
नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाया
ब्लास्ट मे 15 कमांडो शहीद महाराष्ट्र : नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए 15 कमांडों को शहीद किया गया है ऐसी खबरें आ रही है ! हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये सभी सी-60 कमांडो थे, ऐसी जानकारी मिल रही है! कुरखेड़ा-कोरची रोड पर यह ब्लास्ट हुआ है। बता दें कि यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित बताया जाता है। विस्फोट में पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ने की भी खबर है! मामले की जांच की जा रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




