न रोक लगा दी जाए। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island

    मुंबई: मालाड़ (पश्चिम), आक्सा चौपाटी के नजदीक मढ़ आईलैंड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) गंभीर हो गई है। अब इस सूची में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता को मालाड पश्चिम के एरंगल गांव में एक भूखंड पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मालाड़ पी/ उत्तर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मिथुन को अब यह बताना होगा कि निर्माण को क्यों नहीं गिराया जाना चाहिए। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island

    बीएमसी कर देगी बंगले को ध्वस्त

    अगर वह जवाब नहीं देते या इसका औचित्य साबित करने में विफल रहते हैं, तो बीएमसी का कहना है कि वे इसे ध्वस्त कर देंगे। अभिनेता को संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कोई एक मामला नहीं है। बीएमसी ने मढ़ इलाके में 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को निशाना बनाया है, जिनमें कुछ बंगले भी शामिल हैं जो कथित तौर पर फर्जी लेआउट प्लान का इस्तेमाल करके बनाए गए थे। मनपा पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी का कहना है कि वे मई के अंत तक ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटाने की योजना बना रहे हैं। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island

    बिना अनुमति बंगले में अवैध निर्माण

    बीएमसी सूत्रों के मुताबिक, ‘एरंगल गांव में हीरा देवी मंदिर के पास निरीक्षण के दौरान एक से अधिक दो मेग्जनाइन मंजिला इमारतें, एक ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर और ईंट, लकड़ी, कांच और एसी शीट से बनी तीन अस्थायी निर्माण पाए गए। ये संरचनाएं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लिए बिना बनाई गई हैं, जिसके लिए अभिनेता मि​थुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मालाड़ बीएमसी ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिनियम 1888 की धारा 351 (1) (ए) के तहत मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 10 मई से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island

    मिथुन चक्रवर्ती के नाम कारण बताओ नोटिस

    बंगले के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है, कि कथित निर्माण को क्यों न हटा दिया जाए, उसमें बदलाव क्यों न किया जाए या फिर उस जगह का इस्तेमाल क्यों न बंद किया जाए। अगर वह समय पर जवाब देने में विफल रहते हैं, तो मालाड़ बीएमसी संरचना के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सहायक आयुक्त कुंदन वळवी ने बताया कि इस तरह के उल्लंघन बृहन्मुंबई महानगर पालिका अधिनियम 1888 की धारा 475 ए के अंतर्गत आते हैं, जिसके लिए जुर्माना और यहां तक ​​कि जेल भी हो सकती है। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती ने बीएमसी नोटिस पर जानकारी देते हुए कहा, कि ‘मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है और मेरे पास कोई अनधिकृत संरचना नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।’ BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Island

    एसआईटी कर रही है जांच

    आप को बता दें कि महाराष्ट्र के सदन में अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई गई थी। जिसके बाद सरकार ने एक एसआईटी की टीम गठित कर जांच का जिम्मा सौंपा था। सदन में बताया गया था कि सरकारी विभागों को गुमराह कर कागजातों में हेराफेरी की गई है। इसमें यह भी कहा गया था, कि सरकारी विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने भी इसमें अवैध निर्माणकर्ताओं का साथ दिया है जिसकी जांच होना जरूरी है। फिलहाल एसआईटी की टीम मालाड़ पश्चिम के मढ़ आईलैंड इलाके में संरचनाओं और उनके पेपरों की जांच कर रही है। BMC issues legal notice to Mithun Chakraborty for building illegal bungalow in Madh Islan

  • मालाड़ (पश्चिम) अक्सा के ‘अवैध पे एंड पार्क’ का मुद्दा बॉम्बे हाईकोर्ट में गूंजा

    मालाड़ (पश्चिम) अक्सा के ‘अवैध पे एंड पार्क’ का मुद्दा बॉम्बे हाईकोर्ट में गूंजा

    मालाड़ (पश्चिम) के अक्सा में पुलिस बीट चौकी की सरकारी जमीन पर अवैध पे एंड पार्क चलाए जाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में पेश याचिका की सुनवाई के दौरान कलेक्टर को दिए जांच के निर्देश। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    मुम्बई- बम्बई हाईकोर्ट में मालाड़ (पश्चिम) के अक्सा बीच के निकट एक पे एंड पार्क का मुद्दा गरमाया हुआ है। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को 12 हफ्तों के भीतर कब्जेदारों को नोटिस देकर, प्लॉट का सर्वे करने और मामले की पड़ताल कर कोर्ट में रिपोर्ट सबमिट करने का हुक्म दिया है। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    अदालती दिशा निर्देश के मुताबिक, कलेक्टर या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को याचिकाकर्ता और उनके प्रतिवादी संस्था तथा विवादित जमीन पर कब्जा करने वाले अन्य व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस जारी करें। इसके पश्चात, उन्हें विवादित जमीन का सर्वेक्षण करना होगा और सभी पक्षों की सुनवाई करनी होगी। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    आरोपों की जांच के निर्देश

    बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मुंबई उपनगरीय कलेक्टर को आदेश दिया है कि वह मालाड (पश्चिम) के अक्सा में सरकारी जमीन पर अवैध पे-एंड-पार्क प्रणाली के संचालन के संबंध में अतिक्रमण के आरोपों की जांच करें और 12 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    पुलिस बीट चौकी की जमीन

    9 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति मकरंद एस कार्णिक की बेंच ने नागरिक सेवा सुधार समिति (NGO) के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान शेख द्वारा दायर जनहित याचिका पर निर्णय सुनाया। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि जिलाधिकारी (Collector) और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कंसारी माता आदिवासी सामाजिक विकास संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिसने अवैध पार्किंग सेवा के लिए पुलिस बीट चौकी की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    समिति के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान शेख ने अपने वकील भरत मीरचंदानी के जरिए कोर्ट के सामने यह तर्क रखा कि अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद, विवादास्पद संगठन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    अतिक्रमण हटाने की मांग

    याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि सरकारी निर्देशों के अनुसार, उस जमीन का उपयोग केवल पेवर ब्लॉक, सौर प्रकाश, लाल रेत, वृक्षारोपण और पर्यटन के लिए सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों के लिए किया जाना चाहिए था। मीरचंदानी ने कोर्ट से अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश देने की मांग की। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    कलेक्टर को दिए निर्देश

    सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पश्चात बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि “किसी ने सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण किया है या नहीं, यह एक तथ्यात्मक मुद्दा है और आमतौर पर यह विवादास्पद होता है।” इसीलिए अदालत ने कलेक्टर या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आदेश दिया है कि वे याचिकाकर्ता और उनके प्रतिवादी संस्था और विवादास्पद जमीन पर काबिज अन्य व्यक्तियों को नोटिस भेजें। इसके बाद, कलेक्टर विभाग को विवादित जमीन का सर्वेक्षण करना होगा और सभी पक्षों की सुनवाई करनी होगी। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    Uअतिक्रमण हटाने के निर्देश

    अदालत ने यह भी कहा कि अगर संबंधित जमीन सरकारी संपत्ति के रूप में पहचानी जाती है, तो कलेक्टर विभाग कानून के तहत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि यह पूरी प्रक्रिया 12 हफ्ते यानी 3 महिनों के भीतर संपन्न होनी चाहिए और यदि अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है, तो पुलिस की सहायता भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

    कोर्ट के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निष्कासन के आदेश से प्रभावित कोई भी व्यक्ति कानून में उपलब्ध विकल्पों का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होगा। (The issue of illegal pay and park in Malad West Aksa echoed in Bombay High Court)

  • मालवनी कच्चा रोड़ और एवरशाइन को जोड़ने वाला ब्रिज क्यों तोडना है जरूरी?

    मालवनी कच्चा रोड़ और एवरशाइन को जोड़ने वाला ब्रिज क्यों तोडना है जरूरी?

    मालाड़ पश्चिम के मालवनी कच्चा रोड़ से एवरशाइन नगर को जोड़ने वाले ब्रिज को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों की मुलभुत सुविधाओं से खिलवाड़ कर रही है। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम के एक छोटे से ब्रिज को लेकर राजनीती तेज हो गई है। लेकिन इस राजनीतिक खेल में अकेले भारतीय जनता पार्टी लोगों के मुलभुत सुविधाओं के साथ खेल कर रही है और दूसरी पार्टियों के स्थानीय दिग्गज नेता मुकदर्शी बने तमाशा देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये सारा खेल एवरशाइन नगर के किनारे खाली पड़ी जमीन के बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। जबकि यही जमीन कभी मैंग्रोवस से भरी हुआ करती थी। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    भाजपा की दोहरी राजनीति से लोग परेशान

    खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना एवरशाइन नगर के निवासियों की आवाज बनकर मालवनी कच्चा रोड़ और एवरशाइन नगर को जोड़ने वाले ब्रिज को तोड़ने की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर कहा जा रहा है कि इस ब्रिज पर बाइक सवारों की वजह से दुर्घटना का खतरा है। जबकि एक समाजसेवक को यह जानने की जरूरत है कि इस ब्रिज के कारण लाखों लोगों को सफर करने में सहूलियत मिलती है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो शहर में कोई भी किसी भी रोड़ और रास्ते को बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठ जाएगा और दूसरी तरफ अगर इस ब्रिज को तोड़ दिया गया तो लाखों लोगों को मालवनी से बाहर निकलने के लिए लंबा और ट्रेफिक से जाम का सफर तय करना पडेगा। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    आम लोगों ने क्या कहा?

    दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को मालवनी की जनता से कोई लेना देना नही है वो अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है। लेकिन हमारे इलाके के विधायक क्यों खामोश हैं। एक तरफ इसी ब्रिज को बनाने के लिए सरकारी खजाने का करोड़ों रूपया खर्च किया जाता है और दूसरी तरफ बेतूके कारण बता कर उसे तोड़कर आम लोगों का नुकसान किया जाता है। ये तो आम जनता के साथ सरासर अन्याय है। बता दें कि भाजपा के तेजिंदर सिंह तिवाना बेतूके कारण बताकर आंदोलन का इशारा दे रहे हैं। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    क्या है पूरा मामला?

    तेजिंदर सिंह ने बताया कि एवरशाइन नगर के निवासियों ने पुल पर अवैध रूप से बनाए गए रैंप को ध्वस्त करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम और मुंबई पुलिस को अल्टीमेटम देने का फैसला किया है। निवासियों ने इस पैदल यात्री पुल का उपयोग करने वाले दोपहिया वाहन सवारों के लिए खतरे पर चर्चा करने के लिए शनिवार शाम को एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    निवासियों द्वारा BMC और पुलिस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि रैंप के कारण कई दुर्घटनाएँ हुई हैं, जिनमें से कई में वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। निवासियों ने बाइकर्स को प्रवेश की अनुमति देने वाले रैंप को ध्वस्त करने, FOB पर बाइकर्स को इसका उपयोग करने से रोकने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस को तैनात करने और बाइकर्स को पुल पर जाने से रोकने के लिए बोलार्ड लगाने की मांग की है। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    विरोध प्रदर्शन की योजना

    निवासियों ने 20 जनवरी तक की समयसीमा तय की है, जिसके विफल होने पर वे एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं, जिसमें एवरशाइन नगर के निवासी और भाजपा कार्यकर्ता तजिंदर सिंह तिवाना द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन भी शामिल है। बैठक में तिवाना ने कहा, “हमने इन अवैध रैंपों को गिराने के लिए बीएमसी और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

    समाज सेवकों से अपील

    इस ब्रिज को जबरन अगर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। तो मालवनी और मालाड़ के लाखों समाजसेवकों और आरटीआइ कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि एवरशाइन से सटे रिक्त भूखंड पर क्या होने वाला है उस पर नजर बनाए रखें। बता दें कि इसके पहले यहाँ मैंग्रोवस की घनी झाडियां हुआ करती थी। कुछ साल पहले इसी ब्रिज के अचानक गिर जाने की वजह से काफी सारे लोग घायल हुए थे। उसी समय धडल्ले से यहा अवैध मिट्टी की भरनी कर मैंग्रोवस को नष्ट कर दिया गया। इस अवैध भरनी की शिकायत पर भरनी माफिया चौरसिया के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज है। जबकि ध्यान देने बात यह है कि आज भी यहां मैंग्रोवस की झाड़ियां मौजूद है। (Why is it necessary to break the bridge connecting Malvani Kachha Road and Evershine?)

  • Mumbai- मुंबई के मालाड़ मे पकडा गया छिछोरा चोर

    Mumbai- मुंबई के मालाड़ मे पकडा गया छिछोरा चोर

    मुंबई के मालाड़ इलाके में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है। जो कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो घर की महिला का ही चुम्मा लेकर भाग जाया करता था। इस छिछोरे चोर के पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली.. (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ इलाके में एक अजीबो गरीब चोरी की घटना सामने आई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया, गिरफ्तार चोर एक घर में चोरी करने के लिए घुसा, लेकिन उस घर में चोरी करने के लिए कोई कीमती सामान नहीं मिला तो घर की महिला का ही चुम्मा लेकर भाग गया। घटना मालाड़ के कुरार इलाके की है, जहां चोर ने पहले तो घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ कीमती सामान नहीं मिलने पर कुछ ऐसा छिछोरापंती कर दिया कि हंगामा मच गया। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    चोरी के उसूल ..

    इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। कहते है, चोर अगर चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा तो कुछ ना कुछ लेकर ही जाएगा। कई बार देखा गया कि चोर अगर किसी वारदात में चोरी नही कर पाया तो घर के चप्पल ही चुराकर भाग जाते हैं। लेकिन किसी घर की महिला पर हाथ डालना, सूना था कि चोरों के उसूलों के खिलाफ है। लेकिन मालाड़ के इस चोर ने तो हद ही कर दी। कमजोर महिला को अकेली पाकर उसकी इज्जत पर हाथ डाल दिया। इस घटना के बाद से इलाके के लोग सक्ते में आ गए। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    छिछोरे के साथ अन्य चोर भी गिरफ्तार

    चोर चोरी के इरादे से घर में घुसा, उसने अंदर से दरवाजा भी बंद कर दिया। घर में कोई कीमती सामान नहीं देखकर उसने बिना कुछ समझे घर की 38 वर्षीय महिला को चूम लिया और भाग गया। यह घटना महिला के लिए बेहद शर्मसार और चौंकाने वाली थी। महिला के दिल और दिमाग में धक्का सा लगा, उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए जल्द उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस केस में छिछोरे चोर के साथ अन्य चोर भी पकड़े गये। आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि यह घटना लोगों के लिए काफी भय के साथ साथ अपने परिवार के लिए चिंता जनक रही। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    पुलिस ने क्या कहा?

    इस अजीबोगरीब घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे ऐसे असामान्य अपराधों की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी चिंता है। लोग हैरान हैं और अभी भी इस अजीब अपराध को समझ नहीं पा रहे हैं। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    महिला ने क्या कहा?

    38 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी जब आरोपी चोर घर में घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने सारे गहने और कीमती सामान, नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा। हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है। यहां तक कि उसके पास कोई कीमती मोबाइल फोन तक नहीं है, तो आरोपी उसके तरफ बढ़ा और उसे चूम लिया। महिला घबरा कर विरोध किया, तो चोर डर कर भाग गया। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

    पुलिस ने क्या किया?

    महिला ने तुरंत कुरार पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत के बाद आरोपी को उसी शाम गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की और अधिक पड़ताल की जा रही है। (Molester thief caught in Mumbai Malad)

  • मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने इस मौके पर रेलवे स्टेशनों से लेकर सरकारी अस्पतालों और कोली समाज के लोगों के लिए वर्क शॉप और उसके साथ एलआईसी प्रशिक्षण पर जोर दिया। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने शनिवार को बीएमसी हेड क्वाटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए उत्तर मुंबई के सार्वजनिक निर्माण कार्यों जानकारी दी। मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबईकरों की सेवा के लिए डबल इंजन सरकार तो पहले से ही काम कर रही है, लेकिन अब नए साल से नई ट्रिपल इंजन की सरकार काम करे, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि काम तीन गुना ज्यादा तेजी और मेहनत से हो, जिससे तीन गुना ज्यादा परिणाम आ सके और तीन गुना लोगों के जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    नवी मुंबई से बोरीवली तक का सफर

    पीयूष गोयल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत काम शुरू हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    60 हजार करोड़ का खर्च

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने संकल्प लिया था कि उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाकर रहेंगे, जो पीएम मोदी के सपने का एक हिस्सा है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इसी दिशा में लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, इस चर्चा की यह तीसरी बैठक है। 60 हजार करोड़ का खर्चा मुंबई को बेहतर बनाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जल्दी ही पूरा होने जा रहा है इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    झुग्गी बस्तियों का होगा काया कल्प

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा। गोयल ने पिछले साल उत्तर मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    पर्यटन को बढ़ावा, स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण

    गोयल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ यहां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ खूबसूरत समुंदर फैला हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि मगाठाणे का रोड तैयार है, बस थोड़ा काम बाकी है। साथ ही भगवती, भंसाली, और शताब्दी इन तीनों सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाने का काम होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने मालाड के लोगों से चुनाव के समय वादा किया था, कि एक बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाएंगे। इसके लिए वहां अब हम एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम

    उन्होंने कहा कि मालाड रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बीमा सखी योजना को अब एक सेंटर तक सीमित नही रखकर, 40 स्थानों पर एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, दहिसर, बोरिवली, मालाड के कोली समाज के लोगों के लिए भी वर्कशॉप कराया जाएगा, ताकि उनकी भी आमदनी बढ़े। वहीं बीएमसी चुनाव पर गोयल ने कहा कि यह चुनाव हम भारी बहुमत से जीत कर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।(There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

  • चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    मालाड़ पुलिस ने मोबाइल फोन चोर के साथ ख़रिदी बिक्री करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद 20 मोबाइल फोन के मालिकों की पड़ताल की जा रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    इस्माईल शेख
    मुंबईमालाड़ पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाके मे लोगों का मोबाइल फोन चुराकर भाग जाया करता था। चारकोप के रहने वाले फहिद शेख नामक मोबाइल चोर और मालवनी के रहने वाले इम्तियाज मेमन के पास से कुल 23 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। इम्तियाज मेमन चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर दूसरे लोगों को उंचे दामों मे बेच दिया करता था। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत मधुसूदन सावंत ने बताया कि चोरी के 23 मोबाइल फोन मे से 3 मोबाइल फोन चोरी का मामला मालाड़ पुलिस थाने में दर्ज है। जबकि बाकी मोबाइल चारकोप, कांदीवली और मालवनी इलाके से चोरी किए जाने की आरोपी ने कबूली दी है। इसी के आधार पर बाकी पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पड़ताल कर रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    पुलिस ने क्या कहा ?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले ने बताया कि 13 नवंबर को मालाड़ पश्चिम के खांडेकर दारूवाला कंपाउंड के रूम नंबर 12 में मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई थी। इस रूप में सिर्फ लडके रहते हैं। इनमें से एक रूप पर देरी से आने वाला था, तो फरियादी ने दरवाजा बंद किए बगैर सो गया और जब उसका दोस्त देरी से घर आया तो समय देखने के लिए उसने मोबाइल फोन की तलाशी की लेकिन मोबाइल फोन नही मिला। कमरे से और भी 2 मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    क्या है मामला ?

    पुलिस ने बताया कि गु.र.क्र. 922/2024 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 317(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर देखा गया। पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि पूराना मोबाइल चोर फहिद शेख है। जो कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में रहता है। लेकिन फहिद पुलिस की पकड में नही आ रहा था। आखिरकार मुखबिरों की मदद से पता किया गया। तो मालूम हुआ कि फहिद मालाड़ पश्चिम के इलाके मे आने वाला है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    Mumbai malad police Station crime news
    गिरफ्तार मोबाइल चोर फहिद शेख के साथ मालाड़ पुलिस की तस्वीर

    कैसे हुई गिरफ्तारी ?

    मालाड़ पुलिस थाने के डिटेक्शन की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और फहिद को हिरासत में लिया उसके पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में फहिद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन वो मालवनी के इम्तियाज मेमन को बेचा करता था। इम्तियाज मेमन की मालवनी से गिरफ्तार की गई। वहीं इम्तियाज के पास से और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गया। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन से संबंधित अपराधिक मामलों की पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से इनके मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ फायनेंस कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर सोशल मीडिया से कैसे होती है पैसों की ठगी

    पार्ट टाइम जॉब के नाम पर खुद को रेप्यूटेड कंपनी का प्रतिनिधी बताते हुए सोशल मीडिया पर पैसों की ठगी हो रही है। इसको लेकर कई गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। पहले तो छोटे-छोटे टास्क देकर पैसे देते हैं। बाद में आपको ही फंसा कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। हालांकि पुलिस भी इनका कुछ बिगाड़ नही पाती। ऐसे मामलों में साइबर क्राइम सेल 1930 पर कॉल करें। देखें कैसे किया जाता है पैसों की ठगी.. (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – ताज़ा खबर के मुताबिक बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके की एक महिला से 6 लाख 37 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पार्ट-टाइम नौकरी (part time job) के विज्ञापन (Advertisement) पर क्लिक किया। साइबर (Cyber) ठगों ने उसे झांसे मे लेकर 6.37 लाख रुपये का भुगतान करवा लिया। विज्ञापन में आसान ऑनलाइन कामों (online Job) के जरिए तेजी से पैसे कमाने का दावा किया गया था। ऐसे ही मालाड़ के एक व्यक्ति ने समय रहते साइबर ठगों की चाल को पहचान लिया। हालांकि की एक हजार रूपये वह भी गंवा दिया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    गोराई की महिला को बनाया निशाना

    गोराई की घटना 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी, जिसमें दावा किया गया था कि ऑनलाइन वीडियो लाइक करने से पैसे दिए जाएंगे। जॉब के लिए अभी अप्लाई करें। महिला ने दिलचस्पी दिखाते हुए दिए गए लिंक पर क्लिक किया, जो उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर ले गया। ग्रूप में, ठगों ने खुद को जॉब कोऑर्डिनेटर बताकर जॉब की प्रक्रिया समझाई। शुरूआत में महिला को वीडियो लाइक करने जैसे छोटे-छोटे काम दिए गए, जिसके लिए उसे तुरंत पैसे मिले। पैसे मिलने के कारण महिला को उन पर भरोसा हो गया और उसने ठगों द्वारा बताए गए काम करना जारी रखा। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    टास्क के नाम पर Fraud..

    शुरूआती भुगतान के बाद ठगों ने महिला को बड़े भुगतान वाले जॉब के लिए निवेश करने का लालच दिया। अधिक मुनाफे का वादा कर महिला ने तीन लेन-देन में कुल 6.37 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। वादे के अनुसार महिला को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि ठगों ने “कमाई” जारी करने के लिए “टैक्स” के नाम पर और पैसे की मांग शुरू कर दी। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    सोशल मीडिया पर ठगों का जाल

    वहीं मालाड़ के मामले में पीड़ित व्यक्ति को पहले वॉट्सएप मेसेज के जरिए पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। इसमे एक अंजान महिला अपना नाम लावन्यया बताया और खुद को इंडिया टुडे न्यूज़ (india today news) की प्रतिनिधि बताते हुए न्यूज़ पोस्ट लाईक करने के लिए कहा। इसके बदले प्रति पोस्ट 100 रुपये और ज्वाइनिंग के अतिरिक्त 100 और बाद में हर पोस्ट का 50 रूपये दिए जाने का वादा किया। शुरुआती 100 रूपये के भुगतान के बाद टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद तुरंत 150 रूपये का भुगतान भी किया। बाद में हर पोस्ट पर अतिरिक्त मुनाफा देने के बहाने एक हजार से लेकर 6 हजार रूपये के बीच भुगतान के लिए कहा गया। हालांकि की जीस टेलीग्राम ग्रुप में टास्क चल रहा था उसमें और भी लोग थे। जो पैसों का भुगतान करने और ज्यादा मुनाफा कमाने का स्क्रीनशॉर्ट ग्रुप मे शेयर कर रहे थे। इसी लालच में पीड़ित ने एक हजार का जैसे ही भुगतना किया, उसे प्रमोशन के नाम पर दूसरे ग्रुप में ज्वाइन करने को कहा गया। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    जबकि पीड़ित के पैसे मुनाफे के साथ दिया जाना चाहिए था, लेकिन उस पैसे को वापस पाने के लिए दूसरे टास्क पूरे करने को कहा गया। जिसमें कम से कम 15 हजार रूपये का भुगतान करना जरूरी था। पैसे वापस मांगने पर यही कहा जाता रहा कि टास्क पूरा नहीं किया तो आपका नुकसान हो जाएगा। जल्दी टास्क पूरा करो और मुनाफा कमाओ। पीड़ित समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। तुरंत उसने साइबर कंट्रोल 1930 पर संपर्क कर मालाड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच मे पता चला कि पीड़ित द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसों से ठगों ने एमेजोन (Amazon) से ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) कर ली। यह इतना फास्ट हुआ की बैंक ट्रांजैक्शन को रोका भी नही जा सका। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

    साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या करें?

    किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर आंख बंद करके यकीन ना करें। किसी लिंक पर क्लिक करके किसी अनजान एप को डाउनलोड ना करें। किसी के कहने पर निवेश ना करें, भले ही आपको शुरुआत में फायदा दिखे। ऐसे किसी भी घटना के होने पर तुरंत साइबर कंट्रोल 1930 से संपर्क करें और स्थानीय पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराऐं। (How to cheat money through social media in the name of part time job)

  • लाखों के हेरॉईन बोरीवली पुलिस ने किया जप्त

    लाखों के हेरॉईन बोरीवली पुलिस ने किया जप्त

    बोरीवली पश्चिम के एस वी रोड़ पर पुलिस ने छापामारी करते हुए, कुल 61 ग्राम हेरॉईन नामक नशीला पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किया है। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बोरीवली पश्चिम, एस वी रोड़ स्थित सुधीर फडके ब्रिज के पास ड्रग्स के सौदेबाजी की जानकारी पुलिस को मिली थी। मुखबिरों ने पुलिस को बताया था कि राजा नाम का ड्रग्स कारोबारी यहां ड्रग्स का सौदा करने के लिए आने वाला है। लेकिन जब बोरीवली पुलिस ने जाल बिछाकर छापामारी की तो यहां 33 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बेचने के लिए ड्रग्स तस्करों ने एक नाबालिग लड़के का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स भेजा था। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    नाबालिग से पूछताछ ..

    33 ग्राम हेरॉईन की किमत लगभग 3 लाख 30 हजार रूपये आंकी गई है। जब लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो उसे नशीले पदार्थ या ड्रग्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। बाकी पूछताछ में उसने आरोपियों की शिनाख्त करते हुए अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। लड़के से हुई पूछताछ में पुलिस ने 37 वर्षीय जहांगीर और 25 वर्षीय फरहान गौरे को हिरासत में लेने के बाद मालाड़ पूर्व के दिंडोशी इलाके में इनके घर की तलाशी ली, तो वहां पुलिस को और 28 ग्राम हेरॉईन बरामद हुआ। जिसकी किमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    पुलिस ने क्या कहा?

    कुल मिलाकर ड्रग्स तस्करों के पास से बोरीवली पुलिस ने 61 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि गु.र.क्र. 774/2024 में एन.डी.पी.एस. कानून 1985 की धारा 8(क), 21(ब), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है। बता दें कि चुनाव की आड़ में शहर भर में ड्रग्स फैलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसकी रोकथाम को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने विशेष कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

  • Mumbai: ओवरटेक को लेकर कर दी पिटाई Live Video

    Mumbai: ओवरटेक को लेकर कर दी पिटाई Live Video

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ एक युवक को पीट रही है, जबकि मां उसे बचाने के लिए उसी के ऊपर लेट गई है। वहीं बगल में खड़ा पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा है। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई इस समय सुर्खियों में है। दो दिन पहले जहां एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (NCP Leader Baba Siddique) की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ मालाड़ पूर्व के दिंडोशी में शनिवार 12 अक्तूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ किस तरह युवक को पीट रही है। इस दौरान जहां युवक का बुजुर्ग पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा है, वहीं उसकी मां बेटे के ऊपर लेटकर उसे बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन लोग रूकने का नाम नही ले रहा है और लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। बीच बचाव कर रहे पिता को भी नहीं छोड़ा। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    झकझोर देने वाला वीडियो

    इस घटना को लेकर वायरल हो रहा वीडियो दिल को झकझोर देने वाला है। दिंडोशी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताय कि मृतक का नाम 37 वर्षीय आकाश मईन के रूप में हुई है। आकाश का रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर एक रिक्शा ड्राइवर कदम नामक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बीच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने भी मृतक पर हाथ साफ किया। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    बेटे के ऊपर लेट गई मां, फिर लोगों ने पीटा

    गुस्साए लोग जब आकाश को पीट रहे थे। तब उसकी मां और उसके पिता बचाने के लिए आए। पिता जहां हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा था तो वहीं बेटे को बचाने के लिए मां उसके ऊपर ही लेट गई। ताकि उसके बेटे को मार न लगे, लेकिन इस दौरान उग्र भीड़ ने फिर भी उसे मारना नहीं छोड़ा। लात घूंसों से पीट ही रहे थे। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    बुजुर्ग पिता को भी पीटा

    वीडियो में ये भी देखा जा सकता है, कि हाथ-पैर जोड़कर बीच बचाव कर रहे बुजुर्ग पिता पर भी लोगों ने हाथ साफ किया। वह लोगों से काफी और मिन्नत कर रहे थे, लेकिन लोग उसके बेटे को पीटे जा रहे थे और अंत में आकाश की मौत हो गई। फिलहाल दिंडोशी पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद 22 अक्तूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मामले की और अधिक तहकीकात दिंडोशी पुलिस कर रही है। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    https://whatsapp.com/channel/0029Va5bZuU8vd1Jyunleh3m

  • मालाड में फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस में भिड़ंत

    मालाड में फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस में भिड़ंत

    मुंबई के मालाड पश्चिम मिठ चौकी जंक्शन पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच इसका श्रेय लेने की होड़ दिखी और कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड् पश्चिम लिंक रोड़ स्थित मिठ चौकी के फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों होना था। उससे पहले ही कांग्रेस विधायक असलम शेख अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का भारी बंदोबस्त लगाया गया। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने नारे बाजी करते रहे। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    कांग्रेस विधायक असलम शेख का कहना है, कि इस ब्रिज का भूमि पूजन कांग्रेस ने किया था और इसका काम हमारे काफी जोर देने के बाद शुरू किया गया। अब ब्रिज बनकर तैयार हुआ है, तो भाजपा उद्घाटन करने जा रही है, यह गलत बात है। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    खबर के मुताबिक, फ्लाईओवर का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू हुआ था. 800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर की दो भुजाएँ पूर्वी और दक्षिणी दिशा की ओर फैली हुई हैं. फ्लाईओवर मालवणी में गिरधर पार्क ब्रिज के पास से शुरू होता है और यह मलाड क्रीक के ऊपर से गुजरता है, जो मिथ चौकी ट्रैफिक जंक्शन के ऊपर तक फैला हुआ है. सूत्रों ने बताया कि फ्लाईओवर क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने में लाभकारी होगा। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    कौन करेगा उद्घाटन ?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने शनिवार को आधिकारिक बयान में कहा कि रविवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुंबई के मालाड़ इलाके में मिठ चौकी जंक्शन के पास बने नए फ्लाईओवर का उद्घाटन कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हाथों किया जाएगा। इसके साथ ही मालवनी मनपा टाउनशिप की नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। बयान मे यह भी कहा गया था कि कार्यक्रम में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कमिश्नर भुषण गगरानी, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई शहर जिला पालक मंत्री दिपक केसरकर, आमदार असलम शेख, योगेश सागर, सुनिल शिंदे, राजहंस सिंह उपस्थित रहेंगे। लेकिन विधायक असलम शेख ने शनिवार सवेरे ही स्कूल का उद्घाटन कर दिया था। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    मिठ चौकी ब्रिज का उद्घाटन..

    लेकिन रविवार को उद्घाटन से पहले कांग्रेसियों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा श्रेय हासिल करने का आरोप लगाया है। कहा कि मालाड़ पश्चिम के ट्रेफिक की समस्या पर आमदार असलम शेख की कड़ी मेहनत के बाद ही यहां ब्रिज का निर्माण कार्य हुआ है। तब फिर भाजपा कार्यकर्ता इसका उद्घाटन कैसे कर सकते हैं? पूरे निर्माण कार्य आमदार असलम शेख की निगरानी में की गई, तो इसमें भाजपा के कार्यकर्ता कहां से आ गए। ऐसे विरोध के बीच पुलिस ने लोगों को शांत किया। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)