Tag: Crime News

  • जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जयपुर की शादीशुदा महिला ने मुंबई की एक होटल में अपने प्रेमी की हत्या कर दी, मलाड़ की दिंडोशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक्सट्रा मैरिटल अफेर ने मुंबई के एक व्यक्ति की जान ले ली। उस व्यक्ति की हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसी की प्रेमिका निकली। जिसने होटल के कमरे में अपने ही प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की दिंडोशी पुलिस ने जयपुर की एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने मुंबई में आकर अपने प्रेमी की हत्या तो की और उसे आत्महत्या साबित करने के लिए परिवार वालों को झूठा मैसेज भेज दिया और बाद में रात के अंधेरे में सूनसान तरिके से गुजारात पहुंच वहां कुछ समय ठहरने के बाद वापस अपने घर जयपुर पहुंच गई। बता दें कि आरोपी महिला ने अकेले बंद कमरे में अपने प्रेमी का गला घोट कर हत्या कर दी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    पति के साले से अफेर

    मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद, मलाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अफाले ने बताया कि बरकत राठौर पिछले दो सालों से अपने पति के साले इमामुद्दीन अंसारी के साथ कथित तौर पर एक्सट्रा मैरिटल अफेर में थी। मृतक इमामुद्दीन अंसारी मलाड़ का रहने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर कारोबारी था। अंसारी के साथ उसके संबंध का पता चलने के बाद बरकत के पति ने उसे छोड़ दिया और वह पिछले दो सालों से जयपुर में अपनी मां के साथ रह रही थी। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    शारीरिक संबंध

    बरकत ने कथित तौर पर 4 मई को मुंबई के मलाड होटल के एक कमरे में अंसारी का गला घोंट दिया और उसके फोन से परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर खुद के आत्महत्या किए जाने का मैसज बनाकर डाल दिया। इस मैसज में कहा गया था कि वह अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से यह कदम उठा रहा है। उसकी पत्नी को शक था कि उसके और बरकत के बीच शारिरीक संबंध है। इस मैसेज में आगे कहा गया था कि उनके बीच में कोई संबंध नहीं था और आरोप केवल अंसारी की पत्नी की तरफ से जानबूझकर फैलाई गईं अफवाहें थीं। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल में पूछताछ

    पुलिस ने कहा कि इसके बाद बरकत सूरत चली गई और वहां से कुछ देर रुकने के बाद जयपुर अपनी मां के घर पर चली गई। अंसारी के परिवार ने जब व्हाट्सऐप पर यह मैसेज देखा तो उन्हें उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर शक हुआ। क्योंकि अंसारी अनपढ़ था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जब पता चला कि अंसारी के फोन का आखिरी लोकेशन मुंबई के मलाड में था, तो उसका बेटा फोटो दिखाकर आसपास के होटलों में पूछताछ करने लगा। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    होटल कर्मचारी ने खोले राज

    मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन के पास शालीमार होटल के एक कर्मचारी ने उसकी पहचान की। उसने बुर्का पहनी महिला के साथ होटल में चेकइन किया था। कर्मचारी ने अंसारी और उस महिला की तरफ से जमा किए गए दो आधार कार्ड की कॉपियां दिखाईं। पुलिस ने बताया कि अंसारी के बेटे ने होटल में सीसीटीवी फुटेज से बुर्का पहनी महिला को पहचान लिया उसने बताया कि यह उसकी रिश्तेदार बरकत है जो जो फिलहाल जयपुर में अपनी मां के साथ रहती है। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

    गले पर नाख़ून के निशान

    जब पुलिस ने होटल के कैमरों को खंगाला तो उन्हें अंसारी फर्श पर पड़ा मिला। उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके गले पर नाखून के निशान थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और बरकत की तलाश शुरू कर दी। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बरकत को जयपुर में ट्रेस किया गया और बाद में उसे हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मामले में बरकत को गिरफ्तार किया। (woman from Jaipur killed her lover in a hotel in Mumbai, Dindoshi police of Malad arrested)

  • Ajaz Khan: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के खिलाफ मामला किया दर्ज

    Ajaz Khan: मुंबई पुलिस ने एजाज खान और उल्लू एप के खिलाफ मामला किया दर्ज

    Ajaz Khan Ullu App: मुंबई की अंबोली पुलिस ने अभिनेता एजाज खान और उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ समन जारी किया है। दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम की अंबोली पुलिस ने सोमवार को अभिनेता एजाज खान के खिलाफ उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में एजाज और उल्लू एप के मालिक दोनों को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और मामले में अपने बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अश्लील कंटेंट पर विवाद के बाद उल्लू एप की टीम ने शो के सभी एपिसोड अपने वेबसाइट और एप से हटा दिया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पिछले सप्ताह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने एजाज खान और ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू एप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पहले ही उल्लू एप मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेब शो के वीडियो क्लिप में एजाज खान को महिलाओं सहित अन्य कंटेस्टेंट को इंटीमेट सीन्स का प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। कंटेस्टेंट के असहज होने के बावजूद उन्हें मजबूर किया गया। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    शो पर बैन लगाने की मांग

    1 मई को महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने ‘हाउस अरेस्ट‘ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि इसकी सामग्री अश्लील है और समाज, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसी सामग्री को बढ़ावा देने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

    उल्लू ने डिलीट किए एपिसोड

    शो का वीडियो वायरल होने पर विवाद शुरू हुआ तो यूजर्स ने शो पर अश्लीलता की हद पार करने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाए। विवाद को बढ़ता देख उल्लू एप ने शो के सभी एपिसोड को अपनी वेबसाइट और एप से हटा दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार, 2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान के साथ-साथ उल्लू एप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन जारी किया था। NCW ने इस मामले में 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है। (Mumbai Police registered a case against Ajaz Khan and Ullu App)

  • Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक शिवसेना नेता पर हॉटेल मालकिन के यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। ठाणे की दिव्यांग महिला को धमकाने के खिलाफ पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। 8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में पिछले 18 महिनों से फरार कैशियर को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस ने 14 सालों से फरार नक्सलवादी को पुणे से किया गिरफ्तार। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा

    ठाणे के एक गांव में सरकारी दुकान चलाने वाली दिव्यांग महिला को धमकाने और गाली-गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पोलियो से पीड़ित 49 वर्षीय शिकायतकर्ता प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन की ठाणे जिला अध्यक्ष है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है, कि आरोपियों में से एक रामदास खोत 15 मार्च को उसके स्टॉल पर आया, अभद्र भाषा में गालियां दीं और धमकी देते हुए प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी। कथित तौर पर खोत ने धमकी दी, कि उसके साथी कृष्णा शिंदे और रिजवान सैयद उसके घर आएंगे और उसके साथ मारपीट करेंगे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    शिवसेना नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज

    नागपुर के एक स्थानीय शिवसेना नेता मंगेश काशीकर के खिलाफ एक महिला हॉटल मालकिन का यौन शोषण करने, धोखाधड़ी करने और बंदूक दिखाकर धमकाने का केस दर्ज हुआ है। काशीकर शिवसेना पार्टी के संपर्क प्रमुख हैं। बजाज नगर पुलिस स्टेशन के अनुसार, महिला ने 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हॉटल का नवीनीकरण किया। इस पर काशीकर ने दावा किया, कि हॉटल उसकी संपत्ति है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना नेता ने महिला को प्रताड़ित किया, यौन अनुग्रह की मांग की और जबरन होटल पर कब्जा कर लिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस काशीकर की तलाश कर रही है। शिवसेना नेता काशीकर फरार बताया जा रहा है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता

    44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप नामक व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के अनुसार 3 मई को प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को गिरफ्तार किया गया। साल 2011 से फरार प्रशांत वांटेड नक्सली बताया जा रहा है। पुणे पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद ठाणे ATS के हवाले कर दिया। ठाणे एटीएस ने उसे 4 मई को मुंबई सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुणे एटीएस ने प्रशांत की तस्वीर भी जारी है, जिसमें उसे पीठ पर एक बैग के साथ हरे रंग की टीशर्ट में देखा गया। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में फरार कैशियर गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के लातूर में माहेश्वरी बहुउद्देशीय सहकारी संस्था से 8.18 करोड़ के गबन के आरोपी कैशियर सोमनाथ पंडित को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने धाराशिव से गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 महिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को लातूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फंड की हेराफेरी का मामला पिछले साल फरवरी में दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने सहकारी संस्था के अध्यक्ष, सचिव, शाखा प्रबंधक और कैशियर पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया था। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

  • Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    Mumbai: जैन मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

    शिवडी के जैन मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने गुजरात से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के आभूषण जब्त कर लिए हैं। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    मुंबई: शिवडी के रफिक एहमद किडवाई मार्ग, चार रास्ता स्थित आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने आखिरकार जैन मंदिर मे सोने के आभूषण और दान पेटी चोरी मामले की गुत्थी सुलझा ली है। घटना 22 अप्रैल की रात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा से गिरफ्तार किया है। 19 से 23 साल के चोरों ने चोरी इतने शातिर तरिके से की थी, कि चोरों को पकड़ पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डिवीआर भी चोरों ने नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mkumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    क्या है जानकारी?

    आर.ए.के. मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप रंदिवे ने बताया, कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुनील सिंह सूरज सिंह डाभी, 20 वर्षीय राहुल सिंह प्रवीण सिंह वाघेला और 19 वर्षीय जिगरसिंह दिनेश सिंह वाघेला के रूप में हुई है। इन तीनों ने मंदिर से 750 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी के नकद राशि चुराकर फरार हो गए थे। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    चोर निकले बहुत शातिर

    चोरी को अंजाम देने वाले चोर इतने शातिर थे कि आरोपियों ने हर संभव प्रयास कर लिया। लेकिन मुंबई पुलिस और यहां की तकनीक सिस्टम ने आखिरकार सुराग निकाल ही लिया। चोरी के दौरान मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों से सोने का टीका और चांदी का मुकुट भी निकाल लिया था, साथ ही दान पेटी में रखी नकदी भी ले गए थे। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे और डीवीआर सिस्टम को भी नष्ट कर दिया था। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

    कैसे हुई पहचान?

    किसी भी तरह का सुराग नही मिलने के कारण पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही थी। आरोपी रुमाल से मुंह ढककर चोरी कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास से लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग निकाला और तकनीकी विश्लेषण की मदद से उनकी पहचान की। (Three accused of theft in Mumbai’s Jain temple arrested from Gujarat)

  • Mumbai: गोरेगांव पूर्व आरे में झोपड़ा कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद, एक की हत्या, पांच गिरफ्तार।

    Mumbai: गोरेगांव पूर्व आरे में झोपड़ा कब्जे को लेकर दो गुटों में विवाद, एक की हत्या, पांच गिरफ्तार।

    गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी, यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में तलवार बाज़ी हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने महिलाओं सहित 5 को किया गिरफ्तार। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    मुंबई: गोरेगांव पूर्व, आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी कब्जे को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां दो गुटों के बीच हुई झड़प में फुरखान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    घटना की जानकारी

    आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील ने बताया, कि यूनिट क्रमांक 32 में जौहरुद्दीन उर्फ ‘बडा कालू’ नामक व्यक्ति द्वारा अवैध झोपड़ियों का निर्माण कर उन्हें बेचा जा रहा था। इस धंधे में उसकी मां रज़िया, भाई असरुद्दीन उर्फ अज्जू और भाभी आफरीन भी शामिल हैं। जौहरुद्दीन उर्फ बडा कालू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    क्रॉस एफआईआर दर्ज

    बताया गया कि बड़ा कालू कुछ समय से तड़ीपार था और हाल ही में इलाके में वापस लौटा। लौटते ही उसने यूनिट नंबर 32 में एक झोपड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका फुरखान और उसके साथियों ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बडा कालू ने फुरखान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फुरखान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने फुरखान द्वारा तलवार से हमला करने के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    दोनों पक्ष की हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने बताया कि घटना में नितेश पाल, अरबाज खान, राजेश वाघमारे और सनी राम शामिल हैं। इस विवाद के बीच फुरखान की मृत्यु हो गई है, जबकि सनी राम को जख्मी अवस्था में अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में मितेश पाल, अरबाज खान और राजेश वाघमारे को आरे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पहले मामले में पुलिस ने कालू की मां रज़िया और भाभी आफरीन को भी गिरफ्तार किया है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

    तहकीकात जारी..

    पुलिस ने बडा कालू और उसकी मां रज़िया, भाई असरुद्दीन, भाभी आफरीन और अन्य पर हत्या और हिंसा का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Mumbai Dispute between two groups over possession of a hut in Goregaon East Aarey, one killed, five arrested)

  • पुणे का युवक कर रहा था भाजपा नेता पंकजा मुंडे से अश्लील बात, मुंबई मे गिरफ्तार

    पुणे का युवक कर रहा था भाजपा नेता पंकजा मुंडे से अश्लील बात, मुंबई मे गिरफ्तार

    Pankaja Munde : महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पुणे से 25 वर्षीय अमोल काले नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर भाजपा नेता पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल और मैसेज भेजने का आरोप है। तकनीकी जांच के बाद भोसरी से पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    मुंबई : महाराष्ट्र साइबर पुलिस पुणे के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 25 साल का यह युवक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल कर रहा था। इतना ही नहीं उसने पंकजा मुंडे को कई अभद्र मैसेज भी भेजे। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान महाराष्ट्र के भोसरी का रहने वाला अमोल काले के रूप में हुई है। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से युवक पंकजा मुंडे को फोन पर कॉल और मैसेज के जरिए परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं युवक भाजपा नेता के साथ अश्लील एवं अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा था। इस घटना ने साइबर अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    तकनीकि जांच

    मामले की जानकारी देते हुए साइबर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंकजा मुंडे के कार्यालय ने अश्लील कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्यास संहिता (BNS) की धारा 78 (महिलाओं के खिलाफ अश्लील व्यवहार) और धारा 79 (महिलाओं की गरिमा का अपमान) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और कॉल करने वाले का स्थान ट्रेस किया, जो पुणे के भोसरी क्षेत्र में मिला। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    पुणे से लाकर मुंबई में गिरफ्तारी

    पुणे पुलिस के भोसरी स्टेशन के अधिकारियों के सहयोग से साइबर पुलिस ने आरोपी अमोल काले को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में काले ने पंकजा मुंडे को कॉल करने और मैसेज भेजने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे नोटिस देकर मुंबई लाया गया, जहां औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    अपराध के पीछे की हकीकत

    काले को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी के इरादों और इस कृत्य के पीछे की मंशा का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमोल काले मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के परली का रहने वाला है और वर्तमान में पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

    साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कॉल और मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे पंकजा मुंडे को मानसिक रूप से परेशानी हुई। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि काले का यह व्यवहार व्यक्तिगत रंजिश से प्रेरित था या किसी अन्य कारण से प्रेरित था। (Pune youth was talking obscenely to BJP leader Pankaja Munde, arrested in Mumbai)

  • Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    पुलिस की एक विशेष टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें एक कस्टम अधिकारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने लाखों रूपये के ड्रग्स के साथ अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की विशेष जांच दल (Special Investigation Team) एसआईटी ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित एक कस्टम अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 73 लाख रुपये के प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच (Navi Mumbai Crime Branch) के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने 22 वर्षीय आशीष गवरे और 23 वर्षीय अहमद आल्गी को 2.76 लाख रुपये के 17.19 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ के बाद 28 वर्षीय सुजीत बंगेरा की गिरफ्तारी हुई। बंगेरा अमेरिका और थाईलैंड से ड्रग्स मंगवाने का काम करता था। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    https://csmia.adaniairports.com

    मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी

    जानकारी यह भी मिली कि मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से पार्सल को हरी झंडी देने वाला कस्टम अधिकारी भी इनसे मिला हुआ था। कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर की मदद से इस पार्सल को एयरपोर्ट पर मंजूरी मिल जाती थी। इसलिए बंगेरा की निशानदेही पर पुलिस ने कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि 56 वर्षीय कमल चांदवानी विदेश से आए ड्रग पार्सल को रिसीव कर सुजीत बंगेरा को सौंपता था। इसलिए पुलिस ने कमल चांदवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी

    इस मामले में गिरफ्तार चांदवानी से पूछताछ में पता चला कि वह पुलिस का नकली आईडी कार्ड दिखा कर जांच एंजेंसियों को धोखा दिया करता था। इस मामले की छानबीन में पता चला कि खारघर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी सचिन भालेराव और एंटी-नारकोटिक्स यूनिट से जुड़े संजय फुलखर इनकी मदद करते थे, इसलिए पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि इनमें से एक पुलिसकर्मी ने चंदवानी की मदद करने तथा उसकी गिरफ्तारी को रोकने का वादा किया था और इसके ऐवज में उसने 6 लाख रुपये लिए थे। 37 वर्षीय अंकित पटेल और 39 वर्षीय रिंकुदकुमार पटेल को ‘टीथर’ (USDT) से क्रिप्टोकरेंसी स्टेबलकॉइन को नकदी में बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस उपायुक्त ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन की कुल कीमत 16.43 लाख रुपये, 7 लाख रुपये की कार, 14.12 लाख रुपये की अन्य संपत्ति और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामान की कुल कीमत 73 लाख रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

  • बोरीवली रेलवे पुलिस ने सोने के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

    बोरीवली रेलवे पुलिस ने सोने के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

    बोरीवली रेलवे प्लेटफार्म से ट्रॉली बैग लेकर रफूचक्कर होनेवाले शातिर चोर को रेलवे पुलिस ने 1 लाख 30 हजार के सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चुराए हुए कीमती गहनों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लेजाकर बेच आया था। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    मुंबई- बोरीवली रेलवे पुलिस ने एक ऐसा केस सुलझाने में कामियाबी हासिल की है। जिसको लेकर मुंबई रेलवे पुलिस बल में चर्चा का विषय बना हुआ है। 1 मार्च 2025 की चोरी की घटना में पीड़ित परिवार का ट्रॉली बैग गाड़ी से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर ही छुट गया था। जिसमें उनके कपड़ों के साथ कीमती सोने के लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये के गहने भी शामिल थे। मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपी बैंग चुराकर रफूचक्कर हो गया और जब पकड़ा भी गया तो मालूम हुआ कि आरोपी ने चोरी के गहने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लेजाकर बेच दिया है। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    पुलिस की टीम

    बोरीवली रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतिश शिंदे ने बताया, कि घटना की जानकारी मिलते ही क्राईम डिटेक्शन सहायक पुलिस निरीक्षक कांबळे की निगरानी में एक टीम गठित की गई। जिसमें पुलिस उपनिरीक्षक राजेश वरणे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश साळुंके, पुलिस हवलदार एजाज शेख, पुलिस हवलदार निलेश देवरूखकर, महिला पुलिस हवलदार संगीता दुबे, सिपाही धनराज कोळी, विजय शिरोसे, निलेश घुटे, तुषार पवार को नियुक्त कर केस की छानबीन शुरू की गई। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    घटना की जानकारी

    बोरीवली रेलवे पुलिस थाने के क्राईम डिटेक्शन सहायक पुलिस निरीक्षक कांबळे ने बताया कि घटना 1 मार्च की है। जब 29 वर्षीय शिकायतकर्ता आकाश शिवदास मेवाती अपने तीन परिवारिक सदस्यों के साथ गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन से बोरीवली प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर उतरा तो आनन फानन में उसे अगली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर 10 पर जाना था। जब पीड़ित अपने परिवार के साथ 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचा तो उसे याद आया कि उसका एक ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ही छुट गया है। वहां जाकर पता लगाया तो बैग नही मिला। आस पास पूछताछ के बाद उसने शिकायत काउंटर पर इसकी सूचना दी। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    कब मिला चोर ?

    रेलवे पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही जब प्लेटफॉर्म का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रॉली बैग लेकर जमा करने के बजाय रेलवे स्टेशन के बाहर लेकर जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज और फोटो FRS सिस्टम में स्थापित कर चोर की खोजबीन शुरू कर दी गई। आखिरकार 14 अप्रैल को प्लेटफार्म नंबर 10 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। जब उसे पुलिस स्टेशन में लाकर पूछताछ की गई तो मामला साफ हो गया। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    पीड़ित परिवार

    पीड़ित परिवार ठाणे जिले के भिवंडी पश्चिम, कोल्हेर भिवंडी रोड़, कशेनी टोल नाका, नीलकंठ कॉम्पलेक्स का रहने वाला है। जो 28 फरवरी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी नंबर 12 में सवार हुए थे। जब 1 मार्च को ट्रेन बोरीवली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उनके साथ घटना हो गई। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    कहाँ का निकला चोर?

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 35 वर्षीय आरोपी का नाम अरविंदकुमार राधेश्याम हरिजन है। जो पेशे से मजदूरी करता है और बोरीवली पश्चिम के गोराई पेप्सी ग्राउंड के नजदीक बनी नई इमारत का रहने वाला है। पुलिस ने जब चोरी के गहने जिसमें सोने के पेंडल वाला 18 ग्राम मंगलसूत्र और 8 ग्राम सोने के कान के झुमके के बारे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अपने मुल निवास किराव धनुपुर, हण्डिया तालुका, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में बेच दिया है। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतिश शिंदे ने बताया, कि वरिष्ठ अधिकारियों से सारे कानूनी परवानगी प्राप्त करने के बाद एक टीम गठित की गई और टीम को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भेजा गया जहां से चुराए हुए 26 ग्राम कुल 1 लाख 30 हजार रुपये के सोने के गहनों को वापस मुंबई लाया गया। (Borivali Railway Police arrested thief with gold jewellery)

  • Mumbai: 16 साल के लड़के ने तलवार लेकर मचाया उत्पात, सरकारी बस में की तोड़फोड़

    Mumbai: 16 साल के लड़के ने तलवार लेकर मचाया उत्पात, सरकारी बस में की तोड़फोड़

    मुंबई के भांडुप इलाके में एक 16 वर्षीय किशोर ने गुस्से में आकर सार्वजनिक सड़क पर तलवार से हमला कर दिया। किशोर ने बस को रोका, तलवार निकालकर ड्राइवर को धमकाया और बस की विंडशील्ड व खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया। (Mumbai 16 year old boy created a ruckus with a sword, vandalized a government bus)

    मुंबई- भांडुप पुलिस ने एक 16 वर्षीय किशोर को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। जिसने दिन दहाड़े भरी सड़क पर नंगी तलवार लिए उत्पात मचाया। शनिवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। तलवार लेकर उसने एक चलती सरकारी BEST बस पर हमला कर दिया और बस के ड्राइवर पर हल्ला बोल दिया। घटना में बस की विंडशील्ड और खिड़कियां टूट गईं, जिससे लगभग 70,000 रुपये का नुकसान हुआ है। (Mumbai 16 year old boy created a ruckus with a sword, vandalized a government bus)

    चाचा से मिली डांट तो मचाया उत्पात

    घटना दोपहर करीब 3:10 बजे टैंक रोड, भांडुप पश्चिम की है। पुलिस के मुताबिक, किशोर को अपने चाचा से डांट मिली थी, जिसके बाद किशोर का पारा चढ़ गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उस पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया। किशोर के इस उत्पात की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। (Mumbai 16 year old boy created a ruckus with a sword, vandalized a government bus)

    पुलिस की गिरफ्तार में किशोर

    हमले के दौरान बस ड्राइवर ज्ञानेश्वर राठौड़ ने समय रहते खुद को बचाया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर सरकारी बाल सुधार गृह भेज दिया। किशोर के खिलाफ अब आपराधिक धमकी, शस्त्र अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। (Mumbai 16 year old boy created a ruckus with a sword, vandalized a government bus)

    बता दें कि किशोर पर इससे पहले से भी मारपीट और शांति भंग करने जैसे मामलों में केस दर्ज हो चुके हैं। इस घटना के दौरान पास में खड़े एक ऑटो और पानी के टैंकर के शीशे भी टूट गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Mumbai 16 year old boy created a ruckus with a sword, vandalized a government bus)

  • मुंबई पुलिस का ‘ऑपरेशन शोध’ आम नागरिकों से पुलिस ने की अपील

    मुंबई पुलिस का ‘ऑपरेशन शोध’ आम नागरिकों से पुलिस ने की अपील

    मुंबई पुलिस ‘ऑपरेशन शोध’ के तहत लापता बच्चों और लड़कियों के साथ महिलाओं की तलाश कर रहा है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को कोई संदिग्ध बच्चा दिखाई देता है, तो विनम्रता से बच्चे के पास जाएं और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। (Mumbai Police’s Operation Shodh, Police appeals to common citizens)

    मुंबई- शहर भर में लापता बच्चों और नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस गंभीरता से ‘ऑपरेशन शोध’ की शुरुआत कर दी है। मुंबई पुलिस ऑपरेशन शोध (Mumbai Police Operation Shodh) नाम का ये विशेष अभियान 17 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा। इस ऑपरेशन के तहत मुंबई पुलिस लपाता लड़कियों, महिलाओं और बच्चों को ढूढने की कोशिश करेगी। इस अभियान का मकसद 18 साल से कम उम्र के लापता या किडनैप बच्चों और 18 साल से ज्यादा उम्र की लापता लड़कियों के साथ महिलाओं का शहर भर में पता लगाना है। (Mumbai Police’s Operation Shodh, Police appeals to common citizens)

    मुंबई पुलिस का ऑपरेशन ‘शोध’ 

    ऑपरेशन ‘शोध’ के तहत, मुंबई पुलिस हर पुलिस स्टेशन के स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लापता बच्चों और लड़कियों का पता लगाने और उन्हें फिर से उनके परिजनों से मिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। शहर की पुलिस ने इस मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों और बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों से भी सहयोग मांगा है। (Mumbai Police’s Operation Shodh, Police appeals to common citizens)

    संदिग्ध बच्चा दिखे तो क्या करें ?

    मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, कि अगर किसी को कोई संदिग्ध बच्चा दिखाई देता है, तो विनम्रता से बच्चे के पास जाएं और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। डायल 100 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी जा सकती है। (Mumbai Police’s Operation Shodh, Police appeals to common citizens)

    मुंबईकरों से पुलिस की खास अपील

    अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, होटलों, दुकानों पर देखे जाने वाले बच्चों और सड़कों पर कूड़ा बीनने या भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। नागरिकों को उन मामलों की रिपोर्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जहां नाबालिग बच्चे घरेलू कामों में लगे पाए जाते हैं या बिना किसी अभिभावक के घूमते पाए जाते हैं। (Mumbai Police’s Operation Shodh, Police appeals to common citizens)