Tag: Crime News

  • होली के दौरान मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    होली के दौरान मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    रत्नागिरी के राजापुर में वार्षिक शिमगा जुलूस के दौरान एक मस्जिद के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला.. (Attempt to break the gate of mosque during Holi, police registered a case)

    महाराष्ट्र: रत्नागिरी के राजापुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शरारती लोगों ने मस्जिद का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नारेबाजी और अवैध रूप से भीड़ लगाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। (Attempt to break the gate of mosque during Holi, police registered a case)

    तनाव निर्माण करने की कोशिश

    रत्नागिरी जिले के राजापुर गांव के कोकण क्षेत्र में होने वाले वार्षिक शिमगा जुलूस के दौरान कुछ शरारती लोगों ने तनाव निर्माण करने की कोशिश की। आप को बता दें कि यहां हर साल जुलूस राजापुर गांव से शुरू हो कर धोपेश्वर मंदिर तक जाता है। जुलूस करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करता है। वहीं जुलूस के दौरान लकड़ी का लंबा तना लेकर चलने की प्रथा है। इसी लकड़ी के तने से मस्जिद के दरवाजा को तोड़ने की कोशिश की गई। (Attempt to break the gate of mosque during Holi, police registered a case)

    क्यों तोड़ना चाह रहे थे मस्जिद का दरवाजा?

    जानकारी के मुताबिक, जुलूस जवाहर चौक के पास स्थित मस्जिद के सामने से होकर गुजरता है। इसी दौरान कुछ लोगों ने लकड़ी के लंबे तने को मस्जिद के दरवाजे में लगाकर धकेलने की कोशिश कर रहे थे, शायद उनकी मंशा मस्जिद का दरवाजा तोड़ने की थी। ऐसा कहा जाता है कि लकड़ी का ये तना हर साल जुलूस के दौरान मस्जिद की सीढ़ियों पर रखा जाता है, लेकिन इस बार इससे मस्जिद के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई। वहीं इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। जिससे तनाव कि स्थित बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति तो नियंत्रण मे किया। (Attempt to break the gate of mosque during Holi, police registered a case)

  • Mumbai: जावेरी बाजार से 1.25 करोड़ का सोना लेकर 2 फरार

    Mumbai: जावेरी बाजार से 1.25 करोड़ का सोना लेकर 2 फरार

    मुम्बई के जेवेरी बाज़ार से 1 करोड़ 25 लाख का सोना लेकर दो कारीगर फरार हो गये हैं। करोड़ों का सोना हाथ लगते ही गहने तैयार करने वाले कारीगरों का माथा ठनका और वो रफूचक्कर हो गए। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    मुम्बई: धोखाधड़ी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो भरोसे को करोड़ों रुपये का चूना लगा गया। मुम्बई के जवेरी बाजार मे हमेशा की तरह एक सोना व्यापारी ने अपने पहचान के कारागार को मरम्मत के लिए सोने के गहने दिये। जो लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये का सोना था। लेकिन कारीगरों के नियत में खोट आ गया और वो सोने के गहने लेकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    22 कैरेट सोने के गहने

    ज्वेलरी व्यापारी की शिकायत पर एलटी मार्ग पुलिस ने वरुण जाना और श्रीकांत नाम के दोनों आरोपियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एलटी मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन शंकर तडाखे ने बताया कि फरियादी नीलेश जैन कालाचौकी एरिया में रहते हैं और ये जावेरी बाजार के उस्ताद बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर थोक सोने का कारोबार करते हैं। शिकायतकर्ता ने हमेशा की तरह इस बार भी दोनों को पुराने गहनों के बदले नए डिजाइन में गहने तैयार करने का काम दिया था। शिकायत में उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 के बीच, उन्होंने मरम्मत के लिए 1,536 ग्राम 22 कैरेट सोने के आभूषण सौंपे। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    कब पता चला?

    हालांकि, मरम्मत किए गए आभूषण वापस करने के बजाय, कारीगर ही गायब हो गए। जैन ने उनसे संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। जैन ने  बार-बार कॉल किया। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और आखिरकार, उनके फोन बंद हो गए। फोन बंद हो जाने के बाद जैन को विश्वास हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है।(Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

    पुलिस ने दिलाया विश्वास

    जैन की शिकायत के बाद, एलटी मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले दावों की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की और पुलिस को भी विश्वास हो गया कि आरोपियों ने लालच में आकर सोना लेकर फरार हो गये हैं। फिलहाल पुलिस की तलाशी अभियान जारी है, भगोड़ों का पता लगाने के लिए मुम्बई के बाहर दो टीमों को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और चुराए हुए गहने भी बरामद कर लेंगे। (Mumbai 2 absconded with gold worth Rs 1.25 crore from Zaveri Bazaar)

  • मुम्बई के लीलावती अस्पताल में काला जादू का साम्राज्य, खुदाई में मिले कलश और कंकाल

    मुम्बई के लीलावती अस्पताल में काला जादू का साम्राज्य, खुदाई में मिले कलश और कंकाल

    मुम्बई के मशहूर लीलावती अस्पताल में खुदाई के दौरान इंसान की हड्डियां, 8 कलश, बाल और काले जादू में इस्तेमाल सामान मिलने से सनसनी फैल गई है। ट्रस्टियों ने आरोप लगाया है कि यहां काला जादू होता था। सारे आरोपियों ने देश छोड़ दिया। (Black magic reigns in Mumbai’s Lilavati Hospital, urns and skeletons found during excavation)

    मुम्बई: देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी बम्बई के मशहूर एवं जाने-माने लीलावती अस्पताल के मौजूदा ट्रस्टियों ने अस्पताल के पूर्व ट्रस्टियों पर 1200 करोड़ रुपये का घोटाला और काला जादू करने का आरोप लगाया है। प्रशांत मेहता और परमवीर सिंह की तरफ से आरोप लगाया गया कि पूर्व ट्रस्टियों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष के बैठने वाले केबिन में काला जादू किया और जमीन में गाड़ दिया।  बता दे कि पूर्व ट्रस्टियों मे से एक दिवंगत और बाकी 7 विदेश चले गए हैं। सभी आपस में रिश्तेदार भी हैं। (Black magic reigns in Mumbai’s Lilavati Hospital, urns and skeletons found during excavation)

    बकौल प्रशांत मेहता वह अभी जिस केबिन में बैठ रहे हैं वहां के बारे में अस्पताल के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने उन्हें बताया था कि इस कमरे में काला जादू किया गया है। इसके बाद प्रशांत मेहता ने उस कमरे की खुदाई कराई और फर्श के नीचे से 8 कलश मिले जिसमें इंसानी हड्डियां, बाल और काला जादू में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग समान मिले हैं। ख़ुदाई के दौरान उन्होंने विडियोग्राफी और कुछ बाहर के लोगों को पंच के तौर पर खड़ा किया। (Black magic reigns in Mumbai’s Lilavati Hospital, urns and skeletons found during excavation)

    कोर्ट कर रही है तफतिश

    प्रशांत मेहता के मुताबिक उन्होंने इस खुदाई की वीडियोग्राफी भी करवाई है और इंडिपेंडेंस विटनेस को भी उस दौरान यहां पर मौजूद रखा था। काला जादू को लेकर एक शिकायत बांद्रा पुलिस थाने में लीलावती अस्पताल की तरफ से की गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। लीलावती अस्पताल के मुताबिक उन्होंने काला जादू के मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद कोर्ट खुद इस मामले की इंक्वारी कर रही है और अगर कोर्ट को लगा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए, तो कोर्ट पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे सकती है। (Black magic reigns in Mumbai’s Lilavati Hospital, urns and skeletons found during excavation)

    विदेश में हैं फरार

    मौजूदा ट्रस्टी प्रशांत मेहता और अस्पताल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर परमबीर सिंह (पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर) के मुताबिक अस्पताल का निर्माण साल 1997 में प्रशांत मेहता के पिता किशोर मेहता ने करवाया था। फिलहाल अस्पताल का ट्रस्ट प्रशांत मेहता के हाथ में ही है। 1200 करोड़ के गबन का आरोप लगाते हुए लीलावती अस्पताल के मौजूदा ट्रस्टियों ने 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है जिसमें पूर्व ट्रस्टी विजय मेहता (दिवंगत) के सात रिश्तेदार भी हैं जो कभी न कभी लीलावती ट्रस्ट का हिस्सा रहे हैं जिन लोगों पर आरोप लगा है वो फ़िलहाल विदेश में बताए जा रहे हैं। (Black magic reigns in Mumbai’s Lilavati Hospital, urns and skeletons found during excavation)

  • सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    पुलिस पर नजर पड़ी तो वो भागने लगा। जब उसे रोक कर पूछताछ की तो मामले का हुआ खुलासा। 5 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ एक नायगांव तो एक टिटवाला से गिरफ्तार .. (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    महाराष्ट्र/पालघर: सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने राह चलते एक ऐसे ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। जो दिन दहाड़े प्लास्टिक की थैली में 933 ग्राम चरस लगभग 5 लाख रुपये के नशीला पदार्थ किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके पर गश्त कर रही पुलिस को शक हुआ, उसे रोक कर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने ठाणे से इसके एक और साथी को गिरफ्तार किया। मूल रूप से दोनों ही आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    पुलिस पर नजर पड़ी तो ..

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अधिराज कुराडे ने बताया कि 3 मार्च को शाम 8 बजे के आसपास अहमदाबाद मुम्बई हाईवे रोड़ पर मुम्बई ई की तरफ जय अंबे पेट्रोल पंप के पास नायगांव पूर्व में गश्त कर रही हमारी पुलिस टिम को एक व्यक्ति संदेहास्पद दिखाई दिया। पुलिस पर नजर पडते ही वह भागने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसके पास से 933 ग्राम वजनी चरस नामक ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। तुरंत उसे हिरासत में लेकर नायगांव पुलिस के हवाले किया गया। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    दूसरे की ठाणे से गिरफ्तारी

    अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी नवीन निरज झा के खिलाफ नायगांव पुलिस थाने में गु.र.क्र. 88/2025 में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 20(ब) के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में नवीन निरज झा के साथी 28 वर्षीय मुकेश कुमार शंकर शाह को ठाणे के टिटवाला से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मूलरूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि निरज झा नायगांव पूर्व के पाटिल पाडा, चिंचवट में रहता था और मुकेश कुमार ठाणे जिले के टिटवाला मे मोर्या नगर में रहता था। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    बिहार से कनेक्शन

    एक अनुमान के मुताबिक दोनों बिहार के होने की वजह से इनकी पहचान वहीं से होने और अवैध कारोबार की योजना बनाई होने पर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन पुलिस ने यह भी बताया कि इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से 2021 और 2022 मे दो मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामलों में भी दर्ज शिकायत के मुताबिक एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात नायगांव पुलिस कर रही है। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

  • Mumbai: चार महीने की बच्ची की हत्या, पालघर में मिला 6 साल की बच्ची का शव

    Mumbai: चार महीने की बच्ची की हत्या, पालघर में मिला 6 साल की बच्ची का शव

    मुम्बई के घाटकोपर मे एक तीन बच्चों के पिता ने अपने ही चार महीने की बच्ची का गला घोट कर हत्या कर दी। पालघर के एक पहाड़ी पर मिला 6 साल की लड़की का शव पुलिस तहकीकात में जुटी .. (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    मुम्बई: घाटकोपर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी चार महीने की बच्ची की हत्या कर दी। वही दूसरी तरफ रविवार तडके पालघर के एक पहाड़ी पर 6 साल की बच्ची का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई है। पुलिस हैरान है कि इस तरह कौन कर हो सकता है जो सूनसान पहाड़ी पर बच्ची को लाकर हत्या कर दी। पुलिस परिजनों का पता लगाकर आगे की पड़ताल कर रही है। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    चार महीने की बच्ची

    मुम्बई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक घाटकोपर मामले मे आरोपी के तीन बच्चे हैं। जब से तीसरी बच्ची हुई, तब से ही आरोपी पति और उसके पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। पति लड़की होने की वजह से अपनी पत्नी को कोसा करता था। पिछले दिनों जब आरोपी की पत्नी किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई, तब आरोपी ने अपनी ही चार महीने की बच्ची का पर्दे की डोरी से गला कस कर उसे मौत के घाट उतार दिया। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    इस वारदात के बाद पत्नी ने खुद अपने पति के खिलाफ मुम्बई के पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी संजय कोकरे को कुल तीन बच्चे थे और सबसे छोटी बच्ची जब से हुई थी तब से वह अपने पत्नी से झगड़ा करता था। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

    पालघर में मिला लड़की का शव

    पालघर में रविवार तडके एक पहाड़ी पर 6 साल की बच्ची का शव मिलने से यहां सनसनी फैल गई है। उसकी मौत और घटना स्थल तक उसके पहुंचने के कारण को लेकर पुलिस खुद हैरान हो गई है। फिलहाल पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर शव मिला। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की की पहचान हो गई और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है और मामले की पड़ताल बड़ी गहनता के साथ कर रही है। (Four month old girl murdered in Ghatkopar, Mumbai, body of 6 year old girl found in Palghar)

  • मुम्बई एयरपोर्ट पर हसीना गिरफ्तार, पेट के अंदर से मिले कोकीन के 100 कैपसूल

    मुम्बई एयरपोर्ट पर हसीना गिरफ्तार, पेट के अंदर से मिले कोकीन के 100 कैपसूल

    Mumbai Airport: मुम्बई एयरपोर्ट पर DRI ने ब्राजील की महिला को 10.96 करोड़ रुपये की कोकीन के 100 कैप्सूल निगलने के आरोप में गिरफ्तार किया। भारत में ड्रग्स की तस्करी के लिए महिला ब्राजील के साओ पाउलो से आई थी। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

    Mumbai Airport News: देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल मुम्बई एयरपोर्ट देश के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। जहां लाखों की संख्या में देश विदेश से लोग हर दिन आते-जाते रहते हैं। इसी भीड़ का एक खुबसूरत महिला फायदा उठाकर ड्रग्स की तस्करी करना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पेट में छिपा लगभग 10.96 करोड़ रुपए के ड्रग्स बरामद कर लिया। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

    राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुम्बई में ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में 10.96 करोड़ रुपये के कोकीन से भरा 100 कैप्सूल निगलने के मामले में ब्राजील की एक महिला को गिरफ्तार किया है। DRI ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, विदेशी महिला के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर महिला को संदेहास्पद पाया। जब महिला बार बार अपने पेट पर हाथ फिरा रही थी तो अधिकारियों ने पूछा, क्या कोई प्रोब्लम तो नही है? महिला हकलाहट में अलग-अलग जवाब दे रही थी। जबकि डीआरआइ अधिकारियों को इसकी खुफिया जानकारी पहले से मिल गई थी। उन्होंने तुरंत महिला को डॉक्टरों के हवाले किया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि महिला भारत में कोकीन तस्करी करने के लिए 100 कैप्सूल निगल ली थी। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

    महिला को तुरंत एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके पेट से 1,096 ग्राम कोकीन निकाला। ये कोकीन 100 कैप्सूल में भरी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कैप्सूल में 10.96 करोड़ रुपये मूल्य का कोकीन मिला, जो अवैध रूप से बाजार में बेचा जा सकता था। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

    मौत का कारण

    अधिकारियों की मानें तो महिला को भारतीय कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स के खिलाफ भारतीय अधिनियम (NDPS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि तस्कर अपनी गतिविधियों को गुप्त रखने के लिए नए नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें जान का खतरा भी होता है। अगर सफर के दौरान समय ज्यादा हो गया तो इंसानी पेट की गर्मी कैप्सूल को पिघला सकती है और एक साथ इतनी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स शरीर में फैलने से नशा बढ़कर उस व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस तरह के ड्रग्स की तस्करी पुलिस और कस्टम अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। (Hasina arrested at Mumbai airport, 100 capsules of cocaine found inside her stomach)

  • महाराष्ट्र HSC परीक्षा: नालासोपारा में फिजिक्स के पेपर के दौरान डमी कैंडिडेट पकड़ा गया

    महाराष्ट्र HSC परीक्षा: नालासोपारा में फिजिक्स के पेपर के दौरान डमी कैंडिडेट पकड़ा गया

    नालासोपारा के ‘ओम साईं जूनियर कॉलेज’ में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल विरोधी फ्लाइंग-स्क्वाड (flying squads) ने सरप्राइज दौरा किया। इस दौरान एक डमी कैंडिडेट पेपर देते हुए पकड़ा गया। सूचना के बाद परीक्षा केंद्र को पुलिस में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया गया। (Maharashtra HSC exam, Dummy candidate caught during Physics paper in Nalasopara)

    मुम्बई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHAE) की उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) परीक्षा के लगभग एक सप्ताह बाद, सोमवार को मुम्बई डिवीजन के परीक्षा हॉल में नकल का पहला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा के दिन मुम्बई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में परीक्षा के दौरान एक डमी अभ्यर्थी को फिजिक्स (Physics) का पेपर देते हुए पकड़ा गया। राज्य बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्र ने पेल्हार पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। (Maharashtra HSC exam, Dummy candidate caught during Physics paper in Nalasopara)

    फ्लाइंग स्क्वाड का सरप्राइज दौरा

    यह मामला नालासोपारा के ओम साईं जूनियर कॉलेज (Om Sai Junior College) में बोर्ड एक्जाम्स (Bord exams) के दौरान नकल विरोधी फ्लाइंग-स्क्वाड के सरप्राइज दौरे के दौरान सामने आया। बोर्ड के मुम्बई डिवीजन के अध्यक्ष, राजेंद्र अहिरे ने कहा, “फ्लाइंग-स्क्वाड दौरे के लिए बीना पूर्व सूचना के ऐसे ही किसी भी परीक्षा केंद्रों (Exam Center) का चयन करते हैं। सोमवार को ऐसी ही एक सरप्राइज विज़िट के दौरान, फ्लाइंग-स्क्वाड के सदस्यों ने सुबह के सत्र में आयोजित फिजिक्स के पेपर लिखते हुए एक डमी उम्मीदवार को देखा। इसका पता तब चला जब फ्लाइंग-स्क्वाड के सदस्यों ने अचानक हॉल-टिकट और परीक्षार्थियों की जांच की।” (Maharashtra HSC exam, Dummy candidate caught during Physics paper in Nalasopara)

    जांच क्यों हुई ?

    यह पूछे जाने पर कि क्या पहले से अधिकारियों को गडबडी की सूचना मिली थी? जिसके कारण हॉल टिकट और परीक्षा देने आए उम्मीदवारों की जांच की गई? अहिरे ने कहा, “यह विशेष जूनियर कॉलेज संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के रूप में पहचाने गए केंद्रों में से भी नहीं था। यह इस केंद्र में फ्लाइंग-स्क्वाड का एक अचानक सरप्राइज दौरा था और ऐसे दौरों में हॉल-टिकट की जांच भी शामिल होता है।” (Maharashtra HSC exam, Dummy candidate caught during Physics paper in Nalasopara)

    FIR दर्ज कराने का निर्देश

    घटना की सूचना महाराष्ट्र राज्य बोर्ड को दिए जाने के बाद, परीक्षा केंद्र को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पुलिस शिकायत (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया गया। अहिरे ने कहा, ”राज्य बोर्ड द्वारा भी इसको लेकर स्वतंत्र जांच की जाएगी।” (Maharashtra HSC exam, Dummy candidate caught during Physics paper in Nalasopara)

  • Mumbai: 1500 रुपये में 50 ग्राम चावल बेचते हुए बोरीवली पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया

    Mumbai: 1500 रुपये में 50 ग्राम चावल बेचते हुए बोरीवली पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया

    “चावल” गांजे का कोड वर्ड है जिसे केवल दुकानदार और चुनिंदा ग्राहक ही जानते थे। पुलिस भी सुन कर हैरान हो गई कि 1500 रुपये में 50 ग्राम चावल में ऐसी कौन सी खासियत होगी। (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    मुंबई: बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके से एक किराना स्टोर के दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह चावल की आड़ में ड्रग्स बेचने का काम करता था। हालांकि आरोपी एक थर्ड इयर स्टूडेंट हैं और अपने पिता के दुकानदारी में हाथ बटाने का काम करता था। लेकिन 1500 रुपये में 50 ग्राम चावल की किमत ने पुलिस को हैरान कर दिया। जब छापामारी की गई तो मौके से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    चावल की जगह गांजे का इस्तेमाल

    गोराई में एक जनरल स्टोर को 1500 रुपये में 50 ग्राम चावल बेचते हुए पाया गया। यहां चावल का इस्तेमाल खाना पका कर खाने के लिए नही, बल्कि ड्रग्स के व्यापार को छिपाने के लिए किया जा रहा था। ग्राहकों को चावल की जगह चोरी-छिपे गांजा सप्लाई कराया जा रहा था। अवैध संचालन का खुलासा तब हुआ जब बोरीवली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने 21 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये का गांजा जब्त किया है। (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    Mumbai borivali gorai grocery store crime news image

    दुकान कहां पर है ?

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 21 वर्षीय आरोपी की पहचान महिपाल सिंह राठौड़ के रूप में हुई है। मुम्बई पुलिस जोन 11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक मिलिंद नागपुरे और पीएसआई परमोद निंबालकर (Atc) के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके में सेक्टर 2, प्लॉट 188, त्र्यंबकेश्वर सोसायटी के एक किराने की दुकान पर की गई। जहां पुलिस की टीम ने दुकान से 7 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम के अलग-अलग पैकेट में कुल 749 ग्राम गांजा बरामद किया। (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    पुलिस हिरासत में आरोपी

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “पूछताछ के दौरान, महिपाल सिंह राठौड़ ने खुलासा किया कि वह पिछले एक महीने से अपनी दुकान से गांजा बेच रहा था। एक खरीदार के माध्यम से, उसने एक सप्लायर से संपर्क किया और पिछले महीने में 1 किलो गांजा खरीद कर बेच दिया। 12,000 रुपये से 13,000 रुपये प्रति किलोग्राम उसे मुनाफा मिलने लगा तो उत्साहित होकर, उसने एक और किलोग्राम खरीदा, जिसमें से वह पहले ही लगभग एक चौथाई किलो बेच चुका था। वह इसे 7 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम के छोटे पैकेटों में बांट देता था, जिन्हें क्रमशः 200 रुपये, 500 रुपये और 1,500 रुपये में बेचा जाता था।” (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    200 रुपये का चावल

    पुलिस ने यह भी बताया, कि “संदेह से बचने के लिए, लेन-देन कोड शब्दों का उपयोग करके किया जाता था। खरीदार खास कीमतों पर “चावल” की मांगे करते थे। उदाहरण के लिए, 7 ग्राम जिसे चाहिए होता वह ‘200 रुपये के चावल’ की मांग करता। इसी तरह, अन्य मात्राओं के ऑर्डर दिए जाते थे।” आरोपी इन कोड की मांग को समझते हुए, भुगतान एकत्र करता और सावधानी से ड्रग्स के पैकेट सौंप देता। ” (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

    पुलिस के अनुसार, दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहा थर्ड इयर स्टूडेंट राठौड़ अपने पिता की दुकान संभाल रहा था। “राशन और अन्य खाद्य सामग्री बेचने के अलावा, राठौड़ सिगरेट और तंबाकू का भी स्टॉक रखता था। इसके अलावा, वह रोलिंग पेपर (रिज़ला) भी बेचता था, जिसे अक्सर गांजा पीने वाले खरीदते थे। जब भी ग्राहक रोलिंग पेपर खरीदने आते थे, तो वह मजाक में सुझाव देते थे कि गांजा भी बेचना चालू करे।” एक अन्य अधिकारी ने जानकारी में बताया, कि “हमने राठौड़ पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है।” (Mumbai Borivali police arrested a grocery shopkeeper for selling 50 grams of rice for Rs 1500)

  • 3 महीने की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट

    3 महीने की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट

    मुम्बई के कुर्ला इलाके में एक बेरहम बाप ने अपने ही 3 महिने की बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी से लड़ाई का गुस्सा बच्ची पर निकाला, जमीन पर पटक कर बच्ची की मौत। (Father killed 3 month old girl)

    मुम्बई: कहते हैं, गुस्सा इनसान को हैवान बना देता है। एक ऐसा ही मामला मुम्बई के कुर्ला इलाके से प्रकाश में आ रहा है। यहां कुर्ला के एक 36 वर्षीय बेरोजगार पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में अपनी 3 महीने की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक कर मार दिया। बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है। (Father killed 3 month old girl)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी से हुए झगड़े के बाद आरोपी ने गुस्से में बच्ची को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हो गई। बच्ची की मां ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आंतरिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। (Father killed 3 month old girl)

    कहां की है घटना?

    पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी परवेज फकरुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ कुर्ला की एलआईजी कॉलोनी में रहता था। उसने अपनी सबसे छोटी बेटी आफिया को जमीन पर पटक कर मार दिया। बच्ची की मां सबा परवेज सिद्दीकी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। (Father killed 3 month old girl)

    घटना की हकीकत क्या है?

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी परवेज पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार था। पैसों की तंगी के चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा हुआ करता था। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान परवेज ने पत्नी पर हाथ उठाया। उस समय 3 महीने की आफिया मां की गोद में थी। गुस्से में परवेज ने बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और बेदर्दी से जमीन पर पटक दिया। (Father killed 3 month old girl)

    डॉक्टरों ने क्या कहा?

    गंभीर रूप से घायल आफिया को आनन-फानन में कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत आंतरिक चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हो गई है। शुरुआती जांच में इस मामले को आकस्मिक मौत माना जा रहा था, लेकिन बच्ची की मां के बयान के बाद शनिवार रात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। (Father killed 3 month old girl)

  • Maharashtra: चंद्रपुर में रेत लदे ट्रक और ट्रैक्टर सहित 74 लाख रुपए का माल जब्त

    Maharashtra: चंद्रपुर में रेत लदे ट्रक और ट्रैक्टर सहित 74 लाख रुपए का माल जब्त

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एसपी के आदेश पर रेत तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम। 5 ट्रक और ट्रैक्टर सहित पुलिस ने किया 74 लाख रुपये का माल जब्त। जुगार और गांजे के खिलाफ धरपकड़ .. (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)

    Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से विभिन्न पुलिस स्टेशन के प्रभारी और स्थानीय अपराध शाखा की टीमों ने रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई मुहिम चलाकर सप्ताह भर में रेत लदे वाहनों के साथ 74 लाख 4 हजार रुपए का माल जब्त किया हैं। (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)

    जानकारी के मुताबिक राजुरा पुलिस थाना क्षेत्र में रेत तस्करी करने वाले 5 ट्रैक्टर और रेत समेत कुल 37 लाख 19 हजार रुपए का माल और भद्रावती पुलिस थाना अंतर्गत 1 ट्रैक्टर रेत समेत कुल 6.60 लाख रुपये का माल और विरुर पुलिस थाना अंतर्गग एक ट्रक और चोरी की रेत ऐसे 22.20 लाख रुपए का माल, पडोली पुलिस थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर चोरी की रेत ऐसे कुल 8 लाख 5 हजार रुपए का माल ऐसे कुल 8 वाहन और अवैध रेत समेत 74 लाख 4 हजार रुपए का माल जब्त किया है। (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)

    इस मामले में पकड़े गए 11 चालक-मालिकों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशनों में गौण खनिज अधिनियम और महाराष्ट्र राजस्व अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की छानबीन जारी है। (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)

    जुआ और गांजा बिक्री के खिलाफ धरपकड़

    जिले में सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ खेलने और गांजे की बिक्री जैसे अवैध धंधों के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जगह-जगह छापामारी करते हुए लगभग 31 हजार रुपए का माल जब्त किया है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सप्ताहभर में यह कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत चिमूर पुलिस थाना अंतर्गत 2, मूल में 2, माजरी, चंद्रपुर शहर और दुर्गापुर अंतर्गत एक-एक आरोपी और कोरपना अंतर्गत शंकरपट में झंडा मुंडी से जुआ चला रहे एक आरोपी और रामनगर के अंतर्गत जुआ खेलने वाले 5 ऐसे कुल 15 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशनों में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)

    इसी प्रकार रामनगर, सावली, वरोरा, बल्लारपुर, भद्रावती और चंद्रपुर शहर अंतर्गत गांजा पीने वाले 12 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है, कि कही भी अवैध जुआ, नशीले पदार्थो की बिक्री या उपयोग करने वालों की सूचना देने के लिए 112 क्रमांक पर संपर्क कर सकते है। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाते हैं। (Maharashtra Goods worth Rs 74 lakh including sand laden truck and tractor seized in Chandrapur)